1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 13 जून 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 13 जून 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

13 जून 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 21 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
13 जून 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    यदि एक शर्ट का मूल्य ₹400 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया जाता है, तो मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
    1. 30%
    2. 15%
    3. 10%
    4. 25%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25%

  2. प्र.2Mathematics
    भाग के एक प्रश्न में भाजक, भागफल का 9 गुना और शेषफल का 3 गुना है। यदि शेषफल 42 है, तो भाज्य कितना होगा?
    1. 1803
    2. 1806
    3. 1809
    4. 1808
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1806

  3. प्र.3Mathematics
    किसी वस्तु की कीमत में पहले 25% की वृद्धि होती है, फिर 20% की कमी होती है और अंत में 15% की वृद्धि होती है। कीमत में समग्र प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
    1. 25%
    2. 20%
    3. 10%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15%

  4. प्र.4Mathematics
    स्टेशनरी सामग्री का एक विक्रेता दो प्रकार के पेन खरीदता है, जिनके नाम रजत पेन और नवीन पेन हैं। 4 रजत पेन और 6 नवीन पेन का कुल मूल्य ₹540 है। एक नवीन पेन का मूल्य, एक रजत पेन के मूल्य से ₹15 अधिक है। एक रजत पेन का मूल्य क्या है?
    1. ₹45
    2. ₹50
    3. ₹42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹45

  5. प्र.5Mathematics
    एक बिक्री के दौरान, 50% वस्तुएं 37% के लाभ पर बेची जाती हैं, शेष वस्तुओं में से 30% वस्तुएं 26% के लाभ पर बेची जाती हैं और शेष वस्तुएं 24% की हानि पर बेची जाती हैं। यदि समग्र लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 14
    2. 13.5
    3. 15
    4. 14.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 14

  6. प्र.6Mathematics
    किसी स्कूल शिक्षक ने देखा कि 4 वर्ष पहले, उसकी आयु उस समय उसकी पुत्री की आयु की तीन गुना थी। अब से 8 वर्ष बाद, शिक्षक की आयु, उसकी पुत्री की आयु की दोगुना होगी। शिक्षक की वर्तमान आयु कितनी है?
    1. 38 वर्ष
    2. 42 वर्ष
    3. 40 वर्ष
    4. 44 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40 वर्ष

  7. प्र.7Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  8. प्र.8Mathematics
    1. ₹1260
    2. ₹1290
    3. ₹1275
    4. ₹1250
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1260

  9. प्र.9Mathematics
    यदि किसी रेसिपी के लिए 1 : 2 के अनुपात में इंग्रेडिएंट की आवश्यकता है और आपके पास पहले इंग्रेडिएंट के 3 कप हैं, तो आपको दूसरे इंग्रेडिएंट के कितने कप का उपयोग करना चाहिए?
    1. 6
    2. 4
    3. 3
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  10. प्र.10Mathematics
    4 इकाई भुजा वाले एक सम अष्टभुज से एक सबसे बड़ा आयत काटकर निकाल लिया जाता है। उसके बाद बचे हुए टुकड़ोंों में से दो सबसे बड़े आयत काटकर निकाल लिए जाते हैं। उसके बाद भी शेष बचे अष्टभुज का क्षेत्रफल _______ वर्ग इकाई है।
    1. 24
    2. 32
    3. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  11. प्र.11Mathematics
    दस कर्मचारियों की मासिक आय (₹ हजार में) 35, 40, 38, 50, 46, 42, 39, 37, 41 और 44 है। इन कर्मचारियों की माध्यि का आय (₹ हजार में) ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 40
    3. 40.5
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40.5

  12. प्र.12Mathematics
    223 + (-13)3 + (-9)3 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 7730
    2. 7604
    3. 7472
    4. 7722
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7722

  13. प्र.13Mathematics
    एक घन को पिघलाकर एक ऐसा घनाभ बनाया जाता है जिसकी विमाओं का अनुपात 4 : 5 : 8 है। यदि घनाभ की ऊँचाई 12 cm है, तो मूल घन की कोर (ठीक दो दशमलव स्थानों तक) ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  14. प्र.14Mathematics
    यदि एक कार 150 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करती है, तो इस यात्रा को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
    1. 5 घंटे
    2. 2 घंटे
    3. 4 घंटे
    4. 3 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 घंटे

  15. प्र.15Mathematics
    1. 1.50
    2. 1.00
    3. 1.25
    4. 1.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.25

  16. प्र.16Mathematics
    1. sinA
    2. – cosA
    3. – sinA
    4. cosA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — sinA

  17. प्र.17Mathematics
    A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
    1. 30
    2. 28
    3. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 28

  18. प्र.18Mathematics
    6 इकाई त्रिज्या वाले एक धात्वि क गोले को पिघलाकर 27 छोटे, एकसमान गोले बनाए जाते हैं। बड़े गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल और सभी छोटे गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफल के योग का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 1:3
    2. 2:5
    3. 1:4
    4. 2:3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1:3

  19. प्र.19Mathematics
    एक दुकानदार वॉशिंग मशीन की कीमत, उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक अंकित करता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वह अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है। यदि वॉशिंग मशीन का अंतिम विक्रय मूल्य ₹21,000 है, तो उसका क्रय मूल्य कितना था?
    1. ₹14,000
    2. ₹16,000
    3. ₹15,000
    4. ₹20,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹20,000

  20. प्र.20Mathematics
    एक दुकान ने एक सप्ताह के दौरान 5 प्रकार की वस्तुओं की क्रमशः 120, 150, 110, 130 और 140 इकाइयाँ बेची। पहली वस्तु से 10 इकाइयों की वापसी प्राप्त होने के बाद, बेची गई वस्तुओं का नया समांतर माध्य (इकाई में) ज्ञात कीजिए।
    1. 124
    2. 128
    3. 122
    4. 126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 128

  21. प्र.21Mathematics
    75 और 45 का तृतीयानुपाती, 10, 5x और 6x के चतुर्थानुपाती के समान है। x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  22. प्र.22Mathematics
    एक धनराशि वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्षों में ₹24000 और 3 वर्षों में ₹28800 हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
    1. 10%
    2. 15%
    3. 25%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20%

  23. प्र.23Mathematics
    एक धनराशि पर, 12% वार्षिक दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज के रूप में ₹2,400 प्राप्त होते हैं। धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹24,000
    2. ₹18,000
    3. ₹10,000
    4. ₹12,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹10,000

  24. प्र.24Mathematics
    एक दूधवाला आठ लीटर दूध में दो लीटर पानी मिलाता है और उसे लागत मूल्य से 50% अधिक पर बेचता है। दूधवाले का लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 87.5%
    2. 50%
    3. 68.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 87.5%

  25. प्र.25Mathematics
    मिश्रधातु A और मिश्रधातु B में तांबा और जस्ता क्रमशः 3 : 4 और 5 : 9 के अनुपात में हैं। यदि दोनों मिश्रधातुओं के बराबर भार को एक साथ पिघलाकर एक नई मिश्रधातु बनाई जाए, तो नई मिश्रधातु में तांबे और जस्ते का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 9:16
    2. 8:13
    3. 12:19
    4. 11:17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11:17

  26. प्र.26Mathematics
    तीन संख्याएँ 17 : 5 : 11 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 3740 है। उनका HCF कितना है?
    1. 4
    2. 14
    3. 2
    4. 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  27. प्र.27Mathematics
    2 पुरुष और 8 महिलाएं मिलकर एक कार्य को 13 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तथा 3 पुरुष और 19 महिलाएं मिलकर उसी कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कितनी महिलाओं द्वारा किया गया कार्य, एक पुरुष द्वारा किए गए कार्य के बराबर है?
    1. 25
    2. 29
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  28. प्र.28Mathematics
    1. -20
    2. -12
    3. -10
    4. -21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -20

  29. प्र.29Mathematics
    भाग के एक प्रश्न में भाजक, भागफल का 2 गुना और शेषफल का 3 गुना है। यदि शेषफल 10 है, तो भाज्य कितना होगा?
    1. 464
    2. 456
    3. 460
    4. 465
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 460

  30. प्र.30Mathematics
    लता अपने घर से 20 km की दूरी पर स्थि त बाजार तक 10 km/h की चाल से पैदल जाती है। वह वहां खरीदारी के लिए 1 घंटा रुकती है और 20 km/h की चाल से ई-रिक्शा से घर वापस आती है। संपूर्ण यात्रा के लिए औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 8 km/h
    2. 10 km/h
    3. 9 km/h
    4. 6 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10 km/h

  31. प्र.31General Awareness
    आधुनिक भारतीय साहित्य में स्थानीय भाषाओं का उदय मुख्यत: ___________ के कारण हुआ।
    1. ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा और मुद्रण प्रौद्योगिकी
    2. पश्चिमी उपनिवेशीकरण के कारण क्षेत्रीय राज्यों का पतन
    3. मुगल दरबार के दस्तावेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में छापना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा और मुद्रण प्रौद्योगिकी

  32. प्र.32General Awareness
    भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. ओडिशा
    3. पश्चिम बंगाल
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा

  33. प्र.33General Awareness
    ज्ञानदेव की प्रसिद्ध रचना भावार्थदीपिका (ज्ञानेश्वरी) निम्नलिखित में से किस धर्मग्रंथ पर विस्तृत टीका है?
    1. विष्णु पुराण
    2. उपनिषद
    3. भगवद गीता
    4. ब्रह्म सूत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भगवद गीता

  34. प्र.34General Awareness
    अनुच्छेद 22, गिरफ्तार या निरुद्ध व्यक्ति यों को किन दो निरोध श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्रदान करता है?
    1. नागरिक और सैन्य
    2. अस्थायी और स्थायी
    3. न्यायिक और कार्यकारी
    4. दंडात्मक और निवारक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दंडात्मक और निवारक

  35. प्र.35General Awareness
    लोक अदालतों के संदर्भ में, कौन-सा कथन सही है?
    1. कार्यवाही अनौपचारिक, लचीली और कम तकनीकी होती है।
    2. औपचारिक प्रक्रि याओं और साक्ष्य के कड़े नियमों का पालन किया जाता है।
    3. लोक अदालत सत्रों की अध्यक्षता केवल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ही कर सकते हैं।
    4. लोक अदालत में प्रस्तुत प्रत्येक मामले में वकीलों का होना अनिवार्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कार्यवाही अनौपचारिक, लचीली और कम तकनीकी होती है।

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से किस प्रकार का पृष्ठ अधिक ऊष्मा अवशोषित करता है और इसलिए शीतकाल के दौरान अधिक पसंद किया जाता है?
    1. चमकदार पृष्ठ
    2. श्वेत पृष्ठ
    3. हल्के रंग का पृष्ठ
    4. गहरे रंग का पृष्ठ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गहरे रंग का पृष्ठ

  37. प्र.37General Awareness
    2025 में यूनेस्को के तहत, किस उच्च ऊंचाई वाले वन्यजीव क्षेत्र को भारत का पहला "कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व" घोषित किया गया था?
    1. नुब्रा घाटी रिजर्व
    2. स्पीति घाटी
    3. कारगिल वन्यजीव अभयारण्य
    4. लद्दाख वन्यजीव प्रभाग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्पीति घाटी

  38. प्र.38General Awareness
    2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का सबसे कम लिंग अनुपात दर्ज किया गया?
    1. हरियाणा
    2. दमन और दीव
    3. दिल्ली
    4. चंडीगढ़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दमन और दीव

  39. प्र.39General Awareness
    जब वसा, सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रि या करके साबुन और ग्लि सरॉल बनाती है, तो इस अभिक्रि या को किस रूप में वर्गीकृत किया जाता है?
    1. साबुनीकरण अभिक्रि या
    2. दहन अभिक्रि या
    3. अवक्षेपण अभिक्रि या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — साबुनीकरण अभिक्रि या

  40. प्र.40General Awareness
    सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा का नाम क्या है?
    1. स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी (Statue of Equality)
    2. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty)
    3. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)
    4. स्टैच्यू ऑफ इक्वि टी (Statue of Equity)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

  41. प्र.41General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे द्रव्यमान संरक्षण के नियम की खोज का श्रेय दिया जाता है?
    1. दिमित्री मेंडेलीव (Dmitri Mendeleev)
    2. एंटोनी लावॉइसियर (Antoine Lavoisier)
    3. जॉन डाल्टन (John Dalton)
    4. जोसेफ प्रीस्टली (Joseph Priestley)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एंटोनी लावॉइसियर (Antoine Lavoisier)

  42. प्र.42General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यकारी शक्ति याँ भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रयोग की जाती हैं?
    1. राज्यपालों का कार्यकाल निर्धारित करना
    2. संसद के लिए चुनाव आयोजित करना
    3. प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और उसकी सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति करना
    4. उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति करना और सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रि या के नियम बनाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और उसकी सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति करना

  43. प्र.43General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, विशेष प्रकार का कोशिका विभाजन है जो गुणसूत्रों की संख्या को आधा कर देता है और परिणामस्वरूप अगुणित संतति कोशिकाओं का उत्पादन करता है?
    1. समसूत्रण (Mitosis)
    2. अर्धसूत्रण (Meiosis)
    3. निषेचन (Fertilization)
    4. स्थानांतरण (Translocation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अर्धसूत्रण (Meiosis)

  44. प्र.44General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा एप्लि केशन सॉफ्टवेयर नहीं है?
    1. माइक्रोसॉफ्ट पब्लि शर (Microsoft Publisher)
    2. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (Microsoft Excel)
    3. एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
    4. ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

  45. प्र.45General Awareness
    वास्को डी गामा भारतीय शासकों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के लिए किस तिथि को कालीकट के निकट कप्पड़ (Kappad) पहुँचा था?
    1. 20 नवंबर 1500
    2. 10 जून 1495
    3. 14 अप्रैल 1492
    4. 20 मई 1498
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 मई 1498

  46. प्र.46General Awareness
    मैदानी क्षेत्रों में कोसी नदी प्रायः अपना चैनल बदलती रहती है, इसका मुख्य कारण क्या है?
    1. ऊपरी धारा क्षेत्र में स्थि त बड़े बाँध इसके प्राकृतिक प्रवाह को निरंतर संशोधित करते हैं।
    2. यह हिमालय से भारी मात्रा में अवसाद लेकर आती है।
    3. इसका प्रवाह केवल मौसमी मानसूनी वर्षा द्वारा बना रहता है।
    4. यह विवर्तनिक दरारों वाली निचली भूमि के एक लंबे हिस्से से होकर गुज़रती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह हिमालय से भारी मात्रा में अवसाद लेकर आती है।

  47. प्र.47General Awareness
    डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने के राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को ______________ के रूप में वर्णित किया।
    1. एक आवश्यक विशेषता (an essential feature)
    2. एक नवीन विशेषता (a novel feature)
    3. एक मूलभूत विशेषता (a fundamental feature)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक नवीन विशेषता (a novel feature)

  48. प्र.48General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम, भारत में यूरोपीय प्रतिद्वंद्विता पर वांडीवाश के युद्ध के प्रभाव को सही ढंग से दर्शाता है?
    1. ब्रिटिश प्रभुत्व में वृद्धि हुई क्योंोंकि फ्रांांसीसी सैन्य प्रभाव स्थायी रूप से समाप्त हो गया।
    2. ब्रिटिश क्षेत्रों पर सफल कब्जे के माध्यम से फ्रांांसीसी सत्ता का विस्तार हुआ।
    3. प्रमुख दक्षिणी बंदरगाहों से सेनाओं के पीछे हटने के साथ ही ब्रिटिश नियंत्रण कमजोर हो गया।
    4. दक्कन स्थि त शासकों के साथ नए गठबंधनों के कारण फ्रांांसीसी वर्चस्व में वृद्धि हुई।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ब्रिटिश प्रभुत्व में वृद्धि हुई क्योंोंकि फ्रांांसीसी सैन्य प्रभाव स्थायी रूप से समाप्त हो गया।

  49. प्र.49General Awareness
    कोई कंप्यूटर लैब सर्वर के बिना किसी गड़बड़ी के एक ही समय में कई विद्यार्थियों के लॉगिन अनुरोधों को हैंडल करता है। यह परिदृश्य मुख्यत: किस अभिलक्षण को हाइलाइट करता है?
    1. पोर्टेबिलिटी (Portability)
    2. मल्टीटास्किं ग और विश्वसनीयता (Multitasking and reliability)
    3. केवल परिवर्तनशीलता (Versatility)
    4. मेमोरी (memory) की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मल्टीटास्किं ग और विश्वसनीयता (Multitasking and reliability)

  50. प्र.50General Awareness
    2025 में, BRICS द्वारा न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) के 9वें सदस्य के रूप में कौन- सा देश शामिल हुआ?
    1. अल्जीरिया
    2. वियतनाम
    3. म्यांांमार
    4. ब्रुनेई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अल्जीरिया

  51. प्र.51General Awareness
    राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) के तहत "काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं तथा प्रसूति सहायता" का उपबंध ___________ में निहित है।
    1. अनुच्छेद 47
    2. अनुच्छेद 42
    3. अनुच्छेद 41
    4. अनुच्छेद 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 42

  52. प्र.52General Awareness
    स्वतंत्रता-पूर्व भारत में, निम्नलिखित में से किसने अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un-British Rule in India)' में सबसे पहले गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा की थी?
    1. रवींद्र नाथ टैगोर
    2. महात्मा गांधी
    3. जवाहरलाल नेहरू
    4. दादाभाई नौरोजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दादाभाई नौरोजी

  53. प्र.53General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा वर्तमान में देश में एक स्टॉक एक्सचेंज नहीं है?
    1. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
    2. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
    3. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड
    4. दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड

  54. प्र.54General Awareness
    किस सामाजिक-आर्थिक स्थि ति ने माप्पि ला विद्रोह के लंबे समय तक चलने में योगदान दिया?
    1. काली मिर्च के निर्यात पर कराधान जिसने समुद्री गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया
    2. मालाबार क्षेत्र में कठोर भूमि कानून और ज़मींदारों द्वारा उत्पीड़न
    3. मैसूर और मालाबार को जोड़ने वाले कारवां व्यापार मार्गों का व्यवधान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मालाबार क्षेत्र में कठोर भूमि कानून और ज़मींदारों द्वारा उत्पीड़न

  55. प्र.55General Awareness
    कोयला मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, अप्रैल 2024 तक भारत में लिग्नाइट भंडार का उच्चतम अनुपात किस राज्य में पाया गया?
    1. राजस्थान
    2. तमिलनाडु
    3. झारखंड
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तमिलनाडु

  56. प्र.56General Awareness
    वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025 में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर है?
    1. डेनमार्क
    2. नॉर्वे
    3. फ़ि नलैंड
    4. स्वीडन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फ़ि नलैंड

  57. प्र.57General Awareness
    ओरिएंट एक्सप्रेस (ट्रांांस-कॉन्टि नेंटल रेलवे रूट) का अधिकांश मार्ग मुख्यतः किस महाद्वीप में स्थि त है?
    1. एशिया
    2. उत्तरी अमेरिका
    3. यूरोप
    4. दक्षिण अमेरिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यूरोप

  58. प्र.58General Awareness
    2025 महिला ODI विश्व कप के दौरान 350 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्रथम महिला बनी क्रि केट खिलाड़ी सूजी बेट्स (Suzie Bates) का संबंध किस देश से है?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. न्यूजीलैंड
    3. इंग्लैंड
    4. दक्षिण अफ्रीका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न्यूजीलैंड

  59. प्र.59General Awareness
    17 नवंबर 2025 को, निम्नलिखित में से किस संस्थान को क्वांांटम AI और कंप्यूटिंग (Quantum AI and Computing) में उत्कृष्टता केंद्र की मेजबानी के लिए चुना गया?
    1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
    2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़
    3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
    4. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़

  60. प्र.60General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
    1. ग्लेशियरों का पिघलना और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का आना
    2. वायुमंडलीय तापमान में कमी
    3. विश्वभर में समुद्र-स्तर में कमी
    4. महासागरीय सतही जल का स्थायी शीतलन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ग्लेशियरों का पिघलना और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का आना

  61. प्र.61General Awareness
    'प्लेइंग इट माय वे (Playing It My Way)' निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?
    1. सचिन तेंदुलकर
    2. देबाशीष मिश्रा
    3. सुभद्रा प्रधान
    4. मोहम्मद शाहिद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सचिन तेंदुलकर

  62. प्र.62General Awareness
    Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में, जब एक साथ कई एप्लि केशन खुले हों, तो चल रहे प्रोग्रामों के बीच _______ करने का सबसे त्वरित तरीका Alt कुंजी को Tab कुंजी के साथ दबाना है।
    1. सेव (save)
    2. स्वि च (switch)
    3. ओपेन (open)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वि च (switch)

  63. प्र.63General Awareness
    कौन-सा कथन, कुमारगुप्त प्रथम के शासन की प्रकृति का सही वर्णन करता है?
    1. उनके शासनकाल में बार-बार आंतरिक विद्रोह होते रहे, जिससे गुप्त सत्ता कमजोर हो गई।
    2. उनके शासनकाल में पुष्यभूतियों का प्रारंभिक उदय हुआ—ये ऐसे खतरे थे जिनसे कोई बड़ा व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।
    3. उनका शासनकाल मुख्यत: गुप्त साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण और समृद्धि पर केंद्रित था।
    4. उनके शासन में मध्य भारत में सतत क्षेत्रीय विस्तार देखा गया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उनका शासनकाल मुख्यत: गुप्त साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण और समृद्धि पर केंद्रित था।

  64. प्र.64General Awareness
    आर्थिक मंदी के दौरान समग्र मांग में गिरावट के कारण किस प्रकार की बेरोजगारी उत्पन्न होती है?
    1. चक्रीय
    2. मौसमी
    3. संरचनात्मक
    4. ऐच्छि क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चक्रीय

  65. प्र.65General Awareness
    भारत में आर्थिक गतिविधियों के लिए नई वर्गीकरण प्रणाली, जिसे राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण 2025 (NIC-2025) कहा जाता है, किस राष्ट्रीय निकाय द्वारा तैयार की गई थी?
    1. राष्ट्रीय सांख्यि की आयोग (NSC)
    2. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
    3. सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
    4. नीति आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)

  66. प्र.66General Awareness
    अनुच्छेद 226 के अंतर्गत, उच्च न्यायालय अपने क्षेत्रीय अधिकारिता क्षेत्र के भीतर किन प्राधिकारियों को रिट जारी कर सकते हैं?
    1. केवल राज्य सरकार
    2. कोई भी व्यक्ति , प्राधिकरण या सरकार
    3. केवल निजी कंपनियां
    4. केवल केंद्र सरकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोई भी व्यक्ति , प्राधिकरण या सरकार

  67. प्र.67General Awareness
    “.docx” एक्सटेंशन वाली फ़ाइल प्रायः ___________ द्वारा निर्मित की जाती है।
    1. MS पेंट
    2. कैलकुलेटर
    3. नोटपैड
    4. MS वर्ड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — MS वर्ड

  68. प्र.68General Awareness
    2025 में, मध्य प्रदेश के किस वन्यजीव अभ्यारण्य को बाघ अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था?
    1. ओंकारेश्वर अभयारण्य
    2. कान्हा अभयारण्य
    3. पन्ना अभयारण्य
    4. पेंच वन्यजीव अभयारण्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओंकारेश्वर अभयारण्य

  69. प्र.69General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी योजना विज्ञान धारा के अंतर्गत विलय की गई योजनाओं में से एक नहीं है?
    1. अनुसंधान एवं विकास
    2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन
    3. नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और परिनियोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन

  70. प्र.70General Awareness
    पाल शासक धर्मपाल को बिहार में भागलपुर के पास निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है?
    1. ओदंतपुरी विश्वविद्यालय
    2. वल्लभी विश्वविद्यालय
    3. नालंदा विश्वविद्यालय
    4. विक्रमशिला विश्वविद्यालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विक्रमशिला विश्वविद्यालय

  71. प्र.71Reasoning
    शब्द CENTURY के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और इस तरह बने सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से पाँचवाँ अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
    1. U
    2. Z
    3. O
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U

  72. प्र.72Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 10 A 2 C 35 B 2 = ? C 20
    1. 35
    2. 45
    3. 50
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 55

  73. प्र.73Reasoning
    विकास बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षि ण दिशा में 14 km चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 17 km चलता है, फिर दाएं मुड़कर 19 km चलता है। इसके बाद वह दाएं मुड़कर 18 km चलता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है और 5 km चलकर बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 1 km, पश्चिम की ओर
    2. 3 km, पूर्व की ओर
    3. 4 km, पूर्व की ओर
    4. 2 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 km, पश्चिम की ओर

  74. प्र.74Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? JUC55 , OZH67 , TEM79 , YJR91 , ?
    1. DOX103
    2. LOW103
    3. DOW103
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DOW103

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ अचार, बीज हैं। सभी बीज, फूल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ अचार, फूल हैं। (II) सभी फूल, बीज हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  76. प्र.76Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. UW-MG
    2. HJ-ZT
    3. DF-WP
    4. SU-KE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DF-WP

  77. प्र.77Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘kin hair calm’ को ‘nl ix wp’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘guest calm iron’ को ‘ag lj ix’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘calm’ को किस प्रकार से कूटबद्ध किया जाएगा? (सभी कूट दो अक्षरों वाले कूट हैं।)
    1. nl
    2. ag
    3. wp
    4. ix
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ix

  78. प्र.78Reasoning
    सात बॉक्स, G, H, I, L, M, N और O, एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। H के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे हैं। H के ठीक ऊपर O रखा है। N के ठीक ऊपर I रखा है। L के ऊपर केवल G रखा है। M सबसे नीचे नहीं रखा गया है। M और G के बीच कितने बॉक्स हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  79. प्र.79Reasoning
    G, Y की बहन है। Y, J का भाई है। M, W का पिता है। W, J का पुत्र है। G का M से क्या संबंध है?
    1. पत्नी की माता
    2. बहन
    3. पत्नी की बहन
    4. माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पत्नी की बहन

  80. प्र.80Reasoning
    उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठी 214 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, Rt बाएँ छोर से 164वें स्थान पर है। यदि Kl, Rt के दाईं ओर 37वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से Kl का स्‍थान कौन-सा होगा?
    1. 11वां
    2. 14वां
    3. 12वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14वां

  81. प्र.81Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से LPBF का संबंध QUGK से है। उसी प्रकार, FJVZ का संबंध KOAE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UYKO का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. ZOPT
    2. ZTPO
    3. ZDTP
    4. ZDPT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZDPT

  82. प्र.82Reasoning
    यदि संख्या 1528634 में प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से दूसरे और दाएँ से दूसरे अंक का योग कितना होगा?
    1. 13
    2. 12
    3. 14
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  83. प्र.83Reasoning
    दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से किसके द्वारा प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित किए जाने पर निम्नलिखित शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? CMZ 3 HRE 6 MWJ 9 RBO 12 ?
    1. NDY 18
    2. KDT 15
    3. SPR 16
    4. WGT 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WGT 15

  84. प्र.84Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FILM’ को ‘6043’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LIME’ को ‘7304’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
    1. 3
    2. 0
    3. 7
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A ! B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A > B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A = B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और A − B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’। यदि ‘N > U − R ! S = E’ है, तो N का E से क्या संबंध है?
    1. बहन की पुत्री
    2. बहन
    3. पुत्री की बहन
    4. पुत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बहन

  86. प्र.86Reasoning
    एक निश्चित तरीके से, TJ 12 का संबंध VF 4 से है। उसी तरीके से, HE 10 का संबंध JA 2 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, DR 5 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. VH -6
    2. FN -3
    3. JI -7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FN -3

  87. प्र.87Reasoning
    छह डिब्बे F, G, H, I, J और C एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। H और I के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। J के ऊपर केवल H को रखा गया है। J और F के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। C को G के ऊपर रखा गया है। सबसे नीचे से चौथे स्थान पर कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
    1. F
    2. J
    3. G
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C

  88. प्र.88Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? UWS OQM IKG CEA ?
    1. WYU
    2. WXZ
    3. WXT
    4. WZT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — WYU

  89. प्र.89Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (13, 33, 5) (6, 40, 19)
    1. (8, 46, 22)
    2. (9, 39, 15)
    3. (20, 37, 12)
    4. (17, 33, 10)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (9, 39, 15)

  90. प्र.90Reasoning
    सात व्यक्ति P1, P2, P3, P4, P5, P6 और P7, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P2, P6 के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। P4 और P3 के ठीक बीच में P5 बैठा है। P2, P4 के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। P1, P7 के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। P7 के दाएँ से जांच करने पर, P1 और P7 के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  91. प्र.91Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 5 4 5 6 5 8 5 1 7 6 3 9 7 6 4 1 7 6 4 5 7 6 4 7 7 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग और ठीक बाद एक सम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं

  92. प्र.92Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. IGK
    2. KIL
    3. FDG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IGK

  93. प्र.93Reasoning
    शब्द CORRECT में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दाएं छोर से चौथा होगा?
    1. S
    2. R
    3. Q
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Q

  94. प्र.94Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेट के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FI – HE – DG LO –NK –JM
    1. PS - TW - VR
    2. CB - AD - EF
    3. KN - MJ - IL
    4. OR - QN - RV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KN - MJ - IL

  95. प्र.95Reasoning
    सात व्यक्ति - मनु, नेहा, ओजस, प्रीतम, रीना, सीता और टीना - एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। रीना, टीना के दाएं से दूसरे स्‍थान पर और सीता के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी है। मनु, ओजस के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है और मनु, रीना का निकटतम पड़ोसी है। प्रीतम, मनु के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। टीना के बाएं से गिनने पर, सीता और टीना के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. एक भी नहीं
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 63 68 ? 93 113 138
    1. 78
    2. 88
    3. 85
    4. 83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 78

  97. प्र.97Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 36 A 3 C 21 D 12 B 2 = ?
    1. 9
    2. 13
    3. 18
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  98. प्र.98Reasoning
    दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 352 ? 88 44 22 11
    1. 178
    2. 176
    3. 164
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 176

  99. प्र.99Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. GFI
    2. NMP
    3. BAD
    4. VUY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — VUY

  100. प्र.100Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी मुर्गी, शर्ट हैं। सभी बिल्ली, शर्ट हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मुर्गी, बिल्ली हैं। (II) कुछ शर्ट, बिल्ली हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1422344151637181911031131241311441531611721811942022132242332412542612742812933023113223333443513643723823914034124234324444544624724814925015125245345425525635735825926016116226336416536626746816927047117247317437537637747817938028148228348438528628748818929019119219339439549619719829941002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 13 जून 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner