1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 19 जून 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 19 जून 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

19 जून 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 19 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
19 जून 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    7 क्रमागत सम संख्याओं का औसत 32 है। इनमें से सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 66
    2. 64
    3. 68
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 64

  2. प्र.2Mathematics
    यदि 31 × 13 + 18 × 86 – 86 = y है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1965
    2. 1665
    3. 1865
    4. 1765
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1865

  3. प्र.3Mathematics
    एक कारखाने में तीन प्रकार की मशीनों A, B और C का उत्पादन किया जाता है। एक सप्ताह में, A के 12 यूनिट (प्रत्येक का औसत वजन 47 kg), B के 8 यूनिट (प्रत्येक का औसत वजन 62 kg), और C के 15 यूनिट (प्रत्येक का औसत वजन 53 kg) निर्मित किए जाते हैं। उस सप्ताह में उत्पादित मशीनों का भारित औसत वजन क्या है?
    1. 51 kg
    2. 52.5 kg
    3. 53 kg
    4. 54 kg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 53 kg

  4. प्र.4Mathematics
    एक कार 360 km की दूरी एकसमान चाल से 8 घंटे में तय करती है। इसकी चाल (मीटर प्रति सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
    1. 12 m/s
    2. 13 m/s
    3. 12.5 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12.5 m/s

  5. प्र.5Mathematics
    1. ₹794
    2. ₹690
    3. ₹810
    4. ₹720
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹720

  6. प्र.6Mathematics
    1. ₹10,580.50
    2. ₹7,812.50
    3. ₹9,750.50
    4. ₹8,650.50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹7,812.50

  7. प्र.7Mathematics
    एक वस्तु को 20% लाभ पर बेचा जाता है। यदि विक्रय मूल्य में 10% की कमी कर दी जाए, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
    1. 8%
    2. 12%
    3. 20%
    4. 6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8%

  8. प्र.8Mathematics
    यदि किसी राशि को 8% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 9 महीने के लिए निवेश किया जाता है और उस पर ₹18,000 ब्याज के रूप में प्राप्त होता है, तो निवेश की गई मूल राशि कितनी थी?
    1. ₹3,50,000
    2. ₹2,50,000
    3. ₹4,00,000
    4. ₹3,00,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹3,00,000

  9. प्र.9Mathematics
    पाइप C और D क्रमशः 6 घंटे और 4 घंटे में 3,000 लीटर का टैंक भर सकते हैं। दोनों मिलकर 6,000 लीटर का टैंक कितने घंटे में भरेंगे?
    1. 4.8 घंटे
    2. 4.44 घंटे
    3. 3.5 घंटे
    4. 6 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4.8 घंटे

  10. प्र.10Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  11. प्र.11Mathematics
    फ्रूट पंच बनाने के लिए, 2 लीटर संतरे के रस को 5 लीटर पानी के साथ मिलाया जाता है। यदि 5 लीटर संतरे का रस उपयोग किया जाता है, तो कितना पानी आवश्यक होगा?
    1. 10 लीटर
    2. 18 लीटर
    3. 15.5 लीटर
    4. 12.5 लीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12.5 लीटर

  12. प्र.12Mathematics
    वह सबसे छोटा धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिसे 3 से विभाजित करने पर शेषफल 2 प्राप्त होता है, 4 से विभाजित करने पर शेषफल 3 प्राप्त होता है और 5 से विभाजित करने पर शेषफल 4 प्राप्त होता है।
    1. 53
    2. 69
    3. 50
    4. 59
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 59

  13. प्र.13Mathematics
    यदि 9 श्रमिकों की 8 दिनों की मजदूरी ₹2,880 है, तो उसी दर पर 15 श्रमिकों की 9 दिनों की मजदूरी कितनी होगी?
    1. ₹3,880
    2. ₹3,600
    3. ₹5,400
    4. ₹3,520
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹5,400

  14. प्र.14Mathematics
    1. 48.6
    2. 24.7
    3. 17.4
    4. 27.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 48.6

  15. प्र.15Mathematics
    एक वस्तु को 38% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि क्रय मूल्य में ₹20 की वृद्धि की जाए और विक्रय मूल्य में ₹45 की कमी की जाए, तो लाभ 37.5% होगा। वस्तु का मूल क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 14,400
    2. 14,500
    3. 14,700
    4. 14,300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14,500

  16. प्र.16Mathematics
    किसी संख्या को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि एक भाग, दूसरे भाग से 10 अधिक है। यदि उनका अनुपात 6 : 4 है, तो संख्या के दोनों भाग ज्ञात कीजिए।
    1. 32 और 20
    2. 32 और 22
    3. 30 और 20
    4. 34 और 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30 और 20

  17. प्र.17Mathematics
    संपूर्ण पृथ्वी पर भूमि और जल का अनुपात 1:3 है, जबकि उत्तरी गोलार्ध में यह 2:5 है। यदि उत्तरी तथा दक्षि णी गोलार्ध का क्षेत्रफल बराबर हैं, तो दक्षि णी गोलार्ध में भूमि और जल का अनुपात कितना होगा?
    1. 7:5
    2. 11:7
    3. 1:5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  18. प्र.18Mathematics
    ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AB || DC है, तथा E और F क्रमशः विकर्ण AC और BD के मध्य बिंदु हैं। यदि AB = 23 cm, BC = 91 cm, DC = 35 cm, और AD = 62 cm है, तो EF की लंबाई (cm में) कितनी है?
    1. 7
    2. 9
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  19. प्र.19Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 13 है और उनका गुणनफल 30 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 12
    3. 7
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  20. प्र.20Mathematics
    चार वर्ष पहले रवि की आयु, कविराज की आयु की तीन गुना थी। वर्तमान में रवि की आयु, कविराज की आयु की दोगुनी है। रवि की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 10 वर्ष
    2. 14 वर्ष
    3. 8 वर्ष
    4. 16 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16 वर्ष

  21. प्र.21Mathematics
    64 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
    1. 24,528 cm2
    2. 24,548 cm2
    3. 24,576 cm2
    4. 24,589 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24,576 cm2

  22. प्र.22Mathematics
    एक सम बहुभुज में 45 भुजाएं हैं, जिनमें से प्रत्येक की लंबाई 2 cm है। बहुभुज का क्षेत्रफल (cm2) कितना होगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  23. प्र.23Mathematics
    किसी परिवार के मासिक आय में 10% की वृद्धि होती है लेकिन उनके मासिक व्यय में 20% की वृद्धि होती है। यदि उनकी मूल मासिक आय ₹45,000 थी और मासिक व्यय ₹36,000 था, तो वृद्धि के बाद नई मासिक बचत कितनी होगी?
    1. ₹6,400
    2. ₹6,500
    3. ₹6,300
    4. ₹6,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹6,300

  24. प्र.24Mathematics
    एक मशीन की कीमत में 20% की वृद्धि की जाती है। मांग में गिरावट के कारण, वर्धित कीमत में 25% की कमी की जाती है। अंत में, कीमत में पुनः 10% की वृद्धि की जाती है। मशीन की कीमत में समग्र प्रतिशत परिवर्तन कितना है?
    1. 1% की कमी
    2. 1.1% की कमी
    3. 1% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1% की कमी

  25. प्र.25Mathematics
    एक ग्राहक ऑनलाइन ₹1,000 का खाना ऑर्डर करता है। फ़ूड डिलीवरी ऐप, बिल पर 20% की फ्लैट प्रमोशनल छूट प्रदान करता है। इस छूट के बाद, यदि बिल की राशि ₹650 से ₹800 (दोनों शामिल) के बीच है, तो उस बिल पर 5% की अतिरिक्त छूट लागू होती है। यदि बिल में सभी ऑर्डर पर ₹80 का एक निश्चित डिलीवरी शुल्क शामिल है, तो ग्राहक को अंत में कितनी राशि का भुगतान करना होगा?
    1. ₹760
    2. ₹800
    3. ₹840
    4. ₹900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹840

  26. प्र.26Mathematics
    संख्याओं 3, 7.2 और 0.64 का LCM कितना है?
    1. 153
    2. 72
    3. 144
    4. 96
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 144

  27. प्र.27Mathematics
    A और B एक काम को क्रमशः 12 और 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 3 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
    1. 11
    2. 12
    3. 14
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  28. प्र.28Mathematics
    एक व्यक्ति रेलगाड़ी द्वारा एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि रेलगाड़ी 14 km/hr अधिक चाल से चलती, तो उसे 35 मिनट कम समय लगता। यदि यह 10 km/hr कम चाल से चलती, तो इसे 30 मिनट अधिक समय लगता। यात्रा के दौरान रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 720 km
    2. 780 km
    3. 560 km
    4. 480 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 780 km

  29. प्र.29Mathematics
    एक विद्यार्थी विलयन की 3/5 इकाई मिलाता है, फिर उसी विलयन की 0.4 इकाई मिलाता है, और अंत में 1/10 इकाई निकाल लेता है। विलयन की मात्रा में कुल परिवर्तन कितना हुआ?
    1. 1.0 इकाई की वृद्धि
    2. 0.9 इकाई की वृद्धि
    3. 1.5 इकाई की कमी
    4. 0.8 इकाई की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.9 इकाई की वृद्धि

  30. प्र.30Mathematics
    एक व्यापारी पतलून की कुछ जोड़ी पर "दो खरीदें, एक मुफ्त पाएं" का ऑफर दे रहा है। यदि पतलून की जोड़ी का अंकित मूल्य ₹2700 है, और व्यापारी फिर भी 20% का लाभ अर्जित करता है, तो व्यापारी के लिए पतलून की एक जोड़ी का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹ 1,550
    2. ₹ 1,450
    3. ₹ 1,600
    4. ₹ 1,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹ 1,500

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य, सिस्टम सॉफ़्टवेयर की भूमिका के लिए अनन्य है और इसका कार्य एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम द्वारा नहीं किया जा सकता है?
    1. कीबोर्ड से यूजर इनपुट स्वीकार करना और मॉनिटर पर आउटपुट प्रदर्शित करना
    2. दोहराए जाने वाले टास्क को ऑटोमेट करने के लिए प्री-रिटेन स्क्रि प्ट को एक्‍सीक्‍यूट करना
    3. हार्ड डिस्क ड्राइव पर डेटा स्टोरेज और पुनर्प्राप्ति (retrieval) को मैनेज करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  32. प्र.32General Awareness
    कोणार्क स्थि त सूर्य मंदिर किस हिंदू देवता को समर्पित है?
    1. सूर्य
    2. विष्णु
    3. शिव
    4. ब्रह्मा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सूर्य

  33. प्र.33General Awareness
    निम्नलिखित में से किस अनुप्रयोग हेतु मुख्यतः सुपरकंप्यूटर का उपयोग किया जाता है?
    1. ऑफिस ऑटोमेशन (Office automation)
    2. जटिल गणितीय परिकलन (Complex mathematical calculations)
    3. इंटरनेट ब्राउज़िंग (Internet browsing)
    4. वर्ड प्रोसेसिंग (Word processing)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जटिल गणितीय परिकलन (Complex mathematical calculations)

  34. प्र.34General Awareness
    माउंट एटना, यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे सक्रि य ज्वालामुखी है, जो अपनी बहुधा और अपाती उद्गारों के लिए जाना जाता है, _______ में स्थि त है। फरवरी 2025 में इसके दक्षि ण-पूर्वी क्रेटर के पश्चिमी भाग में स्थि त एक मुख पर एक नए उद्गार का पता लगा।
    1. सर्बिया
    2. लक्ज़मबर्ग
    3. एस्टोनिया
    4. इटली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इटली

  35. प्र.35General Awareness
    कार्य और ऊर्जा के मापन पर एक कक्षा चर्चा में, छात्रों से इन राशियों के लिए सही SI मात्रक और विमीय सूत्र की पहचान करने को कहा जाता है। कौन-सा विकल्प, कार्य या ऊर्जा दोनों के मात्रकों को सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है?
    1. न्यूटन और M L T-2
    2. जूल और M L2 T-2
    3. पास्कल और M L-1 T-2
    4. वाट और M L2 T-3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जूल और M L2 T-2

  36. प्र.36General Awareness
    चूँकि हाइड्रोजन आयन स्वतंत्र रूप में नहीं रह सकते, लेकिन ये जल के अणुओं के साथ मिलकर रह सकते हैं, इसलिए इन्हें सदैव ________________ से दर्शाना चाहिए, जिसे H₃O⁺ के रूप में निरूपित किया जाता है?
    1. हाइड्रोजन गैस
    2. हाइड्रोक्साइड आयन
    3. ऑक्साइड आयन
    4. हाइड्रोनियम आयन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हाइड्रोनियम आयन

  37. प्र.37General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक था?
    1. कृषि में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
    2. आयात अवरोध को सुदृढ़ करना
    3. सार्वजनिक क्षेत्र की प्रभाविता को प्रोत्साहित करना
    4. अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजारों के लिए खोलना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजारों के लिए खोलना

  38. प्र.38General Awareness
    नवंबर 2025 में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों जैसे संस्थागत सार्वजनिक स्थानों से किन जानवरों को हटाकर स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाना चाहिए?
    1. लावारिस गधों (Stray donkeys)
    2. लावारिस कुत्तों (Stray dogs)
    3. लावारिस बिल्लि यों (Stray cats)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लावारिस कुत्तों (Stray dogs)

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे जलमग्न पर्वतों की एक परस्पर जुड़ी श्रृंखला के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें तीव्र ज्वालामुखीय गतिविधि वाला एक केंद्रीय रिफ्ट ज़ोन होता है?
    1. गहरी समुद्र खाइयां (Deep-ocean trenches)
    2. महाद्वीपीय ढाल (Continental slope)
    3. मध्य-महासागरीय कटक (Mid-oceanic ridges)
    4. वितलीय मैदान (Abyssal plains)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मध्य-महासागरीय कटक (Mid-oceanic ridges)

  40. प्र.40General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संस्थापक सदस्य नहीं था?
    1. दिनशा वाचा (Dinshaw Wacha)
    2. जॉन जार्डिन (John Jardine)
    3. विलियम वेडरबर्न (William Wedderburn)
    4. बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak)

  41. प्र.41General Awareness
    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत लाभार्थियों के चयन का प्राथमिक मानदंड क्या है?
    1. शैक्षणिक योग्यता
    2. सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना, 2011
    3. कृषि से होने वाली आय
    4. भू-स्वामित्व अभिलेख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना, 2011

  42. प्र.42General Awareness
    उत्तर-पश्चिम भारत में अचानक होने वाली शीतकालीन वर्षा के लिए कौन-सी जलवायु घटना जिम्मेदार है?
    1. स्थानिक पवन
    2. पश्चिमी विक्षोभ
    3. पुरवा पवन-तरंग
    4. जेट प्रवाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिमी विक्षोभ

  43. प्र.43General Awareness
    मार्च 2025 में निम्नलिखित में से किसने कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
    1. मार्क कार्नी (Mark Carney)
    2. डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk)
    3. जेम्स डेविड वेंस (James David Vance)
    4. क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मार्क कार्नी (Mark Carney)

  44. प्र.44General Awareness
    भारत में निम्नलिखित में से किस ऊर्जा संसाधन को क्षयशील और प्रदूषक माना जाता है?
    1. पवन
    2. बायो-गैस
    3. कोयला
    4. सौर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोयला

  45. प्र.45General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, प्राचीन भारत में सबसे प्रसिद्ध इंडो-ग्रीक शासक था?
    1. मिनांडर (Menander)
    2. रुद्रदामन (Rudradaman)
    3. सिकंदर (Alexander)
    4. पुष्यमित्र (Pushyamitra)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मिनांडर (Menander)

  46. प्र.46General Awareness
    अरुंधति रॉय का पहला पूर्ण संस्मरण (full-length memoir), जो 2025 में प्रकाशित हुआ, उसका शीर्षक _______ है।
    1. नोट्स फ्रॉम ए स्मॉल टाउन (Notes from a Small Town)
    2. वाकिंग विड्थ द ऑन्ट््स (Walking with the Ants)
    3. द मिनिस्टर ऑफ लॉस्ट स्टोरिज (The Ministry of Lost Stories)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  47. प्र.47General Awareness
    खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के शुभंकर का नाम क्या था?
    1. सिम्हल
    2. गजसिंह
    3. योद्धा
    4. हाथीशेर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गजसिंह

  48. प्र.48General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध, 1761 में मराठा साम्राज्य के उत्तरी अभियान दल और अफ़ग़ानिस्तान के शासक के गठबंधन के बीच लड़ा गया था?
    1. पानीपत का तृतीय युद्ध
    2. तराइन का द्वितीय युद्ध
    3. पेशावर का युद्ध
    4. प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पानीपत का तृतीय युद्ध

  49. प्र.49General Awareness
    अकबर के राजस्व मंत्री टोडर मल ने फसल उपज, भूमि सर्वेक्षण और कीमतों के आधार पर एक कुशल राजस्व प्रणाली प्रारंभ की, जिसे _______ कहा जाता था।
    1. रैयतवाड़ी प्रणाली
    2. जागीरदारी प्रणाली
    3. मनसबदारी प्रणाली
    4. ज़ब्ती प्रणाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ज़ब्ती प्रणाली

  50. प्र.50General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन, कर्नाटक संगीत से संबंधित नहीं हैं?
    1. रवि शंकर
    2. विजयलक्ष्मी सुब्रमण्यम
    3. डी. के. पट्टम्मल
    4. नित्याश्री महादेवन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रवि शंकर

  51. प्र.51General Awareness
    भारत की जनगणना 2011 को आधिकारिक तौर पर 1872 से चली आ रही जनगणनाओं की निरंतर श्रृंखला में किस क्रम के रूप में मान्यता प्राप्त है?
    1. 16वीं राष्ट्रीय जनगणना
    2. 15वीं राष्ट्रीय जनगणना
    3. 13वीं राष्ट्रीय जनगणना
    4. 14वीं राष्ट्रीय जनगणना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15वीं राष्ट्रीय जनगणना

  52. प्र.52General Awareness
    अगस्त 2025 में असम के तिनसुकिया जिले के लाइपुली में भारतीय सेना द्वारा असम और मणिपुर के राज्य अधिकारियों के सहयोग से शुरू किए गए समन्वय शक्ति (Samanvay Shakti) अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    1. सुरक्षा बलों, सरकारी विभागों और नागरिक संस्थानों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए सैन्य-नागरिक एकीकरण
    2. भारत-म्यांांमार सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से रणनीतिक सीमा रक्षा अभ्यास
    3. भूकंप और बाढ़ की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के साथ बड़े पैमाने पर आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास
    4. आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारत और मित्र विदेशी देशों के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सुरक्षा बलों, सरकारी विभागों और नागरिक संस्थानों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए सैन्य-नागरिक एकीकरण

  53. प्र.53General Awareness
    कौन-सा न्यायिक सिद्धांत, DPSP को बढ़ावा देने वाले कानूनों को कुछ मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए रद्द होने से बचाने की अनुमति देता है, बशर्ते उनकी व्याख्या सामंजस्यपूर्ण तरीके से की जाए?
    1. सामंजस्यपूर्ण निर्माण का सिद्धांत
    2. मूल संरचना का सिद्धांत
    3. संरक्षणात्मक विभेदन का सिद्धांत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सामंजस्यपूर्ण निर्माण का सिद्धांत

  54. प्र.54General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 350B में निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति का प्रावधान निहित है?
    1. महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष अधिकारी
    2. अन्य पिछड़े वर्गों के लिए विशेष अधिकारी
    3. अनुसूचित जाति के लिए विशेष अधिकारी
    4. भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी

  55. प्र.55General Awareness
    निम्नलिखित में से किस मंदिर को सूर्य के 24 पहियों वाले रथ की एक भव्य प्रतिमा के रूप में वर्णित किया गया है?
    1. विरूपाक्ष मंदिर
    2. सूर्य मंदिर, कोणार्क
    3. ऐरावतेश्वर मंदिर
    4. महाबोधि मंदिर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सूर्य मंदिर, कोणार्क

  56. प्र.56General Awareness
    1931 के किस संकल्प ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के लक्ष्योंों को बढ़ावा देने वाले भारत के निदेशक तत्वों को महत्वपूर्ण रूप से प्रेरित किया था?
    1. दिल्ली संकल्प
    2. लखनऊ संकल्प
    3. लाहौर संकल्प
    4. कराची संकल्प
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कराची संकल्प

  57. प्र.57General Awareness
    केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, सरकार ने कितनी धनराशि के साथ एक समुद्री विकास कोष की स्थापना करने की घोषणा की है?
    1. ₹25,000 करोड़
    2. ₹35,000 करोड़
    3. ₹30,000 करोड़
    4. ₹20,000 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹25,000 करोड़

  58. प्र.58General Awareness
    सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अंतिम अपीलीय प्राधिकरण कौन होता है?
    1. केंद्रीय सूचना आयोग
    2. उच्चतम न्यायालय
    3. लोकपाल
    4. उच्च न्यायालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केंद्रीय सूचना आयोग

  59. प्र.59General Awareness
    भारतीय उपमहाद्वीप की दामोदर घाटी में मुख्य रूप से कौन-सा खनिज निक्षेप प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
    1. चूना पत्थर
    2. लोहा
    3. मैग्नीशियम
    4. कोयला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोयला

  60. प्र.60General Awareness
    बारी (Baryi) और न्योगा (Nyioga) निम्नलिखित में से किस राज्य के लोक संगीत रूप हैं?
    1. अरुणाचल प्रदेश
    2. मिजोरम
    3. मणिपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अरुणाचल प्रदेश

  61. प्र.61General Awareness
    भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) 2021 के अनुसार, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में उसके भौगोलिक क्षेत्र के सापेक्ष वन आवरण का प्रतिशत सबसे अधिक था?
    1. असम
    2. आंध्र प्रदेश
    3. मिजोरम
    4. छत्तीसगढ़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मिजोरम

  62. प्र.62General Awareness
    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 13 मुख्यत: किससे संबंधित है?
    1. न्यायिक समीक्षा
    2. समता का अधिकार
    3. आरक्षण नीति
    4. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न्यायिक समीक्षा

  63. प्र.63General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, राज्य को मौलिक अधिकारों के साथ असंगत कानून बनाने से रोकता है, जो न्यायिक समीक्षा का आधार बनता है?
    1. अनुच्छेद 5
    2. अनुच्छेद 13
    3. अनुच्छेद 17
    4. अनुच्छेद 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 13

  64. प्र.64General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प फॉस्फोरस का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास दर्शाता है?
    1. K=2, L=5, M=8
    2. K=2, L=6, M=7
    3. K=2, L=8, M=5
    4. K=2, L=7, M=6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — K=2, L=8, M=5

  65. प्र.65General Awareness
    निम्न में से कौन-सा डिवाइस प्रतिरूप अभिज्ञान (pattern recognition) का उपयोग करके प्रिंट किए गए टेक्स्ट को मशीन-एनकोडेड टेक्स्ट में परिवर्तित करता है?
    1. बारकोड रीडर
    2. OMR स्कैनर
    3. MICR रीडर
    4. OCR स्कैनर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — OCR स्कैनर

  66. प्र.66General Awareness
    कई एप्लीकेशनों में फ़ाइल मेनू (File menu) को ओपन करने के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी संयोजन (key combinations) का उपयोग किया जाता है?
    1. Alt + Tab
    2. Alt + Insert
    3. Alt + F
    4. Alt + Del
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Alt + F

  67. प्र.67General Awareness
    कौन-सा कार्य मुख्य रूप से मैडुला (medulla) द्वारा नियंत्रित होता है?
    1. स्मृति
    2. दृष्टि
    3. चिंतन
    4. अनैच्छि क क्रि याएँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनैच्छि क क्रि याएँ

  68. प्र.68General Awareness
    2025 में, ब्रिक्स (BRICS) कृषि मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की थी?
    1. इजिप्ट (Egypt)
    2. अर्जेंटीना (Argentina)
    3. वियतनाम (Vietnam)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  69. प्र.69General Awareness
    संथाल विद्रोह (1855-57) में, संथालों का क्रोध मुख्यतः निम्नलिखित में से किसके विरुद्ध निर्देशि त था?
    1. पारंपरिक ग्राम प्रधान और अपनी ही जनजाति के कबीले के मुखिया
    2. ब्रिटिश अधिकारी, जमींदार, व्यापारी और स्थानीय साहूकार
    3. दूरस्थ छावनियों में तैनात बंगाल सेना के सैनिक
    4. अकाल के दौरान नि:शुल्क भोजन वितरित करने वाले मिशनरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ब्रिटिश अधिकारी, जमींदार, व्यापारी और स्थानीय साहूकार

  70. प्र.70General Awareness
    विनिवेश नीति को तब गति मिली, जब _____ में एक नए विनिवेश विभाग का गठन किया गया, जो 2001 में एक पूर्ण मंत्रालय बन गया।
    1. 2000
    2. 1999
    3. 1991
    4. 1992
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1999

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? BIRD FMVH JQZL NUDP ?
    1. RZHS
    2. SZGS
    3. SYGT
    4. RYHT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — RYHT

  72. प्र.72Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ बाल, तार हैं। सभी रस्सि याँ, तार हैं। निष्कर्ष (I): कुछ बाल, रस्सि याँ हैं। निष्कर्ष (II): सभी तार, रस्सि याँ हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  73. प्र.73Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? HKS GMP FOM EQJ ?
    1. DSG
    2. PVE
    3. VTF
    4. MTC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DSG

  74. प्र.74Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'rain calms storms' को 'gl ot fr' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'patience gently calms' को 'ot mi zp' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में 'calms' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. fr
    2. gl
    3. zp
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  75. प्र.75Reasoning
    सात डिब्बे A, B, J, E, C, T और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। E के नीचे केवल T को रखा गया है। J के ऊपर केवल A को रखा गया है। J और S के बीच केवल C को रखा गया है। B और T के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  76. प्र.76Reasoning
    दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 17 30 56 95 147 ?
    1. 252
    2. 225
    3. 212
    4. 221
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 212

  77. प्र.77Reasoning
    दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय हैं। (बाएं) 9 2 3 1 4 5 6 8 5 4 3 2 1 9 3 4 5 6 7 8 1 2 9 8 3 4 5 2 6 8 2 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  78. प्र.78Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? HDZM 42 BYFR 36 VTLW 30 PORB 24 ?
    1. KJYH 18
    2. KKXG 16
    3. JJXG 18
    4. JKYH 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — JJXG 18

  79. प्र.79Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PI-KM
    2. IB-DG
    3. KD-FI
    4. NG-IL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PI-KM

  80. प्र.80Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कोई भी संतरा, खुबानी नहीं है। सभी खुबानी, सेब हैं। निष्कर्ष 1: कोई भी सेब, संतरा नहीं है। निष्कर्ष 2: कुछ संतरा, सेब हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  81. प्र.81Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 10 B 3 D 45 A 9 C 2 = ? D 18
    1. 55
    2. 50
    3. 45
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45

  82. प्र.82Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 24 ÷ 5 – 11 + 70 × 14 = ?
    1. 126
    2. 120
    3. 122
    4. 123
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 126

  83. प्र.83Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 7 - 14 45 - 90
    1. 42 - 82
    2. 8 - 17
    3. 70 - 140
    4. 12 - 34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 70 - 140

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TNH
    2. YSM
    3. RLF
    4. WOK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WOK

  85. प्र.85Reasoning
    P, Q की बहन है। Q, S का भाई है। T, X का पिता है। X, S का पुत्र है। P का X से क्या संबंध है?
    1. बहन
    2. माता
    3. पिता की माता
    4. माता की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माता की बहन

  86. प्र.86Reasoning
    वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
    1. LOQ
    2. NQS
    3. SVX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  87. प्र.87Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 3 5 2 3 5 3 5 2 2 5 2 5 2 5 6 5 4 6 5 4 9 9 8 5 5 2 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग और ठीक बाद एक सम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
    1. एक भी नहीं
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं

  88. प्र.88Reasoning
    J, U, N, I, O, R और S एक गोल मेज़ के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। S, R के बाएं चौथे स्थान पर बैठा है। O, U के दाएं चौथे स्थान पर बैठा है। R के बाएं से गिनने पर, R और U के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N, O या R का निकटतम पड़ोसी नहीं है। J, N का निकटतम पड़ोसी नहीं है। I के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. R
    2. S
    3. J
    4. U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — J

  89. प्र.89Reasoning
    यदि संख्या 8945317 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक
    2. एक का भी नहीं
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  90. प्र.90Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से NQTM का संबंध ILOH से है। उसी प्रकार, UOLG का संबंध PJGB से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, HRPW का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. LFTS
    2. PDRT
    3. NTGY
    4. CMKR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CMKR

  91. प्र.91Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A ≤ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है', A ≠ B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है', A @ B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है'और A ~ B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'R ≠ A @ N ≤ C ~ O' है, तो R का O से क्या संबंध है?
    1. पत्नी की बहन
    2. पिता की माता
    3. भाई की पत्नी
    4. पत्नी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाई की पत्नी

  92. प्र.92Reasoning
    पलाश बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और पश्चिम दिशा में 25 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 23 km ड्राइव करता है, और फिर दाएँ मुड़कर 51 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 31 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़कर 35 km ड्राइव करता है, और फिर बाएँ मुड़कर 45 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर पुनः पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 77 km; उत्तर की ओर
    2. 73 km; दक्षिण की ओर
    3. 71 km; दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  93. प्र.93Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 184 164 146 130 116 104 ?
    1. 96
    2. 91
    3. 89
    4. 94
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 94

  94. प्र.94Reasoning
    सात व्यक्ति A, B, D, J, O, T और Z एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के बाएँ केवल D बैठा है। D और A के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। Z और B के बीच केवल O बैठा है तथा Z, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। T के ठीक बाएँ पड़ोस में कौन बैठा है?
    1. B
    2. Z
    3. A
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — D

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Z K J H G F D S T U I A W Q P L M N B X (दाएं) शृंखला के दाएं छोर से पांचवें अक्षर और बाएं छोर से चौथे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर हैं?
    1. एक
    2. तीन से अधिक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  96. प्र.96Reasoning
    एक निश्चित तरीके से JK 9 का संबंध MJ -7 से है। उसी प्रकार, PQ 4 का संबंध SP -12 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, QR 13 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. GH-4
    2. TQ -3
    3. TM -6
    4. YT -1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — TQ -3

  97. प्र.97Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। C और A के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। C के ऊपर केवल F को रखा गया है। D और B के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। G को E के ठीक ऊपर रखा गया है। B को G के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। E के ठीक नीचे कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
    1. B
    2. A
    3. F
    4. G
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B

  98. प्र.98Reasoning
    सात डिब्बे M, N, O, P, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। Y को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और O के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। X को Y के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। O और P के बीच केवल N को रखा गया है। M को O के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। X और M के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. पांच
    2. चार
    3. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पांच

  99. प्र.99Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PACK’ को ‘1376’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘CAKE’ को ‘7615’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ का कूट क्या होगा?
    1. 5
    2. 7
    3. 6
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  100. प्र.100Reasoning
    एक निश्चित तरीके से NJ 9 का संबंध QN −9 से है। उसी तरीके से, OR 13 का संबंध RV −5 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, VR 19 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. CX 5
    2. YV 1
    3. VZ 3
    4. YX 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YV 1

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223334354627184911011141241331411521631741831932042132242332412532632722822923043143213323443523643743823934044124224314434514644724814945015125215315445525645715815946016136216326436546636746846927027147227317447517637727837918028138218338448548648718838939049139249349449549629719819911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 19 जून 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner