1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 2 सितंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 2 सितंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

2 सितंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
2 सितंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    अप्रैल 2025 में, भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ 26 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए $7.4 बिलियन के सौदे पर हस्ताक्षर किए?
    1. रूस
    2. इज़राइल
    3. संयुक्त राज्य अमेरिका
    4. फ्रांांस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्रांांस

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से किस बजट सत्र में मिशन अंत्योदय को अपनाया गया, जिसका उद्देश्य संसाधनों के इष्टतम उपयोग और प्रबंधन से अभिसरण और जवाबदेही फ्रेमवर्क लाना है?
    1. केंद्रीय बजट 2017-18
    2. केंद्रीय बजट 2015-16
    3. केंद्रीय बजट 2016-17
    4. केंद्रीय बजट 2018-19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केंद्रीय बजट 2017-18

  3. प्र.3General Awareness
    किस राज्य ने भारत का पहला PPP ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांांट लॉन्च किया?
    1. छत्तीसगढ़
    2. तेलंगाना
    3. केरल
    4. मध्य प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मध्य प्रदेश

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद संसद को भारतीय नागरिकता के अधिग्रहण और समाप्ति से संबंधित कानून बनाने का अधिकार देता है?
    1. अनुच्छेद 7
    2. अनुच्छेद 10
    3. अनुच्छेद 12
    4. अनुच्छेद 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 11

  5. प्र.5General Awareness
    तश्तरी के आकार के उस अंतर्वेधी पिंड को क्या नाम दिया गया है जो आकाश की ओर अवतल है?
    1. लैपोलिथ
    2. सिल
    3. फैकोलिथ
    4. बैथोलिथ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लैपोलिथ

  6. प्र.6General Awareness
    जून 1986 में स्थापित निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन, नागरिक हवाई अड्डोंों और नागरिक अंतः क्षेत्रों के प्रबंधन के साथ-साथ सभी हवाई अड्डोंों पर वैमानिक संचार प्रणालियों के अनुरक्षण और संचालन के लिए उत्‍तरदायी है?
    1. नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी (National Airports Authority)
    2. एयरपोर्ट्स काउन्सि ल इन्टरनेशनल (Airports Council International)
    3. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India )
    4. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi International Airport Limited)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी (National Airports Authority)

  7. प्र.7General Awareness
    कौन-सा अनुच्छेद नगर पालिकाओं के गठन से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 243Q
    2. अनुच्छेद 243Z
    3. अनुच्छेद 243W
    4. अनुच्छेद 243P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 243Q

  8. प्र.8General Awareness
    मई 2025 में, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल (Khelo India Multipurpose Hall) की आधिकारिक तौर पर किस जिले में शुरूआत की गई?
    1. कामले
    2. पश्चिम कमेंग
    3. लोअर सुबनसिरी
    4. तवांग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कामले

  9. प्र.9General Awareness
    वैश्विक गैस उद्योग के 'ओलंपिक' के रूप में जाना जाने वाला 29वां विश्व गैस सम्मेलन (WGC), मई 2025 में अपने लगभग 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. बीजिंग, चीन
    2. टोक्यो, जापान
    3. पेरिस, फ्रांांस
    4. दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बीजिंग, चीन

  10. प्र.10General Awareness
    पल्लव साम्राज्य के राजस्व का मुख्य स्रोत क्या था, जिसका उपयोग उनकी सेना के रखरखाव और प्रशासनिक व्ययों के लिए किया जाता था?
    1. भूमि कर
    2. नमक कर
    3. व्यापार कर
    4. टोल कर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भूमि कर

  11. प्र.11General Awareness
    तृतीयक गतिविधियों की वृद्धि भारत में आर्थिक विकास को किस प्रकार दर्शाती है?
    1. यह समग्र आय सृजन में मंदी का संकेत देता है।
    2. यह बेहतर सेवाओं, शहरी विकास और बढ़ती मांग को दर्शाता है।
    3. यह विनिर्माण रोजगार में पतन को हाइलाइट करता है।
    4. यह कृषि-आधारित व्यवसायों की ओर पुनः विस्थापन को दर्शाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह बेहतर सेवाओं, शहरी विकास और बढ़ती मांग को दर्शाता है।

  12. प्र.12General Awareness
    निम्नलिखित में से किस संगठन ने विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट (WSPR) 2024-2025 जारी की?
    1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nation Security Council)
    2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)
    3. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization)
    4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization)

  13. प्र.13General Awareness
    ब्रिटिश शासन के अतर्गत कृषि के व्यावसायीकरण ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को परिवर्तित कर दिया। ब्रिटिश भारत में 'कृषि के व्यावसायीकरण (commercialisation of agriculture)' से क्या परिणाम हुआ?
    1. ग्रामीण ऋण का उन्मूलन
    2. आत्मनिर्भर गांवों का विकास
    3. खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि
    4. नकदी फसलों के उत्पादन में वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नकदी फसलों के उत्पादन में वृद्धि

  14. प्र.14General Awareness
    नॉर-शिपिंग 2025 में GRSE और नॉर्वे के कोंग्सबर्ग के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के बाद निम्नलिखित में से कौन-सा विकास हुआ है?
    1. भारत, नॉर्वे के साथ मिलकर एक ध्रुवीय अनुसंधान पोत का संचालन करेगा।
    2. भारत, नॉर्वे से अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत खरीदेगा।
    3. भारत, एक नए समझौते के अंतर्गत नॉर्वे के ध्रुवीय अनुसंधान को वित्तपोषित करेगा।
    4. भारत, अपने पहले स्वदेश निर्मित ध्रुवीय पोत का निर्माण प्रारंभ करेगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत, अपने पहले स्वदेश निर्मित ध्रुवीय पोत का निर्माण प्रारंभ करेगा।

  15. प्र.15General Awareness
    मई 2025 में किस भारतीय स्टार्टअप ने देश के पहले इलेक्ट् रिक मोटर चालित सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
    1. अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos)
    2. बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस (Bellatrix Aerospace)
    3. पिक्सल (Pixxel)
    4. स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos)

  16. प्र.16General Awareness
    2025 में बेंगलुरु में कृत्रिम बुद्धि मत्ता पर कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें भारत और फ्रांांस के बीच नैतिक और समावेशी एआई (AI) सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया?
    1. ला फ्रेंच टेक इंडिया एआई शिखर सम्मेलन (La French Tech India AI Summit)
    2. भारत-अमेरिका एआई सम्मेलन (India‑US AI Conference)
    3. वैश्विक एआई नैतिकता मंच (Global AI Ethics Forum)
    4. भारत-यूरोपीय एआई साझेदारी बैठक (Indo‑European AI Partnership Meet)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ला फ्रेंच टेक इंडिया एआई शिखर सम्मेलन (La French Tech India AI Summit)

  17. प्र.17General Awareness
    सार्वजनिक विभागों में, RTI अधिनियम को लागू करने का उत्तरदायित्व किसके पास होता है?
    1. केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी
    2. जिला मजिस्ट्रेट
    3. केंद्रीय सतर्कता अधिकारी
    4. महानिदेशक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी

  18. प्र.18General Awareness
    कथक भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का शास्त्रीय नृत्य है?
    1. पूर्वी भारत
    2. उत्तर भारत
    3. दक्षिण भारत
    4. पश्चिमी भारत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर भारत

  19. प्र.19General Awareness
    ऊष्मागतिक तंत्र में ऊष्‍मा-पार्थ दीवार (diathermic wall) का कार्य क्या है?
    1. यह केवल कार्य का प्रवाह होने देती है।
    2. यह केवल द्रव्य का विनिमय करती है।
    3. यह द्रव्य और ऊर्जा दोनों के विनिमय को रोकती है।
    4. यह तंत्रों के बीच ऊष्मा का प्रवाह होने देती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यह तंत्रों के बीच ऊष्मा का प्रवाह होने देती है।

  20. प्र.20General Awareness
    विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम में टास्कबार का कार्य क्या है?
    1. कंप्यूटर को तुरंत शटडाउन (Shuts down) कर देता है
    2. डिलीट की गई फ़ाइलों को अस्थायी रूप से संग्रहीत करता है
    3. वर्तमान में चल रहे एप्‍लीकेशन प्रदर्शित करता है और उनके बीच स्वि च करने की सुविधा देता है
    4. फ़ाइल मैनेजर विंडो ओपन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वर्तमान में चल रहे एप्‍लीकेशन प्रदर्शित करता है और उनके बीच स्वि च करने की सुविधा देता है

  21. प्र.21General Awareness
    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (MGNREGA) भारत में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वर्ष कितने दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान करता है?
    1. 180 दिन
    2. 159 दिन
    3. 135 दिन
    4. 100 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 100 दिन

  22. प्र.22General Awareness
    2025 में 25वें IIFA अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ?
    1. मनीषा कुलश्रेष्ठ
    2. नेहा दीक्षित
    3. सुभाश्री गांगुली
    4. नितांशी गोयल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नितांशी गोयल

  23. प्र.23General Awareness
    विपाशित गैसों के कारण पृथ्वी के औसत तापमान में होने वाली वृद्धि को _______ कहा जाता है।
    1. जलवायु परिवर्तन
    2. ग्रीनहाउस प्रभाव
    3. महासागरीय अम्लीकरण
    4. ओजोन अवक्षय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्रीनहाउस प्रभाव

  24. प्र.24General Awareness
    इस स्वतंत्रता सेनानी ने 1857 के विद्रोह के दौरान स्वयं को पेशवा घोषित किया और सशस्त्र सेनाएँ इकट्ठा करके शहर से ब्रिटिश गढ़सेना को खदेड़ दिया। वे स्वर्गीय पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र थे। इस प्रश्न में नेता का नाम क्या है?
    1. तात्या टोपे
    2. नाना साहब
    3. कुँवर सिंह
    4. मंगल पांडे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नाना साहब

  25. प्र.25General Awareness
    मई 2025 में शंघाई, चीन में तीरंदाजी विश्व कप चरण 2 (Archery World Cup Stage 2) में भारतीय टीम ने कितने पदक जीते?
    1. 3
    2. 6
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  26. प्र.26General Awareness
    अबुल-फ़ज़ल निम्नलिखित में से किस शासक का दरबारी इतिहासकार (court historian) था?
    1. अलाउद्दीन खिलजी
    2. अकबर
    3. बाबर
    4. औरंगजेब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अकबर

  27. प्र.27General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा डिवाइस ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (optical character recognition - OCR) करता है?
    1. फ्लैटबेड स्कैनर (Flatbed Scanner)
    2. OCR स्कैनर (OCR Scanner)
    3. बारकोड रीडर (Barcode Reader)
    4. OMR स्कैनर (OMR Scanner)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बारकोड रीडर (Barcode Reader)

  28. प्र.28General Awareness
    भारत में ब्रिटिश काल के दौरान किस कानून ने अंतर्जातीय और अंतरधार्मिक विवाह की अनुमति दी थी?
    1. 1872 का अधिनियम
    2. बंदोबस्त अधिनियम
    3. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम
    4. शारदा अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1872 का अधिनियम

  29. प्र.29General Awareness
    पूर्व से पश्चिम तक भारत की वास्तविक मुख्य भूमि की दूरी कितनी है?
    1. 3014 km
    2. 3143 km
    3. 2933 km
    4. 3214 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2933 km

  30. प्र.30General Awareness
    कौन-सी ऊष्मागतिक राशि रासायनिक अभिक्रि या की सहजता निर्धारित करने में मदद करती है?
    1. एन्थैल्पी
    2. एन्ट्रॉपी
    3. गिब्स मुक्त ऊर्जा
    4. आंतरिक मुक्त ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गिब्स मुक्त ऊर्जा

  31. प्र.31General Awareness
    मई 2025 में, कौन-सी भारतीय कंपनी भारतीय नौसेना की नेक्स्ट जनरेशन कॉर्वेट्स (Next Generation Corvettes - NGC) परियोजना के लिए सबसे बिड करने वाली कंपनी के रूप में उभरी, जिसका मूल्य ₹25,000 करोड़ से अधिक है?
    1. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
    2. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
    3. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
    4. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स

  32. प्र.32General Awareness
    विहान कुमार बनाम हरियाणा राज्य के मामले में, निम्नलिखित में से किस संवैधानिक उल्लंघन के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया?
    1. अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन
    2. अनुच्छेद 21 (प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन
    3. अनुच्छेद 19(1)(a) (वाक् स्वतंत्रता) का उल्लंघन
    4. अनुच्छेद 22(1) (गिरफ्तारी के आधार की जानकारी न देना) का उल्लंघन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 22(1) (गिरफ्तारी के आधार की जानकारी न देना) का उल्लंघन

  33. प्र.33General Awareness
    निम्नलिखित में से किसका नाम फ़रायज़ी आंदोलन से संबंधित है?
    1. नवाब सलीमुल्लाह
    2. मुहम्मद बरकतुल्लाह
    3. हाजी शरीयतुल्लाह
    4. हकीम अजमल ख़ान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हाजी शरीयतुल्लाह

  34. प्र.34General Awareness
    मैकमोहन रेखा, भारत और _______ के बीच सीमा रेखा है।
    1. पाकिस्तान
    2. म्यांांमार
    3. चीन
    4. अफ़गानिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चीन

  35. प्र.35General Awareness
    राज्य विधानमंडल की सदस्यता हेतु पात्र होने के लिए, किसी उम्मीदवार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में निर्धारित निम्नलिखित में से कौन-सी अर्हताएं पूरी करनी होंगी?
    1. कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
    2. राज्य में आयकर का भुगतान करना चाहिए
    3. किसी भी राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक (मतदाता) होना चाहिए
    4. 15 वर्षों तक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किसी भी राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक (मतदाता) होना चाहिए

  36. प्र.36General Awareness
    औद्योगिक रूप से, कौन-सा अम्ल मुख्यतः कार्बन मोनोऑक्साइड का उपयोग करके मेथेनॉल के कार्बोनिलन द्वारा उत्पादित किया जाता है?
    1. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    2. ऐसीटिक अम्ल
    3. सिट्रिक अम्ल
    4. नाइट्रिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऐसीटिक अम्ल

  37. प्र.37General Awareness
    2025 में किस दिन भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर सहमत हुए?
    1. 11 मई
    2. 8 मई
    3. 9 मई
    4. 10 मई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 मई

  38. प्र.38General Awareness
    लाहौल और पंगवाला किस भारतीय राज्य में पाई जाने वाली प्रमुख जनजातियां हैं?
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. झारखंड
    3. असम
    4. गोवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हिमाचल प्रदेश

  39. प्र.39General Awareness
    किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची जोड़ी?
    1. चौथा संशोधन अधिनियम, 1955
    2. उनतीसवां संशोधन अधिनियम, 1972
    3. पहला संशोधन अधिनियम, 1951
    4. सत्रहवाँ संशोधन अधिनियम, 1964
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पहला संशोधन अधिनियम, 1951

  40. प्र.40General Awareness
    1 मार्च 2025 को, रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का कार्यभार किसने संभाला?
    1. आलोक जोशी
    2. डॉ. मयंक शर्मा
    3. अजय कुमार
    4. शैलेंद्र नाथ गुप्ता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. मयंक शर्मा

  41. प्र.41Mathematics
    x का वह मान ज्ञात कीजिए जो निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करता है। 4(4x2 − 5) − 4(4x2 + 6x − 4) = 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  42. प्र.42Mathematics
    निम्नलिखित आंकड़ों की माध्यि का ज्ञात कीजिए। 49, 96, 59, 54, 97, 30, 44, 46, 36, 55, 23
    1. 50
    2. 48.5
    3. 49.5
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 49

  43. प्र.43Mathematics
    एक दुकानदार एक पंखे का मूल्य उसके क्रय मूल्य से 34% अधिक अंकित करता है तथा इसके अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है। यदि वह ₹177 का लाभ अर्जित करता है, तो पंखे का अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 47,148
    2. 47,209
    3. 47,300
    4. 47,436
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 47,436

  44. प्र.44Mathematics
    एक आयताकार बॉक्स के एक फलक का क्षेत्रफल 45 cm2 है, तथा दूसरे आसन्न फलक का क्षेत्रफल 24 cm2 है। यदि ऊपरी सतह (तीसरे फलक) का क्षेत्रफल 30 cm² है, तो बॉक्स का आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 60 cm3
    2. 540 cm3
    3. 180 cm3
    4. 270 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 180 cm3

  45. प्र.45Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  46. प्र.46Mathematics
    120, 144 और 168 का महत्‍तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 48
    3. 12
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  47. प्र.47Mathematics
    एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर 15 वर्षों में तीन गुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह 81 गुना हो जाएगी?
    1. 51 वर्ष
    2. 56 वर्ष
    3. 61 वर्ष
    4. 60 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 60 वर्ष

  48. प्र.48Mathematics
    317 और 322 के बीच आने वाली अभाज्य संख्याओं की संख्या, इन दोनों संख्‍याओं सहित, ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  49. प्र.49Mathematics
    एक पतंग ज़मीन से 353.55 m की ऊँचाई पर उड़ रही है। यह क्षैतिज से 45° के कोण पर आनत एक डोरी से बंधी है। डोरी की लंबाई लगभग कितनी है?
    1. 375 m
    2. 250 m
    3. 500 m
    4. 300 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 500 m

  50. प्र.50Mathematics
    198 km की दूरी तय करने में, अमित को विनय से 4 घंटे अधिक लगते हैं। यदि अमित अपनी चाल दोगुनी कर दे, तो उसे विनय से 5 घंटे कम लगेंगे। अमित की चाल कितनी है?
    1. 11 km/hr
    2. 10 km/hr
    3. 20 km/hr
    4. 12 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11 km/hr

  51. प्र.51Mathematics
    एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹2,500 है। एक दुकानदार 25%, 20% और K% की तीन क्रमिक छूटें देते हुए वस्तु को ₹1,380 में बेचता है। K का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 7.6
    2. 6.5
    3. 8
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  52. प्र.52Mathematics
    सपना ने ₹22,800 की धनराशि में से कुछ धनराशि 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से और शेष धनराशि 4% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की। यदि उसे 8 वर्षों के बाद दोनों निवेशों से बराबर ब्याज प्राप्त होता है, तो 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की गई धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9,122
    2. 9,120
    3. 9,123
    4. 9,117
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9,120

  53. प्र.53Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, सबसे बड़ा है?
    1. 40 : 90
    2. 30 : 53
    3. 48 : 55
    4. 22 : 51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48 : 55

  54. प्र.54Mathematics
    16 + 12 ÷ 6 − 2 × 3 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 12
    3. 15
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  55. प्र.55Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  56. प्र.56Mathematics
    एक दुकानदार एक मोबाइल फोन का मूल्य ₹15,000 अंकित करता है, लेकिन उस पर 10% की छूट देता है। ग्राहक वास्तव में उसके लिए कितनी राशि का भुगतान करेगा?
    1. ₹14,500
    2. ₹14,000
    3. ₹13,500
    4. ₹13,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹13,500

  57. प्र.57Mathematics
    P, Q और R ने क्रमशः 2 : 22 : 70 के अनुपात में धनराशि का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में उन्होंने कुल ₹4,700 का लाभ अर्जित किया, तो Q और R के हिस्से में कितना अंतर है?
    1. ₹2,447
    2. ₹2,430
    3. ₹2,306
    4. ₹2,400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,400

  58. प्र.58Mathematics
    3 cm, 5 cm और 8 cm विमाओं वाले घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 60 वर्ग cm
    2. 79 वर्ग cm
    3. 120 वर्ग cm
    4. 158 वर्ग cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 158 वर्ग cm

  59. प्र.59Mathematics
    P की वर्तमान आयु का आठ गुना, Q की वर्तमान आयु से 46 वर्ष अधिक है। 10 वर्ष बाद, उस समय Q की आयु का तीन गुना, P की आयु के आठ गुना से 12 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 49
    2. 43
    3. 42
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42

  60. प्र.60Mathematics
    एक व्यक्ति भोपाल से इंदौर 20 km/hr की चाल से जाता है और उसी मार्ग से 30 km/hr की चाल से भोपाल वापस आता है। संपूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
    1. 28
    2. 24
    3. 20
    4. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24

  61. प्र.61Mathematics
    दो क्रमागत प्राकृत संख्याओं का गुणनफल 90 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या क्या है?
    1. 10
    2. 6
    3. 21
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  62. प्र.62Mathematics
    अशोक ने कुछ पेंसिलें ₹180 प्रति दर्जन की दर से खरीदीं। उसने उन्हें ₹16 प्रति पेंसिल की दर से बेचा। उसका लाभ प्रतिशत ______% है।
    1. 8.67
    2. 6.67
    3. 4.67
    4. 10.67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6.67

  63. प्र.63Mathematics
    ₹32,100 को A, B और C के बीच इस प्रकार बांटा गया कि A का 2 गुना = B का 7 गुना = C का 4 गुना है। A का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹17,815
    2. ₹17,847
    3. ₹17,976
    4. ₹18,091
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹17,976

  64. प्र.64Mathematics
    पाइप A एक टंकी को 12 घंटे में भर सकता है, पाइप B उसी टंकी को 25 घंटे में भर सकता है और पाइप C उसी टंकी को 10 घंटे में भर सकता है। यदि तीनों पाइप को एक साथ खोल दिया जाए तो उसी टंकी को भरने में उन्हें कितना समय लगेगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  65. प्र.65Mathematics
    कोई व्यक्ति ऋण चुकाने के लिए अपने मासिक वेतन के 20% के बराबर मासिक भुगतान करता है। वह शेष वेतन का 25% खर्च करता है और ₹780 बचाता है। उसका मासिक वेतन (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 1,388
    2. 1,383
    3. 1,300
    4. 1,366
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,300

  66. प्र.66Mathematics
    प्रथम 151 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 151.5
    2. 151
    3. 152
    4. 150.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 151

  67. प्र.67Mathematics
    1. 137 घंटे
    2. 145 घंटे
    3. 126 घंटे
    4. 117 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 126 घंटे

  68. प्र.68Mathematics
    किसी संख्या में 100% की वृद्धि करने 2750 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1375
    2. 4125
    3. 687.5
    4. 2750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1375

  69. प्र.69Mathematics
    एक समबहुभुज में एक अंतः कोण और उसके संगत बहिष्कोण का अनुपात 3 : 2 है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या निर्धारित कीजिए।
    1. 7
    2. 5
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  70. प्र.70Mathematics
    दो संख्याओं का म.स.प. (HCF) और ल.स.प. (LCM) क्रमशः 29 और 174 है। यदि उनमें से एक संख्या 58 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 174
    2. 145
    3. 116
    4. 87
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 87

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. AV-DY
    2. OJ-RM
    3. RM-VP
    4. GB-JE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — RM-VP

  72. प्र.72Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, चार-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 4138 2345 6367 5353 1276 (दाएं) (उदाहरण के लिए 6975 लीजिए – इसमें पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7 और चौथा अंक = 5 है) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) यदि सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए तो परिणाम कितना होगा?
    1. 12
    2. 17
    3. 15
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  73. प्र.73Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ZMB JXN TIZ DTL ?
    1. NYE
    2. NXE
    3. NEX
    4. NEY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NEX

  74. प्र.74Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से SPLT का संबंध QNJR से है। उसी तरीके से, OLHP का संबंध MJFN से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, KHDL का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. FIBJ
    2. IFJB
    3. FIJB
    4. IFBJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — IFBJ

  75. प्र.75Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. GCXR
    2. AWRL
    3. QNHB
    4. SOJD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QNHB

  76. प्र.76Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। SAVE - EASV - AVSE CROW - WRCO - ROCW
    1. GROW - GORW - WORG
    2. JUST - TUJS - USJT
    3. DEWS - EDWS - SEWD
    4. TERM - METR - RETM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JUST - TUJS - USJT

  77. प्र.77Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तथा ‘−’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 6 − 4 × 85 + 5 ÷ 22 = ?
    1. 29
    2. 22
    3. 42
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29

  78. प्र.78Reasoning
    38 व्‍यक्ति उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। हरमन दाएं छोर से 15वें स्थान पर है जबकि हिनल बाएं छोर से 13वें स्थान पर है। हरमन और हिनल के बीच कितने व्‍यक्ति खड़े हैं?
    1. 10
    2. 9
    3. 8
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  79. प्र.79Reasoning
    सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F पंक्ति के दाएं छोर से छठे स्थान पर बैठा है। E और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, E के दाएं लेकिन G के बाएं बैठा है। D, C के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। B के दाएं कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. पाँच
    2. चार
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार

  80. प्र.80Reasoning
    यदि संख्या 2786431 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. तीन
    2. एक
    3. एक की भी नहीं
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक की भी नहीं

  81. प्र.81Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ, पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना / में से घटाना / के साथ गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 45, 165 24, 144
    1. 42, 172
    2. 21, 131
    3. 18, 142
    4. 38, 158
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 38, 158

  82. प्र.82Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ दीवारें, छत हैं। कोई छत ,फर्श नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई छत, दीवार नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ फर्श, छत हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  83. प्र.83Reasoning
    सात व्यक्ति I, J, K, L, P, Q और R उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। J और I के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K के दाईं ओर केवल P बैठा है। I और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Q, L के दाईं ओर किसी एक स्थान पर लेकिन R के बाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। R और L के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  84. प्र.84Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? LIG 1, NKI 4, ?, ROM 16, TQO 25
    1. QNK 12
    2. PNL 9
    3. QNL 9
    4. PMK 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PMK 9

  85. प्र.85Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 7 # © & 8 4 & 6 1 5 9 € 8 $ 6 6 8 5 7 7 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
    1. एक
    2. एक भी नहीं
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  86. प्र.86Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 9 15 47 91 275 ?
    1. 547
    2. 550
    3. 574
    4. 505
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 547

  87. प्र.87Reasoning
    यदि संख्या 95423671 के प्रत्येक सम अंक से 1 घटाया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंकों का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 8
    3. 0
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  88. प्र.88Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्‍मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्‍म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. LP-KN
    2. EI-DG
    3. HL-GJ
    4. BF-AC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — BF-AC

  89. प्र.89Reasoning
    दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 32 40 50 62 76 ?
    1. 98
    2. 86
    3. 92
    4. 95
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 92

  90. प्र.90Reasoning
    सभी 43 व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर खड़े हैं। किशोर बाएँ छोर से 24वें स्थान पर है जबकि मोनू दाएँ छोर से 12वें स्थान पर है। किशोर और मोनू के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. 5
    2. 6
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  91. प्र.91Reasoning
    S, Y का पिता है। Y, R का भाई है। R, U की पत्नी है। U, P का पुत्र है। S का P से क्या संबंध है?
    1. पुत्र की पत्नी का भाई
    2. पुत्र की पत्नी के पिता
    3. पुत्र की पत्नी की माता
    4. पुत्र की पत्नी की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पुत्र की पत्नी के पिता

  92. प्र.92Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी संतरे, खरबूजे हैं। सभी अंगूर, संतरे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ खरबूजे, संतरे हैं। (II) सभी अंगूर, खरबूजे हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

  93. प्र.93Reasoning
    नगर A, नगर B के पश्चिम में है। नगर C, नगर A के दक्षि ण में है। नगर D, नगर C के पूर्व में है। नगर E, नगर A के पश्चिम में है। नगर C के संबंध में नगर E की स्थि ति क्या है?
    1. पूर्व
    2. उत्तर पूर्व
    3. दक्षिण
    4. उत्तर पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर पश्चिम

  94. प्र.94Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। SACK - CSAK - KCAS LEAP - ALEP - PAEL
    1. TEMP - TMEP - PMET
    2. GOLD - LGOD - DLOG
    3. EMIT - MEIT - TMIE
    4. PLAY - APLY - LAYP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — GOLD - LGOD - DLOG

  95. प्र.95Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तथा ‘−’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 46 − 2 ÷ 10 + 3 × 24 = ?
    1. 12
    2. 22
    3. 17
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 17

  96. प्र.96Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘MEAT’ को ‘4257’ के रूप में और ‘TURN’ को ‘1365’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
    1. 1
    2. 6
    3. 7
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  97. प्र.97Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘YARN’ को ‘25#@’ और ‘ARTY’ को ‘#$52’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ का कूट क्या है?
    1. $
    2. 2
    3. #
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — $

  98. प्र.98Reasoning
    सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। C और E के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। B के ऊपर केवल A को रखा गया है। E के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। F को D के नीचे किसी स्थान पर लेकिन G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। A और G के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  99. प्र.99Reasoning
    नीचे दी गई श्रृंृंखला में, प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 288 233 183 138 98 ?
    1. 63
    2. 53
    3. 73
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63

  100. प्र.100Reasoning
    पाउला बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है, फिर वह दाएं मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। फिर वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 4 km पूर्व की ओर
    2. 6 km उत्तर की ओर
    3. 2 km पश्चिम की ओर
    4. 5 km पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 km पश्चिम की ओर

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1421344451617181911011121231341441511611711821942032142242322422542622732812933033113243333433533623743813934024144244344434514614744824935015135225335425525635745845936026116226336446536626736816927047137217337447537627717817928038148218338448548618748848939039129249349429539649719849911003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 2 सितंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner