1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 5 जून 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 5 जून 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

5 जून 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
5 जून 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    यदि ₹47,100 को 9% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष के लिए जमा किया जाता है, तो वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर कितना है?
    1. ₹382.71
    2. ₹381.51
    3. ₹391.21
    4. ₹391.81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹381.51

  2. प्र.2General Awareness
    सौरा चित्रकला, जोकि एक जनजातीय कला रूप है, पारंपरिक रूप से किस भारतीय राज्य के समुदायों द्वारा बनाई जाती है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. ओडिशा
    3. राजस्थान
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा

  3. प्र.3Mathematics
    एक लम्ब वृत्तीय शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 6500π cm2 है, तथा इसके आधार का व्यास 100 cm है। शंकु की ऊँचाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 120
    2. 115
    3. 119
    4. 125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 120

  4. प्र.4Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। EL-GN-IK GN-IP-KM
    1. JP-KR-MQ
    2. IP-KR-MO
    3. IP-KR-MQ
    4. JP-KS-MQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — IP-KR-MO

  5. प्र.5Mathematics
    व्‍यक्ति यों के एक समूह में पुरुष, महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। उनमें से 20% पुरुष हैं, 50% महिलाएँ हैं और बाकी बच्चे हैं, और उनका औसत वज़न क्रमशः 45 kg, 60 kg और 20 kg है। समूह का औसत वज़न (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 43
    3. 44
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45

  6. प्र.6Mathematics
    कमलेश ने ₹10,000 में कुछ साड़ियाँ और सूट खरीदे। प्रत्येक साड़ी की कीमत ₹1,500 है, और प्रत्येक सूट की कीमत ₹1,000 है। साड़ियों और सूट की कुल संख्या 8 है। सूट और साड़ियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 3 साड़ियाँ और 5 सूट
    2. 2 साड़ियाँ और 6 सूट
    3. 5 साड़ियाँ और 3 सूट
    4. 4 साड़ियाँ और 4 सूट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4 साड़ियाँ और 4 सूट

  7. प्र.7Mathematics
    उदय बिंदु A से ड्राइव करना आरंभ करता है और दक्षि ण की ओर 3 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 2 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुन: वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)?
    1. 5 km; पश्चिम
    2. 4 km; पूर्व
    3. 5 km; पूर्व
    4. 3 km; पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 km; पूर्व

  8. प्र.8General Awareness
    बुकर 2024 के लिए लघुसूचित लोकप्रिय उपन्यास 'हेल्ड (Held)' के लेखक का नाम क्या है?
    1. जे के राउलिंग (J K Rowling)
    2. सारा जे मास (Sarah J Maas)
    3. ऐनी माइकल्स (Anne Michaels)
    4. रिक रिओर्डन (Rick Riordan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऐनी माइकल्स (Anne Michaels)

  9. प्र.9General Awareness
    कंप्यूटर सिस्टम में CPU का प्राथमिक कार्य क्या है?
    1. निर्देशों को निष्पादित करना और डेटा को प्रोसेस करना
    2. डेटा को स्थायी रूप से संग्रहीत करना
    3. इनपुट और आउटपुट डिवाइस कनेक्ट करना
    4. पावर सप्लाई का प्रबंधन करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निर्देशों को निष्पादित करना और डेटा को प्रोसेस करना

  10. प्र.10Mathematics
    साधारण ब्याज पर कोई धनराशि 12 वर्षों में किस ब्‍याज दर (दो दशमलव अंकों तक पूर्णांकित) से स्‍वयं की दोगुनी हो जाएगी?
    1. 8.33%
    2. 10.33%
    3. 16.67%
    4. 6.33%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8.33%

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी नदी, गंगा की सहायक नदी नहीं है, लेकिन यह सीधे बंगाल की खाड़ी में गिरती है?
    1. कोसी
    2. गोमती
    3. महानदी
    4. घाघरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महानदी

  12. प्र.12Mathematics
    यदि ‘S’ का अर्थ ‘−’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘×’ है, ‘R’ का अर्थ ‘÷’ है, और ‘P’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 1 P 4 5 R 2 Q 2 S 4 = ?
    1. 46
    2. 40
    3. 36
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 42

  13. प्र.13Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दिए गए शब्दोंों पर आधारित है। (बाएं) ACT BUS CAR DAD (दाएं) प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में कोई स्वर नहीं आएगा?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक में भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  14. प्र.14Mathematics
    सुनील बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 11 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 7 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 9 km, पूर्व की ओर
    2. 7 km, पूर्व की ओर
    3. 8 km, पूर्व की ओर
    4. 9 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9 km, पूर्व की ओर

  15. प्र.15General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, ऑपरेटिंग सिस्टम के कर्नेल (kernel) की भूमिका को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है?
    1. फ़ाइल प्रबंधन और सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के लिए यूटिलिटी प्रोग्रामों का एक सूट (suite) प्रदान करना
    2. उपयोगकर्ता अकाउंट्स और एक्सेस परमिशनों का प्रबंधन करना
    3. एप्लि केशन और सिस्टम हार्डवेयर के बीच मुख्य इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करना
    4. उपयोगकर्ता इंटरैक्शन के लिए ग्राफ़ि कल यूज़र इंटरफ़ेस प्रदान करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एप्लि केशन और सिस्टम हार्डवेयर के बीच मुख्य इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करना

  16. प्र.16Mathematics
    नीचे संख्याओं के दो सेट दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक सेट में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि या करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। इसी तरह, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि या करके तीसरी संख्या प्राप्त की जाती है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएं प्राप्त की जाती है। दिए गए विकल्पोंों में से कौन-सा विकल्प, प्रश्न में दी गई संक्रि याओं के समान सेट का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3+7 नहीं हो सकती है, क्योंोंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 3 - 5 - 10 - 12 ; 8 - 10 - 20 - 22
    1. 4 - 6 - 12 - 24
    2. 18 - 20 - 40 - 42
    3. 28 - 30 - 60 - 64
    4. 6 - 10 - 12 - 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 - 20 - 40 - 42

  17. प्र.17Mathematics
    मंजीत अपनी आय का 40% खर्च करता है। यदि वह ₹18,000 बचाता है, तो उसकी आय (₹ में) कितनी होगी?
    1. 7,200
    2. 31,000
    3. 30,000
    4. 29,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30,000

  18. प्र.18Mathematics
    यदि 3.5 : 17.4 :: 14 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 69.6
    2. 72.9
    3. 67.9
    4. 65.9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 69.6

  19. प्र.19Reasoning
    A, B, C, D, G, H और I, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाईं ओर से गिनने पर, A और H के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। H और D के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। A और B के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। C, I के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. I
    3. A
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I

  20. प्र.20General Awareness
    नवंबर 2024 में, ICA वैश्विक सहकारी सम्मेलन का विषय क्या था?
    1. सहकारिता के माध्यम से संधारणीय विकास
    2. सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण है
    3. आर्थिक वृद्धि के लिए सहकारिता
    4. सहकारिता सभी के लिए समृद्धि का निर्माण है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सहकारिता सभी के लिए समृद्धि का निर्माण है

  21. प्र.21Reasoning
    लिनक्स गनोम (Linux GNOME) डेस्कटॉप एनवायरनमेंट में Alt + F2 का क्या कार्य है?
    1. वर्तमान विंडो (window) को रिफ्रेश करना
    2. रन कमांड (Run Command) डायलॉग बॉक्स ओपन करना
    3. वर्तमान एप्लि केशन को बंद करना
    4. पूर्ण-स्क्रीन और विंडो मोड के बीच (Toggle) टॉगल करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रन कमांड (Run Command) डायलॉग बॉक्स ओपन करना

  22. प्र.22Mathematics
    1. 121
    2. 112
    3. 120
    4. 125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 121

  23. प्र.23General Awareness
    नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS), 2019 के अनुसार भारत में शिशु मृत्यु दर (IMR) कितनी थी?
    1. प्रति 1000 जीवित जन्मोंों मे से 28
    2. प्रति 1000 जीवित जन्मोंों मे से 34
    3. प्रति 1000 जीवित जन्मोंों मे से 30
    4. प्रति 1000 जीवित जन्मोंों मे से 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रति 1000 जीवित जन्मोंों मे से 30

  24. प्र.24Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मोंों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. XY - ST
    2. OP - JK
    3. HK - LP
    4. KL - FG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HK - LP

  25. प्र.25Mathematics
    सचिन ने क्रमशः पहला पेन ₹630 और दूसरा पेन ₹722 में खरीदा। वह पहला पेन 70% लाभ पर बेचता है लेकिन खरीदार कीमत के लिए मोल-भाव करता है, और उसे 9% छूट की छूट देनी पड़ती है और उसने दूसरा पेन 71% के लाभ पर बेचा। इस लेन-देन में उसे कुल कितना लाभ हुआ (दो दशमलव स्थानों तक सही)?
    1. ₹855.49
    2. ₹854.79
    3. ₹856.32
    4. ₹857.23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹857.23

  26. प्र.26General Awareness
    ब्रिटिश शासन के दौरान इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (People’s Theatre Association - IPTA) ने क्या भूमिका निभाई?
    1. ब्रिटिश शिक्षा नीति को प्रोत्साहित किया
    2. शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा दिया
    3. ब्रिटिश युद्ध प्रयासों को सपोर्ट किया
    4. कला के माध्यम से असहमति व्यक्त की
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कला के माध्यम से असहमति व्यक्त की

  27. प्र.27Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्या/प्रतीक के एक समूह को नीचे दिए गए कूट और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। कूटों का सही संयोजन (केवल लागू होने वाली शर्त/ शर्तों का पालन करते हुए) आपका उत्तर है। 7 9 @ & 2 3 5 # 1 8 ∆ 4 6 संख्‍या/प्रतीक कूट L C Z M D W A P R T F B K शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्‍पर बदल दिया जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक सम संख्या है और अंतिम घटक विषम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। 2 # @ 7 9
    1. D P Z L ©
    2. © P L Z C
    3. © P Z L C
    4. © P Z L ©
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — © P Z L ©

  28. प्र.28Mathematics
    राजेश के पास 156 लीटर तेल A और 256 लीटर तेल B है। वह कई एकसमान कंटेनरों को दो प्रकार के तेल से इस तरह भरता है कि प्रत्येक कंटेनर में केवल एक प्रकार का तेल होता है, और सभी कंटेनर पूरी तरह से भरे होते हैं। राजेश द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक कंटेनर का अधिकतम आयतन (लीटर में) कितना हो सकता है, ताकि राजेश के पास मौजूद दोनों प्रकार के संपूर्ण तेल को इन कंटेनरों में भरा जा सके?
    1. 6
    2. 4
    3. 10
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  29. प्र.29General Awareness
    सिंधु बेसिन तंत्र (Indus basin system) की एक प्रमुख नदी निम्नलिखित में से कौन-सी है?
    1. यमुना
    2. रावी
    3. गोदावरी
    4. कावेरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रावी

  30. प्र.30Mathematics
    यदि '+' का अर्थ '−' है, '−' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है तथा '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 502 ÷ 78 + 2 − 258 × 2 = ?
    1. 124
    2. 560
    3. 322
    4. 74562
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 322

  31. प्र.31General Awareness
    यदि कोई भारतीय नागरिक स्वेच्छा से किसी अन्य देश का नागरिक बन जाए तो क्या होगा?
    1. उसे सरकार की मंजूरी लेनी होगी।
    2. उसकी भारतीय नागरिकता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।
    3. कुछ भी नहीं बदलेगा।
    4. वह दोहरी नागरिकता वाला बन जाएगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उसकी भारतीय नागरिकता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।

  32. प्र.32Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी कार, बस हैं। सभी बस, ट्रक हैं। कुछ बस, जहाज हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जहाज, कार हैं। (II) सभी ट्रक, कार हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  33. प्र.33General Awareness
    ​किस शासक ने शेर शाह सूरी के उत्तराधिकारियों को पराजित कर 1555 तक अपना हारा हुआ राज्य वापस पा लिया, जिससे दूसरे अफ़गान साम्राज्य का अंत हो गया?
    1. बाबर
    2. हुमायूं
    3. औरंगज़ेब
    4. मुहम्मद बिन तुगलक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हुमायूं

  34. प्र.34Reasoning
    C, D, E, F, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। T से पहले केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। D के बाद केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। T और F के बीच केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। E और C के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। U की परीक्षा E से ठीक पहले होती है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा शुक्रवार को होती है?
    1. T
    2. S
    3. E
    4. U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — S

  35. प्र.35General Awareness
    प्राणिसम पोषण (holozoic nutrition) में, जटिल प्राणियों के लिए प्रथम महत्वपूर्ण चरण __________ है।
    1. अवशोषण (absorption)
    2. अंतर्ग्रहण (ingestion)
    3. स्वांांगीकरण (assimilation)
    4. बहिःःक्षेपण (egestion)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अंतर्ग्रहण (ingestion)

  36. प्र.36General Awareness
    AB, CD के समांतर है। एक तिर्यक रेखा PQ, AB और CD को क्रमशः E और F पर प्रतिच्छेद करती है, तथा ∠PEB = 56° है। G, AB और CD के बीच एक बिंदु इस प्रकार है कि ∠BEG = 32° और ∠GFE = 47° है। ∠EGF की माप कितनी है?
    1. 46°
    2. 29°
    3. 37°
    4. 41°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41°

  37. प्र.37General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 802 800 796 790 782 ?
    1. 770
    2. 772
    3. 776
    4. 774
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 772

  38. प्र.38Mathematics
    एक डेस्क का अंकित मूल्य ₹7,725 है, जो क्रय मूल्य से 25% अधिक है। इसे अंकित मूल्य पर 4% की छूट पर बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 19%
    2. 20%
    3. 22%
    4. 21%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20%

  39. प्र.39Mathematics
    जब 26, 40, 22 और 34 में से प्रत्येक में x जोड़ा जाता है, तो इस क्रम में प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। तो, यदि 4x : y :: y : (7x-6), और y > 0 है, तो y का मान कितना होगा?
    1. 3
    2. 2
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  40. प्र.40General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी कृषि पद्धति पूर्वोत्तर भारत में अधिकतर अपनाई जाती है और मृदा अपरदन का कारण बनती है?
    1. मिश्रित कृषि
    2. वेदिका कृषि
    3. डेयरी कृषि
    4. स्थानांतरी कृषि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्थानांतरी कृषि

  41. प्र.41Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A − B का अर्थ है कि‘A, B का भाई है’, A × B का अर्थ है कि‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘M + N − O ÷ P × Q’ है, तो M का Q से क्‍या संबंध है?
    1. पत्नी की माता की माता
    2. पत्नी के पिता की बहन
    3. पत्नी के पिता की माता
    4. पत्नी की माता की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पत्नी के पिता की माता

  42. प्र.42Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GIVE’ को ‘4628’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘VOLT’ को ‘3567’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘V’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 6
    2. 5
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  43. प्र.43General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी अनुसूची, जनजातीय मामलों के लिए ग्राम परिषदों या अदालतों के गठन की अनुमति देती है?
    1. दसवीं अनुसूची
    2. छठी अनुसूची
    3. सातवीं अनुसूची
    4. पांचवीं अनुसूची
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छठी अनुसूची

  44. प्र.44General Awareness
    विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
    1. 134
    2. 180
    3. 150
    4. 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 134

  45. प्र.45General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, संथाल विद्रोह का भागीदार नहीं था?
    1. ताना भगत
    2. कान्हो
    3. भैरव
    4. चांद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ताना भगत

  46. प्र.46Mathematics
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 63 ÷ 12 − 98 × 7 + 35 = ?
    1. 745
    2. 742
    3. 736
    4. 735
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 735

  47. प्र.47Mathematics
    अतुल का वेतन ₹10,000 प्रति माह है। वह ₹6,000 घर के किराए पर और ₹2,500 बिलों पर खर्च करता है, और बाकी धनराधि उसकी मासिक बचत है। एक साल में उसकी बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए, यदि उसके जन्मदिन के महीने में, उसने अपनी सारी मासिक बचत जन्मदिन मनाने पर खर्च कर दी।
    1. 18,000
    2. 13,500
    3. 15,000
    4. 16,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16,500

  48. प्र.48Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दिए गए शब्दोंों पर आधारित है। (बाएं) DIE CUP BOX ASK (दाएं) प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर समूहों में कोई स्वर नहीं आएगा?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  49. प्र.49Mathematics
    एक लम्ब वृत्तीय शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 5400π cm2 है, तथा इसके आधार का व्यास 144 cm है। शंकु की ऊँचाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 21
    2. 16
    3. 20
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21

  50. प्र.50Mathematics
    किसी वृत्त की एक जीवा द्वारा उसके केंद्र पर बनाए गए कोण और वृत्त की परिधि के किसी भी बिंदु पर बनाए गए कोण का अनुपात कितना है?
    1. 1 : 3
    2. 1 : 2
    3. 2 : 1
    4. 3 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : 1

  51. प्र.51Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार को शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। P की परीक्षा गुरुवार को है। U की परीक्षा R के बाद किसी दिन और T से पहले किसी दिन है। V की परीक्षा S के बाद किसी दिन, लेकिन Q से पहले किसी दिन है। S की परीक्षा P के बाद किसी दिन है। V से पहले कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
    1. 5
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  52. प्र.52General Awareness
    फरवरी 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहरू युवा केंद्र संगठन की पहल के तहत कितने युवाओं को व्यावसायिक कौशल में प्रशिक्षि त किया गया?
    1. 18,041
    2. 35,677
    3. 12,571
    4. 28,275
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28,275

  53. प्र.53General Awareness
    अप्रैल 2025 में, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने _____ को अपना उत्तराधिकारी नामित किया, जो नियुक्ति के बाद _____ होंगे/होंगी।
    1. न्यायमूर्ति बी आर गवई; भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश
    2. न्यायमूर्ति बी आर गवई; भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश
    3. न्यायमूर्ति सूर्यकांत; भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश
    4. न्यायमूर्ति हिमा कोहली; भारत की 53वीं मुख्य न्यायाधीश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न्यायमूर्ति बी आर गवई; भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

  54. प्र.54Mathematics
    106वें संशोधन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटें आरक्षि त हैं?
    1. 50%
    2. 25%
    3. 33%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 33%

  55. प्र.55Mathematics
    जल जीवन मिशन के अनुसार, 2024 तक ग्रामीण परिवारों को नल का जल प्रदान करने का कितने प्रतिशत का लक्ष्य है?
    1. 50%
    2. 85%
    3. 70%
    4. 100%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 100%

  56. प्र.56Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के बाएं से गिनने पर R और T के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Q, P के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। U, V के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, U के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। S, U का निकटतम पड़ोसी नहीं है। S के दाएं से गिनने पर S और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  57. प्र.57Mathematics
    1. 19.5
    2. 14.5
    3. 21.5
    4. 23.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19.5

  58. प्र.58General Awareness
    कंप्यूटर में कैश मेमोरी (cache memory) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    1. उपयोगकर्ता फाइलों को स्थायी रूप से संग्रहीत करना
    2. त्वरित पुनर्प्राप्ति के लिए प्रायः एक्सेस किए जाने वाले डेटा को संग्रहीत करना
    3. वर्चुअल मेमोरी के रूप में कार्य करना
    4. RAM के लिए बैकअप प्रदान करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — त्वरित पुनर्प्राप्ति के लिए प्रायः एक्सेस किए जाने वाले डेटा को संग्रहीत करना

  59. प्र.59Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘pizza base queen’ को ‘du su qw’ के रूप में और ‘pig queen wave’ को ‘ic fv su’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘queen’ को किसमें कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. ic
    2. su
    3. qw
    4. du
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — su

  60. प्र.60Mathematics
    एक मीनार के शीर्ष का भूमि पर स्थि त एक बिंदु से उन्नयन कोण 30° है, वह बिंदु, मीनार के पाद से 48 m दूर है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  61. प्र.61General Awareness
    1530 में अपनी मृत्यु के बाद किस शासक ने अपने पीछे एक नया स्थापित साम्राज्य छोड़ा जो उत्तर भारत में विस्तृत था - पश्चिम में सिंधु नदी से लेकर पूर्व में बिहार तक और उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षि ण में ग्वालियर तक विस्तृत था?
    1. बाबर
    2. कुतुब उद-दीन ऐबक
    3. औरंगजेब
    4. अलाउद्दीन खिलजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बाबर

  62. प्र.62General Awareness
    अप्रैल 2025 में, भारत और चीन ने सीधी यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए चर्चा शुरू की, जो किस वर्ष से निलंबित थी?
    1. 2019
    2. 2020
    3. 2022
    4. 2021
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2020

  63. प्र.63General Awareness
    शुष्क भूमि खेती में प्रमुख बाधा क्या है?
    1. हाइब्रिड बीजों का उपयोग
    2. उर्वरकों की कमी
    3. जल की कम उपलब्धता
    4. बहुत अधिक वर्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जल की कम उपलब्धता

  64. प्र.64General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने, न्यूयॉर्क स्थि त संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित महिलाओं की स्थि ति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCSW) के 69वें सत्र में भागीदारी की थी?
    1. नरेंद्र मोदी
    2. रेखा गुप्ता
    3. अन्नपूर्णा देवी
    4. सुमिता डावरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अन्नपूर्णा देवी

  65. प्र.65General Awareness
    97वें संविधान संशोधन के बाद, संशोधन के साथ असंगत राज्य सहकारी कानून कितने समय तक लागू रह सकता है?
    1. 6 माह
    2. 5 वर्ष
    3. 1 वर्ष
    4. 2 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 वर्ष

  66. प्र.66Mathematics
    एक पाइप किसी टैंक को 10 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 20 मिनट में खाली कर सकता है। यदि खाली टैंक में दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टैंक को पूरी तरह से भरने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
    1. 22
    2. 23
    3. 20
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20

  67. प्र.67Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 956 521 251 156 335 (दाएं) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी हैं) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के पहले अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 9
    2. 5
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  68. प्र.68Mathematics
    12 विद्यार्थियों की सांख्यि की विषय में अंक x, 28, 35, 56, 78, 63, 65, 81, 79, 83, 80, y हैं, जहाँ x और y क्रमशः न्यूनतम और उच्चतम अंक हैं। यदि अंकों का परास और औसत क्रमशः 70 और 64 है, तो क्रमित युग्म (x, y) ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  69. प्र.69Mathematics
    महानदी की कुल लंबाई कितनी है?
    1. 351 km
    2. 200 km
    3. 851 km
    4. 567 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 851 km

  70. प्र.70Mathematics
    निम्नलिखित को सरल कीजिए: (2x +3)2 − (x + 1)2
    1. 3x2 + 10x + 8
    2. 4x2 + 12x + 8
    3. 3x2 + 7x + 6
    4. 4x2 + 10x + 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3x2 + 10x + 8

  71. प्र.71General Awareness
    2028 और 2036 ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा के लिए 7-8 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर कहाँ आयोजित किया गया?
    1. हैदराबाद
    2. नई दिल्‍ली
    3. बेंगलुरु
    4. मुम्‍बई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हैदराबाद

  72. प्र.72Mathematics
    1. 46
    2. 33
    3. 34
    4. 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33

  73. प्र.73Mathematics
    ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार कितने प्रतिशत ग्रामीण परिवार अपनी आजीविका के लिए कृषि, पशुधन और गैर-लकड़ी वन उत्पादों (NTFP) पर निर्भर हैं?
    1. 80%
    2. 70%
    3. 90%
    4. 95%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 90%

  74. प्र.74Mathematics
    यदि संख्या 6154932 में प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो बनने वाली नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  75. प्र.75General Awareness
    बिहार का वह प्रसिद्ध लोकनृत्य कोन-सा है, जिसमें विवाहित युगलों के बीच के प्रेम और तकरार दोनों को प्रदर् शित किया जाता है?
    1. जट-जटिन (Jat- Jatin)
    2. गौर माड़िया (Gaur Maria)
    3. सिंघी छम (Singhi Chham)
    4. पाटा कुनिथा (Pata Kunitha)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जट-जटिन (Jat- Jatin)

  76. प्र.76Mathematics
    एक विक्रेता ने ₹1 में 5 चॉकलेट बेचीं, जिससे उसे 40% का लाभ हुआ। उसने ₹1 में कितनी चॉकलेट खरीदी थीं?
    1. 7
    2. 11
    3. 13
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7

  77. प्र.77Mathematics
    एक टैक्सी स्टैंड से दो टैक्‍सी 28 मिनट के अंतराल पर 74 km/hr की चाल से चलना शुरू करती हैं, दोनों टैक्‍सी एक ही दिशा में यात्रा करती हैं। टैक्सी स्टैंड की ओर विपरीत दिशा से आ रहा एक आदमी टैक्सि यों से 10 मिनट के अंतराल पर मिलता है। आदमी की चाल (km/hr) में) ज्ञात कीजिए।
    1. 125.5
    2. 128.8
    3. 143.1
    4. 133.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 133.2

  78. प्र.78Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा, # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए जिससे कि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो जाए? # : LPR :: PSV : %
    1. # = HNT, % = TUT
    2. # = FNR, % = RVM
    3. # = FMP, % = RUY
    4. # = HMR, % = TVW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — # = HNT, % = TUT

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-से अक्षर-समूह # और % के स्थान पर आने चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर- समूह युग्म का पैटर्न और संबंध :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : AND :: RWX : %
    1. # = UTZ, % = OZV
    2. # = LCT, % = XQB
    3. # = XQB, % = UTZ
    4. # = OZV, % = LCT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = XQB, % = UTZ

  80. प्र.80Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FCA GDB HEC IFD ?
    1. JHE
    2. JHF
    3. JGE
    4. JGF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — JGE

  81. प्र.81Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. KGE
    2. WSQ
    3. DAX
    4. SOM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DAX

  82. प्र.82Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को बदला जाना चाहिए जिससे कि :: के बाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : FLN :: TXB : %
    1. # = XTF, % = PBX
    2. # = LFT, % = BPJ
    3. # = BPJ, % = XTF
    4. # = PBX, % = XTF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = BPJ, % = XTF

  83. प्र.83General Awareness
    1. 81
    2. 91
    3. 101
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 81

  84. प्र.84General Awareness
    पेनिसिलिन की खोज का प्रमुख प्रभाव क्या था?
    1. बैक्टीरियल संक्रमण के विरुद्ध पहली प्रभावी एंटीबायोटिक
    2. रेबीज की रोकथाम और इलाज के लिए पहली दवा
    3. चेचक की रोकथाम के लिए पहला टीका
    4. ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) के लिए पहली एंटीवायरल दवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बैक्टीरियल संक्रमण के विरुद्ध पहली प्रभावी एंटीबायोटिक

  85. प्र.85Mathematics
    2023-24 के संशोधित प्राक्‍कलन से 2024-25 के बजट प्राक्‍कलन तक भारत में स्मार्ट सिटीज मिशन के लिए आवंटन में कितने प्रतिशत परिवर्तन हुआ है?
    1. -80%
    2. -60%
    3. -50%
    4. -70%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — -70%

  86. प्र.86General Awareness
    बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन (BOBP-IGO) की 13वीं शासी परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई?
    1. ढाका, बांग्लादेश
    2. चेन्नई, भारत
    3. माले, मालदीव
    4. कोलंबो, श्रीलंका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माले, मालदीव

  87. प्र.87General Awareness
    फरवरी 2025 में, ISRO द्वारा विकसित वर्टिकल प्‍लैनेटरी मिक्सर (vertical planetary mixer) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. अंतरिक्ष यान के लिए नई सामग्री विकसित करना
    2. उपग्रह संचार प्रणालियों में सुधार करना
    3. ठोस रॉकेट मोटर विनिर्माण की दक्षता और सुरक्षा को बढ़ाना
    4. गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए उन्नत प्रणोदन प्रणालियां तैयार करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ठोस रॉकेट मोटर विनिर्माण की दक्षता और सुरक्षा को बढ़ाना

  88. प्र.88General Awareness
    T, U, V, W, X, Y और Z में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। X की परीक्षा सप्ताह के तीसरे दिन है। X और T के बीच केवल तीन लोगों की परीक्षा है। Z की परीक्षा V के ठीक बाद है और Y की परीक्षा Z के ठीक बाद है। W की परीक्षा सोमवार को नहीं है। गुरुवार को किसकी परीक्षा है?
    1. T
    2. Z
    3. V
    4. W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — V

  89. प्र.89Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? VCJ RYF NUB JQX ?
    1. FMT
    2. FTM
    3. FTN
    4. FNT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FMT

  90. प्र.90Mathematics
    समीकरण x2 − 2x + 13 = 0 का विविक्तकर कितना है? साथ ही, यह भी निर्धारित करें कि इस समीकरण के कितने वास्तविक हल हैं।
    1. 44, दो वास्तविक मूल
    2. 40, दो बराबर मूल
    3. −48, कोई वास्तविक मूल नहीं
    4. 46, एक वास्तविक मूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −48, कोई वास्तविक मूल नहीं

  91. प्र.91General Awareness
    निम्नलिखित में से किस एक्ट के द्वारा गवर्नर जनरल को भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले मामलों में अपनी परिषद को अधिभावी होने का प्राधिकार दिया गया था?
    1. चार्टर एक्ट, 1813 (Charter Act of 1813)
    2. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784 (Pitt’s India Act 1784)
    3. रेगुलेटिंग एक्ट, 1773 (Regulating Act 1773)
    4. चार्टर एक्ट, 1793 (Charter Act of 1793)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चार्टर एक्ट, 1793 (Charter Act of 1793)

  92. प्र.92Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  93. प्र.93General Awareness
    मान लीजिए कि x : y = 2 : 5; y : z = 4 : 7 है। यदि ₹15,120 को x, y तथा z में वितरित किया जाता है, तो x, y तथा z को प्राप्त धनराशियाँ क्रमशः (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 2,820, 4,500 और 7,800
    2. 2,700, 6,000 और 6,420
    3. 1,920, 4,800 और 8,400
    4. 2,500, 5,200 और 7,420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,920, 4,800 और 8,400

  94. प्र.94General Awareness
    मेंडेलीव ने अपनी आवर्त सारणी में तत्वोंों को किस क्रम में व्यवस्थि त किया था?
    1. न्यूट्रॉनों की संख्या के बढ़ते क्रम में
    2. परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में
    3. परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में
    4. परमाणु त्रिज्या के घटते क्रम में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में

  95. प्र.95Mathematics
    दो पाइप A और B, 3700 लीटर की एक टंकी को क्रमशः 9 घंटे और 6 घंटे में भर सकते हैं। यदि उन्हें एक साथ खोल दिया जाए, तो 6400 लीटर की एक खाली टंकी को भरने में उन्हें कितने घंटे लगेंगे? घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  96. प्र.96General Awareness
    किस रियासत के शासक ने सिख समुदाय और संस्थाओं को संरक्षण दिया?
    1. बड़ौदा के गायकवाड़
    2. जयपुर के महाराजा
    3. पटियाला के भूपिंदर सिंह
    4. त्रावणकोर के राजा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पटियाला के भूपिंदर सिंह

  97. प्र.97Mathematics
    दिए गए विकल्पोंों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 37 55 66 84 95 113 ?
    1. 145
    2. 166
    3. 124
    4. 131
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 124

  98. प्र.98General Awareness
    2025 में, किस राज्य ने HIV, सिफिलिस और हेपेटाइटिस B के माँ से बच्चे में संचरण का उन्मूलन 2026 तक कर लेने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की?
    1. मध्‍य प्रदेश
    2. उत्‍तर प्रदेश
    3. पश्चिम बंगाल
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पश्चिम बंगाल

  99. प्र.99Mathematics
    194 + [6 x (1 - 6 + 5)] ÷ 12 को सरल कीजिए।
    1. 184
    2. 193
    3. 191
    4. 194
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 194

  100. प्र.100General Awareness
    लैपटॉप में ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक कार्य क्या है?
    1. डॉक्यूमेंट्स टाइप करना
    2. केवल इंटरनेट ब्राउजर रन करना
    3. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन करना
    4. वीडियो एडिट करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन करना

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1222314251647383911011131241311411531621731811922042122212332432542642742822923033123233323423523643723823944044134214324414514644744824915035115245315435545625715825926046116226336436536636736836937017117227337417517617747817938038138238318418548638738838919039149239339429529639739839941003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 5 जून 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner