1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 21 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 21 अगस्त 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

21 अगस्त 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
21 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    'उच्च उपज वाले बीजों पर राष्ट्रीय मिशन (National Mission on High Yielding Seeds)' का उद्देश्य क्या है?
    1. सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाना
    2. जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना
    3. उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन बढ़ाना
    4. शीत भंडारण अवसंरचना का विकास करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन बढ़ाना

  2. प्र.2General Awareness
    औपनिवेशिक शासन के दौरान कृषि क्षेत्र में स्थि रता का क्या कारण था?
    1. औपनिवेशिक सरकार द्वारा कृषि का अत्यधिक वाणिजीकरण
    2. औपनिवेशिक सरकार द्वारा प्रारंभ की गई भू-व्यवस्थापन की विभिन्न प्रणालियाँ
    3. औपनिवेशिक सरकार द्वारा खाद्यान्नों एवं नकदी फसलों पर उच्च कर लगाना
    4. औपनिवेशिक सरकार द्वारा बड़े पैमाने के उद्योगों की स्थापना करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — औपनिवेशिक सरकार द्वारा प्रारंभ की गई भू-व्यवस्थापन की विभिन्न प्रणालियाँ

  3. प्र.3General Awareness
    मई 2025 में, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा मतदान केंद्रों पर कौन-सी नई सुविधा पेश की गई?
    1. मोबाइल फोन डिपॉजिट सुविधा
    2. ऑनलाइन वोटिंग पोर्टल
    3. वोटर के लिए मुफ्त वाई-फाई
    4. वोटर ID कियोस्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मोबाइल फोन डिपॉजिट सुविधा

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान (अनुच्छेद 131) के अनुसार, निम्नलिखित में से क्या, सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है?
    1. मौजूदा सांसदों के विरुद्ध चुनाव याचिका
    2. व्यक्ति यों के मौलिक अधिकारों का प्रवर्तन
    3. राज्यों के बीच या राज्य और संघ के बीच विवाद
    4. उच्च न्यायालयों में आपराधिक मामलों से अपील
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राज्यों के बीच या राज्य और संघ के बीच विवाद

  5. प्र.5General Awareness
    अम्लीय वर्षा मुख्यतः वायुमंडल में किन दो गैसों की उपस्थि ति के कारण होती है?
    1. सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड
    2. नाइट्रोजन और मेथेन
    3. कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड
    4. ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड

  6. प्र.6General Awareness
    स्वतंत्रता के समय भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग परिचालित था?
    1. लौह और इस्पात उद्योग
    2. आटोमोबाइल उद्योग
    3. इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
    4. एयरोस्पेस उद्योग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लौह और इस्पात उद्योग

  7. प्र.7General Awareness
    कंट्रोल पैनल में कौन-सा विकल्प, यूजर को एमएस विंडोज में हार्डवेयर डिवाइस को एड करने अथवा रीमूव करने की सुविधा देता है?
    1. Security and Maintenance
    2. Network and Sharing Center
    3. System and Security
    4. Device Manager
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Device Manager

  8. प्र.8General Awareness
    कौन-सा नियम, सूर्य और अन्य तारों सहित कृष्णि काओं के वर्णों को उनके तापमान के संदर्भ में समझाता है?
    1. वीन का विस्थापन नियम
    2. ग्रहों की गति के केप्लर का नियम
    3. स्नेल का नियम
    4. हुक का नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वीन का विस्थापन नियम

  9. प्र.9General Awareness
    वर्ष 2025 में, गुड फ्राइडे किस दिन मनाया गया?
    1. 14 मार्च
    2. 18 अप्रैल
    3. 12 मई
    4. 7 जून
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 अप्रैल

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित विटामिनों पर विचार कीजिए। 1. विटामिन D 2. विटामिन B12 3. विटामिन K 4. विटामिन C इनमें से कौन-से विटामिन, जल में विलेय हैं?
    1. केवल 1 और 2
    2. केवल 2 और 4
    3. केवल 2 और 3
    4. केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल 2 और 4

  11. प्र.11General Awareness
    शेरशाह ने अपने साम्राज्य को शिक्कोंों (shiqqs) में विभाजित किया, जो मुगलों के अधीन किस प्रशासनिक प्रभाग के समकक्ष था?
    1. मंडल
    2. सरकार
    3. सूबा
    4. परगना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सरकार

  12. प्र.12General Awareness
    संक्षि प्त रूप ASCII का पूर्ण रूप क्या होता है?
    1. American Scientific Code for Internet Integration (अमेरिकन साइंटिफिक कोड फॉर इंटरनेट इंटीग्रेशन)
    2. Advanced System for Computer Input and Integration (एडवांस्ड सिस्टम फॉर कंप्यूटर इनपुट एंड इंटीग्रेशन)
    3. American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज)
    4. Automatic System for Coding Interactive Interfaces (ऑटोमैटिक सिस्टम फॉर कोडिंग इंटरएक्टि व इंटरफेस)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज)

  13. प्र.13General Awareness
    पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट किस पठार के पश्चिमी और पूर्वी किनारों को चिह्नित करते हैं?
    1. छोटानागपुर का पठार
    2. शिलांग का पठार
    3. मालवा का पठार
    4. दक्कन का पठार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्कन का पठार

  14. प्र.14General Awareness
    भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संघ स्तर पर मंत्रिपरिषद का प्रावधान करता है?
    1. अनुच्छेद 75
    2. अनुच्छेद 74
    3. अनुच्छेद 85
    4. अनुच्छेद 65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 74

  15. प्र.15General Awareness
    2023 में शुरू किए गए भारत सरकार के किस मिशन का उद्देश्य, क्वांांटम प्रौद्योगिकियों को विकसित करना तथा 2025 तक प्रमुख संस्थानों में चार विषयगत हब स्थापित करना हैं?
    1. टेक इंडिया पहल
    2. डिजिटल इंडिया मिशन
    3. क्वांांटम इंडिया कार्यक्रम
    4. राष्ट्रीय क्वांांटम मिशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय क्वांांटम मिशन

  16. प्र.16General Awareness
    एक्सि ओम-4 मिशन में इसरो-यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) सहयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    1. लूनर रोवर का विकास करना
    2. सूक्ष्मगुरुत्व-आधारित वैज्ञानिक प्रयोग करना
    3. गहन अंतरिक्ष अवलोकन करना
    4. संचार उपग्रह तैनाती करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सूक्ष्मगुरुत्व-आधारित वैज्ञानिक प्रयोग करना

  17. प्र.17General Awareness
    भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के कार्यकाल और स्वतंत्रता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. CEC को हटाने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश की सहमति आवश्यक है, लेकिन संसद की स्वीकृति आवश्यक नहीं है।
    2. CEC को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की तरह संसद में दो-तिहाई बहुमत से ही हटाया जा सकता है।
    3. अन्य चुनाव आयुक्तोंों को केवल CEC ही हटा सकता है, सरकार नहीं।
    4. CEC का कार्यकाल दस वर्ष का होता है और किसी भी परिस्थि ति में उसे उस कार्यकाल से पहले नहीं बदला जा सकता।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अन्य चुनाव आयुक्तोंों को केवल CEC ही हटा सकता है, सरकार नहीं।

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नलिखित में से किस संगठन ने फरवरी 2025 में अंतरिक्ष में पादपों की वृद्धि का अध्ययन करने के लिए CROPS प्रयोग किया?
    1. यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA)
    2. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)
    3. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)
    4. इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO)

  19. प्र.19General Awareness
    पाकिस्तान का कौन-सा प्रांत, जो अपने समृद्ध संसाधनों लेकिन निम्न विकास के लिए जाना जाता है, जिसमें लंबे समय से पृथकतावादी आंदोलनों और अधिक स्वायत्तता या स्वतंत्रता की मांगे होती रही हैं?
    1. बलूचिस्तान
    2. पंजाब
    3. सिंध
    4. खैबर पख्तूनख्वा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बलूचिस्तान

  20. प्र.20General Awareness
    सोफी एल्महर्स्ट की किस पुस्तक को वर्ष 2025 में, नीरो बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. द गर्ल विद द सेवन लाइव्स (The Girl with the Seven Lives)
    2. मौरिस एंड मारलिन (Maurice and Maralyn)
    3. द एडवर्सरी (The Adversary)
    4. फ्लो (Flow)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मौरिस एंड मारलिन (Maurice and Maralyn)

  21. प्र.21General Awareness
    वर्तमान में स्थगित (जून 2025 तक की स्थि ति के अनुसार) इनसाइबर फोरम, एक प्रमुख साइबर सुरक्षा सम्मेलन, प्रारंभ में किस अमेरिकी शहर में आयोजित होने वाला था?
    1. सिएटल, वाशिंगटन
    2. ऑस्टि न, टेक्सास
    3. सैन फ्रांांसिस्को, कैलिफोर्निया
    4. सैन एंटोनियो, टेक्सास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सैन एंटोनियो, टेक्सास

  22. प्र.22General Awareness
    भारत में अंग्रेजी शिक्षा के प्रारंभ को निम्नलिखित में से किस दस्तावेज़ के माध्यम से बढ़ावा दिया गया था?
    1. रेगुलेटिंग एक्ट (Regulating Act)
    2. पिट्स इंडिया एक्ट (Pitts India Act)
    3. मैकाले का विवरण-पत्र (Macaulay’s Minute)
    4. 1813 का चार्टर अधिनियम (Charter Act of 1813)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मैकाले का विवरण-पत्र (Macaulay’s Minute)

  23. प्र.23General Awareness
    वैश्वीकरण ने भारत की आर्थिक वृद्धि को कैसे प्रभावित किया है?
    1. इसे धीमा करके
    2. इसे तेजी से विकसित करके
    3. GDP कम करके
    4. कोई प्रभाव नहीं पड़ा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इसे तेजी से विकसित करके

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध कांस्य कलाकृति है, जिसका इतिहास लगभग 2500 ईसा पूर्व का है?
    1. मोहनजोदड़ो की नर्तकी की मूर्ति
    2. मोहनजोदड़ो के पुरोहित-राजा की मूर्ति
    3. लोथल की एकशृंगी की पत्थर की मुहर
    4. धोलावीरा के चित्रित मिट्टी के बर्तन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मोहनजोदड़ो की नर्तकी की मूर्ति

  25. प्र.25General Awareness
    महाराष्ट्र, भारत में अजंता गुफाओं की अवस्थि ति पर गुफा संरचनाओं की कुल संख्या कितनी है, जिसमें वह गुफा भी शामिल है जो कभी पूरी नहीं हुई?
    1. उनतीस
    2. बत्तीस
    3. इकत्तीस
    4. तीस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीस

  26. प्र.26General Awareness
    जनसंख्या घनत्व की गणना _______ के रूप में की जाती है।
    1. किसी देश में व्यक्ति यों की कुल संख्या
    2. प्रति वर्ष जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या
    3. प्रति परिवार व्यक्ति यों की औसत संख्या
    4. प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति यों की संख्या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति यों की संख्या

  27. प्र.27General Awareness
    स्वतंत्रता के समय, भारतीय जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग कृषि पर निर्भर था?
    1. लगभग 90%
    2. लगभग 70%
    3. लगभग 50%
    4. लगभग 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लगभग 70%

  28. प्र.28General Awareness
    2025 के दिल्ली विधान सभा चुनावों में AAP की 15 साल की पकड़ (सत्ता) को समाप्त करते हुए किस पार्टी ने सत्ता हासिल की?
    1. भारतीय जनता पार्टी
    2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    3. तृणमूल कांग्रेस
    4. समाजवादी पार्टी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय जनता पार्टी

  29. प्र.29General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य पदार्थ पशु प्रोटीन का स्रोत है?
    1. दालें
    2. बीन्स
    3. अंडे
    4. दृढ़फल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंडे

  30. प्र.30General Awareness
    कौन-सी भौतिक विशेषता, दक्षि ण-पश्चिम मानसूनी पवनों के लिए अवरोधक का काम करती है, जिससे एक तरफ भारी वर्षा होती है और दूसरी तरफ शुष्क परिस्थि तियाँ उत्पन्न होती हैं?
    1. विंध्य पर्वतमाला
    2. पश्चिमी घाट
    3. अरावली पर्वतमाला
    4. सतपुड़ा पर्वतमाला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिमी घाट

  31. प्र.31General Awareness
    आयोग की अनुशंसाओं को लागू करते हुए राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया?
    1. 1953
    2. 1956
    3. 1954
    4. 1959
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1956

  32. प्र.32General Awareness
    किस मंत्रालय ने भारत की साइबर अपराध से निपटने की क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 19 मई 2025 को e-Zero FIR नामक एक प्रौद्योगिकी-संचालित पहल प्रारंभ की है?
    1. गृह मंत्रालय
    2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
    3. संचार मंत्रालय
    4. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गृह मंत्रालय

  33. प्र.33General Awareness
    ब्राह्मणों को भूमि अनुदान की प्रथा निम्नलिखित में से किस राजवंश ने शुरू की थी?
    1. गुप्त
    2. सातवाहन
    3. कुषाण
    4. चोल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सातवाहन

  34. प्र.34General Awareness
    भारत के कौन-से द्वीप समूह, मलक्का जलडमरूमध्य के निकट स्थि त होने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं?
    1. लक्षद्वीप द्वीप समूह
    2. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
    3. कच्छ की खाड़ी द्वीप समूह
    4. रामेश्वरम द्वीप समूह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

  35. प्र.35General Awareness
    कलकत्ता के हिंदू कॉलेज के शिक्षक, हेनरी विवियन डेरोज़ि यो ने क्रांतिकारी विचारों को बढ़ावा दिया और अपने विद्यार्थियों को सभी प्राधिकारियों पर सवाल उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आंदोलन को किस नाम से जाना गया?
    1. यंग बंगाल आंदोलन
    2. न्याय आंदोलन
    3. सोशल सर्विस लीग
    4. सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यंग बंगाल आंदोलन

  36. प्र.36General Awareness
    2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, किस भारतीय एथलीट ने पुरुषों की 5000m और 10,000m दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता?
    1. अविनाश साबले
    2. गुलवीर सिंह
    3. तेजस्वि न शंकर
    4. सचिन यादव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुलवीर सिंह

  37. प्र.37General Awareness
    किस वर्ष भारतीय सिविल सेवा (ICS) को आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था?
    1. 1951
    2. 1949
    3. 1950
    4. 1947
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1947

  38. प्र.38General Awareness
    NEET-PG 2025 परीक्षा फॉर्मेट के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश क्या था?
    1. परीक्षा दो पालियों में आयोजित करना
    2. परीक्षा अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना
    3. परीक्षा रद्द करना
    4. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करना

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से किस संशोधन ने शिक्षा को समवर्ती सूची का एक विषय बना दिया?
    1. 44वाँ संशोधन
    2. 86वाँ संशोधन
    3. 42वाँ संशोधन
    4. 52वाँ संशोधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42वाँ संशोधन

  40. प्र.40General Awareness
    1954 में ट्रॉम्बे में स्थापित परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का नाम बदलकर बाद में क्‍या कर दिया गया?
    1. इंदिरा गांधी परमाणु केंद्र
    2. नेहरू परमाणु ऊर्जा संस्थान
    3. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
    4. भारतीय परमाणु विज्ञान संस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र

  41. प्र.41Mathematics
    15% और 18% की क्रमिक छूट के समतुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।
    1. 28.3%
    2. 32.3%
    3. 30.3%
    4. 34.3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30.3%

  42. प्र.42Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का गुणनफल 1445 है। यदि पहली संख्या, दूसरी संख्या की पाँच गुना है, तो दोनों संख्याओं का योग कितना है?
    1. 93
    2. 102
    3. 115
    4. 105
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 102

  43. प्र.43Mathematics
    वसीम, 455 km की यात्रा 91 km/hr की चाल से, अगली 390 km की यात्रा 78 km/hr की चाल से और उससे अगली 476 km की यात्रा 68 km/hr की चाल से करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 73.67
    2. 77.71
    3. 78.27
    4. 78.96
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 77.71

  44. प्र.44Mathematics
    एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 5 : 4 : 3 के अनुपात में है। यदि घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई का योग 120 cm है, तो इसका आयतन कितना होगा?
    1. 60,000 cm3
    2. 45,000 cm3
    3. 50,000 cm3
    4. 40,000 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60,000 cm3

  45. प्र.45Mathematics
    दिया गया है कि 760.44 = x, 760.93 = y और xz = y3 है, तो z का मान _______ के निकटतम होगा।
    1. 7.48
    2. 6.34
    3. 7.73
    4. 5.18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6.34

  46. प्र.46Mathematics
    मैंने ₹1,200 में दो टॉय गन खरीदीं। मैंने पहली टॉय गन को 8% की हानि पर और दूसरी टॉय गन को 16% के लाभ पर बेच दिया। यदि, कुल मिलाकर मुझे न तो हानि हुई और न ही लाभ हुआ, तो पहली टॉय गन का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 784
    2. 820
    3. 824
    4. 800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 800

  47. प्र.47Mathematics
    एक व्यक्ति 36 km/hr की चाल से साइकिल चलाकर एक पुल को 54 सेकंड में पार करता है। पुल की लंबाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।
    1. 350
    2. 440
    3. 540
    4. 550
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 540

  48. प्र.48Mathematics
    5% और 20% की क्रमिक छूट के समतुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।
    1. 26%
    2. 28%
    3. 22%
    4. 24%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24%

  49. प्र.49Mathematics
    एक विक्रेता 50% की हानि पर गेहूँ बेचने का दावा करता है, लेकिन वह उल्लेखित वज़न से 65% कम वज़न का उपयोग करके बेईमानी करता है। उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 47.33%
    2. 46.81%
    3. 42.86%
    4. 43.08%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42.86%

  50. प्र.50Mathematics
    फर्नीचर की तीन वस्तुओं का औसत मूल्य ₹5,305 है। यदि उनके मूल्यों का अनुपात 3 : 5 : 7 है, तो सबसे सस्ती वस्तु का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 1,061
    2. 5,305
    3. 7,427
    4. 3,183
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3,183

  51. प्र.51Mathematics
    अंशुमान और कुणाल ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹36,400 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹19,500 के कुल लाभ में से, कुणाल का हिस्सा ₹6,300 था। उनके निवेशों में कितना अंतर था?
    1. ₹14,879
    2. ₹12,892
    3. ₹14,688
    4. ₹12,880
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹12,880

  52. प्र.52Mathematics
    यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज ₹6,258 है, और ब्याज की दर 20% वार्षिक है जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹26,630
    2. ₹26,075
    3. ₹25,120
    4. ₹25,235
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹26,075

  53. प्र.53Mathematics
    संख्या 576499 निम्नलिखित में से किससे विभाज्य है?
    1. 7
    2. 6
    3. 16
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7

  54. प्र.54Mathematics
    1. 34.25
    2. 30.25
    3. 33.25
    4. 36.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36.25

  55. प्र.55Mathematics
    △ABC में, D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 71° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 17° है। ∠AEB की माप क्या है?
    1. 31°
    2. 36°
    3. 40°
    4. 34°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 36°

  56. प्र.56Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, सबसे बड़ा है?
    1. 31 : 85
    2. 23 : 75
    3. 22 : 82
    4. 29 : 57
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 29 : 57

  57. प्र.57Mathematics
    संख्या 12.8 और 0.004 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 12.8
    2. 0.128
    3. 1.28
    4. 128
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12.8

  58. प्र.58Mathematics
    A, दो दिए गए स्टेशनों के बीच 21 दिनों में रेलवे ट्रैक बिछा सकता है और B उसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से, उन्होंने यह कार्य केवल 2 दिनों में पूरा कर लिया। तब, C अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  59. प्र.59Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  60. प्र.60Mathematics
    रमन की आय ₹77,600 है। वह अपनी आय के 13% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 50% की वृद्धि होती है और खर्च में 50% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में __________________ होगी।
    1. ₹6,406 की कमी
    2. ₹5,044 की वृद्धि
    3. ₹19,015 की वृद्धि
    4. ₹19,012 की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,044 की वृद्धि

  61. प्र.61Mathematics
    x का वह मान ज्ञात कीजिए जो निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करता है। 2(3x2 − 7) − 3(2x2 + 7x − 9) = 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  62. प्र.62Mathematics
    अंजनी एक काम को 24 दिनों में पूरा कर सकती है। अंजनी और खुशबू मिलकर उसी काम को 12 दिनों में पूरा कर सकती हैं, और अंजनी, खुशबू और सुष्मि ता मिलकर उसी काम को 9 दिनों में पूरा कर सकती हैं। अंजनी और सुष्मि ता मिलकर उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकती हैं?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  63. प्र.63Mathematics
    यदि पिता की आयु में उसके पुत्र की आयु का 2 गुना जोड़ा जाए, तो योग 46 वर्ष होता है। यदि पिता की आयु का 2.5 गुना उसके पुत्र की आयु में जोड़ा जाए, तो योग 97 वर्ष होता है। पिता की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 34
    2. 37
    3. 35
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 37

  64. प्र.64Mathematics
    ₹1,200 पर 4% मासिक ब्याज दर से 11 माह के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹44
    2. ₹88
    3. ₹528
    4. ₹64
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹44

  65. प्र.65Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 132 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 630 है। वे दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 88, 44
    2. 83, 49
    3. 95, 37
    4. 90, 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 90, 42

  66. प्र.66Mathematics
    93−6 ÷ 9316 × 93−12 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 93−25
    2. 93−33
    3. 93−26
    4. 93−34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 93−34

  67. प्र.67Mathematics
    P, Q और R ने क्रमशः 12 : 82 : 38 के अनुपात में धनराशि निवेश की। यदि उन्होंने वर्ष के अंत में कुल ₹3,510 का लाभ अर्जित किया, तो Q और R के हिस्सोंों के बीच कितना अंतर है?
    1. ₹1,092
    2. ₹1,170
    3. ₹1,281
    4. ₹1,215
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,170

  68. प्र.68Mathematics
    फर्नीचर की तीन वस्तुओं की औसत कीमत ₹16875 है। यदि उनकी कीमतें 3 : 5 : 7 के अनुपात में हैं, तो सबसे महंगी वस्तु की कीमत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 7875
    2. 10125
    3. 23625
    4. 5625
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 23625

  69. प्र.69Mathematics
    यदि 6 अंकों की संख्या N09M82, 11 से विभाज्य है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, M और N के बीच संभावित सही संबंध दे सकता है?
    1. M + N = -4
    2. M - N = 1
    3. M - N = 4
    4. M = N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M - N = 4

  70. प्र.70Mathematics
    एक घनाभ की लंबाई 10 cm, चौड़ाई 5 cm और ऊंचाई 2 cm है। इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  71. प्र.71Reasoning
    एक निश्चित तरीके से, RP 4 का संबंध WU 16 से है। उसी तरीके से, LJ 3 का संबंध QO 9 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, TR 6 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. YX 32
    2. VT 32
    3. YW 36
    4. VT 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YW 36

  72. प्र.72Reasoning
    एक कक्षा में, सभी 97 विद्यार्थी उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। हंसा दाएं छोर से 46वें स्थान पर है जबकि नीति बाएं छोर से 35वें स्थान पर है। हंसा और नीति के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?
    1. 17
    2. 15
    3. 16
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  73. प्र.73Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 98 102 110 126 158 ?
    1. 222
    2. 221
    3. 224
    4. 223
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 222

  74. प्र.74Reasoning
    गौरव अपनी कक्षा में शीर्ष से 29वें स्थान पर तथा नीचे से 45वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 71
    2. 74
    3. 73
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 73

  75. प्र.75Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। F के ऊपर केवल A को रखा गया है। F और D के बीच केवल C को रखा गया है। E के नीचे केवल B को रखा गया है। E और F के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  76. प्र.76Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 679 680 690 691 701 702 712 ?
    1. 713
    2. 711
    3. 712
    4. 714
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 713

  77. प्र.77Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 7 13 25 43 67 ?
    1. 90
    2. 97
    3. 100
    4. 95
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 97

  78. प्र.78Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्‍यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी फ्लैट, विला हैं। कोई भी विला, अपार्टमेंट नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी फ्लैट, अपार्टमेंट नहीं है। (II) कोई भी अपार्टमेंट, विला नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
    2. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा इत्यादि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 34, 136 53, 212
    1. 72, 288
    2. 32, 114
    3. 59, 229
    4. 66, 248
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72, 288

  80. प्र.80Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? HYP 8, LCT 15, PGX 29, TKB 57, XOF 113, ?
    1. BSJ 225
    2. BCJ 225
    3. CSJ 225
    4. BSI 225
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — BSJ 225

  81. प्र.81Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तथा ‘−’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 6 + 3 ÷ 48 − 4 × 25 = ?
    1. 25
    2. 31
    3. 44
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31

  82. प्र.82Reasoning
    R, O का पिता है। O, A की पत्नी है। A, S का भाई है। S, T की पुत्री है। R का T से क्या संबंध है?
    1. भाई की पत्नी की बहन
    2. भाई की पत्नी का भाई
    3. पुत्र की पत्नी के पिता
    4. भाई की पत्नी की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुत्र की पत्नी के पिता

  83. प्र.83Reasoning
    यदि संख्या 9283745 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 8
    2. 6
    3. 9
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. XRMJ
    2. PJFB
    3. MGBY
    4. QKFC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PJFB

  85. प्र.85Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, T, U, V और W उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। V के बाएं कोई नहीं बैठा है। V और B के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। C के दाएं केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, W के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। T, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। पंक्ति के अंतिम दाएं छोर पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. U
    3. A
    4. T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — T

  86. प्र.86Reasoning
    A, B, C, D, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। Q के दाएं गिनने पर Q और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Q और R के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B और R के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. A
    2. C
    3. Q
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — S

  87. प्र.87Reasoning
    शहर N, शहर M के उत्तर में है। शहर O, शहर N के पूर्व में है। शहर P, शहर O के उत्तर में है। शहर Q, शहर P के पूर्व में है। शहर R, शहर Q के पूर्व में है। शहर M के संदर्भ में शहर R की स्थि ति क्या है?
    1. उत्तर-पूर्व
    2. दक्षिण
    3. दक्षिण-पूर्व
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पूर्व

  88. प्र.88Reasoning
    एक निश्चित तरीके से, LN 23 का संबंध JI 6 से है। उसी तरीके से, LJ 18 का संबंध JE 1 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PP 7 का सबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. NK 10
    2. ML 10
    3. NL 12
    4. MK 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NK 10

  89. प्र.89Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन : सभी पिन, बग हैं। सभी पिन, गाय हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ बग, गाय हैं। (II): सभी गाय, पिन हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  90. प्र.90Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PART’ को ‘2467’ और ‘AIDS’ को ‘1573’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  91. प्र.91Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? CHR HMW MRB RWG ?
    1. WLB
    2. WBK
    3. WBL
    4. WKB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WBL

  92. प्र.92Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित तरीके से DJMS का संबंध JPRX से है। उसी तरीके से, BHGM का संबंध HNLR से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, TZVB का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. ZAGF
    2. ZFGA
    3. ZFAG
    4. ZAFG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ZFAG

  93. प्र.93Reasoning
    हाशिनी बिंदु Y से यात्रा शुरू करके उत्तर की ओर 16 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 5 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है और 25 km ड्राइव करती है। अंतत: वह बाएं मुड़ती है, 5 km ड्राइव करती है और बिंदु Z पर रुकती है। बिंदु Y पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं )
    1. 15 km, दक्षिण की ओर
    2. 8 km, पूर्व की ओर
    3. 9 km, उत्तर की ओर
    4. 12 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9 km, उत्तर की ओर

  94. प्र.94Reasoning
    यदि संख्या 937612548 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सभी विषम अंकों का योग कितना होगा?
    1. 22
    2. 20
    3. 24
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  95. प्र.95Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PG - MQ
    2. JA - GK
    3. NE - KO
    4. LC - IN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — LC - IN

  96. प्र.96Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं)। (बाएं) % 6 2 9 4 7 + $ 1 Ω # * £ 3 & 8 5 @ (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक अन्य संख्या तथा ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 1
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  97. प्र.97Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) 9 & 2 * 4 @ 5 £ 8 # 6 & 1 Ω 7 % $ 3 (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है लेकिन ठीक बाद एक सम संख्या नहीं है?
    1. दो
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  98. प्र.98Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PRW
    2. CEJ
    3. GIN
    4. SVZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — SVZ

  99. प्र.99Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 7 B 5 D 48 A 4 C 13 = ?
    1. 40
    2. 52
    3. 47
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36

  100. प्र.100Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HIKE’ को ‘4627’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SACK’ को ‘1365’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
    1. 7
    2. 6
    3. 1
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322314351617481921021121231341421541621731841912022142232322412542642722812933023123213323423513623743843934034134224324414524644734844935045145225315445525645715845916026136246326416546646726836937027137237317437517617727847918018128238318428548648718818929049139239339439549649719849941002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 21 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner