1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 1 सितंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 1 सितंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

1 सितंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
1 सितंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    भारतीय राज्य मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन का निर्णय निम्नलिखित में से कौन लेता है?
    1. मुख्यमंत्री
    2. राज्यपाल
    3. प्रधानमंत्री
    4. उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मुख्यमंत्री

  2. प्र.2General Awareness
    सतत विकास के लिए अवसंरचना एक प्रमुख स्तंभ रहा है। भारत में अवसंरचना परियोजनाओं के समन्वय के लिए 2020 में कौन-से कार्यक्रम लॉन्च किए गए थे?
    1. पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti)
    2. भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana)
    3. मेक इन इंडिया (Make in India)
    4. डिजिटल इंडिया (Digital India)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti)

  3. प्र.3General Awareness
    जनवरी 2025 में, गुजरात सरकार ने किस जिले में स्थि त 'गुनेरी के अंतर्देशीय मैंग्रोव' को अपना पहला जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया?
    1. मोरबी
    2. वडोदरा
    3. कच्छ
    4. राजकोट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कच्छ

  4. प्र.4General Awareness
    फरवरी 2025 में, किस कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के साथ सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो के लिए ₹1,220 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए?
    1. हिंदुस्तान शिपयार्ड (Hindustan Shipyard)
    2. रिलायंस नेवल सिस्टम (Reliance Naval Systems)
    3. L&T
    4. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited)

  5. प्र.5General Awareness
    अप्रैल 2025 की घोषणा के अनुसार, सीआरपीएफ ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए कौन-सी बटालियन गठित करने का निर्णय लिया है?
    1. गरुड़ कमांडो फ़ोर्स
    2. पैरा (स्पेशल फ़ोर्सेस)
    3. स्पेशल फ्रंटियर फ़ोर्स (SFF)
    4. कोबरा (CoBRA) बटालियन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोबरा (CoBRA) बटालियन

  6. प्र.6General Awareness
    अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) लगभग किस याम्योत्तर का अनुसरण करती है?
    1. 0°
    2. 75° W
    3. 90° E
    4. 180°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 180°

  7. प्र.7General Awareness
    भारत में किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति, दृढ़काष्ठ वृक्षों जैसे साल, सागौन और बांस युक्त वनों के लिए जानी जाती है?
    1. पर्वतीय वन
    2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    3. कंटक वन
    4. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

  8. प्र.8General Awareness
    निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने दोहा डायमंड लीग 2025 में, महिलाओं की 3000 m स्टीपलचेज़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया?
    1. चैताली बोरेकर (Chaitali Borekar)
    2. एकता प्रदीप डे (Ekta Pradeep Dey)
    3. पारुल चौधरी (Parul Chaudhary)
    4. गरिमा यादव (Garima Yadav)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पारुल चौधरी (Parul Chaudhary)

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा राजा हर्ष के शासनकाल का शिलाभिलेख नहीं है?
    1. नालंदा मुहरें
    2. बांसखेड़ा ताम्रपत्र
    3. ऐहोल शिलालेख
    4. मुजफ्फरनगर मुहरें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुजफ्फरनगर मुहरें

  10. प्र.10General Awareness
    भारतीय नौसेना के लिए पाँच फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS) में से पहले का 'कील लेइंग' समारोह नवंबर 2024 में किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
    1. ए.बी.जी. शिपयार्ड लिमिटेड, मुंबई (ABG Shipyard Ltd., Mumbai)
    2. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, कोच्चि (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd., Cochin)
    3. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited)
    4. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम (Hindustan Shipyard Ltd., Visakhapatnam)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम (Hindustan Shipyard Ltd., Visakhapatnam)

  11. प्र.11General Awareness
    आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का गठन किस वर्ष किया गया था?
    1. 2006
    2. 2005
    3. 2007
    4. 2004
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2006

  12. प्र.12General Awareness
    LPG सुधारों का प्राथमिक लक्ष्य समष्टि अर्थशास्त्र स्थि रीकरण था। 1991 के सुधारों के बाद किस संकेतक में उल्लेखनीय सुधार हुआ?
    1. राजस्व घाटा
    2. राजकोषीय घाटा
    3. ग्रामीण बेरोजगारी
    4. विदेशी मुद्रा भंडार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विदेशी मुद्रा भंडार

  13. प्र.13General Awareness
    दो न्यूरॉन्स के बीच के अंतराल, जहाँ वे संप्रेषण करते हैं, के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शब्दावली सही है?
    1. तंत्रिकाक्षीय अंतराल (Axonal gap)
    2. नोड अंतराल (Node gap)
    3. अंतर्ग्रथित विदर (Synaptic cleft)
    4. द्रुमाकृतिक विदर (Dendritic cleft)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंतर्ग्रथित विदर (Synaptic cleft)

  14. प्र.14General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष एडवर्ड, प्रिंस ऑफ वेल्स ने अपने पिता किंग जॉर्ज पंचम की ओर से प्रथम विश्व युद्ध के दौरान निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए राष्ट्र को धन्यवाद देने के लिए भारत का दौरा किया था?
    1. 1921
    2. 1925
    3. 1922
    4. 1920
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1921

  15. प्र.15General Awareness
    कंप्यूटर सिस्टम में सीपीयू (CPU) का क्या अर्थ है?
    1. Control Processing Unit (कंट्रोल प्रोसेसिंग यूनिट)
    2. Central Processing Unit (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)
    3. Central Program Unit (सेंट्रल प्रोग्राम यूनिट)
    4. Computer Processing Unit (कंप्यूटर प्रोसेसिंग यूनिट)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Central Processing Unit (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)

  16. प्र.16General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे, अप्रैल 2025 में साहित्य के क्षेत्र में पद्म विभूषण पुरस्कार 2025 (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था?
    1. श्री एम.टी. वासुदेवन नायर
    2. श्री शेखर कपूर
    3. डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
    4. श्री नंदमुरी बालकृष्ण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — श्री एम.टी. वासुदेवन नायर

  17. प्र.17General Awareness
    किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में 'समाजवादी', 'पंथनिरपेक्ष' और 'अखंडता' शब्द जोड़े गए थे?
    1. 38वें संशोधन
    2. 42वें संशोधन
    3. 44वें संशोधन
    4. 52वें संशोधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 42वें संशोधन

  18. प्र.18General Awareness
    कौन-सा पुरातात्वि क स्थल, नवपाषाण काल के दौरान गर्तवासों और पालतू कुत्तों के साक्ष्य को दर्शाता है?
    1. चिरांद
    2. बुर्जहोम
    3. कोल्डि हवा
    4. हल्लूर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बुर्जहोम

  19. प्र.19General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय एथलीट था?
    1. नीरज चोपड़ा
    2. अभिनव बिंद्रा
    3. मिल्खा सिंह
    4. KD जाधव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अभिनव बिंद्रा

  20. प्र.20General Awareness
    भारत में किस प्रकार की खेती में छोटी जोत, साधारण औज़ार और मुख्य रूप से किसानों और उनके परिवारों द्वारा उपभोग किया जाने वाला उत्पादन शामिल है?
    1. निर्वाह खेती
    2. व्यावसायिक खेती
    3. व्यावसायिक अनाज की खेती
    4. रोपण खेती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निर्वाह खेती

  21. प्र.21General Awareness
    मई 2025 में किस शहर ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) की मेजबानी की?
    1. चेन्नई
    2. मुंबई
    3. हैदराबाद
    4. बेंगलुरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुंबई

  22. प्र.22General Awareness
    जनवरी 2025 में, निम्नलिखित में से कौन-सा देश OCED ग्लोबल टैक्स डील (Global Tax Deal) से हट गया था?
    1. भारत
    2. चीन
    3. अमेरिका
    4. रूस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अमेरिका

  23. प्र.23General Awareness
    कौन-सा उदाहरण दैनिक जीवन में संविधान की आवश्यकता को सबसे अच्छी तरह से व्यक्त करता है?
    1. राष्ट्रीय त्योहार मनाना
    2. पारिवारिक विवाद सुलझाना
    3. प्रतिनिधित्व और संसाधन साझाकरण के लिए वर्ग द्वारा नियम तय करना
    4. स्थानीय दुकान से किराने का सामान खरीदना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रतिनिधित्व और संसाधन साझाकरण के लिए वर्ग द्वारा नियम तय करना

  24. प्र.24General Awareness
    ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मौसमी बेरोजगारी सामान्य है। भारत के किस क्षेत्र में मौसमी बेरोजगारी सर्वाधिक है?
    1. परिवहन
    2. कृषि
    3. सूचना प्रौद्योगिकी
    4. विनिर्माण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कृषि

  25. प्र.25General Awareness
    20 मई, 2025 को उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक सेवा में प्रवेश के लिए न्यूनतम कितने वर्ष की वकालत अनिवार्य कर दी है?
    1. 4 वर्ष
    2. 5 वर्ष
    3. 2 वर्ष
    4. 3 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 वर्ष

  26. प्र.26General Awareness
    निम्नलिखित में से किस मामले पर लोक अदालत द्वारा सुनवाई नहीं की जा सकती है?
    1. मोटर दुर्घटना दावे
    2. भूमि अधिग्रहण मामले
    3. आपसी सम्मति के तहत तलाक के विवाद
    4. गैर-शमनीय दंडनीय अपराध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गैर-शमनीय दंडनीय अपराध

  27. प्र.27General Awareness
    कौन-सी मेमोरी नॉन-वोलेटाइल है, यानी कंप्यूटर ऑफ होने के बाद भी यह डेटा को बरकरार रखती है?
    1. वर्चुअल मेमोरी (Virtual Memory)
    2. कैश मेमोरी (Cache Memory)
    3. रोम (ROM)
    4. रैम (RAM)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रोम (ROM)

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस मौसम/ऋतु के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, पीड़कों और बीमारियों के कारण होने वाली फसल हानि से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना शुरू की गई थी?
    1. ख़रीफ़ 2001-2002
    2. ख़रीफ़ 1998-1999
    3. रबी 2005-2006
    4. रबी 1999-2000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रबी 1999-2000

  29. प्र.29General Awareness
    निम्‍न में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली में विस्तृत चेहरे का श्रृंगार, रंग-बिरंगे परिधान और हिंदू महाकाव्यों की विषय-वस्तु (थीम) होती है, जिसे मुख्य रूप से पुरुष नर्तकों द्वारा किया जाता है।
    1. मोहिनीअट्टम
    2. भरतनाट्यम
    3. कथक
    4. कथकली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथकली

  30. प्र.30General Awareness
    ब्रिटिश भारत में स्थायी बंदोबस्त की शुरुआत किसने की?
    1. थॉमस मुनरो
    2. लॉर्ड डलहौजी
    3. लॉर्ड कार्नवालिस
    4. लॉर्ड वेलेजली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लॉर्ड कार्नवालिस

  31. प्र.31General Awareness
    ग्रीष्मकाल के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप पर किस प्रकार का दाब विकसित होता है, जो मानसूनी हवाओं को आकर्षित करता है?
    1. भूमि पर प्रतिचक्रवाती उच्च दाब
    2. भूमि पर निम्न दाब
    3. भूमि पर उच्च दाब
    4. भूमि पर चक्रवाती उच्च दाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भूमि पर निम्न दाब

  32. प्र.32General Awareness
    लोहे में जंग का लगना किस प्रकार की अभिक्रि या है?
    1. प्रतिस्थापन
    2. रेडॉक्स
    3. संयोजन
    4. अपघटन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रेडॉक्स

  33. प्र.33General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा द्रव्य, प्रत्यास्थलक के रूप में वर्गीकृत है?
    1. महाधमनी के ऊतक
    2. शिराओं में ऊतक
    3. वृक्क में ऊतक
    4. अग्न्याशय में ऊतक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महाधमनी के ऊतक

  34. प्र.34General Awareness
    सह-नागरिकों और समाज के प्रति नागरिकों का प्रमुख दायित्व क्या है?
    1. केवल कानूनी रूप से ही नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक रूप से भी भाग लें
    2. सेना में स्वचालित रूप से और जिम्मेदारी से सेवा करें
    3. दूसरों की तुलना में अधिक कर का भुगतान करें
    4. जिम्मेदारी से राजनीतिक चुप्पी (political silence) बनाए रखें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल कानूनी रूप से ही नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक रूप से भी भाग लें

  35. प्र.35General Awareness
    जनवरी 2025 में घोषणा के अनुसार, कौन-सी भारतीय भैषजिक कंपनी, घरेलू स्तर पर पैरासिटामोल (Paracetamol) का उत्पादन करने के लिए तैयार है?
    1. ल्यूपिन (Lupin)
    2. सत्य दीप्था फार्मास्युटिकल्‍स (Satya Deeptha Pharmaceuticals)
    3. अजंता फार्मास्युटिकल्‍स (Ajanta Pharmaceuticals)
    4. एल्केम लैबोरेटरीज (Alkem Laboratories)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सत्य दीप्था फार्मास्युटिकल्‍स (Satya Deeptha Pharmaceuticals)

  36. प्र.36General Awareness
    1857 के विद्रोह के दौरान, रानी लक्ष्मीबाई ने _________ से विद्रोह का नेतृत्व किया।
    1. कानपुर
    2. झांसी
    3. अवध
    4. फैज़ाबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — झांसी

  37. प्र.37General Awareness
    मई 2025 में भारतीय सेना और NDRF द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सिमुलेशन के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास किया गया था?
    1. शक्ति (Shakti)
    2. मित्र शक्ति (Mitra Shakti)
    3. राहत (Raahat)
    4. प्रकम्पना (Prakampana)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राहत (Raahat)

  38. प्र.38General Awareness
    डिजिपिन (DIGIPIN), एक ओपन-सोर्स राष्ट्रव्यापी जियो-कोडेड एड्रेसिंग सिस्टम, अक्षांश और देशांतर निर्देशांकों पर आधारित कितने वर्णों का एक वर्णांक संकेत (alphanumeric code) है?
    1. 10 वर्ण
    2. 6 वर्ण
    3. 8 वर्ण
    4. 12 वर्ण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 वर्ण

  39. प्र.39General Awareness
    मई 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष (Chairman) कौन थे?
    1. श्री आलोक दीपांकर
    2. अनिल चौधरी
    3. विशाल चौहान
    4. संतोष कुमार यादव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संतोष कुमार यादव

  40. प्र.40General Awareness
    प्रथम अमेरिकी पोप के रूप में निर्वाचित होने के बाद, कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने कौन-सा पोप नाम चुना?
    1. पोप फ्रांांसिस II
    2. पोप लियो XIV
    3. पोप बेनेडिक्ट XVII
    4. पोप जॉन XXIV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पोप लियो XIV

  41. प्र.41Mathematics
    एक खुला धातु का बॉक्स 60 cm लंबा, 40 cm चौड़ा और 23 cm ऊँचा है। बॉक्स की मोटाई 3 cm है। यदि बॉक्स में प्रयुक्त 1 cm3 धातु का भार 0.5 ग्राम है, तो बॉक्स का भार (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 10.82
    2. 10.42
    3. 8.46
    4. 9.24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9.24

  42. प्र.42Mathematics
    490 और 10 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 67
    2. 71
    3. 70
    4. 68
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 70

  43. प्र.43Mathematics
    संख्याओं 5.1 और 0.102 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 51
    2. 0.51
    3. 5.1
    4. 0.051
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5.1

  44. प्र.44Mathematics
    M और N एक व्यवसाय शुरू करते हैं। M, 4 महीने के लिए, N के निवेश से ₹39,000 अधिक निवेश करता है और N, 7 महीने के लिए निवेश करता है। कुल लाभ ₹4,064 में से M का हिस्सा, N के हिस्से से ₹508 अधिक है। M द्वारा निवेशित पूंजी ज्ञात कीजिए।
    1. ₹70,243
    2. ₹70,200
    3. ₹70,391
    4. ₹70,322
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹70,200

  45. प्र.45Mathematics
    एक व्यक्ति 24 km/hr की चाल से साइकिल चलाकर एक पुल को 3.1 मिनट में पार करता है। पुल की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 0.62 km
    2. 0.34 km
    3. 1.24 km
    4. 1.64 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.24 km

  46. प्र.46Mathematics
    ₹5,000 के अंकित मूल्य पर एक विक्रेता 10% और 5% की क्रमिक छूटें देता है। विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹4,250
    2. ₹4,275
    3. ₹4,280
    4. ₹4,320
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹4,275

  47. प्र.47Mathematics
    5 वर्ष पहले, एक पिता की आयु उसके पुत्र की आयु के दोगुने से 11 वर्ष अधिक थी। अब से कितने वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी हो जाएगी?
    1. 6
    2. 4
    3. 10
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  48. प्र.48Mathematics
    एक परिवार के पांच सदस्योंों का वजन 40 kg, 49 kg, 56 kg, 74 kg और 39 kg है, इनका औसत वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 51.6
    2. 53.6
    3. 50.6
    4. 52.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 51.6

  49. प्र.49Mathematics
    फर्नीचर की तीन वस्तुओं की औसत कीमत ₹16860 है। यदि उनकी कीमतें 3 : 5 : 7 के अनुपात में हैं, तो सबसे महंगी वस्तु की कीमत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 10116
    2. 23604
    3. 5620
    4. 7868
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23604

  50. प्र.50Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 54,10,96,943 को विभाजित करती है?
    1. 107
    2. 103
    3. 87
    4. 97
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 97

  51. प्र.51Mathematics
    ₹1,200 पर 4% प्रति माह की ब्याज दर से 4 माह का साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹16
    2. ₹32
    3. ₹192
    4. ₹36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹192

  52. प्र.52Mathematics
    [616 ÷ {26 + 9 × ( 5 − 7 )}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 79
    2. 78
    3. 82
    4. 77
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 77

  53. प्र.53Mathematics
    1. ₹1,46,404
    2. ₹1,46,416
    3. ₹1,46,429
    4. ₹1,46,420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,46,420

  54. प्र.54Mathematics
    एक उत्पाद का अंकित मूल्य ₹7,500 है। इसपर 8% और 5% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं। अंतिम विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  55. प्र.55Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56Mathematics
    60 km की दूरी तय करने में, प्रणय को अमन से 6 घंटे अधिक लगते हैं। यदि प्रणय अपनी चाल दोगुनी कर देता है, तो उसे अमन से 9 घंटे कम लगते हैं। प्रणय की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 9 km/hr
    2. 2 km/hr
    3. 11 km/hr
    4. 12 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 km/hr

  57. प्र.57Mathematics
    पाइप A किसी टैंक को 20 घंटे में भर सकता है, पाइप B उसी टैंक को 25 घंटे में भर सकता है और पाइप C उसी टैंक को 10 घंटे में भर सकता है। यदि वे सभी एक-साथ चालू कर दिए जाएं, तो उसी टैंक को भरने में कितना समय लगेगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  58. प्र.58Mathematics
    घंटे निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (-9) - (-60) ÷ (-10) + (-2) × 7
    1. -29
    2. -31
    3. -32
    4. -28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -29

  59. प्र.59Mathematics
    अमित ने ₹150 प्रति दर्जन की दर से कुछ रबड़ें खरीदीं। उसने उन्हें ₹42 प्रति रबड़ की दर से बेचा। उसका लाभ प्रतिशत ______% है।
    1. 234
    2. 236
    3. 238
    4. 240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 236

  60. प्र.60Mathematics
    दो क्रमागत प्राकृत संख्याओं का गुणनफल 600 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या क्या है?
    1. 16
    2. 31
    3. 40
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  61. प्र.61Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 84 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 120 है। वे दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 60, 24
    2. 58, 26
    3. 65, 19
    4. 53, 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60, 24

  62. प्र.62Mathematics
    △ABC में, D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 29° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 25° है। ∠AEB की माप कितनी है?
    1. 100°
    2. 86°
    3. 90°
    4. 93°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 86°

  63. प्र.63Mathematics
    दो पाइप एक टंकी को अलग-अलग क्रमशः 16 मिनट और 32 मिनट में भर सकते हैं। टंकी को खाली करने के लिए उसके तल में एक पाइप लगा है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी 12 मिनट में भर जाएगी। यदि कोई अन्य पाइप नहीं खुला है, तो टंकी के तल पर लगा पाइप, पूरी तरह भरी हुई टंकी को खाली करने में कितना समय लेगा?
    1. 192 मिनट
    2. 96 मिनट
    3. 144 मिनट
    4. 160 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 96 मिनट

  64. प्र.64Mathematics
    50 पुस्तकों का विक्रय मूल्य, 16 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 68% लाभ
    2. 68% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 68% हानि

  65. प्र.65Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  66. प्र.66Mathematics
    एक जिले की जनसंख्या 374000 है, जिसमें से 165000 पुरुष हैं। 21% जनसंख्या साक्षर है। यदि 40% पुरुष साक्षर हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
    1. 7%
    2. 5%
    3. 8%
    4. 6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6%

  67. प्र.67Mathematics
    1. −100x + 126
    2. −100x − 126
    3. 100x − 126
    4. 100x + 126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −100x + 126

  68. प्र.68Mathematics
    A, B और C ने क्रमशः ₹1,340, ₹1,100 और ₹2,440 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि उनके द्वारा अर्जित लाभ में B का हिस्सा ₹814 है, तो A और C द्वारा अर्जित लाभ (₹ में) में कितना अंतर है?
    1. ₹811
    2. ₹814
    3. ₹816
    4. ₹815
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹814

  69. प्र.69Mathematics
    1. 27.75
    2. 29.75
    3. 26.75
    4. 23.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 29.75

  70. प्र.70Mathematics
    11 cm, 15 cm और 16 cm माप वाली तीन भुजाओं वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 82 cm2
    2. 79 cm2
    3. 87 cm2
    4. 84 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 79 cm2

  71. प्र.71Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? UNA OHU IBO CVI ?
    1. WPS
    2. WCP
    3. WPC
    4. WSP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WPC

  72. प्र.72Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। ABLE - BLAE - ELBA ITEM - TEIM - METI
    1. CAME - AMCE - AMEC
    2. OPEN - OEPN - NEPO
    3. SACK - ASCK - KACS
    4. SLOT - LOST - TOLS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — SLOT - LOST - TOLS

  73. प्र.73Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. ZTW
    2. IDF
    3. OJL
    4. CXZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ZTW

  74. प्र.74Reasoning
    यदि संख्या 5648321 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे तथा दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 8
    2. 4
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  75. प्र.75Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से MJRN का संबंध KHPL से है। उसी तरीके से, PMUQ का संबंध NKSO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SPXT का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. QNVR
    2. NQRV
    3. QNRV
    4. NQVR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QNVR

  76. प्र.76Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 72 × 3 − 8 ÷ 5 + 31 = ?
    1. 35
    2. 33
    3. 31
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33

  77. प्र.77Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ लैपटॉप, कंप्यूटर हैं। कोई भी कंप्यूटर, मोबाइल नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई लैपटॉप, मोबाइल नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ लैपटॉप, मोबाइल हैं।
    1. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  78. प्र.78Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे कुछ व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, राहुल बाएं छोर से 245वें स्थान पर और दाएं छोर से 19वें स्थान पर बैठा है। उस पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति हैं?
    1. 263
    2. 236
    3. 264
    4. 226
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 263

  79. प्र.79Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। D को A के ठीक ऊपर रखा गया है। G को B के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल E को C के ऊपर रखा गया है। D के ऊपर केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। G को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। G के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 2
    2. 4
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  80. प्र.80Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित तरीके से DJMS का संबंध FORU से है। उसी तरीके से, LDGA का संबंध NILC से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RSVG का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. TIXA
    2. TAXI
    3. TXAI
    4. TXSW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — TXAI

  81. प्र.81Reasoning
    I, J, K, L, O, P और Q एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P, K के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। O, J के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O के बीच केवल K बैठा है। L, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। I के दाएं से गिनने पर I और O के बीच कितने व्‍यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  82. प्र.82Reasoning
    सात बॉक्स P, Q, R, S, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। नीचे से दूसरे स्थान पर Z को रखा गया है। Z और R के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। X, Z के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। R और Y के बीच केवल S रखा गया है। P, R के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। Q और R के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  83. प्र.83Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंको वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 512 648 729 378 462 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) यदि सबसे छोटी संख्या के पहले अंक को सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम कितना होगा?
    1. 10
    2. 12
    3. 13
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  84. प्र.84Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. EH−GJ
    2. IL−KN
    3. YB−ZF
    4. PS−RU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YB−ZF

  85. प्र.85Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? DLY 15, BJW 22, ZHU 29, XFS 36, ?
    1. VDQ 43
    2. VDP 41
    3. WER 43
    4. VER 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — VDQ 43

  86. प्र.86Reasoning
    यदि संख्या 2516984 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 9
    2. 7
    3. 12
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10

  87. प्र.87Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘learning is lifelong’ को ‘fk mb tb’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘is school over’ को ‘jt mt fk’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘is’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. mb
    2. tb
    3. fk
    4. jt
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — fk

  88. प्र.88Reasoning
    यदि संख्या 8147563 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 6
    2. 10
    3. 4
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  89. प्र.89Reasoning
    नीचे दी गई श्रृंखला में, प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 56 58 63 73 90 ?
    1. 114
    2. 112
    3. 116
    4. 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 116

  90. प्र.90Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएं करके प्राप्त की गई है। उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूह की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 300, 194 315, 209
    1. 272, 166
    2. 288, 180
    3. 255, 159
    4. 240, 124
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 272, 166

  91. प्र.91Reasoning
    I, X की पुत्री है। K, R का पुत्र है। X का विवाह Z से हुआ है। Z, N की माता है। F का विवाह R से हुआ है। F, X का भाई है। X का K से क्या संबंध है?
    1. माता के भाई
    2. पिता के भाई
    3. पिता के पिता
    4. पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पिता के भाई

  92. प्र.92Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 5 8 £ 1 7 & 7 # 4 1 8 9 @ 7 5 7 £ @ 2 & (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
    1. 2
    2. 5
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  93. प्र.93Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 890 891 893 896 900 ?
    1. 904
    2. 905
    3. 903
    4. 906
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 905

  94. प्र.94Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ शिल्प, हथकरघे हैं। सभी शॉल, हथकरघे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ शिल्प, शॉल हैं। (II) सभी हथकरघे, शॉल हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  95. प्र.95Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. KFYU
    2. DXRN
    3. NHBX
    4. ICWS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — KFYU

  96. प्र.96Reasoning
    शहर P, शहर Q के दक्षि ण में है। शहर R, शहर Q के पश्चिम में है। शहर S, शहर R के पश्चिम में है। शहर T, शहर S के उत्तर में है और साथ ही शहर U के दक्षि ण में भी है। शहर S के संदर्भ में शहर U की स्थि ति क्या है?
    1. पश्चिम
    2. पूर्व
    3. उत्तर
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर

  97. प्र.97Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G के बाएं से तीसरे स्थान पर B बैठा है। B के बाएं से दूसरे स्थान पर C बैठा है। D के ठीक दाएं पड़ोस में F बैठा है। G के ठीक दाएं पड़ोस में E बैठा है। A के बाएं से गिनने पर A और D के बीच कितने व्‍यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चार

  98. प्र.98Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOAN’ को ‘4257’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘NIKE’ को ‘1346’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 4
    2. 1
    3. 7
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  99. प्र.99Reasoning
    बिमल, बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 44 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 56 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 37 km ड्राइव करता है। फिर से वह दाएं मुड़ता है और 23 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 28 km ड्राइव करता है। फिर से दाएं मुड़ता है और 38 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 53 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 19 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 92 km, पूर्व की ओर
    2. 87 km, पूर्व की ओर
    3. 84 km, दक्षिण की ओर
    4. 90 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 90 km, पश्चिम की ओर

  100. प्र.100Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 191 192 196 205 221 ?
    1. 246
    2. 236
    3. 241
    4. 231
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 246

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121334454647283941041111241331411521611721821922012122232332422542642732842943033123223313413523623733813944024144234334424534624714814925045135245345425535625745815926046116226326436536646716826927027137247317417517627737817938038148238328438518648738818939019129249329439519639749819941001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 1 सितंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी एनटीपीसी (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner