1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 14 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 14 अगस्त 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

14 अगस्त 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
14 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्नलिखित में से क्या, तृतीयक गतिविधि का एक उदाहरण है?
    1. खनन
    2. अध्यापन
    3. विनिर्माण
    4. कृषि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अध्यापन

  2. प्र.2General Awareness
    प्रसिद्ध उर्दू कवि और बॉलीवुड लेखक-निर्देशक गुलज़ार को 2025 में निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. पद्म विभूषण
    2. पद्म भूषण
    3. ज्ञानपीठ पुरस्कार
    4. पद्म श्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ज्ञानपीठ पुरस्कार

  3. प्र.3General Awareness
    भारत छोड़कर जाने से पूर्व, भारत का विभाजन करवाने वाले अंतिम वायसराय का क्या नाम था?
    1. लॉर्ड क्रि प्स (Lord Cripps)
    2. पेथिक लॉरेंस (Pethick Lawrence)
    3. लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten)
    4. लॉर्ड वेवेल (Lord Wavell)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten)

  4. प्र.4General Awareness
    राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का उद्देश्य _______ की स्थापना करना है।
    1. एक कल्याणकारी राज्य
    2. एक लोकतांत्रिक तानाशाही
    3. एक पुलिस राज्य
    4. एक पूंजीवादी राज्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक कल्याणकारी राज्य

  5. प्र.5General Awareness
    सर्वोच्च न्यायालय का 'मूलभूत संरचना' का सिद्धांत (संसद, संविधान की मूल विशेषताओं में परिवर्तन नहीं कर सकती) पहली बार किस ऐतिहासिक मामले में स्थापित किया गया था?
    1. शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ (1951)
    2. आईसी गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (1967)
    3. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973)
    4. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ (1980)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973)

  6. प्र.6General Awareness
    रक्षा मंत्रालय द्वारा 500 इन्वार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों के लिए नियोजित ऑर्डर — जिसका मूल्य ₹2,000–₹3,000 करोड़ रुपये है —किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (PSU) को दिया जाएगा?
    1. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
    2. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड
    3. आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड
    4. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारत डायनेमिक्स लिमिटेड

  7. प्र.7General Awareness
    प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व और पश्चिम में कौन-से जल निकाय पार्श्‍व (flank) हैं?
    1. हिंद महासागर और अरब सागर
    2. अरब सागर और अंडमान सागर
    3. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर
    4. बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बंगाल की खाड़ी और अरब सागर

  8. प्र.8General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है?
    1. शारदा नहर
    2. दामोदर घाटी परियोजना
    3. इंदिरा गांधी नहर
    4. आगरा नहर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दामोदर घाटी परियोजना

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम भारत में लोक अदालतों को विधिक प्रस्थि ति (legal status) प्रदान करता है?
    1. भारतीय दंड संहिता, 1860
    2. विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987
    3. सिविल प्रक्रि या संहिता, 1908
    4. माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा संक्षि प्‍त रुप अपने अर्थ से सही सुमेलित है?
    1. ASCII - ऑटोमेटेड सिस्‍टम फॉर कम्‍प्‍यूटर इनपुट
    2. LAN - लार्ज एरिया नेटवर्क
    3. CD – कॉम्पैक्ट डिस्क
    4. LAN – लोकल एरिया नोड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CD – कॉम्पैक्ट डिस्क

  11. प्र.11General Awareness
    मई 2025 में देश की रक्षा क्षमताओं को प्रबल करने के लिए भारत सरकार ने किस प्रमुख कार्यक्रम को मंजूरी दी?
    1. उत्तरी सीमा पर नई सैन्य टुकड़ियों की स्थापना
    2. हिंद महासागर में परमाणु पनडुब्बि यों की तैनाती
    3. नए विमानवाहक पोतों (aircraft carriers) का अधिग्रहण
    4. पांचवी पीढ़ी के दोहरे इंजन वाले स्टील्थ फाइटर जेट का विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नए विमानवाहक पोतों (aircraft carriers) का अधिग्रहण

  12. प्र.12General Awareness
    बजट 2025 में लॉन्च किया गया 'आत्मनिर्भर ऑयल सीड्स अभियान (Atmanirbhar Oil Seeds Abhiyan)' निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?
    1. तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
    2. अधिशेष तिलहनों का निर्यात
    3. खाद्य तेल की कीमतों में सब्सि डी देना
    4. तेल उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का आयात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना

  13. प्र.13General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे 1991 के बाद से भारत के आर्थिक सुधारों का एक प्रमुख सामाजिक विकास परिणाम माना जाता है?
    1. गरीबी दर में वृद्धि
    2. राजकोषीय घाटे का विस्तारण
    3. साक्षरता दर में कमी
    4. जीवन प्रत्याशा में सुधार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जीवन प्रत्याशा में सुधार

  14. प्र.14General Awareness
    मेक इन इंडिया पहल का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। 'मेक इन इंडिया (Make in India)' अभियान किस वर्ष लॉन्च किया गया था?
    1. 2016
    2. 2012
    3. 2014
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2014

  15. प्र.15General Awareness
    मई 2025 में भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का विषय (थीम) क्या था?
    1. नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से भारत को सशक्त बनाना (Powering India through Innovation and Research)
    2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की ओर (Towards a Self-Reliant India through Science and Technology)
    3. यंत्र - नई तकनीक, अनुसंधान और त्वरण को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर (YANTRA – Yugantar for Advancing New Technology, Research & Acceleration)
    4. डिजिटल इंडिया: स्मार्ट तकनीकों के माध्यम से सशक्त बनाना (Digital India: Empowering Through Smart Technologies)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यंत्र - नई तकनीक, अनुसंधान और त्वरण को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर (YANTRA – Yugantar for Advancing New Technology, Research & Acceleration)

  16. प्र.16General Awareness
    छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) निम्नलिखित में से किस प्रकार की वास्तुकला शैली का प्रमुख उदाहरण है?
    1. द्रविड़
    2. केवल गोथिक
    3. इंडो-सारसेनिक
    4. पूर्णतः मुगल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इंडो-सारसेनिक

  17. प्र.17General Awareness
    इन्फ्रासाउंड माइक्रोफोन , ____ से निम्न आवृत्तियों पर विमान के वेक वोर्टेक्स, क्लि यर-एयर टर्बुलेंस, टॉरनेडो और भूकंपीय घटनाओं का दूर से पता लगाने में सक्षम बनाता है।
    1. 20 Hz
    2. 5 Hz
    3. 30 Hz
    4. 10 Hz
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 Hz

  18. प्र.18General Awareness
    30 मई 2025 को, किस राज्य ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 100% साक्षरता दर घोषित की, जो PLFS द्वारा दर्ज की गई दर से अधिक है?
    1. हिमाचल
    2. गोवा
    3. केरल
    4. सिक्कि म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गोवा

  19. प्र.19General Awareness
    यूरोपीय संसद में आयोजित 2025 समारोह में किस फिल्म को LUX ऑडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया?
    1. द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist)
    2. फ्लो (Flow)
    3. अनोरा (Anora)
    4. एमिलिया पेरेज़ (Emilia Pérez)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फ्लो (Flow)

  20. प्र.20General Awareness
    किस प्रकार के ROM को विनिर्माण के बाद केवल एक बार प्रोग्राम किया जा सकता है?
    1. EEPROM
    2. Mask ROM
    3. EPROM
    4. PROM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PROM

  21. प्र.21General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा बायोस्फीयर रिजर्व, तमिलनाडु में स्थि त है?
    1. सुंदरवन बायोस्फीयर रिजर्व (Sundarbans Biosphere Reserve)
    2. मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व (Gulf of Mannar Biosphere Reserve)
    3. डिब्रू-सैखोवा बायोस्फीयर रिजर्व (Dibru-Saikhowa Biosphere Reserve)
    4. शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व (Seshachalam Biosphere Reserve)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व (Gulf of Mannar Biosphere Reserve)

  22. प्र.22General Awareness
    स्वतंत्रता के बाद, भारत ने मिश्रित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक योजनाबद्ध दृष्टिकोण अपनाया। प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत किस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी?
    1. कृषि
    2. रक्षा
    3. तृतीयक
    4. उद्योग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कृषि

  23. प्र.23General Awareness
    ISRO ने अपना 100वां अंतरिक्ष प्रक्षेपण (space launch) किस स्थान से किया?
    1. चित्रदुर्ग
    2. हसन
    3. श्रीहरिकोटा
    4. चांदीपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्रीहरिकोटा

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने 11वें ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों के शिखर सम्मेलन, 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया?
    1. भूपेंद्र यादव
    2. अमनदीप गर्ग
    3. एस जय शंकर
    4. अमित शाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अमनदीप गर्ग

  25. प्र.25General Awareness
    उत्तरी मैदानों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सत्य है?
    1. सीधा ढालों वाले उच्च उन्नतांश
    2. उर्वर मृदा के कारण घनी आबादी
    3. शैलमय भूभाग के कारण निम्न उर्वरता
    4. ज्वालामुखीय पठारों की उपस्थि ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उर्वर मृदा के कारण घनी आबादी

  26. प्र.26General Awareness
    भारत में, अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?
    1. अनुच्छेद 107
    2. अनुच्छेद 206
    3. अनुच्छेद 312
    4. अनुच्छेद 320
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 312

  27. प्र.27General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी, प्रशासन का निरीक्षण करने और प्रांतीय शासन पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रत्येक पाँच वर्ष में मौर्य प्रांतों का भ्रमण किया करता था?
    1. नागरिक
    2. प्रादेशिक
    3. राजुक
    4. अमात्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रादेशिक

  28. प्र.28General Awareness
    औपनिवेशिक काल के दौरान, ________ में आसफ़ जाही राजवंश की स्थापना हुई।
    1. पंजाब
    2. हैदराबाद
    3. मैसूर
    4. बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हैदराबाद

  29. प्र.29General Awareness
    भारत में, अधिकांश ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करने के लिए मुख्य रूप से कौन-सा मंत्रालय उत्तरदायी है?
    1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
    2. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
    3. ग्रामीण विकास मंत्रालय
    4. पंचायती राज मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रामीण विकास मंत्रालय

  30. प्र.30General Awareness
    सिनेमा के क्षेत्र में, वृत्तचित्रों (documentaries) का अभिलक्षण ________________________ है।
    1. अधिगम या मनोरंजन के लिए वास्तविक दुनिया की विषय-वस्तु प्रस्तुत करना
    2. मनगढ़ंत कहानियाँ
    3. पौराणिक पात्रों के बारे में संवाद स्थापित करना
    4. काल्पनिक रहस्य पर केंद्रित होना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अधिगम या मनोरंजन के लिए वास्तविक दुनिया की विषय-वस्तु प्रस्तुत करना

  31. प्र.31General Awareness
    गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा शुरू की गई किस पहल का उद्देश्य साइबर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई को सुविधाजनक बनाना है?
    1. राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नेट (National Cyber Safety Net)
    2. साइबर सुरक्षा अभियान (Cyber Suraksha Abhiyan)
    3. ई-ज़ीरो एफआईआर (e-Zero FIR)
    4. डिजिटल इंडिया साइबर शील्ड (Digital India Cyber Shield)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ई-ज़ीरो एफआईआर (e-Zero FIR)

  32. प्र.32General Awareness
    निम्नलिखित में से किस राज्य ने, मई 2025 में, भारत की पहली AI एंकर अंकिता (Ankita) को क्षेत्रीय भाषा में पेश किया?
    1. मध्य प्रदेश
    2. केरल
    3. तमिलनाडु
    4. असम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — असम

  33. प्र.33General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय रियासत, भारतीय संघ में शामिल होने वाली अंतिम भारतीय रियासतों में से एक थी?
    1. हैदराबाद
    2. मैसूर
    3. जोधपुर
    4. त्रावणकोर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हैदराबाद

  34. प्र.34General Awareness
    भारत ने अपनी पहली स्वदेशी चुंबकीय अनुनाद प्रतिबिंबन (MRI) मशीन विकसित की है, जिसे __________ में स्थापित किया जाएगा।
    1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल
    2. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
    3. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर
    4. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली

  35. प्र.35General Awareness
    तापीय साम्य के विचार और तापमान निर्धारण में इसके महत्व को स्पष्ट करने के लिए 1931 में सबसे पहले किसने सिद्धांत प्रस्तावित किया था?
    1. ह्यूग एल. कैलेन्डर (Hugh L. Callendar)
    2. राल्फ एच फाउलर (Ralph H Fowler)
    3. रुडोल्फ क्लॉसियस (Rudolf Clausius)
    4. जेम्स पी एस्पी (James P Espy)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राल्फ एच फाउलर (Ralph H Fowler)

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से किस तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनेवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा के 78वें सत्र को संबोधित किया?
    1. 20 मई 2025
    2. 12 मई 2025
    3. 20 अप्रैल 2025
    4. 12 अप्रैल 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 मई 2025

  37. प्र.37General Awareness
    किस अपक्षयण प्रक्रम (weathering process) में तापमान भिन्नता के कारण चट्टान की परतें छिल (peeling) जाती हैं?
    1. अपशल्कन (Exfoliation)
    2. तुषार क्रि या (Frost action)
    3. ऑक्सीकरण (Oxidation)
    4. विलयन (Solution)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अपशल्कन (Exfoliation)

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रि या, ऑर्थो-हाइड्रॉक्सीबेंजोइक अम्ल निर्मित करती है, जो प्राथमिक अभिक्रि या उत्पाद है जिसका दवाओं के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जाता है?
    1. फ्रि डेल-क्राफ्ट््स अभिक्रि या
    2. राइमर-टीमन अभिक्रि या
    3. स्टीफन अभिक्रि या
    4. कोल्बे अभिक्रि या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोल्बे अभिक्रि या

  39. प्र.39General Awareness
    सन् 1857 के विद्रोह के दौरान, विद्रोही सिपाहियों ने किसे भारत का सम्राट घोषित किया था?
    1. शाह आलम द्वितीय
    2. अकबर द्वितीय
    3. बहादुर शाह द्वितीय
    4. औरंगजेब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बहादुर शाह द्वितीय

  40. प्र.40General Awareness
    भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?
    1. 4 वर्ष
    2. 6 वर्ष
    3. संसद द्वारा हटाए जाने तक
    4. 5 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 वर्ष

  41. प्र.41Mathematics
    आशीष ने ₹180/दर्जन की दर से कुछ रूलर खरीदे। उसने ₹24 प्रति रूलर की दर से उन्हें बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत ______ % है।
    1. 58
    2. 62
    3. 60
    4. 64
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60

  42. प्र.42Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, 80% पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया और 21% मत अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध मतों का 51% प्राप्त हुआ तथा उसने 1817 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया। कुल कितने मतदाता पंजीकृत थे?
    1. 143752
    2. 143750
    3. 143751
    4. 143753
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 143750

  43. प्र.43Mathematics
    एक ग्राहक “एक खरीदें और दूसरे पर 30% की छूट पायें” डील के साथ, दो उत्पाद खरीदता है, प्रत्येक उत्पाद की कीमत ₹350 है। ग्राहक द्वारा भुगतान की गई कुल राशि क्या है?
    1. ₹490
    2. ₹595
    3. ₹560
    4. ₹455
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹595

  44. प्र.44Mathematics
    ईशा एक कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकती है। ईशा और स्मृति मिलकर उसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकती हैं, तथा ईशा, स्मृति और अश्लेषा मिलकर उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकती हैं। ईशा और अश्लेषा मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती हैं?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  45. प्र.45Mathematics
    यदि 4 और 16 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान कितना है?
    1. 62
    2. 67
    3. 64
    4. 66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 64

  46. प्र.46Mathematics
    यदि cotA + cosA = p, cotA - cosA = q है, तो p2- q2 का मान ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  47. प्र.47Mathematics
    X, Y और Z ने क्रमशः 58 : 72 : 20 के अनुपात में धनराशि निवेश की। यदि उन्होंने वर्ष के अंत में कुल ₹3,750 का लाभ अर्जित किया, तो Y और Z के हिस्सोंों के बीच कितना अंतर है?
    1. ₹1,404
    2. ₹1,231
    3. ₹1,300
    4. ₹1,254
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,300

  48. प्र.48Mathematics
    एक व्यापारी 29% लाभ पर गेहूँ बेचने का दावा करता है, लेकिन बेईमानी से उस बाट का इस्तेमाल करता है जो उस पर उल्लि खित वजन से 30% कम है। व्यापारी द्वारा अर्जित लाभ का कुल प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या में पूर्णांकित कीजिए।)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  49. प्र.49Mathematics
    ₹42,100 को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया गया कि A के हिस्से का 8 गुना = B के हिस्से का 3 गुना = C के हिस्से का 6 गुना है। A का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,538
    2. ₹8,360
    3. ₹8,420
    4. ₹8,278
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹8,420

  50. प्र.50Mathematics
    1. 15.28
    2. 10.83
    3. 16.61
    4. 6.97
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15.28

  51. प्र.51Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  52. प्र.52Mathematics
    74 2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 5476
    2. 5526
    3. 5456
    4. 5486
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5476

  53. प्र.53Mathematics
    3% प्रति माह की ब्याज दर से ₹1,200 पर 6 महीने का साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 36
    2. 18
    3. 216
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 216

  54. प्र.54Mathematics
    संख्या 934725 निम्नलिखित में से किससे विभाज्य है?
    1. 6
    2. 3
    3. 10
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  55. प्र.55Mathematics
    एक संख्या में 60% की वृद्धि करने पर 3590 प्राप्त होता है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4487.5
    2. 2243.75
    3. 1121.875
    4. 6731.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2243.75

  56. प्र.56Mathematics
    86 km/hr की चाल से चलने वाली एक बस एक यात्रा 7 घंटे में पूरी करती है। समान दूरी 14 घंटे में तय करने के लिए इसकी चाल कितनी होनी चाहिए?
    1. 43 km/hr
    2. 35 km/hr
    3. 42 km/hr
    4. 53 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 43 km/hr

  57. प्र.57Mathematics
    x(5x − 9) + 7(x2 − 2) + 17 को सरल करें।
    1. 12x2 − 9x − 3
    2. −12x2 − 9x − 3
    3. 12x2 − 9x + 3
    4. −12x2 − 9x + 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12x2 − 9x + 3

  58. प्र.58Mathematics
    प्रथम 172 सम संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 173.5
    2. 173
    3. 174
    4. 172.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 173

  59. प्र.59Mathematics
    एक बैग का अंकित मूल्य ₹2,000 है। एक दुकानदार 10% और 5% की दो क्रमिक छूट प्रदान करता है। ग्राहक द्वारा भुगतान किया गया अंतिम मूल्‍य कितना है?
    1. ₹1,710
    2. ₹1,800
    3. ₹1,700
    4. ₹1,750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,710

  60. प्र.60Mathematics
    यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 27% कम कर दी जाए तथा इसकी ऊंचाई 165% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक) ज्ञात कीजिए।
    1. 36%
    2. 48%
    3. 20%
    4. 41%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41%

  61. प्र.61Mathematics
    यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज ₹5,520 है, और ब्याज की दर 20% वार्षिक है जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹23,000
    2. ₹23,405
    3. ₹22,875
    4. ₹22,695
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹23,000

  62. प्र.62Mathematics
    A, दो स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक 20 दिनों में बिछा सकता है और B उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से उन्होंने यह कार्य केवल 2 दिनों में पूरा कर लिया। C अकेले यह कार्य कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  63. प्र.63Mathematics
    P की वर्तमान आयु का छः गुना, Q की वर्तमान आयु से 46 वर्ष अधिक है। 10 वर्ष बाद, Q की आयु का छः गुना, उस समय P की आयु के पाँच गुने से 18 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?
    1. 5
    2. 2
    3. 1
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  64. प्र.64Mathematics
    पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 80 है और तीसरी संख्या 107 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 194
    2. 188
    3. 195
    4. 187
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 194

  65. प्र.65Mathematics
    1. 1500 cm3
    2. 1320 cm3
    3. 1200 cm3
    4. 1650 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1650 cm3

  66. प्र.66Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का गुणनफल 9245 है। यदि पहली संख्या, दूसरी संख्या की पाँच गुना है, तो दोनों संख्याओं का योग कितना है?
    1. 269
    2. 266
    3. 258
    4. 257
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 258

  67. प्र.67Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 5 : 6 है तथा उनका म.स.प. (HCF) 7 है। उनका ल.स.प. (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 84
    2. 42
    3. 210
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 210

  68. प्र.68Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 862026417 को विभाजित करती है?
    1. 6
    2. 7
    3. 11
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  69. प्र.69Mathematics
    किसी समलम्ब चतुर्भुज की दो समांतर भुजाओं की लंबाइयों का अंतर 6 cm है। उनके बीच की लंबवत दूरी 24 cm है। यदि समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 648 cm2 है, तो समांतर भुजाओं की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 28 cm, 22 cm
    2. 30 cm, 24 cm
    3. 23 cm, 29 cm
    4. 36 cm, 30 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30 cm, 24 cm

  70. प्र.70Mathematics
    दक्ष 774 km की दूरी 86 km/hr की चाल से, अगली 567 km की दूरी 63 km/hr की चाल से और अगली 135 km की दूरी 27 km/hr की चाल से तय करता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 70.24
    2. 70.02
    3. 64.17
    4. 63.06
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 64.17

  71. प्र.71Reasoning
    सात बॉक्स F, G, H, I, K, L, और O एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में हों। O को F के ठीक ऊपर रखा गया है। G को I के ठीक ऊपर रखा गया है। L के ऊपर केवल K को रखा गया है। O के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। G को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। H और K के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  72. प्र.72Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 731 890 923 286 378 (दाएं) (उदाहरण के लिए 697 लीजिए – इसमें पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, और तीसरा अंक = 7 है) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) कितनी संख्याओं में पहले और तीसरे अंक का योग, दूसरे अंक से अधिक है?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  73. प्र.73Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (28, 140, 5) (41, 533, 13)
    1. (1, 25, 22)
    2. (35, 735, 21)
    3. (44, 355, 8)
    4. (25, 103, 4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (35, 735, 21)

  74. प्र.74Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BV - GR
    2. HO - MK
    3. YD - DZ
    4. ZR - FN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZR - FN

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी बल्ले, छड़ी हैं। सभी बाँस, छड़ी हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ बल्ले, बाँस हैं। (II): कुछ छड़ियाँ, बाँस हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  76. प्र.76Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 31 58 94 139 193 ?
    1. 272
    2. 281
    3. 263
    4. 256
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 256

  77. प्र.77Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? LTB 83, OWE 74, RZH 65, UCK 56, XFN 47, ?
    1. AMQ 36
    2. AIO 40
    3. AIQ 38
    4. BIQ 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AIQ 38

  78. प्र.78Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी प्रिंट, बैनर हैं। सभी प्रिंट, फ्लेक्स हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ बैनर, फ्लेक्स हैं। (II) सभी फ्लेक्स, प्रिंट हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  79. प्र.79Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से IMJI का संबंध GKHG से है। उसी तरीके से, FJGF का संबंध DHED से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, XBYX का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
    1. VZVV
    2. VAVX
    3. VZWV
    4. VYVV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VZWV

  80. प्र.80Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 42 + 75 × 3 − 11 ÷ 3 = ?
    1. 50
    2. 32
    3. 23
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50

  81. प्र.81Reasoning
    विमल अपनी कक्षा में शीर्ष से 29वें स्थान पर तथा नीचे से 24वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 53
    2. 52
    3. 51
    4. 54
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52

  82. प्र.82Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 657 660 665 672 681 ?
    1. 691
    2. 692
    3. 690
    4. 693
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 692

  83. प्र.83Reasoning
    R, C की बहन है। C, B की बहन है। B, A का पिता है। A, G की पुत्री है। R का G से क्या संबंध है?
    1. बहन
    2. पति की बहन
    3. माता
    4. पति की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पति की बहन

  84. प्र.84Reasoning
    यदि संख्या 86435621 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  85. प्र.85Reasoning
    उस युग्म का चयन करें, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं GOF : IQE SNG : UPF
    1. QUK : SXJ
    2. ELM : GNL
    3. QRQ : STR
    4. NNL : PQK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ELM : GNL

  86. प्र.86Reasoning
    छह मित्र Q, R, S, T, U और V एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। S, V के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। V, Q के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। U, R के बाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। S के दाएं ठीक पड़ोस में कौन बैठा है?
    1. U
    2. T
    3. Q
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U

  87. प्र.87Reasoning
    सात बॉक्स U, V, W, X, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। W के ऊपर कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। W और F के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। E और V के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। V को F के ठीक ऊपर रखा गया है। E और X के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। G को U के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। G के नीचे दूसरे स्थान पर कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
    1. U
    2. W
    3. V
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F

  88. प्र.88Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। SINK - ISNK - KISN PLAY - LPAY - YLPA
    1. CLAY - LCAY - LAYC
    2. HOLD - OHLD - DOHL
    3. DINE - IDNE - EIND
    4. MARK - MRAK - KRAM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — HOLD - OHLD - DOHL

  89. प्र.89Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) / / 9 3 > ? 5 6 2 # 3 ^ 4 + 6 < + (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  90. प्र.90Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 A 5 D 10 B 3 C 42 = ?
    1. 14
    2. 17
    3. 24
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17

  91. प्र.91Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 6 13 27 48 76 ?
    1. 109
    2. 105
    3. 100
    4. 111
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 111

  92. प्र.92Reasoning
    यूनिस बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और 17 km पूर्व की ओर ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 6 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 6 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 26 km, पश्चिम की ओर
    2. 29 km, पूर्व की ओर
    3. 26 km, उत्तर की ओर
    4. 29 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 26 km, पश्चिम की ओर

  93. प्र.93Reasoning
    शहर P, शहर Q के उत्तर में है। शहर Q, शहर R के पूर्व में है। शहर T, शहर P के उत्तर में है। शहर S, शहर P के पूर्व में है। शहर Q के संबंध में शहर S की स्थि ति क्या है?
    1. उत्तर पश्चिम
    2. उत्तर पूर्व
    3. उत्तर
    4. दक्षिण पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर पूर्व

  94. प्र.94Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GLUE’ को ‘2475’ और ‘UNIT’ को ‘1536’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘U’ के लिए कूट क्या है?
    1. 7
    2. 3
    3. 1
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  95. प्र.95Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. RNJ
    2. QKG
    3. SOK
    4. EAW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — QKG

  96. प्र.96Reasoning
    यदि संख्या 5237894 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच कितना अंतर होगा?
    1. 7
    2. 6
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  97. प्र.97Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. NTP
    2. TZU
    3. KQM
    4. QWS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — TZU

  98. प्र.98Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘are you hungry’ को ‘mk tk jb’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘you came early’ को ‘cd ab mk’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘you’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. jb
    2. tk
    3. jt
    4. mk
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — mk

  99. प्र.99Reasoning
    A, B, C, D, Q, R और S एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाईं ओर से गिनने पर Q और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर से गिनने पर A और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। R, S के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। D के दाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. A
    2. S
    3. C
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  100. प्र.100Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? XSW TOS PKO LGK ?
    1. HBG
    2. HBF
    3. HCF
    4. HCG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HCG

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223334153627382921031131211341431531631711821922042122212332422522632722822933013133243313423523613713843934044134224324424534644734844935015135215335425525615735825916046116246326416546636736826927037117227327447547647737847938018128228328438528618748828929029149219329449529649729849941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 14 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner