1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 17 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
17 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    A, B और C कोई व्यवसाय शुरू करते हैं। वे क्रमशः 6 महीने, 12 महीने और 14 महीने के लिए साझेदारी करते हैं। यदि उनके लाभों का अनुपात क्रमशः 5 : 4 : 7 है, तो उनके संबंधित निवेशों का अनुपात ______ है।
    1. 1 : 5 : 3
    2. 2 : 3 : 5
    3. 5 : 2 : 3
    4. 2 : 3 : 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 : 2 : 3

  2. प्र.2Mathematics
    एक तल पर चार अलग-अलग बिंदु इस प्रकार हैं, कि कोई भी तीन बिंदु संरेख नहीं हैं। उनसे होकर खींची जा सकने वाली भिन्न ऋजु रेखाओं (distinct straight lines) की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 4
    3. 8
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  3. प्र.3General Awareness
    संगाई हिरण इनमें से किस भारतीय राज्य में पाई जाने वाली एक स्थानिक प्रजाति है?
    1. राजस्थान
    2. तेलंगाना
    3. केरल
    4. मणिपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मणिपुर

  4. प्र.4Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभकत किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करना, फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (35, 12, 29) (23, 16, 31)
    1. (18, 12, 21)
    2. (19, 8, 23)
    3. (21, 25, 29)
    4. (33, 30, 27)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (19, 8, 23)

  5. प्र.5Mathematics
    चुंबकीय क्षेत्र के अंदर स्थित धारावाही चालक पर लगने वाला बल ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, अंगूठा और तर्जनी क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरूपित करते हैं।
    1. धारा, क्षेत्र
    2. चुंबकीय क्षेत्र, बल
    3. बल, चुंबकीय क्षेत्र
    4. क्षेत्र, धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बल, चुंबकीय क्षेत्र

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा भाग पौधों में गैसीय विनिमय में सहायक होता है?
    1. रक्षक कोशिकाएं
    2. केंद्रक
    3. कोशिका झिल्ली
    4. रंध्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रंध्र

  7. प्र.7Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'FUEL' को '50' और 'JEER' को '44' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FARE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. 36
    2. 40
    3. 38
    4. 34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 36

  8. प्र.8General Awareness
    मॉसिनराम (Mawsynram) पृथ्वी पर स्थित सर्वाधिक आर्द्र स्थान (wettest place) है, और यह __________ में स्थित है।
    1. महादेव पहाड़ियों
    2. लुशाई पहाड़ियों
    3. राजमहल पहाड़ियों
    4. खासी पहाड़ियों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — खासी पहाड़ियों

  9. प्र.9Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: H > Y ≥ S = X = A > W निष्कर्ष: I. H < S II. A ≤ Y
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    2. केवल निष्कर्ष I सही है।
    3. केवल निष्कर्ष II सही है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II सही है।

  10. प्र.10Mathematics
    5 पुरुष और 6 महिलाएं एक कार्य को 6 दिन में कर सकते हैं, जबकि 3 पुरुष और 5 महिलाएं उसी कार्य को 9 दिन में कर सकते हैं। 3 पुरुष और 2 महिलाएं उसी कार्य को कितने दिन में कर सकते हैं?
    1. 13 3/11 दिन
    2. 11 5/11 दिन
    3. 12 1/11 दिन
    4. 10 9/11 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11 5/11 दिन

  11. प्र.11General Awareness
    इनमें से कौन से विद्युत मोटर के आर्मेचर के भाग हैं? (i) मृदु लौह कोर (ii) कुंडली (iii) चुंबक
    1. (i) और (iii) दोनों
    2. केवल (ii)
    3. केवल (i)
    4. (i) और (ii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (i) और (ii) दोनों

  12. प्र.12Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। COWBOY : WOCYOB TANGLE : NATELG
    1. MANGLE : NMALEG
    2. FLOWER : OLFREW
    3. PICKLE : CIPLKE
    4. CROWDS : ORDWSC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FLOWER : OLFREW

  13. प्र.13Reasoning
    O, P, Q, R, S, T और U सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R और P के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। P और Q के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। Q को सबसे नीचे रखा गया है। T को Q के ठीक ऊपर रखा गया है। S और Q के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  14. प्र.14Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 124, 129, 136, 145, 156,?
    1. 165
    2. 169
    3. 172
    4. 168
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 169

  15. प्र.15Reasoning
    1. R1 > R2 > R3
    2. R3 < R1 < R2
    3. R1 < R2 < R3
    4. R3 > R1 > R2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — R3 < R1 < R2

  16. प्र.16Reasoning
    1. 15
    2. 22
    3. 9
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  17. प्र.17General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा रेडॉक्स अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है? (i) ZnO + C → Zn + CO (ii) MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 (iii) 4Na + O2 → 2Na2O (iv) AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3
    1. i
    2. ii
    3. iv
    4. iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — iv

  18. प्र.18General Awareness
    1876 में, भारत की राष्ट्रीय आय का प्रथम प्राक्कलन किसने तैयार किया था?
    1. विलियम डिग्बी
    2. वीकेआरवी राव
    3. दादाभाई नौरोजी
    4. पीसी महालनोबिस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दादाभाई नौरोजी

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  20. प्र.20Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  21. प्र.21Mathematics
    14 वर्ष पहले, एक पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी थी। वर्तमान में, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी है। पिता और पुत्र की वर्तमान आयु का योग ज्ञात कीजिये।
    1. 98 वर्ष
    2. 84 वर्ष
    3. 56 वर्ष
    4. 42 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 84 वर्ष

  22. प्र.22Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 4 और 8 दोनों से विभाज्य है?
    1. 8342
    2. 3842
    3. 3824
    4. 4382
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3824

  23. प्र.23General Awareness
    निम्नलिखित में से किस खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीपी ओसेफ (TP Ouseph) को 2021 के द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. एथलेटिक्स
    2. भारोत्तोलन
    3. टेबल टेनिस
    4. मुक्केबाजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एथलेटिक्स

  24. प्र.24General Awareness
    3x² + 6x − 5 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?
    1. मूल वास्तविक और 2 से अधिक हैं।
    2. कोई भी मूल वास्तविक नहीं है।
    3. मूल वास्तविक और असमान हैं।
    4. मूल वास्तविक और समान हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मूल वास्तविक और असमान हैं।

  25. प्र.25General Awareness
    दिए गए परिपथ में 4 Ω प्रतिरोध के टर्मिनलों के बीच विभव पात ज्ञात कीजिए: [figure]
    1. 3 V
    2. 5 V
    3. 0.5 V
    4. 2 V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 V

  26. प्र.26Reasoning
    अनुच्छेद 279A इनमें से किस संवैधानिक निकाय से संबंधित है?
    1. वस्तु एवं सेवा कर परिषद
    2. यूपीएससी
    3. भारत निर्वाचन आयोग
    4. वित्त आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वस्तु एवं सेवा कर परिषद

  27. प्र.27General Awareness
    जब शुष्क बुझे हुए चूने का क्लोरीनीकरण होता है, तो मुख्य उत्पाद के रूप में __________ बनेगा।
    1. एसिटिक अम्ल
    2. बिना बुझा हुआ चूना
    3. कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
    4. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

  28. प्र.28Mathematics
    निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 5 1 2 6 3 8 6 5 3 6 5 3 2 5 6 9 5 1 7 2 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है, और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
    1. 5
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  29. प्र.29General Awareness
    संध्या गुरुंग को __________ के क्षेत्र में कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2021 प्रदान किया गया।
    1. कबड्डी
    2. मुक्केबाज़ी
    3. तैराकी
    4. निशानेबाजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुक्केबाज़ी

  30. प्र.30Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  31. प्र.31Reasoning
    निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: निर्जल सोडियम कार्बोनेट का उपयोग सोडा-एसिड अग्निशामकों में किया जाता है। कथन-II: निर्जल सोडियम कार्बोनेट को जल में घोला जाता है, और क्रिस्टलन जल के 10 अणुओं वाले धावन सोडा क्रिस्टल प्राप्त करने के लिए उसका पुनः-क्रिस्टलन किया जाता है।
    1. दोनों कथन सत्य हैं।
    2. कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
    3. दोनों कथन असत्य हैं।
    4. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।

  32. प्र.32Mathematics
    दिए गए आंकड़ो की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 11, 16, 33, 15, 51, 18, 71, 75, 22, 17
    1. 22
    2. 18
    3. 24
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  33. प्र.33Mathematics
    साधारण ब्याज पर निवेशित, एक निश्चित धनराशि 2 वर्ष में ₹1,250 और 5 वर्ष में ₹2,000 हो जाती है। वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।
    1. 27.27%
    2. 33.33%
    3. 16.67%
    4. 11.11%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33.33%

  34. प्र.34Mathematics
    एक वस्तु अभिसारी लेंस से 25 cm की दूरी पर रखी गई है। लेंस से 30 cm की दूरी पर वस्तु का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब निर्मित होता है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन किसके बराबर है?
    1. 5/6
    2. −5/6
    3. −6/5
    4. 6/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −6/5

  35. प्र.35Mathematics
    जब दो तिर्यक रेखाएं, तीन समानांतर रेखाओं को प्रतिच्छेदित करती हैं, और पहली तिर्यक रेखा द्वारा निर्मित अंतःखंडों का अनुपात 3 : 4 है, तो दूसरी तिर्यक रेखा द्वारा निर्मित अंतःखंडों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 4
    2. 1 : 1
    3. 2 : 4
    4. 4 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 : 4

  36. प्र.36General Awareness
    एक पाठ्यपुस्तक में कुल 892 पृष्ठ हैं। इसे दो भागों में बांटा गया है। पुस्तक के दूसरे भाग में, पहले भाग की तुलना में 52 पृष्ठ कम हैं। पुस्तक के दूसरे भाग में कितने पृष्ठ हैं?
    1. 482
    2. 472
    3. 420
    4. 464
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 420

  37. प्र.37Mathematics
    दिए गए अक्षर, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। # 9 1 @ 4 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 6 ! 4 2 & 9 < 3 6 # 2 % 2 @ 7 यदि दी गई शृंखला की सभी सम संख्याओं को एक ऐसी संख्या से बदल दिया जाता है, जो अभाज्य और सम दोनों ही है, तो इस प्रकार बनने वाली परिणामी शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं होंगी, जिनके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक होगा?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  38. प्र.38Mathematics
    (sin² 22° + sin² 68°) और (cos² 33° + cos² 57°) का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 1 : 2
    2. 1 : 1
    3. 1 : 4
    4. 2 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1 : 1

  39. प्र.39General Awareness
    उपभोक्ता अधिकारों के संदर्भ में, COPRA का पूर्ण रूप क्या है?
    1. Consumer Protection Act (कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट)
    2. Consumer Protection Alliance (कंज्यूमर प्रोटेक्शन अलायन्स)
    3. Consumer Protection Agency (कंज्यूमर प्रोटेक्शन एजेंसी)
    4. Consumer Protection Association (कंज्यूमर प्रोटेक्शन एसोसिएशन)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Consumer Protection Act (कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट)

  40. प्र.40General Awareness
    साइक्लोहेक्सेन में __________ C-C बंध, और __________ C-H बंध होते हैं, इस प्रकार कुल __________ सहसंयोजी बंध होते हैं।
    1. 4, 8, 12
    2. 6, 12, 18
    3. 6, 10, 16
    4. 4, 12, 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6, 12, 18

  41. प्र.41Reasoning
    1. CD और AB
    2. BC और CD
    3. AB और BC
    4. AB और CD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — AB और CD

  42. प्र.42Reasoning
    1. 8.2%
    2. 5.56%
    3. 6.92%
    4. 7.69%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.69%

  43. प्र.43Mathematics
    A की आयु, B की आयु से दोगुनी है। B की आयु, C की आयु के 1/3 के बराबर है। A, B और C की आयु का योगफल 42 वर्ष है। A और B की आयु का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 15 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 23 वर्ष
    4. 21 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21 वर्ष

  44. प्र.44Reasoning
    1. 28%
    2. 25%
    3. 20%
    4. 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25%

  45. प्र.45Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। Q, मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। R, U की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, V की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर है। T और P की मंजिलों के बीच में केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। R सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R और P की मंजिलों के बीच में केवल एक व्यक्ति रहता है। P किस मंजिल पर रहता है?
    1. चौथी मंजिल
    2. तीसरी मंजिल
    3. पांचवीं मंजिल
    4. दूसरी मंजिल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पांचवीं मंजिल

  46. प्र.46Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  47. प्र.47Reasoning
    बिंदु A से बिंदु B तक पहुंचने के लिए, अनीता को पश्चिम की ओर 70 m चलना चाहिए, फिर उसे दाएं मुड़ना चाहिए और 70 m चलना चाहिए, फिर उसे बाएं मुड़ना चाहिए और 150 m चलना चाहिए, फिर उसे बाएं मुड़ना चाहिए और 70 m चलना चाहिए, फिर उसे बाएं मुड़ना चाहिए और 90 m चलना चाहिए, फिर उसे दाएं मुड़ना चाहिए और 100 m चलना चाहिए, और अंत में उसे बाएं मुड़ना चाहिए और 130 m चलना चाहिए। बिंदु B, बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 130 m, उत्तर
    2. 100 m, दक्षिण
    3. 130 m, दक्षिण
    4. 100 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 100 m, दक्षिण

  48. प्र.48General Awareness
    इनमें से क्या अलैंगिक प्रजनन का उदाहरण नहीं है?
    1. विखंडन (Fragmentation)
    2. ग्राफ्टिंग (Grafting)
    3. द्विविभाजन (Binary Fission)
    4. मुकुलन (Budding)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्राफ्टिंग (Grafting)

  49. प्र.49Mathematics
    एक वस्तु को ₹1,920 में बेचने पर जेम्स द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ, उस वस्तु को ₹1,500 में बेचने पर हुई प्रतिशत हानि के बराबर है। यदि वह 10% लाभ अर्जित करना चाहता है, तो उसे उस वस्तु को किस विक्रय मूल्य पर बेचना चाहिए?
    1. ₹2,000
    2. ₹4,000
    3. ₹1,881
    4. ₹7,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,881

  50. प्र.50Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 15, 18) (45, 35, 25)
    1. (13, 10, 17)
    2. (15, 20, 25)
    3. (19, 18, 1)
    4. (14, 28, 14)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (15, 20, 25)

  51. प्र.51Mathematics
    0.4 2̄4̄ को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 41/165
    2. 13/33
    3. 14/33
    4. 41/990
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14/33

  52. प्र.52Reasoning
    एक गोलीय दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी, इसकी फोकस दूरी f के पदों में, ______ के बराबर है।
    1. 2f
    2. f/4
    3. f
    4. f/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2f

  53. प्र.53General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी नदी अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है?
    1. तीस्ता
    2. गोदावरी
    3. नर्मदा
    4. सतलुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नर्मदा

  54. प्र.54Reasoning
    सुनीत उत्तर की ओर 10 m चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, फिर वहां से वह दाएं मुड़ता है, और 13 m चलता है, और फिर वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 25 m चलता है। अब सुनीत का मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर
    2. पश्चिम
    3. दक्षिण
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व

  55. प्र.55General Awareness
    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 में किस राज्य में सर्वाधिक बेरोजगारी दर देखी गई है?
    1. राजस्थान
    2. हिमाचल प्रदेश
    3. पंजाब
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हरियाणा

  56. प्र.56Reasoning
    यदि संख्या 34135278 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  57. प्र.57General Awareness
    जनवरी 2022 में, गेल (GAIL) ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के सम्मिश्रण की भारत की पहली परियोजना किस स्थान पर शुरू की?
    1. इंदौर
    2. ग्वालियर
    3. उज्जैन
    4. भोपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इंदौर

  58. प्र.58General Awareness
    S, T, U, V, W और X एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। V सबसे नीचे वाली मंजिल पर रहता है। X और U में से प्रत्येक एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। T, U और W के ठीक मध्य वाली मंजिल पर रहता है। W मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। मंजिल क्रमांक 5 पर कौन रहता है?
    1. U
    2. S
    3. X
    4. T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — S

  59. प्र.59General Awareness
    यदि 15 मार्च 2022 को मंगलवार था, तो 15 मार्च 2020 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
    1. शुक्रवार
    2. शनिवार
    3. रविवार
    4. सोमवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रविवार

  60. प्र.60Reasoning
    भारतीय संविधान के किस भाग में केवल एक अनुच्छेद 51-A है, जो नागरिकों के लिए 11 मौलिक कर्तव्यों की संहिता से संबंधित है?
    1. भाग IXA
    2. भाग IV-A
    3. भाग VII
    4. भाग V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भाग IV-A

  61. प्र.61Mathematics
    निम्न अनुक्रम का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 3 ^ % 7 2 4 £ 3 ¥ 4 ᶂ @ 8 8 & 6 @ 1 (दाएं) उपरोक्त अनुक्रम में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक प्रतीक है, और ठीक पहले भी एक प्रतीक है?
    1. 2
    2. 1
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  62. प्र.62General Awareness
    मई 2022 में, इनमें से किस राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक नई स्वास्थ्य और कल्याण योजना ऐप AAYU का शुभारंभ किया है?
    1. तमिलनाडु
    2. आंध्र प्रदेश
    3. कर्नाटक
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कर्नाटक

  63. प्र.63Reasoning
    नवरोज़ त्यौहार किस धार्मिक समुदाय से संबंधित है?
    1. जैन
    2. पारसी
    3. सिख
    4. बौद्ध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पारसी

  64. प्र.64General Awareness
    Which factor(s) led scientists towards the classification of elements? (i) Different methods of synthesis of elements (ii) Different source of elements (iii) Different properties of elements
    1. Only i
    2. Only iii
    3. i, ii, iii
    4. Only ii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — i, ii, iii

  65. प्र.65General Awareness
    दिसंबर 2021 में, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं रक्षा में संवर्धन हेतु किस राज्य सरकार ने पुलिस की 'पिंक फोर्स (Pink Force)' की शुरुआत की?
    1. गोवा
    2. सिक्किम
    3. केरल
    4. मेघालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गोवा

  66. प्र.66Reasoning
    दिविज, पलक, रवनीत, सेजल और तपन एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रवनीत और तपन के बीच में केवल पलक बैठी है। तपन, सेजल के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। रवनीत और दिविज के बीच में केवल सेजल है। तपन के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
    1. दिविज
    2. रवनीत
    3. सेजल
    4. पलक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दिविज

  67. प्र.67Mathematics
    कार्बन के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में शामिल कोशों की कुल संख्या कितनी है?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  68. प्र.68Mathematics
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या /प्रतीक | 9 | 5 | 3 | # | 6 | & | 7 | @ | % | 8 | 2 कूट | L | K | J | H | G | F | D | S | A | P | B शर्तें: (i) यदि पहले दो घटक संख्याएं हैं, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो दूसरी संख्या और अंतिम प्रतीक के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक भी एक प्रतीक है, तो सभी प्रतीकों को C के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। (iii) यदि प्रश्न में कोई ऐसी संख्या है, जिसके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या है, तो प्रश्न में आने वाली पहली और अंतिम संख्या के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। प्रश्न: 7 9 & 8 % # 3
    1. DL&P%#J
    2. JLFPAHD
    3. DLGPSJJ
    4. SLFPAHJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JLFPAHD

  69. प्र.69Reasoning
    एक गोलीय दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी, वक्रता त्रिज्या R के पदों में, ______ के बराबर होती है।
    1. R/2
    2. R/4
    3. 2R
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R/2

  70. प्र.70General Awareness
    29 अगस्त, ______ को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में हेवी इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) लिमिटेड (HE(I)L) के रूप में पंजीकृत किया गया था।
    1. 1962
    2. 1969
    3. 1952
    4. 1956
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1956

  71. प्र.71Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  72. प्र.72General Awareness
    कोई भी अभिक्रिया, जो अविलेय अवक्षेप उत्पन्न करती है, उसे ____________ कहा जा सकता है।
    1. अवक्षेपण अभिक्रिया
    2. विस्थापन अभिक्रिया
    3. रेडॉक्स अभिक्रिया
    4. अपघटन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवक्षेपण अभिक्रिया

  73. प्र.73Mathematics
    पिछले वर्ष, रंजन का मासिक वेतन ₹34,500 था, और इस वर्ष उसका मासिक वेतन ₹38,640 है। पिछले वर्ष के मासिक वेतन की तुलना में, इस वर्ष रंजन के मासिक वेतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
    1. 15%
    2. 12%
    3. 20%
    4. 13%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12%

  74. प्र.74Mathematics
    36 संख्याओं का माध्य 42 पाया गया। बाद में, यह पता चला कि एक संख्या 47 को चूकवश 41 पढ़ा गया था। दी गई संख्याओं का सही माध्य ज्ञात कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।
    1. 42.17
    2. 43.74
    3. 43.62
    4. 42.83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42.17

  75. प्र.75General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा 'राज्य-प्रमुख भाषा' युग्म सुमेलित नहीं है?
    1. मेघालय - खासी
    2. आंध्र प्रदेश - तेलुगु
    3. केरल - कन्नड़
    4. मणिपुर - मैतेई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केरल - कन्नड़

  76. प्र.76General Awareness
    सभी पंचायत संस्थाओं में पदों का कितना भाग महिलाओं के लिए आरक्षित है?
    1. 1/5
    2. 1/3
    3. 1/2
    4. 1/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/3

  77. प्र.77General Awareness
    2021 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा तैयार मानव विकास सूचकांक, 2020 में भारत का स्थान कौन सा है?
    1. 135वां
    2. 131वां
    3. 161वां
    4. 128वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 131वां

  78. प्र.78Mathematics
    7 m त्रिज्या और 20 m ऊंचाई वाली एक बेलनाकार टंकी में भरे पानी की मात्रा ज्ञात कीजिए। यह ज्ञात है कि टंकी पूर्ण रूप से भरी हुई है।
    1. 5110 m³
    2. 3125 m³
    3. 4250 m³
    4. 3080 m³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3080 m³

  79. प्र.79General Awareness
    किसी दिए गए प्रतिरोध R को 2 बराबर भागों में काटा जाता है। प्रत्येक भाग का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
    1. R
    2. R/2
    3. R/4
    4. 2R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — R/2

  80. प्र.80Reasoning
    1. 138 और 178, क्रमशः
    2. 138 और 479, क्रमशः
    3. 211 और 178, क्रमशः
    4. 479 और 211, क्रमशः
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 211 और 178, क्रमशः

  81. प्र.81Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क । और ॥ दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: अपार्टमेंट परिसरों ने सूखे कचरे और गीले कचरे को अलग न करने वाले निवासियों पर भारी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। तर्क: I. सरकार ने सभी मकान मालिकों के लिए गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग करना अनिवार्य कर दिया है। II. कचरा पृथक्करण को सुगम बनाने के लिए, सभी अपार्टमेंटों में सूखे कचरे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं।
    1. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
    2. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    3. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    4. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं

  82. प्र.82Mathematics
    सरल कीजिए: (3²)³ + (2³)²
    1. 739
    2. 729
    3. 793
    4. 379
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 793

  83. प्र.83Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: Z > R ≥ Y > P = Q ≤ N < S निष्कर्ष: 1. P > S 2. Z < Q
    1. केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
    3. न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
    4. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।

  84. प्र.84Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी फोन टैबलेट हैं। कोई टैबलेट कैलकुलेटर नहीं है। सभी ड्राइव कैलकुलेटर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ ड्राइव फोन हैं। II. कुछ कैलकुलेटर फोन हैं। III. कोई टैबलेट ड्राइव नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  85. प्र.85Mathematics
    गणितीय चिह्नों के उस सही संयोजन का चयन कीजिए, जिन्हें निम्न समीकरण में चिह्नों के स्थान पर क्रमिक रूप से रखे जाने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 20 4 6 2 14 18
    1. +, =, ÷, ×, +
    2. ÷, ×, -, =, ×
    3. ÷, ×, +, =, +
    4. ÷, ×, =, +, +
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ÷, ×, +, =, +

  86. प्र.86Reasoning
    सात मित्र - P, Q, R, S, T, U और V, एक वृत्ताकार मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q और S के बीच में केवल R बैठा है। P और V के बीच में केवल T बैठा है। V, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। V, U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है। R के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. T
    2. S
    3. V
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — S

  87. प्र.87Mathematics
    यदि रीना अपने घर से निकलकर 3 km/h की चाल से चलती है, तो वह एक जन्मदिन पार्टी में 20 min की देरी से पहुंचती है। यदि वह अपनी चाल को बढ़ाकर 4 km/h करती है, तो वह 30 min पहले पहुंच जाती है, तो उसके घर और जन्मदिन पार्टी वाले स्थान के बीच की दूरी कितनी है?
    1. 9 km
    2. 4 km
    3. 10 km
    4. 7 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 km

  88. प्र.88Reasoning
    किशोरावस्था के दौरान, मानव शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन केवल लड़कियों में लैंगिक परिपक्वता से संबंधित है?
    1. मुंहासे युक्त तैलीय त्वचा
    2. शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बालों का बढ़ना
    3. उनकी दिखावट के प्रति सचेतता
    4. स्तन ग्रंथियों की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्तन ग्रंथियों की वृद्धि

  89. प्र.89Mathematics
    यदि एक गोले का आयतन 36π cm³ है, तो गोले का व्यास ______ है।
    1. 3 cm
    2. 6 cm
    3. 9 cm
    4. 27 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6 cm

  90. प्र.90Mathematics
    3x² − 13x + 6 = 0 के मूलों का गुणनफल ______ है।
    1. 4
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  91. प्र.91Mathematics
    निम्न में से कौन सी योजना ग्राहक के लिए सर्वाधिक लाभकारी है? योजना 1.) 5 ख़रीदें 3 मुफ़्त पाएं योजना 2.) 5 ख़रीदें 6 पाएं योजना 3.) 10% और 5% की दो क्रमिक छूट
    1. योजना 2
    2. योजना 1
    3. योजना 1 और 2 दोनों
    4. योजना 2 और 3 दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — योजना 1

  92. प्र.92General Awareness
    निम्न में से किस तत्व के आणविक रूप में परमाणुओं की संख्या अधिकतम होती है?
    1. P
    2. Ne
    3. Ar
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — S

  93. प्र.93General Awareness
    मृदा अपरदन पर्यावरण के लिए मुख्य खतरों में से एक है। निम्नलिखित में से कौन सा मृदा अपरदन को रोकने में सहायक हो सकता है?
    1. समोच्चरेखीय जुताई
    2. अधिक खेती
    3. सिंचाई के घटिया तरीके
    4. मवेशी चारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — समोच्चरेखीय जुताई

  94. प्र.94General Awareness
    Formation of urine in the kidneys involves the given three processes in which of the following sequences?
    1. Filtration, selective reabsorption, Elimination
    2. Selective reabsorption, elimination, filtration
    3. Filtration, elimination, selective reabsorption
    4. Selective reabsorption, filtration, elimination
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Filtration, selective reabsorption, Elimination

  95. प्र.95Mathematics
    48, 72 और एक अन्य संख्या x का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 576 है। नीचे दिए गए मानों में से कौन सा x का मान हो सकता है?
    1. 96
    2. 288
    3. 192
    4. 144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 192

  96. प्र.96General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय संग्रहालय अधिनियम पारित किया गया था?
    1. 1915
    2. 1909
    3. 1910
    4. 1921
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1910

  97. प्र.97General Awareness
    प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह इनमें से किस शहर में स्थित है?
    1. अजमेर
    2. मुंबई
    3. हैदराबाद
    4. दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुंबई

  98. प्र.98General Awareness
    6124.8 × 625.5 × 0.0043 का मान निम्न में से किसके बराबर होगा?
    1. 6.1248 × 62.55 × 0.043
    2. 6.1248 × 62.55 × 0.43
    3. 61.248 × 6255 × 0.043
    4. 612.48 × 625.5 × 0.43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 61.248 × 6255 × 0.043

  99. प्र.99General Awareness
    किस जीवाणु की उपस्थिति जल प्रदूषण का सूचक है?
    1. ई. कोलाई कोलीफॉर्म (E. coli Coliform)
    2. साल्मोनेला टाइफी (Salmonella typhi)
    3. माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस (Mycobacterium tuberculosis)
    4. विब्रियो कोलरा (Vibrio cholerae)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ई. कोलाई कोलीफॉर्म (E. coli Coliform)

  100. प्र.100General Awareness
    व्यंजक (3a − 4b − 2c)² का विस्तारित रूप क्या होगा?
    1. 9a² + 16b² + 4c² − 24ab + 16bc − 12ac
    2. 9a² + 16b² + 4c² + 12ab − 8bc + 6ac
    3. 9a² + 16b² + 4c² − 24ab + 8bc + 12ac
    4. 9a² + 16b² + 4c² − 24ab + 16bc − 6ac
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9a² + 16b² + 4c² − 24ab + 16bc − 12ac

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1321344253647184931021141221321421521641731831922012122232312432542612732832923033143243323433513633733823914024144244344424534634724824935025135215335445545625715825936026146236326436516616726826917047147217327417537627727847928038138238338438538628738848929039129249319419539639729839911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner