1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 29 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 29 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

29 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
29 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'QUILT' को 'RXJOU' और 'BLEAK' को 'COFDL' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CHAIR' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. DKBLS
    2. DJCLT
    3. DBLKS
    4. DJBKT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DKBLS

  2. प्र.2Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] संदर्भ Actors: अभिनेता, Directors: निर्देशक, Play-Writers: नाटककार ऐसे कितने अभिनेता हैं जो निर्देशक भी हैं, लेकिन नाटककार नहीं हैं?
    1. 4
    2. 23
    3. 19
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 19

  3. प्र.3General Awareness
    धावन सोडा (washing soda) का रासायनिक गुणधर्म क्या है?
    1. यह क्षारीय प्रकृति का होता है।
    2. यह उदासीन होता है।
    3. यह उभयधर्मी प्रकृति का होता है।
    4. यह अम्लीय प्रकृति का होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह उभयधर्मी प्रकृति का होता है।

  4. प्र.4Mathematics
    किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा परिवर्तित करने के लिए इनमें से किस विधि का प्रयोग किया जा सकता है? I. धारा के परिमाण में परिवर्तन II. चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता में परिवर्तन III. धारा की दिशा में परिवर्तन
    1. (ii) और (iii) दोनों
    2. केवल (iii)
    3. केवल (i)
    4. (i) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल (iii)

  5. प्र.5Reasoning
    कुछ लोग एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C के बाईं ओर केवल चार लोग बैठे हैं। B के दाईं ओर केवल तीन लोग बैठे हैं। A, B के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। A, E के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। C, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 19
    2. 21
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19

  6. प्र.6Mathematics
    द्विघात समीकरण x² + 4x + 8 = 0 के मूलों की प्रकृति बताइए।
    1. वास्तविक, परिमेय, असमान मूल
    2. वास्तविक मूल नहीं हैं
    3. वास्तविक, परिमेय, समान मूल
    4. वास्तविक, अपरिमेय, असमान मूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वास्तविक मूल नहीं हैं

  7. प्र.7General Awareness
    भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
    1. 2007
    2. 2005
    3. 2000
    4. 2003
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2005

  8. प्र.8Mathematics
    यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होती है, तो ₹82,000 की राशि पर 6% की वार्षिक दर से 3 वर्ष में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज (निकटतम रुपये में पूर्णांकित) कितना होगा?
    1. ₹15,366
    2. ₹15,000
    3. ₹14,674
    4. ₹15,663
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹15,663

  9. प्र.9Mathematics
    निम्न में से वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसका एक मूल 4 + √3 है।
    1. x² − 8x + 11 = 0
    2. x² + 8x + 11 = 0
    3. x² − 8x + 13 = 0
    4. x² + 8x + 13 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x² − 8x + 13 = 0

  10. प्र.10Mathematics
    बंसी बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पश्चिम की ओर 18 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 21 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 4 km, दक्षिण की ओर
    2. 6 km, पूर्व की ओर
    3. 4 km, उत्तर की ओर
    4. 8 km, दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4 km, उत्तर की ओर

  11. प्र.11General Awareness
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत 1 जून से 31 मई तक की अवधि के लिए रू. ______ लाख की जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी और इसका नवीकरण कराया जा सकेगा।
    1. 2
    2. 1.5
    3. 2.5
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  12. प्र.12Reasoning
    आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। करण और हितेश के बीच केवल चारू बैठी है। जय, लक्षिता के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। आलोक, लक्षिता के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सिया, जय के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। करण, सिया के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। रश्मि, हितेश के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। आलोक के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
    1. सिया
    2. रश्मि
    3. जय
    4. हितेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रश्मि

  13. प्र.13General Awareness
    निम्न में से किस अधिनियम ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को किसी निर्दिष्ट अवधि के बिना, ताज (क्राउन) के लिए ट्रस्ट में भारतीय क्षेत्रों और राजस्व को बनाए रखने का अधिकार दिया?
    1. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
    2. चार्टर अधिनियम, 1853
    3. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    4. रेग्युलेटिंग अधिनियम, 1773
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार्टर अधिनियम, 1853

  14. प्र.14Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  15. प्र.15General Awareness
    एक स्व-पोषी पारिस्थितिकी तंत्र (self-sustaining ecosystem) से क्या अभिप्राय है?
    1. यह अपने अनुरक्षण के लिए विकिरणी ऊर्जा पर निर्भर नहीं होता है।
    2. कोई भी जीव जैविक घटक से जुड़ता या निकलता नहीं है।
    3. जीव, स्थानीय जैविक घटकों के साथ सु-अनुकूलित होते हैं।
    4. कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है।

  16. प्र.16General Awareness
    यदि x ≠ y , और x²y − xy² : yz(x − y) :: xa² − xb² : w है, तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प w के समतुल्य व्यंजक को निरूपित करता है?
    1. za² + zb²
    2. yza² − yzb²
    3. a² − b²
    4. za² − zb²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — za² − zb²

  17. प्र.17Mathematics
    दीक्षा अपनी कार से 120 km/h की चाल से शहर A से शहर B की ओर गई, और उसी मार्ग से 130 km/h की चाल से यात्रा करते हुए शहर B से शहर A की ओर वापस आई। पूरी यात्रा के दौरान दीक्षा की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 124.8 km/h
    2. 125.0 km/h
    3. 123.9 km/h
    4. 122.8 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 124.8 km/h

  18. प्र.18Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I., II. और III. दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : सभी सेब, पपीते हैं। कुछ पपीते, बेरी हैं। कुछ बेरी, चेरी हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ बेरी, पपीते हैं। (II) सभी पपीते, सेब हैं। (III) कुछ चेरी, बेरी हैं।
    1. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    4. दोनों निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों निष्कर्ष I और III पालन करते हैं

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  20. प्र.20General Awareness
    भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने ______ में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया।
    1. यूनाइटेड किंगडम
    2. फिनलैंड
    3. डेनमार्क
    4. संयुक्त राज्य अमेरिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संयुक्त राज्य अमेरिका

  21. प्र.21General Awareness
    एक लेंस की फोकस दूरी और उसकी क्षमता के बीच सही संबंध क्या है?
    1. P = 1/f
    2. P ∝ f
    3. P = f
    4. P = −1/f
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — P = 1/f

  22. प्र.22General Awareness
    निम्न में से कौन-सा तत्व अधिकतम धात्विक लक्षण/गुण दर्शाता है?
    1. As
    2. Sc
    3. Ga
    4. Be
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Sc

  23. प्र.23Mathematics
    1100 W के एक तापन उपकरण को 220 V लाइन वोल्टेज पर उपयोग किए जाने हेतु डिजाइन किया गया है। किसी विशेष दिन, लाइन वोल्टेज घटकर 110 V रह जाने पर, इससे प्रवाहित धारा ______ और इसकी आउटपुट शक्ति ______ होगी।
    1. 10 A, 275 W
    2. 2.5 A, 275 W
    3. 5 A, 550 W
    4. 10 A, 550W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2.5 A, 275 W

  24. प्र.24Mathematics
    [figure] को सरल कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  25. प्र.25Reasoning
    यदि संख्या 870548362 के प्रत्येक अंक में 1 जोड़ दिया जाए, तो बाएं से गिनने पर चौथे, पांचवें और छठे अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 24
    2. 17
    3. 20
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20

  26. प्र.26General Awareness
    भारत में किसी भी दीवानी या फौजदारी मामले को एक राज्य के उच्च न्यायालय से दूसरे राज्य के उच्च न्यायालय में या किसी अधीनस्थ न्यायालय से दूसरे राज्य के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश कौन दे सकता है?
    1. भारत का विधि आयोग
    2. उच्चतम न्यायालय
    3. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
    4. राज्य के राज्यपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उच्चतम न्यायालय

  27. प्र.27General Awareness
    अप्रैल 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?
    1. 300
    2. 325
    3. 275
    4. 250
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 250

  28. प्र.28Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? [{(15 + 3) − (4 × 2)} ÷ (4 − 6)] × 5 = 10
    1. + और −
    2. × और +
    3. + और ÷
    4. × और ÷
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — + और −

  29. प्र.29Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G, ये सात विद्यार्थी एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। D पंक्ति के ठीक बीच में खड़ा है। A पंक्ति के दाएं सिरे से दूसरे स्थान पर खड़ा है। B, D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है। G, D और A के ठीक बीच में खड़ा है। F पंक्ति के बाएं सिरे से तीसरे स्थान पर खड़ा है। C, B के ठीक बगल में खड़ा है। पंक्ति में बाएं सिरे से पांचवें स्थान पर कौन खड़ा है?
    1. G
    2. A
    3. F
    4. E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — G

  30. प्र.30General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम प्रवर्तित हुआ था?
    1. 1954
    2. 1956
    3. 1951
    4. 1953
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1954

  31. प्र.31General Awareness
    निम्न में से किस खिलाड़ी ने आई.बी.ए. (IBA) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता?
    1. मैरी कॉम
    2. निखत जरीन
    3. लेखा के.सी.
    4. सरिता देवी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निखत जरीन

  32. प्र.32General Awareness
    सरहुल निम्न में से किस राज्य की जनजातीय आबादी का मुख्य पर्व है?
    1. मेघालय
    2. नागालैंड
    3. झारखंड
    4. असम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — झारखंड

  33. प्र.33Mathematics
    यदि a = 28 − 5√12 और b = 2 + √3 है, तो (a√3 + b) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 31 − 8√3
    2. 32 + 27√3
    3. −28 + 29√3
    4. −30 + 30√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −28 + 29√3

  34. प्र.34General Awareness
    बुझे चूने (slaked lime) के विलयन से दीवारों की पुताई/सफेदी करने के 2 से 3 दिन पश्चात, इनमें से कौन सा यौगिक निर्मित होता है, जो दीवारों को चमकदार फिनिश प्रदान करता है?
    1. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
    2. कैल्शियम बाइकार्बोनेट
    3. कैल्शियम कार्बोनेट
    4. कैल्शियम डाईऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कैल्शियम कार्बोनेट

  35. प्र.35Mathematics
    यदि 21.134 × 10^x = 0.0021134 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −2
    2. −4
    3. 0
    4. −3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −4

  36. प्र.36General Awareness
    निम्न में से किस यौगिक में 7 सहसंयोजक आबंध होते हैं?
    1. एथेन
    2. मेथेन
    3. ब्यूटेन
    4. प्रोपेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एथेन

  37. प्र.37Mathematics
    दिए गए बार-ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। बार-ग्राफ एयरलाइंस P, Q और R द्वारा दिल्ली और मुंबई के लिए बुक किए गए टिकटों की संख्या दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Number of tickets booked- बुक किए गए टिकटों की संख्या; Airlines-एअरलाइंस; Delhi-दिल्ली; Mumbai-मुंबई] एयरलाइन Q और R द्वारा मुंबई के लिए बुक किए गए टिकटों की कुल संख्या, एयरलाइन R द्वारा दिल्ली के लिए बुक किए गए टिकटों की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक थी?
    1. 100%
    2. 50%
    3. 200%
    4. 150%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100%

  38. प्र.38General Awareness
    सरल रेखा FB, सरल रेखा GD के समानांतर है। A, सरल रेखा FB पर स्थित एक बिंदु है, और C, सरल रेखा GD पर स्थित एक बिंदु है। E, FB और GD के मध्य स्थित एक ऐसा बिंदु है, कि ∠BAE = 118° और ∠DCE = 112° है। 1/2 ∠AEC का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 65°
    2. 75°
    3. 72°
    4. 62°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 65°

  39. प्र.39General Awareness
    वर्ष 2022 में, तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के किस शहर में अपना चौथा डेटा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है?
    1. हैदराबाद
    2. दिल्ली
    3. बेंगलुरु
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हैदराबाद

  40. प्र.40Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष का चयन कीजिए, जो दिए गए कथन के आधार पर सत्य नहीं है। कथन : I > Q > P ≥ S = U < M ≤ Z
    1. I < P
    2. Z > U
    3. Q > S
    4. P ≥ U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — I < P

  41. प्र.41Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  42. प्र.42General Awareness
    अप्रैल 2022 तक, आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देशों के तहत, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) की वित्तीय संपत्ति, उनकी कुल संपत्ति (अमूर्त परिसंपत्ति द्वारा नेट ऑफ करने के बाद) के ______ से अधिक होनी चाहिए।
    1. 70%
    2. 50%
    3. 60%
    4. 80%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50%

  43. प्र.43Mathematics
    वायु में कोई प्रकाश किरण अपवर्तनांक √(3/2) वाले माध्यम से वायु को पृथक करने वाले पृष्ठ पर 60° के कोण पर आपतित होती है। किरण, माध्यम में ______ के कोण पर अपवर्तित होगी।
    1. 60°
    2. 30°
    3. 45°
    4. 15°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45°

  44. प्र.44Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: सभी बेर, अमरूद हैं। कुछ बेर, आम हैं। कोई भी बेर, कीवी नहीं है। निष्कर्ष: I. कुछ अमरूद, कीवी हैं। II. कुछ आम, कीवी हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    2. न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    4. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।

  45. प्र.45General Awareness
    दिए गए आंकड़ों का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए। x | 6 | 10 | 18 | 24 | 30 | 36 f | 4 | 3 | 4 | 2 | 1 | 1
    1. 17
    2. 12
    3. 16
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  46. प्र.46Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिये। दिया गया लाइन ग्राफ दो कॉलेजों P और Q में शिक्षकों (पुरुष और महिला) की संख्या दर्शाता है। [figure] संदर्भ:[Number of teachers-शिक्षकों की संख्या, Number of female teachers-महिला शिक्षकों की संख्या, Number of male teachers-पुरुष शिक्षकों की संख्या] कॉलेज P में महिला शिक्षकों की संख्या, कॉलेज Q में पुरुष शिक्षकों की संख्या की कितने प्रतिशत है?
    1. 75%
    2. 80%
    3. 90%
    4. 85%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 75%

  47. प्र.47Mathematics
    चुंबकीय क्षेत्र में स्थित धारावाही चालक पर लगने वाला बल ______।
    1. धारा और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के समांतर होता है
    2. धारा और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लंबवत होता है
    3. धारा की दिशा के समांतर, और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लंबवत होता है
    4. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के समांतर और धारा की दिशा के लंबवत होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — धारा और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लंबवत होता है

  48. प्र.48Mathematics
    यदि 3 sin² θ + 7 cos² θ = 6 और 0 < θ ≤ 90° है, तो θ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 90°
    2. 30°
    3. 60°
    4. 45°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30°

  49. प्र.49Reasoning
    पुष्पी पादपों में प्रजनन के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?
    1. पौधे से अलग किए गए और कृत्रिम माध्यम में उगाए गए ऊतकों से प्रजनन हो सकता है।
    2. बीजाणुओं के माध्यम से प्रजनन हो सकता है।
    3. प्रजनन बीजों के माध्यम से हो सकता है।
    4. तनों के टुकड़ों से प्रजनन हो सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बीजाणुओं के माध्यम से प्रजनन हो सकता है।

  50. प्र.50General Awareness
    निम्न में से कौन सा स्थल जल-संग्रहण पिट (water-harvesting pit) बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है?
    1. एक बड़े आवासीय परिसर के प्रांगण में
    2. एक बड़े खुले लैंडफिल स्थल के नजदीक
    3. एक बड़े और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक
    4. एक छोटे से एक-मंजिला घर के कोने में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक बड़े खुले लैंडफिल स्थल के नजदीक

  51. प्र.51Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (1, 3, 4) (8, 24, 18)
    1. (8, 13, 10)
    2. (19, 25, 12)
    3. (8, 14, 10)
    4. (10, 23, 15)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (10, 23, 15)

  52. प्र.52General Awareness
    पादपों में स्तनधारियों की भांति वृक्क जैसा सुपरिभाषित उत्सर्जन तंत्र मौजूद क्यों नहीं होता है?
    1. क्योंकि पादप अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न नहीं करते हैं
    2. वे अपने कायिक अंगों के माध्यम से उत्सर्जन करते हैं
    3. क्योंकि पादपों में परिसंचरण तंत्र मौजूद नहीं होता है
    4. क्योंकि पादप केवल गैसीय अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं, जो बाहर विसरित किए जाते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वे अपने कायिक अंगों के माध्यम से उत्सर्जन करते हैं

  53. प्र.53Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) B E S U Y N O A P S B G S A X T G (दाएं) दी गई शृंखला के बाएं सिरे से छठे अक्षर, और दाएं सिरे से पांचवें अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं?
    1. 4
    2. 6
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  54. प्र.54Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। 3x(x − 9) − 9x² + 2x + 24 − x³
    1. 24 − 25x + 6x² − x³
    2. 24 + 25x − 6x² − x³
    3. 24 − 25x − 6x² + x³
    4. 24 − 25x − 6x² − x³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24 − 25x − 6x² − x³

  55. प्र.55Mathematics
    यदि किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर दी गई प्रथम छूट a% और दूसरी छूट b% है, तो इसके समतुल्य एकल छूट प्रतिशत को निम्नलिखित में से किसके द्वारा व्यक्त किया जाएगा?
    1. a + b − (a + b)/100
    2. a + b − (a − b)/100
    3. a + b + ab/100
    4. a + b − ab/100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — a + b − ab/100

  56. प्र.56General Awareness
    बेकिंग सोडा को गर्म करने पर, इनमें से कौन सा यौगिक बनता है?
    1. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
    2. सोडियम ऑक्साइड
    3. कैल्शियम ऑक्साइड
    4. सोडियम कार्बोनेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सोडियम कार्बोनेट

  57. प्र.57Mathematics
    यदि पाइप A एक टंकी को X घंटे में भर सकता है, पाइप B उसी टंकी को Y घंटे में भर सकता है, और पाइप C पूरी भरी टंकी को Z घंटे में खाली कर सकता है, तो पाइप A, B और C सभी को एक साथ खोल दिए जाने पर, टंकी को पूरा भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
    1. XYZ/(YZ − XZ − XY)
    2. XYZ/(YZ + XZ − XY)
    3. XYZ/(YZ + XZ + XY)
    4. XYZ/(YZ − XZ + XY)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — XYZ/(YZ + XZ − XY)

  58. प्र.58General Awareness
    निम्न में से कौन सा कारक भारत की जलवायु का निर्धारण नहीं करता है?
    1. देश का सतह-क्षेत्र/तल-क्षेत्रफल
    2. ऊंचाई
    3. अक्षांश
    4. भूमि और जल का वितरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — देश का सतह-क्षेत्र/तल-क्षेत्रफल

  59. प्र.59Mathematics
    एक कार का अंकित मूल्य ₹5,00,000 है। एक योजना के तहत, उस पर 10% और 8% की क्रमिक छूटें दी जा रही हैं। दी गई योजना के तहत, कार बेचते समय दी जाने वाली कुल छूट ज्ञात कीजिए।
    1. ₹86,000
    2. ₹82,000
    3. ₹76,000
    4. ₹90,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹86,000

  60. प्र.60Mathematics
    किसी संख्या को इस प्रकार दो भागों में विभाजित किया जाता है, कि एक भाग दूसरे भाग से 14 अधिक है, और दोनों भागों का अनुपात 7 : 5 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 49
    2. 35
    3. 84
    4. 54
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 84

  61. प्र.61Mathematics
    यदि एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार का क्षेत्रफल 346.50 cm² और ऊंचाई 21 cm है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 2352 cm²
    2. 2231 cm²
    3. 2145 cm²
    4. 2079 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2079 cm²

  62. प्र.62Reasoning
    यदि शब्द BRACKET के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. शून्य
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  63. प्र.63General Awareness
    निम्न में से कौन-सा अधिवर्ष (leap year) नहीं है?
    1. 3600
    2. 2800
    3. 6800
    4. 2200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2200

  64. प्र.64Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  65. प्र.65General Awareness
    20, 120 और 60 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 80
    2. 120
    3. 100
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 120

  66. प्र.66General Awareness
    ______ को परिवर्ती निवेश के उत्पादन की प्रति इकाई के रूप में परिभाषित किया जाता है।
    1. औसत उत्पाद
    2. सीमांत उत्पाद
    3. कुल उत्पाद
    4. न्यूनतम उत्पाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — औसत उत्पाद

  67. प्र.67Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Z A _ _ X C _ _ C D _ A Y B X _ A B C _ Z _ Y B _ C A _ _ D
    1. Y B A B Z C D A X B C
    2. Y B A A Z B D A Y B C
    3. Y B A C B C D A X A C
    4. Y B D B A C D B X B C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Y B A B Z C D A X B C

  68. प्र.68Reasoning
    HOCKEY शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने अनुक्रम के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कौन सा अक्षर दाई ओर से चौथा होगा?
    1. F
    2. G
    3. P
    4. J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — G

  69. प्र.69Reasoning
    दिए गए कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: L > M = N ≥ O, P ≥ Q ≤ R = O निष्कर्ष: I. N ≥ O II. L > R III. M ≥ Q
    1. केवल निष्कर्ष III सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    3. I, II और III सभी निष्कर्ष सत्य हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — I, II और III सभी निष्कर्ष सत्य हैं।

  70. प्र.70General Awareness
    विश्व में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है?
    1. धूपगढ़
    2. मॉसिनराम
    3. कंगतो
    4. तुरा शिखर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मॉसिनराम

  71. प्र.71General Awareness
    निम्न में से क्या, आहार नाल में अम्लीय आहार को क्षारीय में परिवर्तित करता है?
    1. जठर रस
    2. आंत्र रस
    3. पित्त रस
    4. अग्न्याशयी रस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पित्त रस

  72. प्र.72Mathematics
    निम्नांकित ग्राफ का उपयोग करते हुए, चालक का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। [figure] [संदर्भ - Voltage - वोल्टेज, Current - धारा]
    1. 600 ओम
    2. 0.24 ओम
    3. 0.016 ओम
    4. 60 ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 60 ओम

  73. प्र.73General Awareness
    XS 18 और SN 22 के बीच एक निश्चित संबंध है। KN 28 और FI 32 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, PH 44 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
    1. KC 47
    2. CK 48
    3. KC 48
    4. CK 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KC 48

  74. प्र.74Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ASIDE' को 'CVMIK' लिखा जाता है और 'ARRAY' को 'CUVFE' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BOUND' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. DRJSY
    2. DRYJS
    3. DRSJY
    4. DRYSJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — DRYSJ

  75. प्र.75General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) के उद्देश्यों के बारे में बताता है? A) सरकार का प्रौद्योगिकी भागीदार B) यह स्कूली शिक्षा के लिए ई-सामग्री और शिक्षण सामग्री विकसित करता है। C) यह उभरती प्रौद्योगिकियों का अन्वेषण करता है, और उनके उपयोग से संबंधित सलाह देता है। D) यह सरकारी और निजी संस्थानों को डेटा नेटवर्क पैकेज प्रदान करता है
    1. B और C
    2. A और C
    3. A और D
    4. C और D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — A और C

  76. प्र.76Reasoning
    मेंडल के मटर के पौधों पर प्रयोगों के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
    1. मेंडल ने विपरीत दृश्य लक्षणों वाले - गोल/झुर्रीदार बीजों, लंबे/बौने उद्यान मटर के कई पौधों का उपयोग किया
    2. उन्होंने एक लंबा पौधा और एक बौना पौधा लिया, उनके संकरण द्वारा संतति पौधे उत्पन्न किए, और परिणामी F1 संतति में सभी पौधे लंबे थे।
    3. पीढ़ी या F2 पीढ़ी में, जो कि F1 पीढ़ी के लंबे पौधों की संतति थीं, सभी पौधे लंबे थे।
    4. F2 संतति में लंबाई और बौनेपन के गुणों का प्रकट होना यह इंगित करता है कि दोनों गुण F1 पौधों में वंशागत हुए थे।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पीढ़ी या F2 पीढ़ी में, जो कि F1 पीढ़ी के लंबे पौधों की संतति थीं, सभी पौधे लंबे थे।

  77. प्र.77General Awareness
    निम्न में से किस भाषा को भारत में शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान नहीं किया गया है?
    1. कन्नड़
    2. मलयालम
    3. मैथिली
    4. तेलुगू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मैथिली

  78. प्र.78Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  79. प्र.79Mathematics
    यदि p और q सह-अभाज्य हैं, तो p^7 और q^9 क्या हैं?
    1. सह-अभाज्य, किंतु भाज्य संख्याएं नहीं
    2. सह-अभाज्य, और भाज्य संख्याएं
    3. भाज्य संख्याएं, लेकिन सह-अभाज्य नहीं
    4. अभाज्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सह-अभाज्य, और भाज्य संख्याएं

  80. प्र.80Mathematics
    यदि एक गोले का आयतन 4851 cm³ है, तो गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 13.5 cm
    2. 12.5 cm
    3. 10.5 cm
    4. 11.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10.5 cm

  81. प्र.81Mathematics
    यदि √y ÷ √121 = 0.03 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए, अपना उत्तर 3 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।
    1. 1.640
    2. 0.176
    3. 0.109
    4. 1.760
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0.109

  82. प्र.82General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुसार, 'प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण' निम्नलिखित में से किस मूल अधिकार का हिस्सा है?
    1. समानता का अधिकार
    2. शोषण के विरुद्ध अधिकार
    3. संविधानिक उपचारों का अधिकार
    4. स्वतंत्रता का अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वतंत्रता का अधिकार

  83. प्र.83Reasoning
    दो व्यक्तियों की आयु में 14 वर्ष का अंतर है। यदि 4 वर्ष पूर्व, बड़े व्यक्ति की आयु, छोटे व्यक्ति की आयु की तीन गुनी थी, तो छोटे व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 11 वर्ष
    2. 10 वर्ष
    3. 12 वर्ष
    4. 13 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11 वर्ष

  84. प्र.84Mathematics
    निम्नांकित चित्र में, AB ∥ CD ∥ EF है। x° का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 148°
    2. 147°
    3. 115°
    4. 126°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 148°

  85. प्र.85General Awareness
    हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा ______ की पूर्णिमा के दिन होती है।
    1. माघ
    2. चैत्र
    3. आषाढ़
    4. वैशाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वैशाख

  86. प्र.86General Awareness
    रूमेन (rumen) क्या है?
    1. गाय के ग्रहणी का पहला भाग
    2. भोजन को संग्रहित करने के लिए आमाशय का एक कक्ष
    3. आंत का वह भाग जहां जुगाल बनता है
    4. ग्रसिका की एक थैलीनुमा संरचना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भोजन को संग्रहित करने के लिए आमाशय का एक कक्ष

  87. प्र.87Mathematics
    प्रकाश और विनेश एक निश्चित कार्य को क्रमशः 12 और 14 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना प्रारंभ किया, और 3 दिन बाद, विनेश ने कार्य छोड़ दिया। बचे हुए कार्य को प्रकाश कितने दिन में पूरा कर लेगा?
    1. 45/7
    2. 44
    3. 44/7
    4. 43/8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45/7

  88. प्र.88Reasoning
    निम्नलिखित तालिका में, दर्पण, इसके अनुप्रयोग, और अनुप्रयोग का औचित्य दिया गया है। स्तंभ 2 में दिए गए गोलीय दर्पणों के संदर्भ में, बताएं कि किन पंक्तियों में दी गई जानकारी पूर्णतया सही है? दर्पण | अनुप्रयोग | औचित्य 1 अवतल | दंतचिकित्सक का दर्पण | आभासी, सीधा और आवर्धित प्रतिबिंब 2 उत्तल | स्ट्रीट लाइट्स | प्रकाश किरणों को अपसरित करता है, जिसकी वजह से अधिक बड़े क्षेत्र को देखना संभव है 3 अवतल | सौर भठ्ठी | सूर्य जैसे दूरस्थ स्रोत से आने वाली प्रकाश किरणों को अभिसरित करता है 4 उत्तल | पश्चदर्शी (रियर-व्यू) दर्पण | आभासी, सीधे और बड़े प्रतिबिंब बनते हैं
    1. केवल 1 और 2
    2. 1, 2, 3 और 4
    3. केवल 1
    4. केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल 1, 2 और 3

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  90. प्र.90Reasoning
    गोलीय दर्पण के लिए m, v, और u के मध्य सही संबंध क्या होगा?
    1. m = v/u
    2. m = −v/u
    3. m = v × u
    4. m = −v × u
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — m = −v/u

  91. प्र.91General Awareness
    न्यूलैंड के अष्टक नियम के अनुसार, इनमें से किन तत्वों के गुणधर्म समान होते हैं?
    1. Be और Mg
    2. K और Co
    3. Na और Cl
    4. B और Si
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Be और Mg

  92. प्र.92Mathematics
    एक विद्यार्थी के अंक 10 से बढ़कर 12 हो गए। अंकों में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
    1. 17%
    2. 2%
    3. 12%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20%

  93. प्र.93General Awareness
    द्विविस्थापन अभिक्रिया किनके बीच होती है?
    1. आयनिक यौगिकों
    2. सहसंयोजक यौगिकों
    3. न तो आयनिक और न ही सहसंयोजक यौगिकों
    4. आयनिक और सहसंयोजक दोनों यौगिकों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आयनिक यौगिकों

  94. प्र.94Reasoning
    कुछ व्यक्ति, एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। F और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। यदि पंक्ति में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 12
    2. 11
    3. 14
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  95. प्र.95Mathematics
    किरण बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पूर्व की ओर 4 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़कर 8 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 6 km, पूर्व की ओर
    2. 12 km, पश्चिम की ओर
    3. 5 km, पूर्व की ओर
    4. 9 km, दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 km, पूर्व की ओर

  96. प्र.96Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का निसंदेह पालन करते हैं? कथन: बाजार में प्याज की कमी से प्याज के दाम 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। निष्कर्ष - I. कीमतों को कम करने के लिए, सरकार प्याज के आयात पर विचार कर सकती है। II. लोगों को प्याज खाना बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय आलू खाना चाहिए।
    1. न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. दोनों निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  97. प्र.97Reasoning
    निम्न में से कौन सा ऐल्कीनों (alkenes) की सजातीय श्रेणी से संबंधित है?
    1. C3H8
    2. C3H6
    3. C3H4
    4. C5H12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C3H6

  98. प्र.98Mathematics
    जूल के तापन प्रभाव (Joule's heating effect) के सूत्र को ______ के रूप में निरूपित किया जाता है। (विकल्पों में, H उत्पन्न ऊष्मा को निरूपित करता है, I चालक के माध्यम से प्रवाहित धारा है, R प्रतिरोध है, और t समयावधि है।)
    1. H = VIR
    2. H = QIt
    3. H = IRt
    4. H = VIt
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H = VIt

  99. प्र.99General Awareness
    तीन तलाक़ कानून के अधिनियमन के उपलक्ष्य में, ______ को पूरे भारत में दूसरे 'मुस्लिम महिला अधिकार दिवस' के रूप में मनाया गया।
    1. 1 जुलाई 2021
    2. 1 जून 2021
    3. 1 अगस्त 2021
    4. 1 सितंबर 2021
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 अगस्त 2021

  100. प्र.100General Awareness
    निम्न जीव अपने नाइट्रोजनी अपशिष्टों का उत्सर्जन किस प्रकार करता है? [figure]
    1. सामान्य विसरण द्वारा
    2. स्रावण द्वारा
    3. उत्सर्जी रसधानियों के माध्यम से
    4. रसधानियों में क्रिस्टल जमा करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सामान्य विसरण द्वारा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123334251627284931031111221321421541641711841932042112222322422532622742812913013123233333433523613713813914014124224334424534614724824925025145225315445545645725815916036146216346436526616716826937027137247337447527637737847928038138248318418548628718848939029119249319419539639729849931001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 29 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner