-
प्र.1Mathematics
निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात सबसे बड़ा है? a) 7 : 11 b) 9 : 14 c) 11 : 18 d) 13 : 21
- 13 : 21
- 7 : 11
- 9 : 14
- 11 : 18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9 : 14
-
प्र.2Mathematics
पाइप A एक टंकी को 12 घंटे में भर सकता है और दूसरा पाइप B उसे 18 घंटे में खाली कर सकता है। पाइप A को पहले खोला जाता है और 4 घंटे बाद पाइप B को भी खोला जाता है। टंकी कुल कितने समय में भरेगी?
- 24 घंटे
- 36 घंटे
- 32 घंटे
- 28 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 28 घंटे
-
प्र.3Mathematics
एक माँ और एक पुत्री की आयु क्रमशः 36 वर्ष और 12 वर्ष है। कितने वर्षों में माँ की आयु, पुत्री की आयु की दोगुनी हो जाएगी?
- 15 वर्ष
- 12 वर्ष
- 10 वर्ष
- 8 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12 वर्ष
-
प्र.4Mathematics
एक घन के प्रत्येक कोर की लंबाई 10 cm है। यदि घन के भीतर एक गोला उत्कीर्ण किया जाए, तो गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल और घन के बाह्य पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.5Mathematics
एक क्रि केटर ने 9 मैचों में औसतन 55 रन बनाए हैं। 10वें मैच में उसने 85 रन बनाए। उसका नया औसत कितना है?
- 57
- 55
- 56
- 58
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 58
-
प्र.6Mathematics
दो बसें एक ही समय पर दो शहरों, जो एक दूसरे से 264 km दूर हैं, से चलना शुरू करती हैं और एक ही राजमार्ग पर एक दूसरे की ओर यात्रा करती हैं। पहली बस 22 km/h की चाल से यात्रा करती है, जबकि दूसरी बस 26 km/h की चाल से यात्रा करती है। दोनों बसें कितने समय के बाद एक दूसरे से मिलेंगी?
- 5 घंटे
- 5.5 घंटे
- 6.5 घंटे
- 6.25 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5.5 घंटे
-
प्र.7Mathematics
3 वयस्कों और 4 बच्चों के एक समूह ने फिल्म टिकट के लिए ₹380 का भुगतान किया। 2 वयस्कों और 3 बच्चों के एक अन्य समूह ने समान टिकट के लिए ₹270 का भुगतान किया। एक वयस्क टिकट की कीमत कितनी है?
- ₹80
- ₹50
- ₹70
- ₹60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹60
-
प्र.8Mathematics
एक विद्यार्थी ने प्रारंभ में गणित और भौतिकी में समान अंक प्राप्त किए। बाद में, गणित के अंकों में मूल अंकों के 20% की वृद्धि होती है, जबकि भौतिकी के अंकों में मूल अंकों के 10% की कमी होती है। प्रारंभिक कुल अंकों को आधार मानते हुए, कुल अंकों में समग्र प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
- 5% की कमी
- कोई परिवर्तन नहीं
- 10% की वृद्धि
- 5% की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5% की वृद्धि
-
प्र.9Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.10Mathematics
यदि ₹5,000 पर T वर्षों के लिए 6% वार्षिक दर से प्राप्त साधारण ब्याज, ₹7,500 पर 4 वर्षों के लिए 4% वार्षिक दर से प्राप्त साधारण ब्याज के बराबर है, तो T का मान ज्ञात कीजिए।
- 1
- 3
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.11Mathematics
213 + (-2)3 + (-19)3 का मान ज्ञात कीजिए।
- 2394
- 2468
- 2397
- 2354
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2394
-
प्र.12Mathematics
एक पुस्तक विक्रेता ने ₹375 प्रति सेट की दर से पुस्तकों के 7 एकसमान सेट खरीदे। उसने 3 सेट को 16% प्रति सेट के लाभ पर और शेष सेट को 24% प्रति सेट के लाभ पर बेच दिया। सभी सेट बेचने से उसका कुल लाभ (₹ में) कितना हुआ?
- ₹572
- ₹588
- ₹540
- ₹504
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹540
-
प्र.13Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.14Mathematics
चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 15, 12 और 14 से विभाजित किए जाने पर प्रत्येक स्थि ति में शेषफल 5 प्राप्त हो।
- 9192
- 9988
- 9595
- 9665
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9665
-
प्र.15Mathematics
एक कंपनी 5 घंटे में 1,520 पैकेट नूडल्स बनाती है। उसी दर से 17 घंटे में वह कितने पैकेट बनाएगी?
- 5,168
- 5,816
- 5,861
- 5,618
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5,168
-
प्र.16Mathematics
यदि कोई धनराशि, 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 3 वर्षों में ₹4,600 हो जाती है, तो वह धनराशि ज्ञात कीजिए।
- ₹4,200
- ₹3,500
- ₹4,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,000
-
प्र.17Mathematics
निम्नलिखित में से संख्याओं का कौन-सा युग्म सह-अभाज्य नहीं है?
- (173, 351)
- (171, 273)
- (127, 257)
- (177, 827)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (171, 273)
-
प्र.18Mathematics
एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 43% और 19% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 41%, 21% और 49% की क्रमिक छूट (C) पहले 5 खिलौनों पर 35% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 3% की छूट (D) 5 खिलौने खरीदने पर 4 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 5 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
- B
- C
- D
- A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — C
-
प्र.19Mathematics
एक समबहुभुज के सभी अंत:कोणों का योगफल 1800° है। इस बहुभुज में कितने विकर्ण हैं?
- 51
- 50
- 53
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 54
-
प्र.20Mathematics
एक दुकानदार, ₹1,000 अंकित मूल्य वाली एक फ्रॉक पर 18% और 15% की दो क्रमिक छूट प्रदान करता है। फ्रॉक का अंतिम विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 679
- 796
- 769
- 697
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 697
-
प्र.21Mathematics
यदि किसी व्यक्ति के वेतन में पहले 15% की वृद्धि होती है और फिर उसके बाद 12% की कमी होती है, तो उसके वेतन में नेट परिवर्तन क्या होगा?
- 1.2% की वृद्धि
- 1.4% की कमी
- 1.2% की कमी
- 1.32% की कमी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.2% की वृद्धि
-
प्र.22Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.23Mathematics
एक समचतुर्भुज के विकर्ण परस्पर लंबवत हैं और एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं। एक विकर्ण दूसरे विकर्ण से 10 cm अधिक लंबा है। यदि समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 600 cm² है, तो समचतुर्भुज का परिमाप (cm में) कितना है?
- 84 cm
- 100 cm
- 120 cm
- 96 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 100 cm
-
प्र.24Mathematics
अर्शदीप, संदीप और अवतार, तीन मित्र कार द्वारा एक यात्रा पर हैं। अर्शदीप पहले 3 घंटे 52 km/hr की औसत चाल से ड्राइव करता है। संदीप अगले 4 घंटे 65 km/hr की औसत चाल से ड्राइव करता है। अवतार अगले 3 घंटे 76 km/hr की औसत चाल से ड्राइव करता है। वे ठीक 10 घंटों के पश्चात अपने गंतव्य स्थल पर पहुँच गए। यात्रा के दौरान उनकी औसत चाल क्या थी?
- 60.2 km/hr
- 65.2 km/hr
- 56.4 km/hr
- 64.4 km/hr
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 64.4 km/hr
-
प्र.25Mathematics
एक टैंक को पाइप P द्वारा 8 घंटे में और पाइप Q द्वारा 4 घंटे में भरा जा सकता है। यदि Q से शुरू करते हुए, दोनों पाइपों में से प्रत्येक को एकांतर रूप से एक-एक घंटे के लिए खोला जाए, तो टैंक को भरने में कुल कितना समय लगेगा?
- 5 घंटे
- 6 घंटे
- 4 घंटे और 40 मिनट
- 5 घंटे और 20 मिनट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5 घंटे
-
प्र.26Mathematics
चित्रा को ₹2,200 के अंकित मूल्य वाले वाटर कूलर पर 40% की छूट मिलती है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर उसे 20% की अतिरिक्त छूट मिलती है। वह कुल कितना भुगतान (₹ में) करती है?
- 1,058
- 1,059
- 1,056
- 1,055
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1,056
-
प्र.27Mathematics
दो बहनों की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 7 है। 4 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 6 : 8 होगा। छोटी बहन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 18 वर्ष
- 20 वर्ष
- 22 वर्ष
- 24 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20 वर्ष
-
प्र.28Mathematics
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 88 से विभाज्य नहीं है?
- 968
- 1144
- 1232
- 1058
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1058
-
प्र.29Mathematics
5 संख्याओं का औसत 18.5 है। यदि एक संख्या हटा दी जाए, तो शेष 4 संख्याओं का औसत 16 हो जाता है। हटाई गई संख्या ज्ञात कीजिए।
- 28.5
- 28
- 29.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 28.5
-
प्र.30Mathematics
A, B और C क्रमशः ₹60,000, ₹80,000 और ₹1,20,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। एक वर्ष बाद, कुल ₹78,000 का लाभ होता है। C का हिस्सा, B के हिस्से से कितना अधिक है?
- ₹9,800
- ₹10,600
- ₹12,000
- ₹9,400
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹12,000
-
प्र.31General Awareness
2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में जनसंख्या घनत्व सबसे कम था?
- लक्षद्वीप
- पुदुचेरी
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- चंडीगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
-
प्र.32General Awareness
दशावतार मंदिर-देवगढ़ किस मंदिर शैली का प्रारंभिक उदाहरण होने के कारण महत्वपूर्ण है?
- शैलकृत वास्तुकला
- पंचायतन नागर मंदिर
- द्रविड़ शैली
- वेसर शैली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पंचायतन नागर मंदिर
-
प्र.33General Awareness
पंचायतों के अध्यक्षों के प्रतिनिधित्व के लिए प्रावधान करने वाले कानून ___________ द्वारा बनाए जाते हैं।
- राज्य विधानमंडल
- राज्य के राज्यपाल
- भारत की संसद
- भारत के राष्ट्रपति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राज्य विधानमंडल
-
प्र.34General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा तटीय मैदान अपने राज्य से सुमेलित है?
- उत्कल मैदान – ओडिशा
- कोरोमंडल मैदान – केरल
- कोंकण मैदान – तमिलनाडु
- मालाबार मैदान – गुजरात
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उत्कल मैदान – ओडिशा
-
प्र.35General Awareness
भारत में मुख कैंसर की घटनाओं का संबंध निम्नलिखित में से किस हानिकारक पदार्थ के बार-बार सेवन से प्रबल रूप से जुड़ा हुआ है?
- तंबाकू
- तला हुआ खाना
- शीतल पेय
- उच्च नमक वाला आहार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तंबाकू
-
प्र.36General Awareness
विश्व बैंक के 2025 के यात्रा और पर्यटन आर्थिक प्रभाव अनुसंधान (EIR) के अनुसार, 2024 में कुल वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वैश्विक पर्यटन उद्योग का योगदान कितना था?
- 20%
- 10%
- 12%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10%
-
प्र.37General Awareness
महाराष्ट्र में स्थि त किस उत्तर हड़प्पा और ताम्रपाषाणकालीन स्थल से धातु-ढलाई वाली मूर्तियों के उत्कृष्ट उदाहरण प्राप्त हुए हैं?
- तेकवाड़ा (Tekwada)
- चंदोली (Chandoli)
- दैमाबाद (Daimabad)
- इनामगांव (Inamgaon)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दैमाबाद (Daimabad)
-
प्र.38General Awareness
गोपाल कृष्ण गोखले के साथ 'सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी (Servants of India Society)' के संस्थापक सदस्य कौन थे?
- ए.ओ. ह्यूम, दादाभाई नौरोजी, लाला लाजपत राय
- सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल
- नतेश अप्पाजी द्रविड़, गोपाल कृष्ण देवधर, अनंत विनायक पटवर्धन
- राजेंद्र प्रसाद, सी.आर. दास, महात्मा गांधी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नतेश अप्पाजी द्रविड़, गोपाल कृष्ण देवधर, अनंत विनायक पटवर्धन
-
प्र.39General Awareness
निम्नलिखित में से किस देश में 5-7 अप्रैल 2026 तक वन हेल्थ समिट (One Health Summit) का आयोजन किया गया था?
- म्यांांमार
- जर्मनी
- चीन
- फ्रांांस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — फ्रांांस
-
प्र.40General Awareness
उत्कृष्ट गैसें कक्ष ताप पर गैसों के रूप में क्योंों विद्यमान होती हैं जबकि हैलोजन, वर्ग में नीचे जाने पर ठोस, द्रव या गैस के रूप में विद्यमान होते हैं?
- उत्कृष्ट गैसों की अभिक्रि याशीलता उच्च होती है
- उत्कृष्ट गैसों का परमाणु आकार बड़ा होता है
- उत्कृष्ट गैसों में प्रबल रासायनिक आबंध होते हैं
- उत्कृष्ट गैसों में दुर्बल अंतराअणुक बल होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उत्कृष्ट गैसों में दुर्बल अंतराअणुक बल होते हैं
-
प्र.41General Awareness
'एजेंडा 21' — सतत विकास के लिए व्यापक कार्य योजना — किस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनाया गया था?
- 2016 – किगाली समझौता
- 1961 – वियना कन्वेंशन
- 1992 – अर्थ समिट, रियो डी जनेरियो
- 1972 – स्टॉकहोम सम्मेलन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1992 – अर्थ समिट, रियो डी जनेरियो
-
प्र.42General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा ब्रिटिश अधिकारी अवध के विलय के लिए उत्तरदायी था, जो 1857 से पहले असंतोष का एक प्रमुख कारण बना?
- लॉर्ड कैनिंग
- हेनरी लॉरेंस
- लॉर्ड डलहौज़ी
- चार्ल्स मैटकाफ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — लॉर्ड डलहौज़ी
-
प्र.43General Awareness
जुलाई 2025 में दिवंगत हुए वी. एस. अच्युतानंदन भारत में किस राजनीतिक दल के प्रमुख नेता थे?
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
- भारतीय जनता पार्टी
- अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
-
प्र.44General Awareness
1765 के बाद बंगाल में स्थापित दोहरी प्रशासनिक प्रणाली का सही वर्णन निम्न में से कौन-सी विशेषता करती है?
- राजस्व संबंधी शक्ति यां कंपनी के पास थीं, जबकि प्रशासनिक जिम्मेदारी नवाब के पास थी।
- आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी प्रक्रि या के दौरान कंपनी की निगरानी से स्वतंत्र रही।
- राजस्व संग्रह का कार्य पूरी तरह से मुगल अधिकारियों द्वारा किया जाता था, जिसमें कंपनी का कोई नियंत्रण नहीं था।
- कंपनी के प्रत्यक्ष शासन के अंतर्गत न्यायिक अधिकार पूरी तरह से समेकित हो गए थे।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्व संबंधी शक्ति यां कंपनी के पास थीं, जबकि प्रशासनिक जिम्मेदारी नवाब के पास थी।
-
प्र.45General Awareness
अप्रैल 2025 में, निम्नलिखित में से किसे भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है?
- डॉ.पूनम गुप्ता
- निधि तिवारी
- मनन कुमार मिश्रा
- डॉ. जय भट्टाचार्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — डॉ.पूनम गुप्ता
-
प्र.46General Awareness
निम्नलिखित में से किसे उन जल-घुलनशील विटामिनों में शामिल किया गया है, जिन्हें सामूहिक रूप से 'विटामिन B कॉम्प्लेक्स' नामक एक विशिष्ट विटामिन वर्ग में रखा गया है?
- रेटिनोल (Retinol)
- कैल्सीफेरोल (Calciferol)
- टोकोफेरोल (Tocopherol)
- थायमिन (Thiamin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — थायमिन (Thiamin)
-
प्र.47General Awareness
सीट्रेड मैरीटाइम लॉजिस्टि क्स मिडिल ईस्ट (SMLME) सम्मेलन का निम्नलिखित में से कौन-सा संस्करण 6 मई, 2025 को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया था?
- 11वां
- 7वां
- 9वां
- 12वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11वां
-
प्र.48General Awareness
भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से किस अनुसूची में पूर्वोत्तर भारत के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के प्रावधान निहित हैं?
- तीसरी अनुसूची
- छठी अनुसूची
- ग्यारहवीं अनुसूची
- आठवीं अनुसूची
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — छठी अनुसूची
-
प्र.49General Awareness
लोथल की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता हड़प्पा सभ्यता में समुद्री व्यापार केंद्र के रूप में इसकी भूमिका का सबसे पुख्ता प्रमाण प्रदान करती है?
- बस्ती के भीतर मनके बनाने की कार्यशालाओं के साक्ष्य
- दूरस्थ क्षेत्रों के साथ संपर्क दर्शाने वाली मुहरों की खोज
- गोदी संरचना के निकट स्थि त एक विशाल मालगोदाम
- एक प्राचीन नदी मार्ग से जुड़ा हुआ ईंटों से निर्मित बेसिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक प्राचीन नदी मार्ग से जुड़ा हुआ ईंटों से निर्मित बेसिन
-
प्र.50General Awareness
6 अक्टूबर 2025 को किस शहर की मेट्रो रेल प्रणाली के पहले चरण का उद्घाटन हुआ, जिससे यह मेट्रो संचालित करने वाला 24वां भारतीय शहर बन गया?
- भुवनेश्वर
- कोलकाता
- लखनऊ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.51General Awareness
निम्नलिखित में से किस सुरंग को फरवरी 2022 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थि त सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में मान्यता दी गई थी?
- अटल सुरंग (Atal Tunnel)
- पीर पंजाल सुरंग (Pir Panjal Tunnel)
- चेनानी-नाशरी सुरंग (Chenani-Nashri Tunnel)
- जोजिला सुरंग (Zojila Tunnel)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अटल सुरंग (Atal Tunnel)
-
प्र.52General Awareness
भारतीय संसद ने वित्तीय अनुशासन को संस्थागत रूप देने और दीर्घकालिक व्यापक आर्थिक स्थि रता सुनिश्चित करने के लिए, राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष में पारित किया था?
- 2006
- 2003
- 2000
- 2009
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2003
-
प्र.53General Awareness
एक इमेज एडिटिंग प्रोग्राम और एक वीडियो एडिटिंग प्रोग्राम, दोनों ही कलर करेक्शन के लिए एक ही शेयर्ड लाइब्रेरी का उपयोग करते हैं। यह स्थि ति मॉड्यूलर एप्लि केशन सॉफ़्टवेयर का कौन-सा लाभ दर्शाती है?
- बढ़ी हुई अतिरेकता
- ऑफ़लाइन ऑपरेशन की गारंटी
- विभिन्न एप्लीकेशन्स में कोड का पुन: उपयोग
- सभी निर्भरताओं का निष्कासन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विभिन्न एप्लीकेशन्स में कोड का पुन: उपयोग
-
प्र.54General Awareness
फाइल एक्सप्लोरर के सर्च बॉक्स में, कौन-सा सर्च पैटर्न वर्तमान फोल्डर में उन सभी वर्ड डॉक्यूमेंट्स को ढूंढता है जिनके नाम "Unit" से शुरू होते हैं?
- Unit* .docx
- *Unit.docx
- Unit*.docx
- Unit?.txt
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Unit*.docx
-
प्र.55General Awareness
निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन के माध्यम से दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) लागू किया गया था?
- 44वां संशोधन
- 73वां संशोधन
- 52वां संशोधन
- 61वां संशोधन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 52वां संशोधन
-
प्र.56General Awareness
अप्रैल 2025 में वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति शिखर सम्मेलन (Global Justice, Love and Peace Summit) की मेजबानी किस शहर ने की?
- दुबई
- नई दिल्ली
- मिलान
- ओस्लो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दुबई
-
प्र.57General Awareness
भुगतान संतुलन में, विदेशी मुद्रा आरक्षि त निधि में होने वाली वृद्धि किस श्रेणी के अंतर्गत आती है?
- पूँजी खाता – नामे
- पूँजी खाता – जमा
- चालू खाता – जमा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पूँजी खाता – नामे
-
प्र.58General Awareness
नवंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस ब्रांांड ने भारतीय क्रि केट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए टीम इंडिया के आधिकारिक रंग भागीदार के रूप में साझेदारी की?
- कंसाई नेरोलैक (Kansai Nerolac)
- एशियन पेंट्स (Asian Paints)
- बर्जर पेंट्स (Berger Paints)
- निप्पॉन पेंट (Nippon Paint)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एशियन पेंट्स (Asian Paints)
-
प्र.59General Awareness
भारतीय संविधान का कौन-सा भाग, विशेष रूप से संघ की कार्यपालिका संरचना से संबंधित है?
- भाग V
- भाग VI
- भाग III
- भाग IV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भाग V
-
प्र.60General Awareness
राष्ट्रीय बीज नीति किस वर्ष शुरू की गई थी?
- 2000
- 2002
- 2005
- 2007
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2002
-
प्र.61General Awareness
निम्नलिखित में से किसे लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थि त अनुदैर्ध्य घाटी के रूप में वर्गीकृत किया गया है?
- पटकाई पहाड़ी घाटी
- कांगड़ा घाटी
- देहरा दून
- कुल्लू घाटी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — देहरा दून
-
प्र.62General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल अपने चित्र-कलाओं और मूर्तियों के लिए जाना जाता है, जिन्हें बौद्ध कला की उत्कृष्ट कृतियाँ माना जाता है?
- भीमबेटका गुफाएं
- एलिफेंटा गुफाएं
- अजंता की गुफाएं
- मावस्माई गुफा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अजंता की गुफाएं
-
प्र.63General Awareness
कंप्यूटर हार्डवेयर के संदर्भ में, संक्षि प्त रूप "PCB" का पूर्ण रूप क्या है?
- Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)
- Peripheral Communication Bus (पेरिफेरल कम्युनिकेशन बस)
- Processor Control Base (प्रोसेसर कंट्रोल बेस)
- Primary Cache Buffer (प्राइमरी कैश बफर)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)
-
प्र.64General Awareness
भारतीय शास्त्रीय संगीत के संदर्भ में, "खयाल" शब्द का शाब्दि क अर्थ निम्नलिखित में से क्या है?
- कल्पना या चिंतनशील विचार
- एक मधुर ढांचा
- एक संरचित लयबद्ध प्रतिरूप
- भक्ति भावना की अभिव्यक्ति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कल्पना या चिंतनशील विचार
-
प्र.65General Awareness
गंगईकोंडा चोलपुरम को किस चोल शासक ने राजधानी के रूप में स्थापित किया था?
- राजाधिराज प्रथम
- राजेंद्र प्रथम
- राजराज प्रथम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — राजेंद्र प्रथम
-
प्र.66General Awareness
वायु में गमन करने वाली ध्वनि तरंग में, निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द उस क्षेत्र को संदर्भित करता है जहाँ कण एक साथ सघन रूप से रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उच्च दाब और उच्च घनत्व पाया जाता है?
- शृंग
- विरलन
- संपीडन
- तरंगदैर्ध्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संपीडन
-
प्र.67General Awareness
नवंबर 2025 में शुरू होने वाले त्रि-सेवा अभ्यास (TSE-2025) "त्रिशूल" का नेतृत्व भारतीय सशस्त्र बलों की किस शाखा द्वारा किया गया है?
- भारतीय नौसेना
- भारतीय थल सेना
- भारतीय वायु सेना
- भारतीय तटरक्षक बल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय नौसेना
-
प्र.68General Awareness
एक डिवाइस ड्राइवर निम्नलिखित में से किन दो घटकों के बीच इंटरफेस का कार्य करता है?
- ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर डिवाइस
- सॉफ्टवेयर और यूज़र
- यूज़र और कंप्यूटर
- CPU और मेमोरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर डिवाइस
-
प्र.69General Awareness
निदेशक तत्वों का सामूहिक उद्देश्य, संविधान की उद्देशिका में प्रधान रूप से घोषित किन आदर्शों को प्राप्त करना है?
- एकता, विविधता और बंधुता
- संपत्ति, विशेषाधिकार, पदानुक्रम
- संप्रभुता, सुरक्षा और पदानुक्रम
- न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता
-
प्र.70General Awareness
भारतीय संविधान के भाग XI के अनुच्छेद 245 से 255 के अंतर्गत किस प्रकार के केंद्र-राज्य संबंधों को सम्मि लित किया गया है?
- प्रशासनिक संबंध
- न्यायिक संबंध
- वित्तीय संबंध
- विधायी संबंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विधायी संबंध
-
प्र.71Reasoning
एक निश्चित तरीके से KY 1 का संबंध MU 17 से है। उसी प्रकार, FI 8 का संबंध HE 24 से है। समान तर्क के आधार पर, RF 3 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- KL 5
- YG 9
- KJ 7
- TB 19
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — TB 19
-
प्र.72Reasoning
निम्नलिखित श्रृंृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 2 9 3 3 8 4 7 2 4 2 8 9 9 7 4 9 9 4 6 7 7 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनके ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक पूर्ण वर्ग है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है)
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.73Reasoning
निम्नलिखित संख्या युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए, 13 पर – संक्रि याएं, जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 18, 109 17, 103
- 26, 130
- 22, 133
- 19, 116
- 24, 155
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 22, 133
-
प्र.74Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A ≤ B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A £ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’। यदि ‘A @ D £ J ≠ L ≤ P’ है, तो A का P से क्या संबंध है?
- पत्नी की बहन
- पत्नी की माता
- पत्नी का भाई
- पत्नी की माता की माता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पत्नी का भाई
-
प्र.75Reasoning
मि. योरली बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षि ण की ओर 6 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 37 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 42 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 47 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है और 36 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
- 15 km, दक्षिण की ओर
- 11 km, उत्तर की ओर
- 10 km, पश्चिम की ओर
- 12 km, पूर्व की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 10 km, पश्चिम की ओर
-
प्र.76Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए? N 32, I 25, D 18, Y 11, ?
- Y 4
- T 4
- S 4
- Z 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — T 4
-
प्र.77Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 8 9 17 26 90 115 ?
- 231
- 198
- 313
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.78Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? HWR66 , MBW78 , RGB90 , WLG102 , ?
- BOL114
- EQL114
- BQL114
- BQM114
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — BQL114
-
प्र.79Reasoning
आयुष अपनी कक्षा में ऊपर से 44वें स्थान पर है और नीचे से 25वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
- 67
- 66
- 68
- 69
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 68
-
प्र.80Reasoning
सात व्यक्ति A, B, D, J, O, T और Z एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाएं केवल एक व्यक्ति बैठा है। B और A के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। T और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, जिनमें से कोई भी बाएं छोर पर नहीं बैठा है। D, Z के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। T और O के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। A के ठीक बाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
- J
- T
- D
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — D
-
प्र.81Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘steak tooth badge’ को ‘qj hc sv’ के रूप में कूट किया जाता है और ‘badge poet lemon’ को ‘tz qj wv’ के रूप में कूट किया जाता है। तो उस भाषा में ‘badge’ को कैसे कूट किया जाएगा? (सभी कूट दो अक्षरों के हैं।)
- qj
- sv
- hc
- tz
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — qj
-
प्र.82Reasoning
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 7 ? 19 31 47 67
- 16
- 18
- 11
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 11
-
प्र.83Reasoning
संख्या 84157639 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
- दो
- एक भी नहीं
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.84Reasoning
वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
- DAY
- OLJ
- PNK
- NKI
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — PNK
-
प्र.85Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? GJE ZCX SVQ LOJ ?
- LNJ
- EHC
- BFU
- PRN
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — EHC
-
प्र.86Reasoning
शब्द REFERTILIZES के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले ठीक दूसरे अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले ठीक दूसरे अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा?
- K
- X
- G
- R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — K
-
प्र.87Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी जोकर, मेंढक हैं। सभी मेंढक, कार हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कार, मेंढक हैं। (II) सभी जोकर, कार हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
-
प्र.88Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- AE - GK
- DH - JN
- KO - QV
- HL - NR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — KO - QV
-
प्र.89Reasoning
एक निश्चित तरीके से LM 5 का संबंध NL -14 से है। उसी प्रकार, JK 9 का संबंध LJ -10 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UV 11 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- NJ 9
- YT -7
- WU -8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — WU -8
-
प्र.90Reasoning
सात व्यक्ति , Q, M, B, L, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के दाएं केवल छह व्यक्ति बैठे हैं। Q के बाएं केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। M और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L और G का निकटतम पड़ोसी B है। F और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- एक
- तीन
- चार
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक
-
प्र.91Reasoning
सात बॉक्स M, N, O, P, X, Y और Z, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। P के ऊपर केवल N को रखा गया है। P और X के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। Y के नीचे केवल O को रखा गया है। Z को X के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। M के ऊपर दूसरे स्थान पर किस बॉक्स को रखा गया है?
- Z
- X
- O
- P
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — P
-
प्र.92Reasoning
यदि संख्या 51748623 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
- एक
- तीन
- चार
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.93Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए, कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी झोपड़ियां, गाँव हैं। कोई झोपड़ी, जिला नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई गाँव, जिला नहीं है। (II) कुछ जिले, झोपड़ी हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
-
प्र.94Reasoning
निम्नलिखित श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। (बाएं) 4 5 6 2 3 3 3 2 1 1 2 3 8 7 4 6 4 6 5 8 2 5 6 5 4 3 4 2 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
- पाँच
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.95Reasoning
Tuv अपनी कक्षा में ऊपर से 27वें स्थान पर और नीचे से 64वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
- 90
- 92
- 89
- 91
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 90
-
प्र.96Reasoning
यदि संख्या 82135746 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में दाएं छोर से पहले अंक और बाएं छोर से पहले अंक के बीच कितना अंतर होगा?
- 4
- 6
- 2
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.97Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से BFGJ का संबंध GKLO से है। उसी प्रकार, HKMN का संबंध MPRS से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ORTU का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- UXZA
- SVXY
- QEIY
- TWYZ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — TWYZ
-
प्र.98Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘COAL’ को ‘7649’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ALSO’ को ‘5967’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
- 9
- 6
- 5
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5
-
प्र.99Reasoning
X, F की माता है। F, T की बहन है। U, K का पिता है। K, T का पति है। X का U से क्या संबंध है?
- पुत्र की पत्नी की बहन
- माता
- पुत्र की पत्नी की माता
- पुत्री
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पुत्र की पत्नी की माता
-
प्र.100Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- KJ−MO
- CB−FE
- FE−IH
- LK−ON
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — KJ−MO