1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 14 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 14 दिसंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

14 दिसंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
14 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    ब्लीचिंग पाउडर तैयार करने के लिए किस यौगिक का उपयोग किया जाता है?
    1. अमोनियम हाइड्रॉक्साइड (Ammonium Hydroxide)
    2. कैल्शियम क्लोराइड (Calcium Chloride)
    3. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (Calcium Hydroxide)
    4. सोडियम कार्बोनेट (Sodium Carbonate)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (Calcium Hydroxide)

  2. प्र.2General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, विद्युत धारा वहन करने वाले धात्वि क तार से संबंधित है?
    1. केवल विद्युत विभव
    2. इसके परित: एक चुंबकीय क्षेत्र
    3. केवल ऊष्मा
    4. कोई भौतिक प्रभाव नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इसके परित: एक चुंबकीय क्षेत्र

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें। अभिकथन (A): ऑक्सीजन के साथ कॉपर की अभिक्रि या में, ऑक्सीजन अपचायक के रूप में कार्य करता है। कारण (R): ऑक्सीजन कॉपर से मिलकर कॉपर ऑक्साइड बनाता है।
    1. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
    2. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
    3. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
    4. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A असत्य है, लेकिन R सत्य है।

  4. प्र.4General Science
    एक दंत चिकित्सक द्वारा रोगी के मुंह के अंदर देखने के लिए किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
    1. अवतल दर्पण
    2. समतल दर्पण
    3. समतल-उत्‍तल दर्पण
    4. उत्‍तल दर्पण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवतल दर्पण

  5. प्र.5General Science
    एक कण 1.5 m त्रिज्या वाले वृत्त में 3 rad/s के कोणीय वेग से गति कर रहा है। इसके रैखिक वेग और कोणीय वेग का अनुपात क्या होगा?
    1. 2 : 3
    2. 3 : 2
    3. 2 : 1
    4. 1 : 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 : 2

  6. प्र.6General Science
    एक शबलित पत्ती का उपयोग करके स्टार्च परीक्षण में, अंत में आयोडीन विलयन मिलाने का क्या उद्देश्य है?
    1. हरे क्षेत्रों से क्लोरोफिल हटाना
    2. पत्ती में मौजूद स्टार्च को अभिरंजित करना
    3. स्टार्च को विलीन करना
    4. हरितलवक रहित क्षेत्रों की पहचान करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पत्ती में मौजूद स्टार्च को अभिरंजित करना

  7. प्र.7General Science
    एक अनिषेचित अंडा सामान्यतः मादा जनन पथ में कितने समय तक जीवित रहता है?
    1. 72 घंटे
    2. 24 घंटे
    3. 60 घंटे
    4. 10 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24 घंटे

  8. प्र.8General Science
    किस तत्व की द्रव्यमान संख्या 27 है और इसमें 14 न्यूट्रॉन उपस्थि त होते हैं?
    1. क्लोरीन
    2. मैग्नीशियम
    3. सोडियम
    4. ऐलुमिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऐलुमिनियम

  9. प्र.9General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अंग मानव मादा प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है?
    1. वृषण (Testis)
    2. शुक्रवाहिका (Vas Deferens)
    3. गर्भाशय (Uterus)
    4. प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate Gland)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गर्भाशय (Uterus)

  10. प्र.10General Science
    स्पाइरोगाइरा की कौन-सी विशेषता खंडन (fragmentation) को सफल बनाती है?
    1. बीजों की उपस्थि ति
    2. एककोशिकीय संरचना
    3. जटिल ऊतक
    4. सरल तंतुमय काय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सरल तंतुमय काय

  11. प्र.11General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. एकाधिक परावर्तन (Multiple reflections) बड़े हॉल में ध्वनि वितरण में वृद्धि करते हैं
    2. एकाधिक परावर्तन ध्वनि की पिच को बदल देते हैं
    3. एकाधिक परावर्तन प्रतिध्वनि उत्‍पन्‍न कर सकते हैं
    4. छोटे कमरों में एकाधिक परावर्तन अवांछनीय हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एकाधिक परावर्तन ध्वनि की पिच को बदल देते हैं

  12. प्र.12General Science
    बहुकोशिकीय जीवों में उत्सर्जन के लिए परिवहन तंत्र क्योंों आवश्यक है?
    1. पाचन एंजाइमों को परिसंचारित करने के लिए
    2. कोशिकाओं में ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए
    3. अपशिष्ट उत्पादों को उन अंगों तक ले जाने के लिए जो उन्हें निष्कासित करते हैं
    4. जनन में सहायता के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अपशिष्ट उत्पादों को उन अंगों तक ले जाने के लिए जो उन्हें निष्कासित करते हैं

  13. प्र.13General Science
    'यौगिकों के अणु' की अवधारणा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. किसी यौगिक का अणु विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के पृथक्करण से बनता है।
    2. किसी यौगिक का अणु विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के संयोजन से बनता है।
    3. किसी यौगिक का अणु एक ही तत्व के परमाणुओं के संयोजन से बनता है।
    4. किसी यौगिक का अणु एक ही तत्व के परमाणुओं के पृथक्करण से बनता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — किसी यौगिक का अणु विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के संयोजन से बनता है।

  14. प्र.14General Science
    एक पुस्तक मेज पर विरामावस्था में है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार क्रि या-प्रतिक्रि या युग्म का सही वर्णन करता है?
    1. मेज द्वारा पुस्तक पर लगाया गया अभिलंबवत बल और पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल एक क्रि या-प्रतिक्रि या युग्म है।
    2. पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल और मेज द्वारा पुस्तक पर लगाया गया अभिलंबवत बल एक क्रि या-प्रतिक्रि या युग्म है।
    3. पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर तथा पुस्तक द्वारा पृथ्वी पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल एक क्रि या-प्रतिक्रि या युग्म है।
    4. मेज पर पुस्तक का बल और पुस्तक पर मेज का अभिलंबवत बल, बलों का संतुलित युग्‍म नहीं हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर तथा पुस्तक द्वारा पृथ्वी पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल एक क्रि या-प्रतिक्रि या युग्म है।

  15. प्र.15General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी एक ऐसी फसल किस्म सुधार विधि है, जिसमें वांछित अभिलक्षण प्रदान करने वाले जीन को समाविष्‍ट किया जाता है?
    1. कलम बांधना (Grafting)
    2. आनुवंशिकत: विकसित फसलें (Genetically modified crops)
    3. मुकुलन (Budding)
    4. प्राकृतिक कायिक जनन (Natural vegetative reproduction)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आनुवंशिकत: विकसित फसलें (Genetically modified crops)

  16. प्र.16General Science
    यदि धारा और प्रतिरोध दोनों को आधा कर दिया जाए, तो शक्ति घटकर _______ हो जाती है।
    1. प्रारंभिक मान की एक-चौथाई
    2. प्रारंभिक मान की 1/8
    3. प्रारंभिक मान की एक तिहाई
    4. प्रारंभिक मान की आधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रारंभिक मान की 1/8

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से किस विलयन में H⁺ आयनों की सांद्रता अधिकतम होगी?
    1. pH 13 वाला विलयन
    2. pH 10 वाला विलयन
    3. pH 3 वाला विलयन
    4. pH 7 वाला विलयन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — pH 3 वाला विलयन

  18. प्र.18General Science
    प्याज की जड़ की वृद्धि उसके ऊपरी भाग को काटने के बाद क्योंों रुक जाती है?
    1. विभज्योतक कोशिकाएं अपनी रिक्ति काओं का त्‍याग कर देती हैं।
    2. पार्श्व विभज्योतक क्षतिग्रस्त हो जाता है।
    3. अंतर्वेशी विभज्योतक कार्य करना प्रारंभ कर देता है।
    4. शीर्षस्थ विभज्योतक, जो नई कोशिकाओं का निर्माण करता है, उसे हटा दिया जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शीर्षस्थ विभज्योतक, जो नई कोशिकाओं का निर्माण करता है, उसे हटा दिया जाता है।

  19. प्र.19General Science
    किसी पिंड की स्थि ति या विन्यास के कारण उसमें मौजूद ऊर्जा को ________ कहा जाता है।
    1. विभव ऊर्जा
    2. गतिज ऊर्जा
    3. रासायनिक ऊर्जा
    4. तापीय ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विभव ऊर्जा

  20. प्र.20General Science
    गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
    1. अवतल दर्पण के लिए, यह दर्पण के पीछे स्थि त होता है।
    2. यह दर्पण का हिस्सा नहीं होता है।
    3. यह दर्पण की परावर्तक सतह के बाहर स्थि त होता है।
    4. उत्तल दर्पण के लिए, यह दर्पण के पीछे स्थि त होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवतल दर्पण के लिए, यह दर्पण के पीछे स्थि त होता है।

  21. प्र.21General Science
    सहसंयोजक आबंध किसके द्वारा बनते हैं?
    1. प्रोटॉनों के त्याग
    2. इलेक्ट्रॉनों के अंतरण
    3. इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी
    4. न्यूट्रॉनों के ग्रहण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक, संतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
    1. प्रोपीन (Propene)
    2. बेंजीन (Benzene)
    3. प्रोपाइन (Propyne)
    4. साइक्लोहेक्सेन (Cyclohexane)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — साइक्लोहेक्सेन (Cyclohexane)

  23. प्र.23General Science
    एक वस्तु पानी पर तैरती है यदि ________।
    1. इसका घनत्व पानी से अधिक है
    2. इसका भार शून्य है
    3. इसका आयतन बहुत कम है
    4. इसका घनत्व पानी से कम है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इसका घनत्व पानी से कम है।

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, लघु अवधि की फसल किस्मों का लाभ नहीं है?
    1. फसल क्षति का उच्चतर संयोग
    2. बहुसस्यन की संभावना
    3. उत्पादन लागत में कमी
    4. शीघ्र कटाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फसल क्षति का उच्चतर संयोग

  25. प्र.25General Science
    निम्नलिखित में से कौन सा तत्व मानक स्थि तियों के अंतर्गत विशेष रूप से अधातु के रूप में वर्गीकृत है?
    1. हाइड्रोजन
    2. पारा
    3. चाँदी
    4. ज़िंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रोजन

  26. प्र.26Mathematics
    शार्पनर के डिब्बे का क्रय मूल्य ₹1,150 है। दुकानदार ने क्रय मूल्य पर 12% की छूट दी। विक्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
    1. 1,012
    2. 955
    3. 1,074
    4. 1,095
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1,012

  27. प्र.27Mathematics
    यदि एक घनाभ की लंबाई और चौड़ाई में क्रमशः 10% और 20% की कमी की जाती है, जबकि इसकी ऊँचाई में 35% की वृद्धि की जाती है, तो घनाभ के आयतन में कुल कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा?
    1. आयतन में 2.8% की कमी
    2. आयतन में 197.2% की वृद्धि
    3. आयतन में 10.5% की कमी
    4. आयतन में 4.68% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आयतन में 2.8% की कमी

  28. प्र.28Mathematics
    यदि 4 और 24 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान कितना है?
    1. 142
    2. 144
    3. 146
    4. 141
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 144

  29. प्र.29Mathematics
    वर्तमान में, अमर, रवि से 5 वर्ष छोटा है। अब से चार वर्ष बाद, रवि की आयु अमर की आयु से दोगुनी होगी। अमर की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  30. प्र.30Mathematics
    एक आयत की लंबाई उसकी चौड़ाई की तीन गुनी है। यदि इसका परिमाप 160 cm है, तो इसकी चौड़ाई (cm में) कितनी है?
    1. 15
    2. 22
    3. 20
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20

  31. प्र.31Mathematics
    एक सीढ़ी दीवार के सहारे इस प्रकार टिकी हुई है कि वह ज़मीन से 45° का कोण बनाती है। यदि सीढ़ी का पाद दीवार से 5 m दूर है, तो उस बिंदु की ऊँचाई (m में) क्या है जहाँ सीढ़ी दीवार को छूती है?
    1. 5√3 m
    2. 5 m
    3. 5/√3 m
    4. 10 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 m

  32. प्र.32Mathematics
    1. समकोण के बराबर
    2. एक समकोण की तीन चौथाई
    3. एक ऋजु कोण की एक चौथाई
    4. एक समकोण की एक चौथाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक ऋजु कोण की एक चौथाई

  33. प्र.33Mathematics
    1. 11
    2. 11
    3. 11
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  34. प्र.34Mathematics
    एक कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 3 : 2 : 1 है। यदि चौड़ाई और ऊँचाई को उनके मूल मान से आधा कर दिया जाए जबकि लंबाई को दोगुना कर दिया जाए, तो कमरे के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत परिवर्तन (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 13.64% की कमी
    2. 13.46% की कमी
    3. 13.64% की वृद्धि
    4. 13.46% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13.64% की कमी

  35. प्र.35Mathematics
    1. 25x² − 4
    2. −80x
    3. −80x
    4. 50x² + 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −80x

  36. प्र.36Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 6 और 2 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, वे उसी कार्य का तीन गुना पूरा करने में कितना समय (दिन में) लेंगे?
    1. 9
    2. 4
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  37. प्र.37Mathematics
    यदि दिए गए आँकड़ोंों का बहुलक 22.75 है, तो माध्यि का ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए) वर्ग अंतराल 0-7 7-14 14-21 21-28 28-35 35-42 बारंबारता 1 7 9 11 X 3
    1. 21.64
    2. 24.25
    3. 36.25
    4. 32.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21.64

  38. प्र.38Mathematics
    5 cm कोर वाले एक घन और 7cm × 4cm × 2cm विमाओं वाले एक घनाभ पर विचार कीजिए। इनमें से किसका आयतन अधिक है?
    1. केवल घन
    2. केवल घनाभ
    3. दोनों समान स्थान घेरते हैं
    4. निर्धारित नहीं किया जा सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल घन

  39. प्र.39Mathematics
    8 पुरुष और 3 महिलाएं किसी काम को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तथा 14 पुरुष और 19 महिलाएं उसी काम को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कितनी महिलाओं का काम, एक पुरुष के काम के बराबर है?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  40. प्र.40Mathematics
    एक उबर कैब 80 घंटे में 640 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल km/hr में कितनी है?
    1. 3
    2. 16
    3. 12
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  41. प्र.41Mathematics
    एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 3 वर्षों में ₹12,000 और 5 वर्षों में ₹16,000 हो जाती है। मूलधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹5,500
    2. ₹6,000
    3. ₹5,200
    4. ₹6,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹6,000

  42. प्र.42Mathematics
    एक विक्रेता ने ₹99,000 में एक लैपटॉप खरीदा। वह इसके अंकित मूल्‍य पर 37% की छूट देता है और फिर भी 40% लाभ प्राप्त करता है। लैपटॉप का अंकित मूल्‍य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,19,878
    2. ₹2,20,000
    3. ₹2,20,172
    4. ₹2,19,903
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,20,000

  43. प्र.43Mathematics
    एक रेलगाड़ी रेलवे ट्रैक के अनुदिश चल रहे दो व्यक्ति यों को ओवरटेक करती है। पहला व्यक्ति 7.2 km/hr की चाल से चल रहा है और दूसरा व्यक्ति 14.4km/hr की चाल से। रेलगाड़ी पहले व्यक्ति को पार करने में 29.9 सेकंड और दूसरे व्यक्ति को पार करने में 43.7 सेकंड का समय लेती है। यदि दोनों व्यक्ति रेलगाड़ी की दिशा में ही चल रहे हैं, तो रेलगाड़ी की चाल कितनी है?
    1. 30 km/hr
    2. 38 km/hr
    3. 27 km/hr
    4. 36 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 km/hr

  44. प्र.44Mathematics
    मीरा ने ₹160 प्रति ब्रेसलेट की दर से 23 ब्रेसलेट खरीदे। 15% का लाभ अर्जित करने के लिए उसे प्रति ब्रेसलेट किस दर से बेचना होगा?
    1. ₹186
    2. ₹192
    3. ₹198
    4. ₹184
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹184

  45. प्र.45Mathematics
    किसी कक्षा के 51 विद्यार्थियों की औसत आयु 21 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 22 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 70
    2. 73
    3. 71
    4. 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 73

  46. प्र.46Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 90 में जोड़ा जाता है, तो परिणाम में वही संख्या प्राप्‍त होती है। उसी संख्या का 60% कितना होगा?
    1. 67.5
    2. 87.5
    3. 97.5
    4. 77.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 67.5

  47. प्र.47Mathematics
    42 m, 63 m और 140 m की लंबाई को सटीक रूप से मापने के लिए उपयोग की जा सकने वाली अधिकतम संभव लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 5 m
    2. 7 m
    3. 32 m
    4. 22 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7 m

  48. प्र.48Mathematics
    तीन उम्मीदवारों - राम, मोहन और सोहन - के एक चुनाव में कुल डाले गए मतों में से 10% अवैध थे। सोहन को वैध मतों का 40% प्राप्त हुआ। यदि राम को मोहन से 2,000 अधिक वैध मत मिले और कुल डाले गए मतों की संख्या 10,000 थी, तो राम के मतों को मोहन के मतों से विभाजित करने पर शेषफल कितना होगा?
    1. 320
    2. 400
    3. 490
    4. 300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 300

  49. प्र.49Mathematics
    प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹31,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹7,900 के कुल लाभ में से, प्रखर का हिस्सा ₹1,400 था। प्रखर का निवेश कितना था?
    1. ₹4,600
    2. ₹5,600
    3. ₹6,500
    4. ₹4,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,600

  50. प्र.50Mathematics
    निम्नलिखित व्‍यंजक का मान ज्ञात कीजिए। (8 × 8 − 8 + 4) ÷ 10 + (4 × 4 + 4 + 4 ÷ 4) × 3 + 2 of 26 ÷ 4
    1. 72
    2. 69
    3. 82
    4. 89
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 82

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘van oak canoe’ को ‘cs vd zb’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘canoe jet wheat’ को ‘vc cs uw’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘canoe’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. vc
    2. vd
    3. zb
    4. cs
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — cs

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    M, N, O, P, W, X और Y, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के दाईं ओर से गिनने पर, P और O के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O के दाईं ओर से गिनने पर, O और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। W के दाईं ओर से गिनने पर, P और W के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। X के बाईं ओर से गिनने पर, N और X के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। W के बाईं ओर से गिनने पर, M और W के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Y के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. M
    2. W
    3. P
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — O

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ लाल, पन्ना हैं। कोई पन्ना, मैजेंटा नहीं है। सभी मैजेंटा, हरा हैं। निष्कर्ष (I): कुछ मैजेंटा, पन्ना हैं। निष्कर्ष (II): कुछ पन्ना, हरा हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 27 39 54 ?
    1. 75
    2. 69
    3. 72
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 72

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से BGJO का संबंध HIPQ से है। उसी तरीके से, ZOHW का संबंध FQNY से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RUZC का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
    1. XWQA
    2. XWFE
    3. XWIO
    4. XWRT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — XWFE

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, D के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। A, G के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। C और A दोनों का निकटतम पड़ोसी D है। E, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E के दाएं से गिनने पर, E और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A − B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘O @ P − T # G + V’ है, तो O का V से क्‍या संबंध है?
    1. पति
    2. माता के पिता
    3. माता का भाई
    4. पुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता का भाई

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनके स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. CY – KR
    2. QM – YF
    3. BX – IQ
    4. HD – PW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — BX – IQ

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 101 105 114 130 155 ?
    1. 188
    2. 193
    3. 201
    4. 191
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 191

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 253 − 2 ÷ 413 + 1313 × 13 = ?
    1. 818
    2. 828
    3. 834
    4. 838
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 818

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 31, 6) (3, 16, 5)
    1. (6 , 13 , 2)
    2. (4, 7, 2)
    3. (3, 2, 7)
    4. (1, 6, 4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (6 , 13 , 2)

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी बिन, कैन हैं। सभी प्लास्टि क, कैन हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ बिन, प्लास्टि क हैं। (II): कुछ कैन, प्लास्टि क हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘BITE’ को ‘3712’ और 'TIDE' को '1207' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 3
    3. 0
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? OSJ MQH KOF IMD ?
    1. GKA
    2. GKB
    3. GLA
    4. GLB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GKB

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 139 ÷ 7 + 341 × 11 − 41 = ?
    1. 983
    2. 856
    3. 921
    4. 831
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 983

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    सीमा अपनी कक्षा में नीचे से 14वें और ऊपर से 42वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 52
    2. 54
    3. 55
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 55

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (Left) 7 7 7 8 5 4 1 7 5 1 9 4 5 8 1 1 4 5 1 2 8 6 9 7 4 2 6 (Right) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 5
    2. 7
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रृंृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 7 9 1 8 4 2 5 6 3 8 7 1 9 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके तुरंत बाद सम संख्या है?
    1. तीन
    2. दो
    3. तीन से अधिक
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    सूरज बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और उत्तर की ओर 8 km यात्रा करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 9 km यात्रा करता है, दाएँ मुड़ता है और 10 km यात्रा करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 5 km यात्रा करता है। अंत में, वह बाएँ मुड़ता है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 2 km यात्रा करता है। बिंदु A पर वापस लौटने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में यात्रा करनी होगी? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 11 km, पश्चिम की ओर
    2. 6 km, दक्षिण की ओर
    3. 1 km, पूर्व की ओर
    4. 14 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14 km, पश्चिम की ओर

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, XVYC का संबंध एक निश्चित तरीके से DBEI से है। उसी प्रकार, PNQU का संबंध VTWA से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BZCG का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. HGHO
    2. HFHM
    3. HFIM
    4. HEHM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HFIM

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? GJD24 HKE33 ILF42 JMG51 ?
    1. KNG60
    2. KNH61
    3. KNG61
    4. KNH60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KNH60

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याएं, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएंगी? 10, 2, 15, 3, 20, 5, 25, 7, ?, ?
    1. 30, 9
    2. 35, 9
    3. 35, 11
    4. 30, 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30, 11

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KIJ−NLM YWX−BZA
    1. IFF−LJK
    2. IFF−KIJ
    3. IGH−LJK
    4. IGH−KJJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IGH−LJK

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    पाँच व्यक्ति , A, B, C, D और E, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D पंक्ति के बाएं छोर पर बैठा है। E, A के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। B, A के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? 6099
    1. 0
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 3 @ © 6 5 € € 3 3 8 € % 2 7 6 # 7 * £ € 9 $ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    शहर W, शहर X के दक्षि ण में है। शहर Y, शहर W के पूर्व में है। शहर Z, शहर Y के उत्तर में है। शहर A, शहर Z के पश्चिम में है। शहर X, शहर A के उत्तर-पूर्व में है। शहर A के संबंध में शहर W की स्थि ति क्या है?
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. उत्तर-पूर्व
    3. दक्षिण-पश्चिम
    4. दक्षिण-पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण-पूर्व

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. VVY
    2. TSW
    3. DCG
    4. LKO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — VVY

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    सात बॉक्स, A, B, C, D, I, J, और K, एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। I के नीचे केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। J के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। J और K के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। B को C के ठीक ऊपर रखा गया है। D को A के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। A और B के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 8 7 @ © 9 # % £ © % © 2 * © 4 8 2 4 5 @ (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 4
    2. 1
    3. एक भी नहीं
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    संख्या 3472618 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थि त किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति (OSCC) का कौन-सा संस्करण जून 2025 में नई दिल्ली में (भारतीय तटरक्षक बल के नेतृत्व में) आयोजित किया गया था, जिसमें अपतटीय अवसंरचना सुरक्षा का मूल्यांकन करना और बेहतर बहु-एजेंसी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था?
    1. 137वां
    2. 127वां
    3. 157वां
    4. 147वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 137वां

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    2025 में पांच दिवसीय विशाल (major) सूमो कुश्ती टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए किस शहर को चुना गया?
    1. टोरंटो, कनाडा
    2. न्यूयॉर्क, यूएसए
    3. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
    4. लंदन, यूके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लंदन, यूके

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस प्रशासनिक निकाय को 2025 में 'विकसित भारत @2047' कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है?
    1. विदेश मंत्रालय
    2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
    3. केंद्रीय सतर्कता आयोग
    4. नीति (NITI) आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नीति (NITI) आयोग

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में 2025 खो-खो विश्व कप का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. नई दिल्ली, भारत
    2. ढाका, बांग्लादेश
    3. कोलम्बो, श्रीलंका
    4. काठमांडू, नेपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली, भारत

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर लक्षि त है?
    1. औद्योगिक क्षेत्रों में वायु और जल प्रदूषण के स्तर की निगरानी करना
    2. पर्यावरणीय स्थि रता के लिए नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य विकसित करना
    3. देश की वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण की स्थि ति का आकलन और निगरानी करना
    4. नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने और उत्सर्जन में कमी की प्रगति पर नज़र रखना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — देश की वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण की स्थि ति का आकलन और निगरानी करना

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती?
    1. अभिजीत गुप्ता
    2. विश्वनाथन आनंद
    3. पेंटाला हरिकृष्णा
    4. प्रणव वेंकटेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रणव वेंकटेश

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 क्या प्रतिबंधित करता है जब तक कि महिला उत्तराधिकारियों को पहले उनकी विरासत का उचित हिस्सा न मिल जाए?
    1. वक्फ के प्रति समर्पण
    2. संपत्ति पंजीकरण
    3. अदालती मामले
    4. ऋण संस्वीकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वक्फ के प्रति समर्पण

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में प्रदर् शित एआई-ड्रिवेन इनसाइट्स (AI-Driven Insights) पहल के साथ डिजिटल ट्विन का उद्देश्य क्या है?
    1. बुनियादी ढांचे की योजना बनाना और प्रबंधन करना
    2. दूरसंचार उपयोगकर्ताओं के लिए गेमिंग सिस्टम बनाना
    3. फ़ोन निर्माताओं के लिए विपणन उपकरण डिज़ाइन करना
    4. उपभोक्ता उपकरणों के लिए सेंसर का उत्पादन करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बुनियादी ढांचे की योजना बनाना और प्रबंधन करना

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में, भारतीय सेना ने IIT मद्रास के साथ मिलकर IIT मद्रास परिसर में ______ नामक एक अनुसंधान केंद्र स्थापित किया।
    1. एस्ट्रलैब (AstraLab)
    2. ब्रह्मोस रिसर्च सेल (BrahMos Research Cell)
    3. डिफेंस टेक (DefenceTech)
    4. अग्निशोध (Agnishodh)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अग्निशोध (Agnishodh)

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    2025 में लॉन्च की गयी मिज़ो एंडो 4000, पारंपरिक लेप्रोस्कोपिक प्रक्रि याओं की तुलना में नैदानिक परिणामों में कैसे सुधार करती है?
    1. यह पैथोलॉजी वर्कफ़्लो में AI को एकीकृत करके नैदानिक यथार्थता को बढ़ाती है।
    2. यह नैनो प्रौद्योगिकी आधारित वितरण प्रणालियों का उपयोग करके मानव ऊतकों में औषधि अवशोषण में सुधार करती है।
    3. यह स्वदेशी सूक्ष्‍म सर्जरी को संभव बनाकर आयातित रोबोटिक सर्जिकल प्रणालियों पर निर्भरता को कम करती है।
    4. यह योगात्मक विनिर्माण के माध्यम से कम लागत वाले कृत्रिम अंगों के बड़े पैमाने पर उत्पादन की सुविधा देती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह स्वदेशी सूक्ष्‍म सर्जरी को संभव बनाकर आयातित रोबोटिक सर्जिकल प्रणालियों पर निर्भरता को कम करती है।

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    2025 में, राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने किस संस्था को पराबैंगनी सीवेज उपचार प्रौद्योगिकी का आकलन करने का निर्देश दिया?
    1. IIT कानपुर
    2. IIT मद्रास
    3. IIT बॉम्बे
    4. IIT दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — IIT दिल्ली

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने निम्नलिखित में से किस संरक्षि त क्षेत्र में कई रक्षा और अर्धसैनिक परियोजनाओं को मंजूरी दी?
    1. खांगचेंजोंगा राष्ट्रीय उद्यान
    2. देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य
    3. राइमोना राष्ट्रीय उद्यान
    4. काराकोरम वन्यजीव अभयारण्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — काराकोरम वन्यजीव अभयारण्य

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को कौन-सा प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया?
    1. द्रोणाचार्य पुरस्कार
    2. पद्म भूषण
    3. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
    4. अर्जुन पुरस्कार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    किस राज्य सरकार ने जून 2025 में उद्योग क्रांति नामक परिवर्तनकारी औद्योगिक सुधार अभियान शुरू किया है?
    1. गुजरात
    2. पंजाब
    3. आंध्र प्रदेश
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पंजाब

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसे 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष चुना गया है?
    1. अडानी
    2. राजीव मेमानी
    3. संजीव पुरी
    4. मुकेश अंबानी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राजीव मेमानी

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    बक्शी कप 2025 (Bakshi Cup 2025) में कौन-सी अकादमी उपविजेता रही?
    1. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
    2. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) चेन्नई
    3. वायु सेना अकादमी (AFA)
    4. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले वूमेन्‍स वेलनेस स्‍पेस (women’s wellness space) का नाम क्या है?
    1. नारी कल्याण भवन
    2. स्त्री सुरक्षा सदन
    3. स्वास्थ्य स्थल
    4. महिला आरोग्यम कक्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महिला आरोग्यम कक्ष

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    14-18 अक्टूबर 2024 तक रोम में आयोजित विश्व खाद्य मंच (WFF) की विषयवस्‍तु (थीम) क्या थी?
    1. न्‍यूट्रिशियस फूड फॉर आल, फॉर टुडे एंड टुमारो (Nutritious food for all, for today and tomorrow)
    2. हेल्‍दी फूड फॉर आल, फॉर टुडे एंड टुमारो (Healthy food for all, for today and tomorrow)
    3. गुड फूड फॉर आल, फॉर टुडे एंड टुमारो (Good food for all, for today and tomorrow)
    4. गुड फूड फॉर आल, फॉर टुडे एंड फॉरएवर (Good food for all, for today and forever)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुड फूड फॉर आल, फॉर टुडे एंड टुमारो (Good food for all, for today and tomorrow)

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    1 अप्रैल 2025 से लागू हुए नए माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (MFIN) नियमावली के तहत प्रति उधारकर्ता अधिकतम कितने ऋणदाताओं की अनुमति है?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून 2025 को ‘पेमेंट्स बैंकों की लाइसेंसिंग (Licensing of Payments Banks)’ पर RBI द्वारा जारी किए गए कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए निम्नलिखित में से किस संस्थान पर ₹29.60 लाख (मात्र उनतीस लाख साठ हजार रुपये) का मौद्रिक जुर्माना लगाया?
    1. फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Limited)
    2. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड. (HDFC Bank Limited)
    3. पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)
    4. बंधन बैंक लिमिटेड (Bandhan Bank Limited)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Limited)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322334152627284931041121231321431521621731841912012132242342412512612712822933033123233323413533633713813924044124224314444524614724844925035145245335435525635735835946016116236336426516636716816947037147247337427537647717837948038118248348418538648718818949039149249339429529649749839921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 14 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner