1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 11 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 11 अगस्त 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

11 अगस्त 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
11 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    नागरिकता अधिनियम के अनुसार, सामान्य स्थि तियों में देशीयकरण (naturalisation) द्वारा नागरिकता के लिए आवेदन करने हेतु किसी व्यक्ति को भारत में सामान्यतः कितने वर्ष तक निवास करना होता है?
    1. 12 वर्ष
    2. 7 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 5 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12 वर्ष

  2. प्र.2General Awareness
    अप्रैल 2025 में, भारत के 23वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
    1. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजन गोगोई
    2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ए.के. सीकरी
    3. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुरियन जोसेफ
    4. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी

  3. प्र.3General Awareness
    निम्नलिखित में से किस अमेरिकी बायोटेक कंपनी ने 2025 में $200 मिलियन का टेक और इनोवेशन हब खोला है?
    1. नोवावैक्स (Novavax)
    2. बायोजेन (Biogen)
    3. एमजेन (Amgen)
    4. जेनेंटेटेक (Genentech)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एमजेन (Amgen)

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, नगरपालिकाओं के गठन के बारे में प्रावधान करता है?
    1. अनुच्छेद 243S
    2. अनुच्छेद 243X
    3. अनुच्छेद 243R
    4. अनुच्छेद 243Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 243R

  5. प्र.5General Awareness
    सीमेंट संयंत्रों की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थल का चयन निम्नलिखित में से मुख्यतः किसकी उपलब्धता पर निर्भर करता है?
    1. लौह अयस्क
    2. चूना पत्थर
    3. कपास
    4. बॉक्साइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चूना पत्थर

  6. प्र.6General Awareness
    भारत की द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) के अंतर्गत किस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई?
    1. शिक्षा और स्वास्थ्य
    2. कृषि
    3. लघु उद्योग
    4. भारी और बुनियादी उद्योग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारी और बुनियादी उद्योग

  7. प्र.7General Awareness
    2025 एशियाई शीतकालीन खेलों की मेज़बानी किस देश ने की?
    1. जापान (Japan)
    2. चीन (China)
    3. दक्षिण कोरिया (South Korea)
    4. कज़ाकिस्तान (Kazakhstan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चीन (China)

  8. प्र.8General Awareness
    1864 में द्रव्यानुपाती क्रि या नियम को विकसित करने का श्रेय किन दो रसायनज्ञोंों को दिया जाता है, जो यह बताता है कि अभिकारकों की सांद्रता यह निर्धारित करती है कि रासायनिक परिवर्तन कितना शीघ्र होता है?
    1. फ्रि ट्ज़ हेबर (Fritz Haber) और कार्ल बॉश (Carl Bosch)
    2. कार्ल विल्हेम शेले (Carl Wilhelm Scheele) और हम्फ्री डेवी (Humphry Davy)
    3. कैटो एम गुल्डबर्ग (Cato M Guldberg) और पीटर वागे (Peter Waage)
    4. जॉर्ज ब्रांांट (Georg Brandt) और टोरबर्न बर्गमैन (Torbern Bergman)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कैटो एम गुल्डबर्ग (Cato M Guldberg) और पीटर वागे (Peter Waage)

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी नदी, प्रायद्वीपीय नदी है और पूर्व की ओर बहती है?
    1. साबरमती
    2. महानदी
    3. नर्मदा
    4. ताप्ती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — महानदी

  10. प्र.10General Awareness
    भारत में, शक वंश की स्थापना ________ द्वारा की गई थी।
    1. रुद्रदामन I
    2. नहपान
    3. मीनांडर I
    4. माउज़ (मोगा)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माउज़ (मोगा)

  11. प्र.11General Awareness
    हेमा मालिनी, जिन्हें अप्रैल 2025 में महिला सशक्ति करण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था, किस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं?
    1. बरेली
    2. आगरा
    3. मेरठ
    4. मथुरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मथुरा

  12. प्र.12General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, जैन धर्म का सिद्धांत नहीं है?
    1. पत्थर और जल सहित सम्पूर्ण जगत में जीवन है।
    2. जीवित प्राणियों को चोट न पहुँचाने की प्रथा
    3. संन्यासी जीवन ही मोक्ष का एकमात्र मार्ग है।
    4. कर्म के सिद्धांत की अस्वीकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कर्म के सिद्धांत की अस्वीकृति

  13. प्र.13General Awareness
    मार्च 2025 में, नई दिल्ली में आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन के 24वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को किसने संबोधित किया?
    1. अमित शाह (Amit Shah)
    2. प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi)
    3. पीयूष गोयल (Piyush Goyal)
    4. भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav)

  14. प्र.14General Awareness
    भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व दर्ज किया गया था?
    1. मध्य प्रदेश
    2. महाराष्ट्र
    3. उत्तर प्रदेश
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम बंगाल

  15. प्र.15General Awareness
    मई 2025 में, किस भारतीय AI हेल्थकेयर स्टार्टअप ने दो वर्ष के भीतर सार्वजनिक होने की योजना की घोषणा की, जिसका लक्ष्य तपेदिक और स्ट्रोक जैसी स्थि तियों के लिए अपने नैदानिक उपकरणों का विस्तार करना है?
    1. हेल्थीफाईमी (HealthifyMe)
    2. क्यूरे.एआई (Qure.ai)
    3. निरमाई (Niramai)
    4. 1एमजी (1mg)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्यूरे.एआई (Qure.ai)

  16. प्र.16General Awareness
    बिम्सटेक (BIMSTEC) युवा शिखर सम्मेलन 2025, किस शहर में आयोजित किया गया था?
    1. बेंगलुरु
    2. मुंबई
    3. गांधीनगर
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गांधीनगर

  17. प्र.17General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, रेड डाटा पुस्तक (Red Data Book) के उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    1. वन संरक्षण कानूनों का संकलन
    2. संकटापन्न पादपों और जंतुओं की स्पीशीज़ का रिकॉर्ड
    3. संरक्षित वन क्षेत्रों की सूची
    4. वृक्ष स्पीशीज़ का संग्रह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संकटापन्न पादपों और जंतुओं की स्पीशीज़ का रिकॉर्ड

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नलिखित में से किस देश ने म्यांांमार में भूकंप के लिए ऑपरेशन (Operation Brahma) ब्रह्मा शुरू किया था?
    1. भूटान
    2. थाईलैंड
    3. भारत
    4. कंबोडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  19. प्र.19General Awareness
    जनवरी 2025 में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा लॉन्च की गई पुस्तक ‘पार्लियामेंट: पावर्स, फंक्शन्स एंड प्रिविलेजेस; ए कम्पेरेटिव कॉन्स्टि ट्यूशनल पर्सपेक्टि व (Parliament: Powers, Functions & Privileges; A Comparative Constitutional Perspective)’ किसने लिखी है?
    1. एमजे अकबर (MJ Akbar)
    2. के नटवर सिंह (K Natwar Singh)
    3. डॉ. राजेन सैकिया (Dr. Rajen Saikia)
    4. डॉ. केएस चौहान (Dr. KS Chauhan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डॉ. केएस चौहान (Dr. KS Chauhan)

  20. प्र.20General Awareness
    ऑडियो आउटपुट के लिए डिजिटल सिग्नलों को ध्वनि में परिवर्तित करने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस डिवाइस का उपयोग किया जाता है?
    1. माइक्रोफोन
    2. स्पीकर
    3. मॉनीटर
    4. प्रिंटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्पीकर

  21. प्र.21General Awareness
    धातुकर्म में प्रयुक्त कौन-सी विधि, विशेषतः कार्बोनेट अयस्कों को गर्म करके धातु ऑक्साइड के निर्माण का वर्णन करती है?
    1. कैल्‍सिकरण
    2. कार्बोनेशन
    3. निस्तापन
    4. क्लोरीनीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निस्तापन

  22. प्र.22General Awareness
    2024 में UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) फाइट में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पूजा तोमर किस खेल में सहभागिता करती हैं?
    1. मिश्रित मार्शल आर्ट
    2. कुश्ती
    3. जूडो
    4. बॉक्सिं ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मिश्रित मार्शल आर्ट

  23. प्र.23General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, अनुदैर्घ्य तरंग का उदाहरण है?
    1. वायु में ध्वनि तरंग
    2. निर्वात में प्रकाश तरंग
    3. संचरण के दौरान रेडियो तरंग
    4. पृष्ठ पर जल तरंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वायु में ध्वनि तरंग

  24. प्र.24General Awareness
    कंप्यूटर सिस्टम के मुख्य रूप से तीन घटक कौन-से हैं?
    1. इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट
    2. मॉनीटर, USB, लाइट
    3. CPU, स्कैनर, एयर कंडीशनर
    4. माउस, CPU, मोबाइल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट

  25. प्र.25General Awareness
    प्रारंभिक वर्षों में सीमित स्वशासन प्राप्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं का दृष्टिकोण क्या था?
    1. विदेशी हस्तक्षेप
    2. हिंसक विरोध प्रदर्शन
    3. शांतिपूर्ण याचिकाएँ
    4. क्रांतिकारी युद्ध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिंसक विरोध प्रदर्शन

  26. प्र.26General Awareness
    संविधान में मूल नियमों को, निम्नलिखित में से क्या प्रभावी बनता है?
    1. इन्हें लागू नहीं किया जाता है।
    2. ये गुप्त हैं।
    3. वे कानूनी रूप से प्रवर्तनीय हैं।
    4. ये केवल प्रचलित रीति-रिवाजों पर आधारित हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वे कानूनी रूप से प्रवर्तनीय हैं।

  27. प्र.27General Awareness
    1948 में हैदराबाद को भारत में मिलाने के लिए कौन-सा सैन्य अभियान शुरू किया गया था?
    1. ऑपरेशन शील्ड
    2. ऑपरेशन पीस
    3. ऑपरेशन पोलो
    4. ऑपरेशन लोटस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऑपरेशन पोलो

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस संशोधन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करना चाहिए?
    1. 42वाँ संशोधन
    2. 74वाँ संशोधन
    3. 44वाँ संशोधन
    4. 24वाँ संशोधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42वाँ संशोधन

  29. प्र.29General Awareness
    उदारीकरण के बाद से कृषि ऋण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, हालांकि वितरण असमान बना हुआ है। भारत में ग्रामीण ऋण के लिए कौन-सी संस्था सर्वोच्च निकाय है?
    1. नाबार्ड (NABARD)
    2. एफसीआई (FCI)
    3. आरबीआई (RBI)
    4. सिडबी (SIDBI)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नाबार्ड (NABARD)

  30. प्र.30General Awareness
    जब वायु किसी पर्वतीय अवरोध से ऊपर उठने के लिए बाध्य होती है, तो किस प्रकार की वर्षा होती है?
    1. वाताग्री वर्षा
    2. चक्रवाती वर्षा
    3. संवहनी वर्षा
    4. पर्वतीय वर्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पर्वतीय वर्षा

  31. प्र.31General Awareness
    मार्च 2025 में, लोकसभा ने कितने वर्ष पुराने औपनिवेशिक शिपिंग कानून का आधुनिकीकरण करते हुए बिल्स ऑफ लैडिंग बिल (Bills of Lading Bill) पारित किया?
    1. 169 वर्ष
    2. 175 वर्ष
    3. 120 वर्ष
    4. 150 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 169 वर्ष

  32. प्र.32General Awareness
    लक्षद्वीप द्वीपसमूह के दक्षि ण में कौन-सा द्वीप राष्ट्र स्थि त है?
    1. अंडमान द्वीप समूह
    2. मॉरीशस
    3. श्रीलंका
    4. मालदीव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मालदीव

  33. प्र.33General Awareness
    जून 2024 में RIMPAC में शामिल होने से ठीक पहले INS शिवालिक ने कौन-सा अभ्यास पूरा किया?
    1. JIMEX
    2. SLINEX
    3. INDRA
    4. AUSINDEX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JIMEX

  34. प्र.34General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध कवि-संत थे जिन्हे दोहों (कूपलेट) की रचना करने के लिए जाना जाता है?
    1. कालिदास
    2. कबीर
    3. भारवि
    4. भासा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कबीर

  35. प्र.35General Awareness
    स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षि त सीटें विभिन्न श्रेणियों में किस प्रकार वितरित की जाती हैं?
    1. एक-तिहाई आरक्षण केवल सरपंच या अध्यक्ष जैसे नेतृत्वकारी पदों पर लागू होता है।
    2. SC/ST/OBC श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों सहित सभी सीटों में से एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे एक सीट, एक महिला तथा एक SC/ST/OBC उम्मीदवार के लिए एक-साथ आरक्षित की जा सकती है।
    3. एक-तिहाई आरक्षण केवल ग्रामीण पंचायतों पर लागू होता है, शहरी नगर निकायों पर नहीं होता है।
    4. आरक्षित श्रेणी की सीटों को छोड़कर, सामान्य (अनारक्षित) सीटों में से केवल एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SC/ST/OBC श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों सहित सभी सीटों में से एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे एक सीट, एक महिला तथा एक SC/ST/OBC उम्मीदवार के लिए एक-साथ आरक्षित की जा सकती है।

  36. प्र.36General Awareness
    वैश्वीकरण ने भारत में उपभोक्ता विकल्पों को प्रभावित किया है। कौन-सी प्रवृत्ति भारतीय उपभोक्ताओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव को दर्शाती है?
    1. कम ब्रांांड विविधता
    2. FMCG का एकाधिपत्य (Monopolisation)
    3. विदेशी वस्तुओं में गिरावट
    4. अंतर्राष्ट्रीय ब्रांांडों की व्यापक उपलब्धता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंतर्राष्ट्रीय ब्रांांडों की व्यापक उपलब्धता

  37. प्र.37General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय प्रधान मंत्री, 1991 के LPG सुधारों को शुरूआत से निकटता से जुड़े हुए हैं?
    1. इंदिरा गांधी
    2. राजीव गांधी
    3. PV नरसिम्हा राव
    4. अटल बिहारी वाजपेयी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PV नरसिम्हा राव

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने वर्ष 2025 में, भारत का पहला एजेंटिक AI हैकथॉन आयोजित किया?
    1. भारत इनोवेशन लैब (Bharat Innovation Lab)
    2. डिजिटलनेक्स्ट एआई (DigitalNext AI)
    3. टैकवांटेज.एआई (Techvantage.ai)
    4. एआई नेक्सस फ़ाउंडेशन (AI Nexus Foundation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — टैकवांटेज.एआई (Techvantage.ai)

  39. प्र.39General Awareness
    19वीं शताब्दी में प्रार्थना समाज की स्थापना निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में हुई थी, जो सभी जातियों की आध्यात्मि क समानता में विश्वास रखता था?
    1. कानपुर
    2. बॉम्बे
    3. मैसूर
    4. जोधपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बॉम्बे

  40. प्र.40General Awareness
    गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति ने कितने जीवन रक्षा पदक श्रृंृंखला पुरस्कार-2024 प्रदान किए?
    1. 49
    2. 17
    3. 09
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 49

  41. प्र.41Mathematics
    मैंने ₹1,200 में दो फ्रॉक खरीदीं। मैंने पहली फ्रॉक को 10% की हानि पर और दूसरी फ्रॉक को 15% के लाभ पर बेच दिया। यदि कुल मिलाकर मुझे न तो हानि हुई और न ही लाभ हुआ तो पहली फ्रॉक का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 740
    2. 704
    3. 744
    4. 720
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 720

  42. प्र.42Mathematics
    दो क्रमागत धनात्मक प्राकृतिक संख्याओं का गुणनफल 272 है। दोनों में से बड़ी संख्या कौन-सी है?
    1. 9
    2. 17
    3. 28
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17

  43. प्र.43Mathematics
    x का वह मान ज्ञात कीजिए जो निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करता है। 5(5x2 − 7) − 5(5x2 + 2x − 4) = 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  44. प्र.44Mathematics
    कितनी धनराशि (₹ में), 4% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 5 वर्षों में ₹2,280 हो जाएगी?
    1. ₹1,900
    2. ₹1,950
    3. ₹1,850
    4. ₹11,400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,900

  45. प्र.45Mathematics
    विपुल, मोहन और मोहम्मद का औसत वजन 46 kg है। यदि विपुल और मोहन का औसत वजन 36 kg है तथा मोहन और मोहम्मद का औसत वजन 43 kg है, तो मोहन का वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 40
    2. 20
    3. 35
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20

  46. प्र.46Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 726179 को विभाजित करती है?
    1. 28
    2. 23
    3. 20
    4. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23

  47. प्र.47Mathematics
    प्रिया किसी निश्चित कार्य को 22 दिनों में पूरा कर सकती है। प्रिया और वर्षा मिलकर उसी कार्य को 11 दिनों में पूरा कर सकती हैं, तथा प्रिया, वर्षा और निशा मिलकर उसी कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकती हैं। प्रिया और निशा उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती हैं?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  48. प्र.48Mathematics
    लंबाई 8 cm, चौड़ाई 5 cm और ऊंचाई 3 cm वाले घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 158 cm²
    2. 126 cm²
    3. 94 cm²
    4. 140 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 158 cm²

  49. प्र.49Mathematics
    मनोज, स्वाति और राहुल ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹1,020, ₹1,440 और ₹1,230 का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,260 है, तो लाभ में राहुल का हिस्सा कितना है?
    1. ₹420
    2. ₹423
    3. ₹422
    4. ₹421
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹420

  50. प्र.50Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 15,99,16,901 को विभाजित करती है?
    1. 28
    2. 19
    3. 18
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19

  51. प्र.51Mathematics
    एक वर्ग का परिमाप 248 m है। इसका क्षेत्रफल (m2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 3840
    2. 3816
    3. 3848
    4. 3844
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3844

  52. प्र.52Mathematics
    यदि 54 और 18 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 6
    3. 5
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  53. प्र.53Mathematics
    1. -3
    2. 5
    3. -7
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -3

  54. प्र.54Mathematics
    एक व्यक्ति 75 km/hr की चाल से कार चलाकर एक पुल को 1.4 मिनट में पार करता है। पुल की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 1.01 km
    2. 1.18 km
    3. 1.02 km
    4. 1.75 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.75 km

  55. प्र.55Mathematics
    पांच सदस्यों वाले परिवार का औसत वजन (kg में) कितना होगा, जिनका वजन 40 kg, 49 kg, 56 kg, 73 kg और 39 kg है?
    1. 51.4
    2. 52.4
    3. 50.4
    4. 53.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 51.4

  56. प्र.56Mathematics
    1. 168°
    2. 166°
    3. 165°
    4. 41°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41°

  57. प्र.57Mathematics
    23 फरवरी 2024 को जमा की गई और 24 अप्रैल 2024 को निकाली गई ₹4,000 की राशि पर 6.75% वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹44
    2. ₹45
    3. ₹46
    4. ₹43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹45

  58. प्र.58Mathematics
    वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 81661 में जोड़ने पर प्राप्त योगफल 73 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए।
    1. 24
    2. 25
    3. 30
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 26

  59. प्र.59Mathematics
    [290 ÷ {27 + 5 × (2 − 7)}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 150
    2. 140
    3. 145
    4. 141
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 145

  60. प्र.60Mathematics
    यदि माता की वर्तमान आयु का 2 गुना, उसकी पुत्री की वर्तमान आयु के 9 गुना से 27 वर्ष अधिक है, और पुत्री की वर्तमान आयु का 6 गुना, माता की वर्तमान आयु से 9 वर्ष कम है, तो माता और पुत्री की आयु के बीच अंतर (वर्षों में) कितना है?
    1. 23
    2. 29
    3. 21
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  61. प्र.61Mathematics
    एक स्टोर ₹32,000 की कीमत पर एक प्रिंटर बेचता है, जिसमें 9% की व्यापार छूट दी जाती है। छूट की राशि कितनी है?
    1. ₹2,740
    2. ₹2,880
    3. ₹2,840
    4. ₹2,780
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,880

  62. प्र.62Mathematics
    एक जैकेट का अंकित मूल्‍य ₹8,000 है। एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 30% की छूट देता है। छूट के बाद, छूट वाले मूल्य पर 12% बिक्री कर जोड़ा जाता है। जैकेट का अंतिम मूल्‍य कितना होगा?
    1. ₹6,440
    2. ₹6,272
    3. ₹7,248
    4. ₹6,240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹6,272

  63. प्र.63Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  64. प्र.64Mathematics
    एक जिले की जनसंख्या 364000 है, जिसमें से 178000 पुरुष हैं। 63% जनसंख्या साक्षर है। यदि 63% पुरुष साक्षर हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
    1. 66%
    2. 63%
    3. 65%
    4. 62%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 63%

  65. प्र.65Mathematics
    33 × 82 × 14, 32 × 142 × 19 और 83 × 142 × 192 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 32 × 83 × 14 × 192
    2. 32 × 82 × 142 × 193
    3. 33 × 82 × 142 × 19
    4. 33 × 83 × 142 × 192
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 33 × 83 × 142 × 192

  66. प्र.66Mathematics
    पाइप A किसी टैंक को 14 घंटे में भर सकता है, पाइप B उसी टैंक को 24 घंटे में भर सकता है और पाइप C उसी टैंक को 17 घंटे में भर सकता है। यदि वे सभी एक-साथ चालू कर दिए जाएं, तो उसी टैंक को भरने में कितना समय लगेगा? घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  67. प्र.67Mathematics
    M और N एक व्यवसाय शुरू करते हैं। M, 3 महीने के लिए, N के निवेश से ₹70,000 अधिक निवेश करता है और N, 5 महीने के लिए निवेश करता है। कुल लाभ ₹4,896 में से M का हिस्सा, N के हिस्से से ₹288 अधिक है। M द्वारा निवेशित पूँजी ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,80,000
    2. ₹1,50,000
    3. ₹1,60,000
    4. ₹1,40,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,50,000

  68. प्र.68Mathematics
    ट्रेन A, स्टेशन M से 8:05 a.m. पर निकलती है और उसी दिन 3:05 p.m. पर स्टेशन N पहुँचती है। ट्रेन B, स्टेशन N से 10:05 a.m. पर निकलती है और उसी दिन 3:05 p.m. पर स्टेशन M पहुँचती है। ट्रेन A और B के मिलने का समय ज्ञात कीजिए।
    1. 12:10 p.m.
    2. 12:30 p.m.
    3. 11:50 a.m.
    4. 12:00 p.m.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12:10 p.m.

  69. प्र.69Mathematics
    एक संख्या को 100% बढ़ाने पर 2700 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 2700
    2. 675
    3. 4050
    4. 1350
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1350

  70. प्र.70Mathematics
    50 पुस्तकों का विक्रय मूल्य, 5 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 90% लाभ
    2. 90% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 90% हानि

  71. प्र.71Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 716 893 279 546 182 (दाएं) (उदाहरण के लिए 697 लीजिए – इसमें पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, और तीसरा अंक = 7 है) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) यदि दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में पुनर्व्यवस्थि त किया जाए, तो बाएं छोर से चौथी संख्या का तीसरा अंक क्या होगा?
    1. 4
    2. 6
    3. 7
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  72. प्र.72Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 7 10 16 28 52 ?
    1. 100
    2. 99
    3. 104
    4. 102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A = B' का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, 'A C @ D * R है, तो W का R से क्या संबंध है?
    1. माता
    2. माता की बहन
    3. माता की माता
    4. बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता की माता

  74. प्र.74Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. FMH
    2. DKE
    3. KRM
    4. HOJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DKE

  75. प्र.75Reasoning
    B बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 19 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 21 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A तक फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 9 km, पश्चिम की ओर
    2. 5 km, पश्चिम की ओर
    3. 7 km, पूर्व की ओर
    4. 4 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9 km, पश्चिम की ओर

  76. प्र.76Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, मुकुल दाएं छोर से 5वें स्थान पर है। आलोक दाएं छोर से 10वें स्थान पर है। मुकुल और रोहन के ठीक बीच में आलोक बैठा है। यदि रोहन पंक्ति के बाएं छोर से छठे स्थान पर है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति हैं?
    1. 23
    2. 24
    3. 26
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  77. प्र.77Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से BSWK का संबंध GXTH से है। उसी तरीके से, LCQE का संबंध QHNB से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से VMKY का संबंध किससे है?
    1. BSGV
    2. ZRFU
    3. AQIW
    4. ARHV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ARHV

  78. प्र.78Reasoning
    सुकेश, बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 25 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है और 7 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 30 km, उत्तर की ओर
    2. 25 km, पूर्व की ओर
    3. 14 km, दक्षिण की ओर
    4. 7 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 km, उत्तर की ओर

  79. प्र.79Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 981 982 986 995 1011 ?
    1. 1021
    2. 1036
    3. 1031
    4. 1026
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1036

  80. प्र.80Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘DRUM’ को ‘2194’ और ‘CURD’ को ‘4592’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘C’ का कूट क्या है?
    1. 5
    2. 9
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  81. प्र.81Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संक्रि याएं उसी प्रकार संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए – 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ने तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 9, 108 16, 192
    1. 12, 162
    2. 6, 66
    3. 11, 132
    4. 14, 154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11, 132

  82. प्र.82Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, ORJN एक निश्चित तरीके से ILDH संबंधित है। MPHL उसी तरह GJBF से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से TWOS किससे संबंधित है?
    1. NQIM
    2. QNMI
    3. QNIM
    4. NQMI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NQIM

  83. प्र.83Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 9 8 6 1 & & 2 ^ ^ > 5 ^ 6 ^ 4 & # 6 @ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में एक अन्य प्रतीक है?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. AE-DE
    2. SW-VW
    3. CG-FG
    4. KO-ON
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KO-ON

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TALK’ को ‘5327’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LINE’ को ‘6143’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या है?
    1. 3
    2. 4
    3. 6
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  86. प्र.86Reasoning
    सात व्यक्ति , I, J, K, L, M, N और O, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। K के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। K और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J और I के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, O के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। M, O के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। N और I के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  87. प्र.87Reasoning
    यदि संख्या 85624179 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में एक से अधिक बार आने वाले अंकों का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 21
    3. 16
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 21

  88. प्र.88Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी शार्क, सैल्मन हैं। कुछ सैल्मन, टूना हैं। निष्कर्ष: I. कुछ शार्क, टूना हैं। II. कोई टूना, शार्क नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  89. प्र.89Reasoning
    यदि संख्या 6854376 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 4 घटाया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा अंक दाईं ओर से तीसरा होगा?
    1. 4
    2. 6
    3. 8
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  90. प्र.90Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाएं से दूसरे स्थान पर B बैठा है। B के दाएं से दूसरे स्थान पर G बैठा है। E और G का निकटतम पड़ोसी C है। E के दाएं से दूसरे स्थान पर D बैठा है। E के बाएं से गिनने पर F और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. दो
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  91. प्र.91Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 316 288 262 238 216 ?
    1. 205
    2. 196
    3. 185
    4. 172
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 196

  92. प्र.92Reasoning
    यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘−’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (63 P 2) R (24 P 3) S (98 Q 2) R (48 Q 3) R 3 = ?
    1. 98
    2. 84
    3. 122
    4. 104
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 84

  93. प्र.93Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, प्रत्येक अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। SAIN - ANIS - NIAS COIN - ONIC - NIOC
    1. YOUR - YUOR - RUOY
    2. MILE - IELM - ELIM
    3. MACE - AMCE - EACM
    4. FEAT - EFAT - TEAF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — MILE - IELM - ELIM

  94. प्र.94Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? WXA UWB SVC QUD OTE ?
    1. LRF
    2. MRF
    3. MSF
    4. MRE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MSF

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? FIB27 GJC38 HKD49 ILE60 ?
    1. JME71
    2. JMF71
    3. JME70
    4. JMF70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JMF71

  96. प्र.96Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख 49 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, आमिर दाएं छोर से 22वें स्थान पर है। यदि तरुण, आमिर के बाएं 23वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से तरुण का स्थान कौन-सा है?
    1. छठा
    2. तीसरा
    3. पाँचवाँ
    4. चौथा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पाँचवाँ

  97. प्र.97Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। केवल B को C के ऊपर रखा गया है। C और A के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। केवल E को F के नीचे रखा गया है। G को A के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। A के नीचे कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. 3
    2. 4
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  98. प्र.98Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ निशान, टैटू हैं। कोई टैटू, पेंटिंग नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ निशान, पेंटिंग हैं। (II): कुछ टैटू, निशान हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  99. प्र.99Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. SO-TQ
    2. QM-RO
    3. UQ-VR
    4. WS-XU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — UQ-VR

  100. प्र.100Reasoning
    यदि + का अर्थ ‘घटाना’ है, − का अर्थ ‘भाग’ है, ÷ का अर्थ ‘गुणा’ है, × का अर्थ ‘जोड़’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 49 − 1 × 480 + 40 ÷ 6 = ?
    1. 290
    2. 289
    3. 292
    4. 291
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 289

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1124334352647283921041141241341441521631721831942022132212312412522632732812913043113243313423523643733833924014144224344414524624714814915025145225315445515645725845936046126226326426546636726816947047147217337427517647747817928018138218338448518648728818919039129229329439529639749829931002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 11 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner