-
प्र.1General Science
मृदा से जल और खनिजों को अवशोषित करने के प्रक्रम में मूल रोम, पौधों की किस प्रकार सहायता करते हैं?
- वे यांत्रिक सहारा प्रदान करते हैं।
- वे अवशोषण के पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि करते हैं।
- वे पत्तियों तक खाद्य का परिवहन करते हैं।
- वे खाद्य का संश्लेषण करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वे अवशोषण के पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि करते हैं।
-
प्र.2General Science
पृथ्वी की सतह को गर्म करने और ग्रीनहाउस प्रभाव में योगदान देने के लिए मुख्य रूप से कौन-सी तरंगदैर्ध्य रेंज उत्तरदायी है?
- दृश्य प्रकाश
- अवरक्त विकिरण
- रेडियो तरंग
- पराबैंगनी विकिरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवरक्त विकिरण
-
प्र.3General Science
जब स्वरित्र द्विभुज (tuning fork) कंपन करता है और ध्वनि उत्पन्न करता है, तो परिवेशी वायु में किस प्रकार की तरंगें उत्पन्न होती हैं?
- एक ऐसी तरंग जिसमें ऊर्जा गति करती है लेकिन कण नहीं करते हैं
- वृत्तों में गतिमान एक पृष्ठीय तरंग
- श्रृंग और गर्त वाली एक अनुप्रस्थ तरंग
- संपीडन और विरलन वाली एक अनुदैर्ध्य तरंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — संपीडन और विरलन वाली एक अनुदैर्ध्य तरंग
-
प्र.4General Science
रक्त एक संयोजी ऊतक है, क्योंोंकि यह शरीर के विभिन्न तंत्रों को जोड़ता है। वह तरल मैट्रिक्स क्या है जिसमें रक्त कोशिकाएं निलंबित रहती हैं?
- प्लाज्मा
- हीमोग्लोबिन
- साइटोप्लाज्म
- प्लेटलेट्स
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — प्लाज्मा
-
प्र.5General Science
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थि ति न्यूटन के गति के द्वितीय नियम को निरूपित करती है?
- मेज पर विराम में रखी स्थि र वस्तु
- एक भारी ट्रक को छोटी कार की तुलना में त्वरित करने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है
- एक समतल पृष्ठ पर नियत चाल से लुढ़कती हुई गेंद
- एक तैराक पानी को पीछे की ओर धकेलता है और आगे बढ़ता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक भारी ट्रक को छोटी कार की तुलना में त्वरित करने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है
-
प्र.6General Science
किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता को ऐसे पदार्थ के चालक द्वारा प्रदत्त प्रतिरोध के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसकी _______।
- लंबाई और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल इकाई हो
- लंबाई इकाई हो और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल आधा हो
- लंबाई दोगुनी और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल इकाई हो
- लंबाई आधी और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल दोगुना हो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लंबाई और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल इकाई हो
-
प्र.7General Science
यदि किसी कार को धीरे से धकेल कर उसकी चाल 1 m/s तक कर दी जाती है, तो गति के द्वितीय नियम के अनुसार उसके संवेग में परिवर्तन क्या निर्धारित करता है?
- बल का परिमाण और वह समय जब तक बल आरोपित किया जाता है, दोनों संवेग में परिवर्तन निर्धारित करते हैं।
- केवल गति की दिशा संवेग को परिवर्तित करती है।
- परिवर्तन को निर्धारित करने के लिए केवल बल का परिमाण पर्याप्त है।
- केवल कार का द्रव्यमान संवेग में परिवर्तन निर्धारित करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बल का परिमाण और वह समय जब तक बल आरोपित किया जाता है, दोनों संवेग में परिवर्तन निर्धारित करते हैं।
-
प्र.8General Science
गुरुत्वानुवर्तन, पादपों में प्रभावी जड़ विकास में किस प्रकार सहायक होता है?
- यह जड़ोंों को सूर्य के प्रकाश की ओर बढ़ाता है
- यह जड़ोंों को नीचे की ओर बढ़ने के लिए निर्देशित करता है, जिससे पादप स्थि र हो जाता है और उन्हें नमी एवं पोषकों तक पहुँचने में सहायता करता है
- यह जड़ोंों को शाखा बनने से रोकता है
- यह प्रकाश संश्लेषक ऊतकों को मृदा में निर्देशित करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — यह जड़ोंों को नीचे की ओर बढ़ने के लिए निर्देशित करता है, जिससे पादप स्थि र हो जाता है और उन्हें नमी एवं पोषकों तक पहुँचने में सहायता करता है
-
प्र.9General Science
एक प्रयोग में सीधे धारावाही चालक तार के पास एक दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है। दिक्सूचक की सुई क्या संकेत करती है?
- दिक्सूचक की सुई तार के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र वृत्त के स्पर्शरेखीय संरेखित होती है।
- दिक्सूचक की सुई तार के समानांतर संरेखित होती है।
- दिक्सूचक की सुई कोई गति नहीं दिखाती है
- दिक्सूचक की सुई अरीय रूप से तार से दूर इंगित करती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दिक्सूचक की सुई तार के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र वृत्त के स्पर्शरेखीय संरेखित होती है।
-
प्र.10General Science
यौगिक CH3 – CH2 – C(CH3)2 – CH2 – CH3 का IUPAC नाम क्या है?
- 2,2-डाइमेथिलपेन्टेन (2,2-dimethylpentane)
- 3,3-डाइमेथिलपेन्टेन (3,3-dimethylpentane)
- 2-डाइमेथिलहेक्सेन (2-methylhexane)
- 3-एथिलपेन्टेन (3-ethylpentane)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3,3-डाइमेथिलपेन्टेन (3,3-dimethylpentane)
-
प्र.11General Science
तत्वों के निम्नलिखित में से किस युग्म द्वारा आयनिक आबंध बनाने की सर्वाधिक संभावना है?
- नाइट्रोजन और ऑक्सीजन
- मैग्नीशियम और क्लोरीन
- कॉपर और आयरन
- हाइड्रोजन और कार्बन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — मैग्नीशियम और क्लोरीन
-
प्र.12General Science
निम्नलिखित में से किसका गमन (परिवहन) जाइलम में होता है?
- प्रोटीन
- ग्लूकोज
- जल और खनिज
- अमीनो अम्ल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जल और खनिज
-
प्र.13General Science
ऐसे परिदृश्य में जहां अतिरिक्त कोशिकाबाह्य तरल वापस रूधिर में नहीं जाता है, किस तंत्र की खराबी सर्वाधिक उत्तरदायी है?
- तंत्रिका तंत्र (Nervous system)
- पाचन तंत्र (Digestive system)
- लसीका तंत्र (Lymphatic system)
- परिसंचरण तंत्र (Circulatory system)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — लसीका तंत्र (Lymphatic system)
-
प्र.14General Science
एक वस्तु को भूमि से एक निश्चित ऊँचाई पर रखा जाता है। अपनी स्थि ति के कारण इसमें किस प्रकार की ऊर्जा निहित होती है?
- स्थि तिज ऊर्जा
- ऊष्मीय ऊर्जा
- रासायनिक ऊर्जा
- गतिज ऊर्जा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्थि तिज ऊर्जा
-
प्र.15General Science
यदि किसी बिंब का प्रतिबिंब, बिंब के आकार का तीन गुना और उल्टा बनता है, तो 10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सापेक्ष बिंब की संभावित स्थि ति क्या है?
- बिंब दर्पण से 13.3 cm की दूरी पर रखा है
- बिंब दर्पण से 20 cm की दूरी पर रखा है
- बिंब दर्पण से 6.6 cm की दूरी पर रखा है
- बिंब दर्पण से 10 cm की दूरी पर रखा है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बिंब दर्पण से 13.3 cm की दूरी पर रखा है
-
प्र.16General Science
निम्नलिखित अभिक्रि या किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रि या को निरूपित करती है: CaO(s) + H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + ऊष्मा
- वियोजन (अपघटन) अभिक्रि या
- संयोजन अभिक्रि या
- द्वि-विस्थापन अभिक्रि या
- विस्थापन अभिक्रि या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संयोजन अभिक्रि या
-
प्र.17General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, फॉस्फोरस द्वारा प्रदर् शित संयोजकता का सही वर्णन करता है?
- फॉस्फोरस केवल संयोजकता दो प्रदर्शित करता है
- फॉस्फोरस संयोजकता तीन या पाँच प्रदर्शित कर सकता है
- फॉस्फोरस केवल संयोजकता तीन प्रदर्शित करता है
- फॉस्फोरस केवल संयोजकता पाँच प्रदर्शित करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फॉस्फोरस संयोजकता तीन या पाँच प्रदर्शित कर सकता है
-
प्र.18General Science
किसी दुर्लभ आनुवंशिक विकार के कारण एक विशेष प्रकार के संयोजी ऊतक का कठोर मैट्रिक्स कम दृढ़ हो जाता है, जिससे बार-बार अस्थि भंग होता है। इस अवलोकन की सबसे संभावित व्याख्या क्या है?
- रक्त मैट्रिक्स में प्लाज्मा प्रोटीन की कमी
- अस्थि मैट्रिक्स में कैल्शियम और फॉस्फोरस यौगिकों में कमी
- COL1A1 या COL1A2 जीन में उत्परिवर्तन के कारण टाइप I कोलैजन में दोष
- उपास्थि मैट्रिक्स में प्रोटीन और शर्करा की हानि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — COL1A1 या COL1A2 जीन में उत्परिवर्तन के कारण टाइप I कोलैजन में दोष
-
प्र.19General Science
एक वस्तु पूर्व की ओर गतिमान है। निम्नलिखित में से कौन-सा बल निश्चित रूप से उस पर ऋणात्मक कार्य करेगा?
- पूर्व की ओर आरोपित बल
- पश्चिम की ओर आरोपित बल
- अधोमुखी आरोपित बल
- उपरिमुखी आरोपित बल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम की ओर आरोपित बल
-
प्र.20General Science
यदि कोई विद्यार्थी, ऐसीटिक अम्ल को सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ मिश्रित करता है तथा बुदबुदाहट (bubbling) प्रेक्षि त होती है, तो इस प्रेक्षण की क्या व्याख्या हो सकती है?
- एकमात्र उत्पाद के रूप में जल निर्मित होता है
- अभिक्रि या पहले ही पूर्ण हो चुकी है
- कार्बोनेट जैसा संदूषक विद्यमान है
- अभिक्रि या बहुत धीमी है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कार्बोनेट जैसा संदूषक विद्यमान है
-
प्र.21General Science
यदि ऐल्केन में कार्बन शृंखला की लंबाई में वृद्धि होती है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म सर्वाधिक प्रभावित होता है?
- ज्वलनशीलता
- विद्युत चालकता
- क्वथनांक
- रंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — क्वथनांक
-
प्र.22General Science
विज्ञान के एक शिक्षक विद्यार्थियों से सूक्ष्मदर्शी के नीचे एक जीव को पहचानने के लिए कहते हैं। वह जीव एककोशिकीय है और उसकी कोशिका भित्ति दृढ़ है और वह प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से ऑक्सीजन उत्पन्न करता है। संभवतः निम्नलिखित में से कौन-सा जीव अवलोकित किया जा रहा है?
- यूग्लीना
- सायनोबैक्टीरियम
- पैरामीशियम
- अमीबा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सायनोबैक्टीरियम
-
प्र.23General Science
कोलॉइडी विलयन के दो मुख्य घटक क्या हैं?
- विलेय प्रावस्था और विलायक माध्यम
- धातु प्रावस्था और अधातु माध्यम
- परिक्षिप्त प्रावस्था और परिक्षेपण माध्यम
- अभिकारक प्रावस्था और उत्पाद माध्यम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — परिक्षिप्त प्रावस्था और परिक्षेपण माध्यम
-
प्र.24General Science
वैद्युतअपघटनी परिष्करण के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? a. तांबा, जस्ता और निकल का परिष्करण वैद्युतअपघटन विधि से किया जाता है। b. इस विधि में शुद्ध धातु की एक पतली पट्टी को कैथोड के रूप में उपयोग किया जाता है। c. ऐनोड की अधस्तल में जमी हुई अघुलनशील अशुद्धि यों को ऐनोड पंक के रूप में जाना जाता है।
- केवल a और b
- सभी a, b और c
- केवल a और c
- केवल b और c
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सभी a, b और c
-
प्र.25General Science
प्रतिध्वनि को स्पष्ट रूप से सुनने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी स्थि ति आवश्यक है?
- श्रोता को गतिमान होना चाहिए
- परावर्तक पृष्ठ मृदु होना चाहिए
- ध्वनि का स्रोत बहुत प्रबल होना चाहिए।
- समय-अंतराल कम से कम 0.1 s होना चाहिए
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — समय-अंतराल कम से कम 0.1 s होना चाहिए
-
प्र.26Mathematics
उस जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए, जो 5 cm त्रिज्या वाले वृत्त के केंद्र से 4 cm की दूरी पर है।
- 8 cm
- 6 cm
- 3 cm
- 10 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6 cm
-
प्र.27Mathematics
एक दूधवाला ₹0/लीटर कीमत वाले जल को ₹20/लीटर कीमत वाले दूध में मिलाता है। यदि इस मिश्रण को ₹16/लीटर की दर पर बेचा जाता है तथा इस सौदे में न तो कोई लाभ हो और न ही कोई हानि हो, तो मिश्रण में दूध और जल का अनुपात कितना होगा?
- 1 : 1
- 5 : 1
- 3 : 1
- 4 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4 : 1
-
प्र.28Mathematics
(1 + sec 15° + cot 75°)(1 – cosec 15° + tan 75°) का मान किसके बराबर है?
- 1
- 2
- 0
- −1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.29Mathematics
ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, ₹2,50,000 की राशि पर 40% वार्षिक दर से 1 वर्ष में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
- ₹1,15,931
- ₹1,16,025
- ₹1,16,033
- ₹1,16,416
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,16,025
-
प्र.30Mathematics
- 15:7
- 48:13
- 63:10
- 73:11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 73:11
-
प्र.31Mathematics
- 280 m
- 315 m
- 140 m
- 175 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 280 m
-
प्र.32Mathematics
दो बैंकों, A और B ने क्रमशः 3.5% और 8.5% वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्रदान किए। तुषार ने प्रत्येक बैंक से ₹4,60,000 की धनराशि का ऋण लिया। 4 वर्ष के पश्चात तुषार द्वारा दोनों बैंकों को चुकाए गए साधारण ब्याज की धनराशियों के बीच का धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 92,000
- 91,500
- 93,500
- 93,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 92,000
-
प्र.33Mathematics
कोई दुकानदार खिलौनों पर निम्नलिखित छूट योजनाएं प्रदान करता है, जिनमें से प्रत्येक का अंकित मूल्य समान है: (A) खरीदे गए खिलौनों की किसी भी संख्या पर 45% और 6% की क्रमिक छूट। (B) खरीदे गए खिलौनों की किसी भी संख्या पर 17%, 49%, और 6% की क्रमिक छूट। (C) पहले 8 खिलौनों पर 47% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 25% की छूट। (D) 9 खिलौने खरीदें और 8 खिलौने मुफ्त पाएं। एक ग्राहक 9 खिलौने खरीदना चाहता है। उपरोक्त योजनाओं में से कौन-सी योजना उसके लिए सबसे कम लाभदायक है?
- D
- C
- A
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — C
-
प्र.34Mathematics
कक्षा में किए गए एक सर्वेक्षण में 36 विद्यार्थियों का औसत वजन 50 kg दर्ज किया गया। बाद में पता चला कि एक विद्यार्थी का वजन गलती से 37 kg के बजाय 73 kg दर्ज कर लिया गया था। कक्षा का सही औसत वजन ज्ञात कीजिए।
- 48 kg
- 47 kg
- 50 kg
- 49 kg
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 49 kg
-
प्र.35Mathematics
A ने 8 घंटे में 84 km की दूरी तय की। उसने दूरी का कुछ हिस्सा 6 km/hr की चाल से पैदल तय किया और शेष दूरी 12 km/hr की चाल से साइकिल से तय की। वह कितनी दूरी तक पैदल चला?
- 15 km
- 11 km
- 12 km
- 10 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12 km
-
प्र.36Mathematics
एक व्यक्ति अपने मासिक वेतन का 45% घरेलू खर्चों पर और शेष का 20% परिवहन पर खर्च करता है तथा शेष ₹88,000 की बचत करता है। उसका मासिक वेतन (₹ में) कितना है?
- 2,00,000
- 2,40,000
- 2,22,500
- 2,50,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2,00,000
-
प्र.37Mathematics
36 cm भुजा वाले घन का संपूण पृʿीय क्षेत्रफल ǒात कीिजए।
- 7826 cm2
- 7868 cm2
- 7734 cm2
- 7776 cm2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7776 cm2
-
प्र.38Mathematics
272 ÷ 17 × 1.5 + 13 – 5 को सरल कीिजए।
- 29
- 32
- 28
- 33
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 32
-
प्र.39Mathematics
150 प्रेक्षणों का माध्य और माध्यि का क्रमशः 70 और 74 हैं। सबसे बड़े प्रेक्षण का मान 125 है। बाद में पता चला कि यह 125 नहीं बल्कि 200 है। बहुलक का सही मान ज्ञात कीजिए।
- 92
- 78
- 84
- 81
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 81
-
प्र.40Mathematics
ऋषि 2 दिनों में लकड़ी की एक अलमारी बना सकता है और शान समान अलमारी 4 दिनों में बना सकता है। यदि वे मिलकर कार्य करते हैं, तो वे उसी प्रकार की 126 अलमारियां कितने दिनों में बनाएंगे ?
- 168
- 164
- 172
- 170
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 168
-
प्र.41Mathematics
यदि दो संख्याओं का अनुपात 4 : 9 है और उनका महत्तम समापवर्तक 34 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
- 1227
- 1250
- 1214
- 1224
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1224
-
प्र.42Mathematics
- 24,000
- 32,000
- 26,000
- 28,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 28,000
-
प्र.43Mathematics
दीपक और ईशा एक साझेदारी में क्रमशः ₹40,000 और ₹60,000 का निवेश करते हैं। दीपक 6 महीने बाद अपनी पूरी धनराशि निकाल लेता है, जबकि ईशा पूरे वर्ष अपनी धनराशि निवेशित रखती है। यदि वर्ष के अंत में कुल लाभ ₹22,000 है, तो लाभ में दीपक का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- ₹5,500
- ₹8,000
- ₹7,200
- ₹6,500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹5,500
-
प्र.44Mathematics
एक विक्रेता ₹1 में 22 चॉकलेट बेचकर 50% का लाभ अर्जित करता है। उसने ₹1 में कितनी चॉकलेट खरीदीं?
- 44
- 39
- 35
- 33
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 33
-
प्र.45Mathematics
एक साइकिल चालक 60 km की दूरी 20 km/h की चाल से, 90 km की दूरी 30 km/h की चाल से और 150 km की दूरी 25 km/h की चाल से तय करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए साइकिल चालक की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- 25 km/h
- 26 km/h
- 27 km/h
- 24 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 25 km/h
-
प्र.46Mathematics
एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक टीवी की कीमत से 23% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत में 73% की वृद्धि होती है और टीवी की कीमत में 54% की कमी होती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 3 टीवी की कुल कीमत में प्रतिशत परिवर्तन कितना होगा?
- 23% की वृद्धि
- 20% की वृद्धि
- 22% की कमी
- 26% की कमी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 23% की वृद्धि
-
प्र.47Mathematics
यदि x = 3 है, तो व्यंजक x2 + 2x + 1 का मान ज्ञात कीजिए।
- 14
- 16
- 12
- 18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 16
-
प्र.48Mathematics
- 14
- 9
- 13
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 13
-
प्र.49Mathematics
- 15/17
- 15/17
- 15/17
- 15/17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 15/17
-
प्र.50Mathematics
₹30,000 की एक धनराशि 20% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश की जाती है। यदि ब्याज वार्षिक और अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो 2 वर्ष बाद प्राप्त होने वाले मिश्रधनों का अंतर ज्ञात कीजिए।
- ₹733
- ₹713
- ₹723
- ₹720
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹723
-
प्र.51General Intelligence and Reasoning
यह प्रश्न दिए गए शब्दों पर आधारित है। ACT CRY ROW BOX यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने अक्षरों के कितने समूह में कोई स्वर नहीं होगा?
- एक
- एक भी नहीं
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तीन
-
प्र.52General Intelligence and Reasoning
यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 189 × 9 ÷ 13 - 6 + 45 = ?
- 50
- 54
- 52
- 56
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 54
-
प्र.53General Intelligence and Reasoning
संख्या 6891245 में, प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योगफल कितना होगा?
- 10
- 8
- 9
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10
-
प्र.54General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 341 422 512 611 719 ?
- 886
- 836
- 785
- 877
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 836
-
प्र.55General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही ये सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/है। कथन: कुछ लैपटॉप, कार्ड हैं। कोई कार्ड, टेबल नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई लैपटॉप, टेबल नहीं है। (II) कुछ टेबल, कार्ड हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
-
प्र.56General Intelligence and Reasoning
सात मित्र, G, H, I, J, K, L और M, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। G, M के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। J, I के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M के दाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। L, H के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा विकल्प, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
- I और L
- J और G
- H और M
- I और K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — I और K
-
प्र.57General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 12 का संबंध 94 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 17 का संबंध 134 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 22 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।)
- 182
- 174
- 186
- 179
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 174
-
प्र.58General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TRAY’ को ‘8943’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RAYS’ को ‘3284’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
- 9
- 4
- 3
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.59General Intelligence and Reasoning
एक प्रश्न के बाद (I) और (II) से क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कथन में दिए गए आँकड़ें प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथन पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। Q. अमा, बीरा, कर्ट, दामी और इला एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। अमा के ठीक बाएँ पड़ोस में कौन बैठा है? (I) अमा, दामी के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। कर्ट और दामी का निकटतम पड़ोसी बीरा है। (II) कर्ट और इला का निकटतम पड़ोसी अमा है। बीरा, दामी के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है।
- कथन II में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
- कथन I में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
- संयुक्त रूप से कथन I और II दोनों (अकेले कथन I या अकेले कथन II नहीं) में दिए गए आँकड़ें प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
- संयुक्त रूप से कथन I और II दोनों में दिए गए आँकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कथन I में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
-
प्र.60General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से MPRT का संबंध NQSU से है। इसी प्रकार, HJLN का संबंध IKMO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, DFHJ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- FHJW
- EHJV
- FGIL
- EGIK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — EGIK
-
प्र.61General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : FXG :: NTE : %
- # = DWH , % = OUF
- # = DWH , % = PUD
- # = EXI, % = QVG
- # = EWJ, % = QVH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — # = DWH , % = PUD
-
प्र.62General Intelligence and Reasoning
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे है। B के दाएं से गिनने पर, B और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, C के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। F, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। A के दाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- G
- D
- B
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — B
-
प्र.63General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A # B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A Bकाअर्थहैकि‘A,Bकीपत्नीहै’A कणव' है, तो वंश का कणव से क्या संबंध है?
- पत्नी के पिता की माता
- पत्नी की माता की बहन
- पत्नी के पिता की बहन
- पत्नी की माता की माता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पत्नी के पिता की माता
-
प्र.64General Intelligence and Reasoning
यदि संख्या 513674 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
- एक
- तीन
- चार
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दो
-
प्र.65General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? AKU FRV KYW PFX ?
- VMY
- UMY
- VNY
- UNY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — UMY
-
प्र.66General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएंt) @ D 3 & R 7 T % H 2 $ 6 K ! 5 J * 8 M 4 # (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक संख्या भी है?
- एक भी नहीं
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दो
-
प्र.67General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A % B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A − B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘M @ E − W % P # K’ है, तो M का K से क्या संबंध है?
- पुत्र की पत्नी के पिता
- पत्नी का भाई
- पत्नी के पिता
- पुत्र की पत्नी का भाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पुत्र की पत्नी के पिता
-
प्र.68General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- QUY
- VZD
- YCZ
- RVZ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — YCZ
-
प्र.69General Intelligence and Reasoning
A, C, E, G, K और L एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी तरह, सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। E तल क्रमांक 5 पर रहता है। A, E के ऊपर किसी तल पर रहता है। K के नीचे केवल L रहता है। C एक सम क्रमांकित तल पर रहता है। G और A के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
- चार
- एक
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.70General Intelligence and Reasoning
जानकी, मानवी, स्वाति, प्रीति, ऋषि, पिंकी और तन्वी में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले उसी सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। जानकी और प्रीति के बीच केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा है। ऋषि और तन्वी के बीच केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा है। स्वाति और पिंकी के बीच केवल तीन व्यक्ति यों लोगों की परीक्षा है। स्वाति की परीक्षा पिंकी से पहले है। जानकी की परीक्षा, तन्वी की परीक्षा से पहले किसी एक दिन है। प्रीति के बाद केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा है। दिए गए व्यवस्थापन के आधार पर, निम्नलिखित चार विकल्पों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। वह कौन-सा विकल्प है, जो उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
- स्वाति और मानवी
- ऋषि और स्वाति
- प्रीति और पिंकी
- जानकी और तन्वी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्वाति और मानवी
-
प्र.71General Intelligence and Reasoning
शब्द SPEWING के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर-समूह में कितने अक्षर ठीक दो बार आएंगे?
- एक भी नहीं
- दो
- तीन
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक
-
प्र.72General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) P A % U I 7 P # € A C 5 I M € A 1 9 % $ 8 9 (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी संख्याओं को निकाल दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, बाएं से पांचवें स्थान पर होगा?
- U
- I
- P
- #
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — I
-
प्र.73General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GAME’ को ‘3579’ के रूप में तथा ‘MIND’ को ‘2438’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ का कूट क्या होगा?
- 4
- 2
- 3
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.74General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से किन अक्षर-समूहों द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : EGI :: PRS : %
- # = WMO , % = JLP
- # = KML , % = JLS
- # = KMO , % = JLN
- # = ACD , % = TVX
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — # = ACD , % = TVX
-
प्र.75General Intelligence and Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों की पांच संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 654 842 684 714 385 (दाएँ) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं। यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितनी संख्याओं की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
- चार
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दो
-
प्र.76General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
- UWY
- MOQ
- CFI
- EGI
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CFI
-
प्र.77General Intelligence and Reasoning
यदि STAMPED शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
- तीन
- एक
- दो
- एक की भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.78General Intelligence and Reasoning
A, B, C, D, M, N और O, में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। C की परीक्षा गुरुवार को है। M की परीक्षा B के बाद किसी एक दिन और A से पहले किसी एक दिन है। N की परीक्षा O के बाद किसी एक दिन लेकिन D से पहले किसी एक दिन है। O की परीक्षा C के बाद किसी एक दिन है। N और M के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
- एक
- चार
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.79General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित तर्क के अनुसार, 103 का संबंध 10 से है। उसी तर्क के अनुसार, 199 का संबंध 14 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 147 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की ही जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएं, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करना अनुमत नहीं है।)
- 12
- 14
- 13
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 12
-
प्र.80General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) F A O S F Z K U K X A A W X Y Q E Z T A L E (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?
- 5
- 4
- 3
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.81General Awareness and Current Affairs
जून 2026 में, किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने जिनेवा में आयोजित अपने 114वें सत्र के दौरान 'प्लेटफार्म इकॉनमी में डिसेंट वर्क' (कन्वेंशन नंबर 193) से संबंधित कन्वेंशन को अपनाया?
- अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM)
- अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU)
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
-
प्र.82General Awareness and Current Affairs
दिसंबर 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंकों की कमी करने के निर्णय के बाद, भारत में वर्तमान नीतिगत रेपो दर कितनी है?
- 5.25 प्रतिशत
- 5.00 प्रतिशत
- 5.50 प्रतिशत
- 5.75 प्रतिशत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5.25 प्रतिशत
-
प्र.83General Awareness and Current Affairs
वित्त मंत्री के 2026-27 के बजट भाषण में प्रस्तावित 'शिक्षा से रोज़गार और उद्यम' (Education to Employment and Enterprise) पर उच्च-स्तरीय स्थायी समिति की पहली बैठक निम्नलिखित में से किसने आयोजित की थी?
- श्रम और रोजगार मंत्रालय
- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
- नीति आयोग
- वाणिज्य विभाग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नीति आयोग
-
प्र.84General Awareness and Current Affairs
हाइपॉक्सि या, निम्न तापमान और पृथक्करण की परिस्थि तियों में चालक-दल (crew) के निष्पादन का अध्ययन करने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 02 से 09 अप्रैल, 2026 तक मिशन मित्रा (MITRA) किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
- लेह
- शिमला
- गंगटोक
- मनाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लेह
-
प्र.85General Awareness and Current Affairs
अप्रैल 2026 में, भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा "भारत में महिला और पुरुष 2025: चयनित संकेतक और आंकड़े" शीर्षक वाला प्रकाशन विमोचित किया गया था?
- गृह मंत्रालय
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- महिला और बाल विकास मंत्रालय
- सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
-
प्र.86General Awareness and Current Affairs
दिग्गज कॉर्पोरेट लीडर उदय कोटक को 2026 में किस विशिष्ट श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- सामाजिक कार्य
- सार्वजनिक मामले
- विज्ञान और इंजीनियरिंग
- व्यापार और उद्योग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — व्यापार और उद्योग
-
प्र.87General Awareness and Current Affairs
वर्ष 2026 में, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस भारतीय क्रि केट खिलाड़ी को 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- स्मृति मंधाना
- झूलन गोस्वामी
- मिताली राज
- हरमनप्रीत कौर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — हरमनप्रीत कौर
-
प्र.88General Awareness and Current Affairs
जनवरी 2026 में, नीति आयोग ने किन क्षेत्रों के लिए डीकार्बोनाइजेशन (decarbonisation) रोडमैप जारी किया?
- इस्पात, नौवहन और दूरसंचार
- पर्यटन, मत्स्य पालन और वस्त्र
- एल्युमीनियम, सीमेंट और MSME
- बैंकिं ग, बीमा और विमानन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — एल्युमीनियम, सीमेंट और MSME
-
प्र.89General Awareness and Current Affairs
भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पेश किए गए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक का उद्देश्य, 2029 से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए किस संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन को त्वरित करना है?
- 108वां संशोधन अधिनियम
- 106वां संशोधन अधिनियम
- 110वां संशोधन अधिनियम
- 104वां संशोधन अधिनियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 106वां संशोधन अधिनियम
-
प्र.90General Awareness and Current Affairs
सितंबर 2025 में अपने सफल परीक्षण के दौरान DRDO ने अग्नि-प्राइम मिसाइल को किस प्रकार के प्लेटफॉर्म से प्रक्षेपित किया था?
- पनडुब्बी लॉन्चर (Submarine launcher)
- रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर (Rail-based mobile launcher)
- रोड-मोबाइल लॉन्चर (Road-mobile launcher)
- समुद्री-आधारित लॉन्चर (Sea-based launcher)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर (Rail-based mobile launcher)
-
प्र.91General Awareness and Current Affairs
2026 में डेनमार्क के हॉर्सेंस में किस देश के हाथों 0-3 की हार के बाद भारत थॉमस कप सेमीफाइनल से बाहर हुआ?
- इंडोनेशिया
- डेनमार्क
- फ्रांांस
- मलेशिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — फ्रांांस
-
प्र.92General Awareness and Current Affairs
19 दिसंबर 2025 को, ISRO के LVM3-M6 मिशन ने किस सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी उद्दिष्ट कक्षा में स्थापित किया?
- AST स्पेसमोबाइल वेदर ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट (AST SpaceMobile weather observation satellite)
- ब्लूबर्ड ब्लॉक-1 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (BlueBird Block-1 communication satellite)
- ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (BlueBird Block-2 communication satellite)
- भारत का GSAT-30 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (India’s GSAT-30 communication satellite)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (BlueBird Block-2 communication satellite)
-
प्र.93General Awareness and Current Affairs
4 फरवरी, 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन DC स्थि त पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किए गए नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025 (Network Readiness Index 2025) में भारत का स्थान क्या है?
- 25वाँ
- 45वाँ
- 35वाँ
- 55वाँ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 45वाँ
-
प्र.94General Awareness and Current Affairs
2026 में, जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (Vladimir Mestvirishvili) को निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
- फुटबॉल कोचिंग (Football coaching)
- कुश्ती कोचिंग (Wrestling coaching)
- एथलेटिक्स कोचिंग (Athletics coaching)
- हॉकी कोचिंग (Hockey coaching)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कुश्ती कोचिंग (Wrestling coaching)
-
प्र.95General Awareness and Current Affairs
फरवरी 2026 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौन-सा देश AI प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणापत्र के समर्थन में बांग्लादेश और कोस्टा रिका के साथ शामिल हो गया, जिससे हस्ताक्षरकर्ताओं की कुल संख्या बढ़कर 91 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तक पहुंच गई?
- अर्जेंटीना (Argentina)
- मोरक्को (Morocco)
- जापान (Japan)
- ग्वाटेमाला (Guatemala)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ग्वाटेमाला (Guatemala)
-
प्र.96General Awareness and Current Affairs
24 अप्रैल, 2026 को पुणे के किस संस्थान में यूनेस्को (UNESCO) के सहयोग से आयोजित "भविष्य के कार्यक्षेत्र का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा लैंगिक समावेशन और कौशल विकास पर एशिया की पहली यूनेस्को चेयर का शुभारंभ किया गया था?
- सिम्बायोसिस स्कि ल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
- सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय
- MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी
- कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सिम्बायोसिस स्कि ल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
-
प्र.97General Awareness and Current Affairs
IBCA शिखर सम्मेलन 2026 से पहले, MoEFCC के विषयगत आयोजनों के एक भाग के रूप में एशियाई शेर संरक्षण कार्यक्रम के लिए किस स्थान का चयन किया गया है?
- गिर, गुजरात
- भोपाल, मध्य प्रदेश
- भुवनेश्वर, ओडिशा
- गंगटोक, सिक्कि म
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — गिर, गुजरात
-
प्र.98General Awareness and Current Affairs
2026 में राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) की आधिकारिक थीम क्या थी?
- मैरीटाइम इंडिया – एम्पावरिंग प्रोग्रेस (Maritime India – Empowering Progress)
- मैरीटाइम इंडिया – एक्सेलरेटिंग प्रॉस्पेरिटी (Maritime India – Accelerating Prosperity)
- मैरीटाइम इंडिया – स्टीयरिंग ट्रांांसफॉर्मेशन (Maritime India – Steering Transformation)
- मैरीटाइम इंडिया – फ्यूलिंग ग्रोथ (Maritime India – Fueling Growth)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मैरीटाइम इंडिया – एम्पावरिंग प्रोग्रेस (Maritime India – Empowering Progress)
-
प्र.99General Awareness and Current Affairs
मार्च 2026 में, ऑस्ट्रेलियाई तैराक कैमरन मैकएवॉय (Cameron McEvoy) ने ऑस्ट्रेलियन स्वि मिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 50m फ़्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनका रिकॉर्ड समय कितना था?
- 20.88 सेकंड
- 21.04 सेकंड
- 20.76 सेकंड
- 20.91 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 20.88 सेकंड
-
प्र.100General Awareness and Current Affairs
किस मंत्रालय ने 2026 में "डेटा फॉर डेवलपमेंट" पर राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन में "वुमेन एंड मेन इन इंडिया 2025: सिलेक्टेड इंडिकेटर्स एंड डेटा" शीर्षक से प्रकाशन का 27वां संस्करण जारी किया था?
- गृह मंत्रालय, भारत सरकार
- महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार
- नीति आयोग, भारत सरकार
- सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI), भारत सरकार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI), भारत सरकार