1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 20 जून 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 20 जून 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

20 जून 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
20 जून 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    जनवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किसे CRPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
    1. मनीष सिंघल
    2. संजीव रंजन
    3. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
    4. बहादुर सिंह सागू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

  2. प्र.2General Awareness
    वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित, माल एवं सेवा कर (उगाही एवं उपकरों के संग्रहण की अवधि) नियम, 2022 के अनुसार, भारत में किस दिनांक तक GST क्षतिपूर्ति उपकर लगाया जाएगा?
    1. 31 मार्च 2026
    2. 31 दिसंबर 2025
    3. 31 दिसंबर 2026
    4. 30 जून 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 31 मार्च 2026

  3. प्र.3Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है? A) जब एक तिर्यक छेदी रेखा, दो रेखाओं को इस प्रकार काटती है कि संगत कोणों का युग्म बराबर हो, तो रेखाएँ समांतर होती हैं। B) जब एक तिर्यक छेदी रेखा, दो रेखाओं को इस प्रकार काटती है कि एकांतर अंतः कोणों का युग्म बराबर हो, तो रेखाएँ समांतर होती हैं। C) जब एक तिर्यक छेदी रेखा, दो रेखाओं को इस प्रकार काटती है कि तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर स्थि त अंतः कोणों का युग्म पूरक होता है, तो रेखाएँ समांतर होती हैं। D) जब एक तिर्यक छेदी रेखा, दो रेखाओं को इस प्रकार काटती है कि तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर स्थि त अंतः कोणों का युग्म संपूरक होता है, तो रेखाएँ समांतर होती हैं।
    1. केवल D
    2. केवल A
    3. केवल C
    4. केवल B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल C

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने और विदेश में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का पहला संस्करण फहराने के लिए किसे 'भारतीय क्रांांति की जननी' के रूप में जाना जाता है?
    1. विजया लक्ष्मी पंडित
    2. मैडम भीकाजी कामा
    3. एनी बेसेंट
    4. सरोजिनी नायडू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मैडम भीकाजी कामा

  5. प्र.5General Awareness
    मार्च 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तत्वावधान में राष्ट्रीय TB उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) भारत में कितने दिनों के लिए लागू किया गया था?
    1. 90
    2. 150
    3. 100
    4. 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 100

  6. प्र.6Mathematics
    यदि एक आयत की लंबाई 6 m बढ़ा दी जाए और चौड़ाई 5 m घटा दी जाए, तो इसका क्षेत्रफल 7 m2 बढ़ जाता है। यदि लंबाई 6 m घटा दी जाए और चौड़ाई 7 m बढ़ा दी जाए, तो इसका क्षेत्रफल 31 m2 जाता है। मूल आयत का परिमाप (m में) कितना है?
    1. 214
    2. 215
    3. 217
    4. 216
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 214

  7. प्र.7Mathematics
    यदि संख्या 7532168 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बायें से तीसरे तथा दायें से दूसरे अंक के मध्य क्या अंतर होगा?
    1. 0
    2. 1
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  8. प्र.8General Awareness
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार को शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। P की परीक्षा बुधवार को होती है। P और S के बीच ठीक 3 लोगों की परीक्षा होती है। V की परीक्षा T के ठीक बाद होती है, और Q की परीक्षा T से ठीक पहले होती है। U और T के बीच केवल 3 लोगों की परीक्षा होती है। Q के बाद कितने लोगों की परीक्षा होती है?
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  9. प्र.9General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नचिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 536, 513, 480, ?, 384, 321
    1. 447
    2. 437
    3. 457
    4. 427
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 437

  10. प्र.10Mathematics
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं।) (बाएं) @ 2 % * 4 2 & £ % 1 £ & 9 7 & 9 7 2 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
    1. 5
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  11. प्र.11Mathematics
    यदि a + b = 46 और (a − b)2 = 612 है, तो a और b के गुणनफल का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 428
    2. 460
    3. 405
    4. 376
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 376

  12. प्र.12General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा देश पूरी तरह से स्थलरूद्ध है और भारत के साथ खुली सीमा साझा करता है?
    1. नेपाल
    2. अफ़गानिस्तान
    3. म्यांांमार
    4. बांग्लादेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नेपाल

  13. प्र.13Reasoning
    यदि संख्या 248937615 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सभी विषम अंकों का योगफल क्या होगा?
    1. 22
    2. 26
    3. 24
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  14. प्र.14General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, सातवाहन वंश का प्रसिद्ध शासक था?
    1. कनिष्क
    2. वसुमित्र सातकर्णि
    3. गौतमीपुत्र सातकर्णि
    4. भगभाद्रा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गौतमीपुत्र सातकर्णि

  15. प्र.15Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. JLG
    2. FHC
    3. LNJ
    4. HJE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — LNJ

  16. प्र.16General Awareness
    निम्नलिखित आँकड़ोंों की माध्यि का क्या है? 65, 67, 32, 16, 64, 27, 37, 16, 43, 85, 77
    1. 43.5
    2. 43
    3. 42.5
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 43

  17. प्र.17General Awareness
    थार रेगिस्तान में पाए जाने वाले अर्धचंद्राकार रेत के टीलों को क्या कहा जाता है?
    1. इन्सेलबर्ग्स (Inselbergs)
    2. यार्डांग्स (Yardangs)
    3. अर्ग (Ergs)
    4. बार्चन्स (Barchans)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बार्चन्स (Barchans)

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नलिखित में से किस टेनिस खिलाड़ी ने 2024 यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब जीता, जो उनकी दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत है?
    1. कार्लोस अलकराज (Carlos Alcaraz)
    2. जैनिक सिनर (Jannik Sinner)
    3. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
    4. डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जैनिक सिनर (Jannik Sinner)

  19. प्र.19General Awareness
    एक्सेल वर्कबुक में किए गए परिवर्तनों को नए फ़ाइल नाम से संरक्षि त करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी क्रि या आवश्यक है?
    1. File टैब से 'Print' पर क्लि क करना
    2. बिना सेव किए एप्लि केशन को बंद करना
    3. 'Save As' को सेलेक्ट करना और एक नए नाम या स्थान का चयन करना
    4. Ctrl+P दबाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 'Save As' को सेलेक्ट करना और एक नए नाम या स्थान का चयन करना

  20. प्र.20Mathematics
    1. 65
    2. 78
    3. 39
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 39

  21. प्र.21Mathematics
    एक आयताकार पार्क की लंबाई और चौड़ाई के बीच का अनुपात 3 : 8 है, और पार्क का परिमाप 264 m है। पार्क का क्षेत्रफल (m2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 3455
    2. 3460
    3. 3456
    4. 3451
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3456

  22. प्र.22Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर SUZD किसी निश्चित तरीके से ACHL से संबंधित है। YAFJ उसी तरीके से GINR से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, WYDH निम्नलिखित में से किस विकल्प से संबंधित है?
    1. GPEL
    2. EGPL
    3. GPLE
    4. EGLP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — EGLP

  23. प्र.23General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नचिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 912 910 920 918 928 ? 936
    1. 924
    2. 926
    3. 928
    4. 930
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 926

  24. प्र.24Mathematics
    एक आदमी को धारा की दिशा में 66 km तैरने में 6 घंटे लगते हैं। वह उतने ही समय में धारा की विपरीत दिशा में 42 km तैर पाता है। स्थि र जल में नाव की चाल (km/hr में) कितनी है?
    1. 13
    2. 16
    3. 17
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  25. प्र.25Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘VEST’ को ‘3649’ और ‘SOAP’ को ‘1295’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 9
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  26. प्र.26General Awareness
    निम्न में से कौन सी विधि विंडोज़ में किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर काे रिनेम (rename) करने का सबसे सरल तरीका है?
    1. Ctrl + R दबाएँ
    2. फ़ाइल/फ़ोल्डर पर राइट-क्लि क करें → Rename सलेक्‍ट करें
    3. फ़ाइल ओपेन करने के लिए उस पर डबल-क्लि क करें
    4. फ़ाइल को रीसायकल बिन में ड्रैग करें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फ़ाइल/फ़ोल्डर पर राइट-क्लि क करें → Rename सलेक्‍ट करें

  27. प्र.27Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। T की परीक्षा बुधवार को है। S और R के बीच ठीक 4 व्यक्ति यों की परीक्षा है, जिनमें से किसी की भी परीक्षा सोमवार को नहीं है। Q की परीक्षा P से ठीक पहले और V की परीक्षा P के ठीक बाद है। U की परीक्षा S से ठीक पहले है। रविवार को किसकी परीक्षा है?
    1. U
    2. S
    3. P
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस स्थान पर मार्च 2025 में PHDCCI अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह आयोजित किया जाना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है?
    1. मुंबई
    2. सूरत
    3. ग्रेटर नोएडा
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रेटर नोएडा

  29. प्र.29General Awareness
    प्रशीतन संयंत्रोंों से निकलने वाले फ्रीऑन का वायुमंडल पर प्राथमिक पर्यावरणीय प्रभाव क्या है?
    1. समतापमंडलीय ओजोन क्षरण
    2. ऑक्सीजन स्तर में वृद्धि
    3. नाइट्रोजन में वृद्धि
    4. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — समतापमंडलीय ओजोन क्षरण

  30. प्र.30General Awareness
    भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में भारत के संघ लोक सेवा आयोग के गठन के संबंध में चर्चा की गई है?
    1. अनुच्छेद 317
    2. अनुच्छेद 318
    3. अनुच्छेद 315
    4. अनुच्छेद 316
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 315

  31. प्र.31Mathematics
    क्रमशः p cm और q cm भुजाओं वाले दो वर्गों के क्षेत्रफल का योगफल 317 cm2 है और उनके परिमापों का योगफल 100 cm है। p और q का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 147 cm2
    2. 154 cm2
    3. 135 cm2
    4. 108 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 154 cm2

  32. प्र.32Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए जिससे कि :: के बाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : UEQ :: VFR : %
    1. # = LUG, % = FPB
    2. # = KTG, % = FPB
    3. # = KUG, % = FPU
    4. # = KUG, % = FPB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — # = KUG, % = FPB

  33. प्र.33General Awareness
    एक परिदृश्य पर विचार करें जहां एक उपयोगकर्ता टच-सेंसिटिव डिस्प्ले के साथ इंटरैक्ट करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर सिस्टम के भीतर इस घटक की कार्यात्मक द्वैतता का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
    1. यह एक इनपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, जो टच इनपुट का पता लगाता है, तथा एक आउटपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, जो सूचना और दृश्य अनुक्रि याओं को प्रदर्शित करता है।
    2. यह केवल एक इनपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, तथा उपयोगकर्ता के टच संकेतों और आदेशों को ग्रहण करता है।
    3. यह केवल आउटपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, तथा उपयोगकर्ता के कार्यों का दृश्य फीडबैक प्रदर्शित करता है।
    4. इसकी प्राथमिक भूमिका डेटा भंडारण, बाद के प्रोसेस के लिए उपयोगकर्ता इंटरैक्शन को बनाए रखना है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह एक इनपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, जो टच इनपुट का पता लगाता है, तथा एक आउटपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है, जो सूचना और दृश्य अनुक्रि याओं को प्रदर्शित करता है।

  34. प्र.34General Awareness
    2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस नगरीय समूह की जनसंख्या सर्वाधिक है?
    1. दिल्ली
    2. कोलकाता
    3. बेंगलुरु
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुंबई

  35. प्र.35General Awareness
    महिला सुरक्षा और सशक्ति करण पर स्त्री शिखर सम्मेलन (STREE Summit) 2025 का आयोजन 15 अप्रैल 2025 को भारत के किस शहर में किया गया था?
    1. पटना
    2. नई दिल्ली
    3. हैदराबाद
    4. अहमदाबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हैदराबाद

  36. प्र.36General Awareness
    कौन-सा प्रमुख बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थि त नहीं है?
    1. विशाखापट्टनम
    2. कंडला
    3. मंगलौर
    4. कोचीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विशाखापट्टनम

  37. प्र.37Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से ASXZ का संबंध DVAC से है। उसी तरीके से MEJL का संबंध PHMO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VNSU का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. YQXV
    2. YQVX
    3. YVXQ
    4. YVQX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YQVX

  38. प्र.38Mathematics
    ₹3,000 की धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 14 फरवरी 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए साधारण ब्याज (₹ में, निकटतम पूर्णांक तक) ज्ञात कीजिए।
    1. 38
    2. 41
    3. 39
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40

  39. प्र.39Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MAZE’ को ‘3647’ और ‘ZIPS’ को ‘1275’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘Z’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  40. प्र.40Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 497 581 452 460 775 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से घटाया जाए तो परिणाम कितना होगा?
    1. −3
    2. −2
    3. −1
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −2

  41. प्र.41General Awareness
    गिनी गुणांक (Gini Coefficient) का उपयोग निम्नलिखित में से किसको मापने के लिए किया जाता है?
    1. उपभोग व्यय (Consumption expenditure)
    2. निरपेक्ष निर्धनता (Absolute poverty)
    3. आय असमानता (Income inequality)
    4. बेरोजगारी दर (Unemployment rate)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आय असमानता (Income inequality)

  42. प्र.42General Awareness
    भारत में गणतंत्र दिवस 2025 समारोह की थीम क्या थी?
    1. स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
    2. इंडिया@75: आगे बढ़ता राष्ट्र
    3. संविधान का कीर्तिगान
    4. अनेकता में एकता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास

  43. प्र.43Reasoning
    परावर्तन के द्वितीय नियम के अनुसार, सभी आपतित किरण, आपतन बिंदु पर दर्पण के अभिलंब और परावर्तित किरण _________________ होती हैं।
    1. अलग-अलग तलों में स्थि त
    2. एक-दूसरे के समानांतर
    3. एक ही तल में स्थि त
    4. एक-दूसरे के परस्पर लंबवत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक ही तल में स्थि त

  44. प्र.44General Awareness
    विश्व बैंक के 2021 के आंकड़ोंों के अनुसार, 2.15 डॉलर प्रति दिन (2017 PPP) पर भारत की गरीबी दर कितनी थी?
    1. 10.5%
    2. 12.92%
    3. 15%
    4. 8.9%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12.92%

  45. प्र.45General Awareness
    1853 के चार्टर अधिनियम के अनुसार, गवर्नर जनरल की परिषद में विधायी सदस्योंों की संख्या कितनी थी?
    1. 2
    2. 14
    3. 4
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  46. प्र.46Mathematics
    एक वस्तु को ₹x में बेचा जाता है। यदि इसे इस मूल्य के 25% पर बेचा जाए, तो 50% की हानि होगी। इसे ₹x में बेचने पर प्रतिशत लाभ कितना होगा?
    1. 101%
    2. 98%
    3. 100%
    4. 97%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 100%

  47. प्र.47Mathematics
    महेश ने बैंक से ₹3,200 निकाले। उसे ₹50 और ₹100 मूल्यवर्ग के कुल 33 नोट मिले। उसे मिले ₹50 के नोटों की संख्या कितनी थी?
    1. 12
    2. 2
    3. 9
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  48. प्र.48General Awareness
    2019-20 से 2023-24 तक प्रमुख अवसंरचना क्षेत्रोंों पर केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय में वृद्धि की दर कितनी थी?
    1. 30%
    2. 35%
    3. 25%
    4. 39%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 39%

  49. प्र.49Mathematics
    B बिंदु U से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 1 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है और बिंदु X पर रुकता है। बिंदु U पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)।
    1. 3 km पूर्व की ओर
    2. 7 km उत्तर की ओर
    3. 5 km दक्षिण की ओर
    4. 3 km पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 km पश्चिम की ओर

  50. प्र.50Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? LOH 1, JMG 4, HKF 9, FIE 16, ?
    1. EFD 36
    2. DGD 36
    3. DGD 25
    4. EFG 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DGD 25

  51. प्र.51General Awareness
    3, 9 और 4 का चतुर्थानुपाती, A और 12 के तृतीयानुपाती के बराबर है। A का मान कितना है?
    1. 9
    2. 12
    3. 15
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  52. प्र.52Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 190 735 494 761 781 (दाएं) (उदाहरण - 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी हैं।) सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से घटाने पर प्राप्त परिणाम ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. −2
    3. 1
    4. −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  53. प्र.53Mathematics
    30 विद्यार्थियों की एक कक्षा ने एक परीक्षा दी। 12 विद्यार्थियों के औसत अंक 70 है, तथा शेष विद्यार्थियों के औसत अंक 62 है। समस्त कक्षा के औसत अंक ज्ञात कीजिए।
    1. 65.2
    2. 66.2
    3. 63.2
    4. 64.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 65.2

  54. प्र.54General Awareness
    कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1886 के अधिवेशन के दौरान इंग्लैंड और भारत में एक साथ भारतीय सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने की प्रमुख मांग की गई थी। इस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
    1. डब्ल्यू.सी. बनर्जी
    2. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
    3. दादाभाई नौरोजी
    4. बदरुद्दीन तैयबजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दादाभाई नौरोजी

  55. प्र.55Mathematics
    विभाजन विधि द्वारा दो संख्याओं का म.स.प. (HCF) ज्ञात करने पर, भागफल क्रमशः 1, 4 और 6 प्राप्त होते हैं तथा अंतिम भाजक 29 है। दोनों संख्याओं का ल.स.प. (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 22475
    2. 22480
    3. 22470
    4. 22476
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22475

  56. प्र.56General Awareness
    अशोक ने धम्म के प्रसार के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए थे, जिन्हें किस नाम से जाना जाता था?
    1. पुरोहित
    2. राजुक
    3. धम्म महामात्र
    4. महामात्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धम्म महामात्र

  57. प्र.57Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  58. प्र.58Mathematics
    यदि संख्या 6185742 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े अंको तथा सबसे छोटे अंकों का योगफल कितना होगा?
    1. 8
    2. 6
    3. 9
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  59. प्र.59Mathematics
    1. 2
    2. 5
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  60. प्र.60General Awareness
    जब आप किसी मौजूदा MS पावरपाइंट प्रेजेंटेटेशन पर टेम्पलेट लागू करते हैं तो निम्‍न में से क्या होता है?
    1. यह मौजूदा स्लाइड कंटेंट को बनाए रखते हुए न्‍यू डिज़ाइन लागू करता है।
    2. यह सभी स्लाइड और कंटेंट को पूरी तरह से बदल देता है।
    3. यह टेक्स्ट फ़ॉर्मेटिंग को प्रभावित किए बिना केवल बैकग्राउंड बदलता है।
    4. यह पावरपाइंट प्रेजेंटेटेशन को रीड-ओनली फ़ॉर्मेट में बदल देता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह मौजूदा स्लाइड कंटेंट को बनाए रखते हुए न्‍यू डिज़ाइन लागू करता है।

  61. प्र.61General Awareness
    2418.4 × 795.8 × 0.3735 का मान ______ के बराबर है।
    1. 2.4184 × 7.958 × 373.5
    2. 24.184 × 7958 × 3.735
    3. 2.4184 × 79.58 × 37.35
    4. 241.84 × 795.8 × 373.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24.184 × 7958 × 3.735

  62. प्र.62Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मोंों में से तीन किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PS - MP
    2. IL - FI
    3. SV - PS
    4. MH - KJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — MH - KJ

  63. प्र.63Mathematics
    1. 33 घंटे
    2. 16 घंटे
    3. 22 घंटे
    4. 28 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33 घंटे

  64. प्र.64Mathematics
    यदि आंकड़ों का माध्य 43 है और माध्यि का 78 है, तो आंकड़ों का बहुलक (मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करते हुए) ज्ञात कीजिए।
    1. 148
    2. 213
    3. 102
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 148

  65. प्र.65Mathematics
    1. 3 sinA
    2. 9
    3. 9 tanA
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  66. प्र.66Mathematics
    स्थि र जल में नाव की चाल 12 m/hr है और धारा की चाल 10 m/hr है। एक व्यक्ति 24.2 km की दूरी पर स्थि त एक स्थान तक नाव चलाता है और प्रारंभिक बिंदु पर वापस आता है। उसके द्वारा लिया गया कुल समय (घंटों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 5.8
    2. 13.2
    3. 7.8
    4. 4.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13.2

  67. प्र.67Mathematics
    एक पाइप एक टैंक को 12 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरे हुए टैंक को 14 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टैंक को भरने में लगने वाला समय (घंटों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 87
    2. 85
    3. 86
    4. 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 84

  68. प्र.68Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, ZRVY का संबंध एक निश्चित तरीके से TLPS से है। उसी प्रकार, WOSV का संबंध QIMP से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UMQT का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. OGNK
    2. GOKN
    3. GONK
    4. OGKN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — OGKN

  69. प्र.69Mathematics
    केशव का वेतन ₹13,000 प्रति माह है। वह ₹4,000 घर के किराए पर, ₹1,500 बिलों पर खर्च करता और शेष की मासिक बचत करता है। यदि उसने अपने जन्मदिन वाले महीने में जन्मदिन मनाने के लिए अपनी पूरी मासिक बचत खर्च कर दी, एक वर्ष में उसकी कुल बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 90,000
    2. 82,500
    3. 67,500
    4. 75,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 82,500

  70. प्र.70Mathematics
    30 पुस्तकों का विक्रय मूल्य 36 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। हानि अथवा लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  71. प्र.71General Awareness
    निम्नलिखित में से किस परिदृश्य मे सामान्य कंप्यूटर ऑपरेशन के दौरान 'पेज फॉल्ट (page fault)' त्रुटि होने की सबसे अधिक संभावना होती है?
    1. CPU कैश में संग्रहीत डेटा तक पहुंचना
    2. किसी निर्देश को सीधे BIOS से निष्पादित करना
    3. डेटा को रीड ओन्ली मेमोरी (read-only memory) लोकेशन पर लिखना
    4. उस मेमोरी एड्रेस तक पहुंचने का प्रयास करना जिसे हार्ड ड्राइव में बदल (swap) दिया गया है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उस मेमोरी एड्रेस तक पहुंचने का प्रयास करना जिसे हार्ड ड्राइव में बदल (swap) दिया गया है

  72. प्र.72Reasoning
    A, B, L, M, S, T और Z एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Z, B के दाएं से चौथे स्थान पर बैठा है। L के बाएं से गिनने पर L और T के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। M, S के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। S और T का निकटतम पड़ोसी N है। N के बाएं से गिनने पर Z और N के बीच कितने लोग हैं?
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  73. प्र.73General Awareness
    भारतीय संसदीय प्रणाली में, लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उसे भंग करने का अधिकार किसके पास होता है?
    1. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को इसे भंग करने की सलाह देते हैं।
    2. यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष लेता है।
    3. मंत्रिपरिषद इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित करती है।
    4. भारत के मुख्य न्यायाधीश विघटन का आदेश देते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को इसे भंग करने की सलाह देते हैं।

  74. प्र.74General Awareness
    2002 में, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    1. लोक अदालतों को उच्च न्यायालयों में विलय करना
    2. सभी नियमित अदालतों के स्थान पर लोक अदालतें स्थापित करना
    3. फ़ौजदारी मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालतों को अनुमति देना
    4. सार्वजनिक उपयोगिता सेवा विवादों के लिए स्थायी लोक अदालतें स्थापित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सार्वजनिक उपयोगिता सेवा विवादों के लिए स्थायी लोक अदालतें स्थापित करना

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चेन, ब्रेसलेट हैं। सभी ब्रेसलेट, रिंग हैं। कुछ रिंग, टॉप हैं। निष्कर्ष: (I) सभी चेन, रिंग हैं। (II) कुछ टॉप, चेन हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  76. प्र.76General Awareness
    कौन-सी मृदा नाइट्रोजन और फास्फोरस में कम लेकिन लौह और एल्यूमीनियम में समृद्ध होती है?
    1. काली मृदा
    2. जलोढ मृदा
    3. मरूस्‍थलीय मृदा
    4. लैटेराइट मृदा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लैटेराइट मृदा

  77. प्र.77Mathematics
    1. 21
    2. 19
    3. 15
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21

  78. प्र.78Mathematics
    ₹25,300 के कुल लाभ को P, Q और R के बीच इस प्रकार वितरित किया जाना है कि P : Q = 9 : 7 और Q : R = 3 : 12 हो। लाभ में R का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 16,100
    2. 16,150
    3. 16,050
    4. 16,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16,100

  79. प्र.79Mathematics
    उस कस्‍बे की 3 वर्ष पूर्व और 2 वर्ष पूर्व की जनसंख्या में कितना अंतर होगा जिसकी वर्तमान जनसंख्या 1,40,000 है और इसमें प्रति वर्ष 25% की दर से वृद्धि हो रही है?
    1. 17,920
    2. 17,170
    3. 18,270
    4. 17,370
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17,920

  80. प्र.80Mathematics
    भारत में पंचायती राज व्यवस्था में विकेन्द्रीकृत नियोजन को लाभप्रद क्योंों माना जाता है?
    1. यह निर्णय लेने की प्रक्रि या को धीमा कर देता है, जिससे विकास में बाधा उत्पन्न होती है।
    2. यह स्थानीय समुदायों को आवश्यकता-आधारित विकास पहलों को तैयार करने की अनुमति देता है।
    3. यह विकास नियोजन में सामुदायिक भागीदारी को सीमित करता है।
    4. यह कुछ राज्य अधिकारियों के हाथों में सत्ता को केंद्रीकृत करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह स्थानीय समुदायों को आवश्यकता-आधारित विकास पहलों को तैयार करने की अनुमति देता है।

  81. प्र.81Mathematics
    केरल का लोकगीत, जो बुरी प्रेतात्माओं और दुष्प्रवृत्तियां को भगाने के लिए गाया जाता है, क्‍या कहलाता है?
    1. भाखा (Bhakha)
    2. बौल (Baul)
    3. भूटा (Bhuta)
    4. वनावन (Wanawan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भूटा (Bhuta)

  82. प्र.82Mathematics
    एक घन के कोर की लंबाइयों का योगफल उस घनाभ के कोर की लंबाइयों के योगफल के बराबर है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 4 : 3 : 1 के अनुपात में है। यदि घन का आयतन 512 cm3 है, तो घनाभ का आयतन (cm3 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 299
    2. 340
    3. 315
    4. 324
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 324

  83. प्र.83Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? PK23 OJ34 NI45 MH56 ?
    1. LG67
    2. LH68
    3. LG68
    4. LH67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — LG67

  84. प्र.84Mathematics
    यदि संख्या 5637482 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बनने वाली नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. 5
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘E ÷ F − G x H + K’ है, तो E का K से क्या संबंध है?
    1. पत्नी का भाई
    2. पत्नी का पिता
    3. पुत्र की पत्नी का भाई
    4. पुत्र की पत्नी का पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पुत्र की पत्नी का पिता

  86. प्र.86General Awareness
    द्वि-बीजी मूल में, जाइलम और फ्लोएम के बीच कौन-सा/से ऊतक पाया जाता है/पाए जाते हैं?
    1. संयोजी ऊतक
    2. त्वचारोम
    3. सहायक कोशिकाएँ
    4. द्वार कोशिकाएँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संयोजी ऊतक

  87. प्र.87General Awareness
    नवंबर 2025 में, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा?
    1. सोल (Seoul)
    2. बुसान (Busan)
    3. इंचियोन (Incheon)
    4. ग्योंोंगजू (Gyeongju)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्योंोंगजू (Gyeongju)

  88. प्र.88General Awareness
    7 मार्च 2025 को गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि मनाई गई, जिन्हें भारत की स्वतंत्रता के पश्चात के आरंभिक वर्षों में उनके नेतृत्व के लिए स्मरण किया जाता है। वे किस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे?
    1. उत्तराखंड
    2. बिहार
    3. मध्य प्रदेश
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर प्रदेश

  89. प्र.89Mathematics
    2025 में ISRO द्वारा विकसित सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के मुख्य चरण को शक्ति प्रदान करना
    2. लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) के सेमी-क्रायोजेनिक बूस्टर चरण को शक्ति प्रदान करना
    3. जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) को शक्ति प्रदान करना
    4. लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) के ऊपरी चरण को शक्ति प्रदान करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) के सेमी-क्रायोजेनिक बूस्टर चरण को शक्ति प्रदान करना

  90. प्र.90Reasoning
    सात मित्र, C, D, E, F, G, H और P, उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हुए हैं। F और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। P, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E के दाईं ओर कोई भी नहीं बैठा है। E और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। H, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  91. प्र.91General Awareness
    कांग्रेस के निम्नलिखित में से किस सत्र में शस्त्र अधिनियम और वर्नाक्यूलर प्रेस अधिनियम का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया?
    1. 1888 इलाहाबाद
    2. 1885 बॉम्बे
    3. 1887 मद्रास
    4. 1895 पूना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1885 बॉम्बे

  92. प्र.92Mathematics
    एक व्यापारी ने ₹56,000 में एक वाटर कूलर खरीदा। वह इसके अंकित मूल्य पर 81% की छूट देता है और फिर भी 71% का लाभ अर्जित करता है। वाटर कूलर का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹5,04,000
    2. ₹5,03,908
    3. ₹5,03,937
    4. ₹5,04,030
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹5,04,000

  93. प्र.93General Awareness
    प्रसिद्ध नृत्य शैली 'कुचिपुड़ी' का नाम कुचेलापुरम गांव से लिया गया है, जो कहाँ स्थि त है?
    1. आंध्र प्रदेश
    2. कर्नाटक
    3. तमिलनाडु
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आंध्र प्रदेश

  94. प्र.94Reasoning
    महाराष्ट्र में एक नगरपालिका के साइनबोर्ड पर उर्दू के उपयोग से जुड़े मामले में अप्रैल 2025 में दिए गए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? सर्वोच्च न्यायालय ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के उस फैसले को पलट दिया जिसमें नगर निगमों के साइनबोर्डों पर उर्दू के प्रयोग पर रोक लगा दी गई थी। न्यायालय ने कहा कि भाषा को किसी विशेष क्षेत्र के बहुसंख्यकों के धर्म को प्रतिबिंबित करना चाहिए। पीठ ने उर्दू को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का हिस्सा माना और भाषाओं के प्रति पूर्वाग्रह की आलोचना की।
    1. 1, 2 और 3
    2. केवल 3
    3. केवल 1 और 2
    4. केवल 2 और 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल 3

  95. प्र.95Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LINK’ को ‘9236’ और ‘SINK’ को ‘6349’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 9
    2. 4
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  96. प्र.96Mathematics
    4 व्‍यक्ति यों की औसत आयु 52 वर्ष है। दूसरे समूह में 6 लोग हैं जिनकी औसत आयु 58 वर्ष है। जब दोनों समूहों को मिला दिया जाता है, तो सभी व्‍यक्ति यों की औसत आयु कितनी है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  97. प्र.97Mathematics
    उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (29, 41, 53) (37, 49, 61)
    1. (40, 52, 74)
    2. (53, 65, 77)
    3. (67, 79, 101)
    4. (36, 48, 50)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (53, 65, 77)

  98. प्र.98Reasoning
    L, M, N, O, P और W एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। M और N के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं, जहाँ M, N के नीचे वाले किसी तल पर रहता है। O एक विषम क्रमांक वाले तल पर और M के ठीक ऊपर रहता है। W, P के नीचे के तलों में से किसी एक पर और L के ऊपर के तलों में से किसी एक पर रहता है। P और L के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  99. प्र.99Mathematics
    2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कुल निर्वाचन क्षेत्रोंों में से कितनी सीटें जीती?
    1. 81 में से 30
    2. 90 में से 38
    3. 81 में से 34
    4. 90 में से 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 81 में से 34

  100. प्र.100Mathematics
    मि. प्लेक्स बिंदु A से शुरू करते हैं और पूर्व की ओर 22 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएं मुड़ते हैं, 31 km ड्राइव करते हैं, फिर बाएं मुड़ते हैं और 26 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएं मुड़ते हैं और 41 km ड्राइव करते हैं। वे अंतिम बार बाएं मुड़ते हैं, 4 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. पश्चिम की ओर 18 km
    2. दक्षिण की ओर 13 km
    3. उत्तर की ओर 10 km
    4. पश्चिम की ओर 21 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर की ओर 10 km

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1321334253617182921031141211331431531621741821932032132242322442522622742832913033123243313443533613723843944024134214334424534634724844945035125235315435515635715815936016126246316416526626746846927017147247317447547647717817918028138248318428548618748848929039129219319429529619729819931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 20 जून 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner