-
प्र.1General Science
किसी बल द्वारा किया गया कार्य कब ऋणात्मक माना जाता है?
- जब बल शून्य होता है
- जब कोई विस्थापन नहीं होता है
- जब बल, विस्थापन की दिशा के विपरीत कार्य करता है
- जब बल, विस्थापन की दिशा में कार्य करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जब बल, विस्थापन की दिशा के विपरीत कार्य करता है
-
प्र.2General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- किसी परिनालिका में प्रति इकाई लम्बाई में फेरों की संख्या बढ़ाने पर, परिनालिका में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
- किसी परिनालिका के अन्दर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं वृत्ताकार होती हैं।
- विद्युत धारा प्रवाहित करने वाली परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र विद्युत धारा की तीव्रता पर निर्भर नहीं करता है।
- तार का प्रतिरोध बढ़ाने पर परिनालिका में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — किसी परिनालिका में प्रति इकाई लम्बाई में फेरों की संख्या बढ़ाने पर, परिनालिका में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
-
प्र.3General Science
निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, मानव निर्मित कचरे तथा अन्य अपशिष्टों के प्रबंधन में सहायक नहीं होगी?
- अपशिष्टों को मुक्त करने से पहले उनका उपचार करना
- 3R (रिड्यूस, रियूज, रिसायकल ) का पालन करना
- मिट्टी में प्लास्टि क को लैंडफिल करना
- वर्मीकम्पोस्टन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मिट्टी में प्लास्टि क को लैंडफिल करना
-
प्र.4General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कायिक प्रवर्धन द्वारा उत्पन्न संतति की प्रमुख विशेषता को संदर्भित करता है?
- वे बीज से उगाए गए पौधों की तुलना में सदैव धीमी गति से बढ़ती हैं।
- वे आनुवंशिक रूप से मूल पौधे के समान होती हैं।
- उन्हें विकसित होने के लिए निषेचन की आवश्यकता होती है।
- वे मूल पौधे से आनुवंशिक रूप से भिन्न होती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वे आनुवंशिक रूप से मूल पौधे के समान होती हैं।
-
प्र.5General Science
जटिल स्थायी ऊतकों की परिभाषा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- जटिल स्थायी ऊतक समान प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं।
- जटिल स्थायी ऊतक सरल स्थायी ऊतकों से बने होते हैं।
- जटिल स्थायी ऊतक विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो अलग-अलग कार्य करते हैं।
- जटिल स्थायी ऊतक विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो समान कार्य करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जटिल स्थायी ऊतक विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो अलग-अलग कार्य करते हैं।
-
प्र.6General Science
इनमें से कौन-सी प्रक्रि या पुष्प के वर्तिकाग्र पर पराग के पहुंचने के बाद आरंभ होती है?
- पंखुड़ियाँ चौड़ी होकर खुलती हैं।
- यह सीधे बीज के रूप में विकसित होता है।
- पत्तियाँ तुरन्त प्रकाश संश्लेषण आरंभ कर देती हैं।
- एक पराग नली वर्तिका से होकर अंडाशय तक पहुँचती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक पराग नली वर्तिका से होकर अंडाशय तक पहुँचती है।
-
प्र.7General Science
जिंक और कॉपर जैसी धातुओं को शुद्ध करने के लिए किस विधि का उपयोग किया जाता है?
- विद्युत अपघटनी शोधन
- प्रगलन
- मिश्रधातु निर्माण
- भर्जन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विद्युत अपघटनी शोधन
-
प्र.8General Science
तत्व के प्रतीकों (element symbols) को लिखने का IUPAC नियम क्या है?
- (दो अक्षरों के केस में) दोनों अक्षर सदैव अपरकेस अक्षरों में होते हैं।
- प्रतीकों को संख्यात्मक कूटों में लिखा जाता है।
- (दो अक्षरों के केस में) सदैव दो लोवरकेस अक्षरों का प्रयोग किया जाता है।
- (दो अक्षरों के केस में) पहला अक्षर अपरकेस, दूसरा लोवरकेस होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (दो अक्षरों के केस में) पहला अक्षर अपरकेस, दूसरा लोवरकेस होता है।
-
प्र.9General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प असमान रैखिक वेग को दर्शाता है?
- एक सीधी रेखा में निश्चित गति से गतिमान एक पिंड
- विराम अवस्था से स्टार्ट होती हुई रेलगाड़ी
- स्थि र गति से चल रही एक कार
- एक समान गति से लुढ़कती गेंद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विराम अवस्था से स्टार्ट होती हुई रेलगाड़ी
-
प्र.10General Science
संवेग (p) एक सदिश राशि है। इसका अर्थ है कि संवेग में __________ दोनों होते हैं।
- द्रव्यमान और वेग
- बल और त्वरण
- परिमाण और दिशा
- चाल और समय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — परिमाण और दिशा
-
प्र.11General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा शुद्ध पदार्थ केवल एक प्रकार के परमाणु से बना है?
- दूध
- सोडियम
- हवा
- जल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सोडियम
-
प्र.12General Science
- H2O
- O
- Cu
- H2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Cu
-
प्र.13General Science
बेंजीन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? a. यह छह सदस्यीय चक्रीय कार्बन यौगिक है। b. इसमें तीन एकल और तीन द्वि-आबंध होते हैं। c. आणविक सूत्र C6H14 है।
- केवल a और b
- केवल b और c
- केवल a और c
- a, b और c
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल a और b
-
प्र.14General Science
भारत में, गायों को किस वैज्ञानिक स्पीशीज के नाम से वर्गीकृत किया जाता है?
- बॉस बुबैलिस (Bos bubalis)
- बॉस टॉरस (Bos taurus)
- बॉस इंडिकस (Bos indicus)
- बुबैलस बुबैलिस (Bubalus bubalis)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बॉस इंडिकस (Bos indicus)
-
प्र.15General Science
एक विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों को एक बल्ब में प्रवाहित धारा को एमीटर से मापने के लिए कहता है। विद्यार्थियों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
- एमीटर को बल्ब के समानांतर क्रम में जोड़ें
- एमीटर को सही ध्रुवता के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ें
- एमीटर को विपरीत ध्रुवता से जोड़ें
- एमीटर को बिना बैटरी के कनेक्ट करें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एमीटर को सही ध्रुवता के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ें
-
प्र.16General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा पुष्पीय भाग, जनन में उसके प्राथमिक जैविक कार्य से सही सुमेलित है?
- बाह्यदल – बीजांडों का विकास
- पुंकेसर – परागकणों का निर्माण
- दल – मादा युग्मकों का निर्माण
- स्त्रीकेसर – परागणकों का आकर्षण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पुंकेसर – परागकणों का निर्माण
-
प्र.17General Science
एक बीकर में थोड़ी मात्रा में कॉपर ऑक्साइड लिया जाता है और उसमें तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को धीरे- धीरे हिलाते हुए मिलाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप ..................होता है।
- कॉपर सल्फेट के लाल-भूरे रंग के घोल का निर्माण
- कॉपर क्लोराइड के नीले-हरे रंग के घोल का निर्माण
- कॉपर क्लोराइड के लाल-भूरे रंग के घोल का निर्माण
- क्यूप्रिक क्लोराइड के लाल-भूरे रंग के घोल का निर्माण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कॉपर क्लोराइड के नीले-हरे रंग के घोल का निर्माण
-
प्र.18General Science
किसी दी गई तरंग के लिए, यदि गति तीन गुना और तरंगदैर्घ्य तीन गुना हो जाए, तो आवृत्ति ______।
- नौ गुना हो जाती है
- एक-तिहाई हो जाती है
- समान रहती है
- तीन गुना हो जाती है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समान रहती है
-
प्र.19General Science
पशुओं में मुख्य परिवहन तंत्र कौन-सा होता है?
- श्वसन-तंत्र
- परिसंचारी-तंत्र
- पेशी-तंत्र
- तंत्रिका-तंत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — परिसंचारी-तंत्र
-
प्र.20General Science
द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या बताता है?
- अभिकारकों का द्रव्यमान हमेशा नष्ट हो जाता है
- अभिक्रि याओं में द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है
- ऊर्जा को द्रव्यमान में रूपांतरित किया जा सकता है
- उत्पादों का द्रव्यमान हमेशा अधिक होता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अभिक्रि याओं में द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है
-
प्र.21General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वपोषी पोषण का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- यह भोजन के लिए पूर्णतः अन्य जीवों पर निर्भर करता है।
- इसमें सूर्य के प्रकाश की उपस्थि ति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके भोजन बनाना शामिल होता है।
- इसमें अन्य जीवों से कार्बनिक यौगिकों का प्रत्यक्ष अवशोषण शामिल होता है।
- इसमें शरीर के बाहर जटिल पदार्थों के पाचन की आवश्यकता होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इसमें सूर्य के प्रकाश की उपस्थि ति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके भोजन बनाना शामिल होता है।
-
प्र.22General Science
यदि किसी वस्तु को अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखा जाए, तो बनने वाला प्रतिबिंब ___________होगा?
- अनंत पर, आभासी और आवर्धित
- फोकस और ध्रुव के बीच, आभासी और सीधा
- फोकस पर, वास्तविक और छोटा
- स्वयं के वक्रता के केंद्र पर, वास्तविक और समान आकार का
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्वयं के वक्रता के केंद्र पर, वास्तविक और समान आकार का
-
प्र.23General Science
उदासीन लवण कब बनता है?
- जब प्रबल अम्ल दुर्बल क्षार के साथ अभिक्रि या करता है
- जब दुर्बल अम्ल प्रबल क्षार के साथ अभिक्रि या करता है
- जब अम्ल धातु के साथ अभिक्रि या करता है
- जब प्रबल अम्ल प्रबल क्षार के साथ अभिक्रि या करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जब प्रबल अम्ल प्रबल क्षार के साथ अभिक्रि या करता है
-
प्र.24General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा आर्किमिडीज के सिद्धांत का अनुप्रयोग नहीं है?
- एक अनियमित ठोस का घनत्व निर्धारित करना
- पनडुब्बी का तैरना और गोता लगाना
- किसी तार का विद्युत प्रतिरोध मापना
- द्रव में किसी पिंड पर उत्प्लावन बल की गणना करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — किसी तार का विद्युत प्रतिरोध मापना
-
प्र.25General Science
वस्तु और प्रतिबिम्ब की दूरियों के मापन हेतु गोलीय लेंसों के लिए चिह्न परिपाटी का उपयोग करते समय, सभी माप कहाँ से लिए जाते हैं?
- वक्रता केंद्र
- लेंस के प्रकाशिक केंद्र
- मुख्य फोकस
- लेंस के ध्रुव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लेंस के प्रकाशिक केंद्र
-
प्र.26Mathematics
आँकड़ोंों के एक समूह का माध्य और बहुलक क्रमशः 20 और 88.7 हैं। मुलानुपाती सूत्र का उपयोग करके आँकड़ोंों की माध्यि का ज्ञात कीजिए।
- 42.5
- 42.9
- 43.1
- 44.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 42.9
-
प्र.27Mathematics
एक दुकानदार 10 समान घड़ियाँ ₹10,500 में बेचता है, जो 8 घड़ियों का क्रय मूल्य है। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 20%
- 40%
- 10%
- 30%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 20%
-
प्र.28Mathematics
एक चतुर्भुज EFGH में, ∠E = 52° और ∠F = 37° है। ∠G और ∠H के समद्विभाजक X पर मिलते हैं। ∠HXG का माप कितना है?
- 48.5°
- 44.5°
- 49°
- 37°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 44.5°
-
प्र.29Mathematics
दो दोस्तों चेतन और विपुल की मासिक आय क्रमशः 5:9 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹51,000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:3 है, तो चेतन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 84,000
- 86,000
- 1,19,000
- 85,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 85,000
-
प्र.30Mathematics
एक पत्नी और पति की वर्तमान आयु का अनुपात 6:7 है। यदि अब से 20 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 92 है, तो उनकी वर्तमान आयु क्रमश: (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
- 30, 42
- 24, 28
- 42, 49
- 18, 21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 24, 28
-
प्र.31Mathematics
किसी पोशाक का क्रय मूल्य ₹1,600 है। दुकानदार इसे बेचने पर 20% का लाभ अर्जित करता है। यदि वह बिक्री के समय 25% की छूट देता है, तो अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 1,920
- 2,560
- 2,050
- 2,380
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2,560
-
प्र.32Mathematics
- (a − b)(b − c)(c − a)
- 3abc
- (a + b)(b + c)(c + a)
- 2(a − b)(b − c)(c − a)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (a + b)(b + c)(c + a)
-
प्र.33Mathematics
ईंधन की कीमत तीन क्रमिक माहों में 15%, 30% और 60% कम हो जाती है, लेकिन चौथे माह में 60% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे माह में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि /कमी हुई?
- 58.55% की वृद्धि
- 67.07% की कमी
- 61.92% की कमी
- 66.82% की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 61.92% की कमी
-
प्र.34Mathematics
₹5,200 की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
- ₹7,105
- ₹7,488
- ₹7,472
- ₹6,916
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹7,488
-
प्र.35Mathematics
- 33.33%
- 48.33%
- 43.33%
- 66.67%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 33.33%
-
प्र.36Mathematics
बिंदु A और B के बीच की दूरी 663 km है। अमित बिंदु A से B तक 131 km/hr की चाल से यात्रा करता है और 24 km/hr की चाल से वापस आता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल की गणना कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।
- 40.57 km/hr
- 39.54 km/hr
- 46.18 km/hr
- 43.79 km/hr
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 40.57 km/hr
-
प्र.37Mathematics
निम्नलिखित डेटा का बहुलक क्या है? 53, 53, 40, 49, 50, 48, 53, 50, 41, 40, 53, 45, 40, 47, 43, 52, 51, 42, 51, 53
- 49
- 50
- 40
- 53
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 53
-
प्र.38Mathematics
यदि तीन संख्याओं का HCF (महत्तम समापवर्तक) 23 है और वे 1 : 2 : 3 के अनुपात में हैं, तो वे संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
- 23, 56, 59
- 23, 56, 59
- 23, 56, 59
- 23, 56, 59
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 23, 56, 59
-
प्र.39Mathematics
तीन संख्याओं का अनुपात 12:14:4 है। यदि पहली संख्या का 25%, 18 है, तो तीसरी और दूसरी संख्याओं के अंतर का 30% कितना होगा?
- 19
- 17
- 18
- 16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 18
-
प्र.40Mathematics
P और Q मिलकर एक टंकी को 15 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले उसी टंकी को 40 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी के एक-चौथाई भाग को कितने घंटे में पानी से भरेगा?
- 13
- 12
- 7
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.41Mathematics
यदि A6B59, 9 से पूर्णतः विभाज्य है, तो (A2+2B) का न्यूनतम सम्भावित मान ज्ञात कीजिए।
- 21
- 19
- 14
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 13
-
प्र.42Mathematics
दो पाइप, F और M, किसी टंकी को क्रमशः 25 मिनट और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो कितने मिनट बाद पाइप F को बंद कर देना चाहिए ताकि टंकी 15 मिनट में पूरी तरह भर जाए?
- 10 मिनट
- 12.5 मिनट
- 15 मिनट
- 12 मिनट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12.5 मिनट
-
प्र.43Mathematics
दो संख्याओं का योग 74 है और उनका अंतर 12 है। दोनों संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
- 1533
- 1333
- 1233
- 1433
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1333
-
प्र.44Mathematics
86 − (− 16) × (− 8 − 20 − 18) ÷ [1 × {10 + (− 2) × (− 3)}] का मान ज्ञात कीजिए।
- 31
- 42
- 40
- 46
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 40
-
प्र.45Mathematics
एक एजेंट ₹6,370 अंकित मूल्य वाले एक टर्बो कुकर को 50% की छूट पर बेचता है। टर्बो कुकर का विक्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
- 2,548
- 2,549
- 3,185
- 3,158
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3,185
-
प्र.46Mathematics
सुनीता, जावेद और रानी ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹13,90,000, ₹4,70,000 और ₹15,40,000 का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹4,50,500 है, तो लाभ में रानी का हिस्सा कितना है?
- ₹2,04,048
- ₹2,04,053
- ₹2,04,050
- ₹2,04,052
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,04,050
-
प्र.47Mathematics
31 m कोर वाले घन का आयतन (m3 में) ज्ञात कीजिए।
- 29898
- 29959
- 29791
- 29595
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 29791
-
प्र.48Mathematics
दो ट्रेनें, ट्रेन A और ट्रेन B, समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर गमन कर रही हैं। ट्रेन A की लंबाई 150 मीटर है और 72 km/h की चाल से चल रही है। ट्रेन B की लंबाई 100 मीटर है और 54 km/h की चाल से चल रही है। ट्रेन A, ट्रेन B को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) लेगी?
- 9.14 सेकंड
- 6.14 सेकंड
- 10.14 सेकंड
- 7.14 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7.14 सेकंड
-
प्र.49Mathematics
अज्ञात त्रिज्या वाले किसी धातु के गोले को पिघलाकर 64 छोटे गोल गेंद बनाए गए हैं। पुनः ढालने की प्रक्रि या के दौरान, कुल धातु का 20% भाग अपशिष्ट के रूप में नष्ट हो जाता है। यदि 64 छोटे गोलों का कुल आयतन, क्षय के बाद, 10,752 cm3 है, तो मूल गोले की त्रिज्या (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का उपयोग कीजिए)
- 17 cm
- 16 cm
- 15 cm
- 14 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 15 cm
-
प्र.50Mathematics
एक मीनार भूमि पर ऊर्ध्वाधर रूप से खड़ी है। भूमि पर एक बिंदु से, जो मीनार के पाद से 29.6 m दूर है, मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 45° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
- 27.6 m
- 23.6 m
- 29.6 m
- 25.6 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 29.6 m
-
प्र.51General Intelligence and Reasoning
सात मित्र D, E, F, U, V, W और X एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। W के दाईं ओर केवल E बैठा है। W और X के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। V, U के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन F के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। F और U के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- तीन
- दो
- एक
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.52General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पैन, कप हैं। सभी कप, बोतल हैं। कुछ कप, मग हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ बोतल, मग हैं। (II): कुछ पैन, मग हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
-
प्र.53General Intelligence and Reasoning
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 45 ? 57 63 69 75
- 47
- 53
- 51
- 62
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 51
-
प्र.54General Intelligence and Reasoning
रिहान बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 24 km चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 50 km चलता है, फिर दाएं मुड़ता है और 51 km चलता है। इसके बाद वह दाएं मुड़ता है और 63 km चलता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 27 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
- उत्तर की ओर 17 km
- उत्तर की ओर 15 km
- दक्षिण की ओर 13 km
- दक्षिण की ओर 11 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण की ओर 13 km
-
प्र.55General Intelligence and Reasoning
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DL – IQ – NV FN – KS – PX
- PL – RN – TP
- UW – YZ – SU
- BJ – GO – LT
- RM – QT – PR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — BJ – GO – LT
-
प्र.56General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, ‘A % B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और ‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’। यदि ‘N % E – C % R # Q’ है, तो Q का N से क्या संबंध है?
- पिता का भाई
- पति का पिता
- पुत्र की पुत्री
- पुत्र की पत्नी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पुत्र की पत्नी
-
प्र.57General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 2 1 1 1.5 ? 7.5
- 2.5
- 3
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.58General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? XBF 84 IMQ 92 TXB 100 EIM 108 ?
- PRU 115
- PSW 115
- PTX 116
- PUW 116
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — PTX 116
-
प्र.59General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
- VZBF
- INOS
- SWYC
- HLNR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — INOS
-
प्र.60General Intelligence and Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न के अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। UIR : WDP FRO : HMM
- GHJ : ICG
- CPP : EKN
- KIT : MCR
- LJQ : NEN
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CPP : EKN
-
प्र.61General Intelligence and Reasoning
यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 + 4 − 6 ÷ 46 × 2 = ?
- 14
- 21
- 11
- 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 17
-
प्र.62General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- GL - EJ
- OT - MS
- IN - GL
- MR - KP
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — OT - MS
-
प्र.63General Intelligence and Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DBC−YWX KIJ−FDE
- ROO−LJK
- ROO−MKL
- RPQ−MKL
- RPQ−LKK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — RPQ−MKL
-
प्र.64General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? REN VBR ZYV DVZ ?
- GTE
- HSD
- GSC
- IRC
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — HSD
-
प्र.65General Intelligence and Reasoning
नीचे दी गई शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 8 9 2 6 3 9 2 7 5 5 6 9 2 9 6 8 9 1 2 9 1 6 7 9 1 8 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.66General Intelligence and Reasoning
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 15, 720) (14, 11, 616)
- (13, 10, 510)
- (18, 9, 548)
- (12, 9, 434)
- (16, 11, 704)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (16, 11, 704)
-
प्र.67General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एक अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 5 4 3 9 4 2 5 8 8 2 1 9 7 1 7 4 9 8 8 8 3 2 1 5 2 8 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं (बाएं से दाएं), जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- 6
- 5
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4
-
प्र.68General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह आम तौर पर ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, यह निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। कथन: सभी वायरस, फंगी हैं। कुछ वायरस, बैक्टीरिया हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फंगी, बैक्टीरिया हैं। (II) कोई भी फंगी, वायरस नहीं है।
- दोनों अनुसरण करते हैं
- कोई भी अनुसरण नहीं करता
- केवल I अनुसरण करता है
- केवल II अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल I अनुसरण करता है
-
प्र.69General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘POKE’ को ‘8469’ और ‘KIND’ को ‘2387’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ का कूट क्या होगा?
- 8
- 4
- 6
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.70General Intelligence and Reasoning
सात डिब्बे A, B, C, D, P, Q और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। D, Q के ठीक ऊपर रखा है। R, C के ठीक ऊपर रखा है। A के ऊपर केवल P रखा है। D के ऊपर केवल दो डिब्बे रखे हैं। R नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा है। B और P के बीच कितने डिब्बे रखे हैं?
- चार
- एक
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.71General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं एकल- अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 1 5 1 9 8 6 6 9 9 4 1 6 7 8 3 7 2 1 3 5 3 5 1 6 2 8 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद में भी एक विषम संख्या है?
- 6
- 3
- 4
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.72General Intelligence and Reasoning
सात डिब्बे, D, E, F, U, V, W और X, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। W के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। W और U के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। U और E के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को V के ठीक ऊपर रखा गया है। F को D के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। D और X के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
- तीन
- दो
- चार
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चार
-
प्र.73General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए? 45 − 54 × 6 + 12 ÷ 1 = ?
- 42
- 40
- 46
- 44
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 42
-
प्र.74General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 120 135 155 180 210 ?
- 245
- 240
- 230
- 233
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 245
-
प्र.75General Intelligence and Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 715, 906, 570, 853, 418 (दाएं) (उदाहरण: 697 में पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है) नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं करनी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
- 6
- 7
- 13
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 7
-
प्र.76General Intelligence and Reasoning
पाँच व्यक्ति , A, B, C, D और E, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A पंक्ति के दाहिने छोर पर बैठा है। D, A के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। C और E के बीच केवल B बैठा है। A और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- 1
- 3
- 2
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.77General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ELMS’ को ‘4892’ और ‘ALES’ को ‘7428’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या होगा?
- 7
- 2
- 8
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.78General Intelligence and Reasoning
A, B, C, D, W, X और Y एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के दाईं ओर चौथे स्थान पर C बैठा है। Y के बाईं ओर से गिनने पर Y और W के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर D बैठा है। B और W का निकटतम पड़ोसी A है। A के बाईं ओर से गिनने पर C और A के बीच कितने व्यक्ति हैं?
- तीन
- दो
- चार
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चार
-
प्र.79General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए? 58 ÷ 11 + 624 × 13 − 471 = ?
- 1032
- 1061
- 1022
- 1011
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1061
-
प्र.80General Intelligence and Reasoning
शहर I, शहर F के उत्तर में है। शहर H, शहर I के पूर्व में है। शहर J, शहर H के पूर्व में है। शहर G, शहर J के उत्तर में है। शहर G के सापेक्ष शहर F की स्थि ति क्या है?
- उत्तर-पूर्व
- उत्तर
- दक्षिण-पश्चिम
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण-पश्चिम
-
प्र.81General Awareness and Current Affairs
उच्च सागरों की सुरक्षा के उद्देश्य से किस ऐतिहासिक संधि को जून 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के दौरान अंतिम रूप से अनुमोदित किया गया?
- समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCLOS)
- आर्द्रभूमि पर सम्मेलन (रामसर सम्मेलन)
- राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (BBNJ) समझौता
- जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (BBNJ) समझौता
-
प्र.82General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में, राजकिशोर पारही को किस भाषा में कविता संग्रह, 'केते फुला फूटिची (Kete Phula Phutichhi)' के लिए बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया था?
- भोजपुरी
- तमिल
- तेलुगु
- ओडिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ओडिया
-
प्र.83General Awareness and Current Affairs
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary) 2025-26 के पर्यटन सत्र के लिए भारत के किस राज्य में पुनः खोला गया?
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- मेघालय
- असम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — असम
-
प्र.84General Awareness and Current Affairs
किस सरकारी निकाय ने FASTag वार्षिक पास शुरू किया?
- डायरेक्टरेट ऑफ नेशनल टोल एंड ट्रांांजिट (Directorate of National Toll and Transit)
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India)
- इंडियन रोडवे डेवलपमेंट काउंसिल (Indian Roadways Development Council)
- मिनिस्ट्री ऑफ रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ब्रिजेस (Ministry of Rural Infrastructure and Bridges)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India)
-
प्र.85General Awareness and Current Affairs
सितंबर 2025 में, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने भारत सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति के बाद किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली?
- दिल्ली उच्च न्यायालय
- बॉम्बे उच्च न्यायालय
- कलकत्ता उच्च न्यायालय
- राजस्थान उच्च न्यायालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बॉम्बे उच्च न्यायालय
-
प्र.86General Awareness and Current Affairs
बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ZAPAD 2025 में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के दल का नेतृत्व भारतीय सेना की किस रेजिमेंट द्वारा किया गया?
- राजपूत रेजिमेंट
- सिख रेजिमेंट
- गोरखा रेजिमेंट
- कुमाऊं रेजिमेंट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कुमाऊं रेजिमेंट
-
प्र.87General Awareness and Current Affairs
हाल ही में, निम्नलिखित में से किसने 2024-25 के लिए उद्योग निकाय ASSOCHAM के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
- अखिलेश नायर
- पंकज नायर
- संजय नायर
- सुरेश नायर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संजय नायर
-
प्र.88General Awareness and Current Affairs
नीरज चोपड़ा ने 2025 की दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में कौन-सी रैंक हासिल की?
- दूसरी
- चौथी
- पहली
- तीसरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दूसरी
-
प्र.89General Awareness and Current Affairs
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई 2025 में, सार्वजनिक शिष्टाचार पर किस पुस्तक का विमोचन किया?
- संघातील मानवी व्यवस्थान (Sanghatil Manavi Vyavasthapan)
- राजल नीतिःः लोक व्यवहार (Rajal Neeti: Lok Vyavhaar)
- द डिवाइन कुंभ (The Divine Kumbh)
- राजल नीतिःः टाइम मैनेजमेंट (Rajal Neeti: Time Management)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — राजल नीतिःः लोक व्यवहार (Rajal Neeti: Lok Vyavhaar)
-
प्र.90General Awareness and Current Affairs
2025 में, पेरिस में नाइकी के ब्रेकिंग इवेंट में 4:06.42 का समय लेकर महिलाओं का मील विश्व रिकॉर्ड (women's mile world record) किसने तोड़ा?
- सिफान हसन (Sifan Hassan)
- जेनजेबे डिबाबा (Genzebe Dibaba)
- लौरा मुइर (Laura Muir)
- फेथ किपयेगॉन (Faith Kipyegon)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — फेथ किपयेगॉन (Faith Kipyegon)
-
प्र.91General Awareness and Current Affairs
अगस्त 2025 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश को आधिकारिक तौर पर स्लीपिंग सिकनेस से मुक्त घोषित किया गया?
- केन्या
- घाना
- नाइजीरिया
- युगांडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केन्या
-
प्र.92General Awareness and Current Affairs
जैसा कि मई 2025 में बताया गया था, CBSE स्कूलों में शुगर बोर्ड शुरू करने का उद्देश्य क्या है?
- स्वच्छता पद्धतियों को सिखाना
- खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना
- शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देना
- शुगर के खतरों के बारे में शिक्षित करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — शुगर के खतरों के बारे में शिक्षित करना
-
प्र.93General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में, लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान किस हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया?
- अहमदाबाद हवाई अड्डा
- दिल्ली हवाई अड्डा
- कोलकाता हवाई अड्डा
- चेन्नई हवाई अड्डा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अहमदाबाद हवाई अड्डा
-
प्र.94General Awareness and Current Affairs
अक्टूबर 2025 में, ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (CREA) ने भारतीय शहरों के PM2.5 वायु गुणवत्ता आकलन को प्रकाशित किया। PM2.5 से क्या तात्पर्य है?
- औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जित सल्फर डाइऑक्साइड
- 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कणिकीय पदार्थ
- अपूर्ण दहन से उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड
- प्रकाश रासायनिक अभिक्रि याओं के दौरान उत्पन्न भू-स्तरीय ओजोन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कणिकीय पदार्थ
-
प्र.95General Awareness and Current Affairs
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मई 2025 में भारत की भुगतान प्रणालियों की निगरानी के लिए गठित नए नियामक निकाय का नाम क्या है?
- भुगतान नियामक बोर्ड
- राष्ट्रीय भुगतान परिषद
- एकीकृत वित्तीय प्राधिकरण
- भुगतान शासन प्राधिकरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भुगतान नियामक बोर्ड
-
प्र.96General Awareness and Current Affairs
म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप, 2025 में सुरुचि सिंह ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
- महिलाओं की 50 m राइफल
- महिलाओं की 10 m एयर पिस्टल
- महिलाओं की ट्रैप शूटिंग
- महिलाओं की 25 m पिस्टल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — महिलाओं की 10 m एयर पिस्टल
-
प्र.97General Awareness and Current Affairs
जनजातीय कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार हेतु केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 2025 में निम्नलिखित में से कौन-सी पहल शुरू की गई?
- जनजातीय प्रगति मिशन (Tribal Pragati Mission)
- जनजातीय ज्योति अभियान (Janjatiya Jyoti Abhiyan)
- आदि कर्मयोगी (Adi Karmyogi)
- वन धन 2 (Van Dhan 2.0)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आदि कर्मयोगी (Adi Karmyogi)
-
प्र.98General Awareness and Current Affairs
चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में, पुरुष और महिला टीम की संयुक्त रैंकिं ग में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
- महाराष्ट्र
- हरियाणा
- तमिलनाडु
- उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हरियाणा
-
प्र.99General Awareness and Current Affairs
जुलाई 2025 में, निम्नलिखित में से किस फर्म ने भारत में बीमा बाजार की सेवा के लिए 50:50 घरेलू पुनर्बीमा संयुक्त उद्यम बनाने के लिए एक बाध्यकारी समझौता किया?
- जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ आलियांज (Allianz with Jio Financial Services)
- एक्सि स बैंक के साथ स्वि स रे (Swiss Re with Axis Bank)
- पेयू के साथ लॉयड्स (Lloyd’s with PayU)
- पेटीएम के साथ म्यूनिख रे (Munich Re with Paytm)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ आलियांज (Allianz with Jio Financial Services)
-
प्र.100General Awareness and Current Affairs
विशाखापत्तनम में 22 और 23 सितंबर 2025 को आयोजित ई-गवर्नेंस से संबंधित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन की विषयवस्तु (थीम) क्या थी?
- सतत विकास के लिए ई-गवर्नेंस (e-Governance for Sustainable Development)
- शासन में ए.आई.: भविष्य के रास्ते (AI in Governance: Future Pathways)
- डिजिटल इंडियाः समावेशी वृद्धि (Digital India: Inclusive Growth)
- विकसित भारतः सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विकसित भारतः सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)