1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 10 जून 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 10 जून 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

10 जून 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
10 जून 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    ग्लोबल डैब्ट रिपोर्ट 2025 (the Global Debt Report 2025) के अनुसार, 2027 तक OECD संप्रभु ऋण (sovereign debt) का कितना हिस्सा परिपक्व होने वाला है?
    1. 65%
    2. 55%
    3. 45%
    4. 50%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45%

  2. प्र.2Mathematics
    2.777... का तुल्य भिन्न ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  3. प्र.3Mathematics
    एक पाइप टैंक को 8 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 11 मिनट में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइपों को खाली टैंक में एक साथ खोल दिया जाए, तो टैंक का तीन- चौथाई हिस्सा भरने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
    1. 44
    2. 22
    3. 23
    4. 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  4. प्र.4Mathematics
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  5. प्र.5Reasoning
    कौन-सा क्षेत्र, प्रायद्वीपीय पठार की बाहरी परिसीमा का हिस्सा नहीं है?
    1. गिर पर्वतश्रेणी
    2. दिल्ली रिज
    3. हिमालय
    4. राजमहल पहाड़ियाँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिमालय

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, आदिवासी विद्रोह नहीं था?
    1. खेरवार आंदोलन
    2. तमार विद्रोह
    3. संथाल विद्रोह
    4. फ़राज़ी आंदोलन​
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ़राज़ी आंदोलन​

  7. प्र.7Mathematics
    118 - 5 × (10 + 20) + 55 का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 20
    3. 23
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 23

  8. प्र.8General Awareness
    2003 संशोधन के बाद भारत ने नागरिकता के किस सिद्धांांत का अधिक सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया?
    1. जन्मभूमि-संबंधी नियम (जन्म से)
    2. दोहरी नागरिकता
    3. विश्व नागरिकता
    4. रक्‍त संबंधी नियम (रक्‍त से)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रक्‍त संबंधी नियम (रक्‍त से)

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से किस कंपनी ने 1640 के दशक में चेन्नई में फोर्ट सेंट जॉर्ज का निर्माण किया और बाद में 1684 में मद्रास प्रेसीडेंसी की स्थापना की?
    1. जेनोआ ईस्ट इंडिया कंपनी
    2. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी
    3. स्पेनिश ईस्ट इंडिया कंपनी
    4. पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कंपनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी

  10. प्र.10Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर CSVG एक निश्चित तर्क के अनुसार GOZC से संबंधित है। KKDY उसी तर्क के अनुसार OGHU से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए SCLQ दिए गए विकल्पोंों में से किससे संबंधित है?
    1. VZPL
    2. WYPM
    3. XYQN
    4. WZOL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — WYPM

  11. प्र.11General Awareness
    वैश्विक शांति और निरस्त्रीकरण प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
    1. एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres)
    2. ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg)
    3. अल गोर (Al Gore)
    4. निहोन हिडांक्यो (Nihon Hidankyo)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निहोन हिडांक्यो (Nihon Hidankyo)

  12. प्र.12General Awareness
    श्रम ब्यूरो द्वारा आयोजित छठे वार्षिक रोजगार-बेरोजगारी सर्वेक्षण के अनुसार, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए रोजगार दर कितनी थी?
    1. 46.3%
    2. 52.6%
    3. 36.2%
    4. 41.1%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 36.2%

  13. प्र.13General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी वास्तुकला 'चारबाग (Charbagh)' शैली में बनाई गई है?
    1. ताज महल
    2. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जि द
    3. बीजापुर का गुम्बज
    4. कुतुब मीनार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ताज महल

  14. प्र.14Mathematics
    एक नाव की धारा की दिशा में चाल 22 km/hr और धारा की विपरीत दिशा में चाल 5.5 km/hr है। नाव को एक स्थान पर जाने और वापस आने में कुल 8 घंटे लगते हैं। नाव द्वारा तय की गई कुल दूरी कितनी है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  15. प्र.15Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FCA HEC JGE LIG ?
    1. NKJ
    2. NLI
    3. NLJ
    4. NKI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NKI

  16. प्र.16Reasoning
    सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। G के ऊपर केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। F और G के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। F और G के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। F और B के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। B को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। E को B के ठीक नीचे रखा गया है। A को D के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। C को F के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। A के नीचे कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  17. प्र.17Reasoning
    O, P, Q, R, S, T और X एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के बाईं ओर से गिनती करने पर Q और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। P, R के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। O, T के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। P, O के ठीक दाईं ओर बैठा है। S, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। S के दाईं ओर से गिनती करने पर S और X के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  18. प्र.18General Awareness
    भारत के किस बैंक को सेंट्रल बैंकिं ग, लंदन, यूनाइटेड किंगडम द्वारा डिजिटल कार्यक्रमों - प्रवाह और सारथी के लिए डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है?
    1. पंजाब नेशनल बैंक
    2. भारतीय रिजर्व बैंक
    3. भारतीय स्टेट बैंक
    4. बंधन बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय रिजर्व बैंक

  19. प्र.19General Awareness
    किसी यौगिक का मूलानुपाती सूत्र CH₂ है तथा मोलर द्रव्यमान 56 g/mol है। इसका आण्वि क सूत्र क्या होगा?
    1. CH₂
    2. C₂H₄
    3. C₄H₈
    4. C₃H₆
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C₄H₈

  20. प्र.20General Awareness
    28 मार्च 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारत में डिजिटल कृषि मिशन के तहत लगभग कितनी किसान आईडी बनाई गई हैं?
    1. 1.25 करोड़
    2. 4.10 करोड़
    3. 4.85 करोड़
    4. 3.50 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4.85 करोड़

  21. प्र.21Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कार, पुरानी हैं। कुछ पुरानी, नई हैं। कुछ नई, लाल हैं। निष्कर्ष: (I) सभी पुरानी, कार हैं। (II) कुछ नई, पुरानी हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  22. प्र.22Mathematics
    तीन व्यक्ति X, Y और Z ने 13 : 20 : 15 के अनुपात में अपने हिस्सोंों के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। 7 महीने बाद, Y ने अपना 33% हिस्सा वापस ले लिया, जबकि Z ने वर्ष पूरा होने से 5 महीने पहले अपना 24% हिस्सा वापस ले लिया। यदि वर्ष के अंत में कुल लाभ ₹16,100 है, तो लाभ में Z का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4,968
    2. 5,063
    3. 5,250
    4. 4,888
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4,968

  23. प्र.23General Awareness
    थार रेगिस्तान के मैदानों में कौन-सा पेड़ सामान्यतः पाया जाता है?
    1. सागौन
    2. नीम
    3. साल
    4. खेजड़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — खेजड़ी

  24. प्र.24General Awareness
    ऐसा कहा जाता है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने ___________ अपना लिया था।
    1. जैन धर्म
    2. बौद्ध धर्म
    3. ईसाई धर्म
    4. पारसी धर्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जैन धर्म

  25. प्र.25General Awareness
    रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. भारतीय रेलवे का निजीकरण करना
    2. भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 को रेलवे अधिनियम, 1989 में विलय करना
    3. रेलवे संचालन के लिए एक नया मंत्रालय स्थापित करना
    4. पूरे भारत में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनें शुरू करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 को रेलवे अधिनियम, 1989 में विलय करना

  26. प्र.26Mathematics
    10 cm भुजा वाले एक घन को 2 cm भुजा वाले घनों में काटा जाता है। सभी छोटे घनों का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 3010
    2. 3000
    3. 3008
    4. 3002
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3000

  27. प्र.27General Awareness
    DNA में मानक क्षारक युग्मन (standard base pairing) किस प्रकार के आबंधन के कारण होता है?
    1. सहसंयोजक आबंधन
    2. वांडर वाल्‍स अन्योन्यक्रि या
    3. आयनी आबंधन
    4. हाइड्रोजन आबंधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हाइड्रोजन आबंधन

  28. प्र.28General Awareness
    कौन-सा निकाय, मुख्य रूप से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243W के माध्यम से प्रदत्त शक्ति यों का प्रयोग करता है?
    1. राज्य विधानमंडल
    2. नगर निगम
    3. पंचायती राज संस्था
    4. भारत की संसद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नगर निगम

  29. प्र.29Mathematics
    1. 134
    2. 52
    3. 39
    4. 151
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52

  30. प्र.30General Awareness
    सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल पर बड़ी संख्या में टेराकोटा खिलौने पाए गए थे?
    1. राखीगढ़ी
    2. लोथल
    3. मोहनजोदड़ो
    4. कालीबंगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मोहनजोदड़ो

  31. प्र.31Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BORN’ को ‘2468’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘NEST’ को ‘1327’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 8
    2. 2
    3. 7
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  32. प्र.32Reasoning
    राजेश अपनी कक्षा में ऊपर से 17वें स्थान पर तथा नीचे से 44वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने छात्र हैं?
    1. 59
    2. 60
    3. 61
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60

  33. प्र.33Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 3 € # % # * 3 8 3 1 € 6 @ 3 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक है?
    1. 2
    2. 1
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  34. प्र.34General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 42 57 72 87 102 ?
    1. 121
    2. 117
    3. 108
    4. 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 117

  35. प्र.35Mathematics
    50 लड़कों की एक कक्षा में से 15 लड़कों की औसत लंबाई 163 cm है। यदि शेष लड़कों की औसत लंबाई 165 cm है, तो कक्षा के सभी लड़कों की औसत लंबाई (cm में) कितनी है?
    1. 165
    2. 165.4
    3. 164.4
    4. 164
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 164.4

  36. प्र.36Mathematics
    श्रीमान I बिंदु M से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, और 12 km ड्राइव करके बिंदु N पर रुक जाता है। बिंदु M पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 4 km, पश्चिम की ओर
    2. 12 km, उत्तर की ओर
    3. 4 km, पूर्व की ओर
    4. 5 km, दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4 km, पश्चिम की ओर

  37. प्र.37Mathematics
    भारत की जनसंख्या वितरण के संदर्भ में, कार्यिकीय घनत्व (physiological density) शब्द का तात्पर्य प्रति _____ जनसंख्या से है।
    1. डॉक्टर (doctor)
    2. कृषिगत भूमि की इकाई (unit of arable land)
    3. गृहस्थी (household)
    4. अस्पताल का बिस्तर (hospital bed)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कृषिगत भूमि की इकाई (unit of arable land)

  38. प्र.38Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है', 'A – B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। उपर्युक्त के आधार पर, यदि 'M – N × O ÷ P + Q' है, तो M का Q से क्या संबंध है?
    1. माता की माता का भाई
    2. पिता का पिता
    3. पिता का भाई
    4. माता का पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता की माता का भाई

  39. प्र.39Mathematics
    1. 49
    2. 53
    3. 42
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 49

  40. प्र.40Mathematics
    44 और B का तृतीयानुपाती C है। यदि B, पहली तीन सम प्राकृत संख्याओं का योगफल है, तो C का मान ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 3.27
    2. 1.98
    3. 4.58
    4. 0.98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3.27

  41. प्र.41Reasoning
    भारत में कौन-सी क्रांांति मत्स्य उद्योग के विकास से संबंधित है?
    1. पीली क्रांांति
    2. हरित क्रांांति
    3. श्वेत क्रांांति
    4. नील क्रांांति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नील क्रांांति

  42. प्र.42General Awareness
    मार्च 2025 में, ‘आर्द्रभूमि के बुद्धि मानीपूर्ण उपयोग’ के लिए रामसर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन बने?
    1. सुनीता नारायण
    2. जयश्री वेंकटेसन
    3. मेधा पाटकर
    4. वंदना शिवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जयश्री वेंकटेसन

  43. प्र.43General Awareness
    एक लंबे एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में उत्पाद नाम पर कई इंस्टेंस (instances) एक विशिष्ट कैरेक्टर स्टाइल लागू की गई है। यदि उत्पाद नाम के इन सभी इंस्टेंस का फ़ॉन्ट और रंग बदलने की आवश्यकता है, तो इसके लिए सबसे दक्ष तरीका क्या है?
    1. फॉर्मेटिंग विकल्पोंों के साथ 'Find and Replace' फ़ंक्शन का उपयोग करना
    2. प्रत्येक इंस्टेंस को मैन्युअल रूप से चुनना और नई फॉर्मेटिंग लागू करना
    3. 'Format Painter' का उपयोग करके एक इंस्टेंस से फॉर्मेटिंग को कॉपी करना और इसे अन्य इंस्टेंस पर लागू करना
    4. कैरेक्टर स्टाइल की परिभाषा को संशोधित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कैरेक्टर स्टाइल की परिभाषा को संशोधित करना

  44. प्र.44Mathematics
    यदि कोई उपयोगकर्ता किसी फ़ाइल का नाम उसी फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइल के समान रिनेम करने का प्रयास करता है, तो निम्‍न में से क्या होगा?
    1. फ़ाइल एक्सटेंशन स्वचालित रूप से बदल जाता है।
    2. विंडाेज एक त्रुटि प्रदर्शित करता है: "A file with this name already exists"
    3. विंडाेज नए फ़ाइलनेम में एक संख्या जोड़ता है (उदाहरण के लिए, Document (2).txt)।
    4. विंडाेज दोनों फ़ाइलों के कन्‍टेंट को मर्ज करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विंडाेज एक त्रुटि प्रदर्शित करता है: "A file with this name already exists"

  45. प्र.45General Awareness
    दिसंबर 2024 में, साइकिलिंग को एक स्थायी और समावेशी फिटनेस गतिविधि के रूप में बढ़ावा देने के लिए कौन-सा राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया गया?
    1. साइकिल फॉर भारत कैम्‍पेन
    2. फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल
    3. राइड फॉर हेल्थ इंडिया
    4. फिट इंडिया पेडल मिशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल

  46. प्र.46General Awareness
    भारत में पंचायती राज व्यवस्था का कौन-सा स्तर पूरे जिले के शासन में शामिल होता है?
    1. ग्राम पंचायत
    2. जिला परिषद
    3. ग्राम सभा
    4. ब्लॉक समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जिला परिषद

  47. प्र.47Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, कंप्यूटर सिस्टम में वॉन न्यूमैन और हार्वर्ड आर्किटेक्चर के बीच मूलभूत अंतर को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है?
    1. हार्वर्ड आर्किटेक्चर निर्देशों और डेटा को एक साथ प्राप्त करने की सुविधा देता है, जिससे संभावित रूप से प्रदर्शन में सुधार होता है, जबकि वॉन न्यूमैन आर्किटेक्चर आमतौर पर उन्हें एक ही मेमोरी स्पेस से क्रमिक रूप से प्राप्त करता है।
    2. हार्वर्ड आर्किटेक्चर, वॉन न्यूमैन आर्किटेक्चर की तुलना में अधिक जटिल नियंत्रण इकाई का उपयोग करता है।
    3. वॉन न्यूमैन आर्किटेक्चर निर्देशों और डेटा के लिए अलग-अलग एड्रैस स्थान का उपयोग करता है, जबकि हार्वर्ड आर्किटेक्चर एकल एड्रैस स्थान का उपयोग करता है।
    4. वॉन न्यूमैन आर्किटेक्चर का प्रयोग मुख्यतः आधुनिक माइक्रोकंट्रोलर्स में किया जाता है, जबकि हार्वर्ड आर्किटेक्चर सामान्य प्रयोजन वाले कंप्यूटरों में प्रचलित है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हार्वर्ड आर्किटेक्चर निर्देशों और डेटा को एक साथ प्राप्त करने की सुविधा देता है, जिससे संभावित रूप से प्रदर्शन में सुधार होता है, जबकि वॉन न्यूमैन आर्किटेक्चर आमतौर पर उन्हें एक ही मेमोरी स्पेस से क्रमिक रूप से प्राप्त करता है।

  48. प्र.48Mathematics
    दो संख्याएं एक तीसरी संख्या से क्रमशः 30% और 18% अधिक हैं। उन दोनों संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 73 : 74
    2. 58 : 63
    3. 55 : 64
    4. 65 : 59
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 65 : 59

  49. प्र.49General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नचिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 502 500 496 490 482 ?
    1. 468
    2. 472
    3. 471
    4. 469
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 472

  50. प्र.50Mathematics
    P, आयत ABCD के भीतर कोई बिंदु है। यदि PA = 69 cm, PB = 27 cm और PC = 38 cm है, तो PD की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 74
    2. 70
    3. 78
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 74

  51. प्र.51Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 388 739 783 483 785 (दाएं) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी हैं) यदि सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक से घटा दिया जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 4
    2. 0
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  52. प्र.52Mathematics
    किसी आंकड़ा समुच्चय का माध्‍य और बहुलक क्रमशः 51.5 और 61.7 है। मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करके आंकड़ा समुच्चय की माध्यि का ज्ञात करें।
    1. 55.4
    2. 56.1
    3. 54.9
    4. 54.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54.9

  53. प्र.53Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मोंों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BZ−WU
    2. MK−GH
    3. KI−FD
    4. YW−TR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — MK−GH

  54. प्र.54Reasoning
    नेप्टूटूनियम (Neptunium) के संदर्भ में कौन सा कथन सही है?
    1. इसके बारे में मेंडेलीव के समय में जानकारी प्राप्‍त हुई थी।
    2. यह स्थि र तत्व है।
    3. यह पिचब्लेंड में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक तत्व है।
    4. यह गैर-अभिक्रि याशील तत्व है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह पिचब्लेंड में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक तत्व है।

  55. प्र.55General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, बिहार का वह पुराना जमींदार था जो 1857 के विद्रोह के दौरान विद्रोही सिपाहियों में शामिल हो गया था और कई महीनों तक अंग्रेजों से लड़ता रहा?
    1. बख्त खान
    2. अहमदुल्ला शाह
    3. कुँवर सिंह
    4. तात्या टोपे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कुँवर सिंह

  56. प्र.56Reasoning
    सात व्यक्ति , I, J, K, L, O, P और Q उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। P के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q के दाईं ओर केवल I बैठा है। Q और K के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, J के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन O के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। O और J के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  57. प्र.57Mathematics
    गोपाल को पहले वर्ष में अपनी बिक्री राशि में 2% की वृद्धि और दूसरे वर्ष में 20% की वृद्धि प्राप्त होती है, और इसके साथ उसकी वर्तमान बिक्री ₹1,83,600 है। दो वर्ष पहले उसकी बिक्री (₹ में) कितनी थी?
    1. 1,53,000
    2. 1,30,000
    3. 1,50,000
    4. 1,80,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,50,000

  58. प्र.58General Awareness
    प्रेक्षण 49, 91, 24, 46, 90, 20, 21, 14, 66, 32 और 92 की माध्यि का ज्ञात करें।
    1. 49
    2. 24
    3. 46
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 46

  59. प्र.59General Awareness
    भारत राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2023 के अनुसार, 2019-21 में भारत में गरीबी दर कितनी थी?
    1. 24.58%
    2. 16.23%
    3. 14.96%
    4. 22.67%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14.96%

  60. प्र.60Mathematics
    यदि 3 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले को एक घनाभ के अंदर फिट किया जाता है और फिर घनाभ के अंदर जल भरा जाता है, तो घनाभ में उपस्थि त जल की मात्रा (cm3 में) ज्ञात करें। (π = 3.14 लीजिए)
    1. 49.81
    2. 57.64
    3. 55.28
    4. 51.48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 51.48

  61. प्र.61Reasoning
    निम्नलिखित में से किसने तीरंदाजी विश्व कप 2025 स्‍टेज 1 में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
    1. दीपिका कुमारी और अतानु दास
    2. ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव
    3. ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा
    4. ऋषभ यादव और अंकिता भकत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव

  62. प्र.62General Awareness
    दिसंबर 2022 तक की स्थि ति के अनुसार किस भारतीय राज्य में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के तहत वर्गीकृत जनजातीय समुदायों की संख्या सबसे अधिक है?
    1. छत्‍तीसगढ़
    2. मध्‍य प्रदेश
    3. ओडिशा
    4. झारखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओडिशा

  63. प्र.63Mathematics
    यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 87 × 3 ÷ 4 + 12 – 30 = ?
    1. 144
    2. 134
    3. 145
    4. 122
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 134

  64. प्र.64Mathematics
    अनिल ने क्रमशः पहला पेन ₹100 में और दूसरा पेन ₹160 में खरीदा। वह पहला पेन 15% के लाभ पर बेचता है लेकिन खरीदार कीमत के लिए मोल-भाव करता है, और उसे 29% छूट और दूसरा पेन 58% लाभ पर देना पड़ता है। इस लेन-देन में उसे कुल कितना लाभ हुआ (दो दशमलव स्थानों तक सही) ज्ञात करें।
    1. ₹74.26
    2. ₹77.75
    3. ₹74.45
    4. ₹72.91
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹74.45

  65. प्र.65Reasoning
    WR 21 एक निश्चित तरीके से ZS 6 से संबंधित है। उसी तरह GV 11, JW −4 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से UE 5 किससे संबंधित है?
    1. NM −7
    2. VW −9
    3. FV −6
    4. XF −10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — XF −10

  66. प्र.66Mathematics
    बिंदु P से केंद्र O वाले वृत्त पर एक स्पर्श रेखा खींची जाती है। वृत्त की त्रिज्या 7 cm है और बिंदु P से केंद्र O की दूरी 25 cm है। बिंदु P से स्पर् शिता बिंदु तक स्पर्श रेखा की लंबाई कितनी है?
    1. 21 cm
    2. 27 cm
    3. 24 cm
    4. 31 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24 cm

  67. प्र.67Reasoning
    2024 में शुरू किए गए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. 2025-26 तक NMNF का कुल स्वीकृत परिव्यय ₹1,000 करोड़ है। 2. यह मिशन, प्राकृतिक खेती के इनपुट प्रदान करने के लिए जैव-इनपुट संसाधन केंद्रोंों की स्थापना का समर्थन करता है।
    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न तो 1 और न ही 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल 2

  68. प्र.68Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 611 733 279 265 370 (दाएं) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी हैं) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के पहले अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 4
    2. 5
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  69. प्र.69Mathematics
    तीन संख्याओं का औसत 23 है। यदि उनमें से दो संख्याएँ 11 और 26 हैं, तो तीसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 34
    3. 31
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32

  70. प्र.70Mathematics
    यदि ₹2,400 को 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर निवेश किया जाए, तो 1 वर्ष बाद धनराशि कितनी हो जाएगी, जबकि ब्‍याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है?
    1. ₹2,904
    2. ₹3,071
    3. ₹2,950
    4. ₹2,460
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,904

  71. प्र.71General Awareness
    निम्नलिखित में से क्या भारत में न्यायिक समीक्षा का एक प्रमुख कारण है?
    1. संविधान की सर्वोच्चता और मौलिक अधिकारों की रक्षा करना
    2. न्यायपालिका को कानून बनाने की अनुमति देना
    3. संसद की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना
    4. केंद्र और राज्योंों के बीच संघीय संतुलन बनाए रखना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संविधान की सर्वोच्चता और मौलिक अधिकारों की रक्षा करना

  72. प्र.72General Awareness
    भारत में केरल के नेमम में स्थि त नीरामंकर मंदिर (Neeramankara Temple) किस प्रकार का देव मंदिर माना जाता है?
    1. निरंधर प्रकार (Nirandhara type)
    2. संधर प्रकार (Sandhara type)
    3. सर्वतोभद्र प्रकार (Sarvatobhadra type)
    4. मंडप प्रकार (Mandapa type)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संधर प्रकार (Sandhara type)

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित तर्क के अनुसार 5, 35 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 2, 14 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 9, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 63
    2. 65
    3. 67
    4. 61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63

  74. प्र.74General Awareness
    राष्ट्रोंों में वैश्वीकरण को बढ़ावा देने वाले विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष की गयी?
    1. 2000
    2. 1995
    3. 2001
    4. 1991
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1995

  75. प्र.75Reasoning
    संख्याओं और प्रतीकों के एक समूह को नीचे दिए गए कूट और उसके बाद की शर्तों के अनुसार अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। दिए गए कूट और शर्तों का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। नोट: यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/प्रतीक के लिए कूट का सीधे अनुसरण किया जाना चाहिए जैसा कि तालिका में दिया गया है। संख्या/ 2 @ 9 5 $ & 3 % # 7 + 4 8 6 प्रतीक कूट D B A M L E C Q D P R B U K शर्तें: यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्‍पर बदल दिया जाएगा। यदि पहला घटक विषम संख्या है और अंतिम घटक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। निम्नलिखित समूह के लिए कूट क्या होगा? @ 3 5 7
    1. B M M P
    2. B C M P
    3. B C C P
    4. P C M B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — P C M B

  76. प्र.76General Awareness
    टाउन A, टाउन B के दक्षि ण में है। टाउन C, टाउन B के पूर्व में है। टाउन D, टाउन C के पश्चिम में है। टाउन E, टाउन D के उत्तर में है। टाउन A, टाउन E के दक्षि ण-पूर्व में है। टाउन D के संबंध में टाउन B की स्थि ति क्या है?
    1. दक्षिण
    2. पूर्व
    3. उत्तर
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्व

  77. प्र.77Mathematics
    एक खुदरा विक्रेता वस्तु पर खरीदारों के लिए निम्नलिखित छूट स्कीमें प्रदान करता है। I. 27% की दो क्रमिक छूटें। II. 36% की छूट के बाद 45% की एक छूट। III. 19% और 32% की क्रमिक छूटें। IV. 34% की छूट के बाद 7% की एक छूट। किस स्कीम का विक्रय मूल्य अधिकतम होगा?
    1. III
    2. I
    3. IV
    4. II
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IV

  78. प्र.78Reasoning
    संख्याओं और प्रतीकों के एक समूह को नीचे दिए गए अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है तथा उसके बाद नीचे शर्तें दी गई हैं। दिए गए कूटों और शर्तों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। नोट: यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/प्रतीक के लिए कूट का प्रत्यक्ष रूप से पालन किया जाना चाहिए, जैसा कि तालिका में दिया गया है। अक्षर L M E P A U X कूट 7 $ @ 9 2 % 6 शर्त: 1. यदि पहला अक्षर स्वर है और अंतिम अक्षर व्यंजन है, तो उनके कूट आपस में बदले जाने हैं। 2. यदि दूसरा अक्षर स्वर है और अंतिम अक्षर व्यंजन है, तो दोनों को ‘W’ के रूप में कूटबद्ध किया जाना है। 3. यदि तीसरा और चौथा अक्षर व्यंजन हैं, तो दोनों को तीसरे अक्षर के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है। 4. यदि पहला और दूसरा अक्षर स्वर हैं, तो दोनों को ‘Q’ के रूप में कूटबद्ध किया जाना है। निम्नलिखित समूह के लिए कूट क्या होगा? APUXR
    1. Q 9 % 6 Q
    2. 2 9 % 6 2
    3. 4 9 % 6 2
    4. 2 9 % 6 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4 9 % 6 2

  79. प्र.79Mathematics
    दो पाइप एक टंकी को अलग-अलग क्रमशः 98 min और 28 min में भर सकते हैं। टंकी को खाली करने के लिए टंकी के तल पर एक पाइप लगा है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएँ, तो खाली टंकी 21 min में भर जाती है। यदि कोई अन्य पाइप खुला न हो, तो टंकी के तल पर लगा पाइप पूरी तरह से भरी हुई टंकी को खाली करने में कितना समय लेगा?
    1. 606 min
    2. 588 min
    3. 577 min
    4. 583 min
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 588 min

  80. प्र.80Mathematics
    एक वस्तु को ₹112 में बेचने पर एक व्यक्ति को 20% की हानि होती है। 50% लाभ कमाने के लिए उसे वस्‍तु को किस कीमत (₹ में) पर बेचना चाहिए?
    1. 220
    2. 230
    3. 210
    4. 200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 210

  81. प्र.81Mathematics
    एक व्यक्ति अपनी मासिक आय का 33% खर्च करता है, वह प्रति माह ₹6,298 बचाता है। उसका मासिक व्यय (₹ में) कितना है?
    1. 3,024
    2. 3,102
    3. 3,195
    4. 3,083
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3,102

  82. प्र.82Mathematics
    ₹1,200 की राशि पर 3% मासिक ब्याज की दर से 1 माह में प्राप्त साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 23
    2. 6
    3. 3
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36

  83. प्र.83Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FB-ID-KM JF-MH-OQ
    1. MI-PK-RU
    2. NI-PL-RU
    3. MI-PK-RT
    4. NI-PK-RU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MI-PK-RT

  84. प्र.84Mathematics
    यदि संख्या 7481652 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बायीं ओर से पहले अंक तथा दायीं ओर से पहले अंक के बीच का अंतर कितना होगा?
    1. 8
    2. 6
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  85. प्र.85Mathematics
    एक व्यक्ति क्रमशः 20 km/hr, x km/hr और 20 km/hr की चाल से 100 km, 408 km और 1460 km की दूरी तय करता है। यदि पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल 20 km/hr है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 25
    3. 22
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  86. प्र.86General Awareness
    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्योंों को बेरोजगारी के मामलों में सार्वजनिक सहायता का प्रावधान करने का निर्देश दिया गया है?
    1. अनुच्छेद 42
    2. अनुच्छेद 41
    3. अनुच्छेद 39
    4. अनुच्छेद 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 41

  87. प्र.87Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मोंों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनो/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BJ-FZ
    2. GO-KF
    3. HP-LF
    4. TB-XR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GO-KF

  88. प्र.88General Awareness
    IIT मद्रास में, तरल और तापीय विज्ञान अनुसंधान 2025 में श्री एस. रामकृष्णन उत्कृष्टता केंद्र का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में जटिल तापीय चुनौतियों से निपटना
    2. उपग्रह नेविगेशन प्रणालियों में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना
    3. अंतरिक्ष से संबंधित चिकित्सा अनुसंधान के लिए एक शोध केंद्र स्थापित करना
    4. प्रक्षेपण वाहनों के लिए उन्नत प्रणोदन प्रणाली विकसित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में जटिल तापीय चुनौतियों से निपटना

  89. प्र.89Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्‍म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्‍म के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : VSQ :: OLJ : %
    1. # = YVT, % = LIG
    2. # = YOZ, % = LOQ
    3. # = UZT, % = QMG
    4. # = IQT, % = VCG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — # = YVT, % = LIG

  90. प्र.90Mathematics
    यदि दो संख्याओं का अनुपात 18 : 5 है तथा उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल 360 है, तो उनके लघुत्तम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक के व्युत्क्रमों का योगफल ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  91. प्र.91Reasoning
    J, K, L, M, N, O और P में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। P से पहले केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। L के बाद केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। P और J के बीच केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। K और L के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। O की परीक्षा, M के ठीक बाद होती है। M और N के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा होती है?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  92. प्र.92General Awareness
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 77 होगा?
    1. 42 B 6 C 38 D 18 A 6
    2. 42 C 6 B 38 A 18 D 6
    3. 42 A 6 D 38 C 18 B 6
    4. 42 D 6 A 38 B 18 C 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42 A 6 D 38 C 18 B 6

  93. प्र.93Mathematics
    अब से 3 वर्ष पहले, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु के दोगुने से 14 वर्ष अधिक थी। अब से कितने वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी होगी?
    1. 8
    2. 12
    3. 14
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  94. प्र.94Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? CJL 11, DKM 15, ELN 19, FMO 23, ?
    1. TUY 26
    2. TXU 26
    3. QNO 27
    4. GNP 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — GNP 27

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा, MS वर्ड 2019 में 'गटर' मार्जिन ('Gutter' margin) का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
    1. पेज के चारों तरफ़ ब्‍लैंक स्‍पेस
    2. केवल विषम संख्या वाले पेजों पर प्रयुक्त मार्जिन
    3. डाक्‍युमेंट बाइंडिंग के लिए जोड़ा गया एक्‍स्‍ट्रा स्‍पेस
    4. हेडर के लिए पेज के टॉप पर स्‍पेस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — डाक्‍युमेंट बाइंडिंग के लिए जोड़ा गया एक्‍स्‍ट्रा स्‍पेस

  96. प्र.96Mathematics
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 173 ÷ 3 − 135 × 5 + 17 = ?
    1. 529
    2. 528
    3. 530
    4. 527
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 529

  97. प्र.97General Awareness
    अप्रैल 2025 में QS हायर एड समिट: मिडिल ईस्‍ट (QS Higher Ed Summit: Middle East) की मेजबानी किस शहर में हुई?
    1. दोहा, कतर
    2. रियाद, सऊदी अरब
    3. दुबई, यूएई (UAE)
    4. कुवैत सिटी, कुवैत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कुवैत सिटी, कुवैत

  98. प्र.98General Awareness
    प्रभावी राजस्व घाटा, सरकारी बजटन में किस वर्ष पेश किया गया था?
    1. 2008-09
    2. 2011-12
    3. 2015-16
    4. 2003-04
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2011-12

  99. प्र.99General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  100. प्र.100General Awareness
    एमएस वर्ड 365 में किस टैब में पेज मार्जिन, ओरिएंटेशन और साइज़ बदलने के ऑप्शन होते हैं?
    1. Insert
    2. Layout
    3. Home
    4. Review
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Layout

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322324453647384921021141231311421541611711821932032132212342412522622742822923033123223313423533613723813914014144224344424524624714844925015135235325435535635735835936046126236326436546636726826947017117227317427547627737837928038128248338418548628728818919049139239349449539619749829911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 10 जून 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner