1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 26 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 26 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

26 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
26 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक समलंबाकार मैदान PQRS में, PQ ∥ RS, PQ = 12 m, RS = 22 m है, PQ और RS के बीच की दूरी 14 m है। इसमें समान क्षेत्रफलों में दो फसलों की बुवाई की जानी है। प्रत्येक फसल के लिए उपलब्ध क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 119 m²
    2. 213 m²
    3. 190 m²
    4. 238 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 119 m²

  2. प्र.2General Awareness
    ऋग्वेद चार वेदों में से पवित्रतम वेद है, जिसमें 10,600 ऋचाओं के ______ सूक्तों के10 अध्याय (जिन्हें मंडल कहा जाता है) शामिल हैं।
    1. 1,028
    2. 1,128
    3. 1,210
    4. 1,230
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1,028

  3. प्र.3Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  4. प्र.4General Awareness
    जीवों का निम्न में से कौन सा समूह अन्य पौधों और जीवों को मारे बिना उनसे पोषण प्राप्त करता है?
    1. जूं, फीताकृमि, जोंक, अमरबेल
    2. फीताकृमि, शेर, यीस्ट, जूं
    3. अमरबेल, ऑर्किड, यीस्ट, मशरूम
    4. कुटकी, जोंक, अमरबेल, ऑर्किड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जूं, फीताकृमि, जोंक, अमरबेल

  5. प्र.5Mathematics
    x² − 2x + 3 = 0 एक ______ है।
    1. घन समीकरण
    2. द्विघात समीकरण
    3. द्विघात बहुपद
    4. घन बहुपद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्विघात समीकरण

  6. प्र.6Mathematics
    मोहन की आयु रोहन की आयु की 150% है। सोहन की आयु रोहन की आयु की 250% है। यदि इन तीनों व्यक्तियों की आयु का योग 60 वर्ष है, तो रोहन की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 14 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 13 वर्ष
    4. 12 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12 वर्ष

  7. प्र.7Mathematics
    5 cm लंबाई, 10 cm चौड़ाई और 15 cm ऊंचाई वाला एक बॉक्स बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 650 cm²
    2. 550 cm²
    3. 600 cm²
    4. 500 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 550 cm²

  8. प्र.8General Awareness
    यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन ग्रहण करता है, तो उसे ____________ कहा जाता है।
    1. उदासीनीकृत हुआ
    2. विघटित हुआ
    3. ऑक्सीकृत हुआ
    4. अपचयित हुआ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऑक्सीकृत हुआ

  9. प्र.9Mathematics
    ₹275 के अंकित मूल्य वाली किसी वस्तु को 5% छूट पर बेचा जाता है। विक्रेता को फिर भी 4.5% का लाभ प्राप्त होता है। उसने इसके लिए कितना भुगतान किया था?
    1. ₹250
    2. ₹225
    3. ₹125
    4. ₹200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹250

  10. प्र.10Reasoning
    शनमुख एक बैंक से निकलकर दक्षिण दिशा की ओर 90 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 110 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंततः वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 220 m चलती है। अब वह बैंक के सापेक्ष किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. दक्षिण
    2. उत्तर
    3. पश्चिम
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व

  11. प्र.11Reasoning
    एक वर्गाकार मेज आठ कुर्सियों से घिरी हुई थी, उनमें से चार मेज के कोनों पर थीं, जबकि चार अन्य मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में थीं। छह क्लर्क D, E, F, G, H और I, इस वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। मेज के दो कोनों पर पड़ी कुर्सियां खाली थीं। E और I एक-दूसरे के विकर्णतः सम्मुख कोनों पर बैठे थे। H, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर था। D, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर था। G, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। इनमें से कौन H के सामने था?
    1. I
    2. खाली कुर्सी
    3. D
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F

  12. प्र.12Mathematics
    एक प्रकाश किरण, एक 20 cm वक्रता त्रिज्या वाले उत्तल दर्पण (ध्रुव P) के बिंदु M पर आपतित होती है। यह समान पथ के अनुदिश वापस परावर्तित होती है, और इसके वक्रता केंद्र C से आती हुई प्रतीत होती है। नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, PC = ______ होगा।
    1. 10 cm
    2. −20 cm
    3. 20 cm
    4. −10 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20 cm

  13. प्र.13Mathematics
    यदि ₹9,375 की राशि, अर्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश की जाती है, तो एक वर्ष बाद प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹10,430
    2. ₹10,220
    3. ₹10,140
    4. ₹10,300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹10,140

  14. प्र.14Reasoning
    1. 32%
    2. 40%
    3. 28%
    4. 35%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28%

  15. प्र.15Mathematics
    किसी 1.0-cm लंबी वस्तु को एक 8 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 12 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब की ऊंचाई ________ होगी।
    1. 2.0 cm
    2. 3.0 cm
    3. 1 cm
    4. 1.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2.0 cm

  16. प्र.16Mathematics
    चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन के कारण कुंडली में उत्पन्न प्रेरित विभवांतर के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना
    1. (i) और (iii) दोनों
    2. (i) और (ii) दोनों
    3. केवल (ii)
    4. केवल (i)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (i) और (ii) दोनों

  17. प्र.17General Awareness
    इनमें से कौन सा मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 में शामिल है?
    1. लोक नियोजन में अवसर की समता
    2. उपाधियों का अंत
    3. अस्पृश्यता का अंत
    4. विधि के समक्ष समता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लोक नियोजन में अवसर की समता

  18. प्र.18Mathematics
    X हर महीने अपनी आय का 16% यात्रा पर, 40% किराने के सामान पर, और 14% पारिवारिक चिकित्सा खर्च पर व्यय करता है। उसके पास ₹9,630 की राशि शेष बचती है। उसकी वार्षिक आय ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,85,200
    2. ₹23,767
    3. ₹2,85,200
    4. ₹32,100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹3,85,200

  19. प्र.19General Awareness
    निम्न में से कौन सा आमाशय में बनने वाला एक प्रोटीन पाचक एंजाइम है?
    1. HCl
    2. एंटरोकाइनेज (Enterokinase)
    3. पेप्सिन (Pepsin)
    4. माल्टेस (Maltase)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेप्सिन (Pepsin)

  20. प्र.20Mathematics
    L लंबाई और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक तार का प्रतिरोध 0.5 Ω है। समान पदार्थ से निर्मित, समान लंबाई (L) और 2A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले तार का प्रतिरोध ________ होगा।
    1. 0.5 Ω
    2. 0.25 Ω
    3. 4.0 Ω
    4. 1.0 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.25 Ω

  21. प्र.21Mathematics
    एक अवतल दर्पण ,16.0 cm त्रिज्या वाले किसी गोले के पृष्ठ के एक भाग से बनाया गया है। इसका मुख्य फोकस, इसके ध्रुव से ________ की दूरी पर होगा।
    1. 4.0 cm
    2. 16.0 cm
    3. 8.0 cm
    4. 32.0 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8.0 cm

  22. प्र.22General Awareness
    निम्न को सुमेलित कीजिए। घटनाएं | वर्ष 1. साइमन कमीशन का भारत आना | a. 1919 2. क्रिप्स मिशन का भारत आना | b. 1928 3. जलियांवाला बाग नरसंहार | c. 1942 4. चौरी-चौरा की घटना | d.1922
    1. 1-b, 2-a, 3-c, 4-d
    2. 1-a, 2-b, 3-c, 4-d
    3. 1-b, 2-c, 3-a, 4-d
    4. 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1-b, 2-c, 3-a, 4-d

  23. प्र.23Mathematics
    वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल, द्विघात समीकरण 2x² + 4x - 1 = 0 के मूलों के योग और गुणनफल के बराबर हों।
    1. −x² + 5x + 1 = 0
    2. x² + 2x + 5 = 0
    3. 2x² - x + 5 = 0
    4. 2x² + 5x + 2 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2x² + 5x + 2 = 0

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित में से किस महोत्सव को 'ग्रामीण ओलंपिक' भी कहा जाता है?
    1. किला रायपुर खेल महोत्सव
    2. पुष्कर मेला
    3. ड्री महोत्सव
    4. ओणम महोत्सव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किला रायपुर खेल महोत्सव

  25. प्र.25General Awareness
    जब लेड नाइट्रेट को गर्म किया जाता है, तो लेड ऑक्साइड, ऑक्सीजन गैस और एक भूरे रंग की रहस्यमयी गैस बनती है। वह रहस्यमयी गैस कौन सी है?
    1. नाइट्रस ऑक्साइड
    2. कार्बन डाइऑक्साइड
    3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
    4. कार्बन मोनोआक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

  26. प्र.26Mathematics
    यदि 27 और n का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 54 है, और महत्तम समापवर्तक (HCF) 9 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 54
    2. 18
    3. 24
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18

  27. प्र.27Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 25, 29, 23, 25, 21, ?, 19, 17
    1. 21
    2. 19
    3. 27
    4. 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21

  28. प्र.28Reasoning
    आठ व्यक्ति - A, B, C, D, E, F, G और H, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। H, बाएं सिरे से तीसरे स्थान पर है। A, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति हैं। G, D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, तथा G के ठीक बगल में F और C बैठे हैं। E और C के बीच केवल चार व्यक्ति हैं। B और F के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  29. प्र.29General Awareness
    P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। R की परीक्षा मंगलवार को है। P और R के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है। Q की परीक्षा, P के ठीक बाद वाले दिन है। उनमें से किसी की भी परीक्षा U से पहले नहीं है, और S की परीक्षा, R के ठीक बाद वाले दिन है। T की परीक्षा किस दिन है?
    1. शनिवार
    2. गुरुवार
    3. बुधवार
    4. शुक्रवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शनिवार

  30. प्र.30Mathematics
    यदि 5 × 7 − [23 − {35 − (20 − x)}] = 42 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. -15
    2. 15
    3. 17
    4. -17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  31. प्र.31Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: B > D > H < T = P < A
    1. B > H
    2. T > D
    3. T = A
    4. B < T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B > H

  32. प्र.32Mathematics
    यदि 4 + 4^(n+5) = 260 है, तो 5^(n+3) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 36
    3. 49
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25

  33. प्र.33General Awareness
    भारत के किन तीन शहरों में उच्च न्यायालयों की स्थापना सबसे पहले की गई थी?
    1. दिल्ली, मद्रास और बॉम्बे
    2. कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास
    3. कलकत्ता, दिल्ली और मद्रास
    4. कलकत्ता, बॉम्बे और दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास

  34. प्र.34Reasoning
    दिए गए तीन-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) TED, LAY, HOC, CET, RGE (दाएं) दाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर और बाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. शून्य
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  35. प्र.35General Awareness
    भारतीय भाषा संस्थान ____________ में स्थित है।
    1. कोलकाता
    2. मैसूर
    3. हैदराबाद
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मैसूर

  36. प्र.36Mathematics
    यदि A एक न्यून कोण है, और tan²A + secA = 11 है , तो cotA का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1/(2√3)
    2. 1/(2√5)
    3. 1/(2√2)
    4. 1/(2√7)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1/(2√2)

  37. प्र.37Reasoning
    A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक को, उनके संबंधित व्याख्यानों के लिए, सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन आवंटित किए गए हैं। रविवार को कोई व्याख्यान नहीं होता है। सबसे वरिष्ठ होने की वजह से, B को शनिवार का दिन आवंटित किया जाता है। दूसरा सबसे वरिष्ठ व्यक्ति होने की वजह से, D को शुक्रवार का दिन आवंटित किया जाता है। सबसे कनिष्ठ व्यक्ति C को सोमवार का दिन आवंटित किया जाता है। ठीक तीन व्यक्ति, E से पहले अपना व्याख्यान देते हैं। व्याख्यान देने हेतु F के लिए कौन सा दिन शेष है?
    1. गुरुवार
    2. बुधवार
    3. सोमवार
    4. मंगलवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मंगलवार

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से किसका निर्वाचन नगर निगम में होता है?
    1. सुरक्षा कर्मचारी वर्ग
    2. आयुक्त
    3. प्रशासनिक कर्मचारी वर्ग
    4. पार्षद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पार्षद

  39. प्र.39Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  40. प्र.40Reasoning
    शहनाज अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 500 m चलती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 750 m चलती है। फिर वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। अब वह अपने घर से किस दिशा में और कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर, 250 m
    2. पूर्व, 250 m
    3. पश्चिम, 250 m
    4. पश्चिम, 500 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्व, 250 m

  41. प्र.41General Awareness
    किस यौगिक को निर्जलन अभिकर्मक माना जा सकता है?
    1. एथेनॉल
    2. एथेनोइक अम्ल
    3. सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल
    4. एथीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल

  42. प्र.42General Awareness
    मानव नर द्वारा उत्पन्न आधे युग्मकों में कौन सा गुणसूत्र पूरक होगा?
    1. 22 + XX
    2. 22 + X
    3. 23 + X
    4. 22 + XY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22 + X

  43. प्र.43Mathematics
    यदि किसी विशेष डेटा समुच्चय की माध्यिका और बहुलक क्रमशः 12 और 15 है, तो एक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करते हुए, उसी डेटा समुच्चय के माध्य का मान ज्ञात करें।
    1. 10.5
    2. 10
    3. 12
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10.5

  44. प्र.44General Awareness
    'इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF)' विधि में शिशुओं का जन्म निम्न में से किस प्रक्रिया द्वारा होता है?
    1. शुक्राणु और डिंब का बाह्य निषेचन
    2. एकल माता-पिता से गर्भ का विकास
    3. परखनली के अंदर गर्भ का विकास
    4. शुक्राणु और डिंब का आंतरिक निषेचन और भ्रूण का बाह्य विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शुक्राणु और डिंब का बाह्य निषेचन

  45. प्र.45General Awareness
    हरियाणा सरकार द्वारा 24 मार्च 2021 को कौन सी कोविड-रोधी योजना शुरू की गई थी?
    1. कोविड मुक्त हरियाणा परियोजना
    2. जीरो कोविड परियोजना
    3. रामबाण परियोजना
    4. संजीवनी परियोजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संजीवनी परियोजना

  46. प्र.46Reasoning
    1. 10
    2. 9
    3. 6
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  47. प्र.47Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  48. प्र.48General Awareness
    निम्न में से कौन सी मेंडलीफ के आवर्त वर्गीकरण की विशेषता नहीं है?
    1. उन्होंने तत्वों को समूहों और आवर्तों के रूप में सारणीबद्ध रूप में व्यवस्थित किया था।
    2. वह कुछ अनुपस्थित तत्वों के गुणधर्मों की भविष्यवाणी कर सके थे, जिनकी खोज बाद में हुई।
    3. उन्होंने तत्वों को भौतिक और रासायनिक, दोनों गुणधर्मों के आधार पर व्यवस्थित किया था।
    4. समस्थानिकों की सही स्थिति।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समस्थानिकों की सही स्थिति।

  49. प्र.49Reasoning
    1. 1,15,800
    2. 1,15,820
    3. 1,10,800
    4. 1,10,820
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,10,800

  50. प्र.50General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल-क्षारक सूचक नहीं है?
    1. फीनॉलफ्थेलिन
    2. स्टार्च पेपर
    3. मेथिल ऑरेंज
    4. लिटमस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्टार्च पेपर

  51. प्र.51General Awareness
    उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, अंडमान एवं निकोबार, ऊपरी असम, पूर्वी हिमालय के निचले ढलान, ओडिशा, हिमालय की तलहटी, भाबर और तराई क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति होती है?
    1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    2. उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन
    3. शुष्क पर्णपाती वन
    4. उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

  52. प्र.52Reasoning
    एक कक्षा के सभी 40 छात्र उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। अशोक दाएं सिरे से 21वें स्थान पर है, जबकि अली बाएं सिरे से 15वें स्थान पर है। अशोक और अली के बीच कितने छात्र खड़े हैं?
    1. चार
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चार

  53. प्र.53Mathematics
    एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, AD और AC के मध्य बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा की लंबाई 2 इकाई है। यदि समांतर चतुर्भुज का परिमाप 20 इकाई है, तो AD की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 6 इकाई
    2. 5 इकाई
    3. 4 इकाई
    4. 8 इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6 इकाई

  54. प्र.54Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र CaOCl₂ है। कथन-II: ब्लीचिंग पाउडर तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया करके क्लोरीन उत्पन्न करता है।
    1. दोनों कथन सत्य हैं।
    2. दोनों कथन असत्य हैं।
    3. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    4. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दोनों कथन सत्य हैं।

  55. प्र.55Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SUJLAM' को 'TTKKBL' लिखा जाता है, और 'CHOKY' को 'DGPJZ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CURDX' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. TDPSC
    2. TDSYC
    3. DTSCY
    4. TDPCY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — DTSCY

  56. प्र.56Mathematics
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 4 5 & 20 % 7 2 4 @ 6 11 & 2 8 25 # 3 5 6 & * 9 (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
    1. दो
    2. शून्य
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  57. प्र.57General Awareness
    2022 विश्व कप के दौरान ICC महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज होने का गौरव किसे प्राप्त है?
    1. पूनम यादव
    2. मेघना सिंह
    3. झूलन गोस्वामी
    4. रेणुका सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — झूलन गोस्वामी

  58. प्र.58Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'MODEST' को 'QSHZNO' और 'OPTION' को 'STXDJI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MEDIUM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. QHIYMQ
    2. QIHMYQ
    3. QIHDPH
    4. QDIHHP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QIHDPH

  59. प्र.59Mathematics
    किसी दिए गए आंकड़ों के लिए, माध्य और बहुलक का अंतर 72 है। माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच के प्रयोगसिद्ध संबंध का उपयोग करके, इसके माध्य और माध्यिका का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 26
    2. 28
    3. 24
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  60. प्र.60General Awareness
    पैरा-बैडमिंटन के संवर्धन हेतु नीति के एक अंग के रूप में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी, जनवरी 2022 में किस शहर में शुरू की गई थी?
    1. नागपुर
    2. भोपाल
    3. रायपुर
    4. लखनऊ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लखनऊ

  61. प्र.61General Awareness
    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत का औसत मासिक महिला रोजगार, 2020 की तुलना में ______ अधिक था।
    1. 5.2%
    2. 5%
    3. 4.9%
    4. 6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4.9%

  62. प्र.62General Awareness
    क्रमशः 10 Ω और 20 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में बैटरी द्वारा परिपथ को आपूर्ति की गई कुल ऊर्जा __________होगी।
    1. 1.2 J
    2. 1.8 J
    3. 3.6 J
    4. 5.4 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.4 J

  63. प्र.63Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  64. प्र.64Mathematics
    एक चोर ने एक पुलिसकर्मी को 150 m की दूरी से देखा। चोर तुरंत 13 km/h की चाल से भागने लगा और पुलिसकर्मी ने 14 km/h की चाल से उसका पीछा किया। 6 मिनट की दौड़ के बाद उनके बीच की दूरी ज्ञात करें।
    1. 75 m
    2. 50 m
    3. 100 m
    4. 125 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50 m

  65. प्र.65Reasoning
    क्रमशः 12 Ω और 24 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में प्रतिरोधों में क्षय होने वाली कुल ऊष्मा __________होगी।
    1. 0.15 J
    2. 0.30 J
    3. 1.0 J
    4. 4.5 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.0 J

  66. प्र.66General Awareness
    किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया, और राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई?
    1. 1982
    2. 1980
    3. 1984
    4. 1986
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1986

  67. प्र.67Mathematics
    दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का अनुपात 3 : 1 है, और उन संख्याओं का गुणनफल 432 है। लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का मान क्रमशः ज्ञात कीजिए।
    1. 36 और 12
    2. 24 और 18
    3. 54 और 8
    4. 72 और 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 36 और 12

  68. प्र.68Reasoning
    1. 11
    2. 3
    3. 10
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  69. प्र.69Mathematics
    यदि x − 1/x = 8 है, तो x³ − 1/x³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 425
    2. 536
    3. 489
    4. 541
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 536

  70. प्र.70General Awareness
    मेंडेलीफ द्वारा किन तत्वों का नामकरण उसी समूह में उनके पूर्ववर्ती तत्वों के नाम से पहले शब्द 'एका (एक)' लगाकर किया गया था?
    1. स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम
    2. नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और आर्सेनिक
    3. बोरॉन, एल्यूमीनियम और गैलियम
    4. कार्बन, सिलिकॉन, जर्मेनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम

  71. प्र.71Mathematics
    0.4(32 पर रेखा) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 465/173
    2. 214/495
    3. 173/465
    4. 495/214
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 214/495

  72. प्र.72General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी प्रकाशीय परिघटना सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य की चक्रिका के चपटी प्रतीत होने को परिभाषित कर सकती है?
    1. प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
    2. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
    3. प्रकाश का प्रकीर्णन
    4. वायुमंडलीय अपवर्तन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वायुमंडलीय अपवर्तन

  73. प्र.73Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? [{(102 + 42) − (4 × 3)} ÷ (2 − 4)] × 3 = 36
    1. +, ×
    2. −, +
    3. ÷, +
    4. ÷, ×
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −, +

  74. प्र.74Reasoning
    एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: टेलीकॉम कंपनी D के प्रबंधन ने अगले 2 महीने के लिए उनकी भर्ती (हायरिंग) प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है। कथन: I. कंपनी D ने अभी-अभी देश की सबसे बड़ी परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके कुछ सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है, और इसे समय पर पूरा करने के लिए उन्हें एक विशाल कार्यबल की आवश्यकता होगी। II. प्रबंधन में बदलाव के कारण, कंपनी D में नौकरी छोड़ने की दर में 12% की वृद्धि हुई है।
    1. कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, और कथन II एक तटस्थ कथन है।
    2. कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
    3. कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन करते हैं।
    4. कथन I एक तटस्थ कथन है, और कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।

  75. प्र.75Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कोई कंप्यूटर रिमोट नहीं है। कुछ टेलीविजन मशीनें हैं। सभी मशीनें कंप्यूटर हैं। निष्कर्ष: I. कोई रिमोट मशीन नहीं है। II. कुछ कंप्यूटर टेलीविजन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।

  76. प्र.76Mathematics
    n फेरों (turns) और प्रवाहित धारा I वाली किसी परिनालिका के अंदर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण ________ के समानुपाती होता है।
    1. n²I²
    2. nI²
    3. nI
    4. n²I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — nI

  77. प्र.77General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था?
    1. सच्चिदानंद सिन्हा
    2. केएम मुंशी
    3. बीएन राव
    4. एमएन रॉय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एमएन रॉय

  78. प्र.78General Awareness
    कौन सी नदी प्रणाली मध्य प्रदेश की बस्तर पहाड़ियों से निकलती है?
    1. महानदी नदी प्रणाली
    2. कृष्णा नदी प्रणाली
    3. ताप्ती नदी प्रणाली
    4. कावेरी नदी प्रणाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महानदी नदी प्रणाली

  79. प्र.79Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  80. प्र.80Mathematics
    एक दुकानदार को अपने माल का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक रखना चाहिए, ताकि अंकित मूल्य पर 8% की छूट देने के बाद भी उसे 15% का लाभ हो?
    1. 25%
    2. 40%
    3. 30%
    4. 27%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25%

  81. प्र.81General Awareness
    एक विशेष जंतु ऊतक द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों का उल्लेख नीचे किया गया है: a. यह अंगों के अंदर के अवकाश को भर देता है b. यह आंतरिक अंगों का सहारा देता है c. यह ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है नीचे दिए गए विकल्पों में से इस ऊतक की पहचान कीजिए।
    1. पेशी ऊतक (Muscular tissue)
    2. उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)
    3. वसा ऊतक (Adipose tissue)
    4. अवकाशी ऊतक (Areolar tissue)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अवकाशी ऊतक (Areolar tissue)

  82. प्र.82Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 8, 1) (8, 48, 4)
    1. (8, 55, 3)
    2. (5, 10, 4)
    3. (7, 42, 3)
    4. (8, 50, 2)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (8, 55, 3)

  83. प्र.83Mathematics
    राम की आयु भीम की आयु से 6 वर्ष कम है। 3 वर्ष के बाद भीम की आयु राम से दोगुनी होगी। राम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 3 वर्ष
    2. 6 वर्ष
    3. 4 वर्ष
    4. 5 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 वर्ष

  84. प्र.84Mathematics
    घंटे वाली सुई 18 मिनट में कितना कोण बनाएगी?
    1. 12°
    2. 9°
    3. 10.5°
    4. 7.5°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9°

  85. प्र.85Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  86. प्र.86General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा जीव पचमढ़ी बायोस्फीयर रिज़र्व में पाए जाने वाले जीवों में शामिल है?
    1. सांभर
    2. बारासिंघा
    3. कस्तूरी मृग
    4. चिंकारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चिंकारा

  87. प्र.87Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  88. प्र.88Mathematics
    यदि किसी संख्या का एक तिहाई स्वयं उस संख्या से 4 कम है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 5
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  89. प्र.89General Awareness
    IIT-मद्रास द्वारा विकसित भारत के प्रथम पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने (polycentric prosthetic knee) का नाम क्या है?
    1. कदम (Kadam)
    2. स्वतंत्र (Svatantr)
    3. पहल (Pehal)
    4. आत्म निर्भर (Atma Nirbhar)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कदम (Kadam)

  90. प्र.90General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी?
    1. 1959
    2. 1963
    3. 1965
    4. 1995
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1959

  91. प्र.91Mathematics
    यदि (2x + 7y) : (4x − 3y) :: 8 : 3 है, तो x : y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 45 : 26
    2. 20 : 19
    3. 11 : 13
    4. 26 : 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45 : 26

  92. प्र.92General Awareness
    अप्रैल 2022 में, नीति (NITI) आयोग और यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) ने किस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए SDGs पर एक आशय-वक्तव्य (Statement of Intent) पर हस्ताक्षर किए?
    1. शिक्षा
    2. युवा
    3. बच्चे
    4. स्वास्थ्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बच्चे

  93. प्र.93General Awareness
    दी गई संतुलित रासायनिक अभिक्रिया में, x, y, और z के मान क्रमशः क्या होंगे? xS₈ + yC → zCS₂
    1. 2, 6, 3
    2. 2, 3, 6
    3. 1, 3, 5
    4. 1, 4, 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1, 4, 4

  94. प्र.94Reasoning
    देवेंद्र एक कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकता है, जबकि ईश्वर उसी कार्य को 25 दिन में पूरा कर सकता है। यदि वे देवेंद्र से शुरू करके एक-एक दिन छोड़कर बारी-बारी से कार्य करते हैं, तो कार्य पूरा होने में कितने दिन लगेंगे?
    1. 23 2/5 दिन
    2. 22 1/5 दिन
    3. 24 4/5 दिन
    4. 25 3/5 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22 1/5 दिन

  95. प्र.95General Awareness
    MPC = MPS होने पर निवेश गुणक का मान कितना होता है?
    1. 1
    2. 2
    3. अनंत
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  96. प्र.96Reasoning
    दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 2, 6, _, 8, 2, _, 7, 5, _, 4, 7, 2, _, 3, 6, 9, 2, 2, _, 6 निम्न में से किस समूह की संख्याओं को उपरोक्त श्रेणी के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर श्रेणी तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी?
    1. 7, 5, 2, 2, 6
    2. 4, 2, 3, 3, 8
    3. 8, 5, 3, 2, 6
    4. 4, 2, 2, 3, 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7, 5, 2, 2, 6

  97. प्र.97Mathematics
    त्रिभुज ABC और PQR में, AB = AC, ∠C = ∠P और ∠B = ∠Q है। तो दोनों त्रिभुज ______________।
    1. समद्विबाहु हैं, किंतु सर्वांगसम नहीं हैं।
    2. सर्वांगसम हैं, किंतु समद्विबाहु नहीं हैं।
    3. न तो सर्वांगसम हैं, और न ही समद्विबाहु हैं।
    4. समद्विबाहु तथा सर्वांगसम हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — समद्विबाहु हैं, किंतु सर्वांगसम नहीं हैं।

  98. प्र.98General Awareness
    22 अप्रैल 2022 को शुरू की गई डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE) योजना को लागू करने के लिए कितने केंद्रीय विश्वविद्यालयों का चयन किया गया है?
    1. 4
    2. 17
    3. 12
    4. 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 31

  99. प्र.99Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 11, 44, 85, 129, 181, 236,?
    1. 279
    2. 299
    3. 289
    4. 297
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 299

  100. प्र.100Reasoning
    छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P सबसे लंबा व्यक्ति है। R केवल एक अन्य व्यक्ति से लंबा है। S, U से लंबा है। U, R से लंबा है। ठीक तीन व्यक्तियों की लंबाई T और Q के बीच है, जबकि T, Q से लंबा है। सभी छह व्यक्तियों में से किसकी लंबाई सबसे कम है?
    1. Q
    2. S
    3. T
    4. U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Q

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121334152647283911041141231331431511621711811932022132232342412532622712832913023113213323423523633743843934024134224314414544624714844935025115215315415535635735835936046136246326426536646716836927017127247327427547637747817928018148218318428548648728838919019119239349429529619719849921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 26 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner