1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 30 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 30 दिसंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

30 दिसंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 4 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
30 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    न्यूरॉन का कौन-सा भाग तंत्रिका आवेग को कोशिका काय से दूर ले जाता है?
    1. डेन्ड्राइट
    2. अन्तर्ग्रथन
    3. एक्सोन
    4. नाभिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक्सोन

  2. प्र.2General Science
    सोडियम बाइकार्बोनेट को तनु HCl के साथ मिलाने पर सोडियम क्लोराइड बनता है और एक गैस निकलती है। जब यह गैस चूने के जल (lime water) के माध्यम से होकर गुजरती है, तो यह दूधिया हो जाती है। निकलने वाली गैस ________ है।
    1. CO
    2. H2
    3. Cl2
    4. CO2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CO2

  3. प्र.3General Science
    चुंबकीय क्षेत्र वह राशि है ________________।
    1. जिसमें केवल दिशा होती है
    2. जिसमें केवल परिमाण होता है
    3. जिसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं
    4. जिसमें न तो परिमाण और न ही दिशा होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जिसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं

  4. प्र.4General Science
    लवण जल के विद्युत अपघटन के दौरान, निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रत्येक इलेक्ट्रोड और विलयन में निर्मित होने वाले उत्पादों से सुमेलित है?
    1. एनोड – NaOH, कैथोड – Cl₂, विलयन – H₂
    2. एनोड – Cl₂, कैथोड – H₂, विलयन – NaOH
    3. एनोड – Cl₂, कैथोड – NaOH, विलयन – H₂
    4. एनोड – H₂, कैथोड – Cl₂, विलयन – NaOH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एनोड – Cl₂, कैथोड – H₂, विलयन – NaOH

  5. प्र.5General Science
    स्पष्ट और सुविधापूर्ण दृश्यता के लिए किसी वस्तु को नेत्र से न्यूनतम कितनी दूरी पर रखना चाहिए?
    1. 25 m
    2. 250 cm
    3. 25 cm
    4. 50 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25 cm

  6. प्र.6General Science
    एक ही खेत में एक साथ दो या दो से अधिक फसलों की खेती को ______ कहा जाता है।
    1. मिश्रित फसल
    2. अंतर-फसल
    3. एकल-फसल
    4. आंतर-फसल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मिश्रित फसल

  7. प्र.7General Science
    किसी गैस पर दाब अनुप्रयुक्‍त करने से, __________।
    1. उसका आयतन बढ़ जाता है
    2. उसके कण एक दूसरे के निकट आ जाते हैं
    3. उसके कणों की गति तेज हो जाती है
    4. उसका तापमान घट जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उसके कण एक दूसरे के निकट आ जाते हैं

  8. प्र.8General Science
    मेन्डेल (Mendel) ने अपने एकसंकर संकरण (monohybrid cross) से कौन-सा नियम व्युत्पन्न किया?
    1. स्वतंत्र अपव्यूहन नियम (Law of Independent Assortment)
    2. नियत अनुपात का नियम (Law of Constant Proportion)
    3. विकास का नियम (Law of Evolution)
    4. संपृथकन नियम (Law of Segregation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संपृथकन नियम (Law of Segregation)

  9. प्र.9General Science
    यदि आवर्धन धनात्मक है, तो निर्मित प्रतिबिंब ____ होगा।
    1. आभासी और सीधा
    2. उल्टा
    3. पर्दे पर
    4. वास्तविक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आभासी और सीधा

  10. प्र.10General Science
    राजस्थान में खेजड़ी वृक्षों की रक्षा के लिए 1731 में 363 अन्य लोगों के साथ किसने अपने प्राण की आहुति दी थी?
    1. सुनीता नारायण
    2. मेधा पाटकर
    3. वंदना शिवा
    4. अमृता देवी बिश्नोई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अमृता देवी बिश्नोई

  11. प्र.11General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, मिश्रण को यौगिक से सर्वोत्तम रूप से विभेदित करता है?
    1. यौगिक प्रकृति में विषमांगी होते हैं, जबकि मिश्रण सदैव समांगी होते हैं।
    2. मिश्रणों को भौतिक विधियों से पृथक किया जा सकता है, जबकि यौगिकों को पृथक करने के लिए रासायनिक विधियों की आवश्यकता होती है।
    3. मिश्रणों का क्वथनांक सदैव निश्चित होता है।
    4. यौगिक अपने घटकों के व्यष्टिगत गुणधर्मों को बनाए रखते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मिश्रणों को भौतिक विधियों से पृथक किया जा सकता है, जबकि यौगिकों को पृथक करने के लिए रासायनिक विधियों की आवश्यकता होती है।

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण, सरल रेखा के अनुदिश गति को दर्शाता है?
    1. पार्क में दौड़ रहा एक बच्चा
    2. घूर्णन करता हुआ एक पंखे का ब्लेड
    3. प्रादोलन करता हुआ एक पेंडुलम
    4. सीधी पटरी पर चलती हुई एक रेलगाड़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सीधी पटरी पर चलती हुई एक रेलगाड़ी

  13. प्र.13General Science
    प्रजनन के दौरान DNA प्रतियां बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    1. संततियों को आनुवंशिक जानकारी प्रदान करना
    2. समरूप जुड़वाँ बच्चे पैदा करना
    3. कोशिकाओं की संरचना बदलना
    4. जीवों को रोगों से प्रतिरक्षित बनाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संततियों को आनुवंशिक जानकारी प्रदान करना

  14. प्र.14General Science
    जस्ता जैसी धातुओं को उनके सल्फाइड या कार्बोनेट अयस्कों से निष्‍कर्षित करने की सही प्रक्रि या क्या है?
    1. भर्जन या भूनना या निस्‍तापन → धातु में अपचयन → शुद्धि करण
    2. अम्ल में विघटन → निस्पंदन → तापन
    3. प्रत्यक्ष तापन-शुद्धि करण
    4. विद्युत अपघटन → भर्जन → शुद्धि करण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भर्जन या भूनना या निस्‍तापन → धातु में अपचयन → शुद्धि करण

  15. प्र.15General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता का सही मात्रक है?
    1. ओम/मीटर
    2. ओम
    3. ओम-मीटर
    4. मीटर/ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओम-मीटर

  16. प्र.16General Science
    एक आदमी में तारत्व, बच्चे के तारत्व से/के ________ होता है।
    1. समान
    2. निम्नतर
    3. कभी उच्चतर और कभी निम्नतर
    4. उच्चतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निम्नतर

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अंतःप्रद्रव्यी जालिका के बारे में गलत है?
    1. चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका (SER) लिपिड (वसा अणु) के संश्लेषण में शामिल होती है।
    2. रुक्ष अंतःप्रद्रव्यी जालिका (RER) की सतह पर राइबोसोम लगे होते हैं, जो प्रोटीन संश्लेषण में मदद करते हैं।
    3. अंतःप्रद्रव्यी जालिका अपने अन्दर आनुवंशिक सामग्री संग्रहित करती है।
    4. अंतःप्रद्रव्यी जालिका कोशिका के भीतर पदार्थों के परिवहन में मदद करती है, विशेष रूप से कोशिकाद्रव्य और केंद्रक के बीच।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंतःप्रद्रव्यी जालिका अपने अन्दर आनुवंशिक सामग्री संग्रहित करती है।

  18. प्र.18General Science
    सोने और चांदी जैसी कम अभिक्रि याशील धातुओं का निष्कर्षण कैसे किया जाता है?
    1. अम्लों के साथ अभिक्रि या द्वारा
    2. विस्थापन अभिक्रि या द्वारा
    3. वैद्युतअपघटनी अपचयन द्वारा
    4. सरल तापन या रासायनिक विधियों द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सरल तापन या रासायनिक विधियों द्वारा

  19. प्र.19General Science
    मानव शरीर में कंकाल पेशियों का मुख्य कार्य निम्नलिखित में से क्या है?
    1. परिसंचरण
    2. हमारे शरीर में संचलन
    3. उत्सर्जन
    4. श्वसन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हमारे शरीर में संचलन

  20. प्र.20General Science
    द्वि-खंडन (binary fission) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
    1. यह एककोशिकीय जीवों में पाया जाता है
    2. इससे आबादी में वृद्धि होती है
    3. इसके लिए दो जनक की आवश्यकता है
    4. यह तीव्र और कुशल है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इसके लिए दो जनक की आवश्यकता है

  21. प्र.21General Science
    कौन-सी परिघटना गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम द्वारा सफलतापूर्वक समझाई गई है, जो चंद्रमा और सूर्य दोनों द्वारा पृथ्वी पर प्रयुक्त संयुक्त और विभेदक गुरुत्वाकर्षण आकर्षण पर निर्भर करती है?
    1. अभिकेन्द्रीय बल पत्थर को वृत्ताकार पथ पर बनाए रखता है
    2. सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति
    3. समुद्री ज्वार-भाटे का घटित होना
    4. ध्रुवों से भूमध्य रेखा तक g के मान में कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — समुद्री ज्वार-भाटे का घटित होना

  22. प्र.22General Science
    तापमान में वृद्धि के साथ निम्नलिखित में से क्‍या नहीं होता है?
    1. पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन
    2. कण गति में वृद्धि
    3. गतिज ऊर्जा में वृद्धि
    4. अंतराकण अंतराल में कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंतराकण अंतराल में कमी

  23. प्र.23General Science
    कार्य-ऊर्जा प्रमेय के अनुसार किसी पिंड पर किया गया कुल कार्य, ____________के बराबर होता है।
    1. पिंड की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन
    2. पिंड के कार्य और ऊर्जा में परिवर्तन
    3. पिंड की स्थैतिक ऊर्जा में परिवर्तन
    4. पिंड की स्थि तिज ऊर्जा में परिवर्तन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पिंड की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन

  24. प्र.24General Science
    BaCl₂ जब Na₂SO₄ के साथ अभिक्रि या करता है, तो बनने वाला सफेद अवक्षेप क्‍या होता है?
    1. सोडियम क्लोराइड जो क्रि स्टलीकृत होता है
    2. सोडियम कार्बोनेट जो अघुलनशील होता है
    3. बेरियम सल्फेट जो अघुलनशील होता है
    4. बेरियम नाइट्रेट जो क्षारीय होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बेरियम सल्फेट जो अघुलनशील होता है

  25. प्र.25General Science
    एक कार 180 km/h की चाल से गतिमान है। ब्रेक लगाने पर यह 5 सेकंड में पूरी तरह रुक जाती है। यदि कार और उसके यात्रियों का कुल द्रव्यमान 4200 kg हो, तो कार को रोकने के लिए ब्रेक द्वारा लगाया गया बल ज्ञात करें।
    1. –50,000 N
    2. –36,000 N
    3. –42,000 N
    4. –15,120 N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — –42,000 N

  26. प्र.26Mathematics
    यदि सोनाली के वेतन में पहले 25% की कमी हुई और फिर 12% की वृद्धि हुई, तो उसके वेतन पर प्रतिशत प्रभाव क्या होगा?
    1. 16% की वृद्धि
    2. 12% की कमी
    3. 16% की कमी
    4. 12% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16% की कमी

  27. प्र.27Mathematics
    एक पेंटिंग का अंकित मूल्य ₹7,500 था, लेकिन दुकानदार ने क्रमशः 14% और 28% की दोहरी छूट दी। अंततः उसने वह पेंटिंग कितने में बेची?
    1. ₹4,674
    2. ₹4,610
    3. ₹4,644
    4. ₹4,490
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,644

  28. प्र.28Mathematics
    1. 4345
    2. 4352
    3. 4324
    4. 4312
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4312

  29. प्र.29Mathematics
    एक विक्रेता अपने माल को क्रय मूल्य से 5% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और उस पर 40% की छूट देता है। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 34%
    2. 37%
    3. 36%
    4. 35%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 37%

  30. प्र.30Mathematics
    सुधा का खर्च उसकी बचत से 150% अधिक है। यदि उसका खर्च 12% कम हो जाता है और बचत 37% बढ़ जाती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
    1. 3%
    2. 5%
    3. 2%
    4. 7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2%

  31. प्र.31Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 60 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या प्राप्‍त होगी। उसी संख्या का 75% कितना होगा?
    1. 86.25
    2. 56.25
    3. 76.25
    4. 66.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56.25

  32. प्र.32Mathematics
    1. 2¹⁵
    2. 2¹⁵
    3. 2⁹
    4. 2¹⁵
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2¹⁵

  33. प्र.33Mathematics
    एक व्यक्ति अपने घर से बाजार तक 5 km/hr की चाल से गया। और 4 km/hr की चाल से अपने घर वापस आया। पूरी यात्रा में 4 घंटे 30 मिनट लगे। उसके घर से बाज़ार की दूरी (km में) ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 10
    3. 25
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  34. प्र.34Mathematics
    एक व्यक्ति ₹20,000 में एक मशीन खरीदता है, उसकी मरम्मत पर ₹2,000 और परिवहन पर ₹3,000 खर्च करता है। वह उसे ₹30,000 में बेचता है। लाभ प्रतिशत कितना है?
    1. 25%
    2. 30%
    3. 35%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20%

  35. प्र.35Mathematics
    प्रथम 17 अभाज्य संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 441
    2. 439
    3. 436
    4. 440
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 440

  36. प्र.36Mathematics
    एक पाइप किसी टैंक को 7 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 14 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टैंक का आधा हिस्सा भरने में कितने मिनट लगेंगे?
    1. 8
    2. 7
    3. 15
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  37. प्र.37Mathematics
    1. 109
    2. 111
    3. 110
    4. 108
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 110

  38. प्र.38Mathematics
    पानी की एक टंकी में दो इनलेट पाइप (A और B) तथा एक आउटलेट पाइप (C) है। पाइप A टंकी को 4 घंटे में भर सकता है, पाइप B टंकी को 6 घंटे में भर सकता है, और पाइप C टंकी को 8 घंटे में खाली कर सकता है। यदि पहले 3 घंटे के लिए तीनों पाइप खोल दिए जाएं और फिर पाइप C को बंद कर दिया जाए, तो टंकी को भरने में कुल कितना समय लगेगा?
    1. 5 घंटे 15 मिनट
    2. 4 घंटे 18 मिनट
    3. 4 घंटे 15 मिनट
    4. 3 घंटे 18 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 घंटे 18 मिनट

  39. प्र.39Mathematics
    एक मशीन दो प्रकार के विजेट बनाती है। प्रतिदिन उत्पादित A प्रकार के विजेट की संख्या a है, और B प्रकार के विजेट की संख्या b है। यदि a + b = 50 और a² + b² = 1300 है, तो दोनों प्रकार के विजेट की प्रतिदिन उत्पादित संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 650
    2. 700
    3. 500
    4. 600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 600

  40. प्र.40Mathematics
    △ABC में, बिंदु D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 33° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 45° है। ∠AEB का माप कितनी है?
    1. 102°
    2. 95°
    3. 93°
    4. 89°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 102°

  41. प्र.41Mathematics
    1. 9
    2. 21/2
    3. 3/2
    4. 21/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 21/2

  42. प्र.42Mathematics
    ₹6,500 के मूलधन पर 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,309
    2. ₹7,865
    3. ₹8,207
    4. ₹7,895
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹7,865

  43. प्र.43Mathematics
    7 संख्याओं का औसत 25 है। यदि प्रत्येक संख्या में से 3 घटा दिया जाए, तो नया औसत कितना होगा?
    1. 25
    2. 22
    3. 7
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  44. प्र.44Mathematics
    ज्वार और चने का बाजार मूल्य 1 : 3 के अनुपात में है, और एक परिवार मात्रा के अनुसार इनका उपभोग 5 : 11 के अनुपात में करता है। ज्वार और चने पर व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 9 : 35
    2. 6 : 34
    3. 5 : 33
    4. 7 : 34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 : 33

  45. प्र.45Mathematics
    एक व्यक्ति की आयु अपने भाई की आयु की तीन गुनी है। यदि उन दोनों की आयु का योग 40 वर्ष है, तो उस व्यक्ति की आयु कितनी है?
    1. 30 वर्ष
    2. 40 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 20 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 वर्ष

  46. प्र.46Mathematics
    दो रेलगाड़ियाँ समानांतर पटरियों पर क्रमशः 40 km/h और 60 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। यदि प्रत्येक रेलगाड़ी की लंबाई 125 मीटर है, तो उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 12 सेकंड
    2. 9 सेकंड
    3. 5 सेकंड
    4. 7 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9 सेकंड

  47. प्र.47Mathematics
    भूकंप के कारण, एक खंभा टूट गया और अब इसका शीर्ष खंभे के आधार से 25 m की दूरी पर भूमि को स्‍पर्श करता है और भूमि के साथ 45° का कोण बनाता है। भूकंप से पहले खंभे की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 50√2 m
    2. 50√2 m
    3. 50(√2 + 1) m
    4. 50(√2 + 1) m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50(√2 + 1) m

  48. प्र.48Mathematics
    एक कक्षा के 32 विद्यार्थियों की औसत आयु 21 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 22 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
    1. 52
    2. 57
    3. 54
    4. 59
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54

  49. प्र.49Mathematics
    यदि एक पिता अपने पुत्र से 30 वर्ष बड़ा है, तथा उसकी आयु वर्तमान में अपने पुत्र की आयु की पांच गुनी है, तो पुत्र की आयु कितनी है?
    1. 10 वर्ष
    2. 5 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 7.5 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.5 वर्ष

  50. प्र.50Mathematics
    यदि एक गोले की त्रिज्या 35 cm है, तो इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 4900 π cm2
    2. 2500 π cm2
    3. 2400 π cm2
    4. 2450 π cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4900 π cm2

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A+ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’, ‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’, ‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’। यदि ‘L + O # V x E @ R’ हो, तो L का R से क्या संबंध है?
    1. माता की बहन का पुत्र
    2. माता की बहन का पति
    3. बहन का पुत्र
    4. बहन का पति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता की बहन का पुत्र

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, BFIF का संबंध एक निश्चित तरीके से IMPM से है। उसी प्रकार, PTWT का संबंध WADA से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, CGJG का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. JOPT
    2. JMPN
    3. JNQN
    4. JNPN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — JNQN

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    पाँच व्यक्ति , A, B, C, D और E, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। पंक्ति के दाएँ छोर से चौथे स्थान पर A बैठा है। B और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 1
    2. 0
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ 13 को लीजिए - 13 पर की जाने वाली संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 12, 28) (8, 15, 34)
    1. (21, 14, 32)
    2. (7 , 14, 24)
    3. (23, 30, 64)
    4. (19, 12, 28)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (23, 30, 64)

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है (बाएं) 937, 228, 782, 175, 631 (दाएं) (उदाहरण: 697 में पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है) नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं करनी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
    1. 12
    2. 10
    3. 15
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    सभी 104 व्यक्ति एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर खड़े हैं। श्री जीज़ दाएं छोर से 9वें स्थान पर हैं जबकि श्री मेमी बाएं छोर से 34वें स्थान पर हैं। श्री जीज़ और श्री मेमी के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. 62
    2. 61
    3. 59
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 61

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    उत्तर दिशा में अभिमुख 97 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, Z दाएं छोर से 61वें स्थान पर है। यदि G, Z के बाएं से 28वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से G का स्थान कौन-सा है?
    1. 10वां
    2. 9वां
    3. 8वां
    4. 7वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9वां

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 6 4 7 8 5 2 9 5 5 2 2 4 9 8 7 2 3 7 9 5 6 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है तथा ठीक बाद भी एक सम अंक है?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 6 ? 12 36 144 720
    1. 12
    2. 10
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QR−ST
    2. XY−ZA
    3. LM−MQ
    4. NO−PQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — LM−MQ

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ रेल, कार हैं। कोई कार, बस नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ रेल, बस हैं। (II) कुछ कार, रेल हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    छह मित्र, G, H, I, Q, R और S, एक गोल मेज के परितः इसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। I, S के ठीक दाईं ओर बैठा है। I के बाईं ओर से गिनने पर I और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R, H के ठीक दाईं ओर बैठा है। H के बाईं ओर से गिनने पर G और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 3 11 21 29 39 ?
    1. 45
    2. 47
    3. 49
    4. 51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 47

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 256, 128, 64, 32, 16, ?
    1. 4
    2. 10
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. UVQ
    2. NOJ
    3. EFA
    4. SRM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — SRM

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 2436795 में प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 3 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े तथा सबसे छोटे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 10
    2. 8
    3. 12
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पहिए, कार हैं। सभी कार, ट्रक हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ट्रक, कार हैं। (II) सभी पहिए, ट्रक हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 43 ÷ 17 + 425 × 5 − 65 = ?
    1. 729
    2. 711
    3. 709
    4. 745
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 711

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 73 − 15 ÷ 98 + 506 × 23 = ?
    1. 1186
    2. 1195
    3. 1171
    4. 1153
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1171

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘pig peak salad’ को ‘aq ym lq’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘lemon salad grape’ को ‘wq cv ym’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘salad’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. lq
    2. ym
    3. wq
    4. aq
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ym

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। PLI−MIF VRO−SOL
    1. FBY−BYU
    2. FBY−CYV
    3. FAW−CYV
    4. FAW−BXU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FBY−CYV

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    इशू बिंदु P से चलना प्रारंभ करती है और पश्चिम की ओर 8 km चलती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है, 13 km ड्राइव करती है, दाएँ मुड़ती है और 15 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है और 5 km ड्राइव करती है, दाएँ मुड़ती है और 7 km ड्राइव करती है तथा बिंदु Q पर रुकती है। बिंदु P तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ होंगे।)
    1. 5 km, उत्तर की ओर
    2. 3 km, पूर्व की ओर
    3. 8 km, दक्षिण की ओर
    4. 4 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8 km, दक्षिण की ओर

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, GIMJ का संबंध एक निश्चित तरीके से LNRO से है। उसी प्रकार, QSWT का संबंध VXBY से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, TVZW का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. YZDB
    2. YADB
    3. YAEB
    4. YBDJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YAEB

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 6 9 4 7 8 9 9 1 6 7 3 6 5 9 7 4 7 1 7 7 8 3 4 6 9 3 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 1
    2. 0
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    काव्या 100 मीटर उत्तर में चलती है, फिर वह दाएँ मुड़ती है और 40 मीटर चलती है। फिर, वह दाएँ मुड़ती है और 30 मीटर चलती है। फिर, वह दाएँ मुड़ती है और 40 मीटर चलती है। वह अपनी मूल स्थि ति से कितनी दूर है?
    1. 10 मीटर
    2. 200 मीटर
    3. 100 मीटर
    4. 70 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70 मीटर

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, N, O और P एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। B और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। O, D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। P और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? NFU SJZ XNE CRJ ?
    1. HVO
    2. GVP
    3. GUN
    4. IWO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — HVO

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से कौन-सा प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? XBF 84 IMQ 92 TXB 100 EIM 108 ?
    1. PSW 115
    2. PRU 115
    3. PUW 116
    4. PTX 116
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PTX 116

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 862 426 326 749 (दाएं) (उदाहरण: 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की ओर की जानी हैं।) यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में दूसरा अंक, तीसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘true friends stay’ को ‘‘eg nu ko और ‘stay close always’ को ‘‘bs eg xv ’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘stay’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. nu
    2. ko
    3. bs
    4. eg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — eg

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    भारत में रीजनल क्‍लाइमेट सेंटर नेटवर्क टास्क टीम की बैठक कब आयोजित की गई?
    1. अप्रैल 2025
    2. जनवरी 2025
    3. जून 2025
    4. मई 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जून 2025

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी पोर्टल/पहल विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं के लिए भारतीय भाषाओं को सक्षम करके भाषा अवरोधों को तोड़ने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है?
    1. डिजिलॉकर (DigiLocker)
    2. भशिनी (BHASHINI)
    3. उमंग (UMANG)
    4. इंडियास्टैक (IndiaStack)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भशिनी (BHASHINI)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    फरवरी 2025 में, किस दिनांक को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया था?
    1. 4 फरवरी
    2. 13 फरवरी
    3. 28 फरवरी
    4. 20 फरवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28 फरवरी

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जून 2025 तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत कितने शहरों को शामिल किया गया?
    1. 121
    2. 111
    3. 131
    4. 141
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 131

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    कृषि विज्ञान में उनके योगदान के लिए 2024 में विज्ञान श्री पुरस्कार किसने प्राप्‍त किया?
    1. डॉ. आवेश कुमार त्यागी
    2. प्रो. जयंत भालचंद्र उदगांवकर
    3. प्रो. गोविंदराजन पद्मनाभन
    4. डॉ. आनंदरामकृष्णन सी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डॉ. आनंदरामकृष्णन सी

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 54वीं बैठक किसकी अध्यक्षता में 7 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गयी?
    1. श्री संजय मल्होत्रा
    2. श्री नरेंद्र मोदी
    3. श्री सौगत भट्टाचार्य
    4. श्रीमती निर्मला सीतारमण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — श्री संजय मल्होत्रा

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने निम्नलिखित में से किस वन्यजीव अभयारण्य में पिंजोली पुल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
    1. ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य
    2. ज़ुकोउ घाटी वन्यजीव अभयारण्य
    3. सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य
    4. देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    2025 में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया गया?
    1. 11 जुलाई
    2. 15 मई
    3. 15 अप्रैल
    4. जून
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15 मई

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    2025 में, सऊदी अरब ने क्षेत्रीय तनाव के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए किस देश के साथ एक प्रमुख सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए?
    1. मिस्र
    2. संयुक्त अरब अमीरात
    3. पाकिस्तान
    4. ईरान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पाकिस्तान

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    किस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान को 2025 में पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है?
    1. IM विजयन
    2. बाईचुंग भूटिया
    3. सुनील छेत्री
    4. सुब्रत पाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IM विजयन

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    फरवरी 2025 में, सरकार ने 1 अप्रैल से प्रभावी, एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल (ELV) नियमावली को अधिसूचित किया। ELV नियमों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. उत्पादकों को स्क्रैपिंग सुविधाओं का उपयोग करके EPR लक्ष्योंों को पूरा करना होगा।
    2. केवल आयातित वाहनों को ही विनियमित किया जाता है।
    3. सभी वाहनों को, चाहे उनकी आयु कुछ भी हो, पुनर्चक्रि त किया जाना चाहिए।
    4. सार्वजनिक रूप से बेचे गए कबाड़ हो चुके वाहनों को इससे छूट दी गई है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्पादकों को स्क्रैपिंग सुविधाओं का उपयोग करके EPR लक्ष्योंों को पूरा करना होगा।

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन 1 नवंबर 2025 से प्रभावी हुआ, जिससे जमाकर्ताओं को बैंकों में नामांकन करने की सुविधा मिली?
    1. रिजर्व बैंक कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025
    2. बैंकिं ग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2024
    3. बैंकिं ग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025
    4. बैंकिं ग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बैंकिं ग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    2025 UEFA-चैंपियंस लीग, किस टीम ने जीती?
    1. बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich)
    2. इंटर मिलान (Inter Milan)
    3. पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint‑Germain)
    4. बार्सिलोना (Barcelona)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint‑Germain)

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    28 अक्टूबर 2025 को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन और सेवानिवृत्ति लाभों की सिफारिश करने के लिए जिम्मेदार किस आयोग के लिए संदर्भ की शर्तों (term of Reference) को मंजूरी दी?
    1. 8वां केंद्रीय वेतन आयोग
    2. 5वां केंद्रीय वेतन आयोग
    3. 7वां केंद्रीय वेतन आयोग
    4. छठा केंद्रीय वेतन आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8वां केंद्रीय वेतन आयोग

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    26 अगस्त 2025 को, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में किस तीर्थस्थल के पास हुए घातक भूस्खलन में दर्जनों लोगों की मृत्‍यु हो गई तथा उच्च-स्तरीय जांच शुरू हुई?
    1. हेमकुंड साहिब
    2. अमरनाथ गुफा
    3. वैष्णो देवी
    4. शंकराचार्य मंदिर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वैष्णो देवी

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में आउटसोर्सिंग और कमीशन से संबंधित उल्लंघनों के लिए एको जनरल इंश्योरेंस पर जुर्माना लगाते समय भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने किस नियामक प्रावधान का संदर्भ दिया?
    1. बीमा अधिनियम की धारा 40(1)
    2. बैंकिं ग अधिनियम की धारा 45
    3. बीमा अधिनियम की धारा 64V
    4. IRDAI अधिनियम की धारा 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बीमा अधिनियम की धारा 40(1)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    भारत सरकार के अनुसार, जून 2025 तक की स्थि ति के अनुसार भारत सरकार द्वारा कितने खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) अधिसूचित किए गए थे?
    1. 34
    2. 30
    3. 36
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 34

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में भारत के लिए विश्व बैंक द्वारा निर्धारित संशोधित अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा (IPL) क्या थी?
    1. $3.00/दिन
    2. $2.50/दिन
    3. $3.50/दिन
    4. $2.15/दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — $3.00/दिन

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    पोल वॉल्ट में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन के लिए किस स्वीडिश एथलीट को लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2025 का पुरस्कार मिला?
    1. जैकोब इंगब्रिग्टसेन (Jakob Ingebrigtsen)
    2. आर्मंड ट्रॉरे (Armand Traoré)
    3. कार्स्टन वारहोम (Karsten Warholm)
    4. मोंडो डुप्लांांटिस (Mondo Duplantis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मोंडो डुप्लांांटिस (Mondo Duplantis)

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसने जून 2025 में कनाडा में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लिया था?
    1. नरेंद्र मोदी
    2. द्रौपदी मुर्मू
    3. अमित शाह
    4. निर्मला सीतारमण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नरेंद्र मोदी

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1324334253617284911041121241311411531621731841922032132242312432532632732842923033123243323443543623733843944014124224324434514624734834945015115235345435545625725835946036136246326436546626746826937027127237337417547617717847928048138228338438548618718828939019119239339419539619719819941001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 30 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner