1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 13 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 13 अगस्त 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

13 अगस्त 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
13 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    पृथ्वी अपनी धुरी पर एक घूर्णन लगभग कितने समय में पूरा करती है?
    1. 24 घंटे
    2. 365 दिन
    3. 30 दिन
    4. 12 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 घंटे

  2. प्र.2General Awareness
    1 फरवरी 2025 से 8 फरवरी 2025 तक बेंगलुरु में आयोजित भारत के अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (BRM) का आयोजन निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा किया गया था?
    1. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
    2. संगीत नाटक अकादमी
    3. कालिदास कलाकेन्द्रम
    4. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय

  3. प्र.3General Awareness
    भारत के निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र में, जनसंख्या के एक महत्वपूर्ण हिस्से द्वारा कुमाऊँनी बोली जाती है?
    1. जम्मू और कश्मीर
    2. हिमाचल प्रदेश
    3. उत्तराखंड
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तराखंड

  4. प्र.4General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, आयनिक आबंध द्वारा निर्मित यौगिक का सही निरूपण करता है?
    1. H₂O
    2. CO₂
    3. NaCl
    4. NH3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NaCl

  5. प्र.5General Awareness
    गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 7 मई, 2025 को आयोजित किस राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास में आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए भारत भर के 244 जिलों को शामिल किया गया?
    1. ऑपरेशन त्रिनेत्र
    2. ऑपरेशन सुरक्षा
    3. ऑपरेशन अभ्यास
    4. ऑपरेशन रक्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऑपरेशन अभ्यास

  6. प्र.6General Awareness
    कुछ राज्यों के लिए विशेष प्रावधान भारतीय संविधान के किस भाग के अंतर्गत आते हैं?
    1. भाग XXI
    2. भाग XIX
    3. भाग XX
    4. भाग XXII
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भाग XXI

  7. प्र.7General Awareness
    वेब ब्राउज़र में कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + R क्या करता है?
    1. एक्टि व विंडो को रिफ्रेश करता है
    2. किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर को रिनेम करता है
    3. प्रोग्राम रन करता है
    4. डिलीट की गयी फ़ाइलें पुनर्स्थापित करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक्टि व विंडो को रिफ्रेश करता है

  8. प्र.8General Awareness
    निर्यातोन्मुखी औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित किए गए थे। SEZ में कार्य करने वाली फर्मों को दिया जाने वाला प्राथमिक प्रोत्साहन क्या है?
    1. विदेशी निवेश पर प्रतिबंध
    2. सख्त श्रम कानून
    3. उच्च आयात शुल्क
    4. कर अवकाश और अवसंरचना सपोर्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कर अवकाश और अवसंरचना सपोर्ट

  9. प्र.9General Awareness
    भारत का पहला एकीकृत API ग्रीन हाइड्रोजन और 2G इथेनॉल संयंत्र किस राज्य में स्थापित किया गया है?
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. गोवा
    3. आंध्र प्रदेश
    4. उत्तराखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हिमाचल प्रदेश

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिकारी ने भारत को एक असभ्य देश पाया और उसे सभ्य बनाना आवश्यक समझा, जिसके बाद अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम, 1835 पुरःस्थापित किया गया?
    1. हेनरी थॉमस कोलब्रुक (Henry Thomas Colebrooke)
    2. थॉमस मैकाले (Thomas Macaulay)
    3. नाथनियल हाल्हेड (Nathaniel Halhed)
    4. विलियम जोन्स (William Jones)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — थॉमस मैकाले (Thomas Macaulay)

  11. प्र.11General Awareness
    स्वर्ण पत्रक प्रयोग के माध्यम से, नाभिक की खोज करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
    1. बोहर (Bohr)
    2. अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
    3. जॉन डाल्टन (John Dalton)
    4. लेवोजियर (Lavoisier)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)

  12. प्र.12General Awareness
    टिहरी बांध, जो बिजली उत्पादन सहित कई अन्य उद्देश्यों की पूर्ति करता है, किस नदी पर बनाया गया है?
    1. भागीरथी
    2. गंगा
    3. यमुना
    4. सतलुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भागीरथी

  13. प्र.13General Awareness
    नवंबर 2024 में, नागालैंड के किस जिले को आधिकारिक तौर पर राज्य का 17वां जिला घोषित किया गया?
    1. शामतोर (Shamator)
    2. नोकलक (Noklak)
    3. मेलुरी (Meluri)
    4. त्सेमिन्यु (Tseminyu)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मेलुरी (Meluri)

  14. प्र.14General Awareness
    ICC महिला T20I क्रि केटर ऑफ द ईयर 2024 अमेलिया केर (Amelia Kerr) निम्नलिखित में से किस देश का प्रतिनिधित्व करती हैं?
    1. दक्षिण अफ्रीका
    2. न्यूज़ीलैंड
    3. ऑस्ट्रेलिया
    4. इंग्लैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न्यूज़ीलैंड

  15. प्र.15General Awareness
    भारत सरकार की विनिवेश नीति के अंतर्गत 2000 के दशक में किस प्रमुख भारतीय कंपनी का निजीकरण किया गया था?
    1. ISRO
    2. मारुति उद्योग लिमिटेड (Maruti Udyog Limited)
    3. LIC
    4. BSNL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मारुति उद्योग लिमिटेड (Maruti Udyog Limited)

  16. प्र.16General Awareness
    संपीडित बायो गैस (CBG) पर निम्नलिखित में से कौन-सी योजना, उद्यमियों को CBG संयंत्र स्थापित करने, ऑटोमोटिव और औद्योगिक ईंधन के रूप में बिक्री हेतु तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को CBG का उत्पादन और आपूर्ति करने के लिए प्रोत्साहित करती है?
    1. किफायती परिवहन के लिए सतत विकल्प (SATAT)
    2. सेंट संपीडित बायो गैस (CBG) योजना (भारत)
    3. बायोगैस कार्यक्रम (भारत)
    4. अपशिष्ट से ऊर्जा कार्यक्रम (भारत)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किफायती परिवहन के लिए सतत विकल्प (SATAT)

  17. प्र.17General Awareness
    मई 2025 में, भारत की जीनोम-एडिटिंग (genome-editing) पहल के एक भाग के रूप में निम्नलिखित में से किन चावल की दो किस्मोंों का अनावरण किया गया?
    1. कमला और बासमती गोल्ड (Kamala and Basmati Gold)
    2. कमला और पूसा DST चावल 1 (Kamala and Pusa DST Rice 1)
    3. पूसा DST चावल 2 और स्वर्ण चावल (Pusa DST Rice 2 and Swarna Rice)
    4. स्वर्ण चावल और गोल्डन चावल (Swarna Rice and Golden Rice)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कमला और पूसा DST चावल 1 (Kamala and Pusa DST Rice 1)

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, लक्षद्वीप द्वीप समूह से संबंधित है?
    1. कामोर्टा द्वीप
    2. मिलो द्वीप
    3. कन्नूर द्वीप
    4. चौरा द्वीप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कन्नूर द्वीप

  19. प्र.19General Awareness
    जब कोई यूजर एमएस विंडोज में किसी फ़ाइल को रिनेम करता है, तो क्या होता है?
    1. फ़ाइल डिलीट कर दी जाती है और एक नई फ़ाइल बनाई जाती है।
    2. फ़ाइल को किसी दूसरे फ़ॉर्मेट में कनवर्ट कर दिया जाता है।
    3. फ़ाइल का नाम चेंज कर दिया जाता है, लेकिन इसकी सामग्री (content) वही रहती है।
    4. फ़ाइल को किसी दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फ़ाइल का नाम चेंज कर दिया जाता है, लेकिन इसकी सामग्री (content) वही रहती है।

  20. प्र.20General Awareness
    निम्नलिखित में से किस केन्द्रीय सेवा में अपने समकक्षों के बीच सर्वोच्च प्रतिष्ठा, वेतन और परिलब्धि यां प्राप्त होती हैं?
    1. भारतीय डाक सेवा
    2. भारतीय रक्षा लेखा सेवा
    3. भारतीय विदेश सेवा
    4. भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय विदेश सेवा

  21. प्र.21General Awareness
    24 मई 2025 को आयोजित नीति आयोग (NITI Aayog) की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की थीम क्या थी?
    1. विकास के लिए राज्यों का सशक्ति करण (Empowering States for Development)
    2. भारत के लिए संधारणीय विकास (Sustainable Growth for India)
    3. विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य (Viksit Rajya for Viksit Bharat@2047)
    4. सभी के लिए विकसित भारत (Viksit Bharat for All)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य (Viksit Rajya for Viksit Bharat@2047)

  22. प्र.22General Awareness
    निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने, भारत देश को स्वतंत्र करने और उपमहाद्वीप से ब्रिटिश सेना वापस बुलाने के निर्णय की आधिकारिक घोषणा की थी?
    1. क्लीमेंट एटली (Clement Atlee)
    2. विंस्टन चर्चिल (Winston Churchill)
    3. पेथिक लॉरेंस (Pethick Lawrence)
    4. स्टैफोर्ड क्रि प्स (Stafford Cripps)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्लीमेंट एटली (Clement Atlee)

  23. प्र.23General Awareness
    2025 में किस अभ्यास में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका जल-थल युद्ध पद्धति और HADR पर ध्यान केंद्रित करेंगे?
    1. अभ्यास मालाबार
    2. अभ्यास वज्र प्रहार
    3. अभ्यास युद्ध अभ्यास
    4. अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ

  24. प्र.24General Awareness
    श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM) का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा है?
    1. शहरी जैसी सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्लस्टरों का विकास
    2. ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों का वेतन रोजगार सुनिश्चित करना
    3. ग्रामीण घरों का विद्युतीकरण
    4. ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शहरी जैसी सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्लस्टरों का विकास

  25. प्र.25General Awareness
    निम्नलिखित में से किस खनिज को भारत में 'ब्राउन गोल्ड (Brown Gold)' के नाम से जाना जाता है?
    1. अभ्रक
    2. लिग्नाइट
    3. तांबा
    4. बॉक्साइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लिग्नाइट

  26. प्र.26General Awareness
    मुगल काल में, _____ ने आइन-ए-दहसाला प्रणाली प्रारंभ की थी।
    1. अकबर
    2. शाहजहाँ
    3. औरंगज़ेब
    4. बाबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अकबर

  27. प्र.27General Awareness
    बंगाल की खाड़ी के अनुदिश मैदानों के उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार (Northern Circar) कहा जाता है, जबकि दक्षि णी भाग को ___________ के रूप में जाना जाता है।
    1. दक्षिणी सरकार
    2. कोरोमंडल तट
    3. आंध्र मैदान
    4. उत्कल मैदान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोरोमंडल तट

  28. प्र.28General Awareness
    भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का कार्यकाल क्या होता है?
    1. 4 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक
    2. 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
    3. 6 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक
    4. 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक

  29. प्र.29General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रि या संतुलित समीकरण का निरूपण नहीं करती है?
    1. 4Fe + 3H₂O → Fe₃O₄ + 2H₂
    2. 2Fe + 3H₂O → Fe₂O₃ + 3H₂
    3. 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂
    4. Fe + H₂O → FeO + H₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4Fe + 3H₂O → Fe₃O₄ + 2H₂

  30. प्र.30General Awareness
    संविधान का कौन-सा अनुच्छेद लोकसभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 331
    2. अनुच्छेद 330
    3. अनुच्छेद 334
    4. अनुच्छेद 332
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 330

  31. प्र.31General Awareness
    किस अधिनियम ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) को सांविधिक दर्जा दिया?
    1. केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 1964
    2. लोकपाल अधिनियम, 2013
    3. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988
    4. केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003

  32. प्र.32General Awareness
    मार्च 2025 में, किस कंपनी ने उद्यमों के लिए समग्र AI क्लाउड पेशकश, वायु (Vayu) का अनावरण किया?
    1. रिलायंस कम्युनिकेशन
    2. टाटा कम्युनिकेशन
    3. बजाज कम्युनिकेशन
    4. एयरटेल कम्युनिकेशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टाटा कम्युनिकेशन

  33. प्र.33General Awareness
    असमिया साहित्य में उनके योगदान के लिए वर्ष 2025 में, ल्यूमिनस लम्मेर दाई साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
    1. निरुपमा बोरगोहेन
    2. होमेन बरगोहाइँ
    3. रामचन्द्र चुटिया
    4. इंदिरा गोस्वामी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रामचन्द्र चुटिया

  34. प्र.34General Awareness
    मई 2025 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया?
    1. भारतमाला योजना
    2. अमृत भारत स्टेशन योजना
    3. उड़ान योजना
    4. स्मार्ट रेल मिशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अमृत भारत स्टेशन योजना

  35. प्र.35General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, भारत की संसद __________ से मिलकर बनती है।
    1. प्रधानमंत्री, लोकसभा और राज्यसभा
    2. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
    3. राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा
    4. केवल लोकसभा और राज्यसभा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वैदिक शब्द का शाब्दि क अर्थ गायों की खोज है और यह युद्ध को भी संदर्भित करता है?
    1. दुहित्री
    2. गवेषणा
    3. गोपाल
    4. गोमत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गवेषणा

  37. प्र.37General Awareness
    मई 2025 में, शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों एवं कॉलेजों में एक राष्ट्रव्यापी प्रवर्तन अभियान प्रारंभ करने का उद्देश्य क्या है?
    1. शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से मुक्त बनाना
    2. सकारात्मक परिसर संस्कृति को बढ़ावा देना और रैगिंग की घटनाओं को रोकना
    3. छात्राओं के लिए सुरक्षा उपायों में सुधार करना
    4. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से मुक्त बनाना

  38. प्र.38General Awareness
    संरचनात्मक बेरोजगारी का उदाहरण निम्नलिखित में से क्या है?
    1. मंदी के कारण नौकरी गंवाने वाला कर्मचारी
    2. नौकरी के अवसरों की कमी के कारण कार्य न करने का विकल्प चुनने वाला एक कर्मचारी
    3. एक कर्मचारी जो नए और विस्तारित उद्योग में कौशल की कमी के कारण नौकरी पाने में असमर्थ है
    4. भेदभाव के कारण नौकरी न पाने वाला एक कर्मचारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक कर्मचारी जो नए और विस्तारित उद्योग में कौशल की कमी के कारण नौकरी पाने में असमर्थ है

  39. प्र.39General Awareness
    रॉलेट बिल के विरोध में 24 फरवरी 1919 को बॉम्बे में सत्याग्रह सभा का गठन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
    1. सरदार वल्लभभाई पटेल
    2. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
    3. मोतीलाल नेहरू
    4. महात्मा गांधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महात्मा गांधी

  40. प्र.40General Awareness
    अप्रैल 2025 में जारी IMF के वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक के अनुसार, वर्ष 2025 के लिए भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर कितनी है?
    1. 6.2%
    2. 5.6%
    3. 6.5%
    4. 4.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6.2%

  41. प्र.41Mathematics
    यदि अंकित मूल्य पर, 40% की एकल छूट तथा 15% और 20% की दो क्रमिक छूटों के विक्रय मूल्यों का अंतर ₹400 है, तो अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹4,950
    2. ₹4,900
    3. ₹5,000
    4. ₹5,150
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹5,000

  42. प्र.42Mathematics
    △ABC में, D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 76° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 74° है। ∠AEB की माप कितनी है?
    1. 99°
    2. 88°
    3. 77°
    4. 100°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 88°

  43. प्र.43Mathematics
    संख्या 587407 निम्नलिखित में से किससे विभाज्य है?
    1. 34
    2. 43
    3. 47
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41

  44. प्र.44Mathematics
    प्रथम 161 सम संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 161.5
    2. 162.5
    3. 163
    4. 162
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 162

  45. प्र.45Mathematics
    एक शर्ट का अंकित मूल्य ₹1,250 है; दुकानदार 'चार खरीदो दो मुफ़्त पाओ' की स्कीम चलाता है। छह शर्ट खरीदने के लिए ग्राहक को कितनी राशि चुकानी होगी?
    1. ₹4,500
    2. ₹5,000
    3. ₹5,200
    4. ₹4,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,000

  46. प्र.46Mathematics
    x(2x - 8) + 5(x2 -3) + 12 को सरल कीजिए।
    1. -7x2 -8x + 3
    2. 7x2 - 8x + 3
    3. -7x2 -8x -3
    4. 7x2 - 8x - 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7x2 - 8x - 3

  47. प्र.47Mathematics
    M और N एक व्यवसाय शुरू करते हैं। M, 2 महीने के लिए, N के निवेश से ₹38,000 अधिक निवेश करता है और N, 3 महीने के लिए निवेश करता है। कुल लाभ ₹6,915 में से M का हिस्सा, N के हिस्से से ₹461 अधिक है। M द्वारा निवेशित पूंजी ज्ञात कीजिए।
    1. ₹91,000
    2. ₹91,400
    3. ₹91,200
    4. ₹91,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹91,200

  48. प्र.48Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  49. प्र.49Mathematics
    1. 7.22
    2. 6.94
    3. 9.65
    4. 3.27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9.65

  50. प्र.50Mathematics
    10 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक नीचे दिए गए हैं। 19, 14, 11, 20, 18, 17, 14, 10, 11, 11 दिए गए आँकड़ोंों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 19
    2. 11
    3. 20
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  51. प्र.51Mathematics
    P की वर्तमान आयु का चार गुना, Q की वर्तमान आयु से 41 वर्ष अधिक है। 10 वर्ष बाद, Q की आयु का तीन गुना, उस समय P की आयु के सात गुना से 33 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 63
    2. 67
    3. 71
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63

  52. प्र.52Mathematics
    75 km/hr की चाल से चलने वाली कोई बस एक यात्रा 17 घंटे में पूरा करती है। 5 घंटे में समान दूरी तय करने के लिए उसकी चाल कितनी होनी चाहिए?
    1. 247 km/hr
    2. 264 km/hr
    3. 261 km/hr
    4. 255 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 255 km/hr

  53. प्र.53Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  54. प्र.54Mathematics
    किसी संख्या में 70% की वृद्धि करने पर 3230 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 5700
    2. 1900
    3. 950
    4. 3800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1900

  55. प्र.55Mathematics
    20 पुस्तकों का विक्रय मूल्य 24 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। इन पुस्तकों पर हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 20% लाभ
    2. 20% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20% लाभ

  56. प्र.56Mathematics
    % हानि 26 फरवरी 2024 को जमा की गई और 27 अप्रैल 2024 को निकाली गई ₹4,000 की राशि पर 6.75% वार्षिक दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹43
    2. ₹44
    3. ₹45
    4. ₹46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹45

  57. प्र.57Mathematics
    किसी व्यक्ति को एक रुपये में 6 वस्तु बेचने पर 30% की हानि होती है। 40% लाभ अर्जित करने के लिए उसे एक रुपये में कितनी वस्तु बेचनी होंगी?
    1. 5
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  58. प्र.58Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) और लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) क्रमशः 83 और 498 है। यदि इनमें से एक संख्या 166 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 230
    2. 166
    3. 332
    4. 249
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 249

  59. प्र.59Mathematics
    सपना ने ₹21,300 की धनराशि में से कुछ धनराशि 14% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से और शेष धनराशि 11% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की। यदि उसे 3 वर्षों के बाद दोनों निवेशों से बराबर ब्याज प्राप्त होता है, तो 14% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की गई धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9,369
    2. 9,374
    3. 9,372
    4. 9,373
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9,372

  60. प्र.60Mathematics
    यदि किसी बेलन की ऊँचाई और त्रिज्या क्रमशः 7 cm और 3 cm है, तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का उपयोग कीजिए)।
    1. 190.01 cm3
    2. 193.58 cm3
    3. 197.82 cm3
    4. 195.68 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 197.82 cm3

  61. प्र.61Mathematics
    A दो स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक को 22 दिनों में बिछा सकता है और B उसी कार्य को 11 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से, उन्होंने यह काम केवल 4 दिनों में पूरा कर लिया। C अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  62. प्र.62Mathematics
    दो क्रमागत सम प्राकृत संख्याओं के वर्गों का योग 1684 है। संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 48
    3. 58
    4. 66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 58

  63. प्र.63Mathematics
    1. 521
    2. 528
    3. 536
    4. 530
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 528

  64. प्र.64Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, सबसे बड़ा है?
    1. 34 : 77
    2. 36 : 69
    3. 39 : 89
    4. 46 : 75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 46 : 75

  65. प्र.65Mathematics
    स्नेहा, यश और रोहन ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹1,090, ₹1,170 और ₹1,340 का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,620 है, तो लाभ में रोहन का हिस्सा कितना है?
    1. ₹602
    2. ₹606
    3. ₹603
    4. ₹605
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹603

  66. प्र.66Mathematics
    48−17 ÷ 4812 × 48−13 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 48−35
    2. 48−37
    3. 48−34
    4. 48−42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 48−42

  67. प्र.67Mathematics
    यश, 200 km की यात्रा 25 km/hr की चाल से, अगली 210 km की यात्रा 21 km/hr की चाल से और उससे अगली 204 km की यात्रा 51 km/hr की चाल से करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 27.91
    2. 18.68
    3. 27.22
    4. 30.01
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 27.91

  68. प्र.68Mathematics
    476 और 491 के बीच कितनी अभाज्‍य संख्‍याएं हैं जिनमें दी गयी दोनों संख्‍याएं भी सम्मि लित हैं?
    1. 3
    2. 5
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  69. प्र.69Mathematics
    468 और 476 के बीच आने वाली अभाज्य संख्याओं की संख्या, इन दोनों संख्‍याओं सहित, ज्ञात कीजिए।
    1. 0
    2. 5
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  70. प्र.70Mathematics
    शिवम को उसकी बिक्री राशि में पहले वर्ष में 4% की वृद्धि और दूसरे वर्ष में 25% की वृद्धि प्राप्त हुई; इसके साथ ही, उसकी वर्तमान बिक्री ₹1,40,400 है, दो वर्ष पूर्व उसकी बिक्री (₹ में) कितनी थी?
    1. ₹1,12,320
    2. ₹88,000
    3. ₹1,35,000
    4. ₹1,08,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,08,000

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PWZ
    2. BIL
    3. YEI
    4. OVY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YEI

  72. प्र.72Reasoning
    सात बॉक्स C, D, E, M, N, O और P एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों। केवल D को C के ऊपर रखा गया है। केवल E को C और M के बीच रखा गया है। केवल P को N के नीचे रखा गया है। O और P के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित तरीके से FI 11 का संबंध KN 8 से है। उसी तरीके से, NQ 25 का संबंध SV 22 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, OR 17 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. JM 11
    2. UW 14
    3. TW 14
    4. TW 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — TW 14

  74. प्र.74Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 32 + 8 × 2 − 12 ÷ 5 = ?
    1. 87
    2. 88
    3. 89
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 88

  75. प्र.75Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. MHN
    2. IDJ
    3. SNU
    4. PKQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — SNU

  76. प्र.76Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 एवं 3 में तोड़ना और फिर 1 एवं 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 24, 66 18, 48
    1. 30, 84
    2. 20, 56
    3. 22, 58
    4. 28, 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30, 84

  77. प्र.77Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? Z122Y V101U R82Q N65M ?
    1. J50I
    2. K49L
    3. K50L
    4. J49I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — J50I

  78. प्र.78Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A = B' का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, 'A A = C @ D * R है, तो W का R से क्या संबंध है?
    1. माता की माता का भाई
    2. माता के पिता
    3. पिता
    4. भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता की माता का भाई

  79. प्र.79Reasoning
    सात व्यक्ति G, H, I, K, L, M और S, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। I और S के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M, S के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। H के दाएं कोई नहीं बैठा है। H और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, L के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। G और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  80. प्र.80Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी ईंट, चम्मच हैं। कोई भी ईंट, क्रि केट नहीं है। निष्कर्ष (I): कुछ क्रि केट, चम्मच हैं। निष्कर्ष (II): सभी चम्मच, क्रि केट हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  81. प्र.81Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ होमस्टे, रिसॉर्ट हैं। कुछ रिसॉर्ट, महल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ होमस्टे, महल हैं। (II) सभी महल, रिसॉर्ट हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  82. प्र.82Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 18 23 17 24 16 ?
    1. 20
    2. 25
    3. 34
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25

  83. प्र.83Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOAN’ को ‘4257’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘NIKE’ को ‘1346’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 7
    2. 6
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  84. प्र.84Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 6 6 7 11 20 ?
    1. 37
    2. 36
    3. 35
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 36

  85. प्र.85Reasoning
    तीर्थ, बिंदु Y से यात्रा शुरू करके उत्तर की ओर 23 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 27 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है और बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90- डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 5 km, पूर्व की ओर
    2. 4 km, उत्तर की ओर
    3. 5 km, दक्षिण की ओर
    4. 9 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 km, उत्तर की ओर

  86. प्र.86Reasoning
    सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के ऊपर केवल C को रखा गया है। D और E के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। B के नीचे केवल A को रखा गया है। F को E के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। B और F के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  87. प्र.87Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। MUV : QPZ UKD : YFH
    1. TLW : XQA
    2. CAL : GVP
    3. SLU : VGX
    4. FCV : KZQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CAL : GVP

  88. प्र.88Reasoning
    लक्ष्मण बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 1 km, पश्चिम की ओर
    2. 4 km, पश्चिम की ओर
    3. 3 km, पश्चिम की ओर
    4. 2 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 km, पश्चिम की ओर

  89. प्र.89Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित तरीके से CHRX का संबंध HMXD से है। उसी तरीके से, WBPV का संबंध BGVB से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LQHN का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. QVTN
    2. QTYU
    3. QVNT
    4. QTNV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QVNT

  90. प्र.90Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 561 562 564 ? 571 576
    1. 566
    2. 568
    3. 569
    4. 567
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 567

  91. प्र.91Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 7 ÷ 4 + 20 − 72 × 6 = ?
    1. 33
    2. 26
    3. 13
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  92. प्र.92Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘DELT’ को ‘1473’ और ‘BLED’ को ‘7234’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘B’ का कूट क्या है?
    1. 3
    2. 4
    3. 7
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  93. प्र.93Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FIL ADG VYB QTW ?
    1. ROL
    2. LRO
    3. LOR
    4. RLO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — LOR

  94. प्र.94Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 A 3 D 8 B 2 C 12 = ?
    1. 12
    2. 7
    3. 2
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  95. प्र.95Reasoning
    सात डिब्बे G, H, I, K, L, M और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। I और K के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। I के ऊपर केवल S को रखा गया है। M और G के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। H को L के ठीक ऊपर रखा गया है। G को H के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। ऊपर से चौथे स्थान पर कौन-सा डिब्बा रखा है?
    1. M
    2. H
    3. G
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H

  96. प्र.96Reasoning
    यदि संख्या 95423671 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे तथा दाएं से चौथे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 8
    2. 10
    3. 9
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  97. प्र.97Reasoning
    L, M, N, O, Q, R, और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। R, O के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। S के बाएं गिनने पर O और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। L के दाएं गिनने पर Q और L के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N, Q का निकटतम पड़ोसी है। M के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. L
    2. Q
    3. N
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  98. प्र.98Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. FI-KD
    2. JM-OH
    3. CF-HB
    4. NQ-SL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CF-HB

  99. प्र.99Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) @ 3 5 1 7 % @ 2 © 1 © © 4 4 9 & © 1 © £ 5 5 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  100. प्र.100Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंको वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 475 648 857 591 362 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के तीसरे अंक में 1 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याएँ सम हो जाएंगी?
    1. दो
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1124334353617184911021121211331421521611721831932032132212342412522612722842913023143223333423533623713833944014134224344444524644734814935025115245325425515635725845936036146236326446536646716816917047137217337427537617717817948018138228348428528628728818939049149249339439529619749839931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 13 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner