1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 9 सितंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 9 सितंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

9 सितंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
9 सितंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025, ने लगातार सातवें वर्ष निम्नलिखित में से किस देश को विश्‍व का सबसे खुशहाल देश बताया है?
    1. फिनलैंड (Finland)
    2. स्वि ट्ज़रलैण्ड (Switzerland)
    3. डेनमार्क (Denmark)
    4. आइसलैंड (Iceland)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फिनलैंड (Finland)

  2. प्र.2General Awareness
    भारत में, ग्रामीण संकट (rural distress) में न्यूनतम योगदान निम्नलिखित में से किस कारक ने दिया है?
    1. कटाई के बाद आधारिक संरचना की कमी
    2. उच्च ग्रामीण साक्षरता स्तर
    3. वर्षापोषित कृषि की घटती उत्पादकता
    4. जोतों का विखंडन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उच्च ग्रामीण साक्षरता स्तर

  3. प्र.3General Awareness
    भारत के प्रायद्वीपीय पठार में मुख्यतः किस प्रकार की चट्टानें पाई जाती हैं?
    1. पुरानी क्रि स्टलीय, आग्नेय और कायांतरित चट्टानें
    2. प्लेट मार्जिन से हालिया ज्वालामुखीय लावा निक्षेप
    3. तटीय मैदानों में बनी युवा अवसादी चट्टानें
    4. समुद्री मूल से चूनाश्म और बालुकाश्म की परतें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुरानी क्रि स्टलीय, आग्नेय और कायांतरित चट्टानें

  4. प्र.4General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243Q के तहत, संक्रमण क्षेत्र के लिए किस प्रकार की नगर पालिका का गठन किया जाता है?
    1. नगरपालिका
    2. नगर निगम
    3. नगर पंचायत
    4. टाउन पंचायत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नगर पंचायत

  5. प्र.5General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, भारत के तटीय और आंतरिक भागों के बीच तापमान में भिन्नता की व्याख्या करता है?
    1. उन्नतांश
    2. महाद्वीपीयता
    3. अक्षांश
    4. दाब पट्टी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — महाद्वीपीयता

  6. प्र.6General Awareness
    आधुनिक औद्योगिक प्रथाओं के अनुरूप होने के लिए, केंद्र सरकार ने चीनी (नियंत्रण) आदेश, 1966 को बदलने हेतु 2025 में कौन-सा नया आदेश पेश किया?
    1. चीनी (निगरानी और मूल्य निर्धारण) आदेश, 2025
    2. चीनी (व्यापार और निर्यात) आदेश, 2025
    3. चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2025
    4. चीनी (उत्पादन और आपूर्ति) आदेश, 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2025

  7. प्र.7General Awareness
    क्षेत्रीय संपर्क को उत्तम बनाने में हवाई अड्डे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कौन-सी योजना कम सेवा वाले क्षेत्रों और कम सेवा वाले हवाई अड्डोंों पर किफायती हवाई यात्रा को बढ़ावा देती है?
    1. पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti)
    2. उड़ान (UDAN)
    3. उदय (UDAY)
    4. सागरमाला (Sagarmala)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उड़ान (UDAN)

  8. प्र.8General Awareness
    जॉन डाल्टन ने अपना परमाणु सिद्धांत, जिसके अनुसार सभी तत्व सूक्ष्म, अविभाज्य कणों से बने हैं, कब प्रकाशित किया था?
    1. 1803
    2. 1808
    3. 1798
    4. 1800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1808

  9. प्र.9General Awareness
    अत्यधिक वर्षा के दौरान संतृप्त मृदा और मलबा, ढलान से नीचे बहने पर निम्नलिखित में से कौन-सा बृहत संचलन (mass movement) होता है?
    1. पंक प्रवाह (Mudflow)
    2. शैलपात (Rockfall)
    3. हिमस्‍खलन (Avalanche)
    4. मृदा विसर्पण (Soil creep)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पंक प्रवाह (Mudflow)

  10. प्र.10General Awareness
    मध्य प्रदेश, भारत की बाघ गुफाओं में सुस्पष्ट कलात्मक और वास्तुकला शैली मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस धर्म से संबंधित है?
    1. हिंदू धर्म
    2. इस्लाम धर्म
    3. जैन धर्म
    4. बौद्ध धर्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बौद्ध धर्म

  11. प्र.11General Awareness
    अप्रैल 2025 में, किस भारतीय विपक्षी नेता ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में 2025 के एक कार्यक्रम में लोकतांत्रिक धर्म-प्रतिसरण (democratic backsliding) के संबंध में चिंताओं पर चर्चा की?
    1. अरविंद केजरीवाल
    2. राहुल गांधी
    3. शरद पवार
    4. ममता बनर्जी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राहुल गांधी

  12. प्र.12General Awareness
    भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    1. विलास वस्तुओं पर कर कम करना
    2. सभी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करना
    3. भारत की अर्थव्यवस्था को स्थि र करना
    4. सरकारी नियंत्रण बढ़ाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत की अर्थव्यवस्था को स्थि र करना

  13. प्र.13General Awareness
    भारत की जनजातीय बस्ति याँ प्रायः सुदूर और वन क्षेत्रों में क्योंों स्थि त हैं?
    1. क्योंोंकि सरकारी नीतियाँ उन्हें वहाँ रहने के लिए मजबूर करती हैं
    2. आधुनिक अवसंरचना तक आसान पहुँच के कारण
    3. क्योंोंकि वन प्राकृतिक संसाधन और आजीविका प्रदान करते हैं
    4. क्योंोंकि उन्हें शहरों में प्रवेश की अनुमति नहीं है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्योंोंकि वन प्राकृतिक संसाधन और आजीविका प्रदान करते हैं

  14. प्र.14General Awareness
    तृतीयक गतिविधियों को ______ के रूप में भी जाना जाता है।
    1. कृषि क्षेत्र
    2. स्वास्थ्य क्षेत्र
    3. औद्योगिक क्षेत्र
    4. सेवा क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सेवा क्षेत्र

  15. प्र.15General Awareness
    TB का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में लगाए गए AI-संचालित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरणों को किस तीव्र नैदानिक आमापन की व्याख्या करने के लिए डिज़ाइन किया गया है?
    1. सीबी-एनएएटी (CB‑NAAT)
    2. लाइन प्रोब ऐसे (Line Probe Assay)
    3. लैंप-टीबी (LAMP‑TB)
    4. ट्रूनेट (Truenat)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ट्रूनेट (Truenat)

  16. प्र.16General Awareness
    18वीं शताब्दी में, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य पर सिराजुद्दौला, मीर जाफर और मीर कासिम ने शासन किया था?
    1. गुजरात
    2. आंध्र
    3. केरल
    4. बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बंगाल

  17. प्र.17General Awareness
    आंदोलन और बहिष्कार के अलावा ब्रिटिश नीतियों का विरोध करने के लिए चरमपंथियों का तरीका क्या था?
    1. शांतिपूर्ण प्रतिरोध
    2. सशस्त्र विद्रोह
    3. संसद में याचिका करना
    4. सांस्कृतिक आत्मसात्करण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शांतिपूर्ण प्रतिरोध

  18. प्र.18General Awareness
    भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की प्रकृति क्या है?
    1. केवल राज्यों के लिए
    2. केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं
    3. केवल आपात स्थि ति में
    4. केवल संघ के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं

  19. प्र.19General Awareness
    कौन-सा अनुच्छेद, भारत के राष्ट्रपति को क्षमादान देने और दंड का प्रविलंबन करने की शक्ति प्रदान करता है?
    1. अनुच्छेद 76
    2. अनुच्छेद 74
    3. अनुच्छेद 75
    4. अनुच्छेद 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 72

  20. प्र.20General Awareness
    जून 2025 में, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने नॉर्वे के कोंग्सबर्ग के साथ किस श्रेणी में भारत का पहला पोत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
    1. अस्पताल जहाज
    2. विमान वाहक
    3. ध्रुवीय अनुसंधान पोत
    4. गहन जलमग्न बचाव पोत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ध्रुवीय अनुसंधान पोत

  21. प्र.21General Awareness
    18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD) 2025 भुवनेश्वर में वर्ष 2025 के किस महीने में आयोजित किया गया था?
    1. अप्रैल
    2. जनवरी
    3. मार्च
    4. फरवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जनवरी

  22. प्र.22General Awareness
    संन्यासी-फकीर विद्रोह निम्नलिखित में से किस शताब्दी के उत्तरार्ध में शुरू हुआ था?
    1. 18वीं
    2. 16वीं
    3. 17वीं
    4. 19वीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18वीं

  23. प्र.23General Awareness
    कैश मेमोरी का प्राथमिक उद्देश्य ________________ है।
    1. डेटा पुनर्प्राप्ति की स्‍पीड में वृद्धि करना
    2. डेटा को स्थायी रूप से स्‍टोर करना
    3. बाद में उपयोग के लिए डेटा स्‍टोर करना
    4. स्क्रीन पर इमेज प्रदर्शित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डेटा पुनर्प्राप्ति की स्‍पीड में वृद्धि करना

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने 2025 में AIKosha लॉन्च किया?
    1. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
    2. केंद्रीय वित्त मंत्री
    3. केंद्रीय रक्षा मंत्री
    4. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

  25. प्र.25General Awareness
    किस मंत्रालय ने छोटे अपराधों के समाधान को सुप्रवाही बनाने के लिए औषधि और प्रसाधन सामग्री (अपराधों का शमन) नियम, 2025 पेश किया?
    1. औषधि मंत्रालय
    2. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
    3. रसायन और उर्वरक मंत्रालय
    4. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

  26. प्र.26General Awareness
    मई 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के अध्यक्ष कौन थे?
    1. शेखर बसु
    2. अजीत कुमार मोहंती
    3. केएन व्यास
    4. रतन कुमार सिन्हा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अजीत कुमार मोहंती

  27. प्र.27General Awareness
    विनिर्माण क्षेत्र में ₹10 लाख से अधिक और व्यवसाय/सेवा क्षेत्र में ₹5 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के लाभार्थियों के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
    1. कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण
    2. कम से कम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण
    3. कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
    4. कम से कम पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण

  28. प्र.28General Awareness
    विभाजन के बाद हुए दंगों को शांत करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री __________ के बीच ‘दिल्ली समझौते’ पर हस्ताक्षर किए गए थे।
    1. लियाकत अली खान
    2. मलिक फिरोज खान नून
    3. बेनजीर भुट्टो
    4. मुहम्मद अली जिन्ना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लियाकत अली खान

  29. प्र.29General Awareness
    भारत में एक वर्ष में संसद के कितने सत्र आयोजित होते हैं?
    1. छः
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  30. प्र.30General Awareness
    भारत के मेनस्ट्रीम हिंदी-भाषी फिल्म उद्योग को क्या कहते हैं?
    1. मॉलीवुड
    2. बॉलीवुड
    3. कॉलीवुड
    4. टॉलीवुड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बॉलीवुड

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित दिल्ली सुल्तानों में से किसने भोजन; घोड़ोंों, टट्टुओं, मवेशियों और दासों; कपड़े और फलों; तथा घरेलू उपभोग और व्यक्ति गत उपयोग की वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित किया?
    1. गयासुद्दीन तुग़लक़
    2. ग़यासुद्दीन बलबन
    3. ख़ि ज़्र ख़ाँाँ
    4. अलाउद्दीन खिलजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अलाउद्दीन खिलजी

  32. प्र.32General Awareness
    नीचे दिए गए मानों में से, किसमें तीन सार्थक अंक मौजूद हैं?
    1. 0.0056
    2. 23.0
    3. 1.620
    4. 287.50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23.0

  33. प्र.33General Awareness
    क्योटो प्रोटोकॉल, _____________ से संबंधित है।
    1. मरूस्थलीयन नियंत्रण
    2. ओजोन परत के संरक्षण
    3. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी
    4. वन्यजीवों के संरक्षण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी

  34. प्र.34General Awareness
    संविधान (छियासीवां संशोधन) अधिनियम, 2002 द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा कर्तव्य जोड़ा गया था?
    1. राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना
    2. वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
    3. छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
    4. पर्यावरण की रक्षा करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना

  35. प्र.35General Awareness
    कौन-सा युग्म संयुग्मी अम्ल-क्षार युग्म के रूप में कार्य करता है?
    1. Cl2 और Cl⁻
    2. NaOH और OH⁻
    3. H₂O और HCl
    4. NH₄⁺ और NH₃
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NH₄⁺ और NH₃

  36. प्र.36General Awareness
    जॉन ड्रामानी महामा (John Dramani Mahama) ने जनवरी 2025 में, किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
    1. केन्या
    2. दक्षिण अफ्रीका
    3. मोरक्को
    4. घाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — घाना

  37. प्र.37General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, द्वितीयक मेमोरी का उदाहरण है?
    1. रैम (RAM)
    2. रोम (ROM)
    3. हार्ड डिस्क (Hard Disk)
    4. कैश मेमोरी (Cache Memory)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हार्ड डिस्क (Hard Disk)

  38. प्र.38General Awareness
    हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास INIOCHOS-25 कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. मैसेडोनिया (Macedonia)
    2. ग्रीस (Greece)
    3. बुल्गारिया (Bulgaria)
    4. अल्बानिया (Albania)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्रीस (Greece)

  39. प्र.39General Awareness
    2025 की शुरुआत में भारत के पहले सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन कहां किया गया?
    1. गोवा
    2. भुवनेश्वर
    3. देहरादून
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केरल

  40. प्र.40General Awareness
    2024-25 सीजन के लिए फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) वुमेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसे मिला?
    1. खदीजा शॉ (Khadija Shaw)
    2. एलेसिया रूसो (Alessia Russo)
    3. लॉरेन जेम्स (Lauren James)
    4. मैरियोना कैल्डेंटेटे (Mariona Caldentey)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एलेसिया रूसो (Alessia Russo)

  41. प्र.41Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) और लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) क्रमशः 13 और 1170 है। यदि इनमें से एक संख्या 130 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 104
    2. 91
    3. 117
    4. 143
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 117

  42. प्र.42Mathematics
    8 वर्ष पहले, एक पिता की आयु उसके पुत्र की आयु के दोगुने से 11 वर्ष अधिक थी। अब से कितने वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी हो जाएगी?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  43. प्र.43Mathematics
    यदि किसी गोले की त्रिज्या आधी कर दी जाए, तो मूल गोले के आयतन और नए गोले के आयतन का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 2 : 1
    2. 16 : 1
    3. 4 : 1
    4. 8 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 : 1

  44. प्र.44Mathematics
    फर्नीचर की तीन वस्तुओं का औसत मूल्य ₹16,035 है। यदि उनके मूल्‍यों का अनुपात 3 : 5 : 7 है, तो सबसे सस्ती वस्तु का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9,621
    2. 3,207
    3. 5,345
    4. 7,483
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9,621

  45. प्र.45Mathematics
    संख्याओं 3.9 और 0.169 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 50.7
    2. 0.507
    3. 5.07
    4. 507
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50.7

  46. प्र.46Mathematics
    1. 55.9%
    2. 53.9%
    3. 55.5%
    4. 55.7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 53.9%

  47. प्र.47Mathematics
    अमन और पवन ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹62,800 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹11,600 के कुल लाभ में से, पवन का हिस्सा ₹2,900 था। उनके निवेशों में कितना अंतर था?
    1. ₹32,000
    2. ₹30,400
    3. ₹31,800
    4. ₹31,400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹31,400

  48. प्र.48Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  49. प्र.49Mathematics
    महेश ने ₹180 प्रति दर्जन की दर से कुछ पेन खरीदे। उसने ₹19 प्रति पेन की दर से उन्हें बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत ______ है। (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थान तक पूर्णांकित करें।)
    1. 28.67%
    2. 30.67%
    3. 24.67%
    4. 26.67%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 26.67%

  50. प्र.50Mathematics
    किसी कस्बे की वर्तमान जनसंख्या 15,250 है। इसमें दो क्रमिक वर्षों में 25% और 60% की वृद्धि होती है, लेकिन तीसरे वर्ष में 57% की कमी हो जाती है। तीसरे वर्ष के अंत में कस्बे की जनसंख्या कितनी है?
    1. 13,118
    2. 13,115
    3. 13,111
    4. 13,110
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13,115

  51. प्र.51Mathematics
    ₹3,000 सूची-कीमत और 25% छूट दर वाले उत्पाद पर छूट कितनी है?
    1. ₹750
    2. ₹700
    3. ₹900
    4. ₹1,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹750

  52. प्र.52Mathematics
    एक व्यक्ति विशाखापट्टनम से नागपुर 20 km/hr की चाल से जाता है और उसी मार्ग से 30 km/hr की चाल से विशाखापट्टनम वापस आता है। संपूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
    1. 22
    2. 26
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  53. प्र.53Mathematics
    किसी संख्या में 100% की वृद्धि करने पर 2770 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 2770
    2. 4155
    3. 692.5
    4. 1385
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1385

  54. प्र.54Mathematics
    यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज ₹5,916 है, और ब्याज की दर 20% वार्षिक है जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹25,540
    2. ₹23,995
    3. ₹24,650
    4. ₹24,870
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹24,650

  55. प्र.55Mathematics
    ₹1,000 अंकित मूल्य की एक वस्तु पर 32% की एकल छूट तथा उसी वस्तु पर 20% और 12% की दो क्रमिक छूटों का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹22
    2. ₹20
    3. ₹24
    4. ₹26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹24

  56. प्र.56Mathematics
    दिया गया है कि 730.51 = x, 730.73 = y और xz = y10 है, तो z का मान _______ के निकटतम होगा।
    1. 13.77
    2. 14.31
    3. 16.92
    4. 14.22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14.31

  57. प्र.57Mathematics
    14 −23 × 25 −23 × 15 −23 का मान ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  58. प्र.58Mathematics
    A दो स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक 17 दिनों में बिछा सकता है और B उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। C की सहायता से उन्होंने यह कार्य केवल 2 दिनों में पूरा कर लिया। C अकेले यह कार्य कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  59. प्र.59Mathematics
    दिन दिन एक बल्लेबाज द्वारा 23 मैचों में बनाए गए औसत रन 42 हैं। अगले 10 मैचों में, बल्लेबाज ने औसतन 16 रन बनाए। सभी 33 मैचों में उसके द्वारा बनाए गए औसत रन (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 36.12
    2. 34.12
    3. 35.12
    4. 33.12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 34.12

  60. प्र.60Mathematics
    1. 93x + 144
    2. 93x − 144
    3. −93x − 144
    4. −93x + 144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −93x + 144

  61. प्र.61Mathematics
    यदि ₹400 की राशि 6.5 वर्षों के लिए 4% वार्षिक ब्याज दर पर उधार ली जाती है, तो साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 154
    2. 84
    3. 204
    4. 104
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 104

  62. प्र.62Mathematics
    △ABC में, D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 55° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 56° है। ∠AEB की माप कितनी है?
    1. 90°
    2. 91°
    3. 85°
    4. 88°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 91°

  63. प्र.63Mathematics
    संख्या 869671195 निम्नलिखित में से किससे विभाज्य है?
    1. 15
    2. 12
    3. 13
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  64. प्र.64Mathematics
    ₹976 की धनराशि को तीन व्यक्ति यों के बीच 2 : 11 : 17 के अनुपात में बांटा जाता है। बंटन में सबसे बड़े हिस्से और सबसे छोटे हिस्से के बीच अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 517
    2. 488
    3. 531
    4. 495
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 488

  65. प्र.65Mathematics
    ज़ीशान, 364 km की यात्रा 91 km/hr की चाल से, अगली 441 km की यात्रा 63 km/hr की चाल से और उससे अगली 648 km की यात्रा 81 km/hr की चाल से करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 69.95
    2. 72.94
    3. 76.47
    4. 79.14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 76.47

  66. प्र.66Mathematics
    यदि 26 और 52 का तृतीयानुपाती x हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 102
    2. 106
    3. 107
    4. 104
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 104

  67. प्र.67Mathematics
    दो क्रमागत प्राकृत संख्याओं का गुणनफल 306 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या क्या है?
    1. 31
    2. 19
    3. 18
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18

  68. प्र.68Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  69. प्र.69Mathematics
    1. 16.68
    2. 13.96
    3. 13.71
    4. 16.52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13.71

  70. प्र.70Mathematics
    9 पुरुष किसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 5 महिलाएँ इसे 18 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 2 महिलाएँ एवं 4 पुरुष इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 16 दिन
    2. 20 दिन
    3. 18 दिन
    4. 15 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20 दिन

  71. प्र.71Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 23 D 16 A 4 C 6 B 2 = ?
    1. 26
    2. 31
    3. 14
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31

  72. प्र.72Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 26 38 46 58 66 78 ?
    1. 86
    2. 82
    3. 88
    4. 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 86

  73. प्र.73Reasoning
    प्रिया बिंदु Y से यात्रा शुरू करके पूर्व की ओर 12 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 10 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 15 km ड्राइव करती है। अंतत: वह दाएं मुड़ती है, 10 km ड्राइव करती है और बिंदु Z पर रुकती है। बिंदु Y पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं )
    1. 3 km पूर्व की ओर
    2. 9 km उत्तर की ओर
    3. 7 km दक्षिण की ओर
    4. 2 km पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 km पूर्व की ओर

  74. प्र.74Reasoning
    संख्या 7452318 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 11
    2. 10
    3. 8
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  75. प्र.75Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DIRT’ को ‘5274’ के रूप में और ‘TIDY’ को ‘4352’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘Y’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 4
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  76. प्र.76Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A % B' का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’, 'A = B' का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, 'A ¥ B' का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और 'A # B' का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’। यदि 'W % A # K = E ¥ S' है, तो W का S से क्या संबंध है?
    1. माता के भाई की बहन
    2. माता के भाई की पत्नी
    3. माता के भाई की पुत्री
    4. माता के भाई का पुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता के भाई की पुत्री

  77. प्र.77Reasoning
    सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। D के दाएं कोई नहीं बैठा है। D और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, B के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। C, B के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। E के दाएं कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  78. प्र.78Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? EXN 12, IBR 23, MFV 34, QJZ 45, ?
    1. TMC 54
    2. UMB 56
    3. SNB 57
    4. UND 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — UND 56

  79. प्र.79Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। LONG - ONLG - GNOL EARN - AREN - NRAE
    1. BACK - ACBK - ACKB
    2. COIN - OICN - NIOC
    3. CUTE - UCTE - EUTC
    4. SKIP - SIKP - PIKS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — COIN - OICN - NIOC

  80. प्र.80Reasoning
    संख्या 257146983 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से तीसरे और दाएँ से दूसरे अंकों का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 12
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  81. प्र.81Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। D को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। D और E के बीच केवल तीन बक्से रखे गए हैं। B को D के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। E और C के बीच केवल A रखा गया है। F को E के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। D के नीचे कितने बक्से रखे गए हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  82. प्र.82Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 5 7 11 17 25 ?
    1. 30
    2. 40
    3. 35
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 35

  83. प्र.83Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से YELP का संबंध BZOK से है। उसी तरीके से, EURF का संबंध HPUA से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से KKXV का संबंध किससे है?
    1. OGZP
    2. MDAP
    3. NFAQ
    4. MEBR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NFAQ

  84. प्र.84Reasoning
    यदि + का अर्थ −, − का अर्थ ×, × का अर्थ ÷ और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 9 − 4 + 24 ÷ 21 × 3 = ?
    1. 4
    2. 26
    3. 19
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 19

  85. प्र.85Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कार्टन, बॉक्स हैं। कोई भी बॉक्स, शीट नहीं है। निष्‍कर्ष: (I) कोई कार्टन, शीट नहीं है। (II) कुछ शीट, बॉक्स हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  86. प्र.86Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BODY’ को ‘2469’ और ‘DICE’ को ‘1593’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या है?
    1. 1
    2. 3
    3. 9
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  87. प्र.87Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन-अंक वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 268 667 457 856 426 (दाएँ) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में से 1 घटा दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में तीसरा अंक, पहले अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  88. प्र.88Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 893 620 514 487 928 (दाएं) (उदाहरण के लिए 697 लीजिए – इसमें पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, और तीसरा अंक = 7 है) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) सभी संख्याओं के दूसरे अंकों का ल.स.प. (LCM) क्या होगा?
    1. 72
    2. 48
    3. 9
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72

  89. प्र.89Reasoning
    वसीम अपनी कक्षा में ऊपर से 24वें और नीचे से 29वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 51
    2. 50
    3. 52
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 52

  90. प्र.90Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 99 100 105 114 127 ?
    1. 144
    2. 143
    3. 145
    4. 146
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 144

  91. प्र.91Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? LRY, SQA, ZPC, ?, NNG
    1. JOF
    2. GOF
    3. GOE
    4. JOE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — GOE

  92. प्र.92Reasoning
    सात व्यक्ति , B, C, D, E, F, G और L, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। D और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, G के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। L के दाएं कोई नहीं बैठा है। L और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, E के ठीक दाएं पड़ोस बैठा है। F और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  93. प्र.93Reasoning
    सात बॉक्स U, V, W, X, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। V को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। V और W के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। X को V के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। W और G के बीच केवल E को रखा गया है। U को W के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। F और X के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  94. प्र.94Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. HL-CU
    2. CG-XP
    3. WA-RI
    4. NR-IA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WA-RI

  95. प्र.95Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से JGCK का संबंध HEAI से है। उसी तरीके से, MJFN का संबंध KHDL से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से PMIQ का संबंध किससे है?
    1. NKGP
    2. NKHO
    3. NKGO
    4. NKHP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NKGO

  96. प्र.96Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QT-XP
    2. MP-TK
    3. OR-VM
    4. KN-RI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QT-XP

  97. प्र.97Reasoning
    लव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 6 km, दक्षिण की ओर
    2. 7 km, दक्षिण की ओर
    3. 6 km, उत्तर की ओर
    4. 7 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7 km, दक्षिण की ओर

  98. प्र.98Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कोई भैंस, बिल्ली नहीं है। कुछ बिल्लि याँ, टर्की हैं। निष्कर्ष: I. कोई भैंस, टर्की नहीं है। II. कुछ भैंस, टर्की हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  99. प्र.99Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TW-YB
    2. JM-OR
    3. FI-KM
    4. ZC-EH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — FI-KM

  100. प्र.100Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए -13 पर संक्रि याएँ,जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (23, 70, 211) (12, 37, 112)
    1. (22, 45, 105)
    2. (33, 100, 301)
    3. (5, 16, 48)
    4. (18, 54, 153)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (33, 100, 301)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1122314352637282911041121231331441541641711821942032122212312412522622712812933023143223333433543643733823944024134234344414514624744824945025115245345435535625725815926046146226346426536646736836937027127217317447547637747847928048138238338438538638728818939019139219319439539619729839931002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 9 सितंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner