1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 मार्च 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 22 मार्च 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 मार्च 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 9 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 मार्च 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    दावंडी (Davandi) मुख्यतः भारत के किस राज्य का प्रमुख आघात वाद्य यंत्र है?
    1. तमिलनाडु
    2. ओडिशा
    3. केरल
    4. पंजाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तमिलनाडु

  2. प्र.2Mathematics
    एक फार्मास्युटिकल अनुसंधान प्रयोगशाला ₹12,000 प्रति किट की दर से विश्लेषणात्मक परीक्षण किट खरीदती है। आपूर्तिकर्ता "10 किट खरीदने पर, 2 मुफ्त पाएं" की योजना के साथ-साथ ₹1,00,000 से अधिक की खरीद पर 15% की मात्रा छूट (volume discount) और अनुसंधान संस्थानों के लिए 5% की अतिरिक्त संस्थागत छूट प्रदान करता है। यदि प्रयोगशाला इस पूरी योजना का लाभ उठाती है, तो किटों के कुल मूल्य पर उसे प्राप्त प्रभावी छूट प्रतिशत कितना होगा? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 35.42%
    2. 34.18%
    3. 32.71%
    4. 30.25%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32.71%

  3. प्र.3Mathematics
    पांच वृत्त एक दूसरे के आसन्न स्थि त हैं, तथा रेखाएं M1 और M2 उनकी उभयनिष्ठ स्पर्श रेखाएं हैं। यदि सबसे बड़े वृत्त की त्रिज्या 9 इकाई और सबसे छोटे वृत्त की त्रिज्या 4 इकाई है, तो मध्य वृत्त की त्रिज्या (इकाइयों में) कितनी होगी?
    1. 6
    2. 8
    3. 10
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  4. प्र.4General Awareness
    वर्ष 2025 में, दीपस्तंभ और दीपपोत महानिदेशालय (DGLL) द्वारा आयोजित 'इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर मरीन एड्स टू नेविगेशन (IALA)' की तीसरी परिषद बैठक की मेजबानी वर्ष 2025 में किस शहर ने की?
    1. मुंबई
    2. चेन्नई
    3. कोलकाता
    4. विशाखापत्तनम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मुंबई

  5. प्र.5Mathematics
    कितने वर्षों में ₹7,200 पर 6% वार्षिक ब्याज दर से ₹1,080 साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
    1. 3.5
    2. 2.5
    3. 5
    4. 1.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2.5

  6. प्र.6Mathematics
    निखिल बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हुए उत्तर की ओर 84 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 80 km ड्राइव करता है तथा बाएँ मुड़ता है और 83 km ड्राइव करता है। फिर वह पुनः बाएँ मुड़ता है और 90 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ता है, 1 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हो)
    1. 13 km, पूर्व की ओर
    2. 10 km, पश्चिम की ओर
    3. 11 km, पश्चिम की ओर
    4. 12 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10 km, पश्चिम की ओर

  7. प्र.7General Awareness
    2025 में ISRO अध्यक्ष द्वारा उद्घाटित कौन-सा केन्द्र, उन्नत नौवहन प्रणालियों में आत्मनिर्भरता को
    1. सेंटर फॉर इंडिजेनस नेविगेशन टैक्नोलॉजीस
    2. नेशनल हब फॉर एडवांस्ड सैटेलाइट नेविगेशन
    3. इंडियन नेविगेशन रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर
    4. अनंत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेविगेशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनंत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेविगेशन

  8. प्र.8General Awareness
    ओलंपिक पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन थे?
    1. पी. टी. उषा
    2. सानिया मिर्जा
    3. साइना नेहवाल
    4. पी. वी. सिंधु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — साइना नेहवाल

  9. प्र.9General Awareness
    भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2025 में स्वीकृत वह कौन-सा विधेयक है, जो नागरिक परमाणु कानूनों को समेकित करता है और निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति देता है?
    1. नागरिक परमाणु शासन और निजी क्षेत्र की भागीदारी ढांचा विधेयक
    2. भारत में बदलाव के लिए परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास (शांति) विधेयक, 2025
    3. निजी भागीदारी सहित परमाणु ऊर्जा विस्तार के लिए राष्ट्रीय नीति विधेयक
    4. परमाणु ऊर्जा सुधार और परमाणु ऊर्जा में निजी भागीदारी विधेयक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारत में बदलाव के लिए परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास (शांति) विधेयक, 2025

  10. प्र.10Reasoning
    दिए गए अक्षर, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) K Y C K & A A C P N P Y M R B # + J $ & ^ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अक्षर है?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  11. प्र.11Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALIT’ को ‘2159’ के रूप में और ‘HILT’ को ‘6912’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
    1. 2
    2. 9
    3. 1
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  12. प्र.12Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 90% ने अपना वोट डाला और 20% वोट अमान्य पाए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध वोटों का 51% प्राप्त हुआ और उसने 3870 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। कितने मतदाता पंजीकृत थे?
    1. 268760
    2. 268750
    3. 268730
    4. 268720
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 268750

  13. प्र.13Mathematics
    1. 16
    2. 64
    3. 36
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 64

  14. प्र.14Reasoning
    भारत के संविधान के अनुच्छेद 84 के अनुसार, लोक सभा की सदस्यता हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति की न्यूनतम आयु निम्नलिखित में से कितनी होनी चाहिए?
    1. अठारह वर्ष
    2. इक्कीस वर्ष
    3. तीस वर्ष
    4. पच्चीस वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पच्चीस वर्ष

  15. प्र.15General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, शब्द 'सहायक नदी' की सही परिभाषा है?
    1. नदी के मुहाने पर स्थि त एक झील
    2. नदी के पानी के साथ मिश्रित होने वाले खारे पानी का एक निकाय
    3. एक नदी जो एक बृहत नदी में जाकर मिलती है
    4. एक नदी दूसरी नदी से अलग होकर शाखाओं में बंट जाती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक नदी जो एक बृहत नदी में जाकर मिलती है

  16. प्र.16Mathematics
    यदि संख्या 8263451 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. 4
    2. 2
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  17. प्र.17Mathematics
    द्विघात व्यंजक 10(x −1) − 5x2 + 4(2 − x) + 8 का अधिकतम मान क्या होगा?
    1. 8.7
    2. 9.6
    3. 7.8
    4. 6.9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7.8

  18. प्र.18General Awareness
    1. 47
    2. 71
    3. 74
    4. 67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 47

  19. प्र.19Reasoning
    2025 में, भारत को श्रेणी B के तहत 2026-27 की अवधि के लिए किस संगठन की परिषद् में पुनः निर्वाचित किया गया था?
    1. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
    2. अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण
    3. विश्व व्यापार संगठन
    4. अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)

  20. प्र.20Reasoning
    J, K, L, R, S और T एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। R और J के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। T और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। T के ऊपर कोई नहीं रहता है। J, K के नीचे लेकिन S के ऊपर रहता है। L के नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  21. प्र.21General Awareness
    दिसंबर 2025 में, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के उपबंधों के अनुसार, विद्यालयों में शारीरिक और भावनात्मक दंड पर राज्यव्यापी निषेध का प्रवर्तन निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा किया गया था?
    1. महाराष्ट्र
    2. केरल
    3. मणिपुर
    4. पंजाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महाराष्ट्र

  22. प्र.22General Awareness
    विपरीत दिशाओं में गतिमान दो समान तरंगों के व्यतिकरण (interference) से कौन-सी तरंगें उत्पन्न होती हैं?
    1. अनुदैर्ध्य तरंगें
    2. अनुप्रस्थ तरंगें
    3. आपतित तरंगें
    4. अप्रगामी तरंगें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अप्रगामी तरंगें

  23. प्र.23General Awareness
    ओडिशा में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक सशस्त्र प्रतिरोध, '1817 के पाइका विद्रोह' के नेता कौन थे?
    1. अल्लूरी सीताराम राजू
    2. चित्तू सिंह
    3. बख्शी जगबंधु
    4. सिद्धू मुर्मू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बख्शी जगबंधु

  24. प्र.24General Awareness
    बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा अखबार 'केसरी (Kesari)' में राजद्रोहपूर्ण लेख (seditious article) लिखने के आरोप में किस वर्ष गिरफ्तार किया गया था?
    1. 1909
    2. 1908
    3. 1910
    4. 1907
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1908

  25. प्र.25Mathematics
    प्रथम 63 सम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 63
    2. 65
    3. 64
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 64

  26. प्र.26General Awareness
    कलमकारी चित्रकला में रूपरेखा बनाने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
    1. कंटिका (Stylus)
    2. बांस की कलम (Bamboo pen)
    3. सुई (Needle)
    4. पेंटब्रश (Paintbrush)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बांस की कलम (Bamboo pen)

  27. प्र.27Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘food is delicious’ को ‘ga dc vr’ के रूप में और ‘harry loves food’ को ‘dc hu bw’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘food’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
    1. dc
    2. bw
    3. vr
    4. ga
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — dc

  28. प्र.28Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, DUMB का संबंध किसी निश्चित तरीके से FXOE से है। इसी प्रकार, LGUN का संबंध NJWQ से है। इसी तर्क के आधार पर, RPAW का संबंध, निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. TZCS
    2. TCXS
    3. TSCZ
    4. TCDS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — TSCZ

  29. प्र.29Mathematics
    100 पुरुषों के पास 27 दिनों का राशन है। यदि 40 पुरुष चले गए, तो शेष पुरुषों के लिए वही राशन कितने दिनों तक चलेगा?
    1. 43
    2. 45
    3. 47
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45

  30. प्र.30Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी फोन, मोबाइल हैं। कोई भी मोबाइल, पेजर नहीं है। कोई भी मोबाइल, वॉकी-टॉकी नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी फोन, पेजर नहीं है। (II) कुछ वॉकी-टॉकी, पेजर हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा स्थि तिज ऊर्जा का एक स्पष्ट उदाहरण है?
    1. जलती हुई मोमबत्ती
    2. गतिमान कार
    3. गिरती हुई चट्टान
    4. खींचा हुआ रबर बैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — खींचा हुआ रबर बैंड

  32. प्र.32Mathematics
    91 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
    1. 49666 cm2
    2. 49716 cm2
    3. 49668 cm2
    4. 49686 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 49686 cm2

  33. प्र.33Mathematics
    1. 53.6%
    2. 52.9%
    3. 55.3%
    4. 52.3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 53.6%

  34. प्र.34Mathematics
    A और B, 5 : 7 के अनुपात में पूंजी निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। 4 महीने बाद, C, B की पूंजी के आधे के बराबर पूंजी के साथ व्यवसाय में सम्मि लित हो जाता है। व्यवसाय शुरू होने के 8 महीने बाद, A अपनी पूंजी का 40% निकाल लेता है, जबकि B उसी निवेश के साथ व्यवसाय जारी रखता है। यदि एक वर्ष के अंत में, कुल अर्जित लाभ ₹27,675 है, तो B द्वारा अर्जित लाभ का भाग (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 16,175
    2. 15,175
    3. 14,175
    4. 17,175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14,175

  35. प्र.35General Awareness
    एक छात्रा ने एक पैराग्राफ टाइप कर लिया है और वह डॉक्यूमेंट में बाद में उपयोग करने के लिए एक वाक्य की कॉपी बनाना चाहती है। वह सबसे पहले वाक्य को सेलेक्ट करती है। उसे अगला कौन-सा शॉर्टकट दबाना चाहिए?
    1. Ctrl + F
    2. Ctrl + C
    3. Ctrl + V
    4. Ctrl + S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Ctrl + C

  36. प्र.36Mathematics
    P, Q और R प्रकार की वस्तुओं की कीमतें क्रमशः ₹280, ₹180 और ₹120 हैं। तेजस इन वस्तुओं को 3 : 2 : 5 के अनुपात में कुल ₹12,600 में खरीदता है। वह Q प्रकार की कितनी वस्तुएँ खरीदता है?
    1. 13
    2. 14
    3. 15
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14

  37. प्र.37General Awareness
    हड़प्पा हार्टलैंड (Harappan heartland) में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था प्रमुख थी?
    1. शिकार-संग्रह (Hunting-gathering)
    2. कृषि-पशुचारणिक (Agro-pastoral)
    3. व्यापार-आधारित अर्थव्यवस्था (Trade-based economy)
    4. आध्यात्मि क-केंद्रित (Spiritual-centric)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कृषि-पशुचारणिक (Agro-pastoral)

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से किस प्राचीन ग्रंथ में मौर्य साम्राज्य के प्रशासन का वर्णन किया गया है?
    1. अर्थशास्त्र
    2. मनुस्मृति
    3. ऋग्वेद
    4. महाभारत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अर्थशास्त्र

  39. प्र.39General Awareness
    भारत ने 2025 के जलवायु शिखर सम्मेलन (climate summit) के दौरान किस अंतरराष्ट्रीय समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की?
    1. बेसल कन्वेंशन (Basel Convention)
    2. क्योटो प्रोटोकॉल (Kyoto Protocol)
    3. पेरिस एग्रीमेंट (Paris Agreement)
    4. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेरिस एग्रीमेंट (Paris Agreement)

  40. प्र.40Mathematics
    1200 m की दौड़ में अमित, भूषण को 200 m की बढ़त देता है। अमित, भूषण से 20 सेकंड बाद दौड़ शुरू करता है। अमित द्वारा दौड़ना शुरू करने के 4 मिनट बाद वह (अमित) भूषण को ओवरटेक करता है। अमित, भूषण से 10 सेकंड पहले दौड़ पूरी करता है। अमित की दौड़ने की चाल (m/s में) ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  41. प्र.41Mathematics
    16 + 20 ÷ 4 - 3 × 4 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 12
    3. 9
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  42. प्र.42Mathematics
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (252, 80, 172) (170, 55, 115)
    1. (195, 95, 100)
    2. (180, 53, 137)
    3. (236, 105, 141)
    4. (212, 72, 130)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (195, 95, 100)

  43. प्र.43Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. RNU
    2. TPW
    3. HDK
    4. EAG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — EAG

  44. प्र.44General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  45. प्र.45General Awareness
    एक टाइपिस्ट को 2 पेज टाइप करने में 40 मिनट लगते हैं। उसे 90 पेज टाइप करने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
    1. 1790
    2. 1810
    3. 1800
    4. 1805
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1800

  46. प्र.46Mathematics
    समूह A में 25 सदस्य, समूह B में 26 सदस्य और समूह C में 21 सदस्य हैं। इन सभी समूहों के सदस्य एक रेस्टोरेंट में जाते हैं। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर व्यय की गई औसत धनराशि क्रमशः ₹137, ₹443 और ₹461 है। प्रति सदस्य व्यय की गई समग्र औसत धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 344
    2. 339
    3. 342
    4. 347
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 342

  47. प्र.47General Awareness
    निम्नलिखित में से एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण कौन-सा है?
    1. BIOS
    2. लिनक्स (Linux)
    3. विंडोज (Windows)
    4. एमएस एक्सेल (MS Excel)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एमएस एक्सेल (MS Excel)

  48. प्र.48Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QSO
    2. SUR
    3. DFB
    4. NPL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SUR

  49. प्र.49General Awareness
    संसदीय अनुमोदनों और संवैधानिक शर्तों के अधीन, अनुच्छेद 356 के अंतर्गत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन अधिकतम कुल कितनी अवधि तक जारी रह सकता है?
    1. चार वर्ष तक
    2. एक वर्ष तक
    3. तीन वर्ष तक
    4. दो वर्ष तक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन वर्ष तक

  50. प्र.50Mathematics
    P किसी वस्तु को Q को 40% लाभ पर बेचता है। Q उसी वस्तु को R को 50% हानि पर बेचता है। यदि R ने वस्तु के लिए ₹6895 का भुगतान किया, तो P द्वारा वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर खरीदा गया था?
    1. 9848
    2. 9850
    3. 9849
    4. 9852
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9850

  51. प्र.51General Awareness
    भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का नियुक्ति प्राधिकारी ______ होता है।
    1. राज्य का मुख्यमंत्री
    2. राज्य का राज्यपाल
    3. भारत का राष्ट्रपति
    4. राज्य विधानसभा का अध्यक्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राज्य का राज्यपाल

  52. प्र.52Reasoning
    सात व्यक्ति , B, C, O, P, Q, R और S, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। S के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B और O के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q और O के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं, जिनमें से कोई भी बाएं छोर पर नहीं बैठा है। C, R के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। P और R के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  53. प्र.53Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से LEKO का संबंध OIPU से है। उसी प्रकार, CANQ का संबंध FESW से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, EIJS का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. LLPP
    2. MNPZ
    3. HMOY
    4. NOPA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HMOY

  54. प्र.54General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ऑपरेटिंग सिस्टम का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    1. डेटा एंट्री के लिए उपयोग किया जाने वाला प्रोग्राम
    2. इंटरनेट एक्सेस करने के लिए उपयोग किया जाने वाला प्रोग्राम
    3. वीडियो देखने के लिए उपयोग किया जाने वाला प्रोग्राम
    4. मेमोरी, प्रोसेस और डिवाइस को मैनेज करने वाला प्रोग्राम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मेमोरी, प्रोसेस और डिवाइस को मैनेज करने वाला प्रोग्राम

  55. प्र.55Mathematics
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि याएं करके दूसरी संख्या प्राप्त होती है। उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर ही की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ने तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 16, 62 21, 82
    1. 24, 95
    2. 24, 94
    3. 23, 94
    4. 23, 95
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24, 94

  56. प्र.56General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 23 24 32 59 123 ?
    1. 198
    2. 218
    3. 168
    4. 248
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 248

  57. प्र.57General Awareness
    अक्टूबर 2025 में, मध्य प्रदेश में किस वन्यजीव अभयारण्य को राज्य के तीसरे चीता प्राकृतिक आवास के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी?
    1. नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य
    2. माधव राष्ट्रीय उद्यान
    3. कूनो राष्ट्रीय उद्यान
    4. गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य

  58. प्र.58Reasoning
    इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। Q: अनुज, भावेश, चिराग, दर्शन और एकलव्य - की लंबाई अलग-अलग है। इनमें से सबसे लंबा कौन है? (I) चिराग की लंबाई अनुज और भावेश से अधिक है, लेकिन दर्शन से कम है। (II) एकलव्य, चिराग से लंबा है, लेकिन दर्शन से छोटा है।
    1. प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।
    2. कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    3. कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
    4. कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।

  59. प्र.59Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G + R - W x D ÷ M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
    1. माता की माता
    2. बहन
    3. माता की बहन
    4. माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता की बहन

  60. प्र.60General Awareness
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कब शुरू की गई थी?
    1. 2014
    2. 2008
    3. 2000
    4. 1991
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2000

  61. प्र.61Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? IJM 77 PQT 69 WXA 61 DEH 53 ?
    1. KMN 45
    2. KKN 44
    3. KSB 44
    4. KLO 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KLO 45

  62. प्र.62General Awareness
    1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से कौन-सा राजकोषीय परिणाम सामने आया?
    1. सभी सार्वजनिक ऋणों का उन्मूलन
    2. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दरों में कमी
    3. मूल्य निर्धारण पर सरकारी नियंत्रण में तीव्र वृद्धि
    4. उच्च आयात शुल्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दरों में कमी

  63. प्र.63Reasoning
    26 जनवरी 1950 और 1 जुलाई 1987 के बीच भारत में जन्मा व्यक्ति _______ से ही स्वतः भारत का नागरिक माना जाता है।
    1. वंश (descent)
    2. नागरिकीकरण (naturalisation)
    3. जन्म (birth)
    4. पंजीकरण (registration)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जन्म (birth)

  64. प्र.64Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है (बाएँ) € A © D R & I % B B V @ A J $ £ * S B £ N L (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
    1. 1
    2. 3
    3. 0
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  65. प्र.65Reasoning
    निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। 1. अनुच्छेद 167 के अनुसार, यह मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वह राज्यपाल को मंत्रिपरिषद के सभी निर्णयों से अवगत कराए। 2. अनुच्छेद 165 के अंतर्गत राज्यपाल, मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है। 3. अनुच्छेद 163 के अंतर्गत विवेकाधीन मामलों को छोड़कर राज्यपाल की सहायता और सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक मंत्रिपरिषद का प्रावधान है। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?
    1. 1, 2 और 3
    2. केवल 1 और 3
    3. केवल 2 और 3
    4. केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1, 2 और 3

  66. प्र.66General Awareness
    रणजी ट्रॉफी सर्वप्रथम किस वर्ष आयोजित की गई थी?
    1. 1947–48
    2. 1950–51
    3. 1934–35
    4. 1926–27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1934–35

  67. प्र.67Mathematics
    2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य/UT में साक्षरता दर 80% से अधिक थी?
    1. सिक्कि म और ओडिशा
    2. हिमाचल प्रदेश और हरियाणा
    3. गोवा और त्रिपुरा
    4. तमिलनाडु और असम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गोवा और त्रिपुरा

  68. प्र.68General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा देश, ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2024 (Global AI Vibrancy Index 2024) में शीर्ष तीन देशों में शामिल नहीं था?
    1. चीन
    2. भारत
    3. संयुक्त राज्य अमेरिका
    4. यूनाइटेड किंगडम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यूनाइटेड किंगडम

  69. प्र.69Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  70. प्र.70General Awareness
    निम्नलिखित में से क्‍या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पृथक करता है?
    1. छह डिग्री चैनल
    2. दस डिग्री चैनल
    3. पाक जलडमरूमध्य
    4. नौ डिग्री चैनल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दस डिग्री चैनल

  71. प्र.71Mathematics
    यदि निम्नलिखित आंकड़े का माध्य 47 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए। वर्ग 30-40 40-50 50-60 60-70 70-80 बारंबारता 49 33 24 21 X
    1. 8
    2. 23
    3. 27
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  72. प्र.72Reasoning
    सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G को एक के ऊपर एक करके रखा गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे हों। B और G के बीच केवल दो बॉक्स रखे जाते हैं। केवल D को E के ऊपर रखा जाता है। G के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा जाता है। A को F के नीचे किसी स्थान पर लेकिन C के ऊपर किसी स्थान पर रखा जाता है। C के ऊपर कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. 5
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  73. प्र.73Mathematics
    नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्‍याएं प्राप्‍त होती है। दिए गए विकल्पों में से कौन- सा विकल्प प्रश्न में दी गई संक्रि याओं के समान समूह का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रि या 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 15 - 75 - 80 - 160; 16 - 80 - 85 - 170
    1. 17-85-90-180
    2. 18-80-85-170
    3. 13-75-80-160
    4. 20-100-105-220
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17-85-90-180

  74. प्र.74Reasoning
    यदि संख्या 8634157 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बाईं ओर से दूसरा अंक निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
    1. 3
    2. 1
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  75. प्र.75Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 5 और 180 है। यदि एक संख्या 45 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 20
    2. 25
    3. 36
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20

  76. प्र.76Reasoning
    सात व्यक्ति B, C, D, O, P, Q और R एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, O के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर से गणना करने पर, D और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर B बैठा है। B और R का निकटतम पड़ोसी Q है। P के दाईं ओर से गणना करने पर, P और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  77. प्र.77Mathematics
    सिद्धार्थ, लता और विवेक ने क्रमशः ₹1570, ₹1760 और ₹1620 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1540 है, तो लाभ में विवेक का शेयर कितना है?
    1. ₹506
    2. ₹501
    3. ₹504
    4. ₹503
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹504

  78. प्र.78General Awareness
    भारत में अधीनस्थ न्यायालय समग्र न्यायिक प्रणाली को किस प्रकार सहयोग प्रदान करते हैं?
    1. सुगम, त्वरित और स्थानीय न्याय प्रदान करके
    2. नए कानून अधिनियमित करके
    3. विशेष रूप से अपीलों पर कार्रवाई करके
    4. उच्च न्यायपालिका में कानूनी शक्ति को केंद्रीकृत करक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सुगम, त्वरित और स्थानीय न्याय प्रदान करके

  79. प्र.79General Awareness
    दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 55 56 60 69 85 ?
    1. 104
    2. 112
    3. 108
    4. 110
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 110

  80. प्र.80Mathematics
    निम्नलिखित समीकरणों के निकाय के लिए हल (x, y, z) ज्ञात कीजिए। x − y + z = 2; 2x − y − z = −6; 2x + 2y + z = −3
    1. (−2, −1, −3)
    2. (−2, 1, 3)
    3. (−2, −1, 3)
    4. (2, −1, 3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (−2, −1, 3)

  81. प्र.81General Awareness
    निम्नलिखित में ऐसा कौन-सा विधायी सुधार है, जिसका उद्देश्य समकालीन आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप वायुयान अधिनियम, 1934 को पुनः अधिनियमित करके भारत के विमानन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है?
    1. भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024
    2. वायुयान (सुरक्षा) नियमावली, 2020 और संशोधन (2022)
    3. विमानवहन (संशोधन) अधिनियम, 2022
    4. वायुयान वस्तुओं में हित संरक्षण अधिनियम, 2023
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024

  82. प्र.82Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्‍थान पर आएगा? SWD 9 HLS 12 WAH 16 LPW 21 ?
    1. AEL 27
    2. AKM 32
    3. KDT 27
    4. CIK 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — AEL 27

  83. प्र.83Mathematics
    दो ट्रेनें 130 km/hr और 70 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक ट्रेन की लंबाई 130 m है। दोनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पार करने में 14 सेकंड का समय लगता है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (m में) (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 647.78
    2. 650.67
    3. 646.47
    4. 649.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 647.78

  84. प्र.84Mathematics
    (-9) - (-56) ÷ (-14) + (-3) × 7 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. -34
    2. -33
    3. -37
    4. -36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -34

  85. प्र.85General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा अधात्वि क (non-metallic) प्राकृतिक संसाधन है?
    1. तांबा
    2. सोना
    3. लौह अयस्क
    4. चूना पत्थर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चूना पत्थर

  86. प्र.86Mathematics
    रोहित द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई कोई धनराशि 6 वर्षों में दोगुनी हो जाती है जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। कितने वर्षों में वह धनराशि स्वयं की सोलह गुनी हो जाएगी?
    1. 12
    2. 24
    3. 48
    4. 96
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24

  87. प्र.87Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्क पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ कस्बे, जिले हैं। कोई भी जिला, राज्य नहीं है। कोई भी राज्य, शहर नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी कस्बा, राज्य नहीं है। (II) कोई भी जिला, शहर नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  88. प्र.88Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : MIN :: RNS : %
    1. # = OKP , % = PLR
    2. # = OKP , % = PMQ
    3. # = OKP , % = PLQ
    4. # = OKO , % = PLQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = OKP , % = PLQ

  89. प्र.89Mathematics
    1. 4.5
    2. 4
    3. 4.25
    4. 3.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4.5

  90. प्र.90General Awareness
    फूड फॉर वर्क प्रोग्राम ( Food for Work Programme) का उद्देश्य पिछड़े जिलों के ग्रामीण गरीबों को क्या प्रदान करना है?
    1. विदेश में निःःशुल्क शिक्षा और प्रशिक्षण
    2. निःःशुल्क बिजली और जल की आपूर्ति
    3. अनुपूरक मजदूरी रोजगार
    4. निजी स्वास्थ्य योजनाओं तक पहुंच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुपूरक मजदूरी रोजगार

  91. प्र.91Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक ही भवन के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। भवन में सबसे नीचे वाले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। D के ऊपर केवल एक व्यक्ति रहता है। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। F, B के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। E, D के ऊपर नहीं रहता है। C के नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. पांच
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पांच

  92. प्र.92Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D + F – G ÷ H x J’ है, तो D का J से क्या संबंध है?
    1. पत्नी के पिता के भाई की पत्नी
    2. पत्नी के पिता के भाई की पुत्री
    3. पत्नी की माता के भाई की पत्नी
    4. पत्नी की माता के भाई की पुत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पत्नी के पिता के भाई की पुत्री

  93. प्र.93Mathematics
    कर्मचारियों की संख्या में कमी के कारण एक कारखाने में उत्पादन 52% कम हो जाता है। उत्पादन को मूल स्तर पर वापस लाने के लिए कार्य-घंटों में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  94. प्र.94Mathematics
    निम्नलिखित में से नेताओं का कौन-सा युग्‍म, 1916 के लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर करने से घनिष्ठ रूप से संबंधित था?
    1. बाल गंगाधर तिलक और मुहम्मद अली जिन्ना
    2. दादाभाई नौरोजी और सुरेंद्रनाथ बनर्जी
    3. गोपाल कृष्ण गोखले और एनी बेसेंट
    4. लाला लाजपत राय और बिपिन चंद्र पाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बाल गंगाधर तिलक और मुहम्मद अली जिन्ना

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, कक्ष ताप पर गैस अवस्था में होता है और आवर्त सारणी के ग्रुप 17 से संबंधित है?
    1. फ्लुओरीन (Fluorine)
    2. ब्रोमीन (Bromine)
    3. ऐस्टेटीन (Astatine)
    4. आयोडीन (Iodine)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फ्लुओरीन (Fluorine)

  96. प्र.96General Awareness
    MS-एक्सेल में, यदि सेल A1, A2 और A3 में क्रमशः 2, 3 और 2 मान हैं, तो सूत्र =A1*A2 + A2/A3 का परिणाम क्या होगा?
    1. 9
    2. 8
    3. 6
    4. 7.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.5

  97. प्र.97Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) R # L ? V ! M S + N - $ O T * P / < Q U (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक और प्रतीक है?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  98. प्र.98General Awareness
    खाना पकाते समय यदि बर्तन की बाह्य सतह काली हो जाए, तो यह क्या इंगित करता है?
    1. ईंधन का दहन अपूर्ण है।
    2. ईंधन पूर्णत: जल गया है।
    3. अंदर का भोजन अधपका है।
    4. ईंधन में नमी उपस्थि त है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ईंधन का दहन अपूर्ण है।

  99. प्र.99Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मौसम और जलवायु के बीच अंतर को सर्वोत्तम रूप में स्पष्ट करता है?
    1. मौसम दीर्घकालिक रुझानों को संदर्भित करता है; जलवायु अल्पकालिक परिवर्तनों को संदर्भित करती है।
    2. मौसम अल्पकालिक परिवर्तनों को संदर्भित करता है; जलवायु दीर्घकालिक पैटर्न को संदर्भित करती है।
    3. मौसम और जलवायु पूर्ण रूप से समान परिघटना है।
    4. मौसम प्रकृति में स्थायी होता है; जलवायु अस्थायी होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मौसम अल्पकालिक परिवर्तनों को संदर्भित करता है; जलवायु दीर्घकालिक पैटर्न को संदर्भित करती है।

  100. प्र.100Mathematics
    1. 4
    2. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123314152627483921031141221321441531631731811912042112242332422532622712832923023143243313433523623723813934034134214344424534634744824935025125235335445525645715815936036146226336416516636736846947027147217317437517627737817948038118218318418548628738838919039139229339419519649729819921002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 मार्च 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner