1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 2 फ़रवरी 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 2 फ़रवरी 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

2 फ़रवरी 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
2 फ़रवरी 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    स्रोत का कंपन शीघ्रता से होने पर ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    1. तारत्व वही रहता है, लेकिन आवृत्ति कम हो जाती है।
    2. आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।
    3. आवृत्ति और तारत्व कम हो जाते हैं।
    4. ध्वनि, संपीडन और विरलन उत्पन्न करना बंद कर देती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।

  2. प्र.2General Science
    या करती है, तो कैल्शियम कार्बोनेट और जल देती जब CO2, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रि है। इस अभिक्रि या में CO2 का कौन-सा गुण दिखाई देता है?
    1. उदासीन गुण
    2. ऑक्सीकारक गुण
    3. क्षारीय गुण
    4. अम्लीय गुण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अम्लीय गुण

  3. प्र.3General Science
    माइटोकॉन् ड्रिया के समान प्लास्टि डों में भी स्वयं के/की __________ और __________होती/होते हैं।
    1. एंजाइम; रसधानी
    2. पुटिकाएं; प्रोटीन
    3. न्‍यूक्लि यस; गुणसूत्र
    4. DNA; राइबोसोम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — DNA; राइबोसोम

  4. प्र.4General Science
    जल संग्रहण (Water harvesting) महत्वपूर्ण है, क्योंोंकि यह ______________।
    1. अनुप्रवाह क्षेत्रों में जल आपूर्ति को कम करता है
    2. जल निकायों में खनिज घनत्व को कम करता है
    3. जल निकायों का शुद्धि करण करता है
    4. भूजल का पुनर्भरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भूजल का पुनर्भरण करता है

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, आयनिक यौगिकों का गुणधर्म नहीं है?
    1. इनका गलनांक और क्वथनांक सामान्यतः उच्च होता है।
    2. ये किरोसिन और पेट्रोल जैसे विलायकों में विलेय होते हैं।
    3. ये जलीय/गलित अवस्था में विद्युत का चालन कर सकते हैं।
    4. ये सामान्यतः कमरे के तापमान पर ठोस होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ये किरोसिन और पेट्रोल जैसे विलायकों में विलेय होते हैं।

  6. प्र.6General Science
    परिवार नियोजन में रासायनिक गर्भनिरोधक विधियों की भूमिका के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
    1. ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्जन और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।
    2. वे अण्डोत्सर्ग को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाते हैं और निषेचन की संभावना को कम करते हैं।
    3. वे योनि की भित्ति को मोटा करके शुक्राणुओं को गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकते हैं।
    4. ये फैलोपियन ट्यूब को यांत्रिक रूप से अवरुद्ध करके रजोधर्म को पूरी तरह से रोक देते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्जन और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी स्थि ति न्यूटन के तीसरे नियम को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जहाँ क्रि या और प्रतिक्रि या बल दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं और बराबर और विपरीत होते हैं?
    1. नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।
    2. इंजन की शक्ति के कारण त्‍वरित होती कार।
    3. ज़मीन पर रखा एक पत्थर।
    4. मेज पर रखी एक पुस्तक स्थि र अवस्था में रहती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।

  8. प्र.8General Science
    एक तार का प्रतिरोध 1 Ω है। यदि इसे दो बराबर भागों में काटा जाए, तो प्रत्येक भाग का प्रतिरोध कितना होगा?
    1. 0.5 Ω
    2. 1 Ω
    3. 4 Ω
    4. 2 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.5 Ω

  9. प्र.9General Science
    लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न आनुवंशिक विविधता का परिणाम निम्नलिखित में से क्या है?
    1. विकास
    2. समरूप यमज (twins) का निर्माण
    3. उत्तरजीविता की संभावना में कमी
    4. आनुवंशिक रूप से समरूप संतति की उत्पत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विकास

  10. प्र.10General Science
    खाद्य जाल (Food web) विभिन्न प्रकार के _________ से मिलकर बना होता है।
    1. खाद्य शृंखलाओं
    2. पोषी स्तरों
    3. खाद्य पदार्थों
    4. पारिस्थि तिकी तंत्रों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — खाद्य शृंखलाओं

  11. प्र.11General Science
    प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं, यूकेरियोटिक कोशिकाओं से निम्नलिखित में से किसमें भिन्न होती हैं?
    1. झिल्लीयुक्‍त अंगक
    2. एक वास्तविक केंद्रक
    3. झिल्लीयुक्‍त केंद्रक का अभाव
    4. राइबोसोम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — झिल्लीयुक्‍त केंद्रक का अभाव

  12. प्र.12General Science
    एक वस्तु का द्रव्यमान 11 kg है और इसे ज़मीन से ऊँचाई पर रखा गया है। यदि इसकी स्थि तिज ऊर्जा 440 J है और g = 10 m/s2 है, तो ऊँचाई कितनी है?
    1. 8 m
    2. 4 m
    3. 48,400 m
    4. 2 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 m

  13. प्र.13General Science
    दाब की गणना के लिए सही सूत्र क्या है, जहां प्रणोद लगाया गया बल है और क्षेत्रफल वह सतह है जिस पर यह कार्य करता है?
    1. दाब = क्षेत्रफल ÷ प्रणोद
    2. दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल
    3. दाब = प्रणोद + क्षेत्रफल
    4. दाब = प्रणोद × क्षेत्रफल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल

  14. प्र.14General Science
    उत्तल दर्पण हमेशा ________ प्रतिबिंब बनाता है।
    1. आभासी, सीधा और न्‍यूनीकृत
    2. वास्तविक, उल्टा और वस्तु से छोटा
    3. वास्तविक, सीधा, और वस्तु के समान आकार वाला
    4. आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आभासी, सीधा और न्‍यूनीकृत

  15. प्र.15General Science
    जस्ता लेपित लोहे की वस्तु में, जस्ते की परत पर खरोंच (scratch) लगने पर भी जंग से क्योंों सुरक्षि त रहती है?
    1. लोहे पर जंग की एक पतली परत बन जाती है जो जंग लगने से रोकती है।
    2. खरोंचों से तेल अंदर रिस सकता है, जो जंग लगने से रोकता है।
    3. जस्ता, लोहे के साथ अभिक्रि या करके आयरन ऑक्साइड की एक रक्षी परत बनाता है।
    4. जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रि याशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को जंग लगने से बचाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रि याशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को जंग लगने से बचाता है।

  16. प्र.16General Science
    'निलंबन' का निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म गलत है?
    1. निलंबन के कणों को निस्यंदन प्रक्रि या द्वारा मिश्रण से पृथक किया जा सकता है।
    2. निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है।
    3. निलंबन के कण नग्‍न आंखों से दिखाई देते हैं।
    4. निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते हैं।

  17. प्र.17General Science
    ओम के नियम के अनुसार, किसी चालक में विभवान्तर ....................होता है।
    1. धारा से स्वतंत्र
    2. धारा के व्युत्क्रमानुपाती
    3. प्रतिरोध के बराबर
    4. धारा के अनुक्रमानुपाती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धारा के अनुक्रमानुपाती

  18. प्र.18General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी संयोजन अभिक्रि या ऊष्माक्षेपी अभिक्रि या का उदाहरण है?
    1. CH₄(g) + 2O₂ → CO₂(g) + 2H₂O
    2. CaCO₃(s) →(Heat) CaO(s) + CO₂(g)
    3. Pb(s) + CuCl₂(aq) → PbCl₂(aq) + Cu(s)
    4. 2AgCl(s) →(sunlight) 2Ag(s) + Cl₂(g)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CH₄(g) + 2O₂ → CO₂(g) + 2H₂O

  19. प्र.19General Science
    मानव मुख में दंत क्षय किस pH पर शुरू होने लगता है?
    1. 8 से अधिक
    2. 7 और 8 के बीच
    3. ठीक 6.5
    4. 5.5 से कम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.5 से कम

  20. प्र.20General Science
    एक पदार्थ का निरपेक्ष अपवर्तनांक 4/3 है। यदि वायु में प्रकाश की चाल 3 x 108 m/s है, तो इस माध्यम (पदार्थ) में प्रकाश की चाल क्या होगी?
    1. 4 x 108 m/s
    2. 2.25 x 108 m/s
    3. 3 x 108 m/s
    4. 1.33 x 108 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2.25 x 108 m/s

  21. प्र.21General Science
    किसी विशेष विलायक में घुले हुए विलेय की मात्रा को _____ के रूप में परिभाषित किया जाता है।
    1. तरलता (fluidity)
    2. सांद्रता (concentration)
    3. श्यानता (viscosity)
    4. पृष्ठीय तनाव (surface tension)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सांद्रता (concentration)

  22. प्र.22General Science
    लार में मौजूद कौन-सा एंजाइम, स्टार्च को तोड़ने में सहायक होता है?
    1. ट्रिप्सि न (Trypsin)
    2. पेप्सि न (Pepsin)
    3. एमाइलेज (Amylase)
    4. लाइपेज़ (लाइपेज)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एमाइलेज (Amylase)

  23. प्र.23General Science
    कौन-सी अभिक्रि या, द्रव्यमान संरक्षण के नियम को सर्वोत्तम रूप से सपोर्ट करती है?
    1. खुली हवा में लोहे को गर्म करना
    2. एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण
    3. खुली हवा में कागज जलाना
    4. खुली हवा में ऐल्कोहॉल का वाष्पन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण

  24. प्र.24General Science
    एक कण 2 m/s2 पर एकसमान रूप से त्वरित होता है। इसका वेग 5 m/s से 15 m/s हो जाता है। इसमें कितना समय लगता है?
    1. 2 s
    2. 7s
    3. 10 s
    4. 5 s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 s

  25. प्र.25General Science
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जो अभिकथन (A) और कारण (R) नामक निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सत्य है। अभिकथन (A): कायिक प्रवर्धन उन पौधों को उगाने में सहायता करता है जो बीज उत्पन्न नहीं करते हैं। कारण (R): यह नए पौधे उगाने के लिए पुष्‍पों का उपयोग करता है।
    1. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
    2. A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
    3. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
    4. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A सत्य है, लेकिन R असत्य है।

  26. प्र.26Mathematics
    राहुल 15 घंटे में 225 km की दूरी तय करता है। यदि वह अपनी मूल चाल से 20% तेज ड्राइव करे, तो उसे 40% कम दूरी तय करने में कितने घंटे लगेंगे?
    1. 8
    2. 7
    3. 8.5
    4. 7.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.5

  27. प्र.27Mathematics
    X, Y और Z मिलकर किसी कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि X अकेले उसी कार्य को 24 दिनों में, और Y अकेले उसी कार्य को 36 दिनों में पूरा कर सकता है। Z ​अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    1. 18 दिन
    2. 12 दिन
    3. 48 दिन
    4. 28 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18 दिन

  28. प्र.28Mathematics
    एक व्यापारी अपने माल का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 25% अधिक अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 28% की छूट देता है। उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?
    1. 11% हानि
    2. 10% हानि
    3. 8% हानि
    4. 7% लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10% हानि

  29. प्र.29Mathematics
    यदि P : 17 :: 42 : 6 है, तो P का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 116
    2. 122
    3. 119
    4. 118
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 119

  30. प्र.30Mathematics
    यदि किसी पुस्तक में छपी 4 पंक्ति यों वाले एक कॉलम 36 शब्द हैं, तो 50 पंक्ति यों वाले एक कॉलम में कितने शब्द होंगे?
    1. 460
    2. 450
    3. 454
    4. 446
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 450

  31. प्र.31Mathematics
    13, 65 और 91 का LCM (लघुत्तम समापवर्त्य) कितना होगा?
    1. 455
    2. 1825
    3. 455
    4. 1825
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 455

  32. प्र.32Mathematics
    एक व्यक्ति अपनी आय के 10% की बचत करता है। यदि उसका व्यय ₹360 है, तो उसकी आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 324
    2. 400
    3. 36
    4. 440
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 400

  33. प्र.33Mathematics
    प्रेक्षणों 22, 21, 22, 20, 33, 34, 22, 29, 29, 31, 23, 23, 28, 32, 22, 26 और 27 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 21
    3. 20
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22

  34. प्र.34Mathematics
    एक गोले का आयतन संख्यात्मक रूप से उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल के बराबर है। इसकी त्रिज्या (इकाई में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 5
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  35. प्र.35Mathematics
    1. 100
    2. 0.1
    3. 1
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100

  36. प्र.36Mathematics
    दो रेलगाड़ियां समान चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। यदि प्रत्येक रेलगाड़ी की लंबाई 444 m है और वे एक-दूसरे को 37 सेकंड में पार करती हैं, तो प्रत्येक रेलगाड़ी की चाल कितनी है?
    1. 8 m/s
    2. 9 m/s
    3. 12 m/s
    4. 10 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12 m/s

  37. प्र.37Mathematics
    तीन संख्याओं का अनुपात 12 : 21 : 5 है। यदि पहली संख्या का 50 प्रतिशत 78 है, तो तीसरी और दूसरी संख्या के पूर्ण अंतर का 50 प्रतिशत कितना होगा?
    1. 103
    2. 102
    3. 104
    4. 105
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 104

  38. प्र.38Mathematics
    75,000 मतदाताओं वाले एक कस्बे में, 95% मतदाताओं ने अपने वोट डाले, और सभी वोट वैध थे। उस चुनाव में A, B और C नाम के तीन उम्मीदवार थे। उम्मीदवार A को वैध वोटों का 40% मिला, जबकि उम्मीदवार B को A से 12% कम वोट मिले। उम्मीदवार C को वैध वोटों का कितना प्रतिशत मिला?
    1. 15.2%
    2. 24.8%
    3. 48%
    4. 52%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24.8%

  39. प्र.39Mathematics
    दो बहनों की वर्तमान आयु में 3 वर्षों का अंतर है। 2 वर्ष बाद, बड़ी बहन, छोटी बहन की 2 वर्ष पूर्व की आयु की दोगुनी हो जाएगी। अब से 8 वर्ष बाद उनकी आयु का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 37 वर्ष
    2. 33 वर्ष
    3. 31 वर्ष
    4. 39 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 37 वर्ष

  40. प्र.40Mathematics
    त्योहारों के दौरान, प्रसाद के रूप में 32 cm त्रिज्या वाला एक बड़ा लड्डू बनाया जाता है। पूजा के बाद, भक्तों में प्रसाद बांटने के लिए बड़े लड्डू से छोटे लड्डू बनाए जाने का निर्णय लिया जाता है। 2 cm त्रिज्या वाले कितने लड्डू बनाए जा सकते हैं?
    1. 4096
    2. 3964
    3. 3896
    4. 4132
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4096

  41. प्र.41Mathematics
    1. 14
    2. 16
    3. 13
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16

  42. प्र.42Mathematics
    △ABC में, बिंदु D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 66° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि∠CAE = 35° है। ∠AEB की माप कितनी होगी?
    1. 65°
    2. 59°
    3. 47°
    4. 66°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 59°

  43. प्र.43Mathematics
    A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 9 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी काम का दोगुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
    1. 5
    2. 8
    3. 4
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  44. प्र.44Mathematics
    प्रथम 6 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 5.5
    2. 6.5
    3. 7
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  45. प्र.45Mathematics
    22 फरवरी 2024 से 23 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए ₹4,000 पर 6% वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 38
    2. 39
    3. 40
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40

  46. प्र.46Mathematics
    एक कंप्यूटर ने एक दिन में 1,76,400 लाइनें प्रिंट कीं। यदि प्रिंटर दिन में 6 घंटे चला, तो उसने प्रति मिनट कितनी लाइनें प्रिंट कीं?
    1. 460
    2. 450
    3. 420
    4. 490
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 490

  47. प्र.47Mathematics
    1. 89/6
    2. 89/6
    3. 149/9
    4. 149/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 149/9

  48. प्र.48Mathematics
    एक आदमी ने रु.300 में 10 संतरे के रेट से कुछ संतरे खरीदे और उन्हें रु.175 में 5 संतरे के रेट पर बेच दिए। उसका लाभ प्रतिशत कितना है (दो दशमलव स्थानों तक सही उत्‍तर दीजिए)?
    1. 15.67%
    2. 14.67%
    3. 18.67%
    4. 16.67%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16.67%

  49. प्र.49Mathematics
    11%, 18% और 20% की तीन क्रमिक छूटों के बाद अंकित मूल्य का प्रभावी मूल्य प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
    1. 62.14%
    2. 61.4%
    3. 58.38%
    4. 58.88%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 58.38%

  50. प्र.50Mathematics
    15 m लंबी एक ऊर्ध्वाधर छड़ी, भूमि पर 5 m लंबी छाया बनाती है। उसी समय, एक मीनार भूमि पर 46.5 m लंबी छाया बनाती है। मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 137.5 m
    2. 141.5 m
    3. 139.5 m
    4. 135.5 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 139.5 m

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    संख्या 21786539 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. एक का भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर श्रृंृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) D M X A G N R L W O T P Y E F Q K Z J V U H (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक से ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. तीन से अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन से अधिक

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (84 A 12) B 5 C 13 B 2 D 11 B 5 C 28 = ?
    1. 54
    2. 49
    3. 34
    4. 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. ILQ
    2. JMQ
    3. CFK
    4. YBG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JMQ

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 654 842 684 714 385 (दाएं) (उदाहरण: 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितनी संख्याओं की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? KDG, MFI, OHK, QJM, ?
    1. SKO
    2. SLP
    3. SLO
    4. SKP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — SLO

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, P + Q का अर्थ है कि ‘P, Q का पति है’, P # Q का अर्थ है कि ‘P, Q का भाई है’, P & Q का अर्थ है कि ‘P, Q की माता है’ और P % Q का अर्थ है कि ‘P, Q की बहन है’। यदि ‘F # N + O & V % E’ है, तो F का E से क्‍या संबंध है?
    1. पिता के भाई
    2. बहन का पति
    3. पिता की बहन
    4. बहन का पुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पिता के भाई

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दी गई संख्या श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 4 2 1 5 7 9 8 5 3 6 2 1 5 7 3 7 8 4 3 6 9 7 4 5 2 4 1 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. तीन से अधिक
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन से अधिक

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    सात मित्र, L, M, N, O, Q, R और S, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। S के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। S, Q के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। S और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R, M के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। O, M के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। L और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. शून्य
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    सभी 46 व्यक्ति , एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख हाेकर खड़े हैं। Z दाएँ छोर से 12वें स्थान पर है जबकि G बाएँ छोर से 9वें स्थान पर है। Z और G के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. 21
    2. 24
    3. 25
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह दिए गए क्रम में प्रश्न-चिह्न (?) के स्‍थान पर आएगा ताकि यह तार्किक रूप से पूर्ण हो सके? CYB 48 DZC 53 EAD 58 FBE 63 ?
    1. GCF 68
    2. GBE 67
    3. GHJ 67
    4. GDE 68
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — GCF 68

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ हाइड्रोजन, ऑक्सीजन हैं। सभी ऑक्सीजन, नाइट्रोजन हैं। सभी नाइट्रोजन, कार्बन हैं। निष्कर्ष I: सभी ऑक्सीजन, कार्बन हैं। निष्कर्ष II: कुछ नाइट्रोजन, हाइड्रोजन हैं।
    1. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी बैग, जूते हैं। सभी बैग, टोपी हैं। सभी बैग, लैपटॉप हैं। निष्कर्ष: (I): सभी जूते, लैपटॉप हैं। (II): कुछ लैपटॉप, टोपी हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    विकास बिंदु Y से चलना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 81 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर 77 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर 27 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर 35 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर 39 km गाड़ी चलाता है, फिर बाईं ओर मुड़कर 42 km गाड़ी चलाकर बिंदु Z पर रुकता है। बिंदु Y तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. उत्तर की ओर 89 km
    2. उत्तर की ओर 93 km
    3. दक्षिण की ओर 94 km
    4. दक्षिण की ओर 97 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर की ओर 93 km

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 12 C 52 A 13 B 7 D 31 = ?
    1. 5
    2. 7
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17, 22, 32, 47, 67, ?
    1. 92
    2. 94
    3. 93
    4. 91
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 92

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. GE−ZA
    2. MK−GE
    3. CA−WU
    4. SQ−MK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — GE−ZA

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 14, 25) (4, 13, 24)
    1. (10, 31, 42)
    2. (9, 18, 23)
    3. (8, 17, 6)
    4. (6, 15, 26)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (6, 15, 26)

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर YEVA, JPGL से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार QWNS, BHYD से संबंधित है। इसी तर्क के अनुसार, XDUZ दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
    1. FIKO
    2. IOFJ
    3. IOFK
    4. FOKI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IOFK

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 4 8 @ 3 € 8 & 6 * 6 © 6 £ & 5 7 # 8 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
    1. 7
    2. 5
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    सभी 54 व्यक्ति एक पंक्ति में, उत्तर की अभिमुख होकर खड़े हैं। श्री अक्ते दाएं छोर से 8वें स्थान पर हैं जबकि श्री मेमी बाएं छोर से 21वें स्थान पर हैं। श्री अक्ते और श्री मेमी के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. 26
    2. 24
    3. 23
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'go there now' को 'lb gt de' के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा 'go to school' को 'kj ft de' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में 'go' को कैसे कूटबद्ध किया गया है? (सभी कूट दो-अक्षर वाले कूट हैं)
    1. kj
    2. lf
    3. de
    4. gt
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — de

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'AUTO' को '2683' और 'TOUR' को '8136' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में 'R' के लिए कूट क्या होगा?
    1. 6
    2. 1
    3. 8
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A के बाईं ओर से गिनने पर, A और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक भी नहीं
    2. चार
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 6 8 ? 18 26 36
    1. 12
    2. 14
    3. 11
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    कार्तिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 9 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 5 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 11 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 12 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हों।)
    1. उत्तर में 6 km
    2. दक्षिण में 7 km
    3. दक्षिण में 6 km
    4. उत्तर में 7 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण में 7 km

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    पाँच व्यक्ति , A, B, C, D और E, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, A के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। B, E के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। E और A के बीच कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. एक भी नहीं
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर JTUB का संबंध एक निश्चित तरीके से HRSZ से है। इसी प्रकार, MXNP का संबंध KVLN से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LRYH का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. IOVE
    2. JPWF
    3. KQXG
    4. JPXF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JPWF

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। PSQ−MPN GJH−DGE
    1. TVS−PSQ
    2. TWU−QTR
    3. TVS−QTR
    4. TWU−PTQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — TWU−QTR

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 1 5 11 19 ? 41
    1. 29
    2. 28
    3. 27
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    फिट इंडिया मूवमेंट का 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है, फरवरी 2025 में आयोजित किया गया। यह मुंबई के किस प्रतिष्ठित स्थल पर आयोजित किया गया?
    1. बांद्रा-वर्ली सी लिंक
    2. गेटवे ऑफ इंडिया
    3. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
    4. मरीन ड्राइव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गेटवे ऑफ इंडिया

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 22 अगस्त 2025 को सोशल-मीडिया वित्तीय योजनाओं के संबंध में क्या कार्रवाई की?
    1. सोशल मीडिया पर सभी वित्तीय सामग्री पर प्रतिबंध लगाया
    2. खुदरा निवेशक क्षतिपूर्ति निधि बनाई
    3. FPI-लिंक्ड योजनाओं के खिलाफ एडवाइजरी जारी की
    4. वित्तीय प्रभावशाली व्यक्ति यों को पंजीकरण प्रदान किया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — FPI-लिंक्ड योजनाओं के खिलाफ एडवाइजरी जारी की

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    पूर्व और दक्षि ण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय लीडरों को शामिल करते हुए कौन-सा शिखर सम्मेलन 26-27 मई 2025 को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था?
    1. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit)
    2. इंडो-पैसिफिक रणनीतिक मंच (Indo-Pacific Strategic Forum)
    3. आसियान-चीन शिखर सम्मेलन (ASEAN-China Summit)
    4. एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन (Asia-Pacific Economic Cooperation Summit)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आसियान-चीन शिखर सम्मेलन (ASEAN-China Summit)

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    दिल्ली सरकार द्वारा सतत शहरी विकास के मॉडल के रूप में भारत का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई- कचरा) इको-पार्क कहां स्थापित किया जाएगा?
    1. रोहिणी
    2. आनंद विहार
    3. द्वारका
    4. होलंबी कलां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — होलंबी कलां

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    'व्हाई द कॉन्स्टि ट्यूशन मैटर्स (Why the Constitution Matters)' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    1. बिबेक देबरॉय
    2. आरिफ खान
    3. नटवर सिंह
    4. डी.वाई. चंद्रचूड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डी.वाई. चंद्रचूड़

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में, RBI मौद्रिक नीति समिति का नीतिगत रेपो दर और रुख पर क्या निर्णय था?
    1. ब्याज दर को घटाकर 5.25% कर दिया गया और 'समायोज्य' रुख अपनाया गया
    2. 5.50% पर स्थि र रखा गया और 'तटस्थ' रुख बनाए रखा गया
    3. 5.90% पर स्थि र रखा गया और 'समायोज्य' रुख अपनाया गया
    4. 5.75% तक बढ़ाया गया और 'आक्रामक' रुख अपनाया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5.50% पर स्थि र रखा गया और 'तटस्थ' रुख बनाए रखा गया

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    बेरोजगारी की चुनौतियों के बावजूद, किस संगठन ने मई 2025 में भारत के औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक विकास की पुष्टि की?
    1. वित्त मंत्रालय
    2. भारतीय रिजर्व बैंक
    3. विश्व बैंक
    4. नीति (NITI) आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय रिजर्व बैंक

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    सितंबर 2025 में, प्रजनन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में एक मादा चीते को छोड़ा गया था, उसका क्या नाम था?
    1. नामीब
    2. साशा
    3. धीरा
    4. आशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धीरा

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 का आयोजन कहाँ हुआ था?
    1. कनाडा
    2. इटली
    3. चीन
    4. आइसलैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इटली

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    DURGA-2 परियोजना के अंतर्गत DRDO किस प्रकार के हथियार का परीक्षण करने की योजना बना रहा है?
    1. हाइपरसोनिक मिसाइल (Hypersonic Missile)
    2. लेजर हथियार (Laser Weapon)
    3. प्लाज्मा गन (Plasma Gun)
    4. जैविक कर्मक (Biological Agent)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लेजर हथियार (Laser Weapon)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    11 मार्च 2025 को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025’ और ‘मणिपुर विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2025’ पर चर्चा के दौरान मणिपुर में आकस्मि क निधि के लिए कितने रुपये की राशि की घोषणा की?
    1. ₹750 करोड़
    2. ₹400 करोड़
    3. ₹ 600 करोड़
    4. 500 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 500 करोड़

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और लॉकहीड मार्टिन के एक संयुक्त उद्यम, टाटा लॉकहीड मार्टिन एयरोस्ट्रक्चर्स (TLMAL) ने दिसंबर 2025 में भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कौन-सी उपलब्धि हासिल की?
    1. 200वीं C-130J टेल असेंबली की डिलीवरी
    2. 300वीं C-130J टेल असेंबली की डिलीवरी
    3. 250वीं C-130J टेल असेंबली की डिलीवरी
    4. 100वीं C-130J टेल असेंबली की डिलीवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 250वीं C-130J टेल असेंबली की डिलीवरी

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 तक, ऋषभ पंत सहित कितने भारतीय क्रि केटरों को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में, निम्नलिखित में से किस संगठन ने वैश्विक आर्थिक संभावनाएँ (GEP) रिपोर्ट प्रकाशित की, जो वैश्विक आर्थिक रुझानों, पूर्वानुमानों और जोखिमों का विश्लेषण प्रदान करने वाला एक प्रमुख प्रकाशन है?
    1. विश्व आर्थिक मंच
    2. विश्व बैंक समूह
    3. एशियाई विकास बैंक
    4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विश्व बैंक समूह

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निम्नलिखित में से कौन-सा गांव, 5 अगस्त 2025 को बादल फटने से आई बाढ़ के कारण तबाह हो गया था?
    1. भोवली (Bhowali)
    2. पैंगोट (Pangot)
    3. धाराली (Dharali)
    4. कनाताल (Kanatal)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धाराली (Dharali)

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अगस्त 2025 में एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का उड़ान परीक्षण किया। निम्नलिखित में से किस DRDO प्रयोगशाला ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) के लिए उच्च शक्ति वाले लेजर-आधारित निर्देशि त ऊर्जा हथियार (DEW) को विकसित किया?
    1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (Defence Research and Development Establishment)
    2. रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (Defence Research and Development Laboratory)
    3. रिसर्च सेंटर इमारत (Research Centre Imarat)
    4. उच्च ऊर्जा प्रणाली और विज्ञान केंद्र (Centre for High Energy Systems and Sciences)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उच्च ऊर्जा प्रणाली और विज्ञान केंद्र (Centre for High Energy Systems and Sciences)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के 21वें स्थापना दिवस की विषयवस्‍तु (थीम) क्या थी, जो 26 सितंबर 2025 को मनाया गया था?
    1. हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं के प्रभाव को रोकना (Stopping Impact of Disaster Incidents in the Himalayan Region)
    2. जागरूकता के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए समुदायों को सशक्त बनाना (Empowering Communities for Disaster Risk Reduction Through Awareness)
    3. जोखिम न्यूनीकरण हेतु प्रौद्योगिकी – एक सुरक्षित राष्ट्र के लिए (Technology for Risk Reduction – For a Safer Nation)
    4. आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवा (Volunteerism in Disaster Management)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जोखिम न्यूनीकरण हेतु प्रौद्योगिकी – एक सुरक्षित राष्ट्र के लिए (Technology for Risk Reduction – For a Safer Nation)

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    विश्व बैंक की गरीबी और इक्वि टी संक्षि प्त रिपोर्ट 2025 (Poverty and Equity Brief Report 2025) के अनुसार, भारत की अत्यधिक गरीबी दर 16.2% (2011-12 में) से घटकर 2022-23 में कितने प्रतिशत हो गई?
    1. 2.8%
    2. 3.2%
    3. 2.3%
    4. 1.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.3%

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    अनिमेष कुजूर ने किस ट्रैक स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
    1. 800 m
    2. 100 m
    3. 200 m
    4. 400 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 200 m

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नीति (NITI) आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) 2025 में प्रथम स्थान पर रहा?
    1. कर्नाटक
    2. महाराष्ट्र
    3. ओडिशा
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओडिशा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224344452617181911011131221321411541641741811942022122232322442542642712822933023133223343443513633733823914014124224334444534644734844935035125245335425515635715815946036116216336426536616716846937047147237327427517627737827928018128238338448548628728838929029149239319429539649739839931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 2 फ़रवरी 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner