1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 11 अक्टूबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 11 अक्टूबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

11 अक्टूबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 19 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
11 अक्टूबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    '5 खरीदें 3 मुफ़्त पाएं' की योजना में छूट प्रतिशत कितना है?
    1. 37.5%
    2. 39.25%
    3. 60%
    4. 36.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 37.5%

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है?
    1. एड्स (AIDS)
    2. सिफिलिस (Syphilis)
    3. क्षय रोग (Tuberculosis)
    4. सुजाक (Gonorrhoea)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एड्स (AIDS)

  3. प्र.3General Awareness
    कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बुझे चूने (slaked lime) का बनना ________ का उदाहरण है।
    1. अपघटन अभिक्रिया
    2. संयोजन अभिक्रिया
    3. विस्थापन अभिक्रिया
    4. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संयोजन अभिक्रिया

  4. प्र.4General Awareness
    2022 में किस एनआरआई (NRI) को मरणोपरांत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
    1. तिरुवेंगडम वीराराघवन
    2. रतन लाल
    3. संजय राजाराम
    4. नरिंदर सिंह कपानी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संजय राजाराम

  5. प्र.5Mathematics
    यदि 2, 3, 4, K का माध्य K है, तो बहुलक ज्ञात करें।
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  6. प्र.6Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  7. प्र.7General Awareness
    1. 54
    2. 18
    3. 28
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  8. प्र.8General Awareness
    भारतीय संविधान के किस भाग में मूल अधिकारों का वर्णन है?
    1. भाग V
    2. भाग III
    3. भाग VI
    4. भाग IV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भाग III

  9. प्र.9Reasoning
    गैल्वेनोमीटर, परिपथ में संयोजित होने पर, _______ की उपस्थिति का संसूचन करता है।
    1. धारा
    2. विभवांतर
    3. आवृत्ति
    4. प्रतिरोध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — धारा

  10. प्र.10General Awareness
    निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?
    1. गोरखनाथ मंदिर
    2. विश्वनाथ मंदिर
    3. महाबोधि मंदिर
    4. निधिवन मंदिर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महाबोधि मंदिर

  11. प्र.11Mathematics
    यदि i = 7/3 j और j = 4/5 k है, तो i : j : k का अनुपात ज्ञात करें।
    1. 28 : 4 : 15
    2. 21 : 12 : 20
    3. 28 : 12 : 15
    4. 7 : 12 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28 : 12 : 15

  12. प्र.12General Awareness
    इंस्टीट्यूट ऑफ बायोरिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IBSD) के परिसर में ऑर्किडेरियम और ऑर्किड उत्पादन इकाई की स्थापना, _____ राज्य में की जाने वाली है, जिसमें दुनिया भर में पाई जाने वाली ऑर्किड की 17,000 प्रजातियों में से लगभग 300 को शामिल किया गया है।
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. मेघालय
    3. उत्तराखंड
    4. अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मेघालय

  13. प्र.13Mathematics
    एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 8 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इस राशि को वास्तव में इसे निवेश की गई दर से 8% अधिक की वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया गया होता, तो इस पर 8 वर्ष की अवधि के अंत में ब्याज के रूप में ₹4,000 अधिक प्राप्त होते। निवेश की गई राशि (मूलधन) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹6,500
    2. ₹6,250
    3. ₹6,925
    4. ₹6,750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹6,250

  14. प्र.14Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  15. प्र.15Reasoning
    उल्टा और बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को ________ पर रखा जाना चाहिए।
    1. उत्तल दर्पण के C और F के बीच
    2. अवतल दर्पण के C और F के बीच
    3. अवतल दर्पण से अनंत पर
    4. उत्तल दर्पण से अनंत पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अवतल दर्पण के C और F के बीच

  16. प्र.16Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : कुछ अंडे, गेहूं हैं। कुछ फल, अमरूद हैं। सभी अमरूद, नींबू हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फल, गेहूं हैं। (II) कुछ नींबू, फल हैं। (III) कुछ अंडे, अमरूद हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    3. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
    4. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है

  17. प्र.17Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर श्रृंखला पूर्ण हो जाएगी। M N O_ M N_ _M N_P _ _O P
    1. MNPOPP
    2. POPOMN
    3. NMPONM
    4. POPOMM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — POPOMN

  18. प्र.18Mathematics
    किसी चुंबक को गैल्वेनोमीटर से संयोजित कुंडली के अंदर गति कराए जाने पर, कुंडली में धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा, इनमें से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?
    1. चुंबक की ध्रुव सामर्थ्य (The pole strength of the magnet)
    2. संयोजित गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध (Resistance of the galvanometer connected in the coil)
    3. कुंडली के फेरों की संख्या (Number of turns of the coil)
    4. चुंबक की गति की चाल (Speed of movement of the magnet)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संयोजित गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध (Resistance of the galvanometer connected in the coil)

  19. प्र.19General Awareness
    3 kg सेब और 4 kg संतरों का मूल्य ₹210 है, और 5 kg सेब और 2 kg संतरों का मूल्य ₹175 है। 1 kg सेब का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹20
    2. ₹25
    3. ₹37.5
    4. ₹35.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹20

  20. प्र.20Reasoning
    एक पंक्ति में कुल 50 विद्यार्थी हैं। अंकित, पंक्ति के आरंभ से 19वें स्थान पर है। पंक्ति के अंत से अंकित का स्थान क्या है?
    1. 30वां
    2. 32वां
    3. 33वां
    4. 31वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 32वां

  21. प्र.21General Awareness
    निम्न में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गठित समूहों में से एक नहीं है?
    1. शहरी मॉडल बैंक
    2. स्वयं सहायता समूह (SHG)
    3. संयुक्त देयता समूह (JLG)
    4. ग्रामीण मॉडल बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शहरी मॉडल बैंक

  22. प्र.22Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  23. प्र.23General Awareness
    लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या है?
    1. मीटर
    2. डायोप्टर
    3. जूल
    4. न्यूटन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डायोप्टर

  24. प्र.24Mathematics
    यमुना और उसकी बेटी सात्विका की औसत आयु 21 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात 5 : 2 है। सात्विका की आयु ज्ञात करें।
    1. 17 वर्ष
    2. 10 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 12 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12 वर्ष

  25. प्र.25General Awareness
    इनमें से कौन सा लवण, प्रत्यम्लों (antacids) का एक सक्रिय संघटक होता है?
    1. CaCl2
    2. NaHCO3
    3. Na2CO3
    4. CaOCl2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — NaHCO3

  26. प्र.26General Awareness
    आधुनिक भारतीय इतिहास की निम्न में से कौन-सी घटना सही सुमेलित नहीं है?
    1. भारत छोड़ो आंदोलन - 1942
    2. लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का विभाजन - 1905
    3. महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च - 1910
    4. अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड - 1919
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च - 1910

  27. प्र.27Mathematics
    दिए गए संतुलित रासायनिक समीकरण में गुणांक a, b और c क्या हैं? aHNO3(aq) + bCa(OH)2(aq) → Ca(NO3)2 + cH2O
    1. 2, 1 और 1, क्रमशः
    2. 2, 1 और 2, क्रमशः
    3. 1, 2 और 1, क्रमशः
    4. 2, 2 और 2, क्रमशः
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2, 1 और 2, क्रमशः

  28. प्र.28General Awareness
    2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में निम्नलिखित में से किस भाषा के बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है?
    1. ओडिया
    2. मलयालम
    3. कन्नड़
    4. बांग्ला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बांग्ला

  29. प्र.29General Awareness
    1955 में कर्वे समिति नामक एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा इनमें से किसकी अनुशंसा की गई थी?
    1. कपास और ताजे फलों का तेजी से निर्यात
    2. शहरी विकास के उद्देश्य से बड़े उद्योगों को बढ़ावा देना
    3. कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना
    4. ग्रामीण विकास के उद्देश्य से लघु उद्योगों को बढ़ावा देना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्रामीण विकास के उद्देश्य से लघु उद्योगों को बढ़ावा देना

  30. प्र.30General Awareness
    निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
    1. नीम - अल्पाइन क्षेत्र
    2. अंजीर (फाइकस) - मालाबार तटीय आर्द्र वन
    3. भारतीय चंदन - दक्कन के पठार के पर्णपाती वन
    4. चीड़ - हिमालयी उपोष्णकटिबंधीय वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नीम - अल्पाइन क्षेत्र

  31. प्र.31Mathematics
    द्विघात समीकरण x² − 6x + 5 = 0 के मूल क्या होंगें?
    1. −5, −1
    2. −3, −2
    3. 5, 1
    4. 3, 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5, 1

  32. प्र.32Reasoning
    संख्या 479812356 में बाएं से दाएं गिनने पर, सम स्थानों पर रखे गए अंकों का योग क्या होगा?
    1. 18
    2. 32
    3. 26
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22

  33. प्र.33Mathematics
    किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले 'कुल्ह' नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. हिमाचल प्रदेश
    3. मध्य प्रदेश
    4. जम्मू और कश्मीर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिमाचल प्रदेश

  34. प्र.34Reasoning
    दिए गए पैटर्न का अध्ययन कीजिए, और उसमें अनुपस्थित संख्या ज्ञात कीजिए। 22² = 484 | 202² = 40804 | 2002² = 4008004 | 20002² = ______
    1. 400080004
    2. 400800400
    3. 2000220002
    4. 4840000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 400080004

  35. प्र.35Reasoning
    सात व्यक्ति - A, B, D, E, G, H और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E, पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है। A और E के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H, न तो A और न ही B के ठीक बगल में है। K, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. शून्य
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  36. प्र.36Mathematics
    निम्नलिखित को सरल कीजिए। (3x²)^5 / (6x^−2)^2
    1. 81x^6/36
    2. 27x^6/36
    3. 27x^14/4
    4. 81x^14/36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 27x^14/4

  37. प्र.37Mathematics
    स्केल, पेन, टेप, रबड़ और पेंसिल आदि विभिन्न वस्तुओं के पांच डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। पेन के डिब्बे को सबसे ऊपर रखा गया है। केवल रबड़ के डिब्बे को, पेंसिल के डिब्बे और स्केल के डिब्बे के बीच रखा गया है। स्केल के डिब्बे के नीचे केवल एक डिब्बा है, और वह टेप का डिब्बा है। पेंसिल के डिब्बे के ठीक नीचे कौन सा डिब्बा है?
    1. स्केल का
    2. पेन का
    3. टेप का
    4. रबड़ का
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रबड़ का

  38. प्र.38Mathematics
    अविनाश की आयु, उसके पुत्र अरविंद की आयु की 5 गुनी है। चार वर्ष बाद, अविनाश की आयु, अरविंद की आयु की चार गुनी होगी। उनकी वर्तमान आयु का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 24 वर्ष
    2. 36 वर्ष
    3. 30 वर्ष
    4. 28 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 36 वर्ष

  39. प्र.39Reasoning
    1. 90 cm²
    2. 50 cm²
    3. 45 cm²
    4. 55 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50 cm²

  40. प्र.40Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  41. प्र.41Reasoning
    1. 15/17
    2. 19/8
    3. 375/136
    4. 333/136
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 375/136

  42. प्र.42General Awareness
    निम्न में से कौन-सा, शहरी स्थानीय निकाय प्रशासन का निकाय नहीं है?
    1. नगर पंचायत
    2. नगर पालिका
    3. नगर निगम
    4. जिला पंचायत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जिला पंचायत

  43. प्र.43Reasoning
    इनमें से कौन-सी वाहिका रक्त को हृदय से, फेफड़ों के अलावा, शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है?
    1. महाधमनी
    2. महाशिरा
    3. फुफ्फुस धमनी
    4. फुफ्फुस शिरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महाधमनी

  44. प्र.44General Awareness
    न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रकृति में कितने तत्व मौजूद हैं?
    1. 36
    2. 56
    3. 76
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56

  45. प्र.45Reasoning
    1. 3
    2. 1
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  46. प्र.46Mathematics
    एक पाइप एक खाली टंकी को 15 घंटे में पूरा भर सकता है, लेकिन टंकी के तल में रिसाव होने के कारण, यह 20 घंटे में पूरी भरती है। यदि टंकी पूरी भरी है, और टंकी में कोई अन्य प्रवेश या निकास बिंदु खुला नहीं है, तो टंकी के तल में रिसाव द्वारा टंकी को खाली होने में कितना समय लगेगा?
    1. 30 घंटे
    2. 60 घंटे
    3. 40 घंटे
    4. 50 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 घंटे

  47. प्र.47Reasoning
    1. 80°
    2. 100°
    3. 36°
    4. 40°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 80°

  48. प्र.48Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  49. प्र.49Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: S < T ≤ G < M < K > P ≥ O
    1. O = S = T
    2. K > O > S
    3. M ≥ P ≥ O
    4. K > G > S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — K > G > S

  50. प्र.50General Awareness
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा, कल्याण एवं संरक्षण के नियमन हेतु, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम इनमें से किस वर्ष अधिनियमित किया गया था?
    1. 2014
    2. 2002
    3. 2007
    4. 2005
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2007

  51. प्र.51Reasoning
    आधुनिक आवर्त सारणी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?
    1. Mg और S आधुनिक आवर्त सारणी के चौथे आवर्त से संबंधित हैं।
    2. इसमें 18 समूह और 7 आवर्त हैं।
    3. एक ही समूह में उपस्थित तत्वों में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।
    4. समूह में नीचे की ओर बढ़ने पर, कोशों की संख्या बढ़ती जाती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Mg और S आधुनिक आवर्त सारणी के चौथे आवर्त से संबंधित हैं।

  52. प्र.52General Awareness
    अगस्त 2022 में, 17 वर्षीय भारतीय शतरंज मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने _____ में FTX क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।
    1. मियामी
    2. सैन होज़े
    3. बोस्टन
    4. ऑस्टिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मियामी

  53. प्र.53Mathematics
    यदि K + 1/K = −2 है, तो K³ + 1/K³ का मान ज्ञात करें।
    1. −2
    2. −4
    3. −3
    4. −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −2

  54. प्र.54Reasoning
    सात व्यक्ति - B, D, F, K, M, Q और W उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। D पंक्ति के किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। D और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। M, F के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Q, W के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K, W के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56Reasoning
    मंगल अपने घर से उत्तर की ओर 30 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। फिर, वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 40 m चलता है। अब मंगल अपने घर से किस दिशा में और कितने मीटर की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)
    1. 20 m, पूर्व
    2. 10 m, पश्चिम
    3. 10 m, दक्षिण
    4. 20 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 m, दक्षिण

  57. प्र.57General Awareness
    उत्पादन के चार कारक कौन से हैं?
    1. जनशक्ति, परिवहन, उत्पाद शुल्क और आयात
    2. पूंजी, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता
    3. भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यमिता
    4. श्रम, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यमिता

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  59. प्र.59Mathematics
    मोहन, मीना और माधव क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 और ₹5,000 का निवेश करते हुए एक साझेदारी करते हैं। यहां उल्लेखित नामों के दिए गए क्रम में, ₹5,600 के वार्षिक लाभ में उनके हिस्से क्रमशः क्या होंगे?
    1. ₹1,480, ₹1,320, ₹2,800
    2. ₹1,752, ₹1,168, ₹2,680
    3. ₹1,680, ₹1,120, ₹2,800
    4. ₹1,680, ₹1,240, ₹2,680
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,680, ₹1,120, ₹2,800

  60. प्र.60General Awareness
    कुछ जीवाणु प्रकाशसंश्लेषी होते हैं। इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषक वर्णक कहां स्थित होते हैं?
    1. विशेष झिल्लियों पर
    2. हरित लवक में
    3. कोशिका के कोशिका द्रव्य में
    4. प्लाज्मा झिल्ली के अंतर्वलन (infolding) में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्लाज्मा झिल्ली के अंतर्वलन (infolding) में

  61. प्र.61Mathematics
    छात्रों की आयु से संबंधित निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए: 16, 17, 15, 17, 16, 15, 14, 14, 13, 17, 13, 12, 12, 16, 10, 14, 17, 10, 11
    1. 17
    2. 11
    3. 16
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17

  62. प्र.62Reasoning
    1. 248.4°
    2. 210.7°
    3. 216.8°
    4. 234.8°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 248.4°

  63. प्र.63Mathematics
    नीचे दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए, किस विकल्प में दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए? 25 ÷ 5 − 2 × 30 + 3 = 10
    1. × और +
    2. ÷ और −
    3. × और −
    4. ÷ और +
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ÷ और +

  64. प्र.64General Awareness
    यदि बीते हुए कल के दिन सोमवार था, तो आज से 89 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
    1. मंगलवार
    2. शनिवार
    3. रविवार
    4. सोमवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रविवार

  65. प्र.65General Awareness
    जब शुष्क बुझा हुआ चूना ________ के साथ अभिक्रिया करता है, तो ब्लीचिंग पाउडर निर्मित होता है।
    1. क्लोरीन
    2. ब्रोमीन
    3. नाइट्रोजन
    4. हाइड्रोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्लोरीन

  66. प्र.66Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  67. प्र.67General Awareness
    18 ओम प्रतिरोध वाले एक विद्युत बल्ब पर शून्य वोल्टेज आरोपित किए जाने पर इसकी शक्ति ________होगी।
    1. 9 W
    2. 18 W
    3. 0 W
    4. अनंत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0 W

  68. प्र.68Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष, दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: N > W = E ≥ D < Y = P ≤ K
    1. D > N
    2. K ≤ Y
    3. N < E
    4. W ≥ D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — W ≥ D

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  70. प्र.70Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'WORSE' को 'K#2&6' और 'STEAK' को '&@689' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'THORN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. @5#86
    2. @5#27
    3. #5@86
    4. #5@27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — @5#27

  71. प्र.71General Awareness
    16, 20 और 24 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 2
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  72. प्र.72General Awareness
    पुलि-कली (बाघ नृत्य) कार्यक्रम, इनमें से किस त्योहार के दौरान होने वाला, मुख्य आकर्षण है?
    1. पोंगल
    2. ओणम
    3. बिहु/बिहू
    4. बैसाखी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओणम

  73. प्र.73Mathematics
    एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 85 cm² है, और इसका आधार 5 cm है। दिए गए आधार के संगत त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 24 cm
    2. 34 cm
    3. 51 cm
    4. 17 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 34 cm

  74. प्र.74Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: 4 3 9 1 5 3 9 2 4 3 5 9 5 7 9 2 6 8 7 उक्त श्रेणी में, ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है, और ठीक बाद एक विषम अंक भी है?
    1. तीन
    2. एक
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  75. प्र.75General Awareness
    भारत में वायु खेलों (air sports) का सर्वोच्च शासी निकाय कौन-सा है?
    1. नागर विमानन मंत्रालय
    2. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
    3. एयरो क्लब ऑफ इंडिया
    4. एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

  76. प्र.76Reasoning
    G, K, M, P, S और V एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है। इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। G मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। G और M के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। K के नीचे उतने ही व्यक्ति रहते हैं, जितने M के ऊपर रहते हैं। P, S के ठीक नीचे रहता है। P के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  77. प्र.77Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  78. प्र.78Reasoning
    तापदीप्त तंतु बल्ब (incandescent filament bulb) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) तंतु, टंग्स्टन या नाइक्रोम का बना हो सकता है। (b) तंतु को आवृत करने वाले कांच के आवरण में नाइट्रोजन या आर्गन जैसी अक्रिय गैसें भरी होती हैं। (c) प्रयुक्त तंतु पतला होने के कारण, इसकी प्रतिरोधकता बहुत कम होती है। (d) इसमें से अधिक धारा प्रवाह संभव बनाने के लिए तंतु की प्रतिरोधकता कम होती है। (e) तंतु हेतु प्रयुक्त पदार्थ का गलनांक उच्च होना चाहिए।
    1. (a), (b), (e)
    2. (a), (c), (d)
    3. (b), (c), (d)
    4. (c), (d), (e)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (a), (b), (e)

  79. प्र.79General Awareness
    प्राकृतिक गैस का जलना निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया है?
    1. प्रतिस्थापन अभिक्रिया
    2. अपघटन अभिक्रिया
    3. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    4. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

  80. प्र.80General Awareness
    जैविक अपशिष्ट निपटान की सर्वोत्तम विधि कौन सी है?
    1. खुले में जमा करना (open dumping)
    2. भस्मीकरण (incineration)
    3. पुनः-उपयोग (reusing)
    4. पुनर्चक्रण (recycling)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भस्मीकरण (incineration)

  81. प्र.81Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'FRAME' को 'HPCKG' लिखा जाता है, और 'PEACH' को 'RCCAJ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BROOM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. CPPMO
    2. APQNO
    3. DPQMO
    4. DTQQO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DPQMO

  82. प्र.82General Awareness
    संगठन/संस्थानों का इनमें से कौन-सा समूह 'भारत में सांविधानिक निकायों' का एक उदाहरण है?
    1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत निर्वाचन आयोग
    2. निर्वाचन आयोग, भारत के महान्यायवादी, संघ लोक सेवा आयोग
    3. भारतीय राष्ट्रीय आयोग, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, भारत के महान्यायवादी
    4. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत निर्वाचन आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निर्वाचन आयोग, भारत के महान्यायवादी, संघ लोक सेवा आयोग

  83. प्र.83Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  84. प्र.84General Awareness
    विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता/होती है?
    1. कोशिका भित्ति
    2. रसधानी
    3. केंद्रक
    4. कोशिका द्रव्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रसधानी

  85. प्र.85Mathematics
    एक-समान जूतों की एक दर्जन जोड़ियों के संयुक्त अंकित मूल्य ₹7,200 पर 20% की छूट दी जाती है। ₹1,440 में ऐसे कितने जोड़ी जूते खरीदे जा सकते हैं?
    1. 4
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  86. प्र.86Reasoning
    रवि बिंदु A से शुरू करके पश्चिम की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 19 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 2 km ड्राइव करता है। अंततः वह दाएं मुड़ता है, 11 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 7 km उत्तर की ओर
    2. 2 km उत्तर की ओर
    3. 5 km दक्षिण की ओर
    4. 3 km दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 km उत्तर की ओर

  87. प्र.87Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर-समूह शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। AKMG, RTDC, WQCT, PILE, VTXF, HRXW यदि दिए गए प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में ठीक दो स्वर होंगे?
    1. 3
    2. 0
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  88. प्र.88General Awareness
    2022 का पद्म विभूषण पुरस्कार, इनमें से किस क्षेत्र के लिए प्रदान नहीं किया गया था?
    1. कला
    2. व्यापार एवं उद्योग
    3. साहित्य एवं शिक्षा
    4. सिविल सेवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — व्यापार एवं उद्योग

  89. प्र.89General Awareness
    एकल कार्बन परमाणु कितने बंध बनाता है?
    1. 1
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  90. प्र.90Mathematics
    एक समकोण त्रिभुज के आधार की लंबाई, इसकी ऊंचाई से 3 m अधिक है। यदि इसके कर्ण की लंबाई 15 m है, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 72 m²
    2. 64 m²
    3. 54 m²
    4. 84 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54 m²

  91. प्र.91Reasoning
    A और B किसी कार्य को क्रमशः 28 दिन और 35 दिन में पूरा कर सकते हैं। A से शुरू करके, वे कार्य पूरा होने तक एक-एक दिन छोड़कर कार्य करते हैं। A और B को कार्य को पूरा करने में कितना समय (दिन में) लगेगा?
    1. 31
    2. 31 1/2
    3. 31 1/5
    4. 31 1/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 31

  92. प्र.92Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  93. प्र.93General Awareness
    निम्नलिखित में से, प्रकाश के प्रकीर्णन के अनुप्रयोगों की पहचान कीजिए: (a) खतरे के संकेतों का लाल होना (b) समय से पूर्व सूर्योदय और विलंबित सूर्यास्त (c) तारों का टिमटिमाना (d) टिंडल प्रभाव (e) सूर्य का लाल और आकाश का नीला होना
    1. (b), (c), (d)
    2. (d), (e), (a)
    3. (c), (d), (e)
    4. (a), (b), (c)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (d), (e), (a)

  94. प्र.94Reasoning
    श्रेणीक्रम में संयोजित तीन प्रतिरोधों R1, R2 और R3 के टर्मिनलों पर वोल्टेज, क्रमशः V1, V2 और V3 हैं। यदि I, उनसे होकर प्रवाहित होने वाली निवल धारा को निरूपित करता है, तो उनकी निवल वोल्टेज V कितनी होगी?
    1. V = V1 + V2 + V3
    2. V = R1 + R2 + R3
    3. V = (1/V1) + (1/V2) + (1/V3)
    4. V = (1/R1) + (1/R2) + (1/R3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — V = V1 + V2 + V3

  95. प्र.95General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '−' है, '−' का अर्थ '÷' है, '×' का अर्थ '+' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा? [{(6 × 9) + (3 ÷ 2)} − (7 + 4)] ÷ 2
    1. 6
    2. 8
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  96. प्र.96Mathematics
    किसी पार्टी के लिए जन्मदिन की टोपियों को 8 या 10 के पैकेटों में पैक करते समय, एक टोपी हमेशा बच जाती थी। यदि लॉट में टोपियों की संख्या 250 से अधिक, किंतु 300 से कम थी, तो लॉट में टोपियों की कुल संख्या कितनी थी?
    1. 268
    2. 261
    3. 281
    4. 275
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 281

  97. प्र.97Mathematics
    यदि एक कमरे की लंबाई l को 10% कम कर दिया जाए और चौड़ाई b को 10% बढ़ा दिया जाए, तो उसके परिमाप में धनात्मक परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
    1. 2/5 (l − b)
    2. (l+b)/5
    3. (l−b)/5
    4. 2/5 (l + b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (l−b)/5

  98. प्र.98Mathematics
    नीचे दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। अनुवादित शब्दों की संख्या | सोमवार | मंगलवार | बुधवार; पुनीत | 548 | 581 | 628; मोहित | 696 | 684 | 692। यदि प्रति शब्द अनुवाद हेतु ₹2 का भुगतान किया गया हो, तो सोमवार को पुनीत और मोहित ने कुल कितनी धनराशि प्राप्त की?
    1. ₹2,312
    2. ₹2,916
    3. ₹2,966
    4. ₹2,488
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,488

  99. प्र.99General Awareness
    कॉलम-A में दी गई पर्वतमालाओं और कॉलम-B में दिए गए राज्यों का सही मिलान करें। कॉलम-A (पर्वतमाला) | कॉलम-B (राज्य); a. अरावली पर्वतमाला | 1.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड; b. विंध्य पर्वतमाला | 2.केरल और कर्नाटक; c. पश्चिमी घाट | 3.राजस्थान; d. हिमालय पर्वतमाला | 4. मध्य प्रदेश
    1. a-4, b-3, c-2, d-1
    2. a-4, b-3, c-1, d-2
    3. a-1, b-2, c-3, d-4
    4. a-3, b-4, c-2, d-1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — a-3, b-4, c-2, d-1

  100. प्र.100Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121324353637482911031131221321421521621721821912022112232322442522632722842943013133243323413513633743823924024134244314424534624714834945035115215315445535635735845936046116216346436516636736846947027137227327437547647747817948028138228348428548618748828939039119219329419519639739849941002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 11 अक्टूबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner