1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 22 अगस्त 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 अगस्त 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 9 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    भारत में पहली मेट्रो लाइन, कोलकाता में एस्प्लेनेड (Esplanade) और भवानीपुर के बीच, किस वर्ष शुरूआत की गई - जिसने देश में मेट्रो रेल सेवाओं की शुरुआत को चिह्नित किया?
    1. 1977
    2. 1984
    3. 1990
    4. 1994
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1984

  2. प्र.2General Awareness
    किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015, ___________________ के मामलों में 16-18 वर्ष की आयु के किशोरों पर वयस्कोंों की तरह मुकदमा चलाने की अनुमति देता है।
    1. जघन्य अपराधों
    2. नशीली दवाओं के दुरुपयोग
    3. साइबर अपराध
    4. चोरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जघन्य अपराधों

  3. प्र.3General Awareness
    Ctrl + F यूजर को क्या करने में सहायता करता है?
    1. मौजूदा डॉक्‍यूमेंट या वेबपेज में टेक्स्ट फाइंड करने
    2. ईमेल फ़ॉरवर्ड करने
    3. डेस्कटॉप पर फ़ाइल फाइंड करने
    4. डॉक्‍यूमेंट को फ़ॉर्मेट करने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मौजूदा डॉक्‍यूमेंट या वेबपेज में टेक्स्ट फाइंड करने

  4. प्र.4General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य संविधान की बारहवीं अनुसूची के अंतर्गत नहीं आता है?
    1. विदेशी व्यापार संवर्धन
    2. सार्वजनिक स्वास्थ्य
    3. शहरी गरीबी उन्मूलन
    4. शहरी नियोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विदेशी व्यापार संवर्धन

  5. प्र.5General Awareness
    मई 2025 में, DRDO ने किस उन्नत प्रौद्योगिकी पर केंद्रित एक नए अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया?
    1. नैनो प्रौद्योगिकी
    2. कृत्रिम बुद्धि मत्ता
    3. क्वांांटम प्रौद्योगिकी
    4. रोबोटिक्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्वांांटम प्रौद्योगिकी

  6. प्र.6General Awareness
    DRDO द्वारा विकसित कौन-सी प्रणाली जिसका परीक्षण 2025 में किया गया, को कई प्रकार के अंतर्जलीय खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है?
    1. वरुणास्त्र (Varunastra)
    2. तक्षक (Takshak)
    3. MIGM
    4. मारीच (Maareech)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मारीच (Maareech)

  7. प्र.7General Awareness
    अंतर्राज्यीय परिषद के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
    1. अनुच्छेद 263
    2. अनुच्छेद 346
    3. अनुच्छेद 368
    4. अनुच्छेद 280
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 263

  8. प्र.8General Awareness
    सिद्धू और कान्हू भाई निम्नलिखित में से किस जनजातीय विद्रोह के नेता थे?
    1. कोल विद्रोह
    2. संथाल विद्रोह
    3. हो विद्रोह
    4. कोया विद्रोह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संथाल विद्रोह

  9. प्र.9General Awareness
    इस क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी ने 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लि कन एसोसिएशन की सह- स्थापना की। उन्होंने 1929 में बी.के. दत्त के साथ मिलकर केंद्रीय विधान सभा में बम फेंका। 23 वर्ष की आयु में उन पर क्रांतिकारी सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के साथ मुकदमा चलाया गया तथा उन्हें फाँसी दे दी गई। वे स्वतंत्रता सेनानी कौन थे?
    1. रामप्रसाद बिस्मि ल
    2. चंद्रशेखर आज़ाद
    3. उधम सिंह
    4. भगत सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भगत सिंह

  10. प्र.10General Awareness
    भारत में मानव विकास के लिए एक मुख्य चुनौती निम्नलिखित में से किसे माना जाता है?
    1. उच्च विदेशी मुद्रा भंडार
    2. तीव्र शहरीकरण
    3. डिजिटल अवसंरचना में वृद्धि
    4. लगातार क्षेत्रीय असमानताएँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लगातार क्षेत्रीय असमानताएँ

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, शिलालेखों/अभिलेखों का एक प्राचीन समूह है जो नैतिक मूल्यों और शासन सिद्धांांतों को बढ़ावा देता है और भारतीय इतिहास में सबसे प्रारंभिक लिखित अभिलेखों में से एक माना जाता है?
    1. अशोक के अध्यादेश (Edicts of Ashoka)
    2. अर्थशास्त्र (Arthashastra)
    3. वेद (Vedas)
    4. उपनिषद (Upanishads)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अशोक के अध्यादेश (Edicts of Ashoka)

  12. प्र.12General Awareness
    2024 ACI हब कनेक्टि विटी रैंकिं ग में एशिया-प्रशांत और मध्य पूर्व क्षेत्र के शीर्ष 10 हब हवाई अड्डोंों में किस भारतीय हवाई अड्डे को स्थान प्राप्‍त हुआ है?
    1. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
    2. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA)
    3. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
    4. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA)

  13. प्र.13General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता में अत्यधिक केंद्रीकृत प्रशासन के साक्ष्य के रूप में उद्धृत किया जाता है?
    1. विस्तृत शाही मकबरे
    2. मुहरों और मानक लिपि का अभाव
    3. स्मारकीय महल और मंदिर
    4. मानकीकृत भार और माप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मानकीकृत भार और माप

  14. प्र.14General Awareness
    C4 पौधों में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रि या अनुपस्थि त होती है?
    1. वाष्पोत्सर्जन
    2. प्रकाश श्वसन
    3. प्रकाश संश्लेषण
    4. श्वसन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकाश श्वसन

  15. प्र.15General Awareness
    IN-SPACe द्वारा शुरू की गई फरवरी 2025 टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड ने निजी अंतरिक्ष स्टार्ट-अप का समर्थन करने के लिए __________ निर्धारित किया है।
    1. ₹100 करोड़
    2. ₹1,000 करोड़
    3. ₹250 करोड़
    4. ₹500 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹500 करोड़

  16. प्र.16General Awareness
    औपनिवेशिक काल के दौरान, सेवा क्षेत्र का हिस्सा केवल _____ था।
    1. 5-10%
    2. 15-20%
    3. 25-32%
    4. 22-29%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15-20%

  17. प्र.17General Awareness
    मार्च 2025 में किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए किस शहर में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए?
    1. बिश्केक (Bishkek)
    2. ओश (Osh)
    3. दुशांबे (Dushanbe)
    4. बैटकेन (Batken)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बिश्केक (Bishkek)

  18. प्र.18General Awareness
    कार्तिक आर्यन ने मार्च 2025 में जयपुर में आयोजित 25वें IIFA अवार्ड्स में निम्नलिखित में से किस फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका (पुरुष) का पुरस्कार जीता?
    1. सत्यप्रेम की कथा
    2. चंदू चैंपियन
    3. शहज़ादा
    4. भूल भुलैया 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भूल भुलैया 3

  19. प्र.19General Awareness
    मई 2025 में निम्नलिखित में से किन दो संगठनों ने सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन में नवाचार को बढ़ावा देने वाले एक इनक्यूबेशन केंद्र की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1. नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी
    2. नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांांसफॉर्मिंग इंडिया आयोग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    3. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और भारत हेवी इलेक् ट्रिकल्स लिमिटेड
    4. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी

  20. प्र.20General Awareness
    भारतीय क्रांतिकारी राजनीतिज्ञ और लेखक, लाला लाजपत राय को निम्नलिखित में से कौन-से उपाधि दी गई थी?
    1. महामना
    2. पंजाब के तिलक
    3. पंजाब केसरी
    4. देशबंधु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पंजाब केसरी

  21. प्र.21General Awareness
    मई 2025 में, निम्नलिखित में से किस संगठन ने उच्च दाब वाले समुद्री जल को विलवणीकरण के लिए नैनोपोरस (nanoporous) बहुस्तरीय बहुलक झिल्ली (polymeric membrane) विकसित की है?
    1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
    2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST)
    3. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
    4. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

  22. प्र.22General Awareness
    इस्पात उद्योग में इस्पात को कठोर बनाने के लिए किस सामग्री की आवश्यकता होती है?
    1. चूनापत्थर (Limestone)
    2. बॉक्साइट (Bauxite)
    3. अभ्रक (Mica)
    4. मैंगनीज़ (Manganese)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मैंगनीज़ (Manganese)

  23. प्र.23General Awareness
    हिमाचल प्रदेश में भागा और चंद्रा धाराएं किस स्थान पर मिलकर चिनाब नदी बनाती हैं?
    1. वेरीनाग स्प्रिं ग
    2. टांडी
    3. रोहतांग दर्रा
    4. कुल्लू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टांडी

  24. प्र.24General Awareness
    ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थि रता के लिए क्लीन कुकिंग फ्यूल (Clean cooking fuel) आवश्यक है। कौन-सी योजना, BPL परिवारों में महिलाओं को LPG कनेक्शन प्रदान करती है?
    1. सांसद आदर्श ग्राम योजना
    2. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
    3. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
    4. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

  25. प्र.25General Awareness
    वर्ष 1210 में, निम्नलिखित में से किस दिल्ली सुल्तान की पोलो के खेल के दौरान आकस्मि क मृत्यु हो गई थी?
    1. फ़ि रोज़शाह तुगलक
    2. कुतुबुद्दीन ऐबक
    3. जलालुद्दीन खिलजी
    4. इब्राहिम लोदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कुतुबुद्दीन ऐबक

  26. प्र.26General Awareness
    यदि हम वेग के लिए एक व्यंजक व्युत्पन्न करें, तो इसका आयाम ________ होना चाहिए।
    1. M0L1T1
    2. M L−1T –2
    3. M−1L1T −1
    4. M0L1T −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — M0L1T −1

  27. प्र.27General Awareness
    2.308 cm में कितने सार्थक अंक हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  28. प्र.28General Awareness
    Which non-constitutional body investigates corruption complaints against public servants?
    1. Union Public Service Commission
    2. Lokpal
    3. Finance Commission
    4. Election Commission
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Lokpal

  29. प्र.29General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य थार मरुस्थल (the Great Indian Desert) के दक्षि ण में स्थि त है?
    1. हरियाणा
    2. गुजरात
    3. उत्तर प्रदेश
    4. मध्य प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुजरात

  30. प्र.30General Awareness
    फरवरी 2025 में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
    1. राजीव कुमार
    2. ज्ञानेश कुमार
    3. सुनील अरोड़ा
    4. सुशील चंद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ज्ञानेश कुमार

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने मई 2025 में, रोम में विश्व नंबर 1 जैनिक सिनर को हराकर अपना पहला इटैलियन ओपन खिताब जीता?
    1. डैनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev)
    2. राफेल नडाल (Rafael Nadal)
    3. कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz)
    4. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz)

  32. प्र.32General Awareness
    कौन-सा बहुमूल्य वृक्ष, मुख्यतः पश्चिमी हिमालय में उगता है और निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाता है?
    1. मैग्नोलिया (Magnolia)
    2. सिनकोना (Cinchona)
    3. देवदार (Deodar)
    4. रोडोडेंड्रन (Rhododendron)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — देवदार (Deodar)

  33. प्र.33General Awareness
    विंडोज 7 में फ़ाइल मेनू (File menu) का उपयोग करके नया फ़ोल्डर बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सही है?
    1. Computer ओपन करें→ drive पर Right-click करें → File → New → Folder
    2. Control Panel → File → Create → New Folder
    3. Start → File → Folder → New
    4. Computer ओपन करें → वांछित ड्राइव (जैसे कि, D:) Open करें→ File पर Click करें → New → Folder
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Computer ओपन करें → वांछित ड्राइव (जैसे कि, D:) Open करें→ File पर Click करें → New → Folder

  34. प्र.34General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार भाषण, सभा और आंदोलन की स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
    1. सांस्कृतिक अधिकारों का अधिकार
    2. समानता का अधिकार
    3. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
    4. स्वतंत्रता का अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वतंत्रता का अधिकार

  35. प्र.35General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष कलकत्ता इलेक् ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Calcutta Electric Supply Corporation Limited) का पहला थर्मल पावर प्लांांट चालू किया गया था?
    1. 1909
    2. 1925
    3. 1916
    4. 1899
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1899

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी मानवीय गतिविधि, वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि में सर्वाधिक योगदान देती है?
    1. जीवाश्म ईंधन का दहन
    2. वनरोपण
    3. कृषि में उर्वरकों का उपयोग
    4. बांधों का निर्माण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जीवाश्म ईंधन का दहन

  37. प्र.37General Awareness
    पश्चिम बंगाल के पारंपरिक छड़ कठपुतली शो (rod puppet shows) का उल्लेख करते समय, किस नाम का उपयोग किया जाता है?
    1. कठपुतली
    2. पुतुल नाच
    3. गोम्बेयट्टा
    4. यक्षगान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पुतुल नाच

  38. प्र.38General Awareness
    अभ्यास धर्म गार्जियन, 2025 कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. पूर्वी फ़ूजी, जापान
    2. नई दिल्ली, भारत
    3. पुणे, भारत
    4. टोक्यो, जापान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पूर्वी फ़ूजी, जापान

  39. प्र.39General Awareness
    किस भारतीय सेना अधिकारी ने ‘रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट: ए ब्लूप्रिंट फॉर द ट्रांांसफॉर्मेशन ऑफ इंडियाज मिलिट्री’ नामक पुस्तक लिखी है, जिसका अनावरण मई 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था?
    1. CDS जनरल अनिल चौहान
    2. लेफ्टि नेंट जनरल राजीव घई
    3. लेफ्टि नेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि
    4. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CDS जनरल अनिल चौहान

  40. प्र.40General Awareness
    संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिपरिषद का अधिकतम स्वीकार्य आकार क्या है?
    1. विधान सभा की कुल संख्या का 10%
    2. विधान सभा की कुल संख्या का 20%
    3. विधान सभा की कुल संख्या का 15%
    4. कोई विशिष्ट सीमा निर्धारित नहीं है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विधान सभा की कुल संख्या का 15%

  41. प्र.41Mathematics
    1. 5.53
    2. 4.72
    3. 6.03
    4. 8.17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6.03

  42. प्र.42Mathematics
    अनाया को 18 घंटे में 574 km दूर हैदराबाद पहुँचना है। 11 घंटे के लिए उसकी प्रारंभिक चाल 36 km/hr थी। अगले 136 km के लिए उसकी चाल 34 km/hr थी। 18 घंटे के निर्धारित समय में हैदराबाद पहुँचने के लिए उसे अब किस चाल से यात्रा करनी होगी?
    1. 9 km/hr
    2. 14 km/hr
    3. 20 km/hr
    4. 8 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14 km/hr

  43. प्र.43Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, 96% पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया और डाले गए मतों में से 15% अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को 80% वैध मत मिले और उसने 1224 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया। पंजीकृत मतदाताओं की संख्या कितनी थी?
    1. 2501
    2. 2503
    3. 2502
    4. 2500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2500

  44. प्र.44Mathematics
    1. 141x − 116
    2. −141x + 116
    3. 141x + 116
    4. −141x − 116
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −141x + 116

  45. प्र.45Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  46. प्र.46Mathematics
    रितेश और गौरी को अपनी-अपनी कारों से दिल्ली से कानपुर जाना है। रितेश 150 km/hr की चाल से गाड़ी चला रहा है, जबकि गौरी 60 km/hr की चाल से गाड़ी चला रही है। यदि रितेश को कानपुर पहुंचने में 8 घंटे लगते हैं, तो गौरी को पहुंचने में कितना समय लगेगा?
    1. 20 घंटे
    2. 30 घंटे
    3. 17 घंटे
    4. 14 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 घंटे

  47. प्र.47Mathematics
    यदि 6 अंकों की संख्या N73M10, 11 से विभाज्य है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, M और N के बीच संभावित सही संबंध व्यक्त कर सकता है?
    1. M + N = 3
    2. M - N = -3
    3. M - N = 1
    4. M = N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — M - N = -3

  48. प्र.48Mathematics
    यदि किसी समबहुभुज के प्रत्येक अंतः कोण की माप 140° है, तो उसके विकर्णों की संख्या __________ होगी।
    1. 25
    2. 27
    3. 16
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 27

  49. प्र.49Mathematics
    तीन संख्याओं का औसत 20 है। यदि उनमें से दो संख्याएँ 18 और 28 हैं, तो तीसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 15
    3. 14
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  50. प्र.50Mathematics
    ऋतिक और संजय ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹77,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹19,000 के कुल लाभ में से, संजय का हिस्सा ₹7,600 था। उनके निवेशों में क्या अंतर था?
    1. ₹15,520
    2. ₹16,401
    3. ₹15,928
    4. ₹14,343
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹15,520

  51. प्र.51Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  52. प्र.52Mathematics
    किसी संख्या में 100% की वृद्धि करने पर 2730 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1365
    2. 2730
    3. 682.5
    4. 4095
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1365

  53. प्र.53Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 24 से विभाज्य है?
    1. 79,91,987
    2. 71,32,968
    3. 73,40,390
    4. 68,30,908
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 71,32,968

  54. प्र.54Mathematics
    1. -40
    2. -50
    3. -37
    4. -32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -40

  55. प्र.55Mathematics
    2 पुरुष किसी कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 4 महिलाएँ इसे 6 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 6 महिलाएँ और 9 पुरुष इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 2 दिन
    2. 1 दिन
    3. 3 दिन
    4. 4 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2 दिन

  56. प्र.56Mathematics
    ₹638 की धनराशि को तीन व्यक्ति यों के बीच 2 : 5 : 4 के अनुपात में बाँटा गया है। वितरण में सबसे बड़े और सबसे छोटे हिस्से में कितना अंतर (₹ में) है?
    1. 157
    2. 174
    3. 110
    4. 76
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 174

  57. प्र.57Mathematics
    19 पेन और 13 पेंसिलों की कीमत ₹254 है। यदि एक पेन की कीमत ₹6 कम हो जाती है और एक पेंसिल की कीमत ₹9 बढ़ जाती है, तो 14 पेन और 2 पेंसिलों की कीमत ₹106 हो जाती है। 12 पेन और 15 पेंसिलों की मूल कीमत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹173
    2. ₹174
    3. ₹171
    4. ₹175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹174

  58. प्र.58Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) और लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) क्रमशः 24 और 288 है। यदि इनमें से एक संख्या 72 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 170
    2. 96
    3. 20
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 96

  59. प्र.59Mathematics
    एक व्यापारी 52% के लाभ पर सब्जि याँ बेचने का दावा करता है, लेकिन वह बेईमानी से बांट पर अंकित वजन से 8% कम वजन का उपयोग करता है। व्यापारी द्वारा अर्जित लाभ का कुल प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या में पूर्णांकित कीजिए।)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  60. प्र.60Mathematics
    यदि किसी पुस्तक का अंकित मूल्य ₹900 है, तो 13% की छूट प्रदान करने के बाद पुस्तक का विक्रय मूल्य कितना होगा?
    1. ₹891
    2. ₹889
    3. ₹783
    4. ₹789
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹783

  61. प्र.61Mathematics
    ₹1,200 पर 4% प्रति माह की ब्याज दर से 2 महीने का साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8
    2. ₹96
    3. ₹16
    4. ₹28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹96

  62. प्र.62Mathematics
    18 और 32 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 21
    3. 26
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  63. प्र.63Mathematics
    Pipe A can fill a tank in 16 hours, pipe B can fill the same tank in 26 hours and pipe C can fill the same tank in 16 hours. The time taken by them to fill the same tank if they operate together is::
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  64. प्र.64Mathematics
    पल्लवी ने एक खिलौना ₹322 में खरीदा, उसे ₹6 की लागत से सजाया और खिलौने को ₹398 में बेच दिया। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  65. प्र.65Mathematics
    एक बल्लेबाज द्वारा 23 मैचों में बनाए गए औसत रन 40 हैं। अगले 10 मैचों में, बल्लेबाज ने औसतन 14 रन बनाए। सभी 33 मैचों में उसके द्वारा बनाए गए औसत रन (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 34.12
    2. 32.12
    3. 31.12
    4. 33.12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 32.12

  66. प्र.66Mathematics
    23 × 72 × 12, 22 × 122 × 18 और 73 × 122 × 182 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 27 x 35 x 73
    2. 27 x 36 x 72
    3. 27 x 36 x 73
    4. 27 x 36 x 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 27 x 36 x 73

  67. प्र.67Mathematics
    यदि मैरी की वर्तमान आयु का 2 गुना, दीया की वर्तमान आयु के 6 गुने से 20 वर्ष अधिक है, और दीया की वर्तमान आयु का 5 गुना, मैरी की वर्तमान आयु से 6 वर्ष कम है, तो मैरी और दीया की आयु के बीच का अंतर (वर्षों में) कितना है?
    1. 16
    2. 15
    3. 14
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  68. प्र.68Mathematics
    यदि एक कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 10.5 m, 8.5 m और 11 m है, तो कमरे की चारों दीवारों का क्षेत्रफल (m2 में) कितना है?
    1. 418
    2. 414
    3. 412
    4. 416
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 418

  69. प्र.69Mathematics
    1. ₹37,794
    2. ₹37,791
    3. ₹37,784
    4. ₹37,783
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹37,791

  70. प्र.70Mathematics
    एक दुकानदार 20% की स्कीम छूट और नकद भुगतान पर 5% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। ₹1,000 पर कुल छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 26%
    2. 23%
    3. 25%
    4. 24%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24%

  71. प्र.71Reasoning
    यदि संख्या 3851764 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बाएं से दूसरे तथा दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 10
    2. 12
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  72. प्र.72Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘always on time’ को ‘aj tj tr’ लिखा जाता है और ‘time is precious’ को ‘lo tr mo’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘time’ का कूट क्या होगा?
    1. tr
    2. lo
    3. mo
    4. aj
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — tr

  73. प्र.73Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ, पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है।) (46, 41, 26) (77, 72, 57)
    1. (81, 71, 61)
    2. (59, 54, 34)
    3. (93, 88, 83)
    4. (62, 57, 42)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (62, 57, 42)

  74. प्र.74Reasoning
    A, H का भाई है। H, R का पिता है। R, M की पुत्री है। G, M का पिता है। A का M से क्या संबंध है?
    1. पुत्री के पति का भाई
    2. पुत्री के पति का पिता
    3. पति का पिता
    4. पति का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पति का भाई

  75. प्र.75Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। DIMS - SIDM - IMDS COLT - TOCL - OLCT
    1. FOUR - FUOR - RUOF
    2. GUYS - SUGY - YUGS
    3. FROG - GRFO - ROFG
    4. TIME - ITME - EIMT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — FROG - GRFO - ROFG

  76. प्र.76Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) # 3 % 7 5 * & 4 β 9 Ω 4 9 μ 8 @ 1 π 3 (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक अन्य संख्या है?
    1. तीन
    2. पाँच
    3. एक
    4. छह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — छह

  77. प्र.77Reasoning
    सात व्यक्ति I, J, K, L, U, V और W उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। V के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। U के दाईं ओर केवल I बैठा है। U और W के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J, K के बाईं ओर किसी एक स्थान पर लेकिन L के दाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। L और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  78. प्र.78Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? KFU-15 IIQ-22 ? EOI-42 CRE-55
    1. KJG-32
    2. GLM-31
    3. HGL-31
    4. KLJ-30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GLM-31

  79. प्र.79Reasoning
    उस युग्म का चयन करें जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FEI−HGK YXB−AZD
    1. WVZ−YXB
    2. SQT−UTX
    3. SRV−TTW
    4. SQT−TSW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — WVZ−YXB

  80. प्र.80Reasoning
    सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। A और D के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। केवल F को A के ऊपर रखा गया है। B और C के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। E को G के ठीक ऊपर रखा गया है। C को E के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। E के ऊपर कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  81. प्र.81Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ पेड़, पौधे हैं। कुछ पौधे, ग्राफ हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ पेड़, ग्राफ हैं। (II): सभी ग्राफ, पौधे हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  82. प्र.82Reasoning
    सात व्यक्ति , B, C, D, E, F, G और L, एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के बाएं से गिनती करने पर B और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं से गिनती करने पर D और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। E और F का निकटतम पड़ोसी C है। L के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. F
    2. C
    3. E
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C

  83. प्र.83Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. GI-LM
    2. VX-AC
    3. OQ -TV
    4. KM-PR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — GI-LM

  84. प्र.84Reasoning
    एलेक्जेंडर, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 3 km, पूर्व की ओर
    2. 5 km, पूर्व की ओर
    3. 2 km, पूर्व की ओर
    4. 4 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 km, पूर्व की ओर

  85. प्र.85Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 33 , 34 , 36 , 40 , 48 , ?
    1. 45
    2. 64
    3. 65
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 64

  86. प्र.86Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी बिस्तर, तकिए हैं। कुछ बिस्तर, पर्दे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ तकिए, पर्दे हैं। (II) कुछ पर्दे, बिस्तर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

  87. प्र.87Reasoning
    सात बॉक्स, A, B, C, D, K, L और O, एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। C के ऊपर केवल D को रखा गया है। C और B के बीच केवल L को रखा गया है। K के नीचे केवल A को रखा गया है। O और A के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. एक
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  88. प्र.88Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. JM-QG
    2. LO-SJ
    3. EH-LC
    4. OR-VM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JM-QG

  89. प्र.89Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से MKOJ का संबंध SQUP से है। उसी तरह KIMH का संबंध QOSN से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, HFJE निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
    1. NLPK
    2. LNPK
    3. LNKP
    4. NLKP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NLPK

  90. प्र.90Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘music is Therapy’ को ‘ak bj jo’ लिखा जाता है और ‘stop the music’ को ‘tu mt jo’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘music’ का कूट क्या होगा?
    1. ak
    2. mt
    3. jo
    4. tu
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — jo

  91. प्र.91Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 4 12 28 52 84 ?
    1. 124
    2. 130
    3. 120
    4. 125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 124

  92. प्र.92Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 163 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, मिस्टर मैक्सी बाएं छोर से 89वें स्थान पर हैं। यदि मिस्टर हान, मिस्टर मैक्सी के दाएं दूसरे स्थान पर बैठे हैं, तो मिस्टर हान पंक्ति के दाएं छोर से किस स्थान पर बैठे हैं?
    1. 73वें
    2. 75वें
    3. 74वें
    4. 72वें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 73वें

  93. प्र.93Reasoning
    यदि संख्या 36719542 के प्रत्येक सम अंक में से 1 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनने वाली नई संख्या में एक से अधिक बार आने वाले अंकों का गुणनफल कितना होगा?
    1. 6
    2. 3
    3. 5
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  94. प्र.94Reasoning
    यदि संख्या 86071452 के प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटा दिया जाए और फिर अंकों को आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो नई संख्या में एक से अधिक बार आने वाले अंकों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 13
    3. 8
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10

  95. प्र.95Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 32 + 4 × 2 − 6 ÷ 9 = ?
    1. 81
    2. 84
    3. 82
    4. 83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 84

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 14 16 20 28 44 ?
    1. 96
    2. 76
    3. 63
    4. 83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 76

  97. प्र.97Reasoning
    गीता बिंदु P से शुरू होकर दक्षि ण की ओर 6 km ड्राइव करती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है, 8 km ड्राइव करती है, फिर से दाएं मुड़ती है और 10 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 12 km ड्राइव करती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है और 2 km ड्राइव करती है; वह फिर से बाएं मुड़ती है और 4 km ड्राइव करती है और बिंदु Q पर रुकती है। बिंदु P पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
    1. 6 km दक्षिण की ओर
    2. 4 km उत्तर की ओर
    3. 4 km दक्षिण की ओर
    4. 8 km दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6 km दक्षिण की ओर

  98. प्र.98Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 256 987 325 489 723 (दाएं) (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम कितना होगा?
    1. 10
    2. 12
    3. 16
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14

  99. प्र.99Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? DKS ELT FMU GNV ?
    1. HOX
    2. ROX
    3. ROW
    4. HOW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HOW

  100. प्र.100Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. FH-KD
    2. IK-NG
    3. MO-RL
    4. CE-HA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MO-RL

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1221314153647182941041111221341421541621711841912032132242322432522642732822923023133233343443543613723813914034134224344424514614724824935015115215325415515625725825916036126216336436526636736816927047117217347447537647737827918018148228318428528628728818919039119219349449529629719849941003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner