-
प्र.1General Science
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सरल स्क्वैमस उपकला को कुशलतापूर्वक विसरण करने में सक्षम बनाती है?
- चपटी, पतली और घनीभूत कोशिकाएँ
- गति के लिए सिलिया युक्त कोशिकाएं
- कोशिकाओं की कई परतों की उपस्थि ति
- बड़े नाभिक के साथ सघन कोशिकाद्रव्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चपटी, पतली और घनीभूत कोशिकाएँ
-
प्र.2General Science
250 mL विलयन में 5 g विलेय घुला हुआ है। विलयन की सांद्रता (द्रव्यमान आयतन %) क्या है?
- 0.2%
- 2%
- 20%
- 5%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2%
-
प्र.3General Science
यदि सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक (G), पृथ्वी का द्रव्यमान (M) और पृथ्वी की त्रिज्या (R) का मान ज्ञात हो, तो पृथ्वी के पृष्ठ के निकट गुरुत्वीय त्वरण (g) की गणना के लिए किस समीकरण का उपयोग किया जाता है?
- g=GM/R
- R2/(GM)
- g=GM/R2
- g=GR/M2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — g=GM/R2
-
प्र.4General Science
जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण इस बात की पुष्टि करता है कि विस्थापन अभिक्रि या हुई है?
- विलयन रंगहीन हो जाता है और हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है।
- कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग फीका पड़ जाता है, और लोहे की कील पर लाल-भूरे रंग की परत जम जाती है।
- एक सफेद अवक्षेप बनता है।
- विलयन का रंग नीला ही बना रहता है और लोहे की कील चमकदार बनी रहती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग फीका पड़ जाता है, और लोहे की कील पर लाल-भूरे रंग की परत जम जाती है।
-
प्र.5General Science
गढ़वाल क्षेत्र के 'चिपको आंदोलन' का प्राथमिक लक्ष्य क्या था?
- वनरोपण
- वनों की कटाई
- वनों का संरक्षण
- वन चराई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वनों का संरक्षण
-
प्र.6General Science
पादपों में निषेचन के पश्चात अंडाशय तथा बीजांड क्या बनाते हैं?
- अंडाशय फल बनाता है तथा बीजांड बीजपत्र बनाता है।
- अंडाशय प्रांकुर बनाता है तथा बीजांड मूलांकुर बनाता है।
- अंडाशय फल बनाता है तथा बीजांड बीज बनाता है।
- अंडाशय बीज बनाता है तथा बीजांड भ्रूण बनाता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अंडाशय फल बनाता है तथा बीजांड बीज बनाता है।
-
प्र.7General Science
एक परमाणु में 17 इलेक्ट्रॉन और 18 न्यूट्रॉन हैं। प्रोटॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 35.5
- 36
- 18
- 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 17
-
प्र.8General Science
मिश्रण और यौगिक में क्या अंतर है?
- मिश्रण केवल संयुक्त गुणधर्म प्रदर्शित करता है
- मिश्रण में तत्व एक निश्चित अनुपात में होते हैं
- मिश्रण के घटक अपने गुणधर्मों को बनाए रखते हैं
- मिश्रण के घटकों को पृथक नहीं किया जा सकता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मिश्रण के घटक अपने गुणधर्मों को बनाए रखते हैं
-
प्र.9General Science
एक पुष्प से परागकणों का दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र तक अंतरण की प्रक्रि या क्या कहलाती है?
- परागण
- अंकुरण
- गर्भावधि
- बिंदुस्राव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — परागण
-
प्र.10General Science
एक प्रयोगशाला में, एक विद्यार्थी स्टार्च को पानी में मिलाता है और देखता है कि यह मिश्रण न तो पूर्णतः विलयन है और न ही निलंबन। इस मिश्रण का कौन-सा गुण यह पुष्टि करता है कि यह एक कोलाइडल विलयन है?
- यह मिश्रण पूरी तरह से पारदर्शी है और प्रकाश को प्रकीर्णित नहीं करता है।
- ये कण नंगी आंखों (naked eye) से दिखाई देते हैं।
- कुछ समय बाद कण नीचे बैठ जाते हैं।
- ये कण प्रकाश की किरण-पुंज को प्रकीर्णित कर देते हैं लेकिन स्थि र अवस्था में नहीं ठहरते।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ये कण प्रकाश की किरण-पुंज को प्रकीर्णित कर देते हैं लेकिन स्थि र अवस्था में नहीं ठहरते।
-
प्र.11General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? a. जिंक कणिकाओं को जब तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में रखा जाता है, तो हाइड्रोजन गैस निकलती है। b. जिंक कणिकाओं को जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में रखा जाता है, तो जिंक हाइड्रॉक्साइड बनता है। c. जिंक कणिकाओं को जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड में रखा जाता है, तो सोडियम जिंकेट बनता है।
- a और c
- a और b
- केवल a
- केवल b
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — a और c
-
प्र.12General Science
अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में, बायोगैस निम्नलिखित में से किस पदार्थ से प्राप्त किया जाता है?
- नारियल की भूसी (Coconut husk)
- केले के छिलके (Banana peels)
- सूखे पत्ते (Dried leaves)
- आपंक (Sludge)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आपंक (Sludge)
-
प्र.13General Science
ओम के नियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- प्रतिरोध केवल गैर-ओमीय चालकों के लिए स्थि र रहता है।
- ओम का नियम सभी पदार्थों पर सभी तापमानों पर लागू होता है।
- स्थि र तापमान पर धारा वोल्टेज के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
- स्थि र तापमान पर धारा वोल्टेज के अनुक्रमानुपाती होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्थि र तापमान पर धारा वोल्टेज के अनुक्रमानुपाती होती है।
-
प्र.14General Science
एक विद्युत गीजर की शक्ति 2200 W है जब इसे 220 V पर प्रचालित किया जाता है। हीटर से प्रवाहित होने वाली धारा कितनी होगी?
- 1 A
- 10 A
- 1100 A
- 100 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10 A
-
प्र.15General Science
ग्रेफाइट विद्युत का अच्छा सुचालक क्योंों है?
- यह मजबूत आयनिक आबंध बनाता है।
- यह कम तापमान पर पिघल जाता है।
- यह पानी को आसानी से सोख लेता है।
- इसमें मुक्त गतिमान इलेक्ट्रॉन होते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — इसमें मुक्त गतिमान इलेक्ट्रॉन होते हैं।
-
प्र.16General Science
टिण्डल प्रभाव का तब अवलोकन किया जाता है जब___________।
- प्रकाश एक माध्यम में निलंबित बहुत ही सूक्ष्म कणों द्वारा प्रकीर्ण होता है
- प्रकाश दर्पण की सतह से परावर्तित होता है
- प्रकाश विलयन में कणों द्वारा अवशोषित होता है
- प्रकाश निर्वात से होकर गुजरता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — प्रकाश एक माध्यम में निलंबित बहुत ही सूक्ष्म कणों द्वारा प्रकीर्ण होता है
-
प्र.17General Science
निम्नलिखित में से किस अभिक्रि या में अपघटन के दौरान रंग परिवर्तन, गैस का उत्सर्जन और ठोस अवशेष का निर्माण, तीनों एक साथ होते हैं?
- 2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
- 2AgCl → 2Ag + Cl₂
- CaCO₃ → CaO + CO₂
- Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂
-
प्र.18General Science
पेशियों के संकुचन और शिथिलन के लिए कौन-से प्रोटीन आवश्यक हैं?
- मायोग्लोबिन और हीमोग्लोबिन (Myoglobin and haemoglobin)
- केराटिन और कोलेजन (Keratin and collagen)
- इलास्टि न और फाइब्रिन (Elastin and fibrin)
- संकुचनशील प्रोटीन (Contractile proteins)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — संकुचनशील प्रोटीन (Contractile proteins)
-
प्र.19General Science
एक गोलीय दर्पण के मुख्य फोकस को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
- वस्तु और प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी
- दर्पण के परावर्तक पृष्ठ का केंद्र
- मुख्य अक्ष पर वह बिंदु जहाँ परावर्तन के बाद समांतर किरणें अभिसरित होती हैं (या अपसारित होती प्रतीत होती हैं)
- वक्रता त्रिज्या का मध्यबिंदु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मुख्य अक्ष पर वह बिंदु जहाँ परावर्तन के बाद समांतर किरणें अभिसरित होती हैं (या अपसारित होती प्रतीत होती हैं)
-
प्र.20General Science
निम्नलिखित में से कौन-से जीव, अवश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करते हैं?
- पक्षी और साँप
- व्हेल और हाथी
- घोड़ा और गाय
- कुत्ता और बिल्ली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — व्हेल और हाथी
-
प्र.21General Science
विराम अवस्था से शुरू होकर, एक कार 20 सेकंड में 10 m/s का वेग प्राप्त कर लेती है। ब्रेक लगाने पर अगले 5 सेकंड में वेग घटकर 5 m/s हो जाता है। दोनों स्थि तियों में त्वरण क्या होगा?
- -1 m/s2 ; 0.5 m/s2
- 1 m/s2 ; 0.5 m/s2
- 0.5 m/s2 ; 1 m/s2
- 0.5 m/s2 ; -1 m/s2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0.5 m/s2 ; -1 m/s2
-
प्र.22General Science
नियत बल द्वारा किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- यह केवल प्रारंभिक और अंतिम स्थि तियों पर निर्भर करता है।
- यह गति के पथ पर निर्भर करता है।
- यह विस्थापन पर निर्भर नहीं करता है।
- यह सदैव धनात्मक होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — यह केवल प्रारंभिक और अंतिम स्थि तियों पर निर्भर करता है।
-
प्र.23General Science
एक इकाई बल (1 न्यूटन) की सही परिभाषा क्या है?
- 1 g की वस्तु को 1 मीटर के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
- किसी वस्तु को विरामावस्था में रखने के लिए आवश्यक बल
- 1 kg की वस्तु को 1 m/s² के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
- 1 kg की वस्तु को 1 मीटर की दूरी तक ले जाने के लिए आवश्यक बल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 kg की वस्तु को 1 m/s² के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
-
प्र.24General Science
यदि कोशिका विभाजन द्वारा उत्पादित दो संतति कोशिकाओं की संरचना में मामूली अंतर दिखाई देता हैं, तो DNA प्रतिलिपीयन की प्रक्रि या के दौरान कौन-सी प्रक्रि या इन भिन्नताओं का सबसे संभावित कारण है?
- DNA प्रतिलिपी का नई कोशिकाओं में अपूर्ण पृथक्करण
- DNA प्रतिलिपीयन के बाद प्रोटीन संश्लेषण में त्रुटियां
- जैव रासायनिक अभिक्रि याओं की अंतर्निहित अविश्वसनीयता के कारण DNA प्रतिलिपीयन के दौरान मामूली भिन्नताएं
- केंद्रक में DNA ब्लूप्रिंट की अनुपस्थि ति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जैव रासायनिक अभिक्रि याओं की अंतर्निहित अविश्वसनीयता के कारण DNA प्रतिलिपीयन के दौरान मामूली भिन्नताएं
-
प्र.25General Science
हाइपोटोनिक विलयन में, पादप ऊतकों की तुलना में जंतु ऊतकों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
- जन्तु कोशिकाओं में पौधों की तुलना में सेल्यूलोज की भित्ति अधिक मोटी होती हैं।
- जन्तु कोशिकाओं में बाह्य भित्ति के बिना लयन की संभावना अधिक होती है।
- जन्तु कोशिकाएं तनु माध्यम में पादप कोशिकाओं की तुलना में अधिक सिकुड़ती हैं।
- जन्तु कोशिकाएं कठोर भित्ति के कारण सूजन का प्रतिरोध करती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जन्तु कोशिकाओं में बाह्य भित्ति के बिना लयन की संभावना अधिक होती है।
-
प्र.26Mathematics
- x
- x²
- x²/y²
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1
-
प्र.27Mathematics
A और B एक कार्य को क्रमशः 8 और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। A कार्य शुरू करता है और 3 दिन बाद B उससे जुड़ जाता है। B के जुड़ने के बाद कार्य पूरा करने में कितने और दिन लगेंगे?
- 2 दिन
- 3 दिन
- 5 दिन
- 4 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3 दिन
-
प्र.28Mathematics
- 6740
- 2800
- 5180
- 3710
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2800
-
प्र.29Mathematics
- 1/√(1 − x²)
- √(1 − x²)
- x√(1 − x²)
- x/√(1 − x²)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — √(1 − x²)
-
प्र.30Mathematics
316 m और 349 m लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 58 km/h और 68 km/h की चाल से विपरीत दिशाओं में समानांतर पटरियों पर गतिमान हैं। वे कितने सेकंड में एक-दूसरे को पार करेंगी?
- 30 सेकंड
- 27 सेकंड
- 22 सेकंड
- 19 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 19 सेकंड
-
प्र.31Mathematics
प्रथम 13 अभाज्य संख्याओं का योग कितना है?
- 241
- 243
- 235
- 238
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 238
-
प्र.32Mathematics
बिभा ने एक रुपये में 2 केले की दर से कुछ केले खरीदे और उतने ही केले, एक रुपये में 3 केले की दर से खरीदे। 40% लाभ कमाने के लिए, उसे एक दर्जन केले ₹ में बेचने चाहिए।
- 7
- 8
- 6
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.33Mathematics
- 50
- 48
- 44
- 46
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 48
-
प्र.34Mathematics
एक व्यक्ति की मासिक आय ₹60,000 है। वह अपनी आय का 25% किराए पर, 15% किराने के सामान पर, 10% परिवहन पर खर्च करता है और बाकी बचत करता है। वह हर महीने कितने पैसे बचाता है?
- ₹25,000
- ₹45,000
- ₹30,000
- ₹40,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹30,000
-
प्र.35Mathematics
₹5,000 के मूलधन पर 18% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
- ₹6,984
- ₹7,068
- ₹7,015
- ₹6,962
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹6,962
-
प्र.36Mathematics
₹5,403 को A, B और C में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्से में से क्रमशः ₹79, ₹25 और ₹19 घटा दिए जाएं, तो उनके पास 14 : 5 : 11 के अनुपात में राशि बचती है। B और C के मूल हिस्सोंों में अंतर ज्ञात कीजिए।
- ₹1,050
- ₹956
- ₹1,206
- ₹1,156
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,050
-
प्र.37Mathematics
10%, 27% और 8% की तीन क्रमिक छूटों के बाद अंकित मूल्य का प्रभावी मूल्य प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
- 62.64%
- 60.44%
- 59.64%
- 58.28%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 60.44%
-
प्र.38Mathematics
- 3.9
- 1.8
- 5.4
- 2.8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1.8
-
प्र.39Mathematics
यदि 5, X और 3 का चतुर्थानुपाती 63 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
- 106
- 107
- 105
- 108
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 105
-
प्र.40Mathematics
एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 25% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 75% बढ़ जाती है और TV की कीमत 49% कम हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 3 TV की कुल कीमत में कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा?
- 24.5% की वृद्धि
- 26.4% की कमी
- 19.5% की कमी
- 25.4% की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 25.4% की वृद्धि
-
प्र.41Mathematics
एक व्यापारी अपने माल का अंकित मूल्य क्रय मूल्य से 25% अधिक अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 68% की छूट देता है। उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?
- 60% हानि
- 57% हानि
- 63% लाभ
- 58% हानि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 60% हानि
-
प्र.42Mathematics
(x + 5)(x − 5) को सरल कीजिए।
- x² − 10x + 25
- x² − 25
- x² + 10x + 25
- x² + 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — x² − 25
-
प्र.43Mathematics
एक पाइप एक टंकी को 6 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरी हुई टंकी को 7 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टंकी खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टंकी को आधा भरने में कितने मिनट लगेंगे?
- 22
- 43
- 42
- 21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 21
-
प्र.44Mathematics
एक क्रि केटर का 7 पारियों में औसत स्कोर 59 रन है। 8वीं पारी में, उसने 217 रन बनाए। उसके औसत स्कोर में _______ रन की वृद्धि हुई। (उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।)
- 11
- 20
- 19
- 29
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20
-
प्र.45Mathematics
किसी घन का आयतन 1728 cm3 है। इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 864 cm2
- 664 cm2
- 144 cm2
- 464 cm2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 864 cm2
-
प्र.46Mathematics
A की आयु, B की आयु का तीन गुना है। यदि B की आयु में से छह वर्ष घटा दिए जाएँ और A की आयु में चार वर्ष जोड़ दिए जाएँ, तो A की आयु, B की आयु की पाँच गुनी हो जाएगी। दो वर्ष पहले A की आयु कितनी थी?
- 49 वर्ष
- 40 वर्ष
- 54 वर्ष
- 36 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 49 वर्ष
-
प्र.47Mathematics
यदि 6 और 5 भुजाओं वाले सम बहुभुजों को त्रिज्या R वाले एक वृत्त में अंतर्निहित किया जाए, तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
- 4√3 : 5√(10 + 2√5)
- 12√3 : 5√(10 + 2√5)
- 3√3 : 5√(10 − 2√5)
- 3√3 : 5√(10 − 2√5)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12√3 : 5√(10 + 2√5)
-
प्र.48Mathematics
- 23 मिनट
- 30 मिनट
- 28 मिनट
- 34 मिनट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 30 मिनट
-
प्र.49Mathematics
दी गई संख्याओं 115, 190, 110, 185, 85, 110, 115, 102, 90, 95, 85, 68, 85 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 85
- 68
- 110
- 92
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 85
-
प्र.50Mathematics
किसी बास्केटबॉल खेल में, एक खिलाड़ी ने केवल 2-पॉइंट शॉट्स और 3-पॉइंट शॉट्स का उपयोग करके 36 अंक बनाए। उसने कुल 14 सफल शॉट लगाए। उसने कितने 2-पॉइंट और कितने 3-पॉइंट शॉट्स लगाए?
- 2-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 10; 3-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 4
- 2-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 7; 3-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 7
- 2-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 6; 3-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 8
- 2-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 8; 3-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 6; 3-पॉइंट शॉट्स की संख्या = 8
-
प्र.51General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- MRL
- TYR
- QVP
- EJD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — TYR
-
प्र.52General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, NSQE को 165 के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा XIJA को 132 के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में PEYO के लिए कूट क्या होगा?
- 179
- 183
- 188
- 170
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 183
-
प्र.53General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए? 7 ÷ 5 + 12 × 3 − 19 = ? + 5
- 55
- 45
- 60
- 50
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 55
-
प्र.54General Intelligence and Reasoning
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर B बैठा है। F का निकटतम पड़ोसी D है। F के ठीक बाईं ओर पड़ोस में C बैठा है। A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर C बैठा है। F के सापेक्ष E का स्थान क्या है?
- बाईं ओर दूसरा
- ठीक दाईं ओर पड़ोस में
- ठीक बाईं ओर पड़ोस में
- दाईं ओर दूसरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बाईं ओर दूसरा
-
प्र.55General Intelligence and Reasoning
एक आदमी छत पर पूर्व दिशा की ओर अभिमुख होकर खड़ा है। पहले वह 45 डिग्री दक्षि णावर्त घूमता है, फिर 45 डिग्री वामावर्त। फिर वह 180 डिग्री वामावर्त घूमता है। अंत में, वह 90 डिग्री दक्षि णावर्त घूमता है। अब वह आदमी किस दिशा में अभिमुख होकर खड़ा है?
- उत्तर
- पश्चिम
- पूर्व
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर
-
प्र.56General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी कौवे, गौरैया हैं। कोई भी कौआ, कबूतर नहीं है। निष्कर्ष: (I): कोई भी गौरैया, कबूतर नहीं है। (II): कुछ कबूतर, कौवे हैं।
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
-
प्र.57General Intelligence and Reasoning
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर 19 व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, गीता बाएं छोर से छठे स्थान पर है। यदि दिव्या, गीता के दाएं पाँचवें स्थान पर बैठी है, तो पंक्ति के दाएं छोर से दिव्या का स्थान क्या है?
- 9वां
- 10वां
- 8वां
- 11वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9वां
-
प्र.58General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले अक्षर समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। DRAWING - ADRWGIN - RADWNGI FORMULA - RFOMAUL - ORFMLAU
- FASHION - SAFHNIO - ASFHONI
- FASHION - SAFNHIO - FASONHI
- FASHION - SFAHNOI - ASFIHNO
- FASHION - SFAHNIO - ASFHONI
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — FASHION - SFAHNIO - ASFHONI
-
प्र.59General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? PGE 18, TEI 26, XCM 34, BAQ 42, ?
- FYU 50
- FCV 52
- GYV 50
- FCU 52
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — FYU 50
-
प्र.60General Intelligence and Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। WZX−ZCA CFD−FIG
- DFC−GJH
- DGE−GJH
- DFC−FIG
- DGE−FJG
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — DGE−GJH
-
प्र.61General Intelligence and Reasoning
वामिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 78 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 81 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 80 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 90 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
- उत्तर में 7 km
- उत्तर में 9 km
- दक्षिण में 11 km
- दक्षिण में 10 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर में 9 km
-
प्र.62General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 521 523 527 533 541 ?
- 549
- 551
- 555
- 553
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 551
-
प्र.63General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर PNHT एक निश्चित तरीके से VILQ से संबंधित है। इसी प्रकार, MSDT, SNHQ से संबंधित है। इसी तर्क के आधार पर, IRUI दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
- PMZF
- ONYE
- OMYF
- PNZE
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — OMYF
-
प्र.64General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 9 6 4 8 7 7 7 7 7 1 3 6 4 7 2 3 1 8 5 6 8 9 9 9 4 9 8 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या आती है?
- 2
- 3
- 4
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.65General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 16, 22, 34, 52, 76, ?
- 106
- 104
- 105
- 107
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 106
-
प्र.66General Intelligence and Reasoning
यदि '+' और '−' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 32 + 34 − 35 × 5 ÷ 22 = ?
- 152
- 150
- 153
- 154
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 152
-
प्र.67General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी बोतलें, कप हैं। सभी बोतलें, गिलास हैं। कुछ गिलास, चायदानी हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ चायदानी, बोतलें हैं। (II): कुछ गिलास, कप हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
-
प्र.68General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? KJN 72 RQU 63 YXB 54 FEI 45 ?
- MLP 36
- MMO 36
- MUD 35
- MKO 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — MLP 36
-
प्र.69General Intelligence and Reasoning
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: गणितीय संक्रि याएं, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर गणितीय संक्रि याएं जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 19 - 2 - 21 14 - 6 - 20
- 15 - 4 - 21
- 19 - 10 - 29
- 30 - 11 - 43
- 9 - 13 - 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19 - 10 - 29
-
प्र.70General Intelligence and Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'PEARL' को '18723' और 'PAYER' को '82736' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में 'Y' के लिए कूट क्या है?
- 6
- 3
- 8
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.71General Intelligence and Reasoning
P, Q, R, S और T एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। R, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T, S के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, S के ठीक बाईं ओर पड़ोस में है। T के ठीक दाईं ओर पड़ोस में कौन है?
- Q
- P
- R
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Q
-
प्र.72General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए? 49 ÷ 5 + 153 × 3 − 314 = ?
- 508
- 505
- 521
- 512
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 508
-
प्र.73General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 4 1 6 2 9 3 3 6 4 1 8 6 5 6 8 6 9 5 6 1 6 4 8 6 2 8 7 4 8 2 (दाएं) ऐसे कितने 6 हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- दो
- तीन से अधिक
- एक
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन से अधिक
-
प्र.74General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 9 8 7 4 5 2 5 3 8 4 3 6 2 1 5 7 9 3 1 5 7 4 6 2 3 7 4 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- 4
- 3
- 6
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.75General Intelligence and Reasoning
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे 50 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, पराश बाएं छोर से 18वें स्थान पर है। यदि अपर्णा, पराश के दाएं 7वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएं छोर से अपर्णा का स्थान क्या होगा?
- 23वां
- 24वां
- 25वां
- 26वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 26वां
-
प्र.76General Intelligence and Reasoning
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 28 ? 50 61 72
- 31
- 36
- 39
- 40
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 39
-
प्र.77General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 5 4 4 2 6 3 6 4 6 4 7 9 4 5 8 8 2 5 3 1 7 4 8 5 9 4 1 2 7 4 (दाएं) ऐसे कितने अभाज्य अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
- तीन से अधिक
- तीन
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन से अधिक
-
प्र.78General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘L @ O x V # E + R’ है, तो L का R से क्या संबंध है?
- भाई की पत्नी के पिता
- भाई का पुत्र
- पत्नी के पिता
- भाई की पत्नी का भाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भाई की पत्नी के पिता
-
प्र.79General Intelligence and Reasoning
सात मित्र, B, C, D, T, U, V और W, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी मित्र C के बाईं ओर बैठे हैं। C और T के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। T और V के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, D के ठीक दाईं ओर बैठा है। U और V के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- तीन
- चार
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.80General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- KN - IM
- GJ - EH
- MP - KN
- JM - HK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — KN - IM
-
प्र.81General Awareness and Current Affairs
झारखंड के किस आदिवासी कवि को 'फिर उगना' के लिए जून 2025 में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार मिला?
- कीर्तिदा ब्रह्मभट्ट
- मयूर खवदु
- अखिल पी धर्मजन
- पार्वती तिर्की
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पार्वती तिर्की
-
प्र.82General Awareness and Current Affairs
जनवरी 2025 में रूस और ईरान के बीच हस्ताक्षरित व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि का क्या नाम है, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, साइबर-सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग शामिल है?
- ईरानियन-रशियन ट्रीटी ऑन कॉम्प्रि हेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप
- ईरान-रशिया ट्रीटी ऑन बिजनेस एंड स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन ट्रीटी
- ईरानियन-रशियन ट्रीटी ऑन कोऑर्डिनेशन एंड सिक्योरिटी पार्टनरशिप
- ईरान-रशिया ट्रीटी ऑन कॉम्प्रि हेंसिव डिफेंस एंड ट्रेड पार्टनरशिप
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ईरानियन-रशियन ट्रीटी ऑन कॉम्प्रि हेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप
-
प्र.83General Awareness and Current Affairs
जुलाई 2025 में, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किन स्थलों के लिए पर्यावरण संरक्षण नियमावली, 2025 अधिसूचित किया?
- पर्वतशिखर स्थल
- पर्यटन स्थल
- भीड़-भाड़ वाले स्थल
- रासायनिक रूप से संदूषित स्थल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — रासायनिक रूप से संदूषित स्थल
-
प्र.84General Awareness and Current Affairs
भारत में नई फास्टैग (FASTag) वार्षिक योजना कब से लागू हुई/होगी?
- 15 अगस्त 2025
- 26 नवंबर 2025
- 1 सितंबर 2025
- 2 अक्टूबर 2025
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15 अगस्त 2025
-
प्र.85General Awareness and Current Affairs
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी 2025 UN सूचकांक में भारत का स्थान क्या था?
- 99वां
- 78वां
- 87वां
- 121वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 99वां
-
प्र.86General Awareness and Current Affairs
अप्रैल 2025 में, एर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स में, किस भारतीय लॉन्ग जंपर ने 6.64 m की छलांग के साथ अंजू बॉबी जॉर्ज का 23 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया?
- डी सुधा सिंह
- प्रियंका गोस्वामी
- एंसी सोजन
- शैली सिंह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — शैली सिंह
-
प्र.87General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में SBI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गरीबी का परिशुद्ध अनुमान लगाने में किस डेटा संग्रह पद्धति ने योगदान दिया?
- आवधिक रिकॉल विधि
- संशोधित मिश्रित रिकॉल अवधि
- एकसमान रिकॉल अवधि
- मिश्रित रिकॉल अवधि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संशोधित मिश्रित रिकॉल अवधि
-
प्र.88General Awareness and Current Affairs
नवंबर 2025 में, भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता (DPD) का 15वां संस्करण निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया गया था?
- हो ची मिन्ह
- पुणे
- नई दिल्ली
- हनोई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — हनोई
-
प्र.89General Awareness and Current Affairs
दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2025 में निम्नलिखित में से किस पुरस्कार ने नवाचार और सामाजिक प्रभाव के लिए दुनिया भर में अग्रणी सरकारी पहलों को मान्यता दी?
- ग्लोबल गवर्नमेंट एक्सीलेंस अवार्ड
- स्मार्ट गवर्नेंस अचीवमेंट अवार्ड
- गवर्नमेंट इनोवेशन एक्सीलेंस अवार्ड
- ग्लोबल पब्लि क लीडरशिप अवार्ड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ग्लोबल गवर्नमेंट एक्सीलेंस अवार्ड
-
प्र.90General Awareness and Current Affairs
महिला सशक्ति करण हेतु लिंग-विशिष्ट योजनाओं के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 का लगभग कितना प्रतिशत आवंटित किया गया?
- 12.21%
- 4.56%
- 8.86%
- 2.68%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 8.86%
-
प्र.91General Awareness and Current Affairs
2025 में, भारत ने चीन के समक्ष एक विशाल अपस्ट्रीम जलविद्युत परियोजना के निर्माण के संबंध में चिंता व्यक्त की, जिसमें डाउनस्ट्रीम अधिकारों की सुरक्षा का आग्रह किया गया। यह परियोजना किस नदी पर विकसित की जा रही है?
- सिंधु
- सतलुज
- ब्रह्मपुत्र
- कोसी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ब्रह्मपुत्र
-
प्र.92General Awareness and Current Affairs
अगस्त 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर था?
- डॉ. पूनम गुप्ता
- श्री सौगत भट्टाचार्य
- डॉ. नागेश कुमार
- श्री संजय मल्होत्रा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — श्री संजय मल्होत्रा
-
प्र.93General Awareness and Current Affairs
बिरसा मुंडा शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
- 15 अगस्त
- 9 जून
- 5 नवंबर
- 26 जनवरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 9 जून
-
प्र.94General Awareness and Current Affairs
गुरिंदरवीर सिंह ने किस प्रतियोगिता में 100 m का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
- दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप
- इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 1
- एशियाई खेल
- ओलंपिक ट्रायल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 1
-
प्र.95General Awareness and Current Affairs
भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए जून 2025 में कौन-सा महत्वपूर्ण नया वित्तीय संस्थान शुरू किया गया?
- तटीय अवसंरचना निधि
- ब्लू इकोनॉमी बैंक
- सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- इंडिया मरीन क्रेडिट बैंक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
-
प्र.96General Awareness and Current Affairs
भारत जलवायु मंच 2026 में श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रभावी जलवायु संबंधी कार्रवाई से निम्नलिखित में से किसमें भारत को मदद मिल सकती है?
- कृषि निर्यातों में कमी लाना
- जनसंख्या वृद्धि को सीमित करना
- केवल जीवाश्म ईंधनों पर ध्यान केंद्रित करना
- ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना
-
प्र.97General Awareness and Current Affairs
एंकोना (फरवरी 2025) में इटालियन इंडोर चैंपियनशिप में नया वर्ल्ड इनडोर 5000 m रेस वॉक रिकॉर्ड स्थापित किया?
- माटेओ गिउपोनी (Matteo Giupponi)
- इवान डनफी (Evan Dunfee)
- फ्रांांसेस्को फ़ोर्टुनाटो (Francesco Fortunato)
- तोशिकाज़ु यामानिशी (Toshikazu Yamanishi)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — फ्रांांसेस्को फ़ोर्टुनाटो (Francesco Fortunato)
-
प्र.98General Awareness and Current Affairs
वर्ष 2023 में घोषित अंतरिक्ष मिशनों के लिए विकसित किए गए भारत के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट का क्या नाम है?
- सूर्यमित्र (Suryamitra)
- विक्रम (Vikram)
- व्योममित्र (Vyommitra)
- आदित्य (Aditya)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — व्योममित्र (Vyommitra)
-
प्र.99General Awareness and Current Affairs
फरवरी 2025 में पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) की सह-अध्यक्षता किसने की थी?
- चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
-
प्र.100General Awareness and Current Affairs
जनवरी 2025 में शुरू हुई किस लीग में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीमें शामिल थी तथा जिसने रिकॉर्ड-स्तर की भागीदारी स्थापित की?
- वैश्विक भारतीय प्रवासी कबड्डी लीग (Global Indian Pravasi Kabaddi League)
- विश्व कबड्डी लीग (World Kabaddi League)
- कबड्डी प्रीमियर सीरीज (Kabaddi Premier Series)
- भारतीय सुपर कबड्डी (Indian Super Kabaddi)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वैश्विक भारतीय प्रवासी कबड्डी लीग (Global Indian Pravasi Kabaddi League)