1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 8 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 8 अगस्त 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

8 अगस्त 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
8 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    स्वतंत्रता के समय भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था?
    1. उद्योग
    2. सेवा
    3. व्यापार
    4. कृषि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कृषि

  2. प्र.2General Awareness
    भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान, किस समाज सुधारक ने बंगाल में विधवा पुनर्विवाह के समर्थन में तथा बाल विवाह के विरुद्ध कार्य किया?
    1. ज्योतिबा फुले
    2. स्वामी विवेकानंद
    3. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
    4. सैयद अहमद खान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ईश्वर चंद्र विद्यासागर

  3. प्र.3General Awareness
    निम्नलिखित में से किस परिस्थि ति में किसी राज्य में जनजाति सलाहकार परिषद (TAC) की स्थापना की जाती है?
    1. जब जनजातीय जनसंख्या 50% से अधिक हो जाए
    2. यदि कम से कम एक अनुसूचित जनजाति हो
    3. यदि राज्य में कोई वन क्षेत्र हो
    4. जब जनजातीय जनसंख्या 10% से अधिक हो जाए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यदि कम से कम एक अनुसूचित जनजाति हो

  4. प्र.4General Awareness
    सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर (soft infrastructure) का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
    1. ब्रिज (Bridges)
    2. पानी की पाइपलाइन (Water pipelines)
    3. हवाई अड्डा (Airports)
    4. सार्वजनिक शिक्षा (Public education)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सार्वजनिक शिक्षा (Public education)

  5. प्र.5General Awareness
    औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय के प्राक्कलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. औपनिवेशिक सरकार भारत की प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करती थी, लेकिन राष्ट्रीय आय की उपेक्षा कर देती थी।
    2. औपनिवेशिक सरकार भारत की राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन करती थी, लेकिन प्रति व्यक्ति आय की उपेक्षा कर देती थी।
    3. औपनिवेशिक सरकार प्रत्येक वर्ष ईमानदारी से भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करती थी।
    4. औपनिवेशिक सरकार ने भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करने का कभी कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — औपनिवेशिक सरकार ने भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करने का कभी कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया।

  6. प्र.6General Awareness
    वायु अपरदन द्वारा निर्मित छिछला मरुस्थलीय गर्त निम्नलिखित में से क्या कहलाता है?
    1. पेडिमेंट
    2. प्लाया
    3. इन्सेलबर्ग
    4. अपवाहन गर्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अपवाहन गर्त

  7. प्र.7General Awareness
    भारत के बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर (Chennakeshava Temple) के निर्माण में मुख्य रूप से किस पत्थर का उपयोग किया गया था?
    1. बलुआ पत्थर
    2. सोपस्टोन
    3. संगमरमर
    4. ग्रेनाइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोपस्टोन

  8. प्र.8General Awareness
    2025 में, इसरो के नवीनतम रॉकेट कार्यक्रम में NGLV का पूर्ण रूप क्या है?
    1. New Generation Lunar Vehicle (न्यू जेनरेशन लूनर व्हीकल)
    2. Next Generation Launch Vehicle (नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल)
    3. National Geo Lander Vehicle (नेशनल जियो लैंडर व्हीकल)
    4. Nuclear Geo Launch Vehicle (न्यूक्लीयर जियो लॉन्च व्हीकल)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Next Generation Launch Vehicle (नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल)

  9. प्र.9General Awareness
    भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी, लूनी, राजस्थान में किस स्थान के निकट अरावली पर्वतमाला के पश्चिमी ढलानों से निकलती है?
    1. उदयपुर
    2. सिरोही
    3. राजसमंद
    4. अजमेर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अजमेर

  10. प्र.10General Awareness
    आम चुनावों के बाद जून 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारत के केंद्रीय गृह मंत्री कौन थे?
    1. पीयूष गोयल
    2. अमित शाह
    3. राजनाथ सिंह
    4. निर्मला सीतारमण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अमित शाह

  11. प्र.11General Awareness
    जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD), किस वैश्विक सम्मेलन का परिणाम था?
    1. क्योटो सम्मेलन
    2. पेरिस समझौता
    3. पृथ्वी शिखर सम्मेलन, 1992
    4. स्टॉकहोम सम्मेलन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पृथ्वी शिखर सम्मेलन, 1992

  12. प्र.12General Awareness
    ब्रोंस्टेड-लोरी सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल को परिभाषित करता है?
    1. एक हाइड्रॉक्साइड आयन दान करता है
    2. एक प्रोटॉन ग्रहण करता है
    3. एक इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है
    4. एक प्रोटॉन दान करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक प्रोटॉन दान करता है

  13. प्र.13General Awareness
    हड़प्पावासियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
    1. वे आभूषण, इमारती लकड़ी और दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुएं निर्यात करते थे।
    2. उनके सबसे पसंदीदा आभूषण कार्नेलियन के मोती थे।
    3. हड़प्पावासी व्यापार में सक्रि य रूप से संलग्न थे।
    4. हड़प्पावासी औज़ार, बर्तन और कड़ाही बनाने के लिए केवल सोने का उपयोग करते थे।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हड़प्पावासी औज़ार, बर्तन और कड़ाही बनाने के लिए केवल सोने का उपयोग करते थे।

  14. प्र.14General Awareness
    राष्ट्रपति मुर्मू अप्रैल 2025 में, पोप फ्रांांसिस के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किस देश में गई थी?
    1. वेटिकन सिटी
    2. इटली
    3. जर्मनी
    4. फ्रांांस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वेटिकन सिटी

  15. प्र.15General Awareness
    21 अक्टूबर 2024 को भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किन सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की?
    1. अक्साई और लिंग्ज़ी थांग (Aksai and Lingzi Thang)
    2. देपसांग और डेमचोक (Depsang and Demchok)
    3. रुडोक और गुगे (Rudok and Guge)
    4. पुगा और चुमाथांग (Puga and Chumathang)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — देपसांग और डेमचोक (Depsang and Demchok)

  16. प्र.16General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी, निर्वाह खेती की विशिष्ट विशेषता है?
    1. वाणिज्यि क फसल उत्पादन
    2. आधुनिक सिंचाई तकनीकों का उपयोग
    3. परिवार के उपभोग के लिए खेती
    4. उच्च उपज वाली किस्मोंों का उपयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — परिवार के उपभोग के लिए खेती

  17. प्र.17General Awareness
    पूर्वी तटीय मैदानों पर लैगून के निर्माण के पीछे का मुख्य कारण क्या है?
    1. विवर्तनिक गतिविधि और भ्रंश-रेखा विस्थापन
    2. तट के किनारे नदियों और लहरों द्वारा निक्षेपण
    3. उथले तटीय क्षेत्रों में रेत का निक्षेपण
    4. प्रवाल भित्ति का विकास और ज्वालामुखी द्वीप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तट के किनारे नदियों और लहरों द्वारा निक्षेपण

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा लचीला और अनकूलनशील बहुलक प्रायः औद्योगिक ब्रश, टूथब्रश और अन्य सफाई आपूर्तियों में पाया जाता है?
    1. टैरीलीन
    2. नायलॉन 6, 6
    3. नियोप्रीन
    4. टेफ्लॉन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नायलॉन 6, 6

  19. प्र.19General Awareness
    निजीकरण का उद्देश्य सार्वजनिक उद्यमों में __________ को उत्तम बनाना है।
    1. परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता
    2. राजनीतिक प्रभाव
    3. सरकारी व्यय
    4. नौकरशाही नियंत्रण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता

  20. प्र.20General Awareness
    2025 में, फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने 2025-2026 कार्यकाल के लिए हेमंत पटेल को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। यह संगठन कहाँ स्थि त है?
    1. लंदन, यूके (London, UK)
    2. टोरंटो, कनाडा (Toronto, Canada)
    3. शिकागो, यूएसए (Chicago, USA)
    4. नई दिल्ली, भारत (New Delhi, India)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शिकागो, यूएसए (Chicago, USA)

  21. प्र.21General Awareness
    हाजी शरियतुल्लाह के नेतृत्व में फराइजी आंदोलन, किस क्षेत्र में धार्मिक शुद्धि करण और अंग्रेजों का विरोध करने पर केंद्रित था?
    1. गुजरात
    2. बंगाल
    3. पंजाब
    4. दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बंगाल

  22. प्र.22General Awareness
    जून 2025 में, किस वैश्विक चिप-डिज़ाइन सम्मेलन के 62वें संस्करण, सैन फ्रांांसिस्को में GenAI चिप हैकथॉन की घोषणा की?
    1. ICCAD
    2. ISSCC
    3. DAC
    4. हॉट चिप (Hot Chips)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DAC

  23. प्र.23General Awareness
    केरल के मुख्यमंत्री ने मई 2025 में प्रवासी बच्चोंों को शिक्षि त करने के लिए कौन-सी योजना की शुरूआत की?
    1. ज्योति (Jyothi)
    2. उषा (Usha)
    3. प्रतिभा (Pratibha)
    4. गार्गी (Gargi)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ज्योति (Jyothi)

  24. प्र.24General Awareness
    मार्च 2025 में आयोजित किए गए, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo India Para Games 2025) में 45 kg कैटेगरी पावरलिफ्टिं ग (category powerlifting) में 101 kg का भार उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
    1. खुशबू गिल
    2. सोनम पाटिल
    3. कविप्रिया राजा
    4. जसप्रीत कौर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जसप्रीत कौर

  25. प्र.25General Awareness
    मई 2025 में, इसरो के आदित्य-एल1 मिशन ने वैज्ञानिक डेटा का अपना पहला सेट जारी किया। इस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. सूर्य के सबसे बाह्य परत का प्रेक्षण करना
    2. गहन अंतरिक्ष परिघटनाओं का अन्वेषण करन
    3. मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना
    4. चंद्रमा के पृष्ठ का अन्वेषण करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सूर्य के सबसे बाह्य परत का प्रेक्षण करना

  26. प्र.26General Awareness
    हैदराबाद के निज़ाम ने ________________ के अधीन ब्रिटिश सहायक संधि को स्वीकार कर लिया।
    1. लॉर्ड वेलेस्ली (Lord Wellesley)
    2. सर जॉन शोर (Sir John Shore)
    3. लॉर्ड हेस्टिं ग्स (Lord Hastings)
    4. लॉर्ड कॉर्नवालिस (Lord Cornwallis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लॉर्ड वेलेस्ली (Lord Wellesley)

  27. प्र.27General Awareness
    नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय केवल 6 वर्ष के निवास के बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है?
    1. पाकिस्तान से आए सिख
    2. इज़राइल से आए यहूदी
    3. नेपाल से आए बौद्ध
    4. श्रीलंका से आए हिंदू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पाकिस्तान से आए सिख

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस शहर ने, 2025 के राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की मेजबानी की थी?
    1. नैनीताल
    2. हरिद्वार
    3. देहरादून
    4. पटना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — देहरादून

  29. प्र.29General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रीय फिल्म उद्योग, चेन्नई में स्थि त है और तमिल भाषा में फिल्में बनाता है?
    1. बॉलीवुड
    2. टॉलीवुड
    3. कॉलीवुड
    4. मॉलीवुड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कॉलीवुड

  30. प्र.30General Awareness
    'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. लड़कियों को निःःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना
    2. ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार उपलब्ध कराना
    3. ग्रामीण परिवारों को मोबाइल फ़ोन उपलब्ध कराना
    4. महिलाओं को LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महिलाओं को LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना

  31. प्र.31General Awareness
    बिजली बंद होने पर किस प्रकार की मेमोरी अपना समस्त संग्रहीत डेटा खो देती है?
    1. USB फ़्लैश ड्राइव (USB flash drive)
    2. हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard disk drive)
    3. रैम (RAM)
    4. रोम (ROM)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रैम (RAM)

  32. प्र.32General Awareness
    भारत की निम्नलिखित में से किस संसदीय समिति को 'वित्तीय समिति' माना जाता है?
    1. अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति
    2. याचिका समिति
    3. प्राक्कलन समिति
    4. विशेषाधिकार समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्राक्कलन समिति

  33. प्र.33General Awareness
    23 मार्च 2025 को मनाए गए विश्व मौसम विज्ञान दिवस का आधिकारिक विषय निम्नलिखित में से कौन-सा था?
    1. प्रारंभिक चेतावनी गैप को एक साथ पाटना (Closing the Early Warning Gap Together)
    2. मौसम के लिए तैयार, जलवायु स्मार्ट देश (Weather-Ready, Climate-Smart)
    3. जलवायु कार्रवाई के लिए जलवायु ज्ञान (Climate Knowledge for Climate Action)
    4. मौसम और जलवायु संबंधी सेवाओं में निवेश (Investing in Weather and Climate Services)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रारंभिक चेतावनी गैप को एक साथ पाटना (Closing the Early Warning Gap Together)

  34. प्र.34General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, यूजर को माउस का उपयोग करके फ़ाइल डिलीट करने की सुविधा देता है?
    1. इसे रिसायकल बिन तक खींच कर लाना
    2. फाइल को कॉपी करना
    3. फाइल पर Left-क्लि क करना
    4. विंडो को मिनिमाइज करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इसे रिसायकल बिन तक खींच कर लाना

  35. प्र.35General Awareness
    सन् 1781 में बनारस क्षेत्र में, ब्रिटिश हस्तक्षेप के विरुद्ध राजा चैत सिंह ने 18वीं शताब्दी के किस विद्रोह का नेतृत्व किया था?
    1. संथाल विद्रोह
    2. कोल विद्रोह
    3. चुआर विद्रोह
    4. बनारस विद्रोह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बनारस विद्रोह

  36. प्र.36General Awareness
    यदि कोई वस्तु ध्वनि की गति से चार गुना अधिक तेज़ गति से गतिमान है, तो उस स्थि ति को क्या कहा जाता है?
    1. अवध्वनिक
    2. अतिध्वनिक
    3. पराध्वनिक
    4. आध्वनिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पराध्वनिक

  37. प्र.37General Awareness
    रिहंद जलविद्युत परियोजना, उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थि त है?
    1. गुना
    2. रॉबर्ट्सगंज
    3. सहारनपुर
    4. सोनभद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सोनभद्र

  38. प्र.38General Awareness
    किस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर-जनरल का पद सृजित किया गया?
    1. रेगुलेटिंग एक्ट, 1773
    2. चार्टर एक्ट, 1813
    3. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
    4. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेगुलेटिंग एक्ट, 1773

  39. प्र.39General Awareness
    2025 की शुरुआत में किस भारतीय राज्य ने राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी की?
    1. गोवा
    2. गुजरात
    3. केरल
    4. उत्तराखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तराखंड

  40. प्र.40General Awareness
    5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव कितने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुए थे?
    1. 55
    2. 78
    3. 62
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70

  41. प्र.41Mathematics
    ऋतिक और संजय ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹79,200 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹16,500 के कुल लाभ में से संजय का हिस्सा ₹3,600 था। उनके निवेशों में कितना अंतर था?
    1. ₹42,889
    2. ₹44,640
    3. ₹46,400
    4. ₹42,824
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹44,640

  42. प्र.42Mathematics
    वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 91673 में जोड़ने पर प्राप्त योगफल 88 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए।
    1. 26
    2. 21
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 23

  43. प्र.43Mathematics
    P की वर्तमान आयु का सात गुना, Q की वर्तमान आयु से 46 वर्ष अधिक है। 8 वर्ष बाद, उस समय Q की आयु का छह गुना, P की आयु के छह गुना से 24 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 5
    2. 11
    3. 3
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  44. प्र.44Mathematics
    दो क्रमागत विषम प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग 394 है। संख्याओं का योग कितना है?
    1. 24
    2. 28
    3. 32
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 28

  45. प्र.45Mathematics
    A किसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकता है और B उसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे 6 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं, तो कार्य का कितना भाग शेष रह जाएगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  46. प्र.46Mathematics
    एक व्यक्ति विशाखापट्टनम से नागपुर 55 km/hr की चाल से जाता है और उसी मार्ग से 66 km/hr की चाल से विशाखापट्टनम वापस आता है। संपूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
    1. 60
    2. 63
    3. 55
    4. 58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60

  47. प्र.47Mathematics
    पल्लवी ने एक खिलौना ₹740 में खरीदा, उसे ₹16 की लागत से सजाया और खिलौने को ₹558 में बेच दिया। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  48. प्र.48Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 57 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 812 है। वे दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 26, 31
    2. 33, 24
    3. 28, 29
    4. 21, 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28, 29

  49. प्र.49Mathematics
    किसी कस्बे की वर्तमान जनसंख्या 12,014 है। इसमें दो क्रमिक वर्षों में 25% और 60% की वृद्धि होती है, लेकिन तीसरे वर्ष में 50% की कमी हो जाती है। तीसरे वर्ष के अंत में कस्बे की जनसंख्या कितनी है?
    1. 12,019
    2. 12,014
    3. 12,015
    4. 12,013
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12,014

  50. प्र.50Mathematics
    विपुल, मोहन और मोहम्मद का औसत वज़न 45 kg है। यदि विपुल और मोहन का औसत वज़न 43 kg है और मोहन और मोहम्मद का औसत वज़न 50 kg है, तो मोहन का वज़न (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 66
    2. 51
    3. 71
    4. 61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 51

  51. प्र.51Mathematics
    पांच संख्याओं का योगफल 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 80 है और तीसरी संख्या 101 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 198
    2. 197
    3. 182
    4. 181
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 197

  52. प्र.52Mathematics
    एक सम बहुभुज में 30 भुजाएँ हैं। एक अंत:कोण की माप ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  53. प्र.53Mathematics
    एक दुकानदार ने एक टेबल की कीमत ₹1,400 अंकित की और उसपर दो क्रमिक छूटें प्रदान कीं, जिनमें से एक 12% है। यदि कोई ग्राहक टेबल के लिए ₹1,133.44 का भुगतान करता है, तो दी गई दूसरी छूट कितने प्रतिशत थी?
    1. 8%
    2. 15 %
    3. 5%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8%

  54. प्र.54Mathematics
    राहुल 30% की व्यापारिक छूट पर एक पेन बॉक्स (अंकित मूल्य ₹900) खरीदता है। शुद्ध मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹600
    2. ₹700
    3. ₹750
    4. ₹630
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹630

  55. प्र.55Mathematics
    22 फरवरी 2024 को जमा की गई और 23 अप्रैल 2024 को निकाली गई ₹4,000 की राशि पर 6.75% वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹43
    2. ₹46
    3. ₹45
    4. ₹44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹45

  56. प्र.56Mathematics
    एक संख्या को 80% बढ़ाने पर 2790 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1550
    2. 3100
    3. 775
    4. 4650
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1550

  57. प्र.57Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 4,81,355 को विभाजित करती है?
    1. 5
    2. 3
    3. 6
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  58. प्र.58Mathematics
    वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 131, 91 और 215 को विभाजित करने पर शेषफल क्रमशः 8, 9 और 10 प्राप्त होंगे।
    1. 37
    2. 57
    3. 41
    4. 61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 41

  59. प्र.59Mathematics
    sin (90 − x) cos (180 − (x − y)) + cos (90 − x) sin (180 − (y − x)) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. cos y
    2. −sin y
    3. −cos y
    4. sin y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −cos y

  60. प्र.60Mathematics
    यदि 81 और 27 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 7
    3. 6
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  61. प्र.61Mathematics
    1. 57.8%
    2. 55.6%
    3. 55.4%
    4. 56.7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 55.4%

  62. प्र.62Mathematics
    यदि किसी त्रिभुज का क्षेत्रफल 1080 cm2 है और उसकी भुजाएँ 5 : 12 : 13 के अनुपात में हैं, तो त्रिभुज का परिमाप ज्ञात कीजिए।
    1. 180 cm
    2. 120 cm
    3. 150 cm
    4. 210 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 180 cm

  63. प्र.63Mathematics
    1. 7.29
    2. 7.36
    3. 8.31
    4. 6.37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7.29

  64. प्र.64Mathematics
    दिया गया है कि 580.5 = x, 580.79 = y और xz = y10 है, तो z का मान _______ के निकटतम होगा।
    1. 15.8
    2. 15.54
    3. 18.48
    4. 16.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15.8

  65. प्र.65Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरलीकृत कीजिए। x(3x − 5) + 5(x2 − 3) + 16
    1. −8x2 − 5x − 1
    2. 8x2 − 5x + 1
    3. 8x2 − 5x −1
    4. 8x2 − 5x − 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8x2 − 5x + 1

  66. प्र.66Mathematics
    ₹1,200 की राशि पर 3% प्रति माह की ब्याज दर से 11 माह का साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹66
    2. ₹53
    3. ₹396
    4. ₹33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹396

  67. प्र.67Mathematics
    P, Q और R ने क्रमशः 34 : 75 : 6 के अनुपात में धनराशि निवेश की। यदि वर्ष के अंत में उन्हें कुल ₹3,600 का लाभ प्राप्त हुआ, तो Q और R के हिस्सोंों के बीच अंतर कितना है?
    1. ₹2,316
    2. ₹2,264
    3. ₹2,160
    4. ₹2,109
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,160

  68. प्र.68Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  69. प्र.69Mathematics
    निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (-9) - (-60) ÷ (-10) + (-3) × 6
    1. -32
    2. -35
    3. -36
    4. -33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — -33

  70. प्र.70Mathematics
    195 m लंबी एक रेलगाड़ी, 5 km/hr की चाल से (समान दिशा में) चल रहे एक व्यक्ति को 13 सेकंड में पार कर जाती है। इस रेलगाड़ी को विपरीत दिशा में 76 km/hr की चाल से चल रही 255 m लंबी एक अन्य रेलगाड़ी को पूर्ण रूप से पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
    1. 32
    2. 31
    3. 13
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  71. प्र.71Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरीके से संबंधित हैं जिस तरीके से निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 को लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/ 13 में से घटाना/ 13 से गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 तथा 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 130, 26 225, 45
    1. 200, 42
    2. 185, 36
    3. 155, 30
    4. 160, 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 160, 32

  72. प्र.72Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) £ & @ £ % # 7 € © @ 8 $ (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 2
    2. 0
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  73. प्र.73Reasoning
    पाँच व्‍यक्ति (A, B, C, D और E) एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। वे सभी उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, C और E के ठीक बीच में बैठा है। A, E के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। C, D के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
    1. E
    2. D
    3. A
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — D

  74. प्र.74Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ मेवे, बेरी हैं। सभी फल, बेरी हैं। निष्कर्ष (I): कुछ मेवे, फल हैं। निष्कर्ष (II): सभी बेरी, फल हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  75. प्र.75Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QMO
    2. NJL
    3. TPS
    4. LHJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — TPS

  76. प्र.76Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से BGLY का संबंध EIOA से है। उसी तरीके से, NOXG का संबंध QQAI से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से WUGM का संबंध किससे है?
    1. ZWOJ
    2. ZJOI
    3. ZJOW
    4. ZWJO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZWJO

  77. प्र.77Reasoning
    L, M, N, O, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q के बाईं ओर गिनती करने पर N और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S, R के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। L, M के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S, L के दाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। O, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O के दाईं ओर से गिनती करने पर O और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  78. प्र.78Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। A और E के बीच केवल चार बक्से रखे गए हैं। A के ऊपर केवल G को रखा गया है। B और C के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। D को F के ठीक ऊपर रखा गया है। C को D के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। D के ऊपर कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? GLE25 HMF36 ING47 JOH58 ?
    1. KPJ68
    2. KPJ69
    3. KPI68
    4. KPI69
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KPI69

  80. प्र.80Reasoning
    सात बॉक्स F, G, H, M, N, O और P एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। O के नीचे केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। N के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। N और H के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। G को M के ठीक ऊपर रखा गया है। F को P के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। P और G के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  81. प्र.81Reasoning
    K, I का पुत्र है। I, L का पिता है। L, O की माता है। O, S का भाई है। K का O से क्या संबंध है?
    1. माता का भाई
    2. भाई
    3. पिता
    4. पत्नी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता का भाई

  82. प्र.82Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. ORQ
    2. POT
    3. DGF
    4. FIH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — POT

  83. प्र.83Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर- संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। VKQ 142, ZPU 136, DUY 130, HZC 124, LEG 118, ?
    1. LKJ 114
    2. PJK 112
    3. OIL 114
    4. QKM 112
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PJK 112

  84. प्र.84Reasoning
    हिमांक बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और पश्चिम की ओर 13 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 6 km ड्राइव करता है। अंतत: वह बाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 3 km, दक्षिण की ओर
    2. 4 km, उत्तर की ओर
    3. 4 km, दक्षिण की ओर
    4. 3 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 km, दक्षिण की ओर

  85. प्र.85Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्‍यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ लकड़ियां, छेनी हैं। कुछ छेनी, ग्राफ हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लकड़ियां, ग्राफ हैं। (II) सभी ग्राफ, छेनी हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  86. प्र.86Reasoning
    यदि ‘+’ का अर्थ ‘घटाना’ है, ‘−’ का अर्थ ‘गुणा’ है, ‘×’ का अर्थ ‘भाग’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘जोड़’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 12 + 105 × 3 ÷ 14 − 3 = ?
    1. 19
    2. 23
    3. 27
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19

  87. प्र.87Reasoning
    नीचे दी गई श्रृंृंखला में, प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 670 669 661 634 570 ?
    1. 447
    2. 441
    3. 440
    4. 445
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 445

  88. प्र.88Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से DUMB का संबंध TMCT से है। उसी तरीके से, POYV का संबंध FGON से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LQUX का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. BIKP
    2. BIPK
    3. BPKI
    4. BIPL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — BIKP

  89. प्र.89Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PEST’ को ‘6324’ तथा ‘PENS’ को ‘8634’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या है?
    1. 8
    2. 6
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  90. प्र.90Reasoning
    में, शिवांगी बाएं छोर से 21वें स्थान पर है। उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 47 विद्यार्थियों की एक पंक्ति यदि अंकित, शिवांगी के दाएं 22वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएं छोर से अंकित का स्थान क्या है?
    1. चौथा
    2. पांचवां
    3. छ्ठा
    4. तीसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पांचवां

  91. प्र.91Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. XT – DG
    2. GC – MP
    3. BX – HK
    4. TP – ZD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — TP – ZD

  92. प्र.92Reasoning
    संख्या 8123457 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक भी नहीं

  93. प्र.93Reasoning
    यदि संख्या 5672493 के प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरा अंक निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
    1. 8
    2. 4
    3. 6
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  94. प्र.94Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, LGEI एक निश्चित तरीके से RMKO से संबंधित है। उसी तरह JECG, PKIM से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से HCAE किससे संबंधित है?
    1. INGK
    2. INKG
    3. NIGK
    4. NIKG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NIGK

  95. प्र.95Reasoning
    यदि संख्या 29134576 के प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक के बीच का अंतर कितना होगा?
    1. 6
    2. 2
    3. 8
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 312 296 280 264 ? 232 216
    1. 242
    2. 248
    3. 260
    4. 240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 248

  97. प्र.97Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GUNS’ को ‘7642’ तथा ‘STUN’ को ‘2364’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
    1. 6
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  98. प्र.98Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 31 47 63 79 ? 111 127
    1. 101
    2. 92
    3. 95
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 95

  99. प्र.99Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) % 6 @ 9 * 3 $ 7 8 ? 1 Ω 2 £ 5 # 4 & (दाएं) यदि श्रृंृंखला से सभी प्रतीक और सम संख्याएँ हटा दी जाती हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा दाएं छोर से चौथे स्थान पर होगा?
    1. 3
    2. 7
    3. 5
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  100. प्र.100Reasoning
    बिनॉय, बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 43 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 38 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 19 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 22 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 24 km, पश्चिम की ओर
    2. 31 km, दक्षिण की ओर
    3. 22 km, पूर्व की ओर
    4. 29 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 km, पश्चिम की ओर

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1423324454647282941021131241341411521631721821912032122232312442512612712832933043133233313413543633743813944044124234334424524614744834925025125225315445535615715835936016136216316416526636736846947047147247327447537647747817948038118228328418548618748818919029149249339439539629729839911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 8 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner