1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 16 जून 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 16 जून 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

16 जून 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 21 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
16 जून 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    वह राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए जिस पर 16% वार्षिक ब्‍याज दर से 3 वर्षों में साधारण ब्याज के रूप में ₹1,320 प्राप्त होंगे?
    1. 633.6
    2. 1,375
    3. 2,750
    4. 5,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2,750

  2. प्र.2Mathematics
    एक समांतर चतुर्भुज में एक कोण 70° है। अन्य तीन कोणों का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 70°, 90°, 110°
    2. 70°, 110°, 110°
    3. 70°, 70°, 70°
    4. 110°, 110°, 110°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 70°, 110°, 110°

  3. प्र.3Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 15 और 225 हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म वे संख्याएँ हो सकते हैं?
    1. 45 और 75
    2. 15 और 75
    3. 25 और 65
    4. 25 और 135
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45 और 75

  4. प्र.4Mathematics
    A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 4:5 है। यदि 8 वर्ष बाद A की आयु 32 वर्ष होगी, तो B की वर्तमान आयु कितनी होगी?
    1. 30 वर्ष
    2. 28 वर्ष
    3. 34 वर्ष
    4. 32 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 वर्ष

  5. प्र.5Mathematics
    एक दुकानदार, A को एक वस्तु 20% के लाभ पर बेचता है। A उसे B को 25% के लाभ पर बेचता है। यदि B इसके लिए ₹3,000 का भुगतान करता है, तो दुकानदार के लिए वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
    1. ₹2,000
    2. ₹2,080
    3. ₹2,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,000

  6. प्र.6Mathematics
    3, 7, 11, ..., 51 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 27
    2. 23
    3. 35
    4. 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 27

  7. प्र.7Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  8. प्र.8Mathematics
    एक दुकानदार ने एक वाशिंग मशीन का मूल्य ₹24,000 अंकित किया। एक त्योहार के दौरान, उसने 20% की छूट दी तथा उसके बाद ₹800 और कम करके बेच दिया। वाशिंग मशीन का अंतिम विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹18,400
    2. ₹17,600
    3. ₹19,200
    4. ₹18,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹18,400

  9. प्र.9Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 44 है और उनका गुणनफल 228 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 32
    2. 37
    3. 36
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 32

  10. प्र.10Mathematics
    तीन मित्रों - अमित, बाला और चेतन की बचत का अनुपात 5 : 7 : 9 है। यदि बाला की बचत, अमित की बचत से ₹3,600 अधिक है, तो चेतन की कुल बचत कितनी है?
    1. ₹16,600
    2. ₹16,200
    3. ₹16,800
    4. ₹16,400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹16,200

  11. प्र.11Mathematics
    एक 30 मीटर ऊँची इमारत पर एक ऊर्ध्वाधर संचार टावर लगा हुआ है। इमारत से 70 मीटर की दूरी पर स्थि त एक बिंदु से, टावर के ऊपरी और निचले सिरे के उन्नयन कोण क्रमशः 30° और 60° हैं। टावर की ऊँचाई (m में) कितनी है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  12. प्र.12Mathematics
    एक कंपनी का राजस्व पहले वर्ष में 20% बढ़ जाता है, दूसरे वर्ष में 10% घट जाता है और तीसरे वर्ष में 15% बढ़ जाता है। तीन वर्षों में राजस्व में समग्र प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
    1. 23.2% की वृद्धि
    2. 25.2% की वृद्धि
    3. 24.2% की वृद्धि
    4. 26.2% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24.2% की वृद्धि

  13. प्र.13Mathematics
    एक टंकी दो नलों - C और D के माध्यम से क्रमशः 54 मिनट और 81 मिनट में भर जाती है। टंकी के तल में एक निकास नल E भी है। यदि तीनों नलों को एक साथ खोला जाता है, तो टंकी 108 मिनट में भर जाती है। निकास नल E अकेले टंकी को कितने मिनट में (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) खाली कर सकता है?
    1. 49.24
    2. 42.06
    3. 46.29
    4. 45.64
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 46.29

  14. प्र.14Mathematics
    36 और 48 के तृतीयानुपाती तथा 49 और 64 के तृतीयानुपाती का अनुपात क्या है?
    1. 16:25
    2. 49:64
    3. 38:41
    4. 3:5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 49:64

  15. प्र.15Mathematics
    यदि ₹5,000 की धनराशि को 8% वार्षिक ब्याज दर (वार्षिक रूप से संयोजित) से चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है, तो 2 वर्ष बाद अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
    1. ₹832
    2. ₹816
    3. ₹800
    4. ₹840
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹832

  16. प्र.16Mathematics
    दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 13 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 13 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
    1. 2
    2. 1
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  17. प्र.17Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 11 से विभाज्य है?
    1. 447255
    2. 869756
    3. 978626
    4. 112044
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 978626

  18. प्र.18Mathematics
    दो ट्रेनें P और Q की लंबाई क्रमशः 200 m और 300 m है। पीछे से आ रही तेज़ ट्रेन, समान दिशा में चलते हुए, धीमी ट्रेन को ओवरटेक करने में 48 सेकंड का समय लेती है। जब वे विपरीत दिशाओं से एक-दूसरे की ओर आती हैं, तो वे 20 सेकंड में एक-दूसरे को पार कर जाती हैं। तेज़ ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 62.75 km/h
    2. 63.75 km/h
    3. 60.75 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 63.75 km/h

  19. प्र.19Mathematics
    एक दुकानदार दो प्रकार की नोटबुक खरीदता है। पहली प्रकार की 3 नोटबुक और दूसरी प्रकार की 5 नोटबुक की कुल कीमत ₹420 है। दूसरी प्रकार की एक नोटबुक की कीमत, पहली प्रकार की एक नोटबुक की कीमत से ₹20 अधिक है। पहली प्रकार की एक नोटबुक की कीमत क्या है?
    1. ₹45
    2. ₹42
    3. ₹40
    4. ₹48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹40

  20. प्र.20Mathematics
    पांच संख्याओं का औसत 24 है। यदि इनमें से चार संख्याएँ 18, 20, 25 और 27 हैं, तो पाँचवीं संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 30
    2. 32
    3. 35
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30

  21. प्र.21Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  22. प्र.22Mathematics
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  23. प्र.23Mathematics
    यदि किसी माता और उसकी पुत्री की उम्र के बीच का अंतर 24 वर्ष है, और उनकी उम्र का योग 52 वर्ष है, तो माता की उम्र (वर्षों में) कितनी है?
    1. 38
    2. 36
    3. 28
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 38

  24. प्र.24Mathematics
    एक वस्तु को 10% और 20% की दो क्रमिक छूटों पर बेचा जाता है। इसके मूल्य में हुई नेट प्रतिशत कमी कितनी है?
    1. 34%
    2. 28%
    3. 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 28%

  25. प्र.25Mathematics
    संख्याओं 7, 12.4 और 1 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 440
    2. 442
    3. 434
    4. 441
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 434

  26. प्र.26Mathematics
    1. 730
    2. 636
    3. 704
    4. 676
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 704

  27. प्र.27Mathematics
    एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 27% और 39% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 39%, 7% और 40% की क्रमिक छूट (C) पहले 9 खिलौनों पर 26% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 13% की छूट (D) 9 खिलौने खरीदने पर 7 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 9 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
    1. A
    2. C
    3. D
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C

  28. प्र.28Mathematics
    1. 1.5
    2. 1.4
    3. 1.6
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.6

  29. प्र.29Mathematics
    20 cm त्रिज्या वाले एक बेलनाकार टैंक में 10 cm की ऊंचाई तक जल भरा है। यदि 30 ठोस गोले, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 7 cm है, जल में पूरी तरह से डुबोए जाएं, तो जल स्तर में कितनी वृद्धि (cm में) होगी? (π = 3.14 का उपयोग कीजिए)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  30. प्र.30Mathematics
    एक दुकानदार क्रय मूल्य पर चावल बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत वजन का उपयोग करके 25% का लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर वह वास्तव में कितना चावल देता है?
    1. 850 gm
    2. 900 gm
    3. 800 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 800 gm

  31. प्र.31General Awareness
    सूर्य और पृथ्वी के बीच विशाल रिक्त आकाश (vast empty space) के बावजूद, ऊष्मा स्थानांतरण की कौन-सी पद्धति पृथ्वी को गर्म करने में सूर्य को सक्षम बनाती है?
    1. रोधन
    2. विकिरण
    3. संवहन
    4. चालन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विकिरण

  32. प्र.32General Awareness
    वह कौन-सा महाद्वीप है जिसकी विशाल बर्फ की चादरों के कारण औसत ऊँचाई सबसे अधिक है?
    1. अफ्रीका
    2. अंटार्कटिका
    3. दक्षिण अमेरिका
    4. यूरोप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अंटार्कटिका

  33. प्र.33General Awareness
    कौन-सी युक्ति , प्रोसेसिंग, मेमोरी और इनपुट/आउटपुट घटकों को एक संहत एकक में एकीकृत करने के लिए अभिकल्पि त की गई है?
    1. मदरबोर्ड (Motherboard)
    2. माइक्रोकंट्रोलर (Microcontroller)
    3. माइक्रो बोर्ड (Micro Board)
    4. सिस्टम बस (System Bus)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — माइक्रोकंट्रोलर (Microcontroller)

  34. प्र.34General Awareness
    भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस वर्ष किया गया था?
    1. 2022
    2. 2015
    3. 2018
    4. 2020
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2022

  35. प्र.35General Awareness
    1991 के आर्थिक संकट ने सुधारों के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य किया। भारत के 1991 के आर्थिक संकट का मुख्य कारण क्या था?
    1. तेल की कीमतों में गिरावट
    2. स्वर्ण भंडार में वृद्धि
    3. कृषि अधिशेष
    4. उच्च राजकोषीय और चालू खाता घाटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उच्च राजकोषीय और चालू खाता घाटा

  36. प्र.36General Awareness
    दिसंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस न्यायालय ने 26 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया है और अपनी शीतकालीन छुट्टियों (Winter Vacation) की शुरुआत उसी तिथि से आगे बढ़ा दी है?
    1. गुवाहाटी उच्च न्यायालय
    2. मद्रास उच्च न्यायालय
    3. इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    4. दिल्ली उच्च न्यायालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली उच्च न्यायालय

  37. प्र.37General Awareness
    भारत में, सूती वस्त्र उत्पादन और लोहा एवं इस्पात निर्माण जैसी गतिविधियां किस क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं?
    1. द्वितीयक क्षेत्र
    2. प्राथमिक क्षेत्र
    3. तृतीयक क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — द्वितीयक क्षेत्र

  38. प्र.38General Awareness
    कर्नाटक में कुद्रेमुख किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
    1. लौह अयस्क
    2. मैंगनीज
    3. कॉपर
    4. बॉक्साइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लौह अयस्क

  39. प्र.39General Awareness
    जनवरी 2025 में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक कहाँ आयोजित की गई?
    1. कोपेनहेगन, डेनमार्क
    2. ओस्लो, नॉर्वे
    3. दावोस-क्लोस्टर्स, स्वि ट्ज़रलैंड
    4. स्टॉकहोम, स्वीडन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दावोस-क्लोस्टर्स, स्वि ट्ज़रलैंड

  40. प्र.40General Awareness
    किस प्रमुख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने बंगाल पर नियंत्रण प्राप्त किया था?
    1. वांडीवाश का युद्ध
    2. प्लासी का युद्ध
    3. बक्सर का युद्ध
    4. पानीपत का युद्ध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्लासी का युद्ध

  41. प्र.41General Awareness
    निम्नलिखित में से किस राज्य में बटेश्वर मेला प्रायः दीपावली से कुछ दिन पहले लगभग तीन सप्ताह की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है?
    1. छत्तीसगढ़
    2. मध्य प्रदेश
    3. उत्तर प्रदेश
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर प्रदेश

  42. प्र.42General Awareness
    गगनयान मिशन से 2025 में सैफरान इंडिया (Safran India) के राजस्व में ~70% की वृद्धि होने की अपेक्षा थी, जो किस पहल के अनुरूप है?
    1. स्कि लिंग भारत
    2. डिजिटल इंडिया
    3. क्लीन एनर्जी पुश
    4. मेक इन इंडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मेक इन इंडिया

  43. प्र.43General Awareness
    निम्नलिखित में से किस पुष्यभूति शासक ने हूणों को परास्त करके अपनी स्थि ति को सुदृढ़ किया था?
    1. प्रभाकरवर्धन
    2. हर्षवर्द्धन
    3. नरवर्धन
    4. राज्यवर्धन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रभाकरवर्धन

  44. प्र.44General Awareness
    सकल नामांकन अनुपात की अवधारणा __________ से संबंधित है।
    1. शिक्षा क्षेत्र
    2. स्वास्थ्य क्षेत्र
    3. परिवहन क्षेत्र
    4. बैंकिं ग क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शिक्षा क्षेत्र

  45. प्र.45General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी, पवन क्रि या द्वारा निर्मित एक निक्षेपण भू-आकृति है?
    1. बरखान (Barchan)
    2. यारडांग (Yardang)
    3. इन्सेलबर्ग (Inselberg)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बरखान (Barchan)

  46. प्र.46General Awareness
    दिसंबर 2024 में भारतीय रिज़र्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1. संजय मल्होत्रा
    2. माइकल पात्रा
    3. रघुराम राजन
    4. पूनम गुप्ता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संजय मल्होत्रा

  47. प्र.47General Awareness
    किस एल्बम के कारण प्रसिद्ध भारतीय वायलिन वादक डॉ. एल. सुब्रमण्यम को 1981 में ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?
    1. वेस्ट मीट्स ईस्ट (West Meets East)
    2. इटरनल मेलोडीज़ (Eternal Melodies)
    3. म्यूजिक फेस्टि वल ऑफ इंडिया (Music Festival of India)
    4. फैंटेटेसी विद ट्रुथ (Fantasy With Truth)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फैंटेटेसी विद ट्रुथ (Fantasy With Truth)

  48. प्र.48General Awareness
    फरवरी 2026 में इजराइल की संसद द्वारा निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया?
    1. स्पेन
    2. बेल्जि यम
    3. भारत
    4. लक्ज़मबर्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  49. प्र.49General Awareness
    1920 के कलकत्ता अधिवेशन में गांधीजी द्वारा अपनाई गई असहयोग नीति का मुख्य भाग कौन-सा उपाय था?
    1. परिषदों में सुधारों के लिए बातचीत करने हेतु विधायी सीटों को स्वीकार करना
    2. साम्राज्यवादी आर्थिक नीतियों को प्रभावित करने के लिए व्यापारिक वार्ताओं में भागीदारी
    3. खादी को अपनाने के साथ-साथ स्कूलों, अदालतों और परिषदों का बहिष्कार
    4. औपनिवेशिक भर्ती का विरोध करने के लिए सशस्त्र ग्राम रक्षकों की स्थापना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — खादी को अपनाने के साथ-साथ स्कूलों, अदालतों और परिषदों का बहिष्कार

  50. प्र.50General Awareness
    विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में, जब डेडिकेटेड पावर सेवर प्लान सक्रि य होता है, तो ऑपरेटिंग सिस्टम महत्वपूर्ण रूप से एनर्जी सेव करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक तकनीकी तंत्र नियोजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप सिस्टम के रिस्पॉन्स और परफॉर्मेंस में उल्लेखनीय कमी आती है?
    1. CPU के सबसे तेज मेमोरी घटकों द्वारा खपत की जाने वाली पावर को कम करने के लिए प्रत्येक कुछ सेकंड में कैश मेमोरी (cache memory) को तेजी से खाली करना
    2. ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) को पूरी तरह से निष्क्रि य करना और डिस्प्ले रेंडरिंग के सभी कार्यों को GPU पर स्थानांतरित करना
    3. अधिकतम गणना क्षमता (computational capacity) और तापीय उत्सर्जन (thermal output) को सीमित करने के लिए अधिकतम प्रोसेसर स्थि ति (क्लॉक स्पीड/फ़्रीक्वेंसी) को कम करना
    4. हार्ड डिस्क का स्पि न-डाउन टाइम (spin-down time) बढ़ाना, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्राइव निष्क्रि य रहे और इसमें शून्य मैकेनिकल पावर की खपत हो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अधिकतम गणना क्षमता (computational capacity) और तापीय उत्सर्जन (thermal output) को सीमित करने के लिए अधिकतम प्रोसेसर स्थि ति (क्लॉक स्पीड/फ़्रीक्वेंसी) को कम करना

  51. प्र.51General Awareness
    भारत के संविधान के अनुसार, ________ राज्य का विधितः प्रमुख होता है।
    1. राज्यपाल
    2. शिक्षा मंत्री
    3. मुख्यमंत्री
    4. उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राज्यपाल

  52. प्र.52General Awareness
    केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    1. 1990
    2. 1995
    3. 1985
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1985

  53. प्र.53General Awareness
    भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, आपात स्थि ति के दौरान भाग III द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन के निलंबन का प्रावधान करता है?
    1. अनुच्छेद 359
    2. अनुच्छेद 357
    3. अनुच्छेद 358
    4. अनुच्छेद 356
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 359

  54. प्र.54General Awareness
    जगन्नाथ मंदिर की वास्तुकला शैली मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस परंपरा से संबंधित है?
    1. वेसर शैली
    2. कलिंग शैली
    3. होयसल शैली
    4. द्रविड़ शैली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कलिंग शैली

  55. प्र.55General Awareness
    वह कौन सा शब्द है जो प्रति इकाई क्षेत्रफल में प्रति सेकंड प्राप्त ध्वनि ऊर्जा का वर्णन करता है?
    1. प्रतिध्वनि
    2. आवृत्ति
    3. तीव्रता
    4. तारत्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीव्रता

  56. प्र.56General Awareness
    रवि शंकर किस शास्त्रीय वाद्य यंत्र को बजाने में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं?
    1. सरोद
    2. बांसुरी
    3. तबला
    4. सितार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सितार

  57. प्र.57General Awareness
    निम्नलिखित में से किस सूत्र का उपयोग करके विद्युत ऊर्जा की गणना की जा सकती है?
    1. ऊर्जा = शक्ति ÷ समय
    2. ऊर्जा = शक्ति × समय
    3. ऊर्जा = वोल्टेज × धारा
    4. ऊर्जा = धारा × प्रतिरोध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऊर्जा = शक्ति × समय

  58. प्र.58General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमाण यह दर्शाता है कि मध्यजीवी युग (Mesozoic era) के दौरान महान भारतीय रेगिस्तान कभी समुद्र के नीचे था?
    1. काली मृदा की उपस्थि ति
    2. ज्वालामुखीय राख की परतें
    3. हिमनदीय निक्षेप
    4. समुद्री निक्षेप और लकड़ी के जीवाश्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समुद्री निक्षेप और लकड़ी के जीवाश्म

  59. प्र.59General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन कलिंग के चेदि (महामेघवाहन) वंश का शासक था?
    1. गौतमीपुत्र सातकर्णी (Gautamiputra Satakarni)
    2. पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga)
    3. खारवेल (Kharavela)
    4. कनिष्क (Kanishka)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — खारवेल (Kharavela)

  60. प्र.60General Awareness
    "सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय" किस क्रांति से लिया गया है?
    1. फ्रांांसीसी क्रांांति
    2. अमेरिकी क्रांांति
    3. गौरवपूर्ण क्रांांति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  61. प्र.61General Awareness
    20-सूत्री आर्थिक कार्यक्रम मूल रूप से 1975 में मुख्य रूप से किस उद्देश्य हेतु शुरू किया गया था?
    1. व्यापार नीतियों के उदारीकरण के लिए
    2. सरकारी उधार में कटौती करने के लिए
    3. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए
    4. सामाजिक-आर्थिक सुधारों में तेजी लाने के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सामाजिक-आर्थिक सुधारों में तेजी लाने के लिए

  62. प्र.62General Awareness
    आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति यों के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) कितना था?
    1. 42.5%
    2. 48.5%
    3. 52.5%
    4. 50.1%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 52.5%

  63. प्र.63General Awareness
    किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया कि संसद भारतीय संविधान की 'मूल संरचना' में परिवर्तन नहीं कर सकती है?
    1. मिनर्वा मिल्स मामला
    2. गोलकनाथ मामला
    3. शंकरी प्रसाद मामला
    4. केशवानंद भारती मामला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केशवानंद भारती मामला

  64. प्र.64General Awareness
    इनमें से कौन-सा कीबोर्ड शॉर्टकट चयनित टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को कॉपी करने के लिए उपयोग किया जाता है?
    1. Ctrl + C
    2. Ctrl + S
    3. Ctrl + V
    4. Ctrl + F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Ctrl + C

  65. प्र.65General Awareness
    भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान लाया गया था?
    1. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना
    2. वायसराय पद की समाप्ति
    3. सभी भारतीयों के लिए सार्वभौमिक मताधिकार
    4. मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल की शुरूआत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल की शुरूआत

  66. प्र.66General Awareness
    यदि आप किसी परिपथ में प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा मापते हैं, तो परिणाम को रिकॉर्ड करने के लिए आप किस SI मात्रक का उपयोग करेंगे?
    1. ओम
    2. कूलॉम
    3. वोल्ट
    4. एम्पि यर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कूलॉम

  67. प्र.67General Awareness
    विंडोज 11 में प्रोग्रामों को खुला रखते हुए पॉवर बचाने के लिए कंप्यूटर को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए किस ऑप्‍शन का उपयोग किया जाता है?
    1. Restart
    2. Shut Down
    3. Hibernate
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Hibernate

  68. प्र.68General Awareness
    अक्टूबर 2025 में, किस देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगवा (Grand Order of Mugunghwa)' प्रदान किया?
    1. दक्षिण कोरिया
    2. जापान
    3. भूटान
    4. चीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण कोरिया

  69. प्र.69General Awareness
    भारत के संविधान की 11वीं अनुसूची में ________ सूचीबद्ध हैं।
    1. नगर पालिकाओं के लिए 18 विषय
    2. समवर्ती सूची विषय
    3. मौलिक कर्तव्य
    4. पंचायतों के लिए 29 विषय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पंचायतों के लिए 29 विषय

  70. प्र.70General Awareness
    SDG सूचकांक 2025 में, भारत ने निम्नलिखित स्कोर में से कौन-सा स्कोर प्राप्त किया है?
    1. 72.3
    2. 61.5
    3. 57.0
    4. 67.0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 67.0

  71. प्र.71Reasoning
    छह बॉक्स R, S, T, U, V और X एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। S के नीचे केवल एक बॉक्स को रखा गया है। U के ऊपर केवल एक बॉक्स को रखा गया है। U और V के बीच केवल एक बॉक्स को रखा गया है। T को S के ठीक नीचे रखा गया है। R को X के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। X और T के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  72. प्र.72Reasoning
    सात व्यक्ति H, I, J, K, W, Y और Z, एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। K, Z के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। J के दाईं ओर से गिनती करने पर, J और K के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। H, W के बाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। Y के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. H
    2. W
    3. I
    4. K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — W

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A = B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A K * L @ G’ है, तो W का G से क्या संबंध है?
    1. पत्नी के पिता की बहन का पुत्र
    2. बहन का पुत्र
    3. पिता की बहन का पुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पत्नी के पिता की बहन का पुत्र

  74. प्र.74Reasoning
    यदि संख्या 3219854 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक का भी नहीं
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 25 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, विनायक दाएं छोर से 13वें स्थान पर है। यदि उत्कर्ष, विनायक के बाएं से चौथे स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से उत्कर्ष का स्थान क्या होगा?
    1. आठवां
    2. चौथा
    3. नौवां
    4. छठा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नौवां

  76. प्र.76Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
    1. RON
    2. LIH
    3. YVU
    4. CAY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CAY

  77. प्र.77Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? FEL 17, KIQ 21, PMV 25, UQA 29, ?
    1. ZVG 33
    2. ZUF 33
    3. YUF 32
    4. YVG 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ZUF 33

  78. प्र.78Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। LG - OJ - QS OJ - RM - TV
    1. JD - LG - NO
    2. JD - LH - NO
    3. ID - LG - NP
    4. ID - LG - NO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ID - LG - NP

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 8 2 6 6 3 1 8 6 4 2 2 8 4 3 4 9 9 3 7 4 6 1 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  80. प्र.80Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'PWEA' को '90' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'QAMT' को '102' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'LJCV' का कूट क्या होगा?
    1. 97
    2. 86
    3. 94
    4. 91
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 94

  81. प्र.81Reasoning
    मिस्टर वासु बिंदु A से शुरू करते हैं और पश्चिम दिशा की ओर 25 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, 15 km ड्राइव करते हैं, बाएं मुड़ते हैं और 51 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, 28 km ड्राइव करते हैं, बाएं मुड़ते हैं और 14 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 6 km ड्राइव करते हैं। वह अंत में दाएं मुड़ते हैं, 12 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 9 km, पश्चिम दिशा की ओर
    2. 10 km, पूर्व दिशा की ओर
    3. 7 km, दक्षिण दिशा की ओर
    4. 8 km, उत्तर दिशा की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7 km, दक्षिण दिशा की ओर

  82. प्र.82Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (18, 6, 217) (21, 6, 253)
    1. (24, 6, 287)
    2. (22, 5, 220)
    3. (23, 4, 185)
    4. (23, 6, 276)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (23, 4, 185)

  83. प्र.83Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. JB - DN
    2. DV - PH
    3. TL - NX
    4. NF - HR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DV - PH

  84. प्र.84Reasoning
    अमृता, बबलू की बहन है। बबलू, दीपक का भाई है। दीपक, मालती का पुत्र है और मालती, लखन की पत्नी है। नेहल, लखन का भाई है। नेहल का अमृता से क्या संबंध है?
    1. पुत्र
    2. पिता का भाई
    3. भाई
    4. माता का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पिता का भाई

  85. प्र.85Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? MLJ HGE CBZ XWU ?
    1. SQO
    2. SRP
    3. STV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SRP

  86. प्र.86Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 56 57 ? 70 86 111
    1. 61
    2. 64
    3. 62
    4. 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 61

  87. प्र.87Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से MKPT का संबंध QOTX से है। उसी प्रकार, ENSU का संबंध IRWY से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, DHGR का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. HDRG
    2. QEIY
    3. FJIT
    4. HLKV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HLKV

  88. प्र.88Reasoning
    संख्या 8254316 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक भी नहीं
    2. एक
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  89. प्र.89Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) X P S A D U G L O E J F K I M C R T Q (दाएं) शृंखला के दाएं छोर से पांचवें अक्षर और बाएं छोर से तीसरे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर हैं?
    1. छह
    2. चार
    3. सात
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  90. प्र.90Reasoning
    सात व्यक्ति P1, P2, P3, P4, P5, P6 और P7, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P5, P6 के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। P6 के दाईं ओर से जांच करने पर, P1 और P6 के बीच ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। P2 और P1 के ठीक बीच में P3 बैठा है। P4 और P5 के ठीक बीच में P7 बैठा है। P6 के बाईं ओर से जांच करने पर, P4 और P6 के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  91. प्र.91Reasoning
    यदि संख्या 3184657 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. दो
    2. एक का भी नहीं
    3. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  92. प्र.92Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ पावर सॉ, छेनी हैं। कुछ छेनी, रिंच हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पावर सॉ, रिंच हैं। निष्कर्ष (II): कोई भी पावर सॉ, रिंच नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  93. प्र.93Reasoning
    सात बॉक्स, G, H, I, J, L, M और N, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। बॉक्स I को सबसे ऊपर से तीसरे स्थान पर रखा गया है। बॉक्स N को सबसे नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। N और J के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। I और H के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स M को L के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। सबसे नीचे किस बॉक्स को रखा गया है?
    1. L
    2. H
    3. J
    4. I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H

  94. प्र.94Reasoning
    दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? Q18N O23P M28R K33T ?
    1. J36V
    2. I38V
    3. J40U
    4. I38U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I38V

  95. प्र.95Reasoning
    एक निश्चित तर्क के अनुसार, DO 9 का संबंध FL -5 से है। इसी प्रकार, EQ 3 का संबंध GN -11 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए KH 6 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. GY -11
    2. ME -8
    3. NI -14
    4. IE -7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ME -8

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 8 ? 29 50 78 113
    1. 14
    2. 15
    3. 18
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  97. प्र.97Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘rest restores energy’ को ‘rk fj mg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘positive energy attracts’ को ‘tw es fj’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘energy’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. es
    2. mg
    3. rk
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  98. प्र.98Reasoning
    दी गई संख्या श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय हैं। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) 3 5 1 5 9 5 3 4 6 4 8 5 1 3 2 9 6 6 6 3 6 8 7 (दाएँ) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक सम अंक भी है?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  99. प्र.99Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कोई भी रेस कार, ट्रैक्टर नहीं है। कुछ ट्रैक्टर, ट्रेन हैं। निष्कर्ष 1: कोई भी रेस कार, ट्रेन नहीं है। निष्कर्ष 2: कुछ रेस कार, ट्रेन हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  100. प्र.100Reasoning
    वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
    1. DGI
    2. UXZ
    3. LOQ
    4. ZDE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZDE

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322314151617181911021121231331421511621731821932012122222312422532632722832913033123223323413543643713813934024134244314414514614744834935035115235315425535645725845936046146236346416546626736816947047137227317447537647727837928038138238328428528618748848949019139229329429529629749839941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 16 जून 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner