-
प्र.1Mathematics
यदि संख्या 94387251 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले, पांचवें और अंतिम अंक का योगफल कितना होगा?
- 12
- 10
- 11
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 11
-
प्र.2General Awareness
______ में लिंग गुणसूत्रों (sex chromosomes) का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।
- मानव मादाओं
- सांपों
- स्टारफिश
- मानव नरों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मानव मादाओं
-
प्र.3Mathematics
यदि 48 : b :: b : 75 , और b > 0 है, तो b का मान ज्ञात कीजिए।
- 65
- 70
- 55
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 60
-
प्र.4Reasoning
राम नवमी एक हिंदू वसंतोत्सव है, जो भगवान राम के जन्मदिन पर मनाया जाता है, और यह सामान्यतः ______ के महीने में आता है।
- जुलाई
- अगस्त
- अप्रैल
- जून
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अप्रैल
-
प्र.5Mathematics
एक दुकानदार को पता चलता है कि जब वह एक किस्म के चावल को ₹50 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है, और जब वह एक अन्य किस्म के चावल को ₹72 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% का लाभ होता है। यदि वह उन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिलाने के बाद, मिश्रण को ₹64 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसका कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)?
- 5.6%
- 4.5%
- 4.1%
- 5.4%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4.1%
-
प्र.6General Awareness
छः छात्रों - A, B, C, D, E और F ने एक अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लिया। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। C ने D से अधिक, किंतु B से कम अंक प्राप्त किए। E ने A से कम अंक प्राप्त किए। B ने A से अधिक, किंतु F से कम अंक प्राप्त किए। C ने E से कम अंक प्राप्त किए। दिए गए छात्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?
- E
- F
- A
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — F
-
प्र.7Reasoning
एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: P < Q < R ≤ S = T ≤ U निष्कर्ष: 1) Q ≤ T 2) T > U 3) Q ≤ U 4) S ≤ U
- 3
- 2
- 1
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4
-
प्र.8General Awareness
इनमें से कौन सा अम्ल-क्षार युग्म, अमोनियम क्लोराइड का लवण उत्पन्न करेगा?
- H2SO4 - NH4OH
- HNO3 - NH4OH
- HCl - NH4OH
- HCl - NaOH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — HCl - NH4OH
-
प्र.9Reasoning
निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
- कारकों में से एक में परिवर्तन नहीं किया जा सकता, इसलिए वे अल्पकाल में स्थिर रहते हैं।
- अल्पकाल में, एक फर्म सभी आगतों में परिवर्तन नहीं कर सकती है।
- निर्गत के विभिन्न स्तरों का उत्पादन करने के लिए, दीर्घकाल में किसी एक आगत में परिवर्तन नहीं कर
- दीर्घकाल में, उत्पादन के सभी कारकों में परिवर्तन किया जा सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निर्गत के विभिन्न स्तरों का उत्पादन करने के लिए, दीर्घकाल में किसी एक आगत में परिवर्तन नहीं कर
-
प्र.10Reasoning
विनी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 17 km ड्राइव करता है। अंततः वह बाएं मुड़ता है, 20 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़)
- 4 km पूर्व की ओर
- 6 km उत्तर की ओर
- 8 km दक्षिण की ओर
- 2 km दक्षिण की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 8 km दक्षिण की ओर
-
प्र.11General Awareness
लोकपावनी और भवानी, ______ नदी की सहायक नदियां हैं।
- गोदावरी
- महानदी
- कृष्णा
- कावेरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कावेरी
-
प्र.12Reasoning
निम्नांकित आकृति मानव हृदय को दर्शाती है। LA = बायां अलिंद; LV = बायां निलय; RA = दायां अलिंद; RV = दायां निलय। कपाट (valves) कहां स्थित हैं? [figure]
- 1, 2, 4 और 6 क्रमांकित स्थानों पर
- 1, 2, 3, 4, 5 और 6 क्रमांकित सभी स्थानों पर
- 2, 3, 4 और 5 क्रमांकित स्थानों पर
- 4, 5 और 6 क्रमांकित स्थानों पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2, 3, 4 और 5 क्रमांकित स्थानों पर
-
प्र.13Mathematics
12 V की एक बैटरी एक अज्ञात प्रतिरोध के टर्मिनलों से संयोजित है। यदि 2 mA की धारा, उस परिपथ से होकर प्रवाहित होती है, तो प्रतिरोध का मान ______ होगा।
- 600 ओम
- 60 ओम
- 6000 ओम
- 6 ओम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6000 ओम
-
प्र.14Mathematics
भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?
- कोवैक्सिन (Covaxin)
- कोविशील्ड (Covishield)
- कॉर्बेवैक्स (Corbevax)
- स्पुतनिक लाइट वैक्सीन (Sputnik light vaccine)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोवैक्सिन (Covaxin)
-
प्र.15Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। E _ F G _ E _ F G H E _ G G H _ F G H _
- EHFGEH
- EFHHFH
- EGFHFF
- EHFFEH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — EHFFEH
-
प्र.16General Awareness
प्रतिरोध (R) को किस प्रतीक द्वारा निरूपित किया जाता है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.17Mathematics
एक लंबवृत्तीय बेलन का आयतन 814 cm³ है। यदि बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई बराबर है, तो बेलन की ऊंचाई (cm में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
- ³√259
- ²√259
- ³√295
- 2³√259
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ³√259
-
प्र.18Mathematics
जब 2^-7 × 2^(3n+4) = 2^11 ÷ 2^5 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
- 4
- 5
- 3
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.19Mathematics
निम्नांकित ग्राफ में विभिन्न महीनों के दौरान राजेश की किराने की दुकान से हुई आय को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] मई, जून और जुलाई में मिलाकर हुई कुल आय, तथा अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में मिलाकर हुई कुल आय का क्रमशः अनुपात कितना है?
- 2 : 1
- 1 : 1
- 11 : 21
- 1 : 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1 : 1
-
प्र.20General Awareness
भारत के संविधान के ______ के खंड (2) के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं।
- अनुच्छेद 124
- अनुच्छेद 118
- अनुच्छेद 127
- अनुच्छेद 121
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 124
-
प्र.21General Awareness
निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
- नीरज चोपड़ा
- ज्वाला गुट्टा
- विराट कोहली
- मैरी कॉम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नीरज चोपड़ा
-
प्र.22Mathematics
एक समषट्भुज के प्रत्येक अंतः-कोण का माप ज्ञात कीजिए।
- 135°
- 80°
- 45°
- 120°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 120°
-
प्र.23Mathematics
एक संख्या और इसके व्युत्क्रम का योग −2 है। इस परिस्थिति से संबंधित द्विघात समीकरण और संख्या का चयन कीजिए।
- x² + 2x − 1 = 0, x = −1
- x² + 2x + 1 = 0, x = 1
- x² − 2x + 1 = 0, x = −1
- x² + 2x + 1 = 0, x = −1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — x² + 2x + 1 = 0, x = −1
-
प्र.24Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.25Reasoning
निम्नांकित में से कौन सी आकृति मानव शरीर में यकृत (गुलाबी आकृति के रूप में प्रदर्शित) के सही स्थान को दर्शाती है (दिया गया है कि उस व्यक्ति का मुख आपकी, अर्थात् पाठक की ओर है)? [figure]
- आकृति 2
- आकृति 1
- आकृति 3
- आकृति 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आकृति 3
-
प्र.26General Awareness
मेंढकों में मानव की तरह ही एक जोड़ी फेफड़े होते हैं, लेकिन वे अपने ______ से भी श्वसन कर सकते हैं।
- श्वासप्रणाल (tracheae)
- श्वासरंध्रों (spiracles)
- क्लोम (gills)
- आर्द्र और श्लेष्मीय त्वचा (slippery and moist skin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आर्द्र और श्लेष्मीय त्वचा (slippery and moist skin)
-
प्र.27General Awareness
बड़े बांधों के निर्माण द्वारा नदी के प्राकृतिक प्रवाह को विनियमित करने से ______ अनुप्रवाह (downstream) क्षेत्रों में कृषि प्रभावित होती है।
- मानसूनों के दौरान भूजल के पुनर्भरण को रोकने से
- जल आपूर्ति कम होने के कारण जल के खारा होने से
- जल प्रवाह कम होने के कारण भौम जलस्तर कम होने से
- खनिज समृद्ध तलछट के वार्षिक जमावों को अवरुद्ध करने से
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — खनिज समृद्ध तलछट के वार्षिक जमावों को अवरुद्ध करने से
-
प्र.28Reasoning
नीचे दो अक्षर-समूह युग्म दिए गए हैं, जिनमें दूसरा अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पहले अक्षर-समूह से संबंधित है। विकल्पों में से उस अक्षर-समूह युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। CPG : PGC TJM : JMT
- UQK : QKU
- UQK : QKV
- UQK : QUK
- UQK : KQU
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — UQK : QKU
-
प्र.29Reasoning
सात व्यक्ति (E, F, G, H, I, J और K), उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। E और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, J के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, E और G के ठीक बगल में बैठा है। K, E के ठीक बगल में नहीं बैठा है। पंक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है?
- G
- H
- J
- I
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — G
-
प्र.30Mathematics
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) के 14 गुने के बराबर है। यदि एक संख्या 36 है, और उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योग 270 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 234
- 126
- 144
- 252
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 126
-
प्र.31Mathematics
चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर निवेश की गई एक धनराशि, 10 वर्ष में स्वयं की तीन गुनी हो जाती है। कितने वर्ष में, यह धनराशि स्वयं की 9 गुनी हो जाएगी?
- 30 वर्ष
- 25 वर्ष
- 20 वर्ष
- 15 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 20 वर्ष
-
प्र.32General Awareness
निम्न में से कौन-सा एक मांग निर्धारक नहीं है?
- विक्रेता की रुचि और पसंद
- माल की कीमत
- भविष्य में कीमत में बदलाव की उम्मीद
- उपभोक्ता की आय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विक्रेता की रुचि और पसंद
-
प्र.33General Awareness
न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रत्येक ______ तत्व के गुणधर्म, पहले तत्व के गुणधर्मों के समान होते हैं।
- छठवें
- आठवें
- चौथे
- सातवें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आठवें
-
प्र.34Mathematics
ΔABC में, AD, ∠A को समद्विविभाजित करती है, और D, BC पर स्थित एक बिंदु है। यदि m(AC) = 4.2 cm, m(BD) = 4 cm और m(BC) = 7 cm, तो m(AB) का मान ज्ञात कीजिए।
- 5.6 cm
- 4.8 cm
- 4.2 cm
- 5.2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5.6 cm
-
प्र.35Mathematics
एक दुकानदार, ग्राहकों के लिए दो योजनाएं अर्थात् या तो “30% और 20% की क्रमिक छूटें” या "2 खरीदें, 1 मुफ्त पाएं" लाया है। इन दोनों योजनाओं में दी जाने वाली कुल वास्तविक प्रतिशत छूटों में धनात्मक अंतर (positive difference) कितना है?
- 11 1/3 %
- 10 2/3 %
- 10 1/3 %
- 11 2/3 %
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10 2/3 %
-
प्र.36Reasoning
शब्द PLATE में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- तीन
- शून्य
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शून्य
-
प्र.37Mathematics
एक वस्तु को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के सामने रखा जाता है, और उसका प्रतिबिंब 7.5 cm की दूरी पर बनता है। लेंस का आवर्धन ज्ञात कीजिए।
- 1.5
- 0.75
- 0.50
- 1.25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0.50
-
प्र.38Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ लिपस्टिक, लाल हैं। कुछ लाल, गुलाबी हैं। सभी लिपस्टिक, रंग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लिपस्टिक, गुलाबी हैं। (II) कुछ रंग, लाल हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
-
प्र.39Reasoning
दाएं हाथ के अंगूठे के नियम के अनुसार, ______ धारा की दिशा को निरूपित करता/करती है।
- कनिष्ठिका
- अंगूठा
- मध्यमा
- तर्जनी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अंगूठा
-
प्र.40General Awareness
राष्ट्रीय वायु खेलकूद नीति 2022 के तहत, भारत में वायु-खेलों (air sports) के लिए ______ स्तरीय गवर्नेंस संरचना होगी।
- चार
- दो
- तीन
- छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चार
-
प्र.41Mathematics
विष्णु ने अपनी 10वीं पारी में X रन बनाए। ये रन बनाने के बाद, उसके प्रति पारी औसत में 8 रन की वृद्धि हुई। यदि नया औसत 28 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
- 105
- 110
- 90
- 100
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 100
-
प्र.42General Awareness
कस्तूरी मृग (Musk Deer) का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है?
- पश्चिमी घाट
- थार मरुस्थल
- 2500 m से अधिक ऊंचाई वाले उच्च अल्पाइन परिवेश
- 500 m से कम ऊंचाई वाले गंगा के मैदान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2500 m से अधिक ऊंचाई वाले उच्च अल्पाइन परिवेश
-
प्र.43General Awareness
निम्न में से किस घटना को कलकत्ता हत्याकांड के रूप में जाना जाता है?
- भारत छोड़ो आंदोलन
- बंगाल सत्याग्रह
- नमक सत्याग्रह
- सीधी कार्यवाही दिवस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सीधी कार्यवाही दिवस
-
प्र.44Reasoning
भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
- भविष्य के लिए पैसे बचाना एक मौलिक कर्तव्य है
- जैव विविधता को संरक्षित करना एक मौलिक कर्तव्य है
- माता-पिता की आज्ञा मानना एक मौलिक कर्तव्य है
- 4 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना हमारा मौलिक कर्तव्य है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना हमारा मौलिक कर्तव्य है
-
प्र.45Reasoning
गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं? (S - I) गोलीय दर्पण का वक्रता केंद्र (C), उस गोले का केंद्र होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - II) गोलीय दर्पण का द्वारक (D) उस गोले का व्यास होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - III) मुख्य फोकस (F), गोलीय दर्पण के ध्रुव (P) और वक्रता केंद्र (C) के बीच का ठीक मध्य-बिंदु होता है।
- केवल (S - I) और (S - III)
- (S - I), (S - II) और (S - III)
- केवल (S - I) और (S - II)
- केवल (S - I)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (S - I) और (S - III)
-
प्र.46Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.47General Awareness
62 और 30 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 930
- 9300
- 310
- 1860
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 930
-
प्र.48General Awareness
निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सही सुमेलित नहीं है?
- नंदादेवी - उत्तराखंड
- सासेर कांगड़ी - लद्दाख
- कंचनजंगा - सिक्किम
- K2 पर्वत - हिमाचल प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — K2 पर्वत - हिमाचल प्रदेश
-
प्र.49General Awareness
धातुओं के मामले में आदर्श अपशिष्ट निपटान विधि कौन सी है?
- पुनर्चक्रण (recycling)
- पुनः-उपयोग (reusing)
- कम्पोस्ट बनाना (composting)
- भस्मीकरण (incineration)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पुनर्चक्रण (recycling)
-
प्र.50General Awareness
शहर Q, शहर P के दक्षिण - पूर्व में है। शहर R, शहर Q के दक्षिण - पश्चिम में है। शहर R, शहर P के दक्षिण में है। शहर S, शहर R के पश्चिम में है। शहर S के सापेक्ष, शहर P की दिशा क्या है?
- उत्तर
- दक्षिण-पूर्व
- उत्तर-पूर्व
- दक्षिण-पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर-पूर्व
-
प्र.51Mathematics
उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाओं की माप क्रमशः 42 cm, 36 cm और 34 cm हैं।
- 14√55 cm²
- 56√110 cm²
- 28√55 cm²
- 112√110 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 56√110 cm²
-
प्र.52General Awareness
किस पंचवर्षीय योजना में बुनियादी एवं भारी उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया गया, ताकि तीव्र औद्योगीकरण, आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक ठोस आधार स्थापित किया जा सके?
- तीसरी पंचवर्षीय योजना
- दूसरी पंचवर्षीय योजना
- पहली पंचवर्षीय योजना
- चौथी पंचवर्षीय योजना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दूसरी पंचवर्षीय योजना
-
प्र.53General Awareness
कार्बन की संयोजकता ______ होती है।
- 6
- 4
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.54General Awareness
संविधान के अनुच्छेद ______, जो राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से एक को प्रतिस्थापित करता है, में यह निर्दिष्ट किया गया है कि राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा, और उन्हें ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों।
- 40
- 31
- 48
- 37
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 40
-
प्र.55Mathematics
दो संख्याओं का योग 205 है। यदि इनमें से एक संख्या को 5% कम कर दिया जाए, और दूसरी संख्या को 10% बढ़ा दिया जाए, तो प्राप्त परिणामी संख्याएं बराबर होती हैं। दोनों प्रारंभिक संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 100
- 95
- 105
- 110
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 95
-
प्र.56Reasoning
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? A) तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों की तुलना करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। B) एक ही प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। C) विभिन्न प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है।
- केवल B और C
- केवल A और B
- A, B और C
- केवल A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल A और B
-
प्र.57Reasoning
H, N, P, T, W और Y एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। H, मंजिल क्रमांक 4 के ऊपर की किसी एक मंजिल पर रहता है। H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। P, N के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। W, T के नीचे की किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Y के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?
- W
- H
- N
- T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — H
-
प्र.58Mathematics
एक शो के टिकट का मूल्य अभिभावकों के लिए ₹7.50 और बच्चों के लिए ₹3 है। यदि कुल 952 टिकटों की बिक्री से ₹5,925 की राशि एकत्र की गई हो, तो बेचे गए बच्चों के टिकटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 270
- 300
- 500
- 682
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 270
-
प्र.59General Awareness
लवण जल के विद्युत अपघटन के दौरान कौन सी गैस उत्पन्न होती है, जो पॉप ध्वनि के साथ जलती है?
- Cl2
- N2
- O2
- H2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — H2
-
प्र.60General Awareness
______ में, भारत सरकार द्वारा कुछ निश्चित आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली भारतीय भाषाओं को "शास्त्रीय भाषा" घोषित करने का निर्णय लिया गया था।
- 2006
- 2008
- 2004
- 2010
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2004
-
प्र.61Reasoning
आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख कर के बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अरहान, सुनीता के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हरि, तारिणी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। तारिणी, अरहान के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। तारिणी और नीलिमा के बीच केवल डेज़ी बैठी है। हरि और नीलिमा के बीच केवल प्रशांत बैठा है। यश, प्रशांत के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। निम्न में से कौन तारिणी और अरहान के ठीक बगल में बैठा है?
- डेज़ी
- नीलिमा
- यश
- प्रशांत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — यश
-
प्र.62Mathematics
कमल, विष्णु का पिता है। उनकी वर्तमान आयु का योग 60 वर्ष है। यदि 6 वर्ष पूर्व, कमल की आयु विष्णु की तत्कालीन आयु की 5 गुनी थी, तो विष्णु की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 14
- 20
- 10
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 14
-
प्र.63General Awareness
रेलगाड़ी A, 6.00 a.m. बजे स्टेशन M से प्रस्थान करती है, और उसी दिन 2.00 p.m. बजे स्टेशन N पर पहुंच जाती है। रेलगाड़ी B, 8.00 a.m. बजे स्टेशन N से प्रस्थान करती है, और उसी दिन 3.00 p.m. बजे स्टेशन M पर पहुंच जाती है। रेलगाड़ियों A और B के मिलने का समय ज्ञात कीजिए।
- 10.48 a.m.
- 10.55 a.m.
- 10.45 a.m.
- 11.00 a.m.
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10.48 a.m.
-
प्र.64Mathematics
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे छोटी भिन्न का चयन कीजिए।
- 1981/152
- 1981/150
- 1981/155
- 1981/153
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1981/155
-
प्र.65Mathematics
एक समकोण त्रिभुज ABC में, कोण B समकोण है, और यदि tanA = 1/√3 है, तो (sinAcosC + cosAsinC) का मान ज्ञात कीजिए।
- 1
- 3/4
- 1/2
- 1/4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.66General Awareness
मार्च 2022 में, विद्यालयों में हेल्थ क्लीनिक स्थापित करने की परियोजना के तहत, छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान देने हेतु, एक सरकारी विद्यालय में हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, भारत के किस राज्य में किया गया था?
- पश्चिम बंगाल
- दिल्ली
- आंध्र प्रदेश
- पंजाब
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दिल्ली
-
प्र.67General Awareness
यदि आज सोमवार 22 जनवरी 2020 है, तो आज से 100 दिन बाद कौन-सी तिथि और दिन होगा?
- 2 मई 2020, बुधवार
- 1 मई 2020, बुधवार
- 3 मई 2020, गुरुवार
- 1 मई 2020, सोमवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1 मई 2020, बुधवार
-
प्र.68Reasoning
कार्बन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
- कार्बन एक उत्कृष्ट गैस (noble gas) है।
- कार्बन प्रकृति में उपधातु है।
- कार्बन प्रकृति में धातु है।
- कार्बन प्रकृति में अधातु है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कार्बन प्रकृति में अधातु है।
-
प्र.69Reasoning
दिए गए कथन पर विचार करें और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: सर्दियों के दौरान, रात के समय आसमान बहुत साफ रहता है। धारणाएं: I. सर्दी के महीनों में, सूर्य जल्दी अस्त होता है। II. सर्दी के मौसम में, वर्षा भी हो सकती है।
- केवल धारणा I निहित है।
- धारणाएं I और II दोनों ही निहित हैं।
- न तो धारणा I और न ही II निहित है।
- केवल धारणा II निहित है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — न तो धारणा I और न ही II निहित है।
-
प्र.70Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 11, 31) (3, 9, 25)
- (2, 8, 19)
- (6, 15, 43)
- (7, 11, 35)
- (5, 13, 29)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (6, 15, 43)
-
प्र.71Reasoning
अवक्षेपण अभिक्रियाएं, एक विशिष्ट श्रेणी की ______ हैं।
- रेडॉक्स अभिक्रियाएं
- संयोजन अभिक्रियाएं
- द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएं
- अपघटन अभिक्रियाएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएं
-
प्र.72Mathematics
(3 + 11) × 4 ÷ (6 + 1) − 21 का मान ज्ञात कीजिए।
- 15
- −15
- −13
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −13
-
प्र.73Reasoning
संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या /प्रतीक | 2 | % | 4 | 3 | 5 | $ | @ | 9 | # | + | 8 | ^ | 7 | 9
कूट अक्षर | L | D | B | S | G | A | H | K | L | Z | F | X | Q | Y
शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। $ 2 3 % 4 का कूट क्या होगा?
- ASLDB
- BLDSA
- ALSDB
- BLSDA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — BLSDA
-
प्र.74Mathematics
निम्नांकित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया पाई चार्ट, चार विभिन्न सीज़न (1, 2, 3 और 4) के देखे गए एपिसोडों की संख्या को दर्शाता है । चारों सीज़न को मिलाकर देखे गए एपिसोडों की कुल संख्या 60 है। [figure] सीज़न 3 के देखे गए एपिसोडों की संख्या के संगत केंद्र कोण कितना है?
- 84°
- 108°
- 90°
- 80°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 90°
-
प्र.75Mathematics
यदि समीकरण 4x² − mx + 25 = 0 का एक मूल 5/2 है, तो m का मान कितना होगा?
- 10
- 25
- 50
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20
-
प्र.76General Awareness
फरवरी 2022 में, किस सेवा प्रदाता ने घोषणा की कि वह अपनी नेक्स्ट जनरेशन मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (IAX) अंडर-सी (अंतः-समुद्री) केबल सिस्टम को हुलहुमाले, मालदीव में उतारेगा?
- भारती एयरटेल लिमिटेड
- रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड
- वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
- रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड
-
प्र.77General Awareness
5 m लंबाई वाले एक पदार्थ की प्रतिरोधकता 1.6 × 10^-8 ohm-m है। यदि पदार्थ की लंबाई में 10 m की वृद्धि कर दी जाए, तो प्रतिरोधकता का मान ______ हो जाएगा।
- 12.4 × 10^-8
- 3.2 × 10^-8
- 1.6 × 10^-8
- 0.8 × 10^-8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1.6 × 10^-8
-
प्र.78Mathematics
चुंबकीय क्षेत्र के अंदर स्थित धारावाही चालक पर बल की दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, मध्यमा और तर्जनी अंगुलियां क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरूपित करती हैं।
- चुंबकीय क्षेत्र, धारा
- चुंबकीय क्षेत्र, बल
- बल, चुंबकीय क्षेत्र
- धारा, चुंबकीय क्षेत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — धारा, चुंबकीय क्षेत्र
-
प्र.79General Awareness
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने, ______ 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में 'विशेष सप्ताह (Iconic Week)' के रूप में मनाया।
- 22 से 28 मार्च
- 8 से 15 मार्च
- 1 से 8 मार्च
- 15 से 22 मार्च
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 से 8 मार्च
-
प्र.80General Awareness
एक वयस्क मनुष्य के मुख में केवल ______ कृंतक होते हैं।
- दस
- चार
- आठ
- बारह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आठ
-
प्र.81Mathematics
निम्न में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्न समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगा? 18.01 × 3.99 + 9.99 × 3.99 =?
- 92
- 112
- 84
- 122
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 112
-
प्र.82Reasoning
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Z & U P # 2 9 ! 3 B @ 7 4 $ L 5 T 8 5 * X (दाएं) यदि शृंखला से सभी संख्याओं को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में कौन सा बाईं ओर से दसवें स्थान पर होगा?
- *
- $
- T
- L
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — L
-
प्र.83Mathematics
A और B एक कार्य को क्रमश: 9 दिन और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। A कार्य शुरू करता है, और वे एक-एक दिन छोड़कर कार्य करते हैं। वे इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
- 10 2/7 दिन
- 11 1/4 दिन
- 11 दिन
- 10 1/4 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 1/4 दिन
-
प्र.84General Awareness
प्रकाश संश्लेषण के दौरान निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया नहीं होती है?
- ऑक्सीजन का अवशोषण
- जल के अणुओं का विभाजन
- प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
- कार्बन डाईऑक्साइड का अपचयन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ऑक्सीजन का अवशोषण
-
प्र.85General Awareness
₹150 की एक धनराशि को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसका पहला भाग, दूसरे भाग के तीन गुने से ₹2 अधिक है। दूसरा भाग ज्ञात कीजिए।
- ₹37
- ₹113
- ₹115
- ₹35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹37
-
प्र.86Mathematics
एक उत्तल दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब से संबंधित आंकड़े नीचे दिए गए हैं: वस्तु की दूरी = 30 cm, वस्तु का आकार = 10 cm, प्रतिबिंब का आकार = 2.5 cm, इस दर्पण की फोकस दूरी ______ होगी।
- 15 cm
- 30 cm
- 20 cm
- 10 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 cm
-
प्र.87Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बर्तन, मिट्टी हैं। कुछ फूल, मिट्टी हैं। सभी मिट्टी, कीड़े हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फूल, कीड़े हैं। (II) कुछ बर्तन, फूल हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
-
प्र.88Reasoning
एक कक्षा की परीक्षा में, कुछ विद्यार्थियों को उनके अंकों के आधार पर अलग-अलग स्थान प्राप्त हुआ। विवेक शीर्ष से 12वें स्थान पर है, और नीचे से 15वें स्थान पर है । कुल कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी?
- 27
- 26
- 35
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 26
-
प्र.89Reasoning
H, N, P, T, W और Y एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। H किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, किंतु मंजिल क्रमांक 3 पर नहीं रहता है। H और N के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। P, N के ऊपर की किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। P और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। न तो T और न ही W, सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। T से नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
- एक
- तीन
- तीन से अधिक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक
-
प्र.90Reasoning
जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?
- रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष, या मुक्ति का मार्ग बताता है।
- वह व्यक्ति, जो एक ईश्वर और एक आत्मा में विश्वास करता है, तथा पुनर्जन्म में विश्वास रखता है।
- वह व्यक्ति, जो कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं करता है।
- तीर्थयात्रियों का एक समूह।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष, या मुक्ति का मार्ग बताता है।
-
प्र.91Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'ANGRY' को 'CKIOA' लिखा जाता है, और 'THINK' को 'VEKKM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में, 'CROWN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- EOQTP
- FPRUQ
- EPRTQ
- FOQUP
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — EOQTP
-
प्र.92General Awareness
किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था?
- स्वेज नहर को खोल दिया जाना
- भारतीय धन की निकासी
- रेल पटरियों के निर्माण
- विदेशी व्यापार पर अंग्रेजों के एकाधिकार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्वेज नहर को खोल दिया जाना
-
प्र.93Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 243 186 689 427 (दाएं) (उदाहरण के लिए- 123 में - पहला अंक = 1, दूसरा अंक = 2 और तीसरा अंक = 3 है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए। उपरोक्त श्रेणी की दूसरी सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को, सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ने पर प्राप्त परिणाम ज्ञात कीजिए।
- 12
- 10
- 11
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 11
-
प्र.94Mathematics
निम्न में से कौन सी संख्या 4 से विभाज्य है?
- 2123
- 2122
- 2125
- 2124
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2124
-
प्र.95Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.96General Awareness
निम्नलिखित धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: K, Al, Fe, Au, Pb
- K > Al > Fe > Au > Pb
- K > Al > Fe > Pb > Au
- K > Fe > Al > Pb > Au
- K > Al > Pb > Fe > Au
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — K > Al > Fe > Pb > Au
-
प्र.97Mathematics
एक प्रकाश किरण-पुंज, एक अवतल लेंस से गुजरने के बाद लेंस के पीछे 25 cm की दूरी पर स्थित एक बिंदु से अपसारित होता प्रतीत होता है। लेंस की क्षमता कितनी है?
- +0.25 D
- −0.25 D
- +4 D
- −4 D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — −4 D
-
प्र.98Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ घड़ियां, दीवार-घड़ियां हैं। सभी दीवार-घड़ियां, टावर हैं। सभी टावर, ईंटें हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ईंटें, घड़ियां हैं। (II) कुछ दीवार-घड़ियां, ईंटें हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
-
प्र.99Mathematics
एक माता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का अंतर 30 वर्ष है। 15 वर्ष पूर्व, माता की आयु, उसके पुत्र की तत्कालीन आयु की दोगुनी थी। माता की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 45
- 75
- 90
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 75
-
प्र.100Mathematics
यदि संख्या 6311624 में प्रत्येक विषम अंक को 2 से गुणा किया जाए, और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के सबसे बड़े अंक और सबसे छोटे अंक का अंतर कितना होगा?
- 3
- 4
- 6
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5