1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 16 मार्च 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 16 मार्च 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

16 मार्च 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 9 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
16 मार्च 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    कंप्यूटर सिस्टम का एक प्रमुख अभिलक्षण 'डिलीजेंस (Diligence)' है। निम्नलिखित में से कौन-सा परिदृश्य मुख्य रूप से कंप्यूटर सिस्टम की एक ऐसी सीमा को उजागर करता है जिसे उसके डिलीजेंस द्वारा दूर नहीं किया जा सकता है?
    1. कंप्यूटर का उपयोग सुबह उड़ानें बुक करने और दोपहर में कोड लिखने के लिए किया जाता है।
    2. कंप्यूटर प्रति सेकंड ट्रिलियन गणनाएँ करता है, जो किसी भी मानव की तुलना में बहुत तेज़ है।
    3. कंप्यूटर गलत आउटपुट उत्पन्न करता है क्योंोंकि दर्ज किया गया प्रारंभिक डेटा त्रुटिपूर्ण था।
    4. कंप्यूटर बिना किसी अवधान-ह्रास के लगातार 72 घंटों तक डेटा संसाधित करना जारी रखता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कंप्यूटर गलत आउटपुट उत्पन्न करता है क्योंोंकि दर्ज किया गया प्रारंभिक डेटा त्रुटिपूर्ण था।

  2. प्र.2Reasoning
    विंडोज 11 में फ़ाइल प्रबंधन के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) जब किसी फ़ाइल को डिलीट किया जात है, और उसे रीसायकल बिन में मूव किया जाता है, तो उसका कंटेंट स्टोरेज डिस्क से तुरंत और स्थायी रूप से इरेज़ (erase) हो जाता है। (ii) फ़ाइल पाथ (C: > Users > Documents > file.txt) एक सख्त पदानुक्रमित संरचना है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक फ़ाइल का एक अद्वितीय पाथ होता है।
    1. (i) असत्य, (ii) सत्य
    2. (i) सत्य, (ii) सत्य
    3. (i) सत्य, (ii) असत्य
    4. (i) असत्य, (ii) असत्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (i) असत्य, (ii) सत्य

  3. प्र.3General Awareness
    2025 में, प्रमुख भारतीय शहरों के लिए जारी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक में कौन-सा शहर शीर्ष पर रहा?
    1. कोलकाता
    2. मुंबई
    3. रांची
    4. शिलांग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शिलांग

  4. प्र.4Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? JMO 50 MPR 61 PSU 72 SVX 83 ?
    1. VEO 93
    2. VZZ 94
    3. VYA 94
    4. VXZ 93
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VYA 94

  5. प्र.5General Awareness
    1909 के भारतीय परिषद अधिनियम के किस प्रावधान की सबसे अधिक आलोचना की गई, क्योंोंकि इसने भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन की एकता को कमजोर किया था?
    1. गवर्नर-जनरल की परिषद में भारतीयों का समावेश
    2. प्रेसीडेंसियों में कार्यकारी परिषदों की शुरुआत
    3. अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों का निर्माण
    4. विधान परिषदों का विस्तार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों का निर्माण

  6. प्र.6Mathematics
    निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। सभी संख्याएँ एक अंक वाली संख्याएँ हैं। (बाएँ) G 6 E * @ # 3 D 2 % 7 4 Y & 5 + C R K S T (दाएँ) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद एक अक्षर है?
    1. 2
    2. 0
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  7. प्र.7Mathematics
    दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 1116 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 186 है। यदि उनमें से एक संख्या 372 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 372
    2. 465
    3. 930
    4. 558
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 558

  8. प्र.8Mathematics
    जसप्रीत ने ₹28,450 की धनराशि 20% वार्षिक ब्याज दर पर जमा की जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। 2 वर्ष बाद जसप्रीत को प्राप्‍त कुल मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹40,968
    2. ₹40,624
    3. ₹40,958
    4. ₹41,126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹40,968

  9. प्र.9General Awareness
    निम्न में से किस शॉर्टकट द्वारा डॉक्यूमेंट में संपूर्ण कंटेंट को सेलेक्ट किया जाता है?
    1. Ctrl+S
    2. Ctrl+R
    3. Ctrl+E
    4. Ctrl+A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Ctrl+A

  10. प्र.10General Awareness
    भारत कितनी बार UNFCCC को अपनी बाइएनियल अपडेट रिपोर्ट (BURs) प्रस्तुत करता है?
    1. प्रत्येक दो वर्ष में
    2. प्रत्येक वर्ष में
    3. प्रत्येक तीन वर्ष में
    4. प्रत्येक पाँच वर्ष में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रत्येक दो वर्ष में

  11. प्र.11Reasoning
    इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। प्रश्न: पाँच मित्र - गौरव, हिमांशु, ईशान, लोकेश और मुकुल - की आयु अलग-अलग है। तीसरा सबसे बड़ा कौन है? (I) ईशान, गौरव से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है। (II) मुकुल, ईशान से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है।
    1. कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    2. प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।
    3. कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    4. कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

  12. प्र.12Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. FI-JM
    2. ZD-CG
    3. QU-TX
    4. KO-NR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FI-JM

  13. प्र.13Reasoning
    दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? 3 10 24 45 73 ?
    1. 104
    2. 111
    3. 109
    4. 108
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 108

  14. प्र.14Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष रूप से प्रार्थना समाज से संबंधित नहीं है?
    1. महादेव गोविंद रानाडे
    2. आत्माराम पांडुरंग
    3. देवेन्द्रनाथ टैगोर
    4. आर.सी. भंडारकर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — देवेन्द्रनाथ टैगोर

  15. प्र.15Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 20 22 25 30 37 ?
    1. 51
    2. 49
    3. 55
    4. 48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 48

  16. प्र.16Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  17. प्र.17General Awareness
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा (11–12 नवंबर 2025) के दौरान, किस जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया था?
    1. 720 MW मंगदेछु HEP
    2. 1200 MW पुनात्सांांगछू-I HEP
    3. 1020 MW पुनात्सांांगछू-II HEP
    4. 336 MW चूखा HEP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1020 MW पुनात्सांांगछू-II HEP

  18. प्र.18Reasoning
    सात व्यक्ति B, C, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के दाएँ से गिनने पर, P और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O और P के बीच केवल S बैठा है। Q, B के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। C, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के बाएँ, तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. P
    2. O
    3. B
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — O

  19. प्र.19Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : EGC :: QSO : %
    1. # = TYF; % = NHG
    2. # = HJF; % = NPL
    3. # = NJG; % = NKJ
    4. # = GTF; % = NNH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — # = HJF; % = NPL

  20. प्र.20Mathematics
    एक दुकानदार एक वस्तु को 60% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह सदोष तुला का उपयोग करके 90% लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर कितने वास्तविक वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?
    1. 214.1 gm
    2. 209.5 gm
    3. 210.5 gm
    4. 213.6 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 210.5 gm

  21. प्र.21General Awareness
    दिसंबर 2025 में हस्ताक्षरित भारत-लाइबेरिया समझौता-ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा था?
    1. रक्षा विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करना
    2. संयुक्त अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत करना
    3. औषधि गुणवत्ता मानकों पर सहयोग बढ़ाना
    4. नए राजमार्गों का निर्माण करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — औषधि गुणवत्ता मानकों पर सहयोग बढ़ाना

  22. प्र.22Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  23. प्र.23General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के महाराष्ट्र के दौलताबाद किले के भीतर स्थि त एक महत्वपूर्ण स्मारक नहीं है?
    1. सिकंदर किला
    2. जामी मस्जि द
    3. चांद मीनार
    4. भारतमाता मंदिर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सिकंदर किला

  24. प्र.24Mathematics
    एक व्यापारी दो वस्तुएँ X और Y प्रत्येक को ₹800 की दर से खरीदता है। वह दोनों वस्तुओं पर समान मूल्य अंकित करता है। वह X को 45% और 73% की दो क्रमिक छूटें देकर बेचता है और लाभ के रूप में ₹523 अर्जित करता है। यदि वह Y को 89% की एकल छूट पर बेचता है, तो Y पर लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 21.5%
    2. 22%
    3. 21%
    4. 22.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22.5%

  25. प्र.25Mathematics
    यदि समीकरण x2 – 3px + q = 0 और x2 – 2kx + t = 0 का एक मूल उभयनिष्ठ है, और पहले समीकरण के मूल बराबर हैं, तो (t + q)2 का मान क्या है?
    1. 9p2k2
    2. 4pk
    3. (3p – 2k)
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9p2k2

  26. प्र.26Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G + R x W ÷ D - M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
    1. माता
    2. माता की बहन
    3. बहन
    4. माता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — माता की बहन

  27. प्र.27Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : OIM :: ICG : %
    1. # = LPO, % = GJH
    2. # = MKO, % = GMK
    3. # = QKO, % = GAE
    4. # = MKO, % = GMJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = QKO, % = GAE

  28. प्र.28Reasoning
    सात व्यक्ति , K, L, M, N, P, Q और R, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों। N के दाएँ से गिनती करने पर N और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, R के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। K के बाएँ से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. N
    2. L
    3. P
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  29. प्र.29Mathematics
    दो ट्रेनें 110 km/hr और 120 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक ट्रेन की लंबाई 450 m है। दोनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पार करने में 12 सेकंड का समय लगता है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (m में) (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 316.67
    2. 317.34
    3. 318.7
    4. 314.28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 316.67

  30. प्र.30Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सी प्रणाली सरकारी विकास नीति की आधारशिला बन गई है और अधिकांश ग्रामीण विकास कार्यक्रमों से संबंधित है?
    1. स्वच्छ भारत अभियान
    2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार सशक्ति करण योजना (MGNRES)
    3. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)
    4. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)

  31. प्र.31Mathematics
    3 अज्ञातों वाले निम्नलिखित 3 समीकरणों के निकाय हल कीजिए। x − 3z = −5 2x − y + 2z = 16 7x − 3y − 5z = 19
    1. x = 4, y = −2, z = −3
    2. x = −4, y = 2, z = −3
    3. x = 4, y = −2, z = 3
    4. x = −4, y = 3, z = −2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x = 4, y = −2, z = 3

  32. प्र.32Mathematics
    पतंग उड़ा रहा एक लड़का 24.4 m लंबी डोर को इस प्रकार पकड़ता है कि वह भूमि से 30° का कोण बनाती है। भूमि से पतंग की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 12.2 m
    2. 13.2 m
    3. 11.5 cm
    4. 13.6 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12.2 m

  33. प्र.33Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत के संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के रूप में समाहित गांधीवादी आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है?
    1. सभी के लिए उपयुक्त रोजगार सुनिश्चित करना
    2. बच्चोंों को शोषण से बचाना
    3. जीवन स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ाना
    4. ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना

  34. प्र.34General Awareness
    भारत की 1991 से पूर्व की आर्थिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा, क्षेत्रीय GDP योगदान और रोजगार समावेश के बीच विरोधाभास को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
    1. सेवाओं ने GDP वृद्धि और रोजगार सृजन में समान रूप से योगदान दिया।
    2. GDP और रोजगार में सबसे अधिक योगदान उद्योग का था।
    3. विनिर्माण क्षेत्र, रोजगार का प्रमुख स्रोत बन गया।
    4. GDP की गिरावट में कृषि का योगदान रहा, लेकिन इसने अधिकांश रोजगार का समावेश किया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — GDP की गिरावट में कृषि का योगदान रहा, लेकिन इसने अधिकांश रोजगार का समावेश किया।

  35. प्र.35General Awareness
    किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अंतर्गत बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया?
    1. 91वां संशोधन अधिनियम, 2003
    2. 92वां संशोधन अधिनियम, 2003
    3. 86वां संशोधन अधिनियम, 2002
    4. 93वां संशोधन अधिनियम, 2005
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 92वां संशोधन अधिनियम, 2003

  36. प्र.36General Awareness
    दिल्ली महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग की महिला सुरक्षा नीति, 2025 के तहत, यदि महिला कर्मचारियों को देर रात तक काम करने की आवश्यकता होती है, तो उनके लिए क्या अनिवार्य व्यवस्था की जानी चाहिए?
    1. परिवहन
    2. बोनस
    3. रात्रिभोज
    4. निवास स्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परिवहन

  37. प्र.37Mathematics
    यदि संख्या 5723946 के प्रत्येक सम अंक में 3 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक विषम अंक से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार दिखाई देंगे?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  38. प्र.38Mathematics
    100 पुरुषों के पास 26 दिनों का राशन है। यदि 50 पुरुष चले गए, तो शेष पुरुषों के लिए वही राशन कितने दिनों तक चलेगा?
    1. 50
    2. 56
    3. 54
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 52

  39. प्र.39General Awareness
    कांच के प्रिज्म द्वारा स्पेक्ट्रम का निर्माण ________ के कारण होता है।
    1. अपवर्तन
    2. परावर्तन
    3. परिक्षेपण
    4. प्रकीर्णन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — परिक्षेपण

  40. प्र.40General Awareness
    चोल साम्राज्य में, ब्राह्मणों को दान में दी गई कर-मुक्त भूमि, जहाँ वे बस गए थे, __________ के नाम से जानी जाती थी।
    1. गर्भगृह
    2. वलनाडु
    3. अग्रहारम
    4. महासभा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अग्रहारम

  41. प्र.41Mathematics
    प्रथम 62 सम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 61
    2. 64
    3. 63
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 63

  42. प्र.42Mathematics
    1. -12
    2. -3
    3. -6
    4. -10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — -6

  43. प्र.43General Awareness
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। केवल चार व्‍यक्ति यों की परीक्षा V के बाद है। केवल चार व्‍यक्ति यों की परीक्षा S से पहले है। P की परीक्षा R के बाद लेकिन V से पहले है। T की परीक्षा Q के बाद किसी दिन है लेकिन रविवार को नहीं है। Q और U के बीच कितने व्‍यक्ति यों की परीक्षा है?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  44. प्र.44General Awareness
    भारत में किस नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग 57 (NW-57) विकसित किया गया है?
    1. कोपिली नदी
    2. गंडक नदी
    3. ज़ुआरी नदी
    4. काली नदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोपिली नदी

  45. प्र.45Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा, 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद भारत की मौद्रिक नीति में हुए संरचनात्मक समायोजन को प्रदर् शित करता है?
    1. नियामक उपकरण के रूप में खुला बाजार के संचालन का उन्मूलन
    2. रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप में कमी के साथ बाजार द्वारा निर्धारित ब्याज दरें
    3. कृषि और MSME के लिए नियंत्रित ऋण दरें
    4. घाटे के वित्तपोषण के माध्यम से मुद्रा आपूर्ति का विस्तार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप में कमी के साथ बाजार द्वारा निर्धारित ब्याज दरें

  46. प्र.46General Awareness
    गुप्तोत्तर काल में "सामंत" (Samantas) कौन थे?
    1. धार्मिक प्रमुख
    2. सामंती स्वामी
    3. वास्तुकार
    4. किसान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सामंती स्वामी

  47. प्र.47General Awareness
    2001 और 2011 के बीच, भारत की साक्षरता दर में पुरुष-महिला अंतर __________ ।
    1. शून्य हो गया।
    2. बढ़ा गया।
    3. समान रहा।
    4. कम हो गया है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कम हो गया है।

  48. प्र.48Mathematics
    यदि a : b :: b : c; c = 4a; और b = 6 है, तो c का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 20
    3. 8
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  49. प्र.49Mathematics
    ईंधन की कीमत लगातार तीन महीनों में 40%, 60% और 60% घटती है, लेकिन चौथे महीने में 70% बढ़ जाती है। चौथे महीने में ईंधन की कीमतों में इसकी मूल कीमत की तुलना में कितना प्रतिशत वृद्धि या कमी हुई है?
    1. 84.38% की कमी
    2. 83.68% की कमी
    3. 80.38% की वृद्धि
    4. 87.04% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 83.68% की कमी

  50. प्र.50Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चाय, स्नैक है। सभी चाय, ब्रंच है। सभी ब्रंच, डिनर हैं। निष्कर्ष: (I) सभी चाय, डिनर है। (II) कुछ ब्रंच, स्नैक हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।

  51. प्र.51Mathematics
    निम्नलिखित डेटासेट एक महीने में 25 विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों की संख्या को दर्शाता है: 2 , 4 , 4 , 5 , 5 , 5 , 6 , 7 , 7 , 7 , 7 , 8 , 8 , 9 , 9 , 10 , 10 , 11 , 11 , 12 , 13 , 13 , 13 , 15 , 16 डेटासेट का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 11
    3. 7
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  52. प्र.52General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने विषयों को आरक्षि त और स्थानांतरित सूचियों में विभाजित करके द्वैध शासन की शुरुआत की?
    1. भारत सरकार अधिनियम, 1919
    2. भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
    3. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    4. भारत सरकार अधिनियम, 1909
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारत सरकार अधिनियम, 1919

  53. प्र.53Mathematics
    साधारण ब्याज पर कोई धनराशि किस वार्षिक दर (प्रतिशत में) से 16 वर्षों में स्वयं की 5 गुनी हो जाएगी?
    1. 23
    2. 50
    3. 27
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  54. प्र.54General Awareness
    प्रत्येक सामान्य निर्वाचन के पश्चात् प्रथम सत्र के आरंभ में और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिया जाने वाला विशेष अभिभाषण, भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत उल्लि खित है?
    1. अनुच्छेद 87
    2. अनुच्छेद 86
    3. अनुच्छेद 85
    4. अनुच्छेद 88
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 87

  55. प्र.55Mathematics
    5 : 12, 14 : 31, 8 : 33 और 17 : 39 में सबसे बड़ा अनुपात कौन-सा है?
    1. 17 : 39
    2. 14 : 31
    3. 8 : 33
    4. 5 : 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14 : 31

  56. प्र.56Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'VAJR' को '102' के रूप में और 'DOTG' को '92' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'ZELW' का कूट क्या होगा?
    1. 132
    2. 124
    3. 121
    4. 138
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 132

  57. प्र.57General Awareness
    बेंगलुरु में प्रसिद्ध नृत्यग्राम संस्थान की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?
    1. प्रतिमा गौरी
    2. बिजयिनी सतपथी
    3. पवित्रा रेड्डी
    4. सुरुपा सेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रतिमा गौरी

  58. प्र.58Mathematics
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाता है तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 156 × 12 − 13 ÷ 8 + 71 = ?
    1. 43
    2. 45
    3. 46
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 46

  59. प्र.59General Awareness
    तमिल साहित्यि क कृति 'इरैयनार अहप्पोरुल (Iraiyanar Ahapporul)' किस शताब्दी की है?
    1. 8वीं शताब्दी ईस्वी
    2. 5वीं शताब्दी ईस्वी
    3. 11वीं शताब्दी ईस्वी
    4. 7वीं शताब्दी ईस्वी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8वीं शताब्दी ईस्वी

  60. प्र.60General Awareness
    भारत सरकार के अनुसार, जुलाई 2023 में आकस्मि क बाढ़ ने किस राज्य में कई शक्ति स्टेशनों के कामकाज को बुरी तरह से बाधित किया था?
    1. अरुणाचल प्रदेश
    2. सिक्कि म
    3. उत्तराखंड
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हिमाचल प्रदेश

  61. प्र.61Mathematics
    रीमा और जूही, प्रत्येक जब अकेले काम करती हैं, तो एक काम को क्रमशः 12 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकती हैं। दोनों बारी-बारी (एक दिन छोड़कर) से काम करती हैं, रीमा पहले दिन से और जूही दूसरे दिन से काम शुरू करती है। काम पूरा करने में कुल कितने दिन लगेंगे?
    1. 16
    2. 18
    3. 24
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18

  62. प्र.62Mathematics
    1. ₹22,800
    2. ₹23,800
    3. ₹22,000
    4. ₹21,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹22,000

  63. प्र.63Mathematics
    विहाना 11 km उत्तर की ओर चलती है, फिर बाएं मुड़कर 7 km चलती है। इसके बाद वह पुनः बाएं मुड़कर 11 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 2 km चलती है और बिंदु R पर पहुँचती है। बिंदु R आरंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
    1. 9 km, पश्चिम
    2. 11 km, पूर्व
    3. 8 km, पूर्व
    4. 10 km, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9 km, पश्चिम

  64. प्र.64General Awareness
    जुलाई 2025 में अनुमोदित ELI योजना के अंतर्गत, पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत एक महीने का वेतन कितनी राशि तक मिलेगा?
    1. ₹20,000
    2. ₹15,000
    3. ₹12,000
    4. ₹10,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹15,000

  65. प्र.65Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. DF-EG
    2. LN-MO
    3. KM-NP
    4. HJ-IK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KM-NP

  66. प्र.66Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न "?" के स्थान पर आयेगा? QIL 14, UMP 18, YQT 22, CUX 26, ?
    1. GYB 30
    2. GXZ 32
    3. GZD 30
    4. HZC 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — GYB 30

  67. प्र.67General Awareness
    2025 में, कौन-सा देश आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का 90वां राज्य सदस्य बना है?
    1. मालदीव (Maldives)
    2. किरीबाती (Kiribati)
    3. तुवालू (Tuvalu)
    4. नाउरु (Nauru)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तुवालू (Tuvalu)

  68. प्र.68Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) B * £ J E % T Y (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
    1. 5
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  69. प्र.69Mathematics
    1. 116°
    2. 122°
    3. 58°
    4. 29°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 58°

  70. प्र.70Reasoning
    J, K, L, R, S और T एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। J और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। S और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। L और K के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। L क्रमांक 1 वाले तल पर रहता है। J, K के ऊपर रहता है। R और S के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  71. प्र.71General Awareness
    निम्नलिखित में से किस मंत्रिमंडल समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नहीं करते हैं?
    1. संसदीय कार्यों की मंत्रिमंडल समिति
    2. आर्थिक कार्यों की मंत्रिमंडल समिति
    3. रोजगार और कौशल विकास की मंत्रिमंडल समिति
    4. निवेश और वृद्धि की मंत्रिमंडल समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संसदीय कार्यों की मंत्रिमंडल समिति

  72. प्र.72Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 547 589 652 598 637 (दाएं) (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोटः सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए तो परिणाम क्या प्राप्त होगा?
    1. 9
    2. 12
    3. 14
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  73. प्र.73Mathematics
    1. 76.25
    2. 72.25
    3. 78.25
    4. 74.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 76.25

  74. प्र.74Mathematics
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (19,21,55) (8,9,23)
    1. (22,21,67)
    2. (20,12,79)
    3. (7,5,3)
    4. (1,21,19)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (22,21,67)

  75. प्र.75Mathematics
    नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्‍याएं प्राप्‍त होती है। दिए गए विकल्पों में से कौन- सा विकल्प प्रश्न में दी गई संक्रि याओं के समान समूह का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रि या 3+7 नहीं हो सकती क्योंोंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 6 - 11 - 22 - 32; 9 - 14 - 28 - 38
    1. 13-18-36-46
    2. 12-17-34-54
    3. 7-12-24-14
    4. 14-19-38-58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13-18-36-46

  76. प्र.76General Awareness
    शुक्र के वायुमंडल में मौजूद अम्ल ________ है।
    1. HNO3
    2. HCOOH
    3. HCl
    4. H2SO4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H2SO4

  77. प्र.77Mathematics
    पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा आभासी बल उत्तरी गोलार्ध में पवनों को दाईं ओर और दक्षि णी गोलार्ध में पवनों को बाईं ओर विक्षेपित करता है?
    1. कोरिऑलिस बल
    2. घर्षण बल
    3. गुरूत्वीय बल
    4. दाब प्रवणता बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोरिऑलिस बल

  78. प्र.78Mathematics
    11 परिणामों का औसत 61 है। यदि पहले 6 परिणामों का औसत 64 है और अंतिम 6 का औसत 61 है, तो 6वां परिणाम ज्ञात कीजिए।
    1. 79
    2. 80
    3. 81
    4. 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 79

  79. प्र.79General Awareness
    भारत में निम्नलिखित में से किस द्वीपसमूह में बैरन द्वीप पर सक्रि य ज्वालामुखी होने का पता चला है?
    1. लक्षद्वीप
    2. मिनिकॉय द्वीप
    3. अंडमान और निकोबार द्वीप
    4. रामेश्वरम द्वीप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंडमान और निकोबार द्वीप

  80. प्र.80General Awareness
    नीति आयोग के 'SDG इंडेक्स पूर्वोत्तर जिले 2023-24 (SDG Index NE Districts 2023–24)' में मिजोरम के किस जिले को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में मान्यता दी गई?
    1. ह्नाहथिआल
    2. आईजोल
    3. लुंगलेई
    4. चम्फाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ह्नाहथिआल

  81. प्र.81Mathematics
    1. 1000
    2. 100000
    3. 100
    4. 10000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 100000

  82. प्र.82Reasoning
    कौन-सा प्रावधान भारत के संविधान के लागू होने से पहले पाकिस्तान से आकर भारत में बसे व्यक्ति यों की नागरिकता से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 6
    2. अनुच्छेद 10
    3. अनुच्छेद 5
    4. अनुच्छेद 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 6

  83. प्र.83Mathematics
    1. 55.61 cm3
    2. 42.62 cm3
    3. 50.24 cm3
    4. 40.55 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50.24 cm3

  84. प्र.84Mathematics
    एक दुकानदार ने ₹520 प्रति दर्जन की दर से 59 दर्जन वस्तुएँ खरीदीं। उसने प्रत्येक वस्तु को ₹52 की दर से बेचा। उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ?
    1. 23%
    2. 20%
    3. 21%
    4. 19%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20%

  85. प्र.85General Awareness
    X, Y, Z, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। U के ऊपर केवल Z रहता है। U के ठीक नीचे T रहता है। S के नीचे केवल Y रहता है। तल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
    1. U
    2. S
    3. T
    4. Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — T

  86. प्र.86Mathematics
    एक वृत्ताकार रनिंग ट्रैक पर, P को 5 चक्कर पूरे करने में 40 मिनट लगते हैं। R को 7 चक्कर पूरे करने में उतना ही समय लगता है जितना P को 6 चक्कर पूरे करने में लगता है। यदि वे व्यास के दो अलग-अलग छोरों से एक ही दिशा में दौड़ना शुरू करते हैं, तो वे पहली बार _________ मिनट के बाद मिलेंगे।
    1. 20
    2. 28
    3. 30
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  87. प्र.87Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALIT’ को ‘2159’ के रूप में और ‘HILT’ को ‘6912’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
    1. 1
    2. 6
    3. 9
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  88. प्र.88General Awareness
    रामानुज के श्री वैष्णव परंपरा के निम्नलिखित में से किस प्रमुख अनुयायी ने उत्तर भारत में भक्ति संबंधी उपदेशों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
    1. नामदेव
    2. रामानुजाचार्य
    3. माध्वाचार्य
    4. रामानंद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रामानंद

  89. प्र.89General Awareness
    मानव शरीर में ऊतकों के निर्माण और मरम्‍मत के लिए मुख्य रूप से कौन-सा पोषक उत्तरदायी है?
    1. वसा
    2. कार्बोहाइड्रेट
    3. प्रोटीन
    4. विटामिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रोटीन

  90. प्र.90Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  91. प्र.91Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : ZJR :: PZH : %
    1. # = TDL % = VFN
    2. # = TDL % = VCN
    3. # = UDL % = VFN
    4. # = TDM % = VFN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — # = TDL % = VFN

  92. प्र.92Mathematics
    किसी संख्या में 25% की वृद्धि करने पर वह एक ऐसी संख्या के बराबर हो जाती है जो तीसरी संख्या से 20% कम है। पहली संख्या और तीसरी संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 27:38
    2. 16:25
    3. 9:16
    4. 25:36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16:25

  93. प्र.93Mathematics
    सुमन, कुणाल और पूजा ने क्रमशः ₹1050, ₹1510 और ₹1280 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1650 है, तो लाभ में पूजा का शेयर कितना है?
    1. ₹550
    2. ₹548
    3. ₹551
    4. ₹549
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹550

  94. प्र.94General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-से आयन, पर्णहरित (chlorophyll) की प्रकाश अवशोषित करने में सहायता करते हैं?
    1. Ca
    2. Na
    3. Mg
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Mg

  95. प्र.95Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 व 3 में तोड़ना और फिर 1 व 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (44, 968, 22) (26, 650, 25)
    1. (15, 348, 23)
    2. (34, 173, 5)
    3. (23, 210, 9)
    4. (18, 108, 6)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (18, 108, 6)

  96. प्र.96Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, T + J का अर्थ है कि ‘T, J का पिता है’, T - J का अर्थ है कि ‘T, J की पुत्री है’, T X J का अर्थ है कि ‘T, J की माता है’, और T # J का अर्थ है कि ‘T, J का पति है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G # A - R + K' हो, तो G का R से क्या संबंध है?
    1. पति
    2. बहन का पति
    3. पुत्री का पति
    4. पति का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुत्री का पति

  97. प्र.97General Awareness
    2025 में, किस संयुक्त राष्ट्र निकाय ने शहरीकरण पद्धति की डिग्री (Degree of Urbanization methodology) का उपयोग करके विश्व शहरीकरण संभावनाएँ रिपोर्ट जारी की?
    1. संयुक्त राष्ट्र मानव आवास कार्यक्रम (UN-Habitat)
    2. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (UN DESA)
    3. संयुक्त राष्ट्र सांख्यि की आयोग
    4. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (UN DESA)

  98. प्र.98Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी बाघ, भेड़िया हैं। सभी सियार, भेड़िया हैं। सभी जानवर, भेड़िया हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जानवर, बाघ हैं। (II) कुछ सियार, जानवर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  99. प्र.99Mathematics
    दो लचीली परतों (flexible layers) को एक साथ प्रेस करके किस प्रकार की टचस्क्रीन काम करती है, जिससे यह नाखून या प्लास्टि क स्टाइलस (fingernail or plastic stylus) जैसी अचालकीय वस्तु से इनपुट को डिटेक्‍ट कर सकती है?
    1. रेसिस्टि व टच (Resistive touch)
    2. इंफ्रारेड ग्रिड टच (Infrared grid touch)
    3. कैपेसिटिव टच (Capacitive touch)
    4. सरफेस अकूस्टि क वेव (Surface acoustic wave)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेसिस्टि व टच (Resistive touch)

  100. प्र.100General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, मंत्रिपरिषद की त्रि-स्तरीय संरचना को सटीक रूप से निरूपित करता है?
    1. प्रधानमंत्री – राज्य मंत्री – कैबिनेट मंत्री
    2. कैबिनेट मंत्री – राज्य मंत्री – उप-मंत्री
    3. कैबिनेट मंत्री – उप-मंत्री – राज्यपाल
    4. मुख्यमंत्री – राज्य मंत्री – उप-मुख्यमंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कैबिनेट मंत्री – राज्य मंत्री – उप-मंत्री

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1321344353637481941011141211341431541641731821922032132232312442512622732842913033133213343443523613733843934034134234344414524624744844925015135215345415525615715835916046126236316426536616736836937027117217317417517647717817938018128218338428538648728848939039119229319439549639729839911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 16 मार्च 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner