1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 19 मार्च 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 19 मार्च 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

19 मार्च 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
19 मार्च 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक व्यापारी दो वस्तुओं X और Y में से प्रत्येक को ₹1,000 में खरीदता है। वह दोनों वस्तुओं पर समान मूल्य अंकित करता है। वह वस्तु X को 15% और 30% की दो क्रमिक छूट पर बेचता है और फिर भी ₹337 का लाभ अर्जित करता है। यदि वह वस्तु Y को 49% की एकल छूट पर बेचता है, तो Y पर लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 14.6%
    2. 14%
    3. 13.6%
    4. 13%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 14.6%

  2. प्र.2General Awareness
    अप्रैल 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का प्रशासन _________ द्वारा प्रशासित किया गया है।
    1. श्री पीयूष गोयल
    2. श्री नितिन जयराम गड़करी
    3. श्री शिवराज सिंह चौहान
    4. श्री प्रल्हाद जोशी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्री शिवराज सिंह चौहान

  3. प्र.3General Awareness
    ऐकेशिया प्रजाति के पादप का वह रूपांतरित पर्णवृंत जो पर्ण-फलक जैसा दिखता है, उसे __________________ कहा जाता है।
    1. प्रतान (tendril)
    2. पर्णाभ वृंत (phyllode)
    3. सहपत्र (bracts)
    4. कंटक (spine)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पर्णाभ वृंत (phyllode)

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत मुख्यत: किस प्रकार के न्याय को प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हैं?
    1. सभी कानूनी न्याय
    2. धार्मिक न्याय
    3. आर्थिक और सामाजिक न्याय
    4. राजनीतिक न्याय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आर्थिक और सामाजिक न्याय

  5. प्र.5Mathematics
    1 से 64 तक की सभी प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 33.5
    3. 32
    4. 32.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32.5

  6. प्र.6Mathematics
    1. 0
    2. −3
    3. −1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  7. प्र.7Reasoning
    J, K, L, M, N और O एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। K किसी विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन क्रमांक 3 वाले तल पर नहीं। K और L के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। J, K के ठीक नीचे रहता है। M किसी सम क्रमांक वाले तल पर रहता है। O सबसे निचले तल पर नहीं रहता है। N और J के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. दो
    2. पाँच
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  8. प्र.8Reasoning
    इलेक्ट्रॉन के लिए e/m अनुपात, किसके द्वारा निर्धारित किया गया?
    1. आइज़ैक न्यूटन (Issac Newton)
    2. नील्स बोहर (Niels Bohr)
    3. अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)
    4. जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)

  9. प्र.9Mathematics
    यदि एक 7 अंकों की संख्या 56339A8, संख्या 6 से पूर्णतः विभाज्य है, तो A का न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 3
    3. 5
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  10. प्र.10Mathematics
    यदि x, y के व्युत्क्रमानुपाती है, और जब x = 28 हो, तो y = 30 है, तो y = 20 होने पर x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 52
    3. 38
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42

  11. प्र.11Mathematics
    एक दुकानदार एक वस्तु को 60% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह सदोष तुला का उपयोग करके 70% लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर कितने वास्तविक वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?
    1. 241.3 gm
    2. 239.8 gm
    3. 235.3 gm
    4. 230.9 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 235.3 gm

  12. प्र.12General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा शॉर्टकट मौजूदा फ़ाइल को सेव करता है?
    1. Ctrl+S
    2. Ctrl+R
    3. Ctrl+P
    4. Ctrl+L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Ctrl+S

  13. प्र.13Reasoning
    3 दिसंबर, 2004 के बाद भारत के बाहर जन्मे व्यक्ति को वंशज के आधार पर भारतीय नागरिक माने जाने के लिए कौन-सी शर्त पूरी होनी चाहिए?
    1. उन्हें 10 वर्षों तक भारत में रहना होगा
    2. उन्हें कम से कम 5 वर्ष तक भारत में रहना होगा
    3. उनके माता-पिता दोनों भारतीय नागरिक होने चाहिए
    4. उन्हें किसी अन्य राष्ट्रीयता का त्याग करना होगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उनके माता-पिता दोनों भारतीय नागरिक होने चाहिए

  14. प्र.14Mathematics
    वर्तमान में, वनराज की आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है और उसकी पुत्री उसके पुत्र से 3 वर्ष छोटी है। यदि 3 वर्ष पूर्व इन तीनों व्यक्ति यों की आयु का योगफल 93 वर्ष था, तो वनराज की वर्तमान आयु (वर्ष में) क्या है?
    1. 39
    2. 44
    3. 49
    4. 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 63

  15. प्र.15Mathematics
    P और Q दो स्टेशन हैं। एक रेलगाड़ी, P से Q तक 144 km/h की चाल से यात्रा करती है और धीमी चाल से P पर वापस आ जाती है। यदि संपूर्ण यात्रा के लिए औसत चाल 126 km/h है, तो रेलगाड़ी की वापस लौटने की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 121 km/h
    2. 124 km/h
    3. 112 km/h
    4. 128 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 112 km/h

  16. प्र.16Mathematics
    1. 3464
    2. 3582
    3. 3638
    4. 3296
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3464

  17. प्र.17General Awareness
    1510 में पुर्तगालियों ने किस बंदरगाह पर कब्जा कर लिया था और उसे भारत में अपनी उपनिवेश की राजधानी बना दिया था?
    1. गोवा
    2. सूरत
    3. बॉम्बे
    4. कालीकट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गोवा

  18. प्र.18Mathematics
    मान लीजिए C एक वृत्त है जिसका केंद्र O और त्रिज्या 21 cm है। मान लीजिए OAB, C का एक त्रिज्यखंड है। यदि त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 385 cm² है, तो O पर त्रिज्यखंड द्वारा बनाया गया कोण ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए।)
    1. 100°
    2. 120°
    3. 60°
    4. 80°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100°

  19. प्र.19Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WINS’ को ‘8246’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘NORM’ को ‘3851’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'N’ के लिए कूट क्या है?
    1. 4
    2. 8
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  20. प्र.20General Awareness
    अक्टूबर 2025 में, अर्जेंटीना पर मोरक्को की U-20 वर्ल्ड कप जीत किस कारण से महत्वपूर्ण थी?
    1. यह टूर्नामेंट के इतिहास में अर्जेंटीना की पहली हार थी।
    2. मोरक्को ने पहली बार U-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
    3. यह मोरक्को का पहला U-20 वर्ल्ड कप खिताब था।
    4. मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह मोरक्को का पहला U-20 वर्ल्ड कप खिताब था।

  21. प्र.21General Awareness
    यदि किसी पुस्तक के एक कॉलम में छपी हुई 4 लाइनों में 36 शब्द हैं, तो 93 लाइनों वाले कॉलम में कितने शब्द होंगे?
    1. 847
    2. 833
    3. 841
    4. 837
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 837

  22. प्र.22Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : LHN :: PLR : %
    1. # = MIO , % = OKQ
    2. # = MIO , % = OLQ
    3. # = MIP , % = OKQ
    4. # = MIO , % = OKR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — # = MIO , % = OKQ

  23. प्र.23Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 व 3 में तोड़ना और फिर 1 व 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (24, 578, 3) (23, 536, 8)
    1. (9, 109, 24)
    2. (16, 285, 25)
    3. (10, 106, 7)
    4. (47, 2230, 17)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (10, 106, 7)

  24. प्र.24Mathematics
    कोई धनराशि साधारण ब्याज पर किस वार्षिक दर (प्रतिशत में, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) से 18 वर्षों में स्वयं की 5 गुनी हो जाएगी?
    1. 22.22
    2. 44.44
    3. 24.22
    4. 20.22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22.22

  25. प्र.25Mathematics
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। 5-7-9 11-13-15 (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 4-30-84
    2. 18-15-12
    3. 21-23-25
    4. 4-39-61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21-23-25

  26. प्र.26Mathematics
    एक महिला ने 90 min तक 20 m/min की चाल से और फिर 60 मिनट तक 70 m/min की चाल से यात्रा की। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (m/min में) कितनी है?
    1. 46
    2. 33
    3. 44
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40

  27. प्र.27Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी त्वचा, बाल हैं। सभी बाल, फर हैं। सभी फर, फ्लीस हैं। निष्कर्ष: (I) सभी त्वचा, फ्लीस है। (II) कुछ फ्लीस, बाल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।

  28. प्र.28General Awareness
    भारत किस वर्ष आधिकारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्ण सदस्य बना?
    1. 2021
    2. 2008
    3. 2017
    4. 2012
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2017

  29. प्र.29General Awareness
    सितंबर 2025 में अरुंधति रॉय की पुस्तक 'मदर मैरी कम्स टु मी (Mother Mary Comes to Me)' किस प्रकाशक ने प्रकाशित की?
    1. रूपा पब्लि केशंस (Rupa Publications)
    2. हार्पर कॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India)
    3. पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India)
    4. हैचेट इंडिया (Hachette India)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India)

  30. प्र.30General Awareness
    प्रारंभिक आधुनिक काल में भारत में व्यापारिक बस्ति याँ स्थापित करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति कौन- सी थी?
    1. अंग्रेज़ी
    2. डच
    3. पुर्तगाली
    4. फ़्रांांसीसी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुर्तगाली

  31. प्र.31Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. FJN
    2. XBG
    3. QUZ
    4. TXC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FJN

  32. प्र.32Reasoning
    कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की जन शिक्षण संस्थान योजना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. यह निरक्षरों/नव-साक्षरों और शिक्षा के प्राथमिक स्तर वाले व्यक्ति यों के व्यावसायिक कौशल और तकनीकी ज्ञान में सुधार पर केंद्रित है।
    2. इसका मुख्य उद्देश्य कुशल प्रशिक्षकों का एक समूह तैयार करना है।
    3. इसका उद्देश्य कौशल विकास/कौशल उन्नयन के माध्यम से जिलों में पारंपरिक कौशलों की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना है।
    4. इसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) के माध्यम से कार्यान्वि त किया जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) के माध्यम से कार्यान्वि त किया जाता है।

  33. प्र.33Mathematics
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) \ ? % 4 ? 3 / 3 / 9 4 6 4 1 ? + ^ > 2 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक से ठीक पहले एक अन्य प्रतीक है और ठीक बाद एक संख्या है?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  34. प्र.34Mathematics
    यदि निम्नलिखित आंकड़े का माध्य 40 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए। वर्ग 10-20 20-30 30-40 40-50 50-60 19 23 26 X बारंबारता42
    1. 38
    2. 88
    3. 79
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 88

  35. प्र.35General Awareness
    2025 में RESPECT वुमन प्रीवेंशन फ्रेमवर्क का दूसरा संस्करण कब लॉन्च किया गया था?
    1. 19 नवंबर
    2. 8 मार्च
    3. 25 नवंबर
    4. 10 दिसंबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19 नवंबर

  36. प्र.36General Awareness
    नवंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस संगठन ने किफायती मलेरिया टीकों के लिए एक एक नई डील प्राप्‍त करने के लिए UNICEF के साथ साझेदारी की?
    1. रेड क्रॉस (Red Cross)
    2. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Doctors Without Borders)
    3. ऑक्सफैम (Oxfam)
    4. गावी (Gavi)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गावी (Gavi)

  37. प्र.37Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न "?" को प्रतिस्थापित करेगा? KUO 5, PZT 12, UEY 19, ZJD 26, ?
    1. ENG 33
    2. EOI 33
    3. DNH 32
    4. EPK 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — EOI 33

  38. प्र.38Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, ब्रायोफाइट्स को शैवाल से अलग करता है?
    1. ब्रायोफाइट्स, क्रि प्टोगैम होते हैं।
    2. ब्रायोफाइट्स अपना भोजन स्‍वयं बना सकते हैं
    3. ब्रायोफाइट्स, युग्मज से भ्रूण के निर्माण का प्रदर्शन करते हैं
    4. ब्रायोफाइट्स में पर्णहरित होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ब्रायोफाइट्स, युग्मज से भ्रूण के निर्माण का प्रदर्शन करते हैं

  39. प्र.39Mathematics
    यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 216 ÷ 3 + 1313 × 13 - 112 = ?
    1. 659
    2. 523
    3. 586
    4. 722
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 659

  40. प्र.40Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BEG
    2. NQS
    3. EHJ
    4. DGH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — DGH

  41. प्र.41Reasoning
    X, Y, Z, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। X किसी सम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन क्रमांक 4 वाले तल पर नहीं। X और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। S किसी विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन सबसे निचले तल पर नहीं। S और Y के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Z, S के ठीक नीचे रहता है। U और Z के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  42. प्र.42Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के दाएँ से गिनती करने पर P और U के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। U और V के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। S, R के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। Q के दाएँ से गिनती करने पर P और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  43. प्र.43General Awareness
    एक टाइपिस्ट को 2 पृष्ठ टाइप करने में 40 मिनट लगते हैं। उसको 87 पृष्ठ टाइप करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?
    1. 1750
    2. 1745
    3. 1730
    4. 1740
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1740

  44. प्र.44Mathematics
    एक वर्ग का क्षेत्रफल 3969 cm2 है। इसका परिमाप एक सम षट्भुज के परिमाप के बराबर है। षट्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 2608
    2. 2600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  45. प्र.45General Awareness
    'मेक इन इंडिया' पहल निम्नलिखित में से किस वर्ष शुरू की गई थी?
    1. 2013
    2. 2014
    3. 2012
    4. 2015
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2014

  46. प्र.46General Awareness
    मानव विकास के संकल्पनात्मक फ्रेमवर्क का प्रतिपादन ____________ के द्वारा किया गया था।
    1. एलन सी. सेम्पुल
    2. डॉ. महबूब-उल-हक़
    3. डॉ. अब्दुस सलाम
    4. प्रो. अमर्त्य सेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. महबूब-उल-हक़

  47. प्र.47Reasoning
    निम्नलिखित में से किन अक्षर-समूहों द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : LOU :: WZF : %
    1. # = EHN, % = DGM
    2. # = FHN, % = DGM
    3. # = EHN, % = DGO
    4. # = EHN, % = DGI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — # = EHN, % = DGM

  48. प्र.48General Awareness
    किस भारतीय संगठन ने अक्टूबर 2025 में SJ-100 के उत्पादन के लिए रूस के UAC के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    2. DRDO
    3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
    4. ISRO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

  49. प्र.49Mathematics
    मान लीजिए ABCD एक चतुर्भुज है जो निम्नलिखित में से किसी भी शर्त को पूरा करता है। (i) विपरीत भुजाएँ बराबर हैं (ii) ABCD का प्रत्येक विकर्ण इसे सर्वांगसम त्रिभुजों में विभाजित करता है (iii) विपरीत कोणों का प्रत्येक युग्म बराबर है (iv) ABCD के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं तो ABCD एक ____________ होना चाहिए।
    1. समलंब चतुर्भुज
    2. पतंग
    3. आयत
    4. समांतर चतुर्भुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समांतर चतुर्भुज

  50. प्र.50Mathematics
    समूह A में 32 सदस्य, समूह B में 52 सदस्य और समूह C में 73 सदस्य हैं। इन सभी समूहों के सदस्य एक रेस्टोरेंट में गए। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर व्यय की गई औसत धनराशि क्रमशः ₹266, ₹470 और ₹168 है। प्रति सदस्य व्यय की गई समग्र औसत धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 288
    2. 292
    3. 286
    4. 291
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 288

  51. प्र.51Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, X + Y का अर्थ है ‘X, Y का पति है’, X – Y का अर्थ है ‘X, Y की माता है’, X × Y का अर्थ है ‘X, Y की पत्नी है’ और X ÷ Y का अर्थ है ‘X, Y का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P + Q – R × S ÷ T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?
    1. पिता का पिता
    2. पिता का भाई
    3. माता का पिता
    4. माता का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता का पिता

  52. प्र.52General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 77 78 82 91 107 ?
    1. 131
    2. 133
    3. 134
    4. 132
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 132

  53. प्र.53Mathematics
    फरदीन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर में 42 km चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, और 40 km चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 49 km चलता है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़ता है और 46 km चलता है। अंत में वह फिर बाएँ मुड़ता है, 7 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुन: पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
    1. दक्षिण की ओर 6 km
    2. दक्षिण की ओर 5 km
    3. दक्षिण की ओर 7 km
    4. दक्षिण की ओर 8 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण की ओर 6 km

  54. प्र.54Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MINT’ को ‘6134’ के रूप में और ‘TIME’ को ‘4365’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
    1. 4
    2. 5
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  55. प्र.55General Awareness
    कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी में इंटीग्रेटेड सर्किट और कॉम्पैक्ट कंप्यूटिंग का उपयोग हुआ है। इस पीढ़ी की शुरुआत किस प्रमुख घटक के आविष्कार से हुई?
    1. ट्रांांजिस्टर डिवाइस यूनिट (Transistor Device Unit)
    2. ईएनआईएसी कंप्यूटर सिस्टम (ENIAC Computer System)
    3. माइक्रोप्रोसेसर चिप (Microprocessor Chip)
    4. टैब्यूलेटिंग मशीन डिवाइस (Tabulating Machine Device)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माइक्रोप्रोसेसर चिप (Microprocessor Chip)

  56. प्र.56General Awareness
    राजा खारवेल (Kharavela) का संबंध निम्नलिखित में से किस वंश से था?
    1. चेदि वंश
    2. सातवाहन वंश
    3. शुंग वंश
    4. कण्व वंश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चेदि वंश

  57. प्र.57Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  58. प्र.58General Awareness
    अगस्त 2025 में, किस अर्धसैनिक बल ने राजस्थान की सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट का समारंभ किया था?
    1. भारतीय तटरक्षक बल
    2. भारतीय नौसेना
    3. सीमा सुरक्षा बल (BSF)
    4. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  59. प्र.59Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा, द्विघात समीकरण के तुल्य है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  60. प्र.60Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘W – O x R + K ÷ G’ है, तो W का G से क्या संबंध है?
    1. भाई की पत्नी का भाई
    2. भाई की पत्नी का पिता
    3. पत्नी का पिता
    4. पत्नी का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भाई की पत्नी का भाई

  61. प्र.61Reasoning
    इस प्रश्न में, प्रश्न के बाद (I) और (II) से क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर का चयन करें। प्रश्न: 5 वृक्षों L, M, N, T और V में से प्रत्येक की ऊँचाई भिन्न है, सबसे छोटा वृक्ष कौन-सा है? कथन: (I) N केवल तीन वृक्षों से छोटा है। (II) N, M से ऊँचा है लेकिन T से छोटा है।
    1. कथन I और II दोनों एक साथ (और अकेले कथन I या अकेले कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं
    2. कथन I और II दोनों एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
    3. अकेले कथन I में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
    4. अकेले कथन II में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कथन I और II दोनों एक साथ (और अकेले कथन I या अकेले कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं

  62. प्र.62Mathematics
    निम्नलिखित सारणी में एक परीक्षा में 100 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को प्रदर् शित किया गया है। 0-10 10-20 20-30 30-40 40-50 50-60 प्राप्तांक विद्यार्थियों की संख्या 5 9 14 22 30 20 माध्यि का अंक ज्ञात कीजिए।
    1. 39.2
    2. 40.0
    3. 38.8
    4. 42.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 40.0

  63. प्र.63General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  64. प्र.64Mathematics
    एक दुकानदार ने 21 दर्जन वस्तुएं ₹150 प्रति दर्जन की दर से खरीदीं। उसने प्रत्येक वस्तु ₹78 की दर से बेची। उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ?
    1. 523%
    2. 526%
    3. 525%
    4. 524%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 524%

  65. प्र.65Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से कौन सा अक्षर-समूह रखने पर यह तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? YQM 2 SKG 6 MEA 12 GYU 20 ?
    1. DZP 30
    2. LWY 30
    3. ASO 30
    4. BTP 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ASO 30

  66. प्र.66General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा नेता ब्रह्म समाज की स्थापना और एकेश्वरवाद तथा सामाजिक सुधार पर इसके बल देने से जुड़ा हुआ है?
    1. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
    2. देवेंद्रनाथ टैगोर
    3. राजा राम मोहन राय
    4. स्वामी दयानंद सरस्वती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राजा राम मोहन राय

  67. प्र.67Reasoning
    A, B, L, I, N, G और S में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। B की परीक्षा सप्ताह के पहले दिन होती है। B और L के बीच केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। L और A के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। N की रविवार को परीक्षा होती है। S की परीक्षा, I के बाद किसी एक दिन होती है, लेकिन G से पहले किसी एक दिन होती है। गुरुवार को किसकी परीक्षा होती है?
    1. I
    2. G
    3. S
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — S

  68. प्र.68General Awareness
    संविधान के अंतर्गत किस प्राधिकारी को संसद के प्रत्येक सदन के सदस्यों और उनकी समितियों की शक्ति यों, विशेषाधिकारों और उन्मुक्ति यों को परिभाषित करने की शक्ति दी गई है?
    1. सर्वोच्च न्यायालय
    2. भारत के राष्ट्रपति
    3. लोकसभा अध्यक्ष
    4. स्वयं संसद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वयं संसद

  69. प्र.69General Awareness
    मार्च 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारतीय संविधान की बारहवीं अनुसूची शहरी स्थानीय निकायों के कार्यात्मक क्षेत्र में कितने नए कार्यों को परिभाषित करती है?
    1. 21
    2. 20
    3. 19
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18

  70. प्र.70General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा, तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार से संबंधित नहीं है?
    1. बोडो
    2. लेप्चा
    3. गारो
    4. असमिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — असमिया

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से GKOS का संबंध INQV से है। उसी प्रकार, HLPT का संबंध JORW से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, AEIM का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. DGKP
    2. CHKP
    3. CGLQ
    4. DHLQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CHKP

  72. प्र.72General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 52 50 47 42 35 ?
    1. 25
    2. 23
    3. 24
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  73. प्र.73General Awareness
    9 और 25 के बीच माध्यानुपाती (mean proportional) ज्ञात कीजिए।
    1. 21
    2. 15
    3. 18
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  74. प्र.74General Awareness
    चिल्का झील ओडिशा के किन तीन जिलों में फैली हुई है?
    1. पुरी, खुर्दा और गंजम
    2. खुर्दा, बालासोर और गंजम
    3. कटक, पुरी और केंद्रपाड़ा
    4. पुरी, जगतसिंहपुर और खुर्दा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुरी, खुर्दा और गंजम

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी शेर, बंदर हैं। कुछ बंदर, बिल्ली हैं। सभी सूअर, बिल्ली हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ सूअर, शेर हैं। (II) कुछ सूअर, बंदर हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  76. प्र.76Mathematics
    अजय द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई कोई धनराशि 7 वर्षों में दोगुनी हो जाती है जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। कितने वर्षों में वह धनराशि स्वयं की सोलह गुनी हो जाएगी?
    1. 56
    2. 14
    3. 112
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28

  77. प्र.77General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक वायु प्रदूषक नहीं है?
    1. सल्फर डाइऑक्साइड
    2. ओजोन
    3. कार्बन मोनोऑक्साइड
    4. नाइट्रोजन ऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओजोन

  78. प्र.78Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 419 975 573 389 937 (दाएँ) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं। सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ने पर परिणाम कितना प्राप्त होगा?
    1. 17
    2. 19
    3. 16
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  79. प्र.79Mathematics
    एक निश्चित तर्क के अनुसार 10 का संबंध 120 से है। उसी तर्क के अनुसार, 12 का संबंध 168 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 18 का संबंध दिए गए विकल्पों में किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर गणितीय संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 256
    2. 324
    3. 400
    4. 360
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 360

  80. प्र.80General Awareness
    लामन, जिसमें लड़कियों का एक समूह एक छंद (stanza) गाता है और लड़कों का एक समूह गीत में उसका उत्तर देता है, जो घंटों तक चलता रहता है, किस राज्य का लोकप्रिय लोक संगीत है?
    1. हरियाणा
    2. हिमाचल प्रदेश
    3. गुजरात
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिमाचल प्रदेश

  81. प्र.81Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 80% ने अपना वोट डाला और 15% वोट अमान्य पाए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध वोटों का 75% प्राप्त हुआ और उसने 289 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। कितने मतदाता पंजीकृत थे?
    1. 850
    2. 852
    3. 851
    4. 848
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 850

  82. प्र.82Mathematics
    (-9) - (-56) ÷ (-14) + (-3) × 6 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. -33
    2. -30
    3. -31
    4. -34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — -31

  83. प्र.83General Awareness
    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) किस वर्ष शुरू की गई थी?
    1. 2015
    2. 2020
    3. 2010
    4. 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2015

  84. प्र.84General Awareness
    कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने का अर्थ है, ___________ है।
    1. उसे स्थायी रूप से ऑफ (off) करना
    2. केवल डेस्कटॉप को रिफ्रेश करना
    3. नया OS इंस्टॉल करना
    4. उसे स्वचालित रूप से ऑफ (off) करके फिर से ऑन (on) करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उसे स्वचालित रूप से ऑफ (off) करके फिर से ऑन (on) करना

  85. प्र.85General Awareness
    लगभग 2500 ईसा पूर्व की हड़प्पाकालीन मूर्तियों, जैसे कि नर्तकी की मूर्ति, के लिए सामान्यतः किस सामग्री का उपयोग किया गया था?
    1. संगमरमर
    2. कांस्य
    3. ग्रेनाइट
    4. रजत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कांस्य

  86. प्र.86General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा पारिस्थि तिकी तंत्र में एक अजैविक कारक का उदाहरण है?
    1. कीट
    2. जीवाणु
    3. वृक्ष
    4. मृदा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मृदा

  87. प्र.87General Awareness
    भुवनेश्वर में अवस्थि त 10वीं शताब्दी ईस्वी के लिंगराज मंदिर की कौन-सी विशेषता नागर स्थापत्य शैली को दर्शाती है?
    1. वक्रनुमा शिखर मीनार
    2. सुशोभित गोपुरम प्रवेश द्वार
    3. वृत्ताकार स्तूप गुंबद
    4. सोपानी पिरामिडनुमा विमान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वक्रनुमा शिखर मीनार

  88. प्र.88General Awareness
    अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान, किन दो भारतीय राज्यों ने त्रि-सेवा अभ्यास, त्रिशूल 2025 की मेजबानी की?
    1. गुजरात और राजस्थान
    2. महाराष्ट्र और पंजाब
    3. उत्तर प्रदेश और बिहार
    4. तमिलनाडु और केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुजरात और राजस्थान

  89. प्र.89General Awareness
    आधुनिक कृषि परिवर्तनों के बावजूद भारत में किस प्रकार की कृषि पद्धति अभी भी व्यापक रूप से प्रचलित है?
    1. जैविक कृषि
    2. रोपण कृषि
    3. निर्वाह कृषि
    4. वाणिज्यि क कृषि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निर्वाह कृषि

  90. प्र.90Mathematics
    यदि संख्या 8371456 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से दूसरे अंक और दाईं ओर से दूसरे अंक का योग कितना होगा?
    1. 8
    2. 11
    3. 9
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10

  91. प्र.91General Awareness
    अखज मध्यपाषाणी स्थल (Akhaj Mesolithic site) भारत के किस राज्य में स्थि त है?
    1. बिहार
    2. असम
    3. गुजरात
    4. मेघालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुजरात

  92. प्र.92Mathematics
    किसी संख्या का 20%, 620 के 20% से 190 अधिक है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1570
    2. 1420
    3. 1670
    4. 1620
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1570

  93. प्र.93General Awareness
    सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) के भीतर कंट्रोल यूनिट (Control Unit - CU) की प्राथमिक भूमिका क्या है?
    1. यह पूरे कंप्यूटर सिस्टम में अनुदेशों और डेटा के प्रवाह का प्रबंधन और समन्वय करता है।
    2. यह ऑपरेटिंग सिस्टम और आधारभूत बूट अनुदेशों को स्थायी रूप से संग्रहीत करता है।
    3. यह डेटा पर सभी अंकगणितीय और तार्किक गणनाएँ करता है।
    4. यह सक्रि य प्रोग्रामों के लिए सिस्टम का प्राथमिक अस्थि र भंडारण प्रदान करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह पूरे कंप्यूटर सिस्टम में अनुदेशों और डेटा के प्रवाह का प्रबंधन और समन्वय करता है।

  94. प्र.94Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) C P # A G = % B H * + D F ? E ! L M $ I O (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक दूसरा अक्षर है?
    1. एक
    2. पाँच
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पाँच

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, भारत में कृषि की विविधता में योगदान नहीं देता है?
    1. मृदा के प्रकार
    2. जलवायु
    3. सिंचाई की उपलब्धता
    4. एकसमान भू-आकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एकसमान भू-आकृति

  96. प्र.96General Awareness
    भारत सरकार द्वारा 26 अक्टूबर 2025 को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए किस पुरस्कार की घोषणा की गई?
    1. राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार
    2. पद्म विभूषण
    3. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
    4. भारत रत्न
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

  97. प्र.97Mathematics
    तीन दोस्तों X, Y और Z ने 6 : 3 : 5 के अनुपात में निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 6 माह बाद, X ​ ने अपनी पूंजी का आधा हिस्सा निकाल लिया। यदि Z द्वारा निवेश की गई राशि ₹12,000 है, तो ₹69,000 के कुल वार्षिक लाभ में से X और Y के बीच लाभ का अंतर क्या है?
    1. ₹9910
    2. ₹8120
    3. ₹8280
    4. ₹7290
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹8280

  98. प्र.98Reasoning
    M, N, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। M, S के दाएँ चौथे स्थान पर बैठा है। P के बाएँ से गिनने पर, P और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, O के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। O और Q का निकटतम पड़ोसी N है। N के बाएँ से गिनने पर, M और N के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चार

  99. प्र.99General Awareness
    निम्नलिखित में से किस राज्य समूह में आम्र-बौछार (Mango shower) होती है?
    1. कर्नाटक और केरल
    2. बिहार और पश्चिम बंगाल
    3. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
    4. केरल और तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कर्नाटक और केरल

  100. प्र.100Mathematics
    यदि x = ∛(31 + 14√3) और y = ∛(31 - 14√3) है, तो x³ + y³ + 3x³y³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1143
    2. 1157
    3. 1181
    4. 1198
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1181

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123324354617184911011131211331441531611711811922032142212332412532642732832933033113243343423513643723833914044114234344424524624714834945015135245315425535615735835936016116226336446536636736846947047127237327417547647727837948028118238318448528648718818939049139219319429549619739819911003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 19 मार्च 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner