1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 29 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 29 अगस्त 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

29 अगस्त 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 10 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
29 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य, बंगाल की खाड़ी और पूर्वी घाट दोनों से घिरा हुआ है?
    1. पंजाब
    2. ओडिशा
    3. कर्नाटक
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा

  2. प्र.2General Awareness
    जून 2025 में इंटरनेशनल एयर ट्रांांसपोर्ट एसोसिएशन (International Air Transport Association - IATA) वार्षिक आम बैठक और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस शहर ने की?
    1. नई दिल्ली
    2. बेंगलुरु
    3. हैदराबाद
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली

  3. प्र.3General Awareness
    1 मई 2025 की स्थि ति के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन थे?
    1. ब्रजमोहन अग्रवाल
    2. नवीन गुलाटी
    3. हितेंद्र मल्होत्रा
    4. सतीश कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सतीश कुमार

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संविधान के प्रारंभ में नागरिकता को परिभाषित किया गया है?
    1. अनुच्छेद 6
    2. अनुच्छेद 10
    3. अनुच्छेद 5
    4. अनुच्छेद 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 5

  5. प्र.5General Awareness
    मई 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) की कुल संख्या कितनी है?
    1. 60,000
    2. 72,000
    3. 65,300
    4. 70,683
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70,683

  6. प्र.6General Awareness
    राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार, पारिस्थतिक संतुलन बनाए रखने के लिए देश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग वनों के अधीन होना चाहिए?
    1. 33%
    2. 28%
    3. 25%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33%

  7. प्र.7General Awareness
    भारत में आधारिक स्तर पर हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिए 2025 में प्रारंभ की गई 'हैंडबॉल एट स्कूल' पहल किन संगठनों के बीच एक सहयोग है?
    1. ऑल इंडिया स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन और हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (All India School Sports Federation and Handball Association of India)
    2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और नेशनल हैंडबॉल फेडरेशन (Ministry of Youth Affairs and Sports and National Handball Federation)
    3. भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण (Indian Olympic Association and Sports Authority of India)
    4. इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन और एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (International Handball Federation and Asian Handball Federation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन और एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (International Handball Federation and Asian Handball Federation)

  8. प्र.8General Awareness
    कालिदास ने कौन-सा, शास्त्रीय संस्कृत नाटक लिखा था?
    1. स्वप्नवासवदत्तम् (Svapnavasavadattam)
    2. मुद्राराक्षस (Mudrarakshasa)
    3. अभिज्ञान-शाकुन्तलम् (Abhijnana-Shakuntalam)
    4. मृच्छकटिक (Mrichchhakatika)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अभिज्ञान-शाकुन्तलम् (Abhijnana-Shakuntalam)

  9. प्र.9General Awareness
    मधुमेह रोग किस हार्मोन के अपर्याप्त स्राव के कारण होता है?
    1. एस्ट्रोजन (Estrogen)
    2. इंसुलिन (Insulin)
    3. एड्रेनालाईन (Adrenaline)
    4. थायरोक्सि न (Thyroxine)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इंसुलिन (Insulin)

  10. प्र.10General Awareness
    विंडोज कंप्यूटर पर वर्डपैड (WordPad ) में नई फ़ाइल बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
    1. File → New
    2. Insert → New File
    3. File → Open → New Document
    4. Home → New File
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — File → New

  11. प्र.11General Awareness
    2025 में भारत सरकार द्वारा घोषित नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (NSF) के लिए फंडिंग मानदंडों (funding norms) में महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या था?
    1. एथलीट के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता में कमी करना
    2. जूनियर और युवा विकास कार्यक्रमों के लिए उनके वार्षिक बजट का कम से कम 20% आवंटन
    3. भारतीय कोच और युवा विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विदेशी कोच के लिए फंडिंग को समाप्त करना
    4. कोच के वेतन में कमी करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जूनियर और युवा विकास कार्यक्रमों के लिए उनके वार्षिक बजट का कम से कम 20% आवंटन

  12. प्र.12General Awareness
    राजा राम मोहन राय एक सक्रि य समाज सुधारक थे, जिन्होंने महिलाओं के समक्ष आ रही समस्याओं पर जोरदार आवाज उठाई। वह एक अडिग व्यक्ति थे, जिन्होंने ‘सती’ जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त कर दिया। उनके द्वारा स्थापित सुधार संघ किस नाम से प्रसिद्ध है?
    1. रामकृष्ण मिशन
    2. ब्रह्म समाज
    3. प्रार्थना समाज
    4. आर्य समाज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ब्रह्म समाज

  13. प्र.13General Awareness
    भारत में कठपुतली कला का सबसे पुराना प्रलेखित साक्ष्य निम्नलिखित में से किस भाषा में है?
    1. गुजराती
    2. बंगाली
    3. तमिल
    4. संस्कृत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तमिल

  14. प्र.14General Awareness
    यकृत में उत्पादित ग्लाइकोप्रोटीन का नाम क्या है, जो रुधिर स्कंदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
    1. फाइब्रिनोजेन (Fibrinogen)
    2. म्यूसिन (Mucins)
    3. सेलेक्टि न (Selectin)
    4. कैडेरिन (Cadherin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फाइब्रिनोजेन (Fibrinogen)

  15. प्र.15General Awareness
    चन्द्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष की थी?
    1. 322 ईसा पूर्व
    2. 300 ईसा पूर्व
    3. 350 ईसा पूर्व
    4. 375 ईसा पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 322 ईसा पूर्व

  16. प्र.16General Awareness
    वर्ष 2020 में, निम्नलिखित में से किन दो केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करके एक भारतीय केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया?
    1. अंडमान एवं निकोबार तथा लक्षद्वीप
    2. चंडीगढ़ तथा पुडुचेरी
    3. जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख
    4. दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव

  17. प्र.17General Awareness
    प्रेस सूचना ब्यूरो की 10 मार्च, 2025 की विज्ञप्ति के अनुसार, बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025 विधेयक की एक प्रमुख विशेषता क्या है?
    1. कागज़ के बिलों के स्थान पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अपनाना
    2. समुद्री शिपमेंट के लिए ढुलाई दरें तय करना
    3. पुराने कानून को प्रतिस्थापित करके भारत के समुद्री कानूनों का आधुनिकीकरण
    4. सभी मालवाहक जहाजों के लिए बीमा अनिवार्य करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुराने कानून को प्रतिस्थापित करके भारत के समुद्री कानूनों का आधुनिकीकरण

  18. प्र.18General Awareness
    HDI में लंबे और स्वस्थ जीवन को कैसे मापा जाता है?
    1. अस्पतालों तक अभिगम्यता
    2. स्वास्थ्य बीमा कवरेज
    3. डॉक्टरों की संख्या
    4. जन्म पर जीवन प्रत्याशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जन्म पर जीवन प्रत्याशा

  19. प्र.19General Awareness
    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2024 तक भारत की कुल गैर-जीवाश्म ईंधन संस्थापित क्षमता कितनी थी?
    1. 223.70 GW
    2. 263.70 GW
    3. 243.70 GW
    4. 213.70 GW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 213.70 GW

  20. प्र.20General Awareness
    भारत और मंगोलिया के बीच निम्नलिखित में से किस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 17वां संस्करण 31 मई 2025 को उलानबटार में प्रारंभ हुआ?
    1. गरुड़ शक्ति (Garuda Shakti)
    2. नोमैडिक एलीफेंट (Nomadic Elephant)
    3. युद्ध अभ्यास (Yudh Abhyas)
    4. वज्र प्रहार (Vajra Prahar)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नोमैडिक एलीफेंट (Nomadic Elephant)

  21. प्र.21General Awareness
    गुप्त काल में उद्रंग शब्द का तात्पर्य _______ से था।
    1. भूमि कर
    2. व्यापारिक वस्तुओं पर लगने वाले कर
    3. नदियों पर लगने वाले टोल टैक्स
    4. मंदिरों को दिए जाने वाले राजसी दान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भूमि कर

  22. प्र.22General Awareness
    वह एक उग्र राष्ट्रवादी थे, जिनका मानना था कि भारत की आज़ादी का एकमात्र रास्ता, विशेषतः युवाओं द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शनों से ही है। इसी उद्देश्य से, उन्होंने गणेश चतुर्थी और शिवाजी जयंती जैसे स्थानीय त्योहारों को बड़े पैमाने पर मनाना शुरू किया और युवाओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया। वह मराठी अखबार 'केसरी' के संपादक भी थे, जो ब्रिटिश शासन के सबसे कड़े आलोचकों में से एक बन गया। प्रश्न में उल्लि खित नेता का नाम क्या है?
    1. लाला लाजपत राय
    2. बाल गंगाधर तिलक
    3. गोपाल कृष्ण गोखले
    4. बिपिन चंद्र पाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बाल गंगाधर तिलक

  23. प्र.23General Awareness
    केंद्रीकृत आयोजना ने दशकों तक भारत की औद्योगिक रणनीति को प्रभावित किया। किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत लघु उद्योगों को विशिष्ट संरक्षण और प्रोत्साहन दिया गया था?
    1. दूसरी योजना
    2. पांचवीं योजना
    3. तीसरी योजना
    4. चौथी योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दूसरी योजना

  24. प्र.24General Awareness
    लेजर बीम का उपयोग करके फिक्स्ड-विंग ड्रोन (fixed-wing drones) को मार गिराने में भारत को सक्षम बनाने वाली तकनीक किसने विकसित की है?
    1. एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी
    2. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
    3. सशस्त्र बल अधिकरण, दिल्ली
    4. सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

  25. प्र.25General Awareness
    संवैधानिक उपचारों का अधिकार, व्यक्ति यों को अपने अधिकारों के प्रवर्तन के लिए सीधे सर्वोच्च न्यायालय में जाने की अनुमति देता है, जो _________ के अंतर्गत प्रदान किए गए हैं।
    1. अनुच्‍छेद 31
    2. अनुच्‍छेद 32
    3. अनुच्‍छेद 30
    4. अनुच्‍छेद 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्‍छेद 32

  26. प्र.26General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत सरकार ने भारत ऐलुमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) के 51% शेयरों का विनिवेश स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड, जो अब वेदांता लिमिटेड है, को कर दिया?
    1. 2004
    2. 1997
    3. 2008
    4. 2001
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2001

  27. प्र.27General Awareness
    2025 में जिनेवा में आयोजित स्टॉकहोम कन्वेंशन के तहत किस खतरनाक कीटनाशक को समाप्त करने पर सहमति हुई?
    1. डीडीटी (DDT)
    2. एट्राजीन (Atrazine)
    3. क्लोरपाइरिफॉस (Chlorpyrifos)
    4. ग्लाइफोसेट (Glyphosate)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्लोरपाइरिफॉस (Chlorpyrifos)

  28. प्र.28General Awareness
    20 फरवरी 2025 को भारत के किन दो राज्यों के स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाई गई?
    1. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
    2. नागालैंड और सिक्कि म
    3. मेघालय और त्रिपुरा
    4. असम और मणिपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम

  29. प्र.29General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय राज्यों का युग्म बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
    1. पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
    2. मणिपुर और असम
    3. नागालैंड और पंजाब
    4. सिक्कि म और मणिपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा

  30. प्र.30General Awareness
    भारत में जनहित याचिका (PIL) मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
    1. न्यायिक समीक्षा
    2. न्यायिक सक्रि यतावाद
    3. निर्वाचन आयोग
    4. पुलिस अन्वेषण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न्यायिक सक्रि यतावाद

  31. प्र.31General Awareness
    भारत में पर्यटन किस प्रकार की आर्थिक गतिविधि में योगदान देता है?
    1. प्राथमिक
    2. द्वितीयक
    3. तृतीयक
    4. पचांकी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तृतीयक

  32. प्र.32General Awareness
    सरकार ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं। 2014 की किस योजना का उद्देश्य भारत में यूनिवर्सल बैंकिं ग पहुँच प्रदान करना था?
    1. पी.एम.ए.वाई
    2. मुद्रा योजना
    3. JAM ट्रिनिटी
    4. जन धन योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जन धन योजना

  33. प्र.33General Awareness
    मध्य लंदन में आयोजित 2025 ब्रिटिश बुक अवार्ड्स समारोह में, प्रकाशन की स्वतंत्रता पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
    1. हिलेरी मंते
    2. सलमान रुश्दी
    3. जे. के. रोलिंग
    4. मार्गरेट एटवुड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मार्गरेट एटवुड

  34. प्र.34General Awareness
    ध्वनि की चाल (v), उसकी तरंगदैर्घ्य (λ) और आवर्त काल (T) के बीच क्या संबंध है?
    1. v = λ×T
    2. v = λ+T
    3. v = T/λ
    4. v = λ/T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — v = λ/T

  35. प्र.35General Awareness
    निम्नलिखित में से किस पहल का संबंध भारत में व्यक्ति गत घरेलू शौचालयों के निर्माण से है?
    1. अमृत
    2. जल जीवन मिशन
    3. स्मार्ट सिटी मिशन
    4. स्वच्छ भारत अभियान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वच्छ भारत अभियान

  36. प्र.36General Awareness
    भारतीयों में पश्चिमी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1817 में किस संगठन की स्थापना की गई थी?
    1. आर्य समाज
    2. हिंदू कॉलेज
    3. अलीगढ़ आंदोलन
    4. ब्रह्म समाज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिंदू कॉलेज

  37. प्र.37General Awareness
    भारत में गर्मी का मौसम सामान्यतः किस अवधि के दौरान होता है?
    1. मार्च से मई
    2. दिसंबर से फरवरी
    3. जून से सितंबर
    4. अक्टूबर से नवंबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मार्च से मई

  38. प्र.38General Awareness
    2025 में निम्नलिखित में से किस भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष कृषि (space agriculture) प्रयोग करने हेतु ISS के एक्सि ओम मिशन-4 में भाग लिया?
    1. सुनीता विलियम्स
    2. राकेश शर्मा
    3. कल्पना चावला
    4. शुभांशु शुक्ला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शुभांशु शुक्ला

  39. प्र.39General Awareness
    संयुक्त सैन्य अभ्यास 'एकुवेरिन' 2025 का 13वां संस्करण किस देश में आयोजित किया गया?
    1. भारत
    2. मालदीव
    3. थाईलैंड
    4. कंबोडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मालदीव

  40. प्र.40General Awareness
    आप विंडोज़ में किसी विंडो के कोनों या बॉर्डर का उपयोग करके उसे रिसाइज कैसे कर सकते हैं?
    1. विंडो को ऑटो रिसाइज करने के लिए Alt + Enter दबाकर।
    2. माउस पॉइंटर को किसी बॉर्डर या कोने पर तब तक रखकर जब तक कि वह दो सिर वाला तीर न बन जाए, फिर ड्रैग करके।
    3. विंडो के मध्य पर क्लि क करके और Ctrl दबाकर।
    4. साइज बदलने के लिए टाइटल बार ड्रैग करके।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — माउस पॉइंटर को किसी बॉर्डर या कोने पर तब तक रखकर जब तक कि वह दो सिर वाला तीर न बन जाए, फिर ड्रैग करके।

  41. प्र.41Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  42. प्र.42Mathematics
    पंकज, जूही और सिद्धार्थ ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹1,020, ₹1,740 और ₹1,840 का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,050 है, तो लाभ में सिद्धार्थ का हिस्सा कितना है?
    1. ₹420
    2. ₹422
    3. ₹418
    4. ₹423
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹420

  43. प्र.43Mathematics
    एक जिले की जनसंख्या 360000 है, जिसमें से 231000 पुरुष हैं। 66% जनसंख्या साक्षर है। यदि 66% पुरुष साक्षर हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
    1. 63%
    2. 66%
    3. 64%
    4. 67%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 66%

  44. प्र.44Mathematics
    निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (-9) - (-60) ÷ (-10) + (-4) × 8
    1. -46
    2. -49
    3. -47
    4. -50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — -47

  45. प्र.45Mathematics
    A, दो दिए गए स्टेशनों के बीच 20 दिनों में रेलवे ट्रैक बिछा सकता है और B उसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से, उन्होंने यह कार्य केवल 3 दिनों में पूरा कर लिया। तब, C अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  46. प्र.46Mathematics
    दिन दिन 0.48, 1.20 और 1.68 का H.C.F. (महत्तम समापवर्तक) और L.C.M. (लघुत्तम समापवर्त्य) ज्ञात कीजिए।
    1. H.C.F. = 0.24; L.C.M. = 4.80
    2. H.C.F. = 0.12; L.C.M. = 1.68
    3. H.C.F. = 0.12; L.C.M. = 2.40
    4. H.C.F. = 0.24; L.C.M. = 16.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H.C.F. = 0.24; L.C.M. = 16.8

  47. प्र.47Mathematics
    दो क्रमागत धनात्मक प्राकृत संख्याओं का गुणनफल 462 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 22
    2. 24
    3. 23
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22

  48. प्र.48Mathematics
    1. ₹44,482
    2. ₹44,499
    3. ₹44,514
    4. ₹44,489
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹44,499

  49. प्र.49Mathematics
    यदि एक सम बहुभुज के अंतः कोणों का योग उसके बहिष्कोणों के योग के चार गुना के बराबर है, तो बहुभुज में विकर्णों की संख्या कितनी है?
    1. 35
    2. 33
    3. 28
    4. 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 35

  50. प्र.50Mathematics
    एक बल्लेबाज द्वारा 23 मैचों में बनाए गए औसत रन 44 है। अगले 10 मैचों में, बल्लेबाज ने औसतन 13 रन बनाए। सभी 33 मैचों में उसके औसत रन (दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 33.61
    2. 35.61
    3. 34.61
    4. 36.61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34.61

  51. प्र.51Mathematics
    एक मोबाइल फोन का अंकित मूल्य ₹30,000 है। इस पर 20% और 10% की क्रमिक छूट दी जाती है। अंतिम विक्रय मूल्य कितना होगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  52. प्र.52Mathematics
    3 वर्ष पहले, एक पिता की आयु उसके पुत्र की आयु के दोगुने से 40 वर्ष अधिक थी। अब से कितने वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी हो जाएगी?
    1. 38
    2. 33
    3. 32
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 37

  53. प्र.53Mathematics
    1. −117x − 120
    2. −117x + 120
    3. 117x + 120
    4. 117x − 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −117x + 120

  54. प्र.54Mathematics
    10 छात्रों द्वारा प्राप्त अंक नीचे दिए गए हैं। 12, 13, 14, 11, 16, 11, 12, 17, 15, 12 आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 11
    3. 14
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  55. प्र.55Mathematics
    किसी व्यक्ति को एक रुपये में 6 नींबू बेचने पर 30% की हानि होती है। 5% लाभ अर्जित करने के लिए उसे एक रुपये में कितने नींबू बेचने होंगे?
    1. 5
    2. 6
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  56. प्र.56Mathematics
    1. 2493.71
    2. 2483.71
    3. 2503.71
    4. 2473.71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2483.71

  57. प्र.57Mathematics
    किसी आयत के परिमाप और लंबाई के बीच का अनुपात 3 : 1 है। यदि आयत का क्षेत्रफल 180.5 cm2 है, तो आयत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
    1. 21 cm
    2. 9.5 cm
    3. 19 cm
    4. 38 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9.5 cm

  58. प्र.58Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 5,63,607 को विभाजित करती है?
    1. 8
    2. 13
    3. 3
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  59. प्र.59Mathematics
    8 पुरुष किसी कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 8 महिलाएँ इसे 15 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 3 महिलाएँ और 4 पुरुष इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 5 दिन
    2. 9 दिन
    3. 7 दिन
    4. 8 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 दिन

  60. प्र.60Mathematics
    दो संख्याओं का म.स.प. (H.C.F.) और ल.स.प. (L.C.M.) क्रमशः 4 और 3360 है। यदि उनमें से एक संख्या 96 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 164
    2. 116
    3. 140
    4. 92
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 140

  61. प्र.61Mathematics
    84 km/hr की चाल से चलने वाली एक बस एक यात्रा 6 घंटे में पूरी करती है। समान दूरी 12 घंटे में तय करने के लिए इसकी चाल कितनी होनी चाहिए?
    1. 42 km/hr
    2. 44 km/hr
    3. 32 km/hr
    4. 46 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42 km/hr

  62. प्र.62Mathematics
    M और N एक व्यवसाय शुरू करते हैं। M, 2 महीने के लिए, N के निवेश से ₹33,000 अधिक निवेश करता है और N, 7 महीने के लिए निवेश करता है। कुल लाभ ₹1,815 में से M का हिस्सा, N के हिस्से से ₹605 अधिक है। M द्वारा निवेशित पूंजी ज्ञात कीजिए।
    1. ₹38,697
    2. ₹38,339
    3. ₹38,500
    4. ₹38,300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹38,500

  63. प्र.63Mathematics
    50 पुस्तकों का विक्रय मूल्य 15 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। इन पुस्तकों पर हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 70% लाभ
    2. 70% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70% हानि

  64. प्र.64Mathematics
    % हानि 81 और 36 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 52
    2. 54
    3. 56
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 54

  65. प्र.65Mathematics
    ट्रेन A, स्टेशन M से 6:40 AM पर निकलती है और उसी दिन 3:40 PM पर स्टेशन N पर पहुँचती है। ट्रेन B, स्टेशन N से 8:40 AM पर निकलती है और उसी दिन 2:40 PM पर स्टेशन M पर पहुँचती है। ट्रेन A और B के मिलने का समय ज्ञात कीजिए।
    1. 1:28 PM
    2. 12:28 PM
    3. 11:28 AM
    4. 11:58 AM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11:28 AM

  66. प्र.66Mathematics
    1. 25.75
    2. 24.75
    3. 27.75
    4. 21.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 27.75

  67. प्र.67Mathematics
    1. 17.37
    2. 12.83
    3. 16.15
    4. 15.86
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17.37

  68. प्र.68Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  69. प्र.69Mathematics
    यदि तीन ट्रॉउजर की खरीद पर एक ट्रॉउजर मुफ्त दी जाती है, तो प्रभावी छूट प्रतिशत कितना है?
    1. 25%
    2. 30%
    3. 20%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25%

  70. प्र.70Mathematics
    सपना ने ₹20,300 की धनराशि में से आंशिक धनराशि 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर और आंशिक धनराशि 9% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश की। यदि वह 7 वर्षों के बाद दोनों निवेशों से बराबर ब्याज अर्जित करती है, तो 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर से निवेश की गई धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 13,049
    2. 13,052
    3. 13,051
    4. 13,050
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13,050

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. UPT
    2. PKO
    3. LGK
    4. HCF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HCF

  72. प्र.72Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 58, 64, 70, 76, 82, ?
    1. 78
    2. 85
    3. 79
    4. 88
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 88

  73. प्र.73Reasoning
    शिवानी बिंदु X से यात्रा शुरू करके पूर्व की ओर 11 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 5 km ड्राइव करती है, दाएं मुड़ती है और 5 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 2 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 7 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है और 10 km ड्राइव करती है। फिर वह अंतत: दाएं मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है और बिंदु Z पर रुक जाती है। बिंदु X पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ 90 डिग्री के हैं)
    1. 7 km उत्तर
    2. 10 km उत्तर
    3. 7 km दक्षिण
    4. 5 km दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 km उत्तर

  74. प्र.74Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी गीजर, पंखे हैं। कोई पंखा, बल्ब नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी गीजर, बल्ब नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ पंखे, गीजर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

  75. प्र.75Reasoning
    यदि + का अर्थ −, − का अर्थ ×, × का अर्थ ÷ और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 22 ÷ 85 × 5 + 12 − 2 = ?
    1. 37
    2. 30
    3. 15
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15

  76. प्र.76Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 38 41 47 59 83 ?
    1. 132
    2. 121
    3. 145
    4. 131
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 131

  77. प्र.77Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? O50P R51S U54V X59Y ?
    1. Z66A
    2. Z65B
    3. A66B
    4. A65B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A66B

  78. प्र.78Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय किजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पेंसिल, कॉपी हैं। कुछ कॉपी, इरेज़र हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पेंसिल, इरेज़र हैं। (II): कुछ इरेज़र, कॉपी हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  79. प्र.79Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? LEB QJG VOL ATQ ?
    1. FYU
    2. FVY
    3. FRT
    4. FYV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — FYV

  80. प्र.80Reasoning
    सात बक्से V, W, X, Y, Z, Q और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। Z के ऊपर केवल Y को रखा गया है। Z और Q के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। W के नीचे केवल V को रखा गया है। X को Q के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। शीर्ष से चौथे स्थान पर कौन-सा बक्सा रखा गया है?
    1. R
    2. X
    3. W
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R

  81. प्र.81Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. KX - HS
    2. WI - TD
    3. NB - KW
    4. ES - AN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ES - AN

  82. प्र.82Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएं संबंधित हैं। याएं की जानी चाहिए। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि उदाहरण के लिए 13 लीजिए, 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 110, 11) (8, 59, 5)
    1. (47, 2187, 21)
    2. (17, 270, 19)
    3. (12, 130, 13)
    4. (17, 284, 4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (17, 270, 19)

  83. प्र.83Reasoning
    सात व्यक्ति , I, J, K, L, P, Q और R, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हुए हैं। P और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R, J के बाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। I के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। I और R के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q, L के दाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। K और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से EGLU का संबंध CDJR से है। उसी तरीके से, WUDI का संबंध URBF से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से QLXZ का संबंध किससे है?
    1. OWVI
    2. OIVW
    3. OVIT
    4. YOBH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — OIVW

  85. प्र.85Reasoning
    जोए, अपने घर से 60 m पूर्व दिशा में चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 20 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है और 80 m चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 30 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है और 30 m चलता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है और रुक जाता है। अपने घर तक वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 10 m, दक्षिण की ओर
    2. 10 m, पूर्व की ओर
    3. 10 m, पश्चिम की ओर
    4. 10 m, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 m, पश्चिम की ओर

  86. प्र.86Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से DWQR का संबंध VOIJ से है। उसी तरीके से, XQKL का संबंध PICD से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ZSMN का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. RFKI
    2. RIKF
    3. RKEF
    4. REKF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — RKEF

  87. प्र.87Reasoning
    सलमान अपनी कक्षा में शीर्ष से 24वें स्थान पर तथा नीचे से 11वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 34
    2. 32
    3. 31
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 34

  88. प्र.88Reasoning
    L, M, N, O, Q, R, और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। Q के दाएं से गिनने पर Q और M के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। O के बाएं तीसरे स्थान पर Q बैठा है। L के बाएं तीसरे स्थान पर R बैठा है। S, M और O दोनों का निकटतम पड़ोसी है। N के दाएं गिनने पर N और S के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  89. प्र.89Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) 9 8 5 @ 8 σ 9 π % 2 8 # 1 2 $ * 8 1 π 5 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  90. प्र.90Reasoning
    यदि संख्या 9123547 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे तथा दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 7
    2. 6
    3. 8
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  91. प्र.91Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 48 A 3 C 21 D 8 B 3 = ?
    1. 10
    2. 6
    3. 13
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13

  92. प्र.92Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 9 11 19 61 239 ?
    1. 1120
    2. 1201
    3. 1021
    4. 1102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1201

  93. प्र.93Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। F के नीचे केवल तीन बक्से रखे गए हैं। F और G के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। D के ऊपर केवल B को रखा गया है। A को E के नीचे किसी स्थान पर और C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। E के ऊपर कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  94. प्र.94Reasoning
    यदि संख्या 85624179 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ दिया जाता है और फिर अंकों को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। बाएँ छोर से दूसरे अंक और दाएँ छोर से तीसरे अंक का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 21
    2. 16
    3. 24
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21

  95. प्र.95Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A F @ G ÷ M + N’ है, तो E का N से क्या संबंध है?
    1. माता की बहन
    2. माता
    3. माता की माता
    4. बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता की माता

  96. प्र.96Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. IDH
    2. MHK
    3. SNQ
    4. PKN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IDH

  97. प्र.97Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 415 672 456 782 324 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक को सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
    1. 11
    2. 13
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  98. प्र.98Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘TASK’ को ‘4628’ और ‘KIND’ को ‘1385’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 8
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  99. प्र.99Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से AXUJ का संबंध DBZP से है। उसी तरीके से, MNOH का संबंध PRTN से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से VZDZ का संबंध किससे है?
    1. YDFI
    2. YIGF
    3. YDIF
    4. YFID
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YDIF

  100. प्र.100Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘REPS’ को ‘7531’ और ‘EARS’ को ‘3217’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
    1. 3
    2. 2
    3. 5
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1221344354617483921011121221331411511641731841942022112222312422522642732812913023133243343443543623713843924024144214324434544644714824915035145245325445545625725835946036116236346426536636716826917047147247317427537647737847948018148228328428538638718828949049139229329419539619749829931002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 29 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner