1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 14 जून 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 14 जून 2026, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

14 जून 2026 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 24 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
14 जून 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    निम्नलिखित अनुपातों का सही आरोही क्रम क्या है? 11:15, 23:55, 32:33, 4:11, 26:35
    1. 4:11, 23:55, 11:15, 26:35, 32:33
    2. 4:11, 11:15, 23:55, 26:35, 32:33
    3. 4:11, 26:35, 11:15, 23:55, 32:33
    4. 4:11, 23:55, 26:35, 11:15, 32:33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4:11, 23:55, 11:15, 26:35, 32:33

  2. प्र.2Mathematics
    1. 6.25
    2. 12.5
    3. 50
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12.5

  3. प्र.3Mathematics
    तीन संख्याएँ 11 : 3 : 2 के अनुपात में हैं, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 2706 है। उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?
    1. 41
    2. 30
    3. 50
    4. 82
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 41

  4. प्र.4Mathematics
    एक व्यक्ति ने एक वस्तु को 10% की हानि पर बेचा। यदि उसने उसे ₹60 अधिक में बेचा होता, तो उसे 5% का लाभ हुआ होता। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹480
    2. ₹400
    3. ₹440
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹400

  5. प्र.5Mathematics
    अर्पित ₹3,951 में 3 बेडशीट खरीदता है। वह पहली बेडशीट ₹300 के लाभ पर, दूसरी ₹50 की हानि पर और तीसरी ₹200 के लाभ पर बेचता है। कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है? (अपने परिणाम को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 10.93% हानि
    2. 11.39% लाभ
    3. 11.39% हानि
    4. 10.93% लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11.39% लाभ

  6. प्र.6Mathematics
    15% और 10% की क्रमिक छूट के बाद, एक ग्राहक ₹3,672 का भुगतान करता है। अंकित मूल्य कितना था?
    1. ₹4,700
    2. ₹4,750
    3. ₹4,800
    4. ₹4,850
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,800

  7. प्र.7Mathematics
    निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए। 253 + (-20)3 + (-5)3
    1. 7467
    2. 7500
    3. 7244
    4. 7360
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7500

  8. प्र.8Mathematics
    1. ₹3,200
    2. ₹4,000
    3. ₹2,600
    4. ₹2,240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,240

  9. प्र.9Mathematics
    एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 45% और 44% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 36%, 41% और 45% की क्रमिक छूट (C) पहले 4 खिलौनों पर 49% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 19% की छूट (D) 10 खिलौने खरीदने पर 7 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 10 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
    1. C
    2. B
    3. A
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — C

  10. प्र.10Mathematics
    वर्तमान में पिता और पुत्र की आयु का अनुपात 6 : 1 है। 5 वर्ष बाद, यह अनुपात 7 : 2 हो जाएगा। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 5 वर्ष
    2. 7 वर्ष
    3. 8 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 वर्ष

  11. प्र.11Mathematics
    1. 29
    2. 39
    3. 34
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34

  12. प्र.12Mathematics
    45873 में वह कौन-सी सबसे छोटी संख्या जोड़ी जानी चाहिए ताकि प्राप्त योगफल, 11 से विभाज्य हो?
    1. 4
    2. 9
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  13. प्र.13Mathematics
    ₹10,000 की राशि को 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर (वार्षिक रूप से संयोजित) पर 2 वर्षों के लिए निवेश किया जाता है। अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
    1. ₹2,200
    2. ₹1,900
    3. ₹2,000
    4. ₹2,100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,100

  14. प्र.14Mathematics
    A और B एक काम को क्रमशः 12 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
    1. 13
    2. 14
    3. 15
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13

  15. प्र.15Mathematics
    1. 70
    2. 0.8
    3. 80
    4. 0.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 70

  16. प्र.16Mathematics
    दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में क्रमशः 36 km/h और 54 km/h की चाल से चल रही हैं। यदि उनकी लंबाई क्रमशः 100 m और 150 m है, तो उन्हें एक-दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 10 सेकंड
    2. 8 सेकंड
    3. 15 सेकंड
    4. 12 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 सेकंड

  17. प्र.17Mathematics
    6.5, 10.8, 19.9 और a का औसत 18 है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 34.8
    2. 35.8
    3. 33.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 34.8

  18. प्र.18Mathematics
    चीनी की कीमत में 3% की वृद्धि होती है। चीनी की खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए जिससे कि चीनी पर होने वाले व्यय में वृद्धि न हो पाए? (अपने उत्तर को दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 2.9%
    2. 2.6%
    3. 1.7%
    4. 1.9%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2.9%

  19. प्र.19Mathematics
    यदि 27 और 81 एक समानुपात के पहले दो पद हैं और इन संख्याओं के तृतीयानुपाती का उपयोग 4 इकाई चौड़ाई वाले आयत की लंबाई के रूप में किया जाता है, तो आयत के क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान क्या होगा?
    1. 6561
    2. 486
    3. 729
    4. 972
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 972

  20. प्र.20Mathematics
    दो इनलेट पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 15 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं। एक आउटलेट पाइप C उस टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइपों को एक साथ खोला जाता है, लेकिन आउटलेट पाइप को 5 घंटे बाद बंद कर दिया जाता है। टंकी को पूर्णतः भरने के लिए आवश्यक कुल समय (घंटों में) ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  21. प्र.21Mathematics
    एक बस बिना रुके 150 km की दूरी 60 km/hr की चाल से तय करती है, 120 km की दूरी 80 km/hr की चाल से तय करती है और 180 km की दूरी 90 km/hr की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के लिए बस की औसत चाल कितनी है?
    1. 75 km/hr
    2. 72 km/hr
    3. 70 km/hr
    4. 85 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 75 km/hr

  22. प्र.22Mathematics
    दो-अंकीय संख्या के अंकों का योगफल 11 है। यदि संख्या में 27 जोड़ा जाता है, तो उसके अंक उलट जाते हैं। मूल संख्या और अंकों को उलटने के बाद प्राप्त संख्या के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 13:17
    2. 36:59
    3. 47:74
    4. 23:29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 47:74

  23. प्र.23Mathematics
    किसी वस्तु की कीमत में पहले 15% की वृद्धि की जाती है और फिर 20% की वृद्धि की जाती है। अब वस्तु की कीमत में इस प्रकार कमी की जाती है कि समग्र प्रभावी वृद्धि 5% हो जाती है। कीमत में लगभग ____% की कमी की जाती है।
    1. 21.39
    2. 23.91
    3. 23.19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23.91

  24. प्र.24Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  25. प्र.25Mathematics
    मीना और उसकी माता एक दुकान पर जाती हैं। दुकानदार उन्हें बताता है कि 5 एक जैसी पोशाकों की कीमत ₹4,955 है। मीना ऐसी 9 पोशाकें खरीदती है। 9 पोशाकों की कुल कीमत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,919
    2. ₹8,991
    3. ₹8,099
    4. ₹8,199
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹8,919

  26. प्र.26Mathematics
    7 cm त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)
    1. 588 cm2
    2. 704 cm2
    3. 484 cm2
    4. 616 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 616 cm2

  27. प्र.27Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  28. प्र.28Mathematics
    10.5 cm लंबाई, 6.4 cm चौड़ाई और 2 cm ऊंचाई वाले तीन घनाभों को एक के ऊपर एक रखकर एक नया घनाभ बनाया जाता है। इस नए घनाभ का आयतन कितना होगा?
    1. 503.2 cm3
    2. 303.2 cm3
    3. 413.2 cm3
    4. 403.2 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 403.2 cm3

  29. प्र.29Mathematics
    एक हेल्थ क्लब में, 40% सदस्य महिलाएं हैं और 60% सदस्य पुरुष हैं। यदि पुरुषों की औसत आयु 51 वर्ष है और महिलाओं की औसत आयु 55 वर्ष है, तो सभी सदस्यों की औसत आयु (वर्ष में) कितनी है?
    1. 59.7
    2. 50.2
    3. 52.6
    4. 60.9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 52.6

  30. प्र.30Mathematics
    किसी राशि पर 5 वर्षों में प्राप्त साधारण ब्याज उस राशि का 25% है। ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
    1. 5%
    2. 25%
    3. 4%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5%

  31. प्र.31Mathematics
    परंपरागत रूप से शास्त्रीय तमिल कृति 'तिरुक्कुरल (Tirukkural)' के लेखक के रूप में किसे माना जाता है?
    1. कंबर (Kambar)
    2. आवैय्यार (Avvaiyar)
    3. तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar)
    4. इलंगो अडिगल (Ilango Adigal)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar)

  32. प्र.32Mathematics
    राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में शब्द 'सामाजिक कल्याण' का उल्लेख प्राथमिक रूप से किस अनुच्छेद में किया गया है?
    1. अनुच्छेद 38
    2. अनुच्छेद 40
    3. अनुच्छेद 42
    4. अनुच्छेद 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 38

  33. प्र.33Mathematics
    स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी उपलब्धि सही रूप में वल्लभभाई पटेल से संबंधित है?
    1. बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करना जिससे उन्हें "सरदार" की उपाधि प्राप्त हुई।
    2. बर्मा अभियान के दौरान INA बलों की कमान संभालना।
    3. नरमपंथियों और गरमपंथियों को एकजुट करने के लिए लखनऊ समझौते का मसौदा तैयार करना।
    4. रॉलेट-विरोधी आंदोलनों के दौरान पंजाब में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करना।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करना जिससे उन्हें "सरदार" की उपाधि प्राप्त हुई।

  34. प्र.34Mathematics
    निम्नलिखित में से किस मामले ने न्यायिक समीक्षा को मूल संरचना के हिस्से के रूप में मान्यता दी?
    1. इंद्रा साहनी मामला
    2. मेनका गांधी मामला
    3. मिनर्वा मिल्स मामला
    4. केशवानंद भारती मामला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केशवानंद भारती मामला

  35. प्र.35Mathematics
    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति को अपनी शक्ति यों का प्रयोग करते हुए सहायता और सलाह देने का प्रावधान है?
    1. अनुच्छेद 84
    2. अनुच्छेद 64
    3. अनुच्छेद 94
    4. अनुच्छेद 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 74

  36. प्र.36Mathematics
    भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से क्या नहीं हुआ है?
    1. उपभोक्ता विकल्‍प में वृद्धि
    2. वैश्विक एकीकरण
    3. नकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव
    4. तकनीकी प्रगति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव

  37. प्र.37Mathematics
    सितंबर 2025 में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग बनाम केरल फिल्म एक्जीबिटर्स फेडरेशन के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने किस सिद्धांत की पुष्टि की?
    1. CCI उद्यमों पर केवल मौद्रिक जुर्माना लगा सकता है।
    2. CCI के आदेशों के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है।
    3. CCI अपने विवेक से व्यापारिक निकायों के खिलाफ मामलों को छोड़ सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  38. प्र.38Mathematics
    सातवें संशोधन द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171(1) में क्या संशोधन किया गया था?
    1. पद "एक-चौथाई" को "आधा" से प्रतिस्थापित किया गया
    2. पद "एक-चौथाई" को "एक-तिहाई" से प्रतिस्थापित किया गया
    3. पद "एक-तिहाई" को "एक-चौथाई" से प्रतिस्थापित किया गया
    4. पद "आधा" को "एक-चौथाई" से प्रतिस्थापित किया गया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पद "एक-चौथाई" को "एक-तिहाई" से प्रतिस्थापित किया गया

  39. प्र.39Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी पहल मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के माध्यम से सड़क संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित है?
    1. पीएम गति शक्ति
    2. सागरमाला कार्यक्रम
    3. भारतमाला परियोजना
    4. स्मार्ट सिटी मिशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतमाला परियोजना

  40. प्र.40Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा, CD का सही पूर्ण रूप है?
    1. Control Disk (कंट्रोल डिस्क)
    2. Compact Disk (कॉम्पैक्ट डिस्क)
    3. Computer Drive (कंप्यूटर ड्राइव)
    4. Central Data (सेंट्रल डेटा)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Compact Disk (कॉम्पैक्ट डिस्क)

  41. प्र.41Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध संस्कृत कवि और नाटककार चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार के नवरत्नोंों में से एक था?
    1. भास
    2. कालिदास
    3. बाण
    4. भवभूति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कालिदास

  42. प्र.42Mathematics
    पर्वतीय क्षेत्रों में V-आकार की घाटियों के निर्माण में मुख्य रूप से कौन-सी प्रक्रि या मदद करती है?
    1. वातीय अपरदन
    2. नदी अपरदन
    3. ग्लेशियर संचलन
    4. तरंग क्रि या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नदी अपरदन

  43. प्र.43Mathematics
    इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी (IRENA) के RE सांख्यि की 2025 के अनुसार, भारत किस नवीकरणीय ऊर्जा श्रेणी की स्थापित क्षमता में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है?
    1. जलशक्ति
    2. सौर ऊर्जा
    3. पवन ऊर्जा
    4. बायो ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सौर ऊर्जा

  44. प्र.44Mathematics
    विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के बीच मुख्य अंतर क्या है?
    1. स्लीप मोड में डेटा हार्ड डिस्क में सेव होता है; हाइबरनेट मोड में डेटा RAM में सेव होता है।
    2. स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर खपत करता है।
    3. स्लीप मोड सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर देता है।
    4. हाइबरनेट प्रोग्रामों को स्क्रीन पर ओपन रखता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर खपत करता है।

  45. प्र.45Mathematics
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) का गठन कब हुआ था?
    1. 1942
    2. 1934
    3. 1952
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1934

  46. प्र.46Mathematics
    RBI की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 57वीं बैठक में, नीतिगत रेपो दर और रुख पर क्या निर्णय लिया गया?
    1. रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखा गया और साथ ही तटस्थ मौद्रिक नीति का रुख अपनाया गया
    2. रेपो दर बढ़ाकर 6.00% की गई, साथ ही सख्त मौद्रिक नीति का रुख अपनाया गया
    3. रेपो दर घटाकर 4.50% की गई, नरम रुख अपनाया गया
    4. रेपो दर को 5.00% पर अपरिवर्तित रखा गया और साथ ही संतुलित सख्ती का रुख अपनाया गया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखा गया और साथ ही तटस्थ मौद्रिक नीति का रुख अपनाया गया

  47. प्र.47Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा जन्तु, टुंड्रा प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति से संबंधित है?
    1. इबेरियन लिंक्स (Iberian Lynx)
    2. रेगिस्तानी सींगदार वाइपर (Desert horned viper)
    3. वालरस (Walrus)
    4. गीदड़ (Jackal)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वालरस (Walrus)

  48. प्र.48Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी नर्तकी, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नृत्य नाटक संगीत दृश्य कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं तथा भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम दोनों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं?
    1. एलम एंडिरा देवी
    2. अरुणा मोहंती
    3. थँकमणी कुट्टी
    4. राधा रेड्डी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — थँकमणी कुट्टी

  49. प्र.49Mathematics
    उत्तर भारत में प्रारंभिक लौह युग सबसे प्रमुख रूप से किस मृद्भांांड संस्कृति से संबन्धि त है?
    1. गैरिक मृद्भांांड और काली चिकनी मिट्टी के घोल वाले भांड
    2. चित्रित धूसर भांड और उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड
    3. उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड और लाल भांड
    4. चित्रित धूसर भांड और काले-और-लाल भांड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चित्रित धूसर भांड और उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड

  50. प्र.50Mathematics
    भारत में नहर सिंचाई का सर्वाधिक व्यापक विस्तार किन क्षेत्रों में हुआ?
    1. अत्यधिक वर्षा और तीव्र ढाल वाले क्षेत्रोंों
    2. पथरीले भूभाग वाले मरुस्थलीय क्षेत्रोंों
    3. बारहमासी नदियों वाले जलोढ़ मैदानों
    4. तटीय बलुई मृदा वाले क्षेत्रोंों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बारहमासी नदियों वाले जलोढ़ मैदानों

  51. प्र.51Mathematics
    92 वर्ष की आयु में, अक्टूबर 2025 में अपना आठवां राष्ट्रपति कार्यकाल जीतने के बाद पॉल बिया (Paul Biya) विश्व के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष बन गए। वह निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति हैं?
    1. सूडान
    2. कैमरून
    3. नाइजीरिया
    4. चाड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कैमरून

  52. प्र.52Mathematics
    हिंदुस्तानी संगीत की निम्नलिखित में से कौन-सी रचना विशेष रूप से सूफी भक्ति संगीत से संबंधित है?
    1. कव्वाली
    2. ध्रुपद
    3. टप्पा
    4. तराना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कव्वाली

  53. प्र.53Mathematics
    मानसून की कौन-सी शाखा, भारत के पश्चिमी तट पर वर्षा लाती है?
    1. पश्चिमी विक्षोभ
    2. दक्षिण-पश्चिम मानसून (बंगाल की खाड़ी शाखा)
    3. उत्तर-पूर्व मानसून
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  54. प्र.54Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सा संगठन वैश्विक मानवाधिकार प्रथाओं की समीक्षा करने वाली वार्षिक विश्व रिपोर्ट 2025 प्रकाशित करता है?
    1. अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय
    2. ह्यूमन राइट्स वॉच
    3. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
    4. एमनेस्टी इंटरनेशनल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ह्यूमन राइट्स वॉच

  55. प्र.55Mathematics
    निम्नलिखित में से किस प्रकार की संधि, कंधे और नितम्ब की तरह मध्य और पार्श्व घूर्णन सहित व्यापकतम गति प्रदान करती है?
    1. बॉल और खल्लि का संधि (Ball and Socket Joint)
    2. हिंज संधि (Hinge Joint)
    3. विसर्पी संधि (Gliding Joint)
    4. कीलक संधि (Pivot Joint)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बॉल और खल्लि का संधि (Ball and Socket Joint)

  56. प्र.56Mathematics
    सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति यों के लिए बेरोजगारी दर (UR) नवंबर 2025 में घटकर ______ हो गई।
    1. 4.6%
    2. 4.4%
    3. 4.5%
    4. 4.7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4.7%

  57. प्र.57Mathematics
    1885-1905 की अवधि के दौरान कांग्रेस के शुरुआती लीडरों को "उदारवादी (Moderates)" के रूप में क्योंों वर्णित किया गया था?
    1. उन्होंोंनेने औपनिवेशिक अधिकारियों के साथ सीधे राजनीतिक टकराव के माध्यम से तत्काल स्वशासन का प्रयास किया।
    2. उन्होंोंनेने प्रशासनिक परिवर्तनों के लिए दबाव बनाने हेतु गुप्त समूहों के माध्यम से संगठित प्रतिरोध का समर्थन किया।
    3. उन्होंोंनेने परिषद में भागीदारी को अस्वीकार कर दिया और व्यापक सुधारों के लिए जन लामबंदी पर बल दिया।
    4. उन्होंोंनेने राजनीतिक सुधारों की मांग के लिए याचिकाओं और चर्चाओं जैसे संवैधानिक तरीकों को अपनाया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उन्होंोंनेने राजनीतिक सुधारों की मांग के लिए याचिकाओं और चर्चाओं जैसे संवैधानिक तरीकों को अपनाया।

  58. प्र.58Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी उत्तरी राज्य की फसल, रबी फसलों का एक उदाहरण है?
    1. गेहूँ
    2. कपास
    3. चावल
    4. बाजरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गेहूँ

  59. प्र.59Mathematics
    शी युकी (Shi Yuqi), जिन्होंने अगस्त 2025 में पेरिस में आयोजित BWF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जीत हासिल की, किस देश से संबंधित हैं?
    1. जापान
    2. चीन
    3. इंडोनेशिया
    4. मलेशिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चीन

  60. प्र.60Mathematics
    किस कम्प्यूटिंग पायनियर को "स्टोर्ड प्रोग्राम आर्किटेक्चर" (जहाँ प्रोग्राम निर्देश और डेटा दोनों एक ही मेमोरी में रखे जाते हैं) के कॉन्सेप्ट का श्रेय दिया जाता है, यह एक ऐसा डिज़ाइन है जो लगभग सभी आधुनिक कंप्यूटर का आधार बनाता है?
    1. ब्लेज पास्कल
    2. चार्ल्स बैबेज
    3. एलन ट्यूरिंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  61. प्र.61Mathematics
    निम्न में से कौन-सा कंप्यूटर एप्लि केशन ऑटोमेटेड आइडेंटिफिकेशन (automated identification) का उपयोग करके रियल-टाइम में इन्वेंट्री ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है?
    1. ई-मेल आधारित नोटिफिकेशन
    2. RFID-आधारित सप्लाई चेन सिस्टम
    3. प्रेजेंटेटेशन सॉफ्टवेयर
    4. OCR आधारित टेक्स्ट एडिटिंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — RFID-आधारित सप्लाई चेन सिस्टम

  62. प्र.62Mathematics
    संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के अंतर्गत पंचायती राज निकायों के कार्यक्षेत्र में कितने कार्य आते हैं?
    1. 29
    2. 23
    3. 32
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29

  63. प्र.63Mathematics
    निम्नलिखित में से किस राज्य में, मानसून के दौरान प्रतिवर्ष अंबुबाची मेला (Ambubachi Mela) आयोजित किया जाता है?
    1. बिहार
    2. छत्तीसगढ़
    3. असम
    4. झारखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — असम

  64. प्र.64Mathematics
    फरवरी 2025 में परीक्षण की गई नौसेना की जहाज-रोधी मिसाइल (NASM-SR) में कौन-सी विशेष विशेषता है?
    1. पानी के भीतर प्रक्षेपण क्षमता
    2. इन्फ्रारेड सीकर के माध्यम से मैन-इन-लूप रीटारगेटिंग
    3. परमाणु वारहेड
    4. अंतरिक्ष से लेजर मार्गदर्शन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इन्फ्रारेड सीकर के माध्यम से मैन-इन-लूप रीटारगेटिंग

  65. प्र.65Mathematics
    एक छात्र बेरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के जलीय विलयनों को मिश्रित करता है। तत्‍काल एक श्वेत दही-जैसे पदार्थ का निर्माण होता है। इस प्रेक्षण के लिए प्राथमिक रूप से कौन-सी रासायनिक अभिक्रि या उत्तरदायी है?
    1. अवक्षेपण अभिक्रि या, जिससे अघुलनशील बेरियम सल्फेट का निर्माण होता है
    2. बेरियम क्लोराइड उत्प्रेरक द्वारा सोडियम सल्फेट का अपघटन
    3. विस्थापन अभिक्रि या के दौरान SO2 गैस का उत्सर्जन
    4. रेडॉक्स अभिक्रि या, जिसके परिणामस्वरूप इलेक्ट्रॉन अंतरण होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवक्षेपण अभिक्रि या, जिससे अघुलनशील बेरियम सल्फेट का निर्माण होता है

  66. प्र.66Mathematics
    भारत के संविधान के अनुसार, 'समानता का अधिकार' किन सटीक पांच क्रमिक अनुच्छेद समूह के तहत गारंटीकृत है?
    1. अनुच्छेद 23, 24, 25, 26 और 27
    2. अनुच्छेद 14, 15, 16, 17 और 18
    3. अनुच्छेद 19, 20, 21, 22 और 23
    4. अनुच्छेद 12, 13, 14, 15 और 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 14, 15, 16, 17 और 18

  67. प्र.67Mathematics
    प्रस्तावित बजट के अंतर्गत, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य क्या है?
    1. GDP का 3.8%
    2. GDP का 4.4%
    3. GDP का 5.0%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GDP का 4.4%

  68. प्र.68Mathematics
    आधुनिक दूरसंचार प्रणालियों में डेटा को कुशलतापूर्वक संचारित करने के लिए प्रकाशिक तंतु (optical fibres) का उपयोग किया जाता है। कौन-सी प्रकाशिक परिघटना इस उच्च-चाल वाले डेटा संचरण को सक्षम बनाती है?
    1. प्रकाश का विक्षेपण
    2. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
    3. प्रकाश का अपवर्तन
    4. प्रकाश का व्यतिकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्ण आंतरिक परावर्तन

  69. प्र.69Mathematics
    कॉपर सल्फेट के विलयन में आयरन की कील डुबोने पर आयरन, कॉपर को प्रतिस्थापित क्योंों कर देता है?
    1. कॉपर जल में अघुलनशील होता है
    2. आयरन अधिक अभिक्रि याशील होता है
    3. आयरन कम अभिक्रि याशील होता है
    4. दोनों समान रूप से अभिक्रि याशील होते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आयरन अधिक अभिक्रि याशील होता है

  70. प्र.70Mathematics
    9 अप्रैल, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर में _______ की कटौती की घोषणा की।
    1. 100 आधार अंकों
    2. 50 आधार अंकों
    3. 25 आधार अंकों
    4. 75 आधार अंकों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25 आधार अंकों

  71. प्र.71Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। A के ऊपर केवल G रखा गया है। A और C के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E के नीचे केवल D को रखा गया है। F को C के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। E और F के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 1
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  72. प्र.72Reasoning
    सात बक्से X, Y, Z, W, V, U और T, एक के ऊपर एक रखे गये हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गये हों। Y को सबसे नीचे रखा गया है। T और W के बीच केवल तीन बक्से रखे गये हैं। W को T के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। U को Z के ठीक ऊपर रखा गया है। X को W के ठीक नीचे रखा गया है। V को W के ठीक ऊपर रखा गया है। नीचे से दूसरा बक्सा कौन-सा रखा गया है?
    1. T
    2. U
    3. W
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — T

  73. प्र.73Reasoning
    सात बक्से U, V, W, X, A, B और C एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे हों। केवल U को W के नीचे रखा है। केवल A, V और X के बीच में रखा है। केवल C को B और X के बीच में रखा है। बक्सा B सबसे ऊपर रखा है। नीचे से तीसरे स्थान पर कौन-सा बक्सा रखा है?
    1. A
    2. V
    3. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — V

  74. प्र.74Reasoning
    संख्या 3164857 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में, बाएँ से तीसरे अंक और दाएँ से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 8
    2. 12
    3. 10
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  75. प्र.75Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? EV21 IS33 MP45 QM57 ?
    1. UK71
    2. UJ69
    3. VJ69
    4. VK71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UJ69

  76. प्र.76Reasoning
    एक निश्चित तरीके से HI 26 का संबंध FF 11 से है। इसी प्रकार, MG 22 का संबंध KD 7 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, KF 14 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. IC −1
    2. IB −3
    3. HC −1
    4. HB −3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IC −1

  77. प्र.77Reasoning
    R, E, A, D, I, N और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, R के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। A, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। I और A के बीच केवल R बैठा है। E, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N के दाएं से गिनने पर N और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  78. प्र.78Reasoning
    1. 35
    2. 28
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  79. प्र.79Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'MAKI' को '2468' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'MASK' को '2496' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'S' का कूट क्या होगा?
    1. 8
    2. 2
    3. 9
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  80. प्र.80Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. HKO
    2. BEI
    3. VZC
    4. ZCG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VZC

  81. प्र.81Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 40 61 80 97 112 ?
    1. 122
    2. 125
    3. 130
    4. 127
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 125

  82. प्र.82Reasoning
    एक निश्चित तरीके से RS 4 का संबंध UR −11 से है। उसी तरीके से, IJ 8 का संबंध LI −7 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, MN 12 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. MK −4
    2. IO −5
    3. HY −7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  83. प्र.83Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) O K I Y C R L U K V I E H L Y V O N Q O S Z (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
    1. 1
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  84. प्र.84Reasoning
    यदि संख्या 7213546 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच का अंतर कितना होगा?
    1. 7
    2. 9
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  85. प्र.85Reasoning
    संख्या 9342156 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक भी नहीं

  86. प्र.86Reasoning
    किरण बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करती है और उत्तर की ओर 23 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है, फिर दाएँ मुड़ती है और 31 km ड्राइव करती है। उसके बाद वह दाएँ मुड़ती है और 17 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएँ मुड़ती है और 8 km ड्राइव करती है तथा बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में km ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
    1. 9 km, पश्चिम की ओर
    2. 9 km, पूर्व की ओर
    3. 8 km, पश्चिम की ओर
    4. 8 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 km, पूर्व की ओर

  87. प्र.87Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, "VINP" को "61" के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और "FSKA" को "85" के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में "TOYG" के लिए कूट क्या है?
    1. 61
    2. 63
    3. 55
    4. 69
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 55

  88. प्र.88Reasoning
    दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर- संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए? HEP 27, MCN 41, RAL 55, WYJ 69, ?
    1. BXG 81
    2. AWG 81
    3. CVH 83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  89. प्र.89Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S × D + R ÷ Y @ H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?
    1. माता के पिता के भाई की पत्नी
    2. माता के पिता के भाई की पुत्री
    3. भाई की पत्नी
    4. पिता के भाई की पत्नी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता के पिता के भाई की पत्नी

  90. प्र.90Reasoning
    बबलू, चेतना का पति है। अनीता, बबलू की पुत्री है। एकम, अनीता का भाई है। मनु, अनीता का पुत्र है। कुणाल, मनु का भाई है। चेतना का कुणाल से क्या संबंध है?
    1. पिता की माता
    2. माता की माता
    3. पुत्री
    4. माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — माता की माता

  91. प्र.91Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी मक्का, फूलगोभी हैं। कोई भी फूलगोभी, पालक नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी पालक, मक्का नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ पालक, मक्का हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  92. प्र.92Reasoning
    एक निश्चित तरीके से JS 12 का संबंध MO -3 से है। उसी प्रकार, LW 9 का संबंध OS -6 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BT 6 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. PT -11
    2. EP -9
    3. TR 10
    4. YT 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — EP -9

  93. प्र.93Reasoning
    सात व्यक्ति , N, H, C, D, E, R और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। R के बाएं केवल एक व्यक्ति बैठा है। G दाएं छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। R और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, N के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। H, C के बाएं नहीं बैठा है। C और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चार

  94. प्र.94Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) (बाएं) E S I C X Z O W G U K A Q D F T B Y M R H (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
    1. 1
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  95. प्र.95Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 37 57 81 109 141 177 ?
    1. 205
    2. 211
    3. 214
    4. 217
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 217

  96. प्र.96Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. SR - UT
    2. ON - QP
    3. LK - NM
    4. UT - WX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — UT - WX

  97. प्र.97Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (99, 103, 111) (157, 161, 169)
    1. (196, 198, 206)
    2. (208, 212, 220)
    3. (323, 328, 336)
    4. (112, 117, 125)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (208, 212, 220)

  98. प्र.98Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. GKN
    2. QNJ
    3. BFI
    4. PTW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — QNJ

  99. प्र.99Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित करने पर श्रृंृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? ZQF 19 , DUJ 28 , HYN 37 , LCR 46 , ?
    1. QHU 57
    2. PGV 55
    3. RFW 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PGV 55

  100. प्र.100Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) X P S A D U G L O E J F K I M C R T Q (दाएं) शृंखला के दाएं छोर से तीसरे अक्षर और बाएं छोर से पांचवें अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने स्वर हैं?
    1. एक से अधिक
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1122314252637284911011131231341411511611711811942022112232322442512642722842933013133213313443543633743823934024124224324424524614734834925035125215345425515645745815926046126216336426516626726826927037127217327437527617717847938038128248318428548648738848919029149229319429549649729829921004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 14 जून 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner