1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 14 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 14 अगस्त 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

14 अगस्त 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 4 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
14 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेशित कण के प्रक्षेप पथ की आकृति क्या हो सकती है?
    1. अतिपरवलयिक पथ
    2. कुंडलिनी पथ
    3. दीर्घवृत्तीय पथ
    4. परवलयिक पथ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कुंडलिनी पथ

  2. प्र.2General Awareness
    2025 के कान्‍स फिल्म महोत्सव में, किसे लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मानद पाल्मे डी'ओर (Honorary Palme d'Or) से सम्मानित किया गया?
    1. रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro)
    2. डेन्ज़ेल वाशिंगटन (Denzel Washington)
    3. क्वेंटिन टैरेंटिनो (Quentin Tarantino)
    4. लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro)

  3. प्र.3General Awareness
    किस भारतीय संस्थान के वैज्ञानिकों ने कोशिकीय 'मैसेंजर (messenger)' के रहस्य को उजागर किया है जो अल्जाइमर और मधुमेह के इलाज में मदद कर सकता है?
    1. IIT दिल्ली
    2. AIIMS नई दिल्ली
    3. IIT खड़गपुर
    4. IISc बेंगलुरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — IISc बेंगलुरु

  4. प्र.4General Awareness
    1990 में शुरू की गई, मानव जीनोम प्रोजेक्‍ट का लक्ष्य मानव DNA को बनाने वाले कितने अरब क्षारक युग्मों के अनुक्रम का निर्धारण करना था?
    1. 5.2 अरब
    2. 3.0 अरब
    3. 2.1 अरब
    4. 4.3 अरब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3.0 अरब

  5. प्र.5General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, 1857 से पहले के जन विद्रोहों का प्रमुख कारण नहीं था?
    1. लोगों का ईसाई धर्म में धर्मांतरण।
    2. स्वदेशी उद्योगों का विनाश।
    3. भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा ग्रामीण समाज का शोषण।
    4. औपनिवेशिक भू-राजस्व बंदोबस्त।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लोगों का ईसाई धर्म में धर्मांतरण।

  6. प्र.6General Awareness
    3 मई 2025 को DRDO ने किस राज्य में अपने स्वदेशी स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म (SAP) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया?
    1. राजस्थान
    2. ओडिशा
    3. मध्य प्रदेश
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मध्य प्रदेश

  7. प्र.7General Awareness
    1919 अधिनियम के संदर्भ में ‘द्वैध शासन’ का क्या अर्थ है?
    1. प्रांतों में दोहरा नियंत्रण
    2. केंद्रीकृत शासन
    3. द्वैध राजतंत्र प्रणाली
    4. न्यायपालिका और विधायिका को शक्ति याँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रांतों में दोहरा नियंत्रण

  8. प्र.8General Awareness
    भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, सूचना के अधिकार (RTI) को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से जोड़ता है?
    1. अनुच्छेद 21
    2. अनुच्छेद 15(1)(b)
    3. अनुच्छेद 19(1)(a)
    4. अनुच्छेद 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 19(1)(a)

  9. प्र.9General Awareness
    1994 में, भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में इंफोसिस (Infosys) की स्थापना की गई थी?
    1. हैदराबाद
    2. कोलकाता
    3. बेंगलुरु
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बेंगलुरु

  10. प्र.10General Awareness
    CPU के अंदर कंट्रोल यूनिट (Control Unit) का प्राथमिक कार्य क्या है?
    1. अक्सर उपयोग किए जाने वाले डेटा को संग्रहीत करना
    2. निर्देशों और डेटा के प्रवाह को निर्देशित करना
    3. अंकगणितीय गणना करना
    4. बाह्य डिवाइस कनेक्शन को मैनेज करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निर्देशों और डेटा के प्रवाह को निर्देशित करना

  11. प्र.11General Awareness
    जनवरी 2025 में दो कृत्रिम उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक डॉक करने वाला कौन-सा, चौथा राष्ट्र बन गया है?
    1. अमेरिका
    2. चीन
    3. रूस
    4. भारत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत

  12. प्र.12General Awareness
    106वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2023 की मुख्य विशेषता क्या है?
    1. उपाधियों का उन्मूलन
    2. विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण
    3. संपत्ति के अधिकार को कानूनी दर्जा प्रदान करना
    4. लोकपाल की स्थापना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण

  13. प्र.13General Awareness
    भारत के पश्चिमी घाट और उत्तरपूर्वी पहाड़ियां मुख्य रूप से किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति से आच्छादित हैं?
    1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    2. उष्णकटिबंधीय कंटक वन
    3. पर्वतीय वन
    4. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

  14. प्र.14General Awareness
    पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत, अनुसूचित क्षेत्रों के संबंध में राज्य के राज्यपाल को कौन-सा प्राथमिक अधिकार प्रदान किया गया है?
    1. अनुसूचित क्षेत्रों से संसद सदस्योंों की नियुक्ति करने का अधिकार
    2. राज्य विधान सभा को भंग करने की शक्ति
    3. अनुसूची संशोधनों के संबंध में संविधान में संशोधन करने की शक्ति
    4. अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि, वन और सामाजिक रीति-रिवाजों को विनियमित करने की शक्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि, वन और सामाजिक रीति-रिवाजों को विनियमित करने की शक्ति

  15. प्र.15General Awareness
    भारत ने 21 मई 2025 को आयोजित 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक (9th BRICS Industry Ministers' Meeting) में किस देश की अध्यक्षता में भाग लिया?
    1. दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
    2. ब्राज़ील (Brazil)
    3. रूस (Russia)
    4. यू.ए.ई. (UAE)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ब्राज़ील (Brazil)

  16. प्र.16General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन पाल वंश का संस्थापक था?
    1. भोज (Bhoja)
    2. ध्रुव (Dhruva)
    3. धर्मपाल (Dharmapala)
    4. गोपाल (Gopala)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गोपाल (Gopala)

  17. प्र.17General Awareness
    निम्नलिखित में से किस योजना का उद्देश्य, गरीब ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान करना और उन्हें नियमित मासिक मजदूरी या न्यूनतम मजदूरी से अधिक वाले जॉब प्रदान करना है?
    1. गरीब कल्याण रोजगार योजना (GKRY)
    2. प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
    3. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
    4. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY)

  18. प्र.18General Awareness
    1991 के बाद भारत में औद्योगिक क्षेत्र के संरचनात्मक सुधारों को प्रभावित करने में किस संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
    1. आई.एम.एफ और विश्व बैंक (IMF and World Bank)
    2. आर.बी.आई (RBI)
    3. नाबार्ड (NABARD)
    4. डब्ल्यू.टी.ओ (WTO)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आई.एम.एफ और विश्व बैंक (IMF and World Bank)

  19. प्र.19General Awareness
    किस लेखिका ने 2025 में अपनी दिवंगत मां के साथ अपने संबंधों को दर्शाते हुए संस्मरण 'मदर मैरी कम्स टू मी (Mother Mary Comes to Me)' को प्रकाशित किया?
    1. अरुंधति रॉय
    2. झुम्पा लाहिड़ी
    3. अनिता देसाई (Anita Desai)
    4. किरण देसाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अरुंधति रॉय

  20. प्र.20General Awareness
    अप्रैल 2025 में भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा राफेल और Su-30MKI जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों का उपयोग करके पहाड़ी और ज़मीनी ठिकानों पर हमलों का अनुकरण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास किया गया था?
    1. मेघदूत (Meghdoot)
    2. गगन शक्ति (Gagan Shakti)
    3. वायु शक्ति (Vayu Shakti)
    4. आक्रमण (Aakraman)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आक्रमण (Aakraman)

  21. प्र.21General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, महासागरीय धाराओं को प्रभावित नहीं करता है?
    1. तापमान में अंतर
    2. पवन
    3. मृदा प्रकार
    4. पृथ्वी का घूर्णन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मृदा प्रकार

  22. प्र.22General Awareness
    भारतीय सेना के मराठा लाइट इन्फैंट्री के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू को 25 मई को निम्नलिखित में से किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
    1. कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
    2. शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
    3. शौर्य चक्र
    4. कीर्ति चक्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कीर्ति चक्र

  23. प्र.23General Awareness
    गवर्नर जोसेफ फ्रेंकोइस डुप्लेक्स (Joseph Francois Dupleix) ने निम्नलिखित में से किस यूरोपीय शक्ति की सेनाओं का नेतृत्व किया था?
    1. फ्रांांसीसी
    2. ब्रिटिश
    3. पुर्तगाली
    4. डच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फ्रांांसीसी

  24. प्र.24General Awareness
    ब्रिटिश शासन के दौरान भारत के विदेशी व्यापार संरचना में काफी परिवर्तन आया। औपनिवेशिक काल के दौरान, भारत मुख्य रूप से किस प्रकार के माल (goods) का निर्यात करता था?
    1. पूँजीगत माल (Capital goods)
    2. विनिर्मित माल (Manufactured goods)
    3. कच्चा माल (Raw materials)
    4. ऑटोमोबाइल (Automobiles)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कच्चा माल (Raw materials)

  25. प्र.25General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज अपने रोधी गुणधर्मों के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग विद्युत उद्योगों में किया जाता है?
    1. लौह अयस्क
    2. अभ्रक
    3. बॉक्साइट
    4. चूना पत्थर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अभ्रक

  26. प्र.26General Awareness
    तीन समान गुणों वाले तत्वों के समूह को डॉबेराइनर ने क्या नाम दिया है?
    1. त्रिकोण
    2. त्रिक
    3. त्रिगुण
    4. ट्रायोड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — त्रिक

  27. प्र.27General Awareness
    भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस अनुच्छेद को सामान्यतः न्यायिक समीक्षा के लिए संवैधानिक आधार के रूप में उद्धृत किया जाता है?
    1. अनुच्छेद 30
    2. अनुच्छेद 13
    3. अनुच्छेद 19
    4. अनुच्छेद 370
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 13

  28. प्र.28General Awareness
    ओजोन-क्षयकारी पदार्थों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे?
    1. अर्थ समिट
    2. क्योटो प्रोटोकॉल
    3. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
    4. बेसल कन्वेंशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल

  29. प्र.29General Awareness
    चेन्नई में निम्नलिखित में से कौन-सी, औपनिवेशिक युग की इमारत ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (Greater Chennai Corporation) के मुख्यालय के रूप में कार्य करती है?
    1. उच्च न्यायालय
    2. सरकारी संग्रहालय
    3. रिपन बिल्डिं ग
    4. फोर्ट सेंट जॉर्ज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रिपन बिल्डिं ग

  30. प्र.30General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा शुरू किए गए सामाजिक विधिनिर्माण का एक उदाहरण है?
    1. वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम
    2. रॉलेट अधिनियम
    3. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम
    4. भारतीय परिषद अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विधवा पुनर्विवाह अधिनियम

  31. प्र.31General Awareness
    फरवरी 2025 में, चीन द्वारा संचालित तांबे की खान से एसिड रिसाव (acid spill) के कारण जाम्बि या की कौन-सी प्रमुख नदी, प्रदूषित हो गई थी?
    1. काफू नदी (Kafue River)
    2. लुआंगवा नदी (Luangwa River)
    3. ज़ाम्बेज़ी नदी (Zambezi River)
    4. चंबेशी नदी (Chambeshi River)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — काफू नदी (Kafue River)

  32. प्र.32General Awareness
    फ़ाइल या फ़ोल्डर बनाते समय क्या आवश्यक है?
    1. नाम
    2. डेस्‍कटॉप शॉर्टकट
    3. पासवर्ड
    4. ईमेल ID
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नाम

  33. प्र.33General Awareness
    M23 विद्रोही समूह, जो हाल ही में गोमा और बुकावु जैसे पूर्वी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है, निम्नलिखित में से किस देश में सक्रि य है?
    1. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
    2. दक्षिण सूडान
    3. कांगो गणराज्य
    4. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

  34. प्र.34General Awareness
    रवींद्रनाथ टैगोर की "गीतांजलि", जिसे 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था, को लेखन की किस शैली के रूप में सर्वोत्तम रूप से वर्गीकृत किया जाता है?
    1. एक नाटक
    2. लघु कहानियों का संग्रह
    3. कविताओं का संग्रह
    4. एक उपन्यास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कविताओं का संग्रह

  35. प्र.35General Awareness
    ऐश्युली (Acheulian) सांस्कृतिक परंपरा, मुख्यतः पत्थर के किस प्रकार के उन्नत और सममित औजारों के लिए प्रसिद्ध है?
    1. ब्लेड और वेधक (Blades and borers)
    2. छेनी और बसूला (Chisels and adzes)
    3. विदारणी और हाथ की कुल्हाड़ी (Cleavers and hand-axes)
    4. लघु पाषाण उपकरण और खुरचनी (Microliths and scrapers)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विदारणी और हाथ की कुल्हाड़ी (Cleavers and hand-axes)

  36. प्र.36General Awareness
    किस भारतीय पैरा-एथलीट को हाई जंप (high jump) में उनकी उपलब्धि यों के लिए 2025 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. शरद कुमार
    2. मरियप्पन थंगावेलु
    3. वरुण सिंह भाटी
    4. प्रवीण कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रवीण कुमार

  37. प्र.37General Awareness
    मार्च 2025 में भारत द्वारा परीक्षण की गई नई 'अग्नि-प्राइम (Agni-Prime)' मिसाइल की विशिष्‍ट विशेषता क्या है?
    1. कनस्तर लांच और नई सामग्री (Canister launch and new materials)
    2. पनडुब्बि यों से लॉंच करना (Launched from submarines)
    3. कई लक्ष्योंों पर एक-साथ प्रहार करना (Hits many targets)
    4. क्रायोजेनिक इंजन (Cryogenic engine)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कनस्तर लांच और नई सामग्री (Canister launch and new materials)

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने, लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (Lymphatic Filariasis) के लिए पूरे देश में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान (Nationwide Mass Drug Administration Campaign) प्रारंभ किया?
    1. शिवराज सिंह चौहान
    2. अमित शाह
    3. जगत प्रकाश नड्डा
    4. चिराग पासवान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जगत प्रकाश नड्डा

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से किस भारतीय क्षेत्र में बर्फीली सर्दियाँ और शीतल ग्रीष्म ऋतु वाली अल्पाइन जलवायु प्रमुख रूप से पाई जाती है?
    1. थार मरुस्थल
    2. उत्तरी मैदान
    3. हिमालय पर्वत
    4. पश्चिमी घाट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिमालय पर्वत

  40. प्र.40General Awareness
    भारत के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में परिक्षि प्त बस्ति यों के निर्माण को कौन-सा भौतिक कारक सबसे अधिक प्रभावित करता है?
    1. रेलवे नेटवर्क
    2. भाषा विविधता
    3. ऊँचाई और भू-भाग
    4. औद्योगिक विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऊँचाई और भू-भाग

  41. प्र.41Mathematics
    संख्या 4.7 और 0.04 का लघुत्‍तम समापवर्त्‍य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 9.4
    2. 94
    3. 0.094
    4. 0.94
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9.4

  42. प्र.42Mathematics
    △ABC में, D पर BD ⟂ AC तथा ∠DBC = 44° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 23° है। ∠AEB की माप कितनी है?
    1. 56°
    2. 64°
    3. 69°
    4. 77°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 69°

  43. प्र.43Mathematics
    एक बल्लेबाज द्वारा 23 मैचों में बनाए गए औसत रन 43 हैं। अगले 10 मैचों में, बल्लेबाज ने औसतन 14 रन बनाए। सभी 33 मैचों में उसके द्वारा बनाए गए औसत रन (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 36.21
    2. 35.21
    3. 33.21
    4. 34.21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 34.21

  44. प्र.44Mathematics
    √(1.0201) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 101
    2. 1.01
    3. 1.02
    4. 10.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1.01

  45. प्र.45Mathematics
    यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 18% कम कर दी जाए तथा इसकी ऊंचाई 141% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक तक) ज्ञात कीजिए।
    1. 74%
    2. 43%
    3. 92%
    4. 62%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 62%

  46. प्र.46Mathematics
    ज़ीशान, 612 km की यात्रा 68 km/hr की चाल से, अगली 312 km की यात्रा 39 km/hr की चाल से और उससे अगली 620 km की यात्रा 62 km/hr की चाल से करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में) कितना है? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 51.18
    2. 57.19
    3. 58.22
    4. 66.13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 57.19

  47. प्र.47Mathematics
    ₹500 अंकित मूल्य वाली एक वस्तु को ₹425 में बेचा जाता है। छूट प्रतिशत कितनी है?
    1. 15%
    2. 14%
    3. 13%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15%

  48. प्र.48Mathematics
    9 cm, 12 cm और 15 cm भुजा वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 42 cm2
    2. 48 cm2
    3. 54 cm2
    4. 60 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54 cm2

  49. प्र.49Mathematics
    आदित्य 150 m ऊँचे एक लाइट हाउस पर खड़ा है और अपने दोनों ओर क्रमशः 30° और 60° के अवनमन कोण से दोनों नावों को देख रहा है। दोनों नावों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  50. प्र.50Mathematics
    P की वर्तमान आयु का तीन गुना, Q की वर्तमान आयु से 23 वर्ष अधिक है। 7 वर्ष बाद, Q की आयु का छह गुना, उस समय P की आयु के छह गुना से 30 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 4
    3. 8
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  51. प्र.51Mathematics
    सलिल के वेतन में पहले 25% की कमी की गई और बाद में 12% की वृद्धि की गई। उसका अंतिम वेतन उसके शुरुआती वेतन से कितने प्रतिशत कम था?
    1. 3%
    2. 12%
    3. 16%
    4. 25%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16%

  52. प्र.52Mathematics
    पाइप A एक टंकी को 15 घंटे में भर सकता है, पाइप B उसी टंकी को 27 घंटे में भर सकता है और पाइप C उसी टंकी को 10 घंटे में भर सकता है। यदि तीनों पाइप को एक साथ खोल दिया जाए तो उसी टंकी को भरने में उन्हें कितना समय लगेगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  53. प्र.53Mathematics
    घंटे घंटे एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹1,500 है तथा इसे ₹1,200 में बेचा जाता है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 25%
    2. 15%
    3. 20%
    4. 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20%

  54. प्र.54Mathematics
    ₹30,600 को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया गया कि A के हिस्से का 8 गुना = B के हिस्से का 4 गुना = C के हिस्से का 3 गुना है। A का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹5,377
    2. ₹5,252
    3. ₹5,400
    4. ₹5,594
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹5,400

  55. प्र.55Mathematics
    1. 74x + 138
    2. −74x − 138
    3. −74x + 138
    4. 74x − 138
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −74x + 138

  56. प्र.56Mathematics
    संख्या 541096943 निम्नलिखित में से किससे विभाज्य है?
    1. 107
    2. 87
    3. 97
    4. 103
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 97

  57. प्र.57Mathematics
    संख्या 718754023 निम्‍न में से किससे विभाज्‍य है?
    1. 13
    2. 21
    3. 18
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13

  58. प्र.58Mathematics
    फर्नीचर की तीन वस्तुओं का औसत मूल्य ₹5,300 है। यदि उनके मूल्यों का अनुपात 3 : 5 : 7 है, तो सबसे सस्ती वस्तु का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 7,420
    2. 1,060
    3. 5,300
    4. 3,180
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3,180

  59. प्र.59Mathematics
    एक आदमी एक दर्शनीय स्थल तक पैदल जाता है और अपनी कार से एकसमान चाल से प्रारंभिक बिंदु पर लौटता है और इस प्रकार, उसे कुल 4 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। दोनों तरफ कार से यात्रा करने पर उसे 2 घंटे कम लगते हैं। समान पैदल चाल से दोनों तरफ की यात्रा करने में उसे कितना समय लगेगा?
    1. 6 घंटे 45 मिनट
    2. 5 घंटे 45 मिनट
    3. 6 घंटे 30 मिनट
    4. 7 घंटे 15 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6 घंटे 45 मिनट

  60. प्र.60Mathematics
    एक विक्रेता 20% की हानि पर गेहूँ बेचने का दावा करता है, लेकिन वह उल्लेखित वज़न से 35% कम वज़न का उपयोग करके बेईमानी करता है। उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 21.33%
    2. 24.74%
    3. 24.72%
    4. 23.08%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 23.08%

  61. प्र.61Mathematics
    दो क्रमागत प्राकृत संख्याओं का गुणनफल 462 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 22
    3. 21
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  62. प्र.62Mathematics
    1. 30.25
    2. 26.25
    3. 32.25
    4. 29.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32.25

  63. प्र.63Mathematics
    ₹1,200 पर 4% मासिक ब्याज दर से 12 माह का साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹48
    2. ₹576
    3. ₹96
    4. ₹68
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹48

  64. प्र.64Mathematics
    यदि 16 और 40 का तृतीयानुपाती x हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 101
    2. 100
    3. 99
    4. 102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 100

  65. प्र.65Mathematics
    A, B और C ने क्रमशः 8 : 36 : 76 के अनुपात में धनराशि का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में उन्होंने कुल ₹3,030 का लाभ अर्जित किया, तो B और C के हिस्सोंों के बीच अंतर कितना है?
    1. ₹993
    2. ₹1,051
    3. ₹1,046
    4. ₹1,010
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,010

  66. प्र.66Mathematics
    ₹4,000 की धनराशि पर 7.5% वार्षिक दर से 8 फरवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 50
    2. 48
    3. 49
    4. 51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50

  67. प्र.67Mathematics
    [135 ÷ {25 + 5 × (7 − 3)}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 5
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  68. प्र.68Mathematics
    393 और 401 के बीच आने वाली अभाज्य संख्याओं की संख्या, दोनों संख्‍याओं सहित, ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  69. प्र.69Mathematics
    37 विद्युत बल्ब ₹37 में खरीदे गए, और 19 विद्युत बल्ब परिवहन के दौरान टूट गए। व्यापारी ने शेष विद्युत बल्ब, ₹3.90 प्रति विद्युत बल्ब की दर से बेच दिए। उसका लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. ₹23.60
    2. ₹33.20
    3. ₹33.90
    4. ₹39.80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹33.20

  70. प्र.70Mathematics
    4 पुरुष किसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 3 महिलाएं इसे 16 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 6 महिलाएं और 5 पुरुष इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 4 दिन
    2. 3 दिन
    3. 5 दिन
    4. 6 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4 दिन

  71. प्र.71Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) @ + 1 < 9 6 9 2 % \ \ + 2 & 3 2 ^ 9 9 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अन्य संख्या है?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  72. प्र.72Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्‍यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी त्रिभुज, कंपास हैं। सभी वर्ग, कंपास हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ त्रिभुज, वर्ग हैं। (II) कुछ कंपास, वर्ग हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  73. प्र.73Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 2 6 12 20 ?
    1. 35
    2. 25
    3. 40
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30

  74. प्र.74Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. EY-GZ
    2. YS-AT
    3. PJ-RI
    4. KE-MF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PJ-RI

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं? कथन: सभी बाल्टी, मग हैं। सभी मग, कैन हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कैन, मग हैं। (II) सभी बाल्टी, कैन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

  76. प्र.76Reasoning
    गौतम बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 9 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है फिर दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 6 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है फिर वह 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 2 km पूर्व की ओर
    2. 3 km पूर्व की ओर
    3. 2 km पश्चिम की ओर
    4. 3 km पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 km पश्चिम की ओर

  77. प्र.77Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। ERT : FSV RDX : SEZ
    1. DUC : EVD
    2. IOP : JPS
    3. EOC : FPF
    4. UHS : VIU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — UHS : VIU

  78. प्र.78Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. LPUB
    2. CGLS
    3. QUZG
    4. BEKR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — BEKR

  79. प्र.79Reasoning
    यदि + का अर्थ −, − का अर्थ ×, × का अर्थ ÷ और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 75 × 5 + 11 − 2 ÷ 18 = ?
    1. 17
    2. 26
    3. 11
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11

  80. प्र.80Reasoning
    दिवेश बिंदु D से दौड़ना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 3 km दौड़ता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 4 km दौड़ता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 3 km दौड़ता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 4 km दौड़ता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है और बिंदु E तक पहुंचने के लिए 1 km दौड़ता है। बिंदु D तक फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में दौड़ना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं )
    1. 6 km उत्तर
    2. 3 km उत्तर
    3. 4 km उत्तर
    4. 7 km उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7 km उत्तर

  81. प्र.81Reasoning
    सात व्यक्ति , I, J, K, L, P, Q और R, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हुए हैं। K के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L और J के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। P, I के बाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। Q, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  82. प्र.82Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? ZY 43 VU 40 RQ 35 NM 28 ?
    1. KJ 19
    2. JI 19
    3. JI 18
    4. KJ 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JI 19

  83. प्र.83Reasoning
    यदि ‘+’ का अर्थ ‘घटाना’ है, ‘−’ का अर्थ ‘गुणा’ है, ‘×’ का अर्थ ‘भाग’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘जोड़’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 64 × 8 + 6 − 6 ÷ 33 = ?
    1. 10
    2. 20
    3. 5
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  84. प्र.84Reasoning
    सात बॉक्स U, V, W, X, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। U को V के ठीक ऊपर रखा गया है। X को W के ठीक ऊपर रखा गया है। G के ऊपर केवल E को रखा गया है। U के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। X को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। F और E के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  85. प्र.85Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से HDLI का संबंध FBJG से है। उसी तरीके से, KGOL का संबंध IEMJ से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NJRO का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. LHPM
    2. LHMP
    3. HLPM
    4. HLMP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — LHPM

  86. प्र.86Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? WRM RMH MHC HCX ?
    1. CXS
    2. CDX
    3. CSX
    4. CXD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CXS

  87. प्र.87Reasoning
    संख्या 7314685 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 10
    2. 7
    3. 9
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  88. प्र.88Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 108 122 139 159 182 208 ?
    1. 222
    2. 229
    3. 237
    4. 248
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 237

  89. प्र.89Reasoning
    सात व्यक्ति , G, H, I, J, K, L और S, एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। I, J के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। J और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। I और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K, H के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। S के दाएं से गिनती करने पर K और S के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  90. प्र.90Reasoning
    निम्नलिखित त्रिक में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनें, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। LIVE – ELVI – LEIV HANG – GHNA – HGAN
    1. PAIN – NPIA – PANI
    2. DUSK – KDSU – DKUS
    3. PORT – TPOR – ORTP
    4. REDS – ERDS – SEDR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DUSK – KDSU – DKUS

  91. प्र.91Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। F के ठीक ऊपर G को रखा गया है। A के ठीक ऊपर C को रखा गया है। B के ऊपर केवल E को रखा गया है। G के ऊपर केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। C को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। B के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 1
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  92. प्र.92Reasoning
    A, S का भाई है। S, L की पुत्री है। L का विवाह K से हुआ है। K, D की पुत्री है। D, P का पिता है। P, R की बहन है। R का विवाह N से हुआ है। D का S से क्या संबंध है?
    1. पिता
    2. पिता के पिता
    3. पिता के भाई
    4. माता के पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माता के पिता

  93. प्र.93Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CAME’ को ‘6781’ तथा ‘RACE’ को ‘5618’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘R’ के लिए कूट क्या है?
    1. 1
    2. 5
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  94. प्र.94Reasoning
    संख्या 5341289 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  95. प्र.95Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 91, 102, 119, 142, 171, ?
    1. 214
    2. 204
    3. 206
    4. 215
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 206

  96. प्र.96Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QVP
    2. SXR
    3. NSL
    4. LQK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NSL

  97. प्र.97Reasoning
    प्रणय अपनी कक्षा में शीर्ष से 14वें स्थान पर तथा नीचे से 44वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 56
    2. 58
    3. 57
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 57

  98. प्र.98Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरीके से संबंधित हैं जिस तरीके से निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 को लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/ 13 में से घटाना/ 13 से गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 तथा 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (19, 31, 55) (14, 26, 50)
    1. (48, 60, 84)
    2. (18, 32, 54)
    3. (15, 30, 45)
    4. (13, 26, 43)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (48, 60, 84)

  99. प्र.99Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंको वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 629 189 586 643 746 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार बनने वाली कितनी संख्याओं में पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. दो
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  100. प्र.100Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BORN’ को ‘3257’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘RIPE’ को ‘6142’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘R’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 4
    2. 6
    3. 5
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1221344251637183931021141221311441521641741811912042132242312432522622722832933033113213313433533643713833934034114234344424544624714834915025135215335435535635715845916046126236316426546616746816927017127247347437537637747847938048148228338448518618718838949029119249329429539639739819911004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 14 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner