1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 15 जून 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 15 जून 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

15 जून 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 21 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
15 जून 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  2. प्र.2Mathematics
    1. 73.648
    2. 77.9
    3. 76.648
    4. 77.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 76.648

  3. प्र.3Mathematics
    एक प्रौद्योगिकी फर्म की संप्राप्ति ₹2,50,000 से घटकर ₹2,12,500 हो जाती है। संप्राप्ति में प्रतिशत कमी ज्ञात कीजिए।
    1. 12%
    2. 20%
    3. 15%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15%

  4. प्र.4Mathematics
    निम्नलिखित आंकड़ोंों का बहुलक ज्ञात कीजिए। 40, 47, 54, 45, 50, 43, 53, 52, 53, 49, 40, 50, 42, 52, 44, 52, 47, 55
    1. 54
    2. 40
    3. 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  5. प्र.5Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  6. प्र.6Mathematics
    1. 57
    2. 58
    3. 45
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50

  7. प्र.7Mathematics
    एक कक्षा में, लड़कियों की तुलना में 10 लड़के अधिक हैं। प्रत्येक लड़की के पास 3 पेंसिलें और प्रत्येक लड़के के पास 2 पेंसिलें हैं। कक्षा में पेंसिलों की कुल संख्या 170 है। कक्षा में लड़कियों और लड़कों का अनुपात ______ है।
    1. 5:6
    2. 2:3
    3. 3:4
    4. 4:5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3:4

  8. प्र.8Mathematics
    एक ट्रेन दो व्यक्ति यों के निकट से गुजरती है जो उसी दिशा में चल रहे हैं जिस दिशा में ट्रेन चल रही है। ये व्यक्ति क्रमशः 2 km/hr और 4 km/hr की चाल से चल रहे हैं तथा ट्रेन उन्हें क्रमशः 9 सेकंड और 10 सेकंड में पूर्णतः पार कर जाती है। ट्रेन की लंबाई कितनी है?
    1. 50 मीटर
    2. 75 मीटर
    3. 45 मीटर
    4. 55 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50 मीटर

  9. प्र.9Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 10,12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A और B मिलकर 3 दिन कार्य करते हैं, जिसके बाद A कार्य छोड़ देता है। B और C मिलकर कार्य करते हैं। शेष कार्य को पूरा करने के लिए B और C को कितने दिन लगेंगे?
    1. 4 दिन
    2. 3 दिन
    3. 5 दिन
    4. 6 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 दिन

  10. प्र.10Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 67 है और उनका गुणनफल 1012 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 13
    3. 21
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21

  11. प्र.11Mathematics
    पहली संख्या, दूसरी संख्या और 20 का चतुर्थानुपाती 36 है। यदि पहली दो संख्याओं का योगफल 14 है, तो पहली दो संख्याओं का गुणोत्तर माध्य ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  12. प्र.12Mathematics
    एक विद्यार्थी के 5 विषयों का औसत अंक 72 है और 3 अतिरिक्त विषयों का औसत अंक 84 है। समग्र औसत अंक ज्ञात कीजिए।
    1. 75.5
    2. 76.5
    3. 75.25
    4. 76.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 76.5

  13. प्र.13Mathematics
    यदि 6 और 18 का तृतीयानुपाती p है, तथा p और 54 का तृतीयानुपाती q है, तो q का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 54
    2. 18
    3. 36
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 54

  14. प्र.14Mathematics
    एक मार्कर की कीमत ₹43 है। एक दुकान "5 खरीदें, 2 मुफ्त पाएं" का ऑफर देती है। प्रति मार्कर प्रभावी कीमत ज्ञात कीजिए। [अपना उत्तर ₹ में दीजिए, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
    1. ₹33.71
    2. ₹31.71
    3. ₹30.71
    4. ₹32.71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹30.71

  15. प्र.15Mathematics
    एक लाइट हाउस के शीर्ष से पूर्व की ओर दो जहाजों के अवनमन कोण 45° और 30° हैं। यदि जहाज एक- दूसरे से 50 m दूर हैं, तो लाइट हाउस की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  16. प्र.16Mathematics
    एक पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का योग 50 वर्ष है। पाँच वर्ष पहले, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी थी। पिता अपने पुत्र से कितने वर्ष बड़ा है?
    1. 19
    2. 18
    3. 20
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20

  17. प्र.17Mathematics
    यदि कोई व्यापारी ₹1000 में 50 नोटबुक खरीदता है और उन सभी को 20% के लाभ पर बेचता है, तो प्रत्येक नोटबुक का विक्रय मूल्य कितना होगा?
    1. ₹24
    2. ₹20
    3. ₹22
    4. ₹18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹24

  18. प्र.18Mathematics
    किसी राशि को 4% वार्षिक दर से पाँच वर्ष और तीन वर्ष के लिए निवेश करने पर प्राप्त साधारण ब्याज में अंतर ₹784 है। उसी राशि को समान ब्याज दर पर आठ वर्ष के लिए निवेश करने पर प्राप्त साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 3136
    2. 3920
    3. 4144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3136

  19. प्र.19Mathematics
    यदि आयकर में 18% की वृद्धि की जाती है, तो नेट आय में 2% की कमी हो जाती है। आयकर की मूल दर ज्ञात कीजिए।
    1. 5%
    2. 8%
    3. 10%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10%

  20. प्र.20Mathematics
    एक रेफ्रि जरेटर का अंकित मूल्य ₹4,884 है। दुकानदार 10% की छूट प्रदान करता है और 8% का लाभ अर्जित करता है। यदि कोई छूट नहीं दी जाती है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
    1. 20%
    2. 30%
    3. 40%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20%

  21. प्र.21Mathematics
    निम्नलिखित में से किस राशि (₹ में) पर 8% की वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों में ₹1,440 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
    1. 6,000
    2. 12,000
    3. 3,000
    4. 345.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6,000

  22. प्र.22Mathematics
    एक वस्तु को 58% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि क्रय मूल्य में ₹20 की वृद्धि की जाए और विक्रय मूल्य में ₹74 की कमी की जाए, तो लाभ 52.5% होगा। वस्तु का मूल क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 2,100
    2. 2,000
    3. 1,900
    4. 2,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,900

  23. प्र.23Mathematics
    1. 4
    2. 5
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  24. प्र.24Mathematics
    संख्याओं 5, 3.2 और 0.03 का LCM कितना है?
    1. 185
    2. 240
    3. 120
    4. 215
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 240

  25. प्र.25Mathematics
    ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AB ∥ DC है, तथा E और F क्रमशः विकर्णों AC और BD के मध्य बिंदु हैं। यदि AB = 60 cm, BC = 65 cm, DC = 18 cm, और AD = 10 cm है, तो EF की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 22
    3. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21

  26. प्र.26Mathematics
    एक स्कूटर 40 km की दूरी 20 km/hr की चाल से तय करता है और उसी चाल से 60 km वापस आता है। औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 22 km/hr
    2. 25 km/hr
    3. 24 km/hr
    4. 20 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 km/hr

  27. प्र.27Mathematics
    निम्नलिखित अनुपात दिए गए हैं: a : b = 2 : 3 b : c = 4 : 5 c : d = 3 : 2 d : e = 5 : 4 अनुपात a : e का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 5
    2. 3 : 4
    3. 1 : 1
    4. 4 : 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 : 1

  28. प्र.28Mathematics
    एक मापक छड़ की अधिकतम लंबाई क्या हो सकती है जिससे 7 m 35 cm, 9 m 45 cm और 10 m 50 cm लंबाई के कपड़े के तीन टुकड़ोंों को पूर्णतः मापा जा सके?
    1. 1 m 15 cm
    2. 1 m 35 cm
    3. 1 m 5 cm
    4. 1 m 25 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 m 5 cm

  29. प्र.29Mathematics
    A और B एक काम को क्रमशः 12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन तक काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
    1. 8
    2. 6
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  30. प्र.30Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 11 से विभाज्य है?
    1. 5281
    2. 4735
    3. 2145
    4. 3522
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2145

  31. प्र.31General Awareness
    गूगल डॉक्स (Google Docs) में, जब आप Ctrl + S प्रेस करते हैं, तो बैकग्राउंड में कौन-सा टेक्नि कल एक्शन होता है?
    1. डॉक्यूमेंट लोकल स्टोरेज (local storage) में सेव हो जाता है
    2. ड्राइव (Drive) में शीघ्र सिंक (sync) ट्रिगर हो जाता है
    3. स्क्रीन पर Save As डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है
    4. कीबोर्ड शॉर्टकट को पहचाना नहीं जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ड्राइव (Drive) में शीघ्र सिंक (sync) ट्रिगर हो जाता है

  32. प्र.32General Awareness
    एक भौतिकविद एक ऐसा प्रयोग डिजाइन कर रहा है, जिसका परिणाम बल और वेग के गुणनफल पर निर्भर करता है। मात्रकों और विमाओं को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि इस गुणनफल द्वारा प्रत्‍यक्ष रूप से मापी जाती है?
    1. ऊर्जा
    2. शक्ति
    3. आवेग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शक्ति

  33. प्र.33General Awareness
    किस ऐतिहासिक मामले को अधि स्थि ति (locus standi) के नियम को शिथिल करने और भारत में जनहित याचिका (PIL) की नींव स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
    1. मेनका गांधी बनाम भारत संघ
    2. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
    3. एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ
    4. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ

  34. प्र.34General Awareness
    2011 की जनगणना के अनुसार कौन-सा राज्य, भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य था?
    1. बिहार
    2. पश्चिम बंगाल
    3. उत्तर प्रदेश
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर प्रदेश

  35. प्र.35General Awareness
    पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम और उनके संबंधित राज्यों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं? पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम राज्य में ज्ञात (1) सह्याद्री महाराष्ट्र (2) नीलगिरी पहाड़ियाँ कर्नाटक और तमिलनाडु (3) अन्नामलाई पहाड़ियाँ केरल
    1. केवल 1
    2. केवल 2 और 3
    3. 1, 2 और 3
    4. केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1, 2 और 3

  36. प्र.36General Awareness
    भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से नहीं ली गई है?
    1. एकल नागरिकता
    2. लोकसभा अध्यक्ष
    3. केंद्र द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
    4. द्विसदनीय संसद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केंद्र द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति

  37. प्र.37General Awareness
    जब दूध में नींबू का रस मिलाया जाता है, तो पनीर बनता है। इस प्रक्रि या को __________ के रूप में जाना जाता है।
    1. स्कंदन
    2. जल-अपघटन
    3. क्रि स्टलीकरण
    4. अवसादन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्कंदन

  38. प्र.38General Awareness
    अर्थव्यवस्था में तरलता को विनियमित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किस उपकरण का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?
    1. रेपो दर समायोजन
    2. सरकारी सब्सि डी
    3. राजकोषीय उद्दीपन
    4. टैरिफ अधिरोपण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेपो दर समायोजन

  39. प्र.39General Awareness
    आंध्र प्रदेश में रामपा विद्रोह (1922-24) के नेता कौन थे?
    1. चित्तू पांडे
    2. दुर्गावती देवी
    3. राम चंद्र रेड्डी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  40. प्र.40General Awareness
    बास्केटबॉल में, शब्द "ट्रिपल-डबल (triple-double)" से क्या तात्पर्य है?
    1. एक ही मैच में दोगुने पॉइंट, रिबाउंड और असिस्ट प्राप्त करना
    2. तीन सांख्यि कीय श्रेणियों (statistical categories) में दोहरे अंकों में रिकॉर्ड दर्ज करना
    3. एक मैच में तीन टेक्नि कल फाउल करना
    4. एक गेम में लगातार तीन डंक (dunk) लगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन सांख्यि कीय श्रेणियों (statistical categories) में दोहरे अंकों में रिकॉर्ड दर्ज करना

  41. प्र.41General Awareness
    नवंबर 2025 में, किस केंद्र शासित प्रदेश में सात चूना पत्थर खनिज ब्लॉकों (limestone mineral blocks) की पहली बार नीलामी शुरू की गई थी?
    1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
    2. जम्मू और कश्मीर
    3. पुदुचेरी
    4. चंडीगढ़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जम्मू और कश्मीर

  42. प्र.42General Awareness
    सौर ऊर्जा को वैश्विक स्तर पर kWh इकाई में मापा जाता है। इकाई kWh के संगत भौतिक राशि _____________ है।
    1. विद्युत ऊर्जा
    2. विद्युत आवेश
    3. बल
    4. धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विद्युत ऊर्जा

  43. प्र.43General Awareness
    भारत में 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस किस राष्ट्रीय नेता की जयंती के स्मरण में मनाया जाता है?
    1. जवाहरलाल नेहरू
    2. सरदार वल्लभभाई पटेल
    3. लाल बहादुर शास्त्री
    4. महात्मा गांधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सरदार वल्लभभाई पटेल

  44. प्र.44General Awareness
    मानव विकास सूचकांक (HDI) की गणना करते समय किन तीन संकेतकों पर विचार किया जाता है?
    1. औद्योगिक उत्पादन, निर्यात और आयात
    2. विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियां, साक्षरता दर और निर्धनता दर
    3. GDP, मुद्रास्फीति दर और बेरोजगारी दर
    4. जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय

  45. प्र.45General Awareness
    8 अक्टूबर 2025 को केरल में फ्यूचर-टेक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ किस संस्थान ने साझेदारी की?
    1. IIT बॉम्बे
    2. NIT कालीकट
    3. IIT पलक्कड़
    4. IIT मद्रास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IIT पलक्कड़

  46. प्र.46General Awareness
    ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को एक कंपनी के रूप में कब निगमित किया गया था?
    1. 1959
    2. 1956
    3. 1965
    4. 1962
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1959

  47. प्र.47General Awareness
    निम्नलिखित में से किस हिमालयी पर्वतमाला में अटल सुरंग बनाई गई है?
    1. काराकोरम पर्वतमाला
    2. पीर पंजाल पर्वतमाला
    3. धौलाधार पर्वतमाला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पीर पंजाल पर्वतमाला

  48. प्र.48General Awareness
    RAM और ROM के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें। (i) ROM, RAM की तुलना में तेज़ होती है क्योंोंकि इसमें स्थायी सिस्टम अनुदेश (permanent system instructions) संग्रहीत होते हैं जिन्हें CPU द्वारा कम बार एक्सेस किया जाता है। (ii) CPU द्वारा RAM से डेटा पढ़ा और उस पर लिखा जा सकता है, लेकिन पावर बंद होने पर इसका डेटा इरेज़ (erase) हो जाता है।
    1. (i) सत्य, (ii) असत्य
    2. (i) असत्य, (ii) सत्य
    3. (i) सत्य, (ii) सत्य
    4. (i) असत्य, (ii) असत्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (i) असत्य, (ii) सत्य

  49. प्र.49General Awareness
    निम्नलिखित में से किस चोल शासक को एक शक्ति शाली नौसेना के निर्माण और श्रीलंका, मालदीव एवं लक्षद्वीप पर विजय प्राप्त करने का श्रेय दिया जाता है?
    1. कुलोत्तुंग प्रथम
    2. राजराज प्रथम
    3. विजयालय
    4. राजेंद्र प्रथम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राजराज प्रथम

  50. प्र.50General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का एक उद्देश्य नहीं है?
    1. किसानों द्वारा आधुनिक और अभिनव कृषि पद्धतियों को अपनाने को बढ़ावा देना
    2. किसानों की आय को स्थि र करना और कृषि गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करना
    3. किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना
    4. अप्रत्याशित घटनाओं के कारण फसल के नुकसान का सामना कर रहे किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना

  51. प्र.51General Awareness
    तेलुगु भाषा को भारत की शास्त्रीय भाषा कब घोषित किया गया था?
    1. 2005
    2. 2007
    3. 2006
    4. 2008
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2008

  52. प्र.52General Awareness
    असम में ब्रिटिश हस्तक्षेप के विरुद्ध 'अहोम विद्रोह (1828-33)' का नेतृत्व किसने किया था?
    1. पियली फुकन (Piyali Phukan)
    2. मणिराम दत्ता (Maniram Dutta)
    3. गोमधर कुंवर (Gomdhar Konwar)
    4. हरिकांत (Harakanta)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गोमधर कुंवर (Gomdhar Konwar)

  53. प्र.53General Awareness
    राष्ट्रवाद के प्रतीक माने जाने वाले उपन्यास आनंदमठ की रचना किसने की थी?
    1. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
    2. शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
    3. रवींद्रनाथ टैगोर
    4. दीनबंधु मित्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

  54. प्र.54General Awareness
    उच्च तापमान, उच्च आर्द्रता और 200 cm से अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पाई जाती है?
    1. शीतोष्ण घासस्थल
    2. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    3. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

  55. प्र.55General Awareness
    वह विंडो, जो इसके पीछे डेस्कटॉप को शो किए बिना संपूर्ण स्क्रीन को कवर करता है, _________ कहलाता है।
    1. हिडेन मोड (Hidden mode)
    2. मिनिमाइज्ड मोड (Minimized mode)
    3. रिस्टोर्ड मोड (Restored mode)
    4. फुल-स्क्रीन मोड (Full-screen mode)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फुल-स्क्रीन मोड (Full-screen mode)

  56. प्र.56General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की भूमिका का सही ढंग से वर्णन करता है?
    1. गेम्स खेलना
    2. ऑडियो फ़ाइलों की एडिटिंग
    3. फ़ाइलों और फ़ोल्डरों का प्रबंधन
    4. मल्टीमीडिया प्रेजेंटेटेशन की डिजाइनिंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फ़ाइलों और फ़ोल्डरों का प्रबंधन

  57. प्र.57General Awareness
    सितंबर 2025 में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दोहराए गए कथन के अनुसार, किस कानून के अंतर्गत किसी न्यायाधिकरण को वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बच्‍चों को बेदखल करने का आदेश देने का अधिकार है, यदि वे वरिष्ठ नागरिक का भरणपोषण करने में विफल रहते हैं?
    1. माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2006
    2. माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2008
    3. माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2009
    4. माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007

  58. प्र.58General Awareness
    भारत में पत्थर के औजारों का सबसे पहला प्रमाण कहाँ पाया गया था?
    1. लोथल (Lothal)
    2. हुंसगी घाटी (Hunsgi Valley)
    3. अत्तिरमपक्कम (Attirampakkam)
    4. मेहरगढ़ (Mehrgarh)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अत्तिरमपक्कम (Attirampakkam)

  59. प्र.59General Awareness
    एडीबी (ADB) ने अगले पांच वर्षों (2025 से 2030) में भारत के शहरी बुनियादी ढांचे के लिए कितनी धनराशि देने का वादा किया है?
    1. 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    2. 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    3. 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    4. 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर

  60. प्र.60General Awareness
    भारतीय संविधान का कौन-सा भाग पंचायतों से संबंधित है?
    1. भाग V
    2. भाग XI
    3. भाग IX
    4. भाग VII
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाग IX

  61. प्र.61General Awareness
    भारतीय संसद में कितनी विभाग-संबंधी स्थायी समितियाँ (Departmentally Related Standing Committees - DRSCs) हैं?
    1. 21
    2. 31
    3. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  62. प्र.62General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने, 2025 में होलबर्ग (Holberg) पुरस्कार जीता?
    1. विद्या बालन (Vidya Balan)
    2. गायत्री चक्रवर्ती स्पि वक (Gayatri Chakravorty Spivak)
    3. मैथिली मृणालिनी (Maithili Mrinalini)
    4. उर्मिला सत्यनारायण (Urmila Satyanarayana)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गायत्री चक्रवर्ती स्पि वक (Gayatri Chakravorty Spivak)

  63. प्र.63General Awareness
    बनारसी, पटियाला और लखनऊ घराने निम्नलिखित में से किस संगीत शैली से संबंधित हैं?
    1. चैती
    2. टप्पा
    3. कजरी
    4. ठुमरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ठुमरी

  64. प्र.64General Awareness
    उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में बंगाल में राजा राममोहन राय की आत्मीय सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    1. जातिगत विशिष्टता का समर्थन करना और कर्मकांडीय सामाजिक रीति को बढ़ावा देना
    2. मूर्तिपूजा का विरोध करना और वेदांत सिद्धांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा देना
    3. बहुदेववादी उपासना की रक्षा करना और सभी बौद्धि क सुधार प्रयासों का विरोध करना
    4. गूढ़ परंपराओं का प्रचार करना और वैज्ञानिक चिंतन विधियों को हतोत्साहित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मूर्तिपूजा का विरोध करना और वेदांत सिद्धांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा देना

  65. प्र.65General Awareness
    2025 में निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच 'केंसिंग्टन संधि' पर हस्ताक्षर किए गए थे?
    1. यूनाइटेड किंगडम (UK) और जर्मनी
    2. जर्मनी और फ्रांांस
    3. यूनाइटेड किंगडम (UK) और फ्रांांस
    4. यूनाइटेड किंगडम (UK) और इटली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यूनाइटेड किंगडम (UK) और जर्मनी

  66. प्र.66General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के चार आधिकारिक मौसम-विज्ञान संबंधी ऋतुओं में सम्मि लित नहीं है?
    1. शीत ऋतु
    2. वर्षा ऋतु
    3. वसंत ऋतु
    4. ग्रीष्म ऋतु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वसंत ऋतु

  67. प्र.67General Awareness
    राष्ट्रीय आपातकाल को संसद द्वारा ______ में अनुमोदित किया जाना चाहिए।
    1. 45 दिनों
    2. 30 दिनों
    3. 60 दिनों
    4. 90 दिनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30 दिनों

  68. प्र.68General Awareness
    शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण किस संवैधानिक संशोधन द्वारा लागू किया गया था?
    1. 98वां संशोधन
    2. 104वां संशोधन
    3. 103वां संशोधन
    4. 102वां संशोधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 103वां संशोधन

  69. प्र.69General Awareness
    खेल के क्षेत्र में CNN-न्यूज़18 का वर्ष 2025 का इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किसे दिया गया?
    1. महेंद्र सिंह धोनी
    2. गौतम गंभीर
    3. जय शाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जय शाह

  70. प्र.70General Awareness
    pH स्केल के अनुसार निम्नलिखित में से किस पदार्थ को उदासीन माना जाता है?
    1. आमाशय अम्ल
    2. समुद्र जल
    3. नींबू का रस
    4. शुद्ध जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शुद्ध जल

  71. प्र.71Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 81 A 3 D 7 B 2 C 16 = ?
    1. 21
    2. 24
    3. 32
    4. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 29

  72. प्र.72Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. ZB – PH
    2. MO – EU
    3. SU-KA
    4. UW-MC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ZB – PH

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित तरीके से FR 6 का संबंध KN -6 से है। उसी प्रकार, LU 9 का संबंध QQ -3 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LS 14 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. GT 6
    2. PR 0
    3. QO 2
    4. YT 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QO 2

  74. प्र.74Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। QVI : KZJ USH : OWI
    1. CNK : WRJ
    2. LQG : FUH
    3. AHL : UMK
    4. BRH : VVF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — LQG : FUH

  75. प्र.75Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 6 3 1 8 7 2 9 5 6 1 4 7 5 3 4 5 6 2 6 8 7 2 3 7 6 5 8 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनके ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग और ठीक बाद एक विषम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
    1. एक
    2. तीन
    3. तीन से अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  76. प्र.76Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. OR-KM
    2. UX-QR
    3. QT-MO
    4. SV-OQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UX-QR

  77. प्र.77Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी बाघ, कुर्सी हैं। सभी कुर्सी, भिक्षु हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ भिक्षु, कुर्सी हैं। (II) सभी बाघ, भिक्षु हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं

  78. प्र.78Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होते हो, यह निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ कवि, लेखक हैं। सभी लेखक, स्वप्नद्रष्टा हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ स्वप्नद्रष्टा, कवि हैं। (II) सभी कवि, स्वप्नद्रष्टा हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  79. प्र.79Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 8 6 9 23 87 ?
    1. 433
    2. 429
    3. 437
    4. 421
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 429

  80. प्र.80Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A % B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है' A € B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है' A = B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' A? B का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है' उपरोक्त आधार पर, यदि 'B % C ? O € P = X' है, तो B का X से क्या संबंध है?
    1. माता की माता
    2. भाई की पुत्री
    3. माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भाई की पुत्री

  81. प्र.81Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FHD GIE HJF IKG ?
    1. JLH
    2. JKG
    3. JMG
    4. JKM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JLH

  82. प्र.82Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. RF – NB
    2. PL – LH
    3. XA – TU
    4. MJ – IF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — XA – TU

  83. प्र.83Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘−’ है, ‘C’ का अर्थ ‘×’ और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 25 A 51 D 3 B 6 C 5 = ?
    1. 10
    2. 12
    3. 14
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? URW GDI SPU EBG ?
    1. LIN
    2. PLR
    3. NJP
    4. QNS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — QNS

  85. प्र.85Reasoning
    सात व्यक्ति H, I, J, K, W, Y और Z, एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। W के बाईं ओर से गिनती करने पर, H और W के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Z, I के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। J, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Z, J के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Y, J का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Y के दाईं ओर से गिनती करने पर, Y और W के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  86. प्र.86Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 7 11 20 24 46 50 ?
    1. 96
    2. 100
    3. 102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  87. प्र.87Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 5 9 2 7 9 4 1 5 1 7 8 3 2 8 4 1 2 3 8 2 7 9 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद एक सम अंक है?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  88. प्र.88Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'VIBE' को '4395' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'BITE' को '5914' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'T' का कूट क्या होगा?
    1. 5
    2. 9
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठी 122 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, Ccd दाहिने छोर से 54वें स्थान पर है। यदि Vks, Ccd के बाईं ओर 17वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से Vks का स्‍थान कौन- सा है?
    1. 56वां
    2. 52वां
    3. 53वां
    4. 54वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52वां

  90. प्र.90Reasoning
    Av, Bg, Ck, Dq, Et, Fx और Gp एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Bg, Av के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। Gp, Av के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। Dq, Gp के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। Ck, Fx के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। Et के बाएं से गिनती करने पर Et और Ck के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  91. प्र.91Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (14, 7, 21) (56, 28, 42)
    1. (242, 121, 134)
    2. (114, 57, 72)
    3. (346, 173, 188)
    4. (62, 31, 45)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (62, 31, 45)

  92. प्र.92Reasoning
    दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए? (28 ÷ 4) × 6 + 14 × 3 − 7 × 9 + (66 ÷ 2) + 38 = 67
    1. 2 और 6
    2. 6 और 3
    3. 4 और 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  93. प्र.93Reasoning
    मिस्टर वासु बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षि ण की ओर 23 km ड्राइव करता है। वह बाएँ मुड़ता है और 19 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 36 km ड्राइव करता है। फिर से बाएँ मुड़ता है और 19 km ड्राइव करता है, फिर से बाएँ मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। वह दाएँ मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बाएँ मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 4 km, पश्चिम की ओर
    2. 8 km, उत्तर की ओर
    3. 7 km, दक्षिण की ओर
    4. 5 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 km, पूर्व की ओर

  94. प्र.94Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DOLT’ को ‘4963’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LOTS’ को ‘6435’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
    1. 6
    2. 3
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  95. प्र.95Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 3 5 8 9 7 4 1 5 9 6 2 3 6 5 8 7 4 1 5 9 8 6 3 2 1 5 4 7 8 4 1 2 5 9 8 7 4 1 5 6 2 3 9 8 7 8 9 7 5 1 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण घन और ठीक बाद एक सम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण घन है।)
    1. 5
    2. 4
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित करने पर श्रृंृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? GAO 81 , EYM 75 , CWK 69 , AUI 63 , ?
    1. XSF 52
    2. XRF 55
    3. YRJ 50
    4. YSG 57
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — YSG 57

  97. प्र.97Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख 15 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, यूसुफ दाएं छोर से 10वें स्थान पर है। यदि सुमन, यूसुफ के बाएं चौथे स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से सुमन का स्‍थान क्या है?
    1. चौथा
    2. पहला
    3. दूसरा
    4. तीसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दूसरा

  98. प्र.98Reasoning
    सात डिब्बे, B, C, D, E, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। E के ऊपर केवल एक डिब्बा रखा गया है। C और E के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। B को E के ठीक ऊपर रखा गया है। S के ठीक नीचे केवल Q को रखा गया है। D को B के नीचे किसी स्थान पर और R के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। B और S के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  99. प्र.99Reasoning
    एक निश्चित तरीके से MJ 8 का संबंध OM -6 से है। उसी प्रकार, RW 12 का संबंध TZ -2 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UR 1 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. KKO -12
    2. WU -13
    3. YT -10
    4. UH -5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — WU -13

  100. प्र.100Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’। यदि ‘L # I G @ H & T’ हो, तो L का T से क्या संबंध है?
    1. माता
    2. पुत्री
    3. भाई
    4. बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223334451647381921031111221311431521631711811932012112232312422532642732832923033123223333433533633713813944024124214324444534614724824925035145235315425545635745835926036136226346426516636726836937047147217337427527627747837928028118238328448548648728838929029149249349449519649739839921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 15 जून 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner