-
प्र.1Mathematics
∆PQR की भुजाओं PQ और QR को आगे बढ़ाकर बिंदु S और T पर ले जाया जाता है। यदि ∠PRT > ∠RQS > 50° और ∠PRT + ∠RQS = 220° है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- PR < PQ < QR
- QR < PQ < PR
- PQ < PR < QR
- QR < PR < PQ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — QR < PR < PQ
-
प्र.2Mathematics
एक डोरी, जो प्रारंभ में 21 cm त्रिज्या वाले वृत्त के आकार की है, को दो अलग-अलग टुकड़ोंों में काटा जाता है। पहले टुकड़े को पुनः आकार देकर एक आयत बनाया जाता है जिसकी लंबाई, उसकी चौड़ाई की दोगुनी है, जबकि दूसरे टुकड़े से एक वर्ग बनाया जाता है। यदि आयत का परिमाप, वर्ग के परिमाप से 24 cm अधिक है, तो आयत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग कीजिए]
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.3Mathematics
एक शिक्षक एक महीने में प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों की संख्या: 3, 5, 2, 3, 4, 5, 3, 2, 5, 5 दर्ज करता है। इस आंकड़ा समुच्चय का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 2
- 5
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5
-
प्र.4Mathematics
एक पेपर मिल के 100 कर्मचारियों की प्रति घंटा मजदूरी दर का बारंबारता बंटन नीचे दिया गया है। माध्यि का मजदूरी दर (₹ में) ज्ञात कीजिए। 54-56 56-58 58-60 60-62 62-64 मजदूरी दर (₹ में) कर्मचारियों की संख्या 20 20 20 20 20
- 58.9
- 59
- 56.8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 59
-
प्र.5Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.6Mathematics
ईंधन की कीमत में क्रमिक तीन महीनों में 45%, 50% और 25% की कमी होती है, लेकिन चौथे महीने में 65% की वृद्धि हो जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में प्रतिशत कमी (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है?
- 70.35%
- 69.13%
- 65.97%
- 67.46%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 65.97%
-
प्र.7Mathematics
एक वस्तु की कीमत में प्रथम वर्ष में 20% की वृद्धि होती है। द्वितीय वर्ष में इस वृद्धि के बाद वाली कीमत में 24% की कमी होती है। यदि वस्तु का अंतिम मूल्य ₹1,938 है, तो वस्तु की मूल कीमत ज्ञात कीजिए।
- ₹2,148
- ₹2,160
- ₹2,125
- ₹2,196
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,125
-
प्र.8Mathematics
- 48 km/hr
- 45 km/hr
- 60 km/hr
- 40 km/hr
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 48 km/hr
-
प्र.9Mathematics
एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹2,000 है। अंकित मूल्य पर 25% की छूट दी जाती है, उसके बाद नए मूल्य पर 10% की दूसरी छूट दी जाती है। वस्तु का अंतिम विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹1,350
- ₹1,520
- ₹1,720
- ₹1,450
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,350
-
प्र.10Mathematics
233 + (-11)3 + (-12)3 का मान ज्ञात कीजिए।
- 9108
- 9070
- 8863
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9108
-
प्र.11Mathematics
0.15 और 0.000135 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
- 0.000045
- 0.0045
- 0.00045
- 0.045
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 0.0045
-
प्र.12Mathematics
हरीश ने ₹347 में एक वस्तु खरीदी और उसे रेनू को 6% की हानि पर बेच दिया। इस राशि से, हरीश ने एक अन्य वस्तु खरीदी और उसे 65% के लाभ पर बेच दिया। हरीश का समग्र लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 53.1%
- 55.1%
- 50.9%
- 51.8%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 55.1%
-
प्र.13Mathematics
156 ÷ [12 + {7 × (15 – 9) – 28}] को सरलीकृत कीजिए।
- 12
- 8
- 10
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.14Mathematics
यदि ₹9,800 की राशि पर 13 वर्षों की अवधि के लिए साधारण ब्याज ₹16,562 है, तो वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
- 13%
- 15%
- 11%
- 9%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 13%
-
प्र.15Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.16Mathematics
एक जैकेट का अंकित मूल्य ₹5,000 है। दुकानदार 20% और 30% की दो क्रमिक छूट देता है। अंतिम विक्रय मूल्य कितना होगा?
- ₹2,800
- ₹2,650
- ₹2,850
- ₹2,600
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,800
-
प्र.17Mathematics
एक व्यापारी 15% के लाभ पर वस्तु को बेचता है, लेकिन एक किलोग्राम के स्थान पर 950 ग्राम वजन का उपयोग करता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत कितना है? (उत्तर दशमलव के दो स्थानों तक सही दीजिए।)
- 18.95%
- 21.05%
- 20%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 21.05%
-
प्र.18Mathematics
प्रियल, अपने भाई से 5 वर्ष छोटी है। 4 वर्ष बाद, उनकी आयु का योगफल 39 वर्ष होगा। प्रियल की वर्तमान आयु कितनी है?
- 15 वर्ष
- 16 वर्ष
- 14 वर्ष
- 13 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 13 वर्ष
-
प्र.19Mathematics
दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 15 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 15 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
- 3
- 4
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1
-
प्र.20Mathematics
एक स्टेशनरी की दुकान नोटबुक और पेन बेचती है। 4 नोटबुक और 6 पेन की कीमत ₹228 है। 7 नोटबुक और 6 पेन की कीमत ₹333 है। एक नोटबुक की कीमत ज्ञात कीजिए।
- ₹ 32
- ₹ 39
- ₹ 37.50
- ₹ 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹ 35
-
प्र.21Mathematics
यदि x, x + 1, 2x + 3 का चतुर्थानुपाती y है और y = 3x + 3 है, तो x का धनात्मक पूर्णांक मान ज्ञात कीजिए।
- 3
- 2
- 5
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.22Mathematics
पाइप X एक जलाशय को 15 घंटे में भर सकता है और पाइप Y उसे 20 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइपों को एक साथ चालू किया जाता है और 10 घंटे बाद पाइप Y को बंद कर दिया जाता है, तो जलाशय को भरने में लगने वाला कुल समय ज्ञात कीजिए।
- 23.5 घंटे
- 24 घंटे
- 22.5 घंटे
- 23 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 22.5 घंटे
-
प्र.23Mathematics
एक समांतर चतुर्भुज की भुजाओं की लंबाई 12 cm और 9 cm है। इसके एक विकर्ण की लंबाई 15 cm है। समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) कितना होगा?
- 135
- 108
- 120
- 90
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 108
-
प्र.24Mathematics
राजीव एक निश्चित राशि 10% वार्षिक दर पर निवेश करता है। 2 वर्षों के बाद, उसे चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) के रूप में ₹199.5 प्राप्त होते हैं। समान ब्याज दर पर 2 वर्षों के लिए संगत साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 200
- 190
- 185
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 190
-
प्र.25Mathematics
रोहित 6 km/hr की चाल से चलता है। उसे 12 km की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
- 1.5 घंटे
- 2.5 घंटे
- 2 घंटे
- 1 घंटा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2 घंटे
-
प्र.26Mathematics
0.16 और 0.49 के बीच माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
- 0.26
- 0.28
- 0.24
- 0.21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 0.28
-
प्र.27Mathematics
- 0 या 1
- 0 या -1
- 1 या -2
- -1 या 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 या -2
-
प्र.28Mathematics
- 0.2
- 2.6
- 0.46
- 0.52
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0.2
-
प्र.29Mathematics
दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 27 और 324 है। यदि एक संख्या 81 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 84
- 96
- 108
- 120
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 108
-
प्र.30Mathematics
यदि दो संख्याओं का अनुपात 4 : 1 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 47 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) _____ होगा।
- 406
- 188
- 412
- 376
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 188
-
प्र.31General Awareness
19 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित 77वीं सीनियर और 54वीं जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप किस राज्य में हुई थी?
- उत्तर प्रदेश
- पंजाब
- उत्तराखंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तराखंड
-
प्र.32General Awareness
मुंडा विद्रोह (1899-1900) किस नेता से जुड़ा था?
- तिलका माझी
- जात्रा उरांव
- बुधु भगत
- बिरसा मुंडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बिरसा मुंडा
-
प्र.33General Awareness
क्षमता उपागम (Capability Approach), जो विकास को व्यक्ति यों की स्वतंत्रताओं के विस्तार के रूप में परिभाषित करता है, सर्वप्रथम किस अर्थशास्त्री द्वारा प्रस्तावित किया गया था?
- जॉन रॉल्स (John Rawls)
- मार्था नुसबाम (Martha Nussbaum)
- अमर्त्य सेन (Amartya Sen)
- एडम स्मि थ (Adam Smith)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अमर्त्य सेन (Amartya Sen)
-
प्र.34General Awareness
भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, राष्ट्रपति को क्षमा, प्रविलंबन या परिहार करने की शक्ति प्रदान करता है?
- अनुच्छेद 72
- अनुच्छेद 75
- अनुच्छेद 74
- अनुच्छेद 71
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 72
-
प्र.35General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की राजभाषाएँ हैं?
- हिंदी और उर्दू
- अंग्रेजी और उर्दू
- हिंदी और अंग्रेजी
- हिंदी और मराठी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — हिंदी और अंग्रेजी
-
प्र.36General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सी रेगिस्तानी विशेषता, पश्चरदन (backwasting) के माध्यम से ढलानों के समानांतर पीछे हटने (parallel retreat) के कारण बनती है?
- निलंबी निक्षेप (Stalagmite)
- वातगर्त (Blowout)
- पदस्थली (Pediplain)
- प्लाया (Playa)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पदस्थली (Pediplain)
-
प्र.37General Awareness
भौतिक विज्ञान में, किसी राशि की विमा को समझने से सूत्रों और चरों के बीच संबंधों का विश्लेषण करने में सहायता मिलती है। द्रव्यमान, लंबाई और समय के पदों में विमाओं का कौन-सा सेट, भौतिक राशि 'बल' को सही रूप से निरूपित करता है?
- द्रव्यमान × लंबाई × समय⁻²
- द्रव्यमान × लंबाई × समय
- द्रव्यमान × लंबाई² × समय⁻¹
- द्रव्यमान × लंबाई × समय²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — द्रव्यमान × लंबाई × समय⁻²
-
प्र.38General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच प्राथमिक अंतर को सही से दर्शाता है?
- सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के मुख्य रिसोर्स को मैनेज करता है और दूसरे प्रोग्राम के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जबकि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर यूजर के लिए विशिष्ट टास्क निष्पादित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
- सिस्टम सॉफ्टवेयर बड़ी कंपनियों द्वारा विकसित किया जाता है, जबकि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर केवल अलग-अलग प्रोग्रामरों द्वारा निर्मित किया जाता है।
- कंप्यूटर को स्टार्ट करने के लिए एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है, जबकि सिस्टम सॉफ्टवेयर का उपयोग कंप्यूटर के पूरी तरह बूट होने के बाद ही किया जाता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के मुख्य रिसोर्स को मैनेज करता है और दूसरे प्रोग्राम के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जबकि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर यूजर के लिए विशिष्ट टास्क निष्पादित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
-
प्र.39General Awareness
विंडोज 11 में .exe एक्सटेंशन से किस प्रकार की फ़ाइल की पहचान होती है?
- सिस्टम टेक्स्ट फ़ाइल
- डॉक्यूमेंट फ़ाइल
- इमेज फ़ाइल
- एक्सक्यूटेबल प्रोग्राम फ़ाइल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक्सक्यूटेबल प्रोग्राम फ़ाइल
-
प्र.40General Awareness
'मोदीज मिशन (Modi’s Mission)' नामक पुस्तक किसने लिखी है?
- अमीश त्रिपाठी
- अरुंधति रॉय
- बी.के. हरिनारायणन
- बर्जिस देसाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बर्जिस देसाई
-
प्र.41General Awareness
इनमें से कौन-सा सेवा उद्योग में कंप्यूटर का उदाहरण है?
- स्वचालित कार विनिर्माण (Automated car manufacturing)
- हृदय शल्य चिकित्सा निगरानी (Heart surgery monitoring)
- स्वचालित टिकट बुकिंग (Automated ticket booking)
- अंतरिक्ष यान नेविगेशन (Spacecraft navigation)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — स्वचालित टिकट बुकिंग (Automated ticket booking)
-
प्र.42General Awareness
गुजरात के किस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से लोक संगीत में दुहा (Duha), सोरठा (Soratha), चाँद (Chhand), बेलाड (Belaad) आदि प्रस्तुत किए जाते हैं?
- मध्य गुजरात
- उत्तरी गुजरात
- सौराष्ट्र
- कच्छ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सौराष्ट्र
-
प्र.43General Awareness
बार-बार होने वाले परावर्तन के कारण ध्वनि के लंबे समय तक बने रहने को क्या कहा जाता है?
- अनुनाद
- गुणवत्ता
- अनुरणन
- प्रतिध्वनि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुरणन
-
प्र.44General Awareness
वेबपेज में किसी शब्द को शीघ्र खोजने के लिए किस शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?
- Ctrl + Tab
- Ctrl + F
- Ctrl + S
- Ctrl + V
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Ctrl + F
-
प्र.45General Awareness
उस्ताद अमजद अली खान, निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को बजाने के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं?
- वायलिन
- सरोद
- बांसुरी
- संतूर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सरोद
-
प्र.46General Awareness
यदि 10 kg द्रव्यमान की कोई वस्तु 50 m/s के वेग से गतिमान है, तो उस वस्तु का सही संवेग ज्ञात कीजिए।
- 5 kg m/s
- 500 kg m/s
- 40 kg m/s
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 500 kg m/s
-
प्र.47General Awareness
भारत में निर्वाह और प्रौद्योगिकी में मेसोलिथिक काल की प्रगति को कौन-सा नवाचार सही रूप से व्यक्त करता है?
- स्थायी कृषि गांवों से जुड़ी पॉलिश की हुई पत्थर की कुल्हाड़ियों का उद्भव।
- लोहे के औजारों का उपयोग धातु-उपयोग करने वाली संस्कृतियों में प्रारंभिक संक्रमण का संकेत देता है।
- धनुष-बाण और फसलों का प्रसंस्करण करने वाले उपकरणों के साथ सूक्ष्मपाषाण काल के औजारों का उपयोग।
- निम्न पुरापाषाण काल की हाथ की कुल्हाड़ियों के समान भारी परतदार औजारों का निर्माण।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — धनुष-बाण और फसलों का प्रसंस्करण करने वाले उपकरणों के साथ सूक्ष्मपाषाण काल के औजारों का उपयोग।
-
प्र.48General Awareness
राष्ट्रपति किसी गैर-धन विधेयक को पुनर्विचार के लिए संसद को कितनी बार लौटा सकता है?
- एकबार भी नहीं
- दो बार
- कितनी भी बार
- केवल एक बार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल एक बार
-
प्र.49General Awareness
उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के अहिंसक जन संगठन, खुदाई खिदमतगार (लाल कुर्ती) का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
- अब्दुल गफ्फार खान (Abdul Ghaffar Khan)
- शौकत अली (Shaukat Ali)
- खान अब्दुल कय्यूम (Khan Abdul Qayyum)
- मौलाना आज़ाद (Maulana Azad)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अब्दुल गफ्फार खान (Abdul Ghaffar Khan)
-
प्र.50General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर परिसर अपने 24 मीटर ऊंचे विमान (vimana) और शिव की पत्थर की प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है?
- कंदारिया महादेव मंदिर
- गंगैकोंडाचोलिश्वरम
- महाबोधि मंदिर
- ऐरावतेश्वर मंदिर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऐरावतेश्वर मंदिर
-
प्र.51General Awareness
1960 के दशक के मध्य से 1980 तक भारत की औद्योगिक संवृद्धि मंद रही। आर्थिक संवृद्धि की इस धीमी गति का वर्णन करने के लिए प्रायः किस पद का उपयोग किया जाता है?
- समाजवादी गतिरोध (Socialist Stagnation)
- हिंदू संवृद्धि दर (Hindu Growth Rate)
- राजकोषीय अवरोध (Fiscal Drag)
- महा मंदन (Great Deceleration)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हिंदू संवृद्धि दर (Hindu Growth Rate)
-
प्र.52General Awareness
नवंबर 2025 में ब्लैडर कैंसर (bladder cancer) के विकिरण चिकित्सा परीक्षण का नेतृत्व किस संगठन ने किया था?
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
- टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई
- स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई
-
प्र.53General Awareness
मार्च 2025 में ICC पुरुष ODI (ICC Men's ODI) स्पर्धाओं में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड किसने बनाया?
- रोहित शर्मा
- सूर्यकुमार यादव
- क्रि स गेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — रोहित शर्मा
-
प्र.54General Awareness
राज्य लोक सेवा आयोगों के सदस्योंों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और उन्हें किसके द्वारा पदच्युत किया जाता है?
- भारतीय संसद
- राज्य के राज्यपाल
- भारत के राष्ट्रपति
- राज्य के मुख्यमंत्री
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — भारत के राष्ट्रपति
-
प्र.55General Awareness
किस महाद्वीप को 'द्वीप महाद्वीप' (Island Continent) के रूप में जाना जाता है?
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिण अमेरिका
- यूरोप
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ऑस्ट्रेलिया
-
प्र.56General Awareness
वर्ष 2025 में, 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से अपने संबोधन के दौरान भारत के अपतटीय ऊर्जा संसाधनों (offshore energy resources) का दोहन करने के लिए किस मिशन की घोषणा की गई थी?
- रणनीतिक हाइड्रोकार्बन स्वतंत्रता पहल (Strategic Hydrocarbon Independence Initiative)
- नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन (National Deepwater Exploration Mission)
- ब्लू एनर्जी डेवलपमेंट मिशन (Blue Energy Development Mission)
- अपतटीय ऊर्जा सुरक्षा कार्यक्रम (Offshore Energy Security Programme)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन (National Deepwater Exploration Mission)
-
प्र.57General Awareness
1909 के भारतीय परिषद अधिनियम (मोर्ले-मिंटो सुधार) का परिणाम क्या रहा था?
- विधायी परिषदों का प्रसार, वायसराय की कार्यकारी परिषद में भारतीयों को प्रवेश और विचार-विमर्श की नई शक्ति यां।
- प्रांतीय स्वशासन, पूर्ण वित्तीय अधिकार और स्वायत्त मंत्रालयों की स्थापना।
- मनोनीत सीटों का उन्मूलन, प्रत्यक्ष चुनाव लागू करना और आधिकारिक बहुमत को समाप्त करना।
- विधायी परिषदों के आकार में कमी, बजटीय अधिकारों का प्रतिस्थापन और भारतीय प्रतिनिधियों का निष्कासन।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विधायी परिषदों का प्रसार, वायसराय की कार्यकारी परिषद में भारतीयों को प्रवेश और विचार-विमर्श की नई शक्ति यां।
-
प्र.58General Awareness
44वें संशोधन अधिनियम (1978) द्वारा संपत्ति के अधिकार में क्या प्रमुख परिवर्तन किया गया था?
- इसे और अधिक प्रवर्तन शक्ति प्रदान की गई थी।
- इसे मौलिक अधिकारों से हटा दिया गया था।
- इसे अनुच्छेद 21 के अंतर्गत संरक्षित किया गया था।
- इसे एक नीति निदेशक निर्देशक सिद्धांत के रूप में उन्नत किया गया।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इसे मौलिक अधिकारों से हटा दिया गया था।
-
प्र.59General Awareness
22 मार्च 2025 को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस पर ___________ से संबंधित चिंताओं पर प्रकाश डाला गया।
- महासागर प्रदूषण
- तटीय अपरदन
- मत्स्य पालन के विकास
- ग्लेशियरों के पिघलने और जल सुरक्षा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ग्लेशियरों के पिघलने और जल सुरक्षा
-
प्र.60General Awareness
निम्नलिखित में से किस संगठन ने 2025 में प्रशांत क्षेत्र में निजी क्षेत्र के विकास और महासागर पर प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए 'फ्रंटियर सीड (Frontier Seed)' पहल की शुरूआत की?
- यूरोपीय निवेश बैंक (European Investment Bank)
- एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank)
- विश्व बैंक (World Bank)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank)
-
प्र.61General Awareness
2025 में, न्यूजीलैंड में किस स्ट्रैटोवोलकानो (Stratovolcano) को व्यक्ति गत कानूनी दर्जा दिया गया, जिससे यह देश में व्यक्ति त्व (personhood) प्राप्त करने वाली तीसरी प्राकृतिक इकाई बन गयी है?
- तारानाकी मौंगा (Taranaki Maunga)
- माउंट रुआपेहू (Mount Ruapehu)
- माउंट टोंगारिरो (Mount Tongariro)
- माउंट कुक (Mount Cook)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तारानाकी मौंगा (Taranaki Maunga)
-
प्र.62General Awareness
जनगणना 2011 के अनुसार, किस केंद्र शासित प्रदेश की साक्षरता दर सबसे कम थी?
- लक्षद्वीप
- चंडीगढ़
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- दादरा और नगर हवेली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दादरा और नगर हवेली
-
प्र.63General Awareness
अभ्यास INDRA, 2025 का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
- संयुक्त विमान निर्माण को विकसित करना
- समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देना
- पनडुब्बी मरम्मत प्रशिक्षण आयोजित करना
- समुद्री खतरों के विरुद्ध अंतरप्रचालनीयता में सुधार करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — समुद्री खतरों के विरुद्ध अंतरप्रचालनीयता में सुधार करना
-
प्र.64General Awareness
अधोसमुद्री भूकंप से उत्पन्न होने वाली ऊंची समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है?
- भू-अवदाब
- सुनामी
- मानसूनी पवन
- हिमनदीय महोर्मि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सुनामी
-
प्र.65General Awareness
कौन-सा भारतीय राज्य वर्ष 1997 में अपना सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना?
- कर्नाटक
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- पंजाब
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तमिलनाडु
-
प्र.66General Awareness
किस वर्ष के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत, प्रत्येक राज्य/जिला प्राधिकरण या सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अथवा तालुक विधिक सेवा समिति, यथास्थि ति, लोक अदालतों का आयोजन कर सकती है?
- 1977
- 1987
- 1957
- 1967
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1987
-
प्र.67General Awareness
तारीख़-ए-रशीदी (Tarikh-i-Rashidi) नामक कृति जो मध्य एशिया और प्रारंभिक मुगल इतिहास के संबंध में मूल्यवान जानकारी प्रदान करती है, किसके द्वारा लिखी गई?
- मिर्जा हैदर दुगलत (Mirza Haidar Dughlat)
- मिन्हाज-उस-सिराज (Minhaj-us-Siraj)
- अब्दुल फजल (Abdul Fazl)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मिर्जा हैदर दुगलत (Mirza Haidar Dughlat)
-
प्र.68General Awareness
निम्नलिखित में से किस वर्ष में, टाटा ग्रुप ने सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था?
- 2013
- 2019
- 2016
- 2022
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2022
-
प्र.69General Awareness
जब गर्म चाय के कप में धातु की चम्मच रखी जाती है, तो वह जल्द ही गर्म हो जाती है। इसके लिए मुख्य रूप से ऊष्मा अंतरण का कौन-सा माध्यम उत्तरदायी है?
- संवहन (Convection)
- चालन (Conduction)
- रोधन (Insulation)
- विकिरण (Radiation)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चालन (Conduction)
-
प्र.70General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा बृहत् पैमाने का एक उद्योग है?
- मृदभांड कर्म
- इस्पात संयंत्र
- हथकरघा
- खाद्य प्रसंस्करण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इस्पात संयंत्र
-
प्र.71Reasoning
नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए, कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी हेट, कार्पेट हैं। कोई कार्पेट, लॉकेट नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई हेट, लॉकेट नहीं है। (II) कुछ लॉकेट, कार्पेट हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
-
प्र.72Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? 391 349 376 334 361 319 ?
- 354
- 346
- 360
- 350
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 346
-
प्र.73Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S ÷ D + R @ Y × H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?
- पत्नी का पिता
- पत्नी का भाई
- पत्नी की माता का भाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.74Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- GJ - FI
- KN - HU
- PS - OR
- OR - NQ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — KN - HU
-
प्र.75Reasoning
सात बॉक्स G, H, I, J, K, L और T एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वें इसी क्रम में रखे गए हों। L और J के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। केवल T को I के ऊपर रखा गया है। J के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। H को G के नीचे किसी स्थान पर लेकिन K के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। T और H के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
- तीन
- एक
- दो
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.76Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? KFP SNX AVF IDN ?
- IAK
- KDF
- LFP
- QLV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — QLV
-
प्र.77Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'CHIN' को '9413' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'NICE' को '2319' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में 'E' के लिए कूट क्या होगा?
- 3
- 2
- 9
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.78Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। UQL : QMH CAT : YWP
- UTW : RQT
- NOP : OPQ
- LJH : NLJ
- ZBM : VXI
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ZBM : VXI
-
प्र.79Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ZEK UZF PUA KPV ?
- FKQ
- DKR
- EGP
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — FKQ
-
प्र.80Reasoning
शब्द INJURED के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से तीसरे अक्षर और दाईं ओर से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
- 7
- 11
- 9
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.81Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B की माता है', A x B का अर्थ है कि 'A, B का पति है', A - B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है' और A + B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'M + N ÷ O – P x Q ÷ R' है, तो M का R से क्या संबंध है?
- पिता की माता के पिता
- माता का भाई
- पिता के पिता के पिता
- पिता के पिता का भाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पिता की माता के पिता
-
प्र.82Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से CZAZ का संबंध VSTS से है। उसी प्रकार, EBCB का संबंध XUVU से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GDED का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- ZWWW
- ZWXW
- ZVWW
- ZXWA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ZWXW
-
प्र.83Reasoning
A, B, D, J, O, T और Z एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Z के दाएँ से गिनती करने पर Z और T के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, T के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, J के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। D, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के बाएँ से गिनती करने पर B और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- तीन
- दो
- चार
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दो
-
प्र.84Reasoning
यदि संख्या 4317856 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
- एक
- तीन
- दो
- एक भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.85Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- XV-NH
- BZ-RL
- VT – LE
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — VT – LE
-
प्र.86Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? NJI HDC BXW VRQ ?
- PKJ
- PLK
- PQS
- PMJ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — PLK
-
प्र.87Reasoning
विमल अपनी कक्षा में ऊपर से 28वें और नीचे से 65वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
- 93
- 90
- 91
- 92
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 92
-
प्र.88Reasoning
शिशिर बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 75 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 35 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 38 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़ता है और 41 km ड्राइव करता है। वह दाएँ मुड़ता है और 37 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 26 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर पुनः पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
- 29 km; दक्षिण की ओर
- 35 km; उत्तर की ओर
- 33 km; पश्चिम की ओर
- 32 km; उत्तर की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 32 km; उत्तर की ओर
-
प्र.89Reasoning
आठ व्यक्ति , S, T, U, V, W, X, Y और Z, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T, W के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। T, V के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। U और V का निकटतम पड़ोसी X है। Z, S के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। X के बाएँ से गिनने पर, X और W के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- दो
- एक
- तीन
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.90Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। UOM : YRK VSL : ZVJ
- INK : MQI
- GVS : KYR
- FEO : JHL
- KRX : OTV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — INK : MQI
-
प्र.91Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 5 9 20 40 67 103 ?
- 146
- 184
- 164
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 146
-
प्र.92Reasoning
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 8 5 2 8 8 2 3 1 8 8 9 6 6 4 8 6 2 9 9 2 4 6 9 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
- एक भी नहीं
- तीन
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं
-
प्र.93Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘uncle steak gum’ को ‘xl wc iv’ के रूप में और ‘sir gum barn’ को ‘wc mn ut’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘gum’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
- mn
- iv
- wc
- xl
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — wc
-
प्र.94Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते है? कथन: सभी रिबन, बकरियाँ हैं। कुछ कौवे, रिबन हैं। निष्कर्ष (I): कुछ कौवे, बकरियाँ हैं। निष्कर्ष (II): सभी बकरियाँ, कौवे हैं।
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
-
प्र.95Reasoning
निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएँ) T Y E V B I W F X A P D G H M K R Z O L M S (दाएँ) शृंखला के दाएँ छोर से छठे अक्षर और बाएँ छोर से चौथे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर हैं?
- तीन
- दो
- पाँच
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.96Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- QE – MA
- NV – JR
- BK – XF
- LX – HT
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — BK – XF
-
प्र.97Reasoning
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 4 होगा?
- 85 A 5 D 7 B 5 C 22
- 85 B 5 D 7 C 5 A 22
- 85 D 5 A 7 B 5 C 22
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 85 A 5 D 7 B 5 C 22
-
प्र.98Reasoning
यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘–’ है, ‘C’ का अर्थ ‘×’ है और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 126 B 13 A 42 D 7 C 15 = ?
- 620
- 203
- 480
- 330
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 203
-
प्र.99Reasoning
छह बक्से H, I, J, K, L और E एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे हों। E को J के ठीक ऊपर रखा जाता है। I को L के ठीक ऊपर रखा जाता है। H के ऊपर केवल K को रखा जाता है। E के ऊपर केवल दो बक्से रखे जाते हैं। I और K के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?
- एक
- चार
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.100Reasoning
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (17, 4, 204) (19, 5, 285)
- (18, 6, 328)
- (21, 4, 256)
- (15, 7, 316)
- (16, 8, 384)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (16, 8, 384)