1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 9 फ़रवरी 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 9 फ़रवरी 2026, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

9 फ़रवरी 2026 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
9 फ़रवरी 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    किसी निकाय की गुरुत्वीय स्थि तिज ऊर्जा (ΔPEg) में परिवर्तन, गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किए गए कार्य (Wg) से किस प्रकार संबंधित है?
    1. Wg = −ΔPEg
    2. दोनों असंबंधित हैं
    3. Wg = 0
    4. Wg = ΔPEg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Wg = −ΔPEg

  2. प्र.2General Science
    आग या रेडिएटर के ऊपर उठती गर्म वायु की विक्षुब्ध धारा के माध्यम से देखी गई वस्तुओं का यादृच्छि क रूप से हिलना या झिलमिलाना (wavering or flickering) ______________ का प्रभाव है।
    1. ऊष्मा विकिरण के कारण दृश्य विरूपण
    2. प्रकाश के विवर्तन
    3. छोटे पैमाने पर वायुमंडलीय अपवर्तन
    4. टिंडल प्रभाव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — छोटे पैमाने पर वायुमंडलीय अपवर्तन

  3. प्र.3General Science
    यदि किसी वस्तु का दूरी-समय ग्राफ, समय अक्ष के समांतर एक सरल रेखा है, तो वस्तु की चाल क्या है?
    1. शून्य
    2. शून्येतर नियत
    3. एकसमान
    4. वर्धमान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शून्य

  4. प्र.4General Science
    हार्मोनल और शल्य-चिकित्सा दोनों विधियों से बचने की इच्छा रखने वाले दंपति के लिए कौन-सी गर्भनिरोधक विधि सबसे उपयुक्त है?
    1. कंडोम जैसे अवरोधक विधियों का उपयोग
    2. मुख से ली जाने वाली पिल्स
    3. प्राकृतिक विधियाँ (आवधिक संयम)
    4. कॉपर-टी लगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कंडोम जैसे अवरोधक विधियों का उपयोग

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा एक खरपतवार है?
    1. विग्ना अंगुइकुलेटा (Vigna unguiculata)
    2. ओराइजा सैटाइवा (Oryza sativa)
    3. साइपरस रोटंडस (Cyperus rotundus)
    4. पाइसम सेटाइवम (Pisum sativum)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — साइपरस रोटंडस (Cyperus rotundus)

  6. प्र.6General Science
    यौगिक एक ऐसा पदार्थ है जिसमें तत्व _________ ।
    1. किसी भी अनुपात में भौतिक रूप से मिश्रित होते हैं
    2. अस्थायी रूप से मिश्रित होते हैं
    3. रासायनिक रूप से निश्चित समानुपात में संयोजित होते हैं
    4. आसानी से पृथक किए जा सकते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रासायनिक रूप से निश्चित समानुपात में संयोजित होते हैं

  7. प्र.7General Science
    लौह संक्षारण को सामान्यतः जंग लगना कहा जाता है, और इसके लिए __________ की आवश्यकता होती है।
    1. लवण और प्रबल अम्ल की उपस्थि ति
    2. लोहा और अत्यधिक निम्न (cold) ताप
    3. नमी और उच्च अम्लता
    4. जल और वायुमंडलीय ऑक्सीजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जल और वायुमंडलीय ऑक्सीजन

  8. प्र.8General Science
    यदि एक सीधे चालक में प्रवाहित धारा को दोगुना कर दिया जाए, तो उससे दी गई दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र _______________।
    1. आधा हो जाता है
    2. दोगुना हो जाता है
    3. पूर्वत रहता है
    4. शून्य हो जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोगुना हो जाता है

  9. प्र.9General Science
    किसी विलयन में H⁺ आयनों की सांद्रता मुख्यतः उसके ________________ को निर्धारित करती है।
    1. जलीय अवस्था में अम्लता की डिग्री
    2. धात्वि क आबंध की सीमा
    3. गैस संपीड्यता गुणक के स्तर
    4. ठोस क्रि स्टल निर्माण की दर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जलीय अवस्था में अम्लता की डिग्री

  10. प्र.10General Science
    स्थानीय और विदेशी मवेशी नस्लोंों के संकरण का क्या लाभ है?
    1. मांस और दूध का अधिक उत्पादन
    2. पर्यावरण के प्रति निम्न अनुकूलन क्षमता
    3. सघन ऊन उत्पादन
    4. तीव्र प्रजनन दर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मांस और दूध का अधिक उत्पादन

  11. प्र.11General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बहुकोशिकीय जीवों में देखे जाने वाले श्रम विभाजन का सर्वोत्तम रूप में व्याख्या करता है?
    1. एक जीव में सभी कोशिकाएँ एक ही कार्य करती हैं
    2. विभिन्न कोशिकाओं के विशिष्ट कार्य होते हैं
    3. बहुकोशिकीय जीवों में केवल एक ही प्रकार की कोशिका होती है
    4. शरीर का प्रत्येक अंग एकल कोशिका से बना होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विभिन्न कोशिकाओं के विशिष्ट कार्य होते हैं

  12. प्र.12General Science
    कई एककोशिकीय जीवों में चयापचयी-अपशिष्ट (metabolic waste) के निष्कासन का तरीका क्या है?
    1. विशिष्‍ट अंगों के उपयोग के द्वारा
    2. परासरण (osmosis) के द्वारा
    3. किडनी से फिल्ट्रेशन के द्वारा
    4. एक सरल विसरण प्रक्रम के द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक सरल विसरण प्रक्रम के द्वारा

  13. प्र.13General Science
    निम्नलिखित को मनुष्योंों में निषेचन के बाद विकास के सही अनुक्रम में व्यवस्थि त कीजिए। भ्रूण (Embryo), युग्मनज (Zygote) और गर्भ (Foetus)
    1. युग्मनज − गर्भ − भ्रूण
    2. भ्रूण − गर्भ − युग्मनज
    3. युग्मनज − भ्रूण − गर्भ
    4. गर्भ − भ्रूण − युग्मनज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — युग्मनज − भ्रूण − गर्भ

  14. प्र.14General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी राशि किसी पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल का परिमाण निर्धारित करती है?
    1. पिंड का पृष्ठीय क्षेत्रफल
    2. तरल का तापमान
    3. पिंड का भार
    4. तरल का घनत्व और विस्थापित आयतन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तरल का घनत्व और विस्थापित आयतन

  15. प्र.15General Science
    निम्नलिखित में से किस लवण का जल में घुलने पर pH मान 7 के निकट होगा?
    1. CH₃COONa
    2. Na₂CO₃
    3. NH₄Cl
    4. NaCl
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NaCl

  16. प्र.16General Science
    पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी सबसे पहले जंतु कोशिकाओं में वायु श्‍वसन के किस चरण को प्रभावित कर सकती है?
    1. इलेक्ट्रॉन अभिगमन श्रृंखला (Electron transport chain)
    2. क्रेब चक्र (Krebs cycle)
    3. ग्लाइकोलिसिस (Glycolysis)
    4. लैक्टि क अम्ल किण्वन (Lactic acid fermentation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इलेक्ट्रॉन अभिगमन श्रृंखला (Electron transport chain)

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से किस परिपथ अवयव को किसी संवृत परिपथ में प्रवाहित होने वाली धारा की मात्रा को परिवर्तित करने के लिए उपयोग किया जाता है?
    1. धारा नियंत्रक (Rheostat)
    2. प्लग कुंजी (Plug key)
    3. ऐमीटर (Ammeter)
    4. वोल्टमीटर (Voltmeter)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — धारा नियंत्रक (Rheostat)

  18. प्र.18General Science
    वैद्युतअपघटनी परिष्करण में, अशुद्ध धातु का उपयोग ____________ के रूप में किया जाता है।
    1. पृथकित्र (separator)
    2. वैद्युतअपघट्य (electrolyte)
    3. एनोड (anode)
    4. कैथोड (cathode)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एनोड (anode)

  19. प्र.19General Science
    कौन-सा कथन, यौगिक जल के स्थि र अनुपात के नियम का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    1. तत्व किसी भी अनुपात में मिलकर यौगिक बनाते हैं
    2. यौगिकों के गुणधर्म, तत्वों के गुणधर्मों के समान होते हैं
    3. एक रासायनिक यौगिक में सदैव वही तत्व होते हैं जो द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में संयुक्त रहते हैं
    4. किसी अभिक्रि या में उत्पादों का कुल द्रव्यमान सदैव अभिक्रि यकों के कुल द्रव्यमान से अधिक होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक रासायनिक यौगिक में सदैव वही तत्व होते हैं जो द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में संयुक्त रहते हैं

  20. प्र.20General Science
    अवतल लेंस द्वारा सदैव किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है, चाहे वस्तु कहीं भी रखी हो?
    1. आभासी, सीधा और छोटा
    2. आभासी, उल्टा और बड़ा
    3. वास्तविक, उल्टा और बड़ा
    4. वास्तविक, सीधा और समान आकार का
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आभासी, सीधा और छोटा

  21. प्र.21General Science
    संहति संरक्षण के नियम में बताया गया है कि _________।
    1. अभिक्रि याओं में पदार्थ का निर्माण किया जा सकता है
    2. अभिक्रि याओं के दौरान पदार्थ नष्ट हो सकता है
    3. किसी भी अभिक्रि या के दौरान द्रव्यमान सदैव घटता है
    4. रासायनिक अभिक्रि या में द्रव्यमान को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रासायनिक अभिक्रि या में द्रव्यमान को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है

  22. प्र.22General Science
    कॉपर, वायु में नम कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रि या करता है तो धीरे-धीरे अपनी चमकदार भूरी सतह खो देता है और क्षारकीय कॉपर कार्बोनेट की _________ रंग की कोटिंग प्राप्त करता है।
    1. रक्ताभ भूरे
    2. हरी
    3. सफेद
    4. काले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हरी

  23. प्र.23General Science
    एक ही जनक (parents) के दो बच्चे एक दूसरे के समरूप होते हैं परंतु बिल्कुल एक जैसे नहीं होते क्योंोंकि ___________।
    1. उनमें से प्रत्येक को सभी आनुवंशिक लक्षण केवल एक ही जनक से प्राप्त होते हैं।
    2. उनके माता-पिता अति निम्न आनुवंशिक भिन्नता दर्शाते हैं।
    3. उनमें से प्रत्येक अपने DNA प्रतिलिपिकरण प्रक्रि या में भिन्नता दर्शाता है।
    4. वे अपने माता-पिता में विद्यमान आनुवंशिक भिन्नता के विभिन्न संयोजन दर्शाते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वे अपने माता-पिता में विद्यमान आनुवंशिक भिन्नता के विभिन्न संयोजन दर्शाते हैं।

  24. प्र.24General Science
    औसत चाल की SI इकाई ............... है।
    1. m/s
    2. m/s2
    3. cm/s
    4. km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — m/s

  25. प्र.25General Science
    एक लड़की ने खड़ी चट्टान (cliff) के समीप ताली बजाई और उसे 8 सेकंड बाद अपनी प्रतिध्वनि सुनाई दी। यदि ध्वनि की चाल 320 m s–1 ली जाए, तो लड़की से खड़ी चट्टान की दूरी कितनी है?
    1. 80 m
    2. 1280 m
    3. 320 m
    4. 640 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1280 m

  26. प्र.26Mathematics
    5% और 8% की दो क्रमिक छूट के समतुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।
    1. 14.63%
    2. 14.67%
    3. 12.6%
    4. 10.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12.6%

  27. प्र.27Mathematics
    (6pq + 14q)2 - (6pq - 14q)2 को सरल कीजिए।
    1. 336pq2
    2. 336p2q
    3. 168pq2
    4. 168p2q2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 336pq2

  28. प्र.28Mathematics
    तीन फर्नीचर वस्तुओं का औसत मूल्य ₹16,425 है। यदि उनके मूल्य 3 : 5 : 7 के अनुपात में हैं, तो सबसे महंगी वस्तु का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9,855
    2. 7,665
    3. 5,475
    4. 22,995
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22,995

  29. प्र.29Mathematics
    एक 11-अंकीय संख्या 8732326687X, 18 से विभाज्य है। X का मान क्या है?
    1. 5
    2. 1
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  30. प्र.30Mathematics
    ₹5,625 पर 6 महीने के लिए 16% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज, यदि ब्याज तिमाही रूप से संयोजित होता है, कितना होगा?
    1. ₹746
    2. ₹702
    3. ₹459
    4. ₹955
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹459

  31. प्र.31Mathematics
    एक खेत चतुर्भुज के आकार का है। इसके एक विकर्ण की लंबाई 10 m है। अन्य दो शीर्षों से इस विकर्ण पर डाले गए लंबों की लंबाई क्रमशः 12 m और 13 m है। खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 125 m²
    2. 100 m²
    3. 110 m²
    4. 130 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 125 m²

  32. प्र.32Mathematics
    एक दुकानदार किसी वस्तु पर ₹x अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 54% की छूट देता है। वह छूट के बाद 52% वैट लगाकर वस्तु को ₹437 में बेचता है। x का मान कितना है?
    1. 500
    2. 600
    3. 625
    4. 200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 625

  33. प्र.33Mathematics
    1. 20
    2. 26
    3. 23
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 19

  34. प्र.34Mathematics
    6.5, 10.7, 20.2 और a का औसत 17 है। a का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 30.6
    2. 32.6
    3. 29.6
    4. 31.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30.6

  35. प्र.35Mathematics
    अरमान 1 घंटे 20 मिनट में 8.8 km दौड़ता है। उसे पिछली चाल की दोगुनी चाल से 26.4 km दौड़ने में कितना समय लगेगा?
    1. घंटे
    2. घंटे
    3. घंटे
    4. घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — घंटे

  36. प्र.36Mathematics
    1. 18
    2. 12
    3. 15
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18

  37. प्र.37Mathematics
    यदि एक परिवार के 2 सदस्यों की आयु का अनुपात 6 : 1 है, और उनकी आयु का औसत 35 वर्ष है, तो 11 वर्षों के बाद उनकी आयु का योग ज्ञात कीजिए।
    1. वर्ष
    2. वर्ष
    3. वर्ष
    4. वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वर्ष

  38. प्र.38Mathematics
    ₹8,442 को S, B और C के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि यदि उनके हिस्सोंों में से क्रमशः ₹7, ₹73 और ₹68 की कटौती कर ली जाए, तो उनके पास 6 : 7 : 16 के अनुपात में धनराशि बचती है। B और C के मूल हिस्सोंों में अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,569
    2. ₹2,524
    3. ₹2,674
    4. ₹2,624
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,569

  39. प्र.39Mathematics
    19 m कोर वाले घन का आयतन (m3 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 6859
    2. 6696
    3. 6748
    4. 6957
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6859

  40. प्र.40Mathematics
    1. 1144 cm2
    2. 1106 cm2
    3. 1175 cm2
    4. 1121 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1144 cm2

  41. प्र.41Mathematics
    1. 176 m
    2. 176 m
    3. 133 1/3 m
    4. 133 1/3 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 133 1/3 m

  42. प्र.42Mathematics
    45, 63 और 81 का लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) क्या है?
    1. 2545
    2. 2385
    3. 2455
    4. 2835
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2835

  43. प्र.43Mathematics
    तीन व्यक्ति , X, Y और Z, एक बगीचे में पेड़ लगाने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। X और Y मिलकर 20 दिनों में काम पूरा कर सकते हैं। Y और Z मिलकर इसे 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। तथा Z और X मिलकर इस काम को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। X, Y और Z को एक साथ काम पूरा करने में कितना समय लगेगा?
    1. दिन दिन
    2. 14
    3. दिन
    4. दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिन

  44. प्र.44Mathematics
    4 कीचेन और 3 वॉलेट की कीमत ₹75 है। 2 कीचेन और 2 वॉलेट की कीमत ₹48 है। 3 कीचेन और 1 वॉलेट की कीमत कितनी होगी?
    1. ₹24
    2. ₹24
    3. ₹24
    4. ₹24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹24

  45. प्र.45Mathematics
    A ने B को एक वस्तु 12% की हानि पर बेची। B ने उसे C को 20% के लाभ पर बेचा। यदि C ने B को ₹1,122 का भुगतान किया, तो A के लिए वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹999.70
    2. ₹1,062.50
    3. ₹1,038.80
    4. ₹985.30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,062.50

  46. प्र.46Mathematics
    एक दुकान में एक जैकेट मूल रूप से ₹120 में बेची जाती थी। कीमत में 15% की वृद्धि के बाद, जैकेट की नई कीमत क्या होगी?
    1. ₹138
    2. ₹102
    3. ₹18
    4. ₹120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹138

  47. प्र.47Mathematics
    दो मित्रों, A और B, की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। चार वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 7 : 10 था। उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 15 वर्ष और 20 वर्ष
    2. 18 वर्ष और 24 वर्ष
    3. 21 वर्ष और 28 वर्ष
    4. 12 वर्ष और 16 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 वर्ष और 24 वर्ष

  48. प्र.48Mathematics
    एक मीनार के पाद से भूमि पर 48 m की दूरी पर स्थि त एक बिंदु से मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊँचाई मीटर में ज्ञात कीजिए।
    1. 14√3
    2. 14√3
    3. 4√3
    4. 14√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14√3

  49. प्र.49Mathematics
    1. 20
    2. 11
    3. 10
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  50. प्र.50Mathematics
    1. अंश और हर का योग 37 है
    2. हर और अंश के बीच अंतर 12 है
    3. हर का मान 13 है
    4. अंश, हर से 10 अधिक है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हर और अंश के बीच अंतर 12 है

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्‍पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्‍पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 99 ÷ 3 − 15 ÷ 5 + 156 × 2 − 12 × 4 − 16 ÷ 8 + 11 = ?
    1. 361
    2. 414
    3. 449
    4. 390
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 414

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', A - B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', A x B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है', और A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'D ÷ F x G + H - J' है, तो D का J से क्या संबंध है?
    1. बहन के पुत्र की पत्नी का पिता
    2. भाई के पुत्र की पत्नी का भाई
    3. भाई के पुत्र की पत्नी का पिता
    4. बहन के पुत्र की पत्नी का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाई के पुत्र की पत्नी का पिता

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर RUOT, VYSX से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, MPJO, QTNS से ​संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, HKEJ दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
    1. LOIN
    2. LPIM
    3. LPIN
    4. LOIM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — LOIN

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    VTQS एक निश्चित तरीके से PNKM से संबंधित है। उसी तरह, PMKF, JGEZ से संबंधित है। इसी तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से ROLG किससे संबंधित है?
    1. LJEB
    2. MIFA
    3. MJEM
    4. LIFA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — LIFA

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 85 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, रोहन बाईं छोर से 35वें स्थान पर और शेखर दाईं छोर से 25वें स्थान पर बैठा है। कुलदीप इन दोनों के ठीक बीच में बैठा है। रोहन के दाईं ओर गिनने पर, रोहन से कुलदीप का स्थान ज्ञात कीजिए।
    1. 12वाँ
    2. 14वाँ
    3. 15वाँ
    4. 13वाँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13वाँ

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 79 83 92 108 133 ?
    1. 169
    2. 171
    3. 168
    4. 170
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 169

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। B के बाईं ओर केवल E बैठा है। E और C के बीच केवल चार व्‍यक्ति बैठे हैं। F और D के बीच केवल G बैठा है तथा F, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के दाईं ओर कितने व्‍यक्ति बैठे हैं?
    1. 3
    2. 4
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह तय करना है कि कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी लोशन, क्रीम हैं। सभी क्रीम, शैम्पू हैं। कोई भी क्रीम, फेस-वॉश नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी शैम्पू, फेस-वॉश नहीं है। निष्कर्ष (II): कोई भी लोशन, फेस-वॉश नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है।) (14 280 5) (7 336 12)
    1. 18 876 9
    2. 12 578 10
    3. 13 992 11
    4. 21 336 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21 336 4

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    उत्तर दिशा में अभिमुख 55 व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, तन्मय बाएं छोर से 18वें स्थान पर बैठा है। यदि यश और तन्मय के बीच केवल 17 व्यक्ति बैठे हैं, तो पंक्ति के दाएं छोर से यश का स्थान कौन-सा है?
    1. 18वां
    2. 20वां
    3. 19वां
    4. 21वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20वां

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    अप्सो बिंदु A से ड्राइव करना आरंभ करता है और उत्तर की ओर 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। वह फिर दाएँ मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ता है और 2 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 5 km, पूर्व की ओर
    2. 2 km, पश्चिम की ओर
    3. 3 km, पश्चिम की ओर
    4. 4 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4 km, पूर्व की ओर

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    T, U, V, W, X और Y, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T और V दोनों का निकटतम पड़ोसी Y है। U, V के दाएँ ठीक पड़ोस में बैठा है। W, Y के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। X के दाएँ से गिनती करने पर, X और Y के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकों वाली संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 423 253 174 324 749 (दाएँ) (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएं बाएँ से दाएँ की जानी हैं। यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में पहला अंक, दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 97 − 46 + 12 ÷ 8 × 2 = ?
    1. 102
    2. 97
    3. 99
    4. 95
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 95

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? JF125 KE64 MC27 PZ8 ?
    1. SV1
    2. TV1
    3. TV8
    4. TW1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — TV1

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , N, O, P, Q, R, S और T, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। S के दाएं केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। T, N के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। R, P के बाएं चौथे स्थान पर बैठा है। Q, S के दाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर पर कौन बैठा है?
    1. T
    2. R
    3. O
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — O

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TSQ
    2. GFE
    3. ONL
    4. BAY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GFE

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएँ) M R Y T O N B F W A H L D X G Z J Q V E P K (दाएँ) उपरोक्त श्रृंखला में कितने स्वर हैं?
    1. छह
    2. तीन
    3. पाँच
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TXA
    2. GKN
    3. YCF
    4. JOR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — JOR

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 7231456 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक
    2. तीन
    3. एक की भी नहीं
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘chase clouds away’ को ‘hl mt dv’ के रूप में और ‘clouds block sun’ को ‘ya co hl’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘clouds’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. mt
    2. hl
    3. ya
    4. dv
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — hl

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कुशन, तकिए हैं। कोई भी तकिया, कंबल नहीं है। कुछ कंबल, लिफाफे हैं। निष्कर्ष 1: कुछ लिफाफे, तकिए हैं। निष्कर्ष 2: कोई भी कुशन, कंबल नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को निरूपित करता है, जिन्हें रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। BA_C F_HG _ILK NM_O R_TS
    1. DEJPP
    2. DIJPQ
    3. DELPQ
    4. DEJPQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — DEJPQ

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 173 166 159 152 145 ?
    1. 139
    2. 138
    3. 137
    4. 136
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 138

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? MJB 9, QNF 16, URJ 23, YVN 30, ?
    1. BZS 36
    2. CYR 42
    3. CZR 37
    4. AYR 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CZR 37

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 158 171 186 204 226 ?
    1. 255
    2. 249
    3. 253
    4. 251
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 253

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 687 652 691 287 286 (दाएँ) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ने पर क्या परिणाम प्राप्त होगा?
    1. 16
    2. 15
    3. 17
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'FIRM' को '5713' के रूप में और 'MEAN' को '2148' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'M' का कूट क्या होगा?
    1. 4
    2. 1
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्‍या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 4 1 2 4 9 8 5 3 6 1 5 2 6 5 4 8 3 9 6 5 2 3 9 1 4 2 (दाएं) यदि शृंखला से सभी विषम संख्याएं हटा दी जाएँ, तो निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दाईं ओर से सातवीं होगी?
    1. 2
    2. 8
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से EADI का संबंध KGJO से है। इसी प्रकार, IEHM का संबंध OKNS से ​है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MILQ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. SORW
    2. SORX
    3. SPRX
    4. SPRW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — SORW

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    24 नवंबर 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़
    2. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
    3. न्यायमूर्ति बी. आर. गवई
    4. न्यायमूर्ति सूर्यकांत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न्यायमूर्ति सूर्यकांत

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, नीति आयोग द्वारा जारी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) जिला सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक रिपोर्ट (2023-24) के दूसरे संस्करण के अनुसार, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कितने प्रतिशत जिलों ने अपने समग्र SDG सूचकांक स्कोर में वृद्धि दर्शाई?
    1. 85%
    2. 95%
    3. 65%
    4. 75%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 85%

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 90 m से अधिक भाला फेंकने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बना?
    1. शिवपाल सिंह
    2. सचिन यादव
    3. नीरज चोपड़ा
    4. अब्दुल खालिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नीरज चोपड़ा

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में स्वदेश दर्शन योजना के तहत जनजातीय होमस्टे यूनिट के नए निर्माण के लिए प्रदान की जाने वाली अधिकतम वित्तीय सहायता कितनी है?
    1. ₹7 लाख
    2. ₹4 लाख
    3. ₹3 लाख
    4. ₹5 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹5 लाख

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    नेशनल फ्रीक्‍वेंसी एलोकेशन प्‍लान, 2025 (NFAP-2025) मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किसके आवंटन से संबंधित है?
    1. इलेक् ट्रिक वेहिकल चार्जिंग बैंड
    2. रेडियो-फ्रीक्‍वेंसी स्पेक्ट्रम
    3. पोस्‍टल कोड
    4. रेलवे लैंड-यूज फ्रीक्‍वेंसी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रेडियो-फ्रीक्‍वेंसी स्पेक्ट्रम

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    2025 में, भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा अनुमोदित नए रक्षा अधिग्रहण में किस प्रकार के उपकरण शामिल किए गए?
    1. विमानवाहक पोत और लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें
    2. एंफीबियस वॉरशिप, मिसाइलें और स्वार्म ड्रोन
    3. स्टील्थ फाइटर जेट और हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन
    4. पनडुब्बि याँ और उपग्रह-आधारित निगरानी प्रणालियाँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एंफीबियस वॉरशिप, मिसाइलें और स्वार्म ड्रोन

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    डोगरी भाषा में लिखी गई पुस्तक "इक होर अश्वत्थामा (Ik Hor Ashwthama)" के लिए वर्ष 2024 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
    1. जसवंत सिंह (Jaswant Singh)
    2. दलीप कौर टिवाणा (Dalip Kaur Tiwana)
    3. चमन अरोड़ा (Chaman Arora)
    4. शिव कुमार बटालवी (Shiv Kumar Batalvi)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चमन अरोड़ा (Chaman Arora)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    भारत सरकार ने 2025 में श्रमिकों के अधिकारों और श्रम कानून के अनुपालन को सरल बनाने के लिए कौन-सा प्रमुख सुधार लागू किया?
    1. 29 श्रम कानूनों का चार श्रम संहिताओं में विलय
    2. ट्रेड यूनियनों का उन्मूलन और उनकी कानूनी मान्यता की वापसी
    3. केवल न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का विस्तार
    4. सार्वभौमिक आधारभूत आय की शुरुआत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29 श्रम कानूनों का चार श्रम संहिताओं में विलय

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    13 मई, 2025 को या उससे पहले विनियमित संस्थाओं (REs) के लिए उपलब्ध केंद्रीकृत सूचना प्रबंधन प्रणाली (CIMS) की क्या भूमिका है?
    1. कर भुगतान की निगरानी
    2. मोबाइल ऐप्स की ट्रैकिंग
    3. ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करना
    4. डिजिटल डेटा का प्रबंधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डिजिटल डेटा का प्रबंधन

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    औषधीय पदार्थों के लिए एक डिजिटल ज्ञान भंडार के रूप में 2025 में लॉन्च किया गया DRAVYA पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था?
    1. जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    2. शिक्षा मंत्रालय
    3. औषधि मंत्रालय
    4. आयुष मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आयुष मंत्रालय

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा के दौरान, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति पूर्वानुमान में क्या संशोधन किया?
    1. संशोधित कर 4.5% किया गया
    2. 3.7% पर अपरिवर्तित रखा गया
    3. घटाकर 3.1% कर दिया गया
    4. तेजी से घटाकर 2.5% कर दिया गया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — घटाकर 3.1% कर दिया गया

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में 2020–25 समयावधि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान, 92.7% के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर रहा?
    1. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (Bandipur National Park)
    2. मानस राष्ट्रीय उद्यान (Manas National Park)
    3. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (Kanha National Park)
    4. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (Eravikulam National Park)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (Eravikulam National Park)

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसे, स्नेहपूर्वक “बिहार कोकिला” और “स्वर कोकिला” के नाम से जाना जाता है?
    1. शारदा सिन्हा
    2. भरत ब्यास
    3. पायल सिंह
    4. चंदन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शारदा सिन्हा

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    वैश्विक महामारी की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 20 मई 2025 को WHO के सदस्य देशों द्वारा कौन-सी ऐतिहासिक संधि अपनाई गई?
    1. वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा संधि (Global Health Security Pact)
    2. WHO महामारी समझौता (WHO Pandemic Agreement)
    3. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (International Health Regulations - IHR)
    4. वैश्विक वैक्सीन समझौता (Global Vaccine Agreement)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — WHO महामारी समझौता (WHO Pandemic Agreement)

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    फरवरी, 2025 में 34 देशों के एथलीटों के साथ 9वें एशियन विंटर गेम्स कहाँ आयोजित किए गए थे?
    1. किर्गिस्तान
    2. उज़्बेकिस्तान
    3. चीन
    4. कतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चीन

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    'राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025 (Right to Disconnect Bill 2025)', आधुनिक डिजिटल कार्यस्थल में कौन-सा सिद्धांत स्थापित करता है?
    1. अनिवार्य ओवरटाइम मुआवजा
    2. डिजिटल प्लेटफार्मों पर नियोक्ताओं का नियंत्रण
    3. समान श्रम कानून
    4. कार्य-जीवन की स्पष्ट सीमाएँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कार्य-जीवन की स्पष्ट सीमाएँ

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    किस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने एक उद्घाटन-भाषण में इस बात पर जोर दिया गया कि जलवायु कार्रवाई एक अवसर है, कोई बाधा नहीं है?
    1. भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026
    2. भारत जलवायु मंच 2026
    3. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन बैठक 2026
    4. ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ फोरम 2026
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारत जलवायु मंच 2026

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में, वियतनाम के निम्नलिखित में से किस शहर ने साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (United Nations Convention against Cybercrime) के उच्च स्तरीय हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी की, जहां 72 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए?
    1. दलाट (Dalat)
    2. हनोई (Hanoi)
    3. विन्ह (Vinh)
    4. कैन थो (Can Tho)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हनोई (Hanoi)

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    'खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025' की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाला भारतीय राज्य कौन-सा था?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. हरियाणा
    3. तमिलनाडु
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हरियाणा

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    2025 में, मैथ्यू हेडन और हाशिम अमला के साथ किस दिग्गज भारतीय क्रि केटर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल किया गया?
    1. विराट कोहली
    2. राहुल द्रविड़
    3. सौरव गांगुली
    4. एम.एस. धोनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एम.एस. धोनी

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123314153637482911011121241331441541611711831932012142222342412522632712842933033113233343413533613743813914014144244344434524614724824935025125235315445545615745845946026146226336446526636726826947047127227347427537637727827938018148218338448528628738818949049139249319429539649729829921004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 9 फ़रवरी 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner