1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 7 अगस्त 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 7 अगस्त 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

7 अगस्त 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
7 अगस्त 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम समर्थन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. कुल सदस्यता का बहुमत तथा दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थि ति और मतदान
    2. सदन की कुल सदस्यता का दो-तिहाई बहुमत
    3. लोकसभा सदस्यों का साधारण बहुमत तथा दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों की उपस्थि ति और मतदान
    4. सभी संसद सदस्यों का सर्वसम्मति से मत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कुल सदस्यता का बहुमत तथा दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थि ति और मतदान

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी क्रि या रीसायकल बिन को बायपास करते हुए MS Windows सिस्टम से किसी फ़ाइल को स्थायी रूप से डिलीट कर देगी?
    1. फ़ाइल को रीसायकल बिन तक खींच कर लाना
    2. Delete की प्रेस करना
    3. फाइल सिलेक्‍ट करना और Shift + Delete की प्रेस करना
    4. फाइल पर राइट-क्लि क करना और 'Delete' सिलेक्‍ट करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फाइल सिलेक्‍ट करना और Shift + Delete की प्रेस करना

  3. प्र.3General Awareness
    न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी का ऐतिहासिक निर्णय निम्नलिखित में से कौन-सा है, जिनकी आधिकारिक सेवानिवृत्ति जून 2025 को निर्धारित है?
    1. बिना मुहर लगे विवाचन समझौते की वैधता
    2. POCSO एक्ट पर फैसला
    3. इच्छामृत्यु और सम्मानपूर्वक मरने का अधिकार
    4. अनुच्छेद 370 को निराकरण करने को चुनौती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — POCSO एक्ट पर फैसला

  4. प्र.4General Awareness
    निम्न जातियों के साथ भेदभाव के विरुद्ध, विशाल आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाज सुधारक नारायण गुरु किस राज्य से थे?
    1. केरल
    2. आंध्र प्रदेश
    3. मध्य प्रदेश
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केरल

  5. प्र.5General Awareness
    भाबर क्षेत्र (Bhabar region) विशाल मैदानों के किस भाग में स्थि त है?
    1. ब्रह्मपुत्र बेसिन के किनारे (Along the Brahmaputra basin)
    2. हिमालय के गिरिपाद के आसन्न (Adjacent to the foothills of the Himalayas)
    3. तराई के ठीक दक्षिण में (Just south of the Terai)
    4. सिंधु मैदान के पश्चिम में (West of Indus plain)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिमालय के गिरिपाद के आसन्न (Adjacent to the foothills of the Himalayas)

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार 13 और 14 मार्च 2025 को मनाया गया?
    1. होली
    2. ईद-उल-फितर
    3. रक्षाबंधन
    4. दिवाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — होली

  7. प्र.7General Awareness
    भौगोलिक दृष्टि से भूटान चार क्षेत्रों में विभाजित है। निम्नलिखित में से कौन-सा उन प्रभागों का नाम नहीं है?
    1. पश्चिमी
    2. दक्षिणी
    3. पूर्वी
    4. उत्तरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तरी

  8. प्र.8General Awareness
    21 मई 2025 को, दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) को किन दो प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहलों के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया?
    1. फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छ भारत अभियान
    2. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और आयुष्मान आरोग्य मंदिर
    3. नेशनल हेल्थ स्टैक और ई-संजीवनी
    4. PM-JAY और राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और आयुष्मान आरोग्य मंदिर

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से किस कटिबंध में पूरे वर्ष सूर्य की ऊर्ध्वाधर किरणें प्राप्त होती हैं?
    1. शीत कटिबंध
    2. उष्ण कटिबंध
    3. ध्रुवीय कटिबंध
    4. शीतोष्ण कटिबंध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उष्ण कटिबंध

  10. प्र.10General Awareness
    सकल नामांकन अनुपात (GER) कभी-कभी 100% से अधिक क्योंों हो सकता है?
    1. ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के विलय के कारण
    2. आधिकारिक आयु वर्ग से बाहर के शिक्षार्थियों के नामांकन के कारण
    3. स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शामिल करने के कारण
    4. जनगणना डेटा में त्रुटियों के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आधिकारिक आयु वर्ग से बाहर के शिक्षार्थियों के नामांकन के कारण

  11. प्र.11General Awareness
    जिला न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायपालिका पर नियंत्रण निम्नलिखित में से किसके पास है?
    1. उच्च न्यायालय
    2. राज्य सरकार
    3. भारत के राष्ट्रपति
    4. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उच्च न्यायालय

  12. प्र.12General Awareness
    खतरनाक अपशिष्टों के सीमापार आवागमन के नियंत्रण और उनके निपटान पर बेसल कन्वेंशन (Basel Convention) कब अपनाया गया था?
    1. 1995
    2. 1993
    3. 1989
    4. 1991
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1989

  13. प्र.13General Awareness
    'कुंडारा उद्घोषणा', जिसमें खुले तौर पर अंग्रेजों के विरुद्ध हथियार उठाने का आह्वान किया गया था, निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित है?
    1. वज़ीर अली ख़ान (Wazir Ali Khan)
    2. वेलु थंपी (Velu Thampi)
    3. कट्टाबोम्मन नायक (Kattabomman Nayakan)
    4. गजपति राजू (Gajapatiraju)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वेलु थंपी (Velu Thampi)

  14. प्र.14General Awareness
    अप्रैल 2025 में, आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के अंतर्गत NH-06 पर किन दो राज्यों को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के विकास को मंज़ूरी दी है?
    1. मणिपुर और मिज़ोरम
    2. मेघालय और असम
    3. त्रिपुरा और मिज़ोरम
    4. असम और नागालैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मेघालय और असम

  15. प्र.15General Awareness
    समुद्र में वस्तुओं का पता लगाने के लिए कौन-सी तकनीक, ध्वनिक तरंगों का उपयोग करती है?
    1. सार (SAR)
    2. सोनार (Sonar)
    3. लिडार (LiDAR)
    4. इको-साउंडर (Echo-sounder)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोनार (Sonar)

  16. प्र.16General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, अम्ल की विशेषता नहीं है?
    1. वे नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
    2. इनका स्वाद खट्टा होता है।
    3. वे जल में OH− आयन उत्सर्जित करते हैं।
    4. वे क्षारों के साथ अभिक्रि या करके लवण और जल बनाते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वे जल में OH− आयन उत्सर्जित करते हैं।

  17. प्र.17General Awareness
    PLFS वार्षिक रिपोर्ट (जुलाई 2023-जून 2024) के अनुसार, किस भारतीय राज्य ने 2025 में पूर्ण साक्षरता हासिल करने वाला पहला राज्य बनकर इतिहास रच दिया?
    1. केरल
    2. हिमाचल प्रदेश
    3. मिजोरम
    4. सिक्कि म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मिजोरम

  18. प्र.18General Awareness
    पार्थियनों की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस देश से हुई थी?
    1. इराक
    2. सऊदी अरब
    3. ईरान
    4. तुर्की
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ईरान

  19. प्र.19General Awareness
    1991 के बाद के सुधारों में, 'विनिवेश' शब्द का क्या अर्थ होता है?
    1. कृषि सब्सि डी को कम करना
    2. करों में वृद्धि करना
    3. विदेशी व्यापार को कम करना
    4. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकार के शेयर की बिक्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकार के शेयर की बिक्री

  20. प्र.20General Awareness
    नीचे दिए गए समूहों में से, हाइड्रोजन किस एक समूह से संबंधित है?
    1. समूह 2
    2. समूह 17
    3. समूह 1
    4. समूह 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — समूह 1

  21. प्र.21General Awareness
    2025 में असामर्थ्यता समावेशन (Disability Inclusion) में उत्कृष्टता के लिए उद्घाटन CII पुरस्कार में किस कंपनी को 'चैंपियन कंपनी (Champion Company)' पुरस्कार मिला?
    1. मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation)
    2. विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited)
    3. ज़ोमैटो (Zomato)
    4. अमेज़न (Amazon)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited)

  22. प्र.22General Awareness
    मार्च 2025 तक PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत सबसे अधिक सौर ऊर्जा संस्थापन के साथ कौन-सा राज्य अग्रणी रहा?
    1. तमिलनाडु
    2. उत्‍तर प्रदेश
    3. गुजरात
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुजरात

  23. प्र.23General Awareness
    मई 2025 में वायुजनित संक्रमण को रोकने के लिए AIIMS रायपुर द्वारा विकसित पेटेंट प्राप्‍त श्वसनी डिवाइस का नाम क्या है?
    1. रेस्पि रासेफ (RespiraSafe)
    2. HOAC कॉम्बो
    3. ऑक्सीशील्ड (OxyShield)
    4. एयरगार्ड (AirGuard)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — HOAC कॉम्बो

  24. प्र.24General Awareness
    जनवरी 2025 में प्रकाशित विश्व आर्थिक मंच की 2025 ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट में किस मुद्दे को शीर्ष तात्कालिक वैश्विक खतरे के रूप में उजागर किया गया?
    1. महामारियों का पुनरुत्थान
    2. राज्य-आधारित सशस्त्र संघर्ष
    3. वैश्विक बाजारों में अस्थि रता
    4. बढ़ते साइबर हमले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राज्य-आधारित सशस्त्र संघर्ष

  25. प्र.25General Awareness
    भारतीय संविधान के संस्थागत ढांचे पर किस ब्रिटिश कानून का बड़ा प्रभाव था?
    1. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
    2. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
    3. रॉलेट एक्ट, 1919
    4. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत सरकार अधिनियम, 1935

  26. प्र.26General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रि केट परिषद (ICC) के मेंस क्रि केटर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया?
    1. विराट कोहली (Virat Kohli)
    2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
    3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
    4. मोहम्मद शमी (Mohammad Sami)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

  27. प्र.27General Awareness
    भारतीय प्रथा के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्री पदों का सही अवरोही क्रम है?
    1. उप मंत्री → राज्य मंत्री → कैबिनेट मंत्री
    2. कैबिनेट मंत्री → राज्य मंत्री → उप मंत्री
    3. राज्य मंत्री → कैबिनेट मंत्री → उप मंत्री
    4. कैबिनेट मंत्री → उप मंत्री → राज्य मंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कैबिनेट मंत्री → राज्य मंत्री → उप मंत्री

  28. प्र.28General Awareness
    भारत की पहली खनिज अन्वेषण लाइसेंस नीलामी और AI-संचालित अन्वेषण हैकाथॉन का शुभारंभ कहाँ किया गया?
    1. गोवा
    2. महाराष्ट्र
    3. तेलंगाना
    4. आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गोवा

  29. प्र.29General Awareness
    भारत सरकार द्वारा निर्धनता कम करने की रणनीति के तहत असंबद्ध वास-स्थानों (unconnected habitations) को कनेक्टि विटी प्रदान करने हेतु निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) शुरू की गई थी?
    1. 2000
    2. 2002
    3. 1997
    4. 2005
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2000

  30. प्र.30General Awareness
    टास्क मैनेजर ओपन करने के लिए विंडोज़ OS में सामान्‍यत: किस कुंजी (key) संयोजन का उपयोग किया जाता है?
    1. Ctrl + Shift + Esc
    2. Alt + Tab
    3. Ctrl + Tab
    4. Alt + F4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Ctrl + Shift + Esc

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष में वोडाफोन ने भारत में अपनी यात्रा शुरू की?
    1. 2005
    2. 2009
    3. 2007
    4. 2002
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2007

  32. प्र.32General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य गंभीर आंदोलन और एक प्रदर्शनकारी की मृत्यु के बाद भाषाई आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था?
    1. तमिलनाडु
    2. केरल
    3. आंध्र प्रदेश
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आंध्र प्रदेश

  33. प्र.33General Awareness
    पल्लव प्रशासन में, स्थानीय स्वशासी सभाओं द्वारा प्रत्यक्ष रूप से प्रबंधित सबसे लघु प्रशासनिक इकाई कौन-सी थी?
    1. नाडु (Nadu)
    2. मंडला (Mandala)
    3. उर (Ur)
    4. कोट्टम (Kottam)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उर (Ur)

  34. प्र.34General Awareness
    कोपिली जलविद्युत परियोजना (Kopili Hydro Electric Project) किस भारतीय राज्य में स्थि त है?
    1. असम
    2. मेघालय
    3. सिक्कि म
    4. अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — असम

  35. प्र.35General Awareness
    उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ स्थि त है?
    1. नई दिल्ली
    2. हाजीपुर
    3. हुबली
    4. जयपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जयपुर

  36. प्र.36General Awareness
    कौन-सा शहर अपनी स्थापत्य पहचान को बढ़ाने के लिए तालकटोरा गोलचक्कर पर 27 मीटर ऊंचा घंटाघर का निर्माण कर रहा है?
    1. मुंबई
    2. नई दिल्ली
    3. जयपुर
    4. कोलकाता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नई दिल्ली

  37. प्र.37General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष सूचना का अधिकार अधिनियम पारित किया गया था?
    1. 2007
    2. 1999
    3. 2005
    4. 1973
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2005

  38. प्र.38General Awareness
    हिमाचल प्रदेश के किस लोक नृत्य को एकल स्थल पर एक साथ सर्वाधिक प्रतिभागियों के प्रदर्शन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (2015) में मान्यता मिली?
    1. किआंग
    2. किन्नौरी
    3. खरैत
    4. कुल्लू नाटी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कुल्लू नाटी

  39. प्र.39General Awareness
    11वीं से 18वीं शताब्दी तक, मध्यकालीन भारत में किस प्रकार का साहित्य सबसे प्रमुख था?
    1. विस्तृत दार्शनिक परिचर्चाएं
    2. भक्ति कविता
    3. विशेष वैज्ञानिक लेखन
    4. नाट्य ऐतिहासिक प्रदर्शन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भक्ति कविता

  40. प्र.40General Awareness
    मई 2025 में, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
    1. शंकर लाल कुमावत
    2. अजय सेठ
    3. स्मारक स्वैन
    4. अरविन्द श्रीवास्तव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अरविन्द श्रीवास्तव

  41. प्र.41Mathematics
    दो संख्याओं का म. स. प. (HCF) 6 और ल. स. प. (LCM) 36 है। यदि दोनों संख्याओं का अंतर 30 है, तो दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 24 और 54
    2. 18 और 48
    3. 6 और 36
    4. 12 और 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 और 36

  42. प्र.42Mathematics
    एक जिले की जनसंख्या 351000 है, जिसमें से 164000 पुरुष हैं। 14% जनसंख्या साक्षर है। यदि 14% पुरुष साक्षर हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
    1. 12%
    2. 14%
    3. 17%
    4. 16%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14%

  43. प्र.43Mathematics
    प्रथम 170 सम संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 172
    2. 170.5
    3. 171.5
    4. 171
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 171

  44. प्र.44Mathematics
    दिया गया है कि 40.72 = x, 40.86 = y और xz = y8 है, तो z का मान __________के निकटतम होगा।
    1. 9.56
    2. 8.43
    3. 9.68
    4. 11.98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9.56

  45. प्र.45Mathematics
    एक शर्ट का अंकित मूल्य ₹900 है। इसे 10% की छूट देकर बेचा जाता है। विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹820
    2. ₹800
    3. ₹810
    4. ₹850
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹810

  46. प्र.46Mathematics
    वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 4519 में जोड़ने पर प्राप्त योगफल 30 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए।
    1. 13
    2. 6
    3. 11
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11

  47. प्र.47Mathematics
    1. 389
    2. 395
    3. 396
    4. 401
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 396

  48. प्र.48Mathematics
    यदि माता की आयु का 2 गुना, उसकी पुत्री की आयु के 4 गुने से 26 वर्ष अधिक है, और पुत्री की आयु का 3 गुना, माता की आयु से 2 वर्ष कम है, तो माता और पुत्री की आयु के बीच कितना अंतर (वर्ष में) है?
    1. 25
    2. 22
    3. 27
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  49. प्र.49Mathematics
    ट्रेन A, स्टेशन M से 7:50 a.m. पर निकलती है और उसी दिन 2:50 a.m. पर स्टेशन N पहुँचती है। ट्रेन B, स्टेशन N से 9:50 a.m. पर निकलती है और उसी दिन 2:50 p.m. पर स्टेशन M पहुँचती है। ट्रेन A और B के मिलने का समय ज्ञात कीजिए।
    1. 9:47 p.m.
    2. 11:55 a.m.
    3. 10:47 p.m.
    4. 5:00 a.m.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11:55 a.m.

  50. प्र.50Mathematics
    A, B और C ने क्रमशः 63 : 35 : 42 के अनुपात में एक राशि का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में उन्हें कुल ₹5,120 का लाभ हुआ, तो B और C के हिस्से में कितना अंतर है?
    1. ₹274
    2. ₹221
    3. ₹256
    4. ₹340
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹256

  51. प्र.51Mathematics
    संख्या 253118139 निम्‍न में से किससे विभाज्‍य है?
    1. 5
    2. 3
    3. 8
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  52. प्र.52Mathematics
    यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज ₹6,786 है, और ब्याज की दर 20% वार्षिक है जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹28,035
    2. ₹27,795
    3. ₹28,275
    4. ₹28,905
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹28,275

  53. प्र.53Mathematics
    एक संख्या में 70% की वृद्धि करने पर 3910 प्राप्त होता है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4600
    2. 1150
    3. 2300
    4. 6900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2300

  54. प्र.54Mathematics
    उस पांच सदस्य वाले परिवार का औसत वजन (kg में) ज्ञात कीजिए, जिसके सदस्यों का वजन 40 kg, 49 kg, 56 kg, 75 kg और 39 kg है।
    1. 50.8
    2. 53.8
    3. 51.8
    4. 52.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 51.8

  55. प्र.55Mathematics
    साक्षी ने एक खिलौना ₹456 में खरीदा, उसे ₹20 की लागत से सजाया और खिलौने को ₹612 में बेच दिया। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  56. प्र.56Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  57. प्र.57Mathematics
    1. 42°
    2. 50°
    3. 37°
    4. 51°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42°

  58. प्र.58Mathematics
    संख्या 245015 निम्न में से किससे विभाज्य है?
    1. 2
    2. 5
    3. 11
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  59. प्र.59Mathematics
    1. 122x − 110
    2. −122x + 110
    3. −122x − 110
    4. 122x + 110
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −122x + 110

  60. प्र.60Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का गुणनफल 2880 है। यदि पहली संख्या दूसरी संख्या की पाँच गुनी है, तो दोनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 137
    2. 144
    3. 164
    4. 150
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 144

  61. प्र.61Mathematics
    अंजलि किसी निश्चित कार्य को 30 दिनों में पूरा कर सकती है। अंजलि और आयुषी मिलकर उसी कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकती हैं, तथा अंजलि, आयुषी और अंकिता मिलकर उसी कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकती हैं। अंजलि और अंकिता मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती हैं?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  62. प्र.62Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, सबसे बड़ा है?
    1. 40 : 51
    2. 42 : 70
    3. 22 : 76
    4. 44 : 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 40 : 51

  63. प्र.63Mathematics
    सपना ने ₹20,900 की धनराशि में से कुछ धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से और शेष धनराशि 9% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की। यदि उसे 5 वर्षों के बाद दोनों निवेशों से बराबर ब्याज प्राप्त होता है, तो 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेश की गई धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9,902
    2. 9,899
    3. 9,903
    4. 9,900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9,900

  64. प्र.64Mathematics
    50−13 ÷ 5015 × 50−11 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 50−49
    2. 50−36
    3. 50−39
    4. 50−35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50−39

  65. प्र.65Mathematics
    एक व्यक्ति 72 km/hr की चाल से कानपुर से लखनऊ जाता है और उसी मार्ग से 90 km/hr की चाल से कानपुर वापस आता है। संपूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
    1. 80
    2. 79
    3. 76
    4. 83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 80

  66. प्र.66Mathematics
    A, B को एक मैकबुक 60% की हानि पर बेचता है और B, C को मैकबुक 25% लाभ पर बेचता है। यदि C ने मैकबुक ₹47,236 में खरीदा, तो A के लिए मैकबुक की कीमत (₹ में) कितनी थी?
    1. 94,467
    2. 94,468
    3. 94,472
    4. 94,478
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 94,472

  67. प्र.67Mathematics
    ₹58,300 को A, B और C के बीच इस प्रकार बांटा गया कि A का 4 गुना = B का 9 गुना = C का 3 गुना है।। A का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹20,919
    2. ₹21,125
    3. ₹20,988
    4. ₹20,901
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹20,988

  68. प्र.68Mathematics
    एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की माप 13 cm है; इसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
    1. 39 cm
    2. 30 cm
    3. 26 cm
    4. 42 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 39 cm

  69. प्र.69Mathematics
    A दो स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक 19 दिनों में बिछा सकता है और B उसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से उन्होंने यह कार्य केवल 5 दिनों में पूरा कर लिया। C अकेले यह कार्य कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  70. प्र.70Mathematics
    दिन दिन दिन एक स्टेनलेस स्टील की बोतल का अंकित मूल्य ₹1,200 है। 10% और 5% की दो क्रमिक छूट के बाद, विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,026
    2. ₹1,116
    3. ₹1,106
    4. ₹1,052
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,026

  71. प्र.71Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 ÷ 6 − 8 + 20 × 4 = ?
    1. 154
    2. 152
    3. 151
    4. 153
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 153

  72. प्र.72Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (117 A 3) C (119 A 7) C 24 D 6 C (117 A 13) B 2 = ?
    1. 92
    2. 100
    3. 108
    4. 98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 92

  73. प्र.73Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से ETHC का संबंध XOMJ से है। उसी तरीके से, CZBE का संबंध VUGL से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से HKQZ का संबंध किससे है?
    1. AFGV
    2. AVGH
    3. AVGF
    4. AFVG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — AFVG

  74. प्र.74Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 47 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, सोनिका बाएँ छोर से 18वें स्थान पर है। यदि ध्रुव, सोनिका के दाएँ से 11वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ-छोर से ध्रुव का स्थान क्या है?
    1. 21वाँ
    2. 19वाँ
    3. 18वाँ
    4. 20वाँ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19वाँ

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ पतंगें, टोपी हैं। कोई टोपी, बैट नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ पतंगें, बैट हैं। (II): कुछ टोपी, पतंगें हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  76. प्र.76Reasoning
    राजीव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 7 km, उत्तर की ओर
    2. 9 km, उत्तर की ओर
    3. 9 km, दक्षिण की ओर
    4. 7 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 km, उत्तर की ओर

  77. प्र.77Reasoning
    संख्या 81374569 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या में अंको की स्थि ति की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  78. प्र.78Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 84, 85, 87, 91, 99, ?
    1. 254
    2. 511
    3. 125
    4. 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 115

  79. प्र.79Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘YOUR’ को ‘4628’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘UNIT’ को ‘1385’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘U’ के लिए कूट क्या है?
    1. 1
    2. 2
    3. 8
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  80. प्र.80Reasoning
    एक निश्चित तरीके से VR 27 का संबंध YU 32 से है। उसी तरीके से, MI 9 का संबंध PL 14 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GC 13 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. MP 18
    2. JF 22
    3. JK 16
    4. JF 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — JF 18

  81. प्र.81Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाईं ओर से गिनने पर C और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D और A के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G के बाईं ओर से गिनने पर E और G के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 4
    2. 1
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  82. प्र.82Reasoning
    टाउन B, टाउन A के दक्षि ण में है। टाउन C, टाउन A के पश्चिम में है। टाउन D, टाउन C के पश्चिम में है। टाउन E, टाउन D के उत्तर में है और टाउन F के दक्षि ण में है। टाउन D के संबंध में टाउन F की स्थि ति क्या है?
    1. उत्तर
    2. दक्षिण
    3. पूर्व
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर

  83. प्र.83Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) © & 9 4 5 # 6 2 $ © 8 2 £ @ & # 5 £ % & # 1 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  84. प्र.84Reasoning
    अमित अपनी कक्षा में ऊपर से 34वें स्थान पर और नीचे से 45वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 77
    2. 76
    3. 78
    4. 79
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 78

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A = B' का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, 'A ¥ B' का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, 'A # B' का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और 'A % B' का अर्थ है कि ‘A, B की माता है। यदि 'D % E = L ¥ T # A' है, तो D का A से क्या संबंध है?
    1. माता की माता
    2. माता की बहन
    3. माता का भाई
    4. माता का पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता की माता

  86. प्र.86Reasoning
    नुसरत अपनी कक्षा में नीचे से 12वें स्थान पर और ऊपर से 21वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 31
    2. 33
    3. 32
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32

  87. प्र.87Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी मीटर, कंपास हैं। सभी कंपास, स्केल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ स्केल, कंपास हैं। (II) सभी मीटर, स्केल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

  88. प्र.88Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 5 # % 2 ^ @ 3 & 1 $ 7 Ω 5 2 # 6 * 1 9 (दाएं) श्रृंृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. दो से अधिक
    2. दो
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  89. प्र.89Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्‍मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्‍म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. KP-LI
    2. MR-NK
    3. IN-JG
    4. GL-HF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — GL-HF

  90. प्र.90Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. EY-HC
    2. ZT-CX
    3. KE-MI
    4. MG-PK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KE-MI

  91. प्र.91Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? COB 5, EQD 10, GSF 15, IUH 20, ?
    1. JWI 25
    2. KWJ 25
    3. KVJ 22
    4. JVI 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — KWJ 25

  92. प्र.92Reasoning
    A, B, C, D, J, K और L एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। L, D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। L के बाईं ओर से गिनने पर L और C के बीच केवल तीन व्‍यक्ति बैठे हैं। D और J के बीच केवल तीन व्‍यक्ति बैठे हैं। A, K के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। K के दाईं ओर से गिनने पर D और K के बीच कितने व्‍यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  93. प्र.93Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LEFT’ को ‘5427’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘EARS’ को ‘6153’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
    1. 5
    2. 4
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  94. प्र.94Reasoning
    यदि संख्या 6243514 के प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक के बीच का अंतर कितना होगा?
    1. 5
    2. 7
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  95. प्र.95Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 86 88 92 100 116 ?
    1. 144
    2. 148
    3. 180
    4. 132
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 148

  96. प्र.96Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. NE - RK
    2. XK - BQ
    3. PA - TH
    4. QI - UO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PA - TH

  97. प्र.97Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से CFJP का संबंध GJMS से है। उसी तरीके से, SVVB का संबंध WZYE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पोंों में से EHEK का संबंध किससे है?
    1. ILHN
    2. LNHG
    3. LIHN
    4. LINJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ILHN

  98. प्र.98Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरीके से संबंधित हैं जिस तरीके से निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 को लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/ 13 में से घटाना/ 13 से गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 तथा 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (75, 62, 49) (61, 48, 35)
    1. (48, 24, 12)
    2. (66, 52, 41)
    3. (73, 60, 53)
    4. (92, 79, 66)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (92, 79, 66)

  99. प्र.99Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर- संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। KDU 94, HIQ 107, ENM 120, BSI 133, YXE 146, ?
    1. UDB 159
    2. VCA 159
    3. WDC 161
    4. WBZ 161
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — VCA 159

  100. प्र.100Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 7 7 10 18 33 ?
    1. 57
    2. 61
    3. 64
    4. 69
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 57

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123324152617482921021111231321421521631731831942032122232322422542622722812913013133233333413543623733843924044134224344414534634734844925035125235335435545635715825926026136216346436516636736816927017147217347427547617727847938048148218328438518638728828949039129239319429529639719849921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 7 अगस्त 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner