-
प्र.1Mathematics
8 संख्याओं का औसत 43 है। यदि प्रत्येक संख्या में 7 की कमी की जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए।
- 8
- 29
- 43
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 36
-
प्र.2Mathematics
5 और 30 के बीच की अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
- 17
- 23
- 21
- 19
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17
-
प्र.3Mathematics
एक राशि को 20% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश करने पर 3 वर्षों में वह ₹5,040 हो जाती है। उसी राशि पर उसी ब्याज दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?
- 2,520
- 5,040
- 1,260
- 630
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1,260
-
प्र.4Mathematics
100 m और 150 m लंबाई वाली दो ट्रेनें क्रमशः 40 km/h और 60 km/h की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। ट्रेनों द्वारा एक-दूसरे को पार करने में लिया गया समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
- 8 सेकंड
- 8.9 सेकंड
- 9.5 सेकंड
- 9 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9 सेकंड
-
प्र.5Mathematics
दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का योग 12584 π sq. cm है। बड़े गोले की त्रिज्या, छोटे गोले की त्रिज्या का पाँच गुना है। बड़े गोले का व्यास ज्ञात कीजिए।
- 120 cm
- 110 cm
- 115 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 110 cm
-
प्र.6Mathematics
A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 6 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। B ने शेष काम अकेले पूरा किया। संपूर्ण काम ______________ दिनों में पूरा हुआ।
- 5
- 4
- 6
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5
-
प्र.7Mathematics
P एक वस्तु Q को बेचता है और 12% का लाभ अर्जित करता है। Q उसे R को बेचता है और ₹26 का लाभ अर्जित करता है। यदि P वस्तु को समान मूल्य पर सीधे R को बेचता, तो लाभ का प्रतिशत 25% होता। वस्तु का क्रय मूल्य ₹_____ है।
- 220
- 250
- 180
- 200
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 200
-
प्र.8Mathematics
संख्याओं 15, 10 और 0.4 का LCM कितना है?
- 34
- 30
- 36
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 30
-
प्र.9Mathematics
किसी धनराशि को 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज (अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित) दर पर निवेश किया जाता है। यदि एक वर्ष के बाद धनराशि ₹10,816 हो जाती है, तो मूलधन (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 10,500
- 10,000
- 10,200
- 10,400
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10,000
-
प्र.10Mathematics
एक थोक विक्रेता उस वस्तु पर 25% की स्कीम छूट प्रदान करता है जिसका अंकित मूल्य ₹2,400 है। खुदरा विक्रेता को शेष राशि का पूर्ण भुगतान करना होता है। खुदरा विक्रेता द्वारा भुगतान किया गया नेट (net) मूल्य कितना है?
- ₹1,700
- ₹1,750
- ₹1,900
- ₹1,800
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,800
-
प्र.11Mathematics
- 1370 cm³
- 1424 cm³
- 1078 cm³
- 1024 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1078 cm³
-
प्र.12Mathematics
यदि किसी मीनार की ऊंचाई और भूतल पर पड़ने वाली उसकी परछाई की लंबाई का अनुपात √3 : 1 है, तो सूर्य का उन्नयन कोण ज्ञात कीजिए।
- 60°
- 45°
- 30°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 60°
-
प्र.13Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.14Mathematics
एक शर्ट की कीमत ₹655 है। सेल के दौरान, इसकी कीमत में 20% की छूट प्रदान की जाती है। शर्ट की नई कीमत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 526
- 524
- 527
- 525
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 524
-
प्र.15Mathematics
निम्नलिखित में से कौन-से कथन, किसी चतुर्भुज की विशिष्ट रूप से रचना करने के लिए सत्य हैं? (i) 2 विकर्ण दिए जाने पर समचतुर्भुज और वर्ग की रचना की जा सकती है। (ii) 2 आसन्न भुजाओं की लंबाई और 2 कोणों की माप दी गई हो। (iii) 3 भुजाओं की लंबाई और 1 कोण की माप दी गई हो। (iv) 4 भुजाओं और 1 विकर्ण की लंबाई दी गई हो।
- (ii) और (iv)
- (i) और (iv)
- (i) और (iii)
- (ii) और (iii)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (i) और (iv)
-
प्र.16Mathematics
संख्याओं 7, 8, 7, 9, 10 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 9
- 7
- 10
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 7
-
प्र.17Mathematics
पिता और पुत्र की आयु का अनुपात 12 : 7 है। वर्तमान से चार वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 5 : 3 होगा। उनकी वर्तमान आयु का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 139 वर्ष
- 119 वर्ष
- 128 वर्ष
- 152 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 152 वर्ष
-
प्र.18Mathematics
यदि 6 चॉकलेट, 12 चॉकलेट और x चॉकलेट की कीमत समानुपात में इस प्रकार है कि x तृतीयानुपाती है, तो x के संगत कितनी चॉकलेट होंगी?
- 24
- 26
- 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 24
-
प्र.19Mathematics
एक साइकिल-चालक शहर A से शहर B तक 182 km की दूरी तय करता है। पहले 84 km तक वह एक निश्चित चाल से साइकिल चलाता है। शेष दूरी (98 km) के लिए वह अपनी चाल में 7 km/h की वृद्धि करता है और इस प्रकार मूल चाल से पूरी दूरी तय करने में लगने वाले समय से 42 मिनट पहले पहुँच जाता है। मूल चाल ज्ञात कीजिए।
- 21 km/hr
- 22.5 km/hr
- 24 km/hr
- 28 km/hr
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 28 km/hr
-
प्र.20Mathematics
A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 7 है। 6 वर्ष बाद, उनकी आयु का योगफल 60 वर्ष होगा। A की वर्तमान आयु कितनी है?
- 40 वर्ष
- 20 वर्ष
- 30 वर्ष
- 25 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20 वर्ष
-
प्र.21Mathematics
जूही और ममता के पास एक निश्चित धनराशि है। यदि जूही, ममता को ₹30 देती है, तो जूही के पास, ममता से दोगुनी धनराशि होगी। लेकिन, यदि ममता, जूही को ₹10 देती है, तो जूही के पास, ममता से चार गुना धनराशि होगी। प्रारंभ में जूही और ममता के पास मिलाकर कुल कितनी धनराशि (₹ में) थी?
- 320
- 310
- 290
- 300
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 300
-
प्र.22Mathematics
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प 95061 की निकटतम संख्या है, जो 9 से विभाज्य है?
- 95060
- 95058
- 95059
- 95057
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 95058
-
प्र.23Mathematics
₹1,472 को रोहित, माया और विकास में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्सोंों में से क्रमशः ₹25, ₹52 और ₹18 घटा दिए जाएं, तो उनके पास शेष राशियों का अनुपात 15:19:17 हो जाता है। कटौती के बाद विकास को प्राप्त राशि ज्ञात कीजिए।
- ₹359
- ₹559
- ₹459
- ₹509
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹459
-
प्र.24Mathematics
यदि दो विभिन्न क्रमागत अभाज्य संख्याओं का योग 36 है, तो उन दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल कितना होगा?
- 323
- 221
- 289
- 361
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 323
-
प्र.25Mathematics
पाइप A, B और C मिलकर एक टंकी को 6 घंटे में भर सकते हैं। 2 घंटे तक एक साथ कार्य करने के बाद, C को बंद कर दिया जाता है तथा A और B मिलकर शेष भाग को 7 घंटे में भरते हैं। C द्वारा अकेले टंकी को भरने में लिया गया समय (घंटों में) कितना ज्ञात कीजिए।
- 14
- 21
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 14
-
प्र.26Mathematics
चार दुकानों I, II, III और IV पर एक कुकर का अंकित मूल्य समान है। दुकान I, कुकर के अंकित मूल्य पर 89% और 68% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है; दुकान II, कुकर के अंकित मूल्य पर 50% और 51% की क्रमिक छूट प्रदान करती है; दुकान III, कुकर के अंकित मूल्य पर 25% और 11% की क्रमिक छूट प्रदान करती है; और दुकान IV, कुकर के अंकित मूल्य पर 94%, 49% और 21% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। कौन-सी दुकान कुकर को सबसे कम कीमत पर बेच रही है?
- I
- III
- II
- IV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — IV
-
प्र.27Mathematics
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.28Mathematics
कोई फल विक्रेता, उस दोषपूर्ण तराजू का उपयोग करता है जो 900 ग्राम को 1 kg दर्शाता है। वह ₹150 प्रति kg (दोषपूर्ण तराजू के अनुसार) की दर से सेब बेचता है। यदि उसका क्रय मूल्य ₹120 प्रति kg (वास्तविक वजन) है, तो उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत कितना है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.29Mathematics
एक निवेशक के पोर्टफोलियो मूल्य (portfolio value) में पहली तिमाही में 30% की कमी हो जाती है, लेकिन अगली तिमाही में 50% की वृद्धि हो जाती है। पोर्टफोलियो के मूल्य में कुल कितने प्रतिशत का परिवर्तन हुआ?
- 5% की वृद्धि
- 15% की कमी
- 20% की वृद्धि
- 10% की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5% की वृद्धि
-
प्र.30Mathematics
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 14 है और उनका गुणनफल 45 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर कितना होगा?
- 7
- 4
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.31General Awareness
निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग विशेष रूप से कणिकीय वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है?
- खुली भट्टियों में उत्प्रेरक दहन
- बिना किसी उपचार के चिमनी की ऊंचाई में वृद्धि करना
- धूल और फ्लाई ऐश को रोकने के लिए वस्त्र निस्यंदक का उपयोग
- तरल मार्जक का उपयोग करके गैसों का अवशोषण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — धूल और फ्लाई ऐश को रोकने के लिए वस्त्र निस्यंदक का उपयोग
-
प्र.32General Awareness
मुगल काल में प्रांतीय प्रशासन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन I: सूबेदार प्रांत का प्रमुख होता था और सामान्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता था। कथन II: सूबे में राजस्व विभाग का प्रमुख दीवान होता था।
- कथन I गलत है, जबकि कथन II सही है।
- कथन I और II दोनों सही हैं।
- कथन I सही है, जबकि कथन II गलत है।
- कथन I और II दोनों गलत हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कथन I और II दोनों सही हैं।
-
प्र.33General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व आघातवर्ध्य है तथा ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक है?
- बेरियम (Ba)
- नियॉन (Ne)
- सल्फर (S)
- आयोडीन (I)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बेरियम (Ba)
-
प्र.34General Awareness
किस पद्म श्री पुरस्कार विजेता को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नृत्य संग्रामिनी की उपाधि दी थी?
- बालासरस्वती
- सितारा देवी
- शोभा नायडू
- कनक रेले
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सितारा देवी
-
प्र.35General Awareness
लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) ____________ नामक एक विशेष एडेप्टर, जिसे नेटवर्क एडेप्टर भी कहा जाता है, के माध्यम से उपकरणों को जोड़कर रिसोर्स शेयरिंग को इनेबल करता है।
- नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (Network Interface Card)
- रीड-ओनली मेमोरी (Read-Only Memory)
- ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (Graphics Processing Unit)
- सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (Network Interface Card)
-
प्र.36General Awareness
स्वतंत्रता के बाद विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने कौन-सी रणनीति अपनाई?
- डॉलरीकरण (Dollarisation)
- मुक्त व्यापार (Free trade)
- आयात प्रतिस्थापन (Import substitution)
- निर्यात-आधारित वृद्धि (Export-led growth)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आयात प्रतिस्थापन (Import substitution)
-
प्र.37General Awareness
विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य या असत्य हैं? (i) हाइबरनेट शटडाउन से पहले सेशन को हार्ड डिस्क में सेव कर लेता है, जिससे रीस्टार्ट होने पर पूरी तरह से रिकवरी हो जाती है। (ii) स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर की खपत करता है क्योंोंकि यह RAM को चालू रखता है।
- (i) असत्य, (ii) सत्य
- (i) सत्य, (ii) असत्य
- (i) सत्य, (ii) सत्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (i) सत्य, (ii) सत्य
-
प्र.38General Awareness
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत में हाथियों की रक्षा के लिए 1992 में 'प्रोजेक्ट एलीफेंट (Project Elephant)' शुरू किया गया था। 2. भारत में बाघों के संरक्षण के लिए 1973 में 'प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger)' शुरू किया गया था। 3. सुंदरबन बायोस्फीयर रिज़र्व भारत के पश्चिम बंगाल में स्थि त है। 4. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थि त है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
- 1, 3, 4
- 1, 2, 3
- 2, 3
- 2, 3, 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1, 2, 3
-
प्र.39General Awareness
सिस्टम सॉफ्टवेयर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) ऑपरेटिंग सिस्टम प्रिविलेज्ड मोड (privileged mod) में रन करता है, जिससे इसे हार्डवेयर तक अप्रतिबंधित एक्सेस प्राप्त होता है। (ii) कंप्यूटर को शुरू करने और कार्य करने के लिए डिवाइस ड्राइवर जैसे कोर सिस्टम सॉफ्टवेयर (Core System Software) आवश्यक हैं।
- (i) सत्य, (ii) असत्य
- (i) असत्य, (ii) सत्य
- (i) सत्य, (ii) सत्य
- (i) असत्य, (ii) असत्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (i) सत्य, (ii) सत्य
-
प्र.40General Awareness
विंडोज 11 फाइल एक्सप्लोरर में, किस फीचर का उपयोग करके किसी फाइल का नाम टाइप करके उसे तुरंत ढूंढा जा सकता है?
- View
- Sort
- Properties
- Search box
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Search box
-
प्र.41General Awareness
किस भारतीय शहर ने 23वीं एशियन ओशेनियन कांग्रेस ऑफ रेडियोलॉजी (Asian Oceanian Congress of Radiology - AOCR) 2025 की मेजबानी की?
- जयपुर
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- हैदराबाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चेन्नई
-
प्र.42General Awareness
अगस्त 2024 में अनुमोदित किस नीति का उद्देश्य भारत में उच्च प्रदर्शन वाले जैव-विनिर्माण में नवाचार- संचालित अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देना है?
- बायोई3 (BioE3)
- बायोग्रोथ स्कीम (BioGrowth Scheme)
- जेनटेक पहल (GenTech Initiative)
- बायो-इंडिया 2025 (Bio-India 2025)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बायोई3 (BioE3)
-
प्र.43General Awareness
राजा राम मोहन राय की सबसे बड़ी सामाजिक उपलब्धि क्या थी?
- 1829 में सती प्रथा का उन्मूलन
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
- अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1829 में सती प्रथा का उन्मूलन
-
प्र.44General Awareness
फरवरी 2025 में, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 'मिशन 500' के तहत क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया था?
- 500 संयुक्त सैन्य अभ्यास
- 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार में $500 बिलियन
- USA में 500 भारतीय स्टार्टअप लॉन्च
- 500 रक्षा समझौते हस्ताक्षरित
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार में $500 बिलियन
-
प्र.45General Awareness
जब बेरियम क्लोराइड (BaCl2) विलयन को सोडियम सल्फेट (Na2SO4) विलयन के साथ मिलाया जाता है, तो एक सफेद उत्पाद बेरियम सल्फेट (BaSO4) बनता है। इस उत्पाद को ______ कहा जाता है।
- इमल्शन
- अवक्षेप
- समस्थानिक
- समावयवी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवक्षेप
-
प्र.46General Awareness
2025 वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में, किस पुरुष तैराक ने सेमीफाइनल के दौरान 200 m इंडिविजुअल मेडले (IM) में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
- लियोन मार्चैंड (Leon Marchand)
- माइकल फेल्प्स (Michael Phelps)
- लूका उरलैंडो (Luca Urlando)
- शाइन कैसास (Shaine Casas)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लियोन मार्चैंड (Leon Marchand)
-
प्र.47General Awareness
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आय और स्थि ति की असमानताओं को कम करने पर सर्वाधिक बल देता है?
- अनुच्छेद 39
- अनुच्छेद 36
- अनुच्छेद 38 (2)
- अनुच्छेद 38 (1)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 38 (2)
-
प्र.48General Awareness
भारत के संविधान के अनुच्छेद 323A (प्रशासनिक अधिकरण) के तहत अधिकरणों की स्थापना ____________ द्वारा की जा सकती है।
- केवल उच्चतम न्यायालय
- केवल उच्च न्यायालय
- केवल राज्य विधानमंडल
- केवल संसद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल संसद
-
प्र.49General Awareness
भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों में सबसे अधिक पाई जाने वाली वृक्ष प्रजाति कौन-सी है?
- सागौन (Teak)
- ओक (Oak)
- फर (Fir)
- पाइन (Pine)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सागौन (Teak)
-
प्र.50General Awareness
श्वेतांबर जैन धर्म का कौन-सा अत्यंत पूजनीय ग्रंथ, 24 तीर्थंकरों के जीवन, धर्माधिकारियों की वंश-परम्परा और पर्युषण पर्व के दौरान पालन किए जाने वाले मठवासी नियमों का वर्णन करता है?
- कल्प-समन्त
- कल्प-सूत्र
- कल्प-योग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कल्प-सूत्र
-
प्र.51General Awareness
अनुच्छेद 60 के तहत शपथ के अनुसार राष्ट्रपति का प्राथमिक सांविधानिक कर्तव्य क्या है?
- भारतीय शासन के लिए नीतियों का सूत्रीकरण
- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद को नियंत्रित करना
- संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करना
- भारतीय शासन के लिए वित्त का प्रबंधन करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करना
-
प्र.52General Awareness
भारत में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की मुख्य बस्ती किस स्थान पर स्थि त थी?
- चंदेरनगर
- पांडिचेरी
- कराईकल
- माहे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पांडिचेरी
-
प्र.53General Awareness
पंडिता रमाबाई के कार्य का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
- एक राष्ट्रीय सेना की स्थापना
- पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को बढ़ावा देना
- महिला शिक्षा और सशक्ति करण
- भारत के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — महिला शिक्षा और सशक्ति करण
-
प्र.54General Awareness
भारत में, अवसंरचना परियोजनाओं के समेकित नियोजन और समन्वि त निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए PM गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (NMP) किस वर्ष शुरू किया गया था?
- 2021
- 2023
- 2024
- 2022
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2021
-
प्र.55General Awareness
केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, समान वित्त वर्ष के लिए कुल अनुमानित व्यय कितना है?
- ₹45 लाख करोड़
- ₹40 लाख करोड़
- ₹55 लाख करोड़
- ₹50.65 लाख करोड़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹50.65 लाख करोड़
-
प्र.56General Awareness
यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, उच्चतम बिंदु पर इसके वेग का वर्णन करता है?
- शून्य
- गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर
- ऋणात्मक
- धनात्मक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शून्य
-
प्र.57General Awareness
5 दिसंबर, 2025 को RBI द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के GDP विकास का संशोधित अनुमान कितना है?
- 7%
- 7.1%
- 7.2%
- 7.3%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7.3%
-
प्र.58General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, अत्यधिक उच्च जनसंख्या घनत्व (जैसे, बोस वॉश, टोक्यो-ओसाका, पर्ल रिवर डेल्टा) वाले "मेगाक्षेत्रों (megaregions)" के उद्भव की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
- इनका विकास एकीकृत आर्थिक गलियारों और उच्च कनेक्टि विटी के कारण होता है
- सरकारें अभिप्रायपूर्वक मेगाक्षेत्रों का निर्माण करने के लिए जनसंख्या को स्थानांतरित करती हैं
- मेगाक्षेत्रों का निर्माण मुख्यत: एकसमान भौतिक भूगोल के कारण होता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — इनका विकास एकीकृत आर्थिक गलियारों और उच्च कनेक्टि विटी के कारण होता है
-
प्र.59General Awareness
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025 की थीम क्या थी?
- बहुभाषी शिक्षा – अधिगम और पीढ़ीगत अधिगम का एक स्तंभ
- बहुभाषी अधिगम के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर
- बहुभाषी शिक्षा: शिक्षा के रूपांतरण के लिए एक आवश्यकता
- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती समारोह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती समारोह
-
प्र.60General Awareness
आवर्तिता के संदर्भ में, एक ही समूह में स्थि त तत्व समान रासायनिक गुणधर्म प्रदर् शित करते हैं। समूह के सदस्योंों के बीच इस समानता के लिए कौन-सा मुख्य कारक उत्तरदायी है?
- समान संयोजी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
- समान परमाणु द्रव्यमान
- एकसमान परमाणु क्रमांक
- स्थि र परमाणु त्रिज्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — समान संयोजी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
-
प्र.61General Awareness
लोक संगीत वाद्ययंत्र एकतारा का प्राथमिक संबंध, निम्नलिखित में से किससे है?
- तमिलनाडु के दरबारी नृत्य
- छाऊ नृत्य में युद्ध कला प्रदर्शन
- लोक और भक्ति वादी तंतु संगीत (string music)
- ओडिशा में मंदिर अनुष्ठान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — लोक और भक्ति वादी तंतु संगीत (string music)
-
प्र.62General Awareness
निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारत में पंचायतों से संबंधित भाग IX समाविष्ट किया गया?
- 44वें संशोधन
- 73वें संशोधन
- 86वें संशोधन
- 42वें संशोधन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 73वें संशोधन
-
प्र.63General Awareness
भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी के कार्यालय की स्थापना, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
- अनुच्छेद 338-A
- अनुच्छेद 350-B
- अनुच्छेद 348-A
- अनुच्छेद 315-B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 350-B
-
प्र.64General Awareness
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) किस वर्ष शुरू की गई थी?
- 2014-15
- 2015-16
- 2013-14
- 2012-13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2015-16
-
प्र.65General Awareness
Uday Shankar, the pioneer of modern dance form, was conferred with which of the following National Awards in 1971?
- Padma Bhushan
- Jnanpith Award
- Padma Vibhushan
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Padma Vibhushan
-
प्र.66General Awareness
10 अक्टूबर को मनाए गए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 की अभियान थीम (campaign theme) क्या थी?
- मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानवाधिकार है (Mental Health is a Universal Human Right)
- सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाएँ (Make Mental Health & Well-being for All a Global Priority)
- कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health at Work)
- मानवीय आपात स्थि तियों में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health in Humanitarian Emergencies)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मानवीय आपात स्थि तियों में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health in Humanitarian Emergencies)
-
प्र.67General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा, एक अंतर्देशीय नदी-बंदरगाह है?
- विशाखपटनम
- कांडला
- कोलकाता
- कोच्चि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कोलकाता
-
प्र.68General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में स्थि त एक स्थल रुद्ध अंतर्देशीय नदी बंदरगाह है?
- पांडु बंदरगाह
- चेन्नई बंदरगाह
- कांडला बंदरगाह
- मुंबई बंदरगाह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पांडु बंदरगाह
-
प्र.69General Awareness
1309 CE में, मलिक काफूर ने दक्षि ण भारत में निम्नलिखित में से किस साम्राज्य पर आक्रमण किया?
- पांड्य साम्राज्य
- यादव साम्राज्य
- होयसल साम्राज्य
- काकतीय साम्राज्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — काकतीय साम्राज्य
-
प्र.70General Awareness
आपातकालीन प्रावधानों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- संघवाद को जारी रखना
- संघीय व्यवस्था को एकात्मक व्यवस्था में परिवर्तित करना
- भारत को राजतंत्र बनाना
- संवैधानिक संशोधन को औपचारिक रूप देना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संघीय व्यवस्था को एकात्मक व्यवस्था में परिवर्तित करना
-
प्र.71Reasoning
सभी 193 व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। Ccd दाएं छोर से 14वें स्थान पर है जबकि Vks बाएं छोर से 124वें स्थान पर है। Ccd और Vks के बीच कितने व्यक्ति हैं?
- 52
- 54
- 53
- 55
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 55
-
प्र.72Reasoning
श्रेय बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 22 km चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 24 km चलता है, फिर दाएं मुड़कर 28 km चलता है। इसके बाद वह दाएं मुड़कर 30 km चलता है। अंत में वह दाएं मुड़कर 6 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
- पूर्व दिशा में 6 km
- पूर्व दिशा में 3 km
- पश्चिम दिशा में 7 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पूर्व दिशा में 6 km
-
प्र.73Reasoning
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘queen dirt world’ को ‘ya yo mq’ के रूप में कूट किया जाता है और ‘world bat law’ को ‘yo uj zs’ के रूप में कूट किया जाता है। तो उस भाषा में ‘world’ को कैसे कूट किया जाता है? (सभी कूट दो-अक्षरों वाले कूट हैं।)
- yo
- mq
- uj
- ya
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — yo
-
प्र.74Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- UVWX
- HIJL
- BCDF
- OPQS
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — UVWX
-
प्र.75Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में '?' के स्थान पर क्या आएगा? 871 791 721 661 611 ?
- 539
- 501
- 571
- 523
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 571
-
प्र.76Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, WSPO का संबंध SPNN से है। उसी प्रकार, TQNL का संबंध PNLK से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MKHI का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- IGEF
- TYWD
- IHFH
- IGDE
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — IHFH
-
प्र.77Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? QMO NJL KGI HDF ?
- EZB
- EFH
- EAC
- EBB
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — EAC
-
प्र.78Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CONE’ को ‘1536’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘NOTE’ को ‘3146’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
- 6
- 3
- 4
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.79Reasoning
यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है, ‘−’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 54 − 2 ÷ 120 × 2 + 85 = ?
- 86
- 83
- 85
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 83
-
प्र.80Reasoning
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (27, 12, 322) (24, 13, 310)
- (34, 9, 308)
- (32, 7, 224)
- (31, 8, 246)
- (29, 10, 292)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (31, 8, 246)
-
प्र.81Reasoning
P, Q की बहन है। Q, S का भाई है। T, X का पिता है। X, S का पुत्र है। X का P से क्या संबंध है?
- बहन का पुत्र
- पुत्र
- पुत्री का पुत्र
- भाई का पुत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बहन का पुत्र
-
प्र.82Reasoning
उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FA - HC - JL ID - KF - MO
- MH - OJ - QS
- NH - OJ - QR
- MH - OJ - QR
- NH - OI - QR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — MH - OJ - QS
-
प्र.83Reasoning
यदि DEPARTS शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
- 0
- 1
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.84Reasoning
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 43 D 28 C 35 A 7 B 11 = ?
- 71
- 70
- 73
- 74
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 70
-
प्र.85Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S ÷ D & R + Y # H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?
- पिता
- पत्नी का भाई
- भाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पत्नी का भाई
-
प्र.86Reasoning
सात व्यक्ति , S, T, I, C, K, E और R, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के दाएं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और C के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T और S के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। S, E के बाएं ठीक बगल में बैठा है। K, R के दाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- I
- K
- S
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — I
-
प्र.87Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- KP – GL
- ZW – VS
- RF – NC
- ME – IA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — RF – NC
-
प्र.88Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चेरी, चमगादड़ हैं। कोई चमगादड़, संतरा नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई चेरी, संतरा नहीं है। (II) कुछ संतरे, चमगादड़ हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
-
प्र.89Reasoning
सात बक्से L, M, N, O, P, Q और R, एक के ऊपर एक रखे गये हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गये हों। Q को N के ठीक ऊपर रखा गया है। L और N के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। L को N के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। O को सबसे ऊपर वाले स्थान पर रखा गया है। M और P के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। P के नीचे केवल एक बक्सा रखा गया है। R को N के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। Q और R के बीच कितने बक्से रखे गये हैं?
- दो
- एक भी नहीं
- एक
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.90Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? JCT 6 NGQ -7 RKN -20 VOK -33 ?
- ZDX -45
- ZXD -44
- ZCD -54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.91Reasoning
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। HM - JR - LW UL - WQ - YV
- GP - EK - SV
- CF- GK - HP
- CF - EK - GP
- GP - JK - CE
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CF - EK - GP
-
प्र.92Reasoning
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए।) (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।) (बाएँ) 5 3 5 1 5 4 1 2 9 1 1 7 4 8 7 6 6 8 1 5 6 4 1 1 6 6 4 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- 5
- 3
- 4
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.93Reasoning
शब्द 'SCRAMBLE' में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले दूसरे अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा?
- S
- C
- N
- M
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — C
-
प्र.94Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FJI JNM NRQ RVU ?
- VWY
- VYX
- VAX
- VZY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — VZY
-
प्र.95Reasoning
सात व्यक्ति A, B, D, J, O, T और Z एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के दाएं, केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T और B के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और Z के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Z, T के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। O, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। J के ठीक दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
- B
- D
- Z
- J
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Z
-
प्र.96Reasoning
यदि संख्या 6534217 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
- एक भी नहीं
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.97Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 4 12 36 108 ? 972
- 321
- 323
- 322
- 324
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 324
-
प्र.98Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- UYT
- YBX
- JMI
- NQM
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — UYT
-
प्र.99Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होते हो, यह निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ इंजीनियर, डिज़ाइनर हैं। सभी डिज़ाइनर, निर्माता हैं। निष्कर्ष: (I) सभी निर्माता, इंजीनियर हैं। (II) कुछ इंजीनियर, निर्माता हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
-
प्र.100Reasoning
सात डिब्बे F, G, H, I, J, K और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। G के ऊपर केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। J और G के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। J और K के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। K को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। S को K के ठीक नीचे रखा गया है। F को I के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। H को J के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। H और J के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
- एक
- चार
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चार