1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 मार्च 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 — 17 मार्च 2026, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 मार्च 2026 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
17 मार्च 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    भारतीय संविधान में किस संवैधानिक संशोधन के माध्यम से उद्देशिका में 'समाजवादी' शब्द जोड़ा गया?
    1. 42वां संशोधन, 1976
    2. 44वां संशोधन, 1978
    3. 26वां संशोधन, 1971
    4. प्रथम संशोधन, 1951
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42वां संशोधन, 1976

  2. प्र.2General Awareness
    दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 27 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 27 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोले जाएं, तो खाली टंकी का एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  3. प्र.3Mathematics
    मनन बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हुए दक्षि ण दिशा में 42 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 40 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 54 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह पुनः बाएँ मुड़ता है और 48 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएँ मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि अन्‍यथा निर्दिष्ट न किया गया हो)
    1. 5 km, पश्चिम की ओर
    2. 6 km, पश्चिम की ओर
    3. 7 km, पूर्व की ओर
    4. 8 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 km, पूर्व की ओर

  4. प्र.4Mathematics
    दो संख्याओं, X और Y, का गुणनफल 6760 है, तथा X एवं Y का महत्तम समापवर्तक (HCF) 13 है। यदि X > Y हो, तो संभावित युग्मों (X,Y) की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 1
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  5. प्र.5Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 84% ने अपना वोट डाला और डाले गए वोटों में से 20% वोट अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध वोटों का 58% प्राप्त हुआ और उसने 336 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। कुल कितने मतदाता पंजीकृत थे?
    1. 3125
    2. 3123
    3. 3120
    4. 3124
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3125

  6. प्र.6Mathematics
    यदि cot A = 3/4 है, और A एक न्यून कोण है, तो sin2A - cos3A का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 273/125
    2. 237/125
    3. 141/125
    4. 3/125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 237/125

  7. प्र.7Reasoning
    निम्नलिखित में से किन अक्षर-समूहों द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : NQW :: LOU : %
    1. # = HKQ, % = RUL
    2. # = HKQ, % = RUO
    3. # = HKQ, % = RUA
    4. # = KKQ, % = RUA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = HKQ, % = RUA

  8. प्र.8General Awareness
    कश्मीर के इतिहास को दर्ज करने वाली ऐतिहासिक कृति, 'राजतरंगिनी' किसने लिखी है?
    1. कालिदास
    2. बाना
    3. कल्हण
    4. बिल्हण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कल्हण

  9. प्र.9Mathematics
    वृक्षारोपण के लिए ग्रीन क्रेडिट की गणना करने हेतु 2025 से संशोधित क्रि यापद्धति के अनुसार, दावा प्रस्तुत करने से पहले कुछ प्रभावसीमाएँ आवश्यक होती हैं। पात्रता का सही युग्म कौन-सा है?
    1. 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 60% वितान सघनता
    2. 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता
    3. 3 वर्ष का जीर्णोद्धार + 30% वितान सघनता
    4. 7 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा कारक ऊटी में कोयंबटूर की तुलना में गर्मियों में ठंडी का कारण बनता है, जबकि दोनों लगभग समान अक्षांश पर स्थि त हैं?
    1. ऊटी अधिक ऊंचाई पर स्थि त है, जिसके कारण वहां ताप कम रहता है।
    2. कोयंबटूर में वर्ष भर कम सौर विकिरण प्राप्त होता है।
    3. ऊटी उत्तर से आने वाली शीत मरूस्थल पवनों से प्रभावित होता है।
    4. ऊटी समुद्र के निकट स्थि त है, जबकि कोयंबटूर अन्तर्देशी है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऊटी अधिक ऊंचाई पर स्थि त है, जिसके कारण वहां ताप कम रहता है।

  11. प्र.11Mathematics
    यदि a : b : c = 3 : 4 : 5 और 2a - 3b + 4c = 56 है, तो c का मान ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  12. प्र.12Mathematics
    1 से 63 तक की सभी प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 32
    2. 31.5
    3. 32.5
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 32

  13. प्र.13General Awareness
    निम्नलिखित बारंबारता बंटन के लिए माध्यि का ज्ञात कीजिए। x 1 2 3 4 5 6 7 8 9 f 8 10 11 16 20 25 15 9 6
    1. 5
    2. 6
    3. 8
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  14. प्र.14General Awareness
    गैसों में संचरण करने वाली तरंगें निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
    1. अप्रगामी तरंगें
    2. अनुप्रस्थ तरंगें
    3. अनुदैर्ध्य तरंगें
    4. गुरुत्वीय तरंगें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुदैर्ध्य तरंगें

  15. प्र.15Reasoning
    त्रिपक्षीय संघर्ष के दौरान कन्नौज पर किस राजवंश ने शासन किया?
    1. गुर्जर-प्रतिहार
    2. पाल - चोल
    3. राष्ट्रकूट
    4. चालुक्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुर्जर-प्रतिहार

  16. प्र.16General Awareness
    प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाला कौन-सा उत्‍तर भारतीय मेला, प्रयागराज में एक प्रमुख हिंदू तीर्थयात्रा कार्यक्रम है?
    1. सूरजकुंड मेला
    2. कुंभ मेला
    3. पुष्कर मेला
    4. हेमिस उत्सव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कुंभ मेला

  17. प्र.17General Awareness
    मंदी के दौरान किस प्रकार की राजकोषीय नीति का उपयोग किया जाना चाहिए?
    1. निष्प्रभावी राजकोषीय नीति
    2. विस्तारवादी राजकोषीय नीति
    3. संकुचनकारी राजकोषीय नीति
    4. स्थि र राजकोषीय नीति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विस्तारवादी राजकोषीय नीति

  18. प्र.18Reasoning
    सात बक्से A, C, G, H, J, N और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। N के नीचे केवल तीन बक्से रखे गए हैं। N और J के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। H के ठीक ऊपर केवल G रखा गया है। C, R के नीचे किसी स्थान पर और A के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। C के ऊपर कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. 3
    2. 4
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  19. प्र.19Mathematics
    1 फरवरी, 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारत में कितने प्रतिशत ग्रामीण घरों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे?
    1. 79.74%
    2. 69.34%
    3. 92.67%
    4. 84.15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 79.74%

  20. प्र.20Mathematics
    तीन संख्याओं का अनुपात 3 : 5 : 7 है। यदि सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योगफल 60 है, तो तीनों संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 90
    2. 100
    3. 120
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 90

  21. प्र.21Mathematics
    (-9) - (-56) ÷ (-14) + (-3) × 8 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. -37
    2. -40
    3. -39
    4. -36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -37

  22. प्र.22Mathematics
    P किसी वस्तु को Q को 70% लाभ पर बेचता है। Q उसी वस्तु को R को 67% हानि पर बेचता है। यदि R ने वस्तु के लिए ₹3927 का भुगतान किया, तो P द्वारा वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर खरीदा गया था?
    1. 6997
    2. 7003
    3. 7000
    4. 6998
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7000

  23. प्र.23Mathematics
    कोई धनराशि साधारण ब्याज पर किस वार्षिक दर (प्रतिशत में, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) से 15 वर्षों में स्वयं की 5 गुनी हो जाएगी?
    1. 53.34
    2. 28.67
    3. 26.67
    4. 24.67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 26.67

  24. प्र.24General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद _________ के अनुसार, संविधान (69वाँ संशोधन) अधिनियम, 1991 के लागू होने की तिथि से दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कहा जाएगा।
    1. 239AD
    2. 239AC
    3. 239AA
    4. 239AB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 239AA

  25. प्र.25Reasoning
    दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 19 20 28 55 119 ?
    1. 245
    2. 144
    3. 142
    4. 244
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 244

  26. प्र.26Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'ROAD' को '9416' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तथा 'DORM' को '3691' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'M' का कूट क्या है?
    1. 1
    2. 6
    3. 3
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  27. प्र.27Mathematics
    1. 13.1
    2. 14.1
    3. 12.5
    4. 15.9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14.1

  28. प्र.28Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ चींटियाँ, छिपकलियाँ हैं। सभी छिपकलियाँ, मकड़ी हैं। कोई भी मकड़ी, चूहा नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ चूहे, छिपकलियाँ हैं। (II) कुछ मकड़ी, चींटियाँ हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  29. प्र.29Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  30. प्र.30Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BD-EH
    2. JL-MO
    3. LN-OQ
    4. NP-QS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — BD-EH

  31. प्र.31Reasoning
    दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? EGE 85 DFD 90 CEC 95 BDB 100 ?
    1. ADZ 105
    2. ACA 105
    3. ABD 104
    4. ABZ 104
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ACA 105

  32. प्र.32General Awareness
    भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षि णी विस्तार को क्या कहा जाता है?
    1. मालाबार तट
    2. कोरोमंडल तट
    3. कन्नड़ तट
    4. कोंकण तट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मालाबार तट

  33. प्र.33Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) O N & # K € S P # £ G I & @ I A @ © (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
    1. 2
    2. 5
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  34. प्र.34General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य उल्लि खित है?
    1. समान न्याय सुनिश्चित करना और निःःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना
    2. कृषि और पशुपालन का संगठन करना
    3. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन को बढ़ावा देना
    4. ग्राम पंचायतों का संगठन करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन को बढ़ावा देना

  35. प्र.35Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। Q से पहले केवल दो व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। V के बाद केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। S और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। P की परीक्षा T से ठीक पहले होती है लेकिन सोमवार को नहीं होती है। R की परीक्षा मंगलवार को नहीं होती है। R और T के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा होती है?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  36. प्र.36Mathematics
    यदि संख्या 21673458 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक का गुणनफल क्या होगा?
    1. 8
    2. 16
    3. 9
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  37. प्र.37Mathematics
    नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रि याओं के समान संक्रि याओं का अनुसरण करता है? (नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3 + 7 नहीं हो सकती है, क्योंोंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है) 15 – 225 – 235 – 195 9 – 81 – 91 – 51
    1. 8 – 64 – 74 – 104
    2. 16 – 256 – 276 – 246
    3. 10 – 100 – 110 – 90
    4. 18 – 324 – 334 – 294
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18 – 324 – 334 – 294

  38. प्र.38Mathematics
    नवंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन विद्युत का योगदान कितना प्रतिशत है?
    1. 60.0%
    2. 40.2%
    3. 45.8%
    4. 51.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 51.5%

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है?
    1. राजस्थान
    2. जम्मू और कश्मीर
    3. पंजाब
    4. लद्दाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लद्दाख

  40. प्र.40Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तर्क के अनुसार, TN 13 का संबंध WR 16 से है। इसी प्रकार, KE 18 का संबंध NI 21 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए VP 26 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. XU 28
    2. YT 29
    3. XY 28
    4. YV 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YT 29

  41. प्र.41Reasoning
    भारत में मंत्रिमंडल मंत्रियों की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. ये केवल अन्य मंत्रियों को उनके कार्यों (duties) में सहायता करते हैं।
    2. ये मंत्रिमंडल की बैठकों में भाग नहीं लेते हैं।
    3. ये नीतिगत निर्णयों में शामिल नहीं होते हैं।
    4. ये गृह, रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रमुख होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ये गृह, रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रमुख होते हैं।

  42. प्र.42Mathematics
    24 cm व्यास वाले तांबे के गोले को पिघलाकर 4 mm व्यास का तार बनाया जाता है। तार की लंबाई (मीटर में) कितनी है?
    1. 580
    2. 456
    3. 480
    4. 576
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 576

  43. प्र.43Mathematics
    नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत, जब कोई नया क्षेत्र भारत का हिस्सा बनता है, तो कौन-सी धारा नागरिकता की स्वीकृति का प्रबंध करती है?
    1. धारा 7
    2. धारा 5
    3. धारा 9
    4. धारा 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — धारा 7

  44. प्र.44Mathematics
    महेश के पास ₹1407 हैं। वह इस धनराशि को अपने दो पुत्रों, विजय और अजय के बीच बाँट देता है और उन्हें अपने-अपने हिस्से को वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने के लिए कहता है। यह देखा गया है कि 17 वर्षों के बाद विजय के निवेश का मिश्रधन, 18 वर्षों के बाद अजय के निवेश के मिश्रधन के बराबर है। महेश ने अजय को कितनी धनराशि (₹ में) दी थी?
    1. 837
    2. 520
    3. 737
    4. 670
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 670

  45. प्र.45Reasoning
    दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? 64 62 59 54 47 ?
    1. 34
    2. 36
    3. 38
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 36

  46. प्र.46Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) T O @ S € M L I * N G © Y & T P £ Y T (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 4
    2. 2
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  47. प्र.47General Awareness
    डेस्कटॉप पर एक फ़ाइल को सेलेक्ट किया गया है। डिलीट-की दबाने से मुख्य रूप से क्या होगा?
    1. फ़ाइल कॉपी हो जाएगी
    2. फ़ाइल का नाम बदल जाएगा
    3. फ़ाइल ओपन हो जाएगी
    4. फ़ाइल रिमूव हो जाएगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ़ाइल रिमूव हो जाएगी

  48. प्र.48Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्क पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी संतरे, सेब हैं। कोई भी सेब, केला नहीं है। कोई भी केला, कीवी नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी संतरा, केला नहीं है। (II) कोई भी सेब, कीवी नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  49. प्र.49Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WAND’ को ‘1846’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GNAW’ को ‘4165’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘G’ के लिए कूट क्या है?
    1. 4
    2. 5
    3. 1
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  50. प्र.50General Awareness
    दिसंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के तहत, पात्र खाताधारक _____________ तक ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
    1. ₹8,000
    2. ₹5,000
    3. ₹10,000
    4. ₹15,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹10,000

  51. प्र.51General Awareness
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 में आयोजित कौन-सा कार्यक्रम इस बात पर प्रकाश डालता है कि सदस्य देश मानवाधिकार, पर्यावरण, दंड कानून और समुद्री कानून सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न बहुपक्षीय संधियों की पुष्टि करना जारी रखे हुए हैं?
    1. 2025 संधि कार्यक्रम
    2. संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन
    3. संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन
    4. पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2025 संधि कार्यक्रम

  52. प्र.52Reasoning
    इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद (I) और (II) से क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में कौन बैठा है? (I) D, F के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A और E का निकटतम पड़ोसी C है। (II) B, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
    1. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, अकेले कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    2. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, अकेले कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
    3. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II, दोनों एक साथ (न कि अकेले कथन I या अकेले कथन II) पर्याप्त हैं।
    4. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।

  53. प्र.53Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 व 3 में तोड़ना और फिर 1 व 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (336, 216, 156) (379, 259, 199)
    1. (449, 329, 249)
    2. (412, 292, 232)
    3. (394, 264, 204)
    4. (432, 332, 252)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (412, 292, 232)

  54. प्र.54Mathematics
    किसी निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है', A # B का अर्थ है 'A, B की बहन है', A + B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है' और A % B का अर्थ है 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'E % R # D + N @ B' है, तो E का B से क्या संबंध है?
    1. पत्नी का भाई
    2. पुत्र की पत्नी का पिता
    3. पत्नी का पिता
    4. पुत्र की पत्नी का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पुत्र की पत्नी का पिता

  55. प्र.55General Awareness
    भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रारंभिक चरण के दौरान नरमपंथियों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति को विशेष रूप से अपनाया गया था?
    1. स्वदेशी आंदोलन
    2. विदेशी वस्तुओं और संस्थानों का बहिष्कार
    3. संवैधानिक सुधार
    4. वैदिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संवैधानिक सुधार

  56. प्र.56Reasoning
    दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? PMO 51 SPR 46 VSU 41 YVX 36 ?
    1. BXZ 30
    2. BYA 31
    3. BJS 30
    4. BZZ 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BYA 31

  57. प्र.57General Awareness
    A और B, जब अकेले-अकेले कार्य करते हैं, तो एक कार्य को क्रमशः 20 दिन और 25 दिन में पूरा कर सकते हैं। प्रत्येक एकांतर दिनों पर कार्य करते हैं, A और B क्रमशः पहले दिन और दूसरे दिन से कार्य शुरू करते हैं। उन्हें कार्य पूरा करने में कितना समय लगेगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  58. प्र.58Reasoning
    मुक्त पतन (Free fall) किस प्रकार की गति से संबंधित है?
    1. आवर्त गति
    2. एकसमान रूप से त्वरित गति
    3. एकसमान गति
    4. असमान गति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एकसमान रूप से त्वरित गति

  59. प्र.59Mathematics
    एक महिला ने 90 min के लिए 20 m/min की चाल से और 66 min के लिए 72 m/min की चाल से यात्रा की। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (m/min में) कितनी है?
    1. 46
    2. 35
    3. 42
    4. 48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42

  60. प्र.60General Awareness
    नवंबर 2025 में घोषित ACITI पार्टनरशिप का गठन किन तीन देशों ने किया?
    1. भारत, UK, ऑस्ट्रेलिया
    2. भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा
    3. कनाडा, USA, भारत
    4. ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा

  61. प्र.61General Awareness
    निम्नलिखित में से किस एथलीट ने, 15 सितंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो 2025 में महिलाओं की 100 m बाधा-दौड़ (hurdles) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया?
    1. दिताजी कामबुंडजी (Ditaji Kambundji)
    2. टोबी अमूसन (Tobi Amusan)
    3. ग्रेस स्टार्क (Grace Stark)
    4. मसाई रसेल (Masai Russell)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दिताजी कामबुंडजी (Ditaji Kambundji)

  62. प्र.62General Awareness
    विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows OS) का कौन-सा मुख्य घटक मेमोरी प्रबंधन और प्रोसेस शेड्यूलिंग (process scheduling) जैसे निम्न-स्तरीय कार्यों को संभालने के लिए उत्तरदायी है?
    1. विंडोज एक्सप्लोरर (Windows Explorer)
    2. सर्विस कंट्रोल मैनेजर (Service Control Manager)
    3. टास्क शेड्यूलर (Task Scheduler)
    4. विंडोज कर्नेल (Windows Kernel)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विंडोज कर्नेल (Windows Kernel)

  63. प्र.63Mathematics
    (-9) - (-60) ÷ (-6) + (-2) × 8 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. -34
    2. -37
    3. -35
    4. -38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — -35

  64. प्र.64General Awareness
    चरमपंथी चरण के दौरान बाल गंगाधर तिलक ने निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर सर्वाधिक जोर दिया था?
    1. ब्रिटिश के विरुद्ध पूर्ण सशस्त्र क्रांति
    2. आर्थिक सुधारों पर विशेष ध्यान
    3. सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के लिए सपोर्ट
    4. स्वराज प्रत्येक भारतीय का जन्मसिद्ध अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वराज प्रत्येक भारतीय का जन्मसिद्ध अधिकार

  65. प्र.65General Awareness
    U.S. के किस राज्य में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है, जो फलों, सब्जि यों और अंगूर के बागानों (Vineyards) की खेती के लिए अनुकूल है?
    1. अलास्का
    2. फ्लोरिडा
    3. टेक्सास
    4. कैलिफोर्निया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कैलिफोर्निया

  66. प्र.66Mathematics
    एक दुकानदार अपनी वस्तुओं को 25% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह सदोष तुला का उपयोग करके 70% का लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर वह कितने वास्तविक वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?
    1. 441.2 gm
    2. 443.3 gm
    3. 436.4 gm
    4. 438.1 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 441.2 gm

  67. प्र.67General Awareness
    A, B की पत्नी है। B, C का पिता है। D, C का भाई है। E, D का पुत्र है। A का E से क्या संबंध है?
    1. पति की पत्नी
    2. माता
    3. माता की माता
    4. पिता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पिता की माता

  68. प्र.68General Awareness
    भारत में केंद्र-राज्य के वित्तीय संबंध, शासन व्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
    1. राज्यों को असीमित वित्तीय संसाधन प्रदान करके
    2. वित्त आयोग जैसे तंत्रों के माध्यम से, जो संसाधनों का आवंटन करते हैं
    3. केंद्र में सभी कर राजस्व को केंद्रीकृत करके
    4. राज्य के बजट की आवश्यकता को समाप्त करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वित्त आयोग जैसे तंत्रों के माध्यम से, जो संसाधनों का आवंटन करते हैं

  69. प्र.69Mathematics
    एक व्यक्ति ने पहले वस्तु के अंकित मूल्य पर d% की छूट देकर और फिर पहली छूट के बराबर छूट (₹ में) की एक और छूट देकर किसी वस्तु को ₹132 में बेचा। यदि वस्तु का अंकित मूल्य ₹880 है, तो d का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 42.5
    2. 37.3
    3. 46
    4. 39.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42.5

  70. प्र.70Mathematics
    यदि एक 7 अंकों की संख्या 54468A0, संख्या 4 से पूर्णतः विभाज्य है, तो A का न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 3
    3. 5
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  71. प्र.71Mathematics
    तेजस्वी, त्रिशाना और मीना तीन बहनें हैं। तेजस्वी और त्रिशाना जुड़वाँ हैं। तेजस्वी और त्रिशाना की आयु का योगफल, मीना की आयु के बराबर है। चार वर्ष पूर्व, तेजस्वी और मीना की आयु का अनुपात 1 : 3 था। वर्तमान से चार वर्ष पश्चात त्रिशाना की आयु क्या होगी?
    1. 12 वर्ष
    2. 16 वर्ष
    3. 14 वर्ष
    4. 18 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12 वर्ष

  72. प्र.72Mathematics
    नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रि याओं के समान संक्रि याओं का अनुसरण करता है? (नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3 + 7 नहीं हो सकती है, क्योंोंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है) 157 – 162 – 172 – 86 93 – 98 – 108 – 54
    1. 185 – 190 – 200 – 100
    2. 65 – 70 – 80 – 160
    3. 98 – 103 – 113 – 133
    4. 112 – 116 – 126 – 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 185 – 190 – 200 – 100

  73. प्र.73Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 194 582 419 149 825 (दाएँ) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 6
    2. 12
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  74. प्र.74Mathematics
    समूह A में 12 सदस्य, समूह B में 73 सदस्य और समूह C में 80 सदस्य हैं। इन समूहों के सभी सदस्य एक रेस्टोरेंट में गए। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर खर्च की गई औसत राशि क्रमशः ₹184, ₹234 और ₹390 है। प्रति सदस्य खर्च की गई कुल औसत राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 311
    2. 305
    3. 306
    4. 308
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 306

  75. प्र.75Reasoning
    सात व्यक्ति B, C, D, O, P, Q और R एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर P बैठा है। Q के दाईं ओर से गणना करने पर, Q और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O के बाईं ओर से गणना करने पर, O और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, O का निकटतम पड़ोसी है। R के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. P
    2. C
    3. O
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — P

  76. प्र.76Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, A के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। D के बाएँ से गिनती करने पर D और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F के दाएँ से गिनती करने पर A और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, B के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। D के दाएँ से गिनती करने पर D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  77. प्र.77General Awareness
    2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य ने 2001 और 2011 के बीच ऋणात्मक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर दर्शाई?
    1. नागालैंड
    2. गुजरात
    3. पंजाब
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नागालैंड

  78. प्र.78Mathematics
    यदि निम्नलिखित आंकड़े का माध्य 35 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए। वर्ग 10-20 20-30 30-40 40-50 50-60 बारंबारता42 26 45 46 X
    1. 32
    2. 34
    3. 28
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 32

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : NMH :: VUP : %
    1. # = SVC % = OIK
    2. # = IBM % = QKL
    3. # = SRM % = QPK
    4. # = SRO % = ZPK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = SRM % = QPK

  80. प्र.80Mathematics
    एक गाँव की जनसंख्या 2,90,000 थी। पहले वर्ष में इसमें 10% की वृद्धि हुई और दूसरे वर्ष में 20% की वृद्धि हुई। दो वर्षों के बाद इसकी जनसंख्या _______ होगी।
    1. 3,19,000
    2. 3,82,800
    3. 3,48,000
    4. 3,77,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3,82,800

  81. प्र.81Mathematics
    ₹7770 को A, B, C और D में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A और B, B और C, तथा C और D के हिस्से क्रमशः 2 : 3, 4 : 5, और 6 : 7 के अनुपात में हैं। A का हिस्सा (₹ में) कितना है?
    1. 1124
    2. 1184
    3. 1224
    4. 1154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1184

  82. प्र.82General Awareness
    जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान ग्रामीण कृषि क्षेत्र में श्रमिकों के शेयर में वृद्धि क्योंों हुई?
    1. विनिर्माण जॉब में गिरावट के कारण
    2. शहरी प्रवास के कारण
    3. खरिफ कृषि कार्यों के कारण
    4. नई सरकारी योजनाओं के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — खरिफ कृषि कार्यों के कारण

  83. प्र.83Reasoning
    हेडफ़ोन निम्नलिखित में से किस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं?
    1. आउटपुट डिवाइस (Output Device)
    2. कैलकुलेटर डिवाइस (Calculator Device)
    3. स्टोरेज डिवाइस (Storage Device)
    4. इनपुट डिवाइस (Input Device)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आउटपुट डिवाइस (Output Device)

  84. प्र.84General Awareness
    भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद किसे रंगून निर्वासित किया गया था?
    1. नाना साहब
    2. रानी लक्ष्मीबाई
    3. बहादुर शाह जफर
    4. अहमदुल्लाह शाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बहादुर शाह जफर

  85. प्र.85General Awareness
    मेंडल (Mendel) का कौन-सा नियम, युग्मक निर्माण के दौरान युग्मविकल्पी (allele) के पृथक्करण की व्याख्या करता है?
    1. प्रभाविता नियम (Law of Dominance)
    2. अपव्यूहन का नियम (Law of Assortment)
    3. विविधता का नियम (Law of Variation)
    4. विसंयोजन नियम (Law of Segregation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विसंयोजन नियम (Law of Segregation)

  86. प्र.86General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र, हड़प्पा सभ्यता के लिए ताम्र के प्रमुख स्रोतों में से एक था?
    1. राजस्थान
    2. महाराष्ट्र
    3. बिहार
    4. अफगानिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्थान

  87. प्र.87Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। A के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E और A के बीच में केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। F, B के ठीक ऊपर रखा गया है। D, G के ऊपर लेकिन A के नीचे रखा गया है। C के नीचे लेकिन B के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. पांच
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  88. प्र.88General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा कस्टमाइज सॉफ्टवेयर का उदाहरण है?
    1. एडोब फ़ोटोशॉप सॉफ्टवेयर (Adobe Photoshop Software)
    2. स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (School Management Software)
    3. लिब्रेऑफ़ि स कैल्क (LibreOffice Calc)
    4. मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स एप्लीकेशन (Mozilla Firefox Application)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (School Management Software)

  89. प्र.89Mathematics
    A और B, 900 m लंबे एक वृत्तीय ट्रैक पर दौड़ना शुरू करते हैं। A की चाल 225 m/min और B की चाल 180 m/min है। प्रत्येक बार जब A, B से आगे निकलता है, तो दोनों अपनी चाल को 5% कम कर लेते हैं और फिर दौड़ना जारी रखते हैं। कितने मिनट बाद (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) A तीसरी बार B से आगे निकलेगा?
    1. 62.11 मिनट
    2. 64.21 मिनट
    3. 63.21 मिनट
    4. 64.41 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 63.21 मिनट

  90. प्र.90General Awareness
    2025 में भारतीय वायु सेना (IAF) की 93वीं वर्षगांठ के अवसर के संदर्भ में, मुख्य समारोह परेड कहाँ आयोजित की गई थी?
    1. दिल्ली कैंनटॉनमेंट
    2. गुवाहाटी
    3. एयर फ़ोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद
    4. बेंगलुरु (HAL कॉम्प्लेक्स)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एयर फ़ोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद

  91. प्र.91General Awareness
    बैरन द्वीप, जिसमें 2025 में दो ज्वालामुखी विस्फोट हुए थे, भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थि त है?
    1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
    2. लक्षद्वीप
    3. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    4. पुदुचेरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  92. प्र.92Mathematics
    यदि संख्या 4813576 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच अंतर कितना होगा?
    1. 6
    2. 5
    3. 8
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  93. प्र.93Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  94. प्र.94General Awareness
    अगस्त 2025 में घोषित, किस मिशन का लक्ष्य भारत को बहुस्तरीय स्वदेशी वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करना है?
    1. अग्नि रक्षा पहल
    2. एकीकृत वायु रक्षा मिशन
    3. मिशन शक्ति
    4. मिशन सुदर्शन चक्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मिशन सुदर्शन चक्र

  95. प्र.95General Awareness
    प्रारंभिक बौद्ध साहित्य के अनुसार, राजा बिम्बि सार के शासनकाल के दौरान मगध राज्य में कितने गामा (गाँव) विद्यमान थे?
    1. 60,000
    2. 80,000
    3. 40,000
    4. 1,00,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 80,000

  96. प्र.96Reasoning
    1. 82o
    2. 92o
    3. 78o
    4. 88o
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 88o

  97. प्र.97Reasoning
    आर्द्र वायु के संपर्क में आने वाली आयरन की वस्तुओं पर बनने वाले रक्ताभ-भूरे विलेपन का प्राथमिक घटक कौन-सा पदार्थ है?
    1. हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड (Fe2O3·xH2O)
    2. आयरन सल्फेट (FeSO4)
    3. आयरन (II) ऑक्साइड (FeO)
    4. आयरन (III) हाइड्रोक्साइड (Fe(OH)3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड (Fe2O3·xH2O)

  98. प्र.98Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. DF-GJ
    2. MO-PR
    3. PR-SU
    4. HJ-KM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DF-GJ

  99. प्र.99Mathematics
    एक घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 324 cm² है। इसे 18 cm ऊँचाई वाले एक आयताकार पात्र में पूरी तरह से डुबोया जाता है, जिसका आधार वर्गाकार है और इसका पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 864 cm² है। यदि घन को डुबोने से पहले पात्र आंशिक रूप से पानी से भरा था, तो घन के डूबने के बाद पानी के स्तर में हुई वृद्धि ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।)
    1. 5 cm
    2. 6 cm
    3. 4 cm
    4. 7 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 cm

  100. प्र.100General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, हड़प्पा नगर-दुर्ग का एक महत्वपूर्ण घटक है?
    1. आवासीय गृह
    2. विशाल स्नानागार
    3. विशाल मंदिर
    4. भव्य महल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विशाल स्नानागार

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121344351627383921011131211311431511621721821912012112232332432542632722812933013123213333433533613743843944024144244314444524644744834925035115245325425535625745825936026116246336446546616746826917047117217337437517627717817938028128238318438548618718828939039119219339449529649719819911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 मार्च 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner