1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 18 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 18 अगस्त 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

18 अगस्त 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
18 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    वर्ष 2021 में U-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के लंबी-कूद खिलाड़ी (long jumper) की पहचान कीजिए।
    1. मर्सी कुट्टन
    2. सीमा पूनिया
    3. नयना जेम्स
    4. शैली सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शैली सिंह

  2. प्र.2Mathematics
    किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹5,000 से ₹2,000 कम है। डीलर इस पर 10% की छूट देता है, और इसके बाद रिटेलर अपने क्रय मूल्य (CP) पर 5% की छूट देता है। ग्राहक के लिए अंतिम विक्रय मूल्य (SP) कितना है?
    1. ₹3,454
    2. ₹1,987
    3. ₹2,878
    4. ₹2,565
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,565

  3. प्र.3Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। U सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। T और Q की मंजिलों के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। V, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, R की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। Q, R की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?
    1. V
    2. S
    3. T
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — T

  4. प्र.4General Awareness
    कोयले और पेट्रोलियम के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से क्या किया जाना चाहिए?
    1. कंडीशनिंग या हीटिंग सिस्टम का अत्यधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
    2. सौर कुकर का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
    3. मानक तापदीप्त बल्बों के स्थान पर CFL बल्बों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
    4. सार्वजनिक परिवहन या कारपूल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कंडीशनिंग या हीटिंग सिस्टम का अत्यधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।

  5. प्र.5Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी गधे, जेब्रा हैं। कुछ सांड, बिल्लियां हैं। कुछ गधे, लंगूर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जेब्रा, सांड हैं। (II) कुछ जेब्रा, लंगूर हैं। (III) कुछ गधे, बिल्लियां हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

  6. प्र.6General Awareness
    छः लड़कियों ने एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन में अपनी बातचीत का एक वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया। रविवार विश्राम का दिन होगा। P ने कहा कि शुक्रवार उसके लिए अनुकूल होगा। U प्रक्रिया शुरू करेगी और सोमवार को रिकॉर्ड करेगी। S, T के ठीक पहले वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। Q, U और S के दोनों के ठीक मध्य वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। T ने गुरुवार का चयन किया। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए R के पास कौन सा दिन शेष है?
    1. गुरुवार
    2. सोमवार
    3. बुधवार
    4. शनिवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शनिवार

  7. प्र.7Reasoning
    जान्हवी अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 45 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 32 m चलती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है, और 88 m चलती है। उसके बाद, वह दाएं मुड़ती है, और 50 m मीटर चलती है। अंत में, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 43 m चलती है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 16 m, दक्षिण
    2. 18 m, उत्तर
    3. 45 m, उत्तर
    4. 18 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18 m, दक्षिण

  8. प्र.8Reasoning
    छह मित्र - A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर मुख करके खड़े होकर एक गेम खेल रहे थे। E, A के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। C, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा था। D और A के बीच केवल दो व्यक्ति थे। B, A के दाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। F के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मित्र था?
    1. E
    2. C
    3. D
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — E

  9. प्र.9Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: डॉबेराइनर ने त्रिक का नियम दिया। कथन II: डॉबेराइनर ने विभिन्न गुणों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास किया, जिनमें प्रत्येक में तीन तत्व थे।
    1. दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
    2. केवल कथन I सही है।
    3. दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
    4. केवल कथन II सही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल कथन I सही है।

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित में से क्या पारिस्थितिक तंत्र का एक जैविक घटक नहीं है?
    1. मेंढक
    2. मृदा
    3. पुष्प
    4. कीट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मृदा

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा, भारत के वित्तीय बजट में शामिल नहीं है?
    1. साख नियंत्रण
    2. प्राथमिक घाटा
    3. राजकोषीय घाटा
    4. राजस्व घाटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — साख नियंत्रण

  12. प्र.12Mathematics
    √((1−cos θ)/(1+cos θ)) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. cosec θ − cot θ
    2. cosec θ + cot θ
    3. sec θ − cot θ
    4. sec θ + cot θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — cosec θ − cot θ

  13. प्र.13Mathematics
    According to the 'World Economic Outlook-April 2022' report, raised India's GDP growth estimate to 9% for 2022-23 and for 2023-24 it forecast the economy to grow by 7.1%.Who released this report?
    1. Reserve Bank of India
    2. World Bank
    3. International Monetary Fund (IMF)
    4. Ministry of Finance of India
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — International Monetary Fund (IMF)

  14. प्र.14Mathematics
    निम्नांकित लाइन-ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [Number of bicycles sold (in thousand) by a company from the year 2012 to 2017- वर्ष 2012 से 2017 तक एक कंपनी द्वारा बेची गई साइकिलों की संख्या (हजार में), Number of bicycles (in thousand numbers)- साइकिलों की संख्या (हजार में), years- वर्ष] 2013 में बेची गई साइकिलों की संख्या, 2017 में बेची गई साइकिलों की संख्या के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर है?
    1. 45%
    2. 10%
    3. 50%
    4. 100%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50%

  15. प्र.15General Awareness
    अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह 135° वामावर्त मुड़ती है, और उसके बाद वह 90° दक्षिणावर्त मुड़ती है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. दक्षिण-पूर्व
    3. दक्षिण-पश्चिम
    4. उत्तर-पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पश्चिम

  16. प्र.16Mathematics
    यदि 9 : 12 :: 12 : x और 28 : 42 :: 42 : y है, तो 2x + y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 84
    2. 79
    3. 95
    4. 69
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 95

  17. प्र.17General Awareness
    निम्न में से कौन सा तत्व सर्वाधिक अभिक्रियाशील है?
    1. Pb
    2. Al
    3. Mg
    4. Ca
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Ca

  18. प्र.18General Awareness
    जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाएं हैं?
    1. 19
    2. 22
    3. 15
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  20. प्र.20Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: H = W > F ≥ S ≥ T > Y
    1. T ≥ F
    2. H < F
    3. Y < S
    4. W < T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Y < S

  21. प्र.21General Awareness
    भारत सरकार द्वारा ग्रामीण अवसंरचना के उन्नयन हेतु, भारत निर्माण किस पंचवर्षीय योजना के तहत शुरू किया गया था?
    1. छठी पंचवर्षीय योजना
    2. आठवीं पंचवर्षीय योजना
    3. नौवीं पंचवर्षीय योजना
    4. दसवीं पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दसवीं पंचवर्षीय योजना

  22. प्र.22General Awareness
    भारत में मैंग्रोव वन मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं?
    1. महाराष्ट्र
    2. तेलंगाना
    3. नागालैंड
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम बंगाल

  23. प्र.23Mathematics
    यदि दो संख्याओं के बीच अंतर 52 है, और वे 7 : 3 के अनुपात में हैं, तो दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 70
    2. 84
    3. 65
    4. 91
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 91

  24. प्र.24General Awareness
    आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, वन क्षेत्र में औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि के संदर्भ में भारत का स्थान (वैश्विक रूप से) कौन सा है?
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  25. प्र.25General Awareness
    1 अश्वशक्ति इनमें से किसके बराबर है?
    1. 74.6 J/s
    2. 746 kW
    3. 746 J
    4. 746 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 746 W

  26. प्र.26Mathematics
    उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाएं 12 m, 14 m और 16 m हैं।
    1. 2√15 m²
    2. √15 m²
    3. 21√15 m²
    4. 7√15 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21√15 m²

  27. प्र.27General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '÷' है, '−' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '−' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(23 × 15) − (1 ÷ 4)} + (2 − 2)] ÷ 2
    1. 4
    2. 8
    3. 10
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  28. प्र.28Mathematics
    निम्न चित्र में कौन सी संख्या मानव मस्तिष्क में मेरु रज्जु की स्थिति को दर्शाती है? [figure]
    1. संख्या 2
    2. संख्या 1
    3. संख्या 3
    4. संख्या 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संख्या 4

  29. प्र.29Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: निबंध लेखन एक कला है। एक अच्छा निबंध लिखने में सक्षम होने के लिए विषय की समझ के साथ-साथ भाषा पर पकड़ होनी भी आवश्यक है। धारणा: I. विषय पर पूर्ण निपुणता के बिना निबंध नहीं लिखा जा सकता है। II. भाषा पर अच्छी पकड़ वाला कोई भी व्यक्ति अच्छा निबंध लिख सकता है।
    1. न तो धारणा I और न ही II निहित है
    2. केवल धारणा II निहित है
    3. केवल धारणा I निहित है
    4. धारणा I और II, दोनों निहित हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो धारणा I और न ही II निहित है

  30. प्र.30Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ M _ Q _ V M W _ B V M W _ B V _ _ T
    1. V W V R S M R
    2. V W B V S W M
    3. V W B R S M W
    4. V W V R R M W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — V W B R S M W

  31. प्र.31General Awareness
    भारत ने इनमें से किस देश के साथ राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो (commemorative logo) का शुभारंभ किया?
    1. अमेरिका
    2. स्पेन
    3. इज़राइल
    4. कनाडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इज़राइल

  32. प्र.32General Awareness
    निम्नांकित चित्र में प्रदर्शित बिंदुओं A और B के मध्य तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए: [figure]
    1. 6 Ω
    2. 2 Ω
    3. 4.5 Ω
    4. 9 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 Ω

  33. प्र.33Mathematics
    2.666... + 2.77... को भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
    1. 47/9
    2. 29/9
    3. 31/9
    4. 49/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 49/9

  34. प्र.34General Awareness
    पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के प्रयोजनार्थ, फरवरी 2022 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मिशन इंद्रधनुष (IMI) 4.0 के पहले चरण का संचालन कितने राज्यों में किया गया था?
    1. 11
    2. 14
    3. 16
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11

  35. प्र.35General Awareness
    पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कब और कैसे उत्सर्जित होती है?
    1. रात के समय प्रकाश संश्लेषण के द्वारा
    2. दिन के समय प्रकाश संश्लेषण के द्वारा
    3. रात के समय में श्वसन के द्वारा
    4. दिन के समय श्वसन के द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दिन के समय प्रकाश संश्लेषण के द्वारा

  36. प्र.36Mathematics
    एक ट्रक 60 km/h की चाल से शहर P से शहर Q तक की यात्रा करता है, और उसी मार्ग से 100 km/h की चाल से शहर P तक वापस लौटता है। दी गई यात्रा में ट्रक की औसत चाल कितनी है?
    1. 75 km/h
    2. 70 km/h
    3. 80 km/h
    4. 85 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 75 km/h

  37. प्र.37General Awareness
    किस समाज सुधारक ने 1828 में 'ब्रह्म समाज' की स्थापना की, और शिक्षा की वकालत करने तथा सती, बाल विवाह और सामाजिक विभाजन जैसी प्रथाओं का विरोध करने में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हुए?
    1. राजा राममोहन राय
    2. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
    3. स्वामी दयानंद सरस्वती
    4. स्वामी विवेकानंद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राजा राममोहन राय

  38. प्र.38General Awareness
    एक वस्तु को एक अवतल लेंस के मुख्य फोकस पर रखा गया है। इनमें से कौन सा विकल्प निर्मित प्रतिबिंब के अभिलक्षणों को निरूपित करता है?
    1. वास्तविक और छोटा
    2. आभासी और बड़ा
    3. वास्तविक और बड़ा
    4. आभासी और अत्यधिक छोटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आभासी और अत्यधिक छोटा

  39. प्र.39General Awareness
    1950 के मूल संविधान में एक सर्वोच्च न्यायालय की परिकल्पना की गई थी जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश और ______ अवर न्यायाधीश (puisne Judges) हो सकते है- जहां इस संख्या को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी संसद पर छोड़ दी गई थी।
    1. 17
    2. 7
    3. 14
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  40. प्र.40Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  41. प्र.41General Awareness
    A, 100 अंडे 4 मिनट में गिन सकता है जबकि B उतने ही अंडे 5 मिनट में गिन सकता है। यदि वे एक साथ मिलकर 450 अंडे गिनने के लिए काम करते हैं, तो उन्हें कितना समय लगेगा?
    1. 15 मिनट
    2. 5 मिनट
    3. 20 मिनट
    4. 10 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 मिनट

  42. प्र.42Reasoning
    यदि शब्द 'DIRECT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. शून्य
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  43. प्र.43Reasoning
    कौन सी आकृति फ्लोएम में भोजन की गति का सही निरूपण करती है? [figure]
    1. A
    2. C
    3. D
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C

  44. प्र.44General Awareness
    पंकज आडवाणी ने किसे हराकर, एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में अपना 8वां खिताब जीतने के साथ, अपना 41वां खिताब हासिल किया?
    1. ध्रुव सीतवाला
    2. मनन चंद्रा
    3. आदित्य मेहता
    4. सौरव कोठारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ध्रुव सीतवाला

  45. प्र.45Mathematics
    वर्तमान में, मेरे पिता की आयु मुझसे 25 वर्ष अधिक है। 5 वर्ष पहले, हमारी आयु का योगफल 39 वर्ष था। मेरी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 20 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 13 वर्ष
    4. 15 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12 वर्ष

  46. प्र.46General Awareness
    निम्न में से कौन सा हेक्सेन का संभावित समावयव नहीं है?
    1. 2-मेथिल पेंटेन
    2. 2-एथिल पेंटेन
    3. 3-मेथिल पेंटेन
    4. 2, 2 डाइमेथिल ब्यूटेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2-एथिल पेंटेन

  47. प्र.47General Awareness
    एक टेलीविजन की कीमत एक प्रिंटर की कीमत से ₹35,000 कम है। यदि प्रिंटर की कीमत टेलीविजन की कीमत से दोगुनी है, तो टेलीविजन की कीमत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹15,700
    2. ₹35,000
    3. ₹17,500
    4. ₹53,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹35,000

  48. प्र.48General Awareness
    सहसंयोजी यौगिक सामान्यतः निम्न में से कौन सा गुणधर्म प्रदर्शित नहीं करते हैं?
    1. ये विद्युत और ऊष्मा के कुचालक होते हैं।
    2. ये इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से बनते हैं।
    3. ये सामान्यतः आयन नहीं बनाते हैं।
    4. ये कार्बनिक विलायक में विलेय नहीं होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ये कार्बनिक विलायक में विलेय नहीं होते हैं।

  49. प्र.49Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 7 × 8 + 9 - 6 ÷ 3 = 59
    1. 8 और 9
    2. 3 और 6
    3. 6 और 9
    4. 7 और 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 और 9

  50. प्र.50Reasoning
    30 व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। मनोज आगे से 11वें स्थान पर खड़ा है। शाहीन पीछे से 7वें स्थान पर खड़ा हैं। नीरज, शाहीन के ठीक आगे खड़ा है। नीरज और मनोज के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?
    1. 13
    2. 11
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  51. प्र.51General Awareness
    भारत के संविधान का कौन सा संशोधन ग्राम सभा को राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों और शक्तियों को करने के लिए पंचायत राज प्रणाली की नींव के रूप में परिकल्पित करता है?
    1. 71वां
    2. 54वां
    3. 63वां
    4. 73वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 73वां

  52. प्र.52General Awareness
    डॉबेराइनर के त्रिक की उपलब्धि क्या थी?
    1. अणुओं की परमाणुकता का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    2. तत्वों के गुणधर्मों को परमाणु द्रव्यमानों के साथ जोड़ने का पहला प्रयास।
    3. तत्वों के रंग का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    4. परमाणुओं के आकार का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तत्वों के गुणधर्मों को परमाणु द्रव्यमानों के साथ जोड़ने का पहला प्रयास।

  53. प्र.53General Awareness
    दो माध्यमों को पृथक करने वाले इंटरफेस पर आपतित एक प्रकाश किरण का मार्ग नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक __________ के बराबर है। [figure]
    1. 1/√2
    2. 2√2
    3. 1/(2√2)
    4. √2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — √2

  54. प्र.54General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा स्थान भारत में भूतापीय ऊर्जा का दोहन स्थल (harnessing site) है?
    1. मणिकर्ण
    2. तारापुर
    3. बोकारो
    4. कोलकाता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मणिकर्ण

  55. प्र.55Mathematics
    कक्षा IX के विद्यार्थियों के एक समूह ने एक इलाके के प्रत्येक परिवार में सदस्यों की संख्या जानने के लिए 40 परिवारों का सर्वेक्षण किया, जिसके परिणामस्वरूप नीचे दी गई बारंबारता सारिणी प्राप्त हुई। इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। परिवार में सदस्यों की संख्या | परिवारों की संख्या 2-4 | 10 4-6 | 8 6-8 | 12 8-10 | 6 10-12 | 4
    1. 6.8
    2. 6.9
    3. 6.7
    4. 6.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6.8

  56. प्र.56Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 158 438 182 325 230 (दाएं) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 5 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  57. प्र.57Mathematics
    किसी दिए गए पदार्थ के एक तार की लंबाई 'l' और प्रतिरोध 'R' है। उसी पदार्थ से निर्मित, पहले वाले तार की तीन गुनी लंबाई और दोगुने अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक अन्य तार का प्रतिरोध इनमें से किसके बराबर होगा?
    1. 1/2 R
    2. 3/2 R
    3. 3 R
    4. 2/3 R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3/2 R

  58. प्र.58Reasoning
    छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग है। Q का वजन, केवल दो अन्य व्यक्तियों से अधिक है। P का वजन, U के वजन से अधिक है। S का वजन, Q के वजन से अधिक है। R का वजन, T के वजन से कम है। Q का वजन, T के वजन से अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से U का वजन दूसरा सबसे अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से तीसरा सबसे अधिक वजन किसका है?
    1. R
    2. S
    3. T
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — S

  59. प्र.59Reasoning
    यदि शब्द 'LAMENT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. शून्य
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  60. प्र.60General Awareness
    पोंगल के त्योहार के दौरान लोगों द्वारा इनमें से किसकी पूजा की जाती है?
    1. भगवान शिव
    2. चंद्रमा
    3. मां दुर्गा
    4. सूर्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सूर्य

  61. प्र.61Reasoning
    नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी घास, झाड़ियां हैं। II. सभी जड़ें, फल हैं। III. सभी फल, फूल हैं। निष्कर्ष: I. सभी घास, फूल हैं। II. सभी जड़ें, फूल हैं। III. कुछ फूल, फल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    3. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।

  62. प्र.62Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/ प्रतीक | 5 | 6 | 8 | 3 | % | # | 7 कूट | U | S | C | K | D | T | A शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (प्रथम और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और पांचवां घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (दूसरे और पांचवें घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (iii) यदि तीसरा घटक एक संख्या है, और चौथा घटक एक प्रतीक है, तो इन दोनों घटकों (तीसरे और चौथे घटक) को W के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। प्रश्न: 5 # % 6 7 # 3 8
    1. C A D S T T K U
    2. C T W W A T K U
    3. U T D S A T K C
    4. C T D S A T K U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C T D S A T K U

  63. प्र.63Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है जिसका प्रतिबिंब अनंत पर है। (b) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है। (c) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वास्तविक प्रतिबिंब की स्थिति है, जिसकी वस्तु अनंत पर स्थित है। (d) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है।
    1. (a) और (b) दोनों
    2. (b) और (c) दोनों
    3. (b) और (d) दोनों
    4. (a) और (c) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (a) और (c) दोनों

  64. प्र.64Mathematics
    10 सह-अभाज्य संख्याओं के किसी भी समुच्चय का महत्तम समापवर्तक (HCF) हमेशा __________ होता है।
    1. 1
    2. 2
    3. 0
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  65. प्र.65Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (i) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता छड़ चुंबक के केंद्र में सर्वाधिक प्रबल होती है। (ii) कोई भी दो चुंबकीय बल रेखाएं प्रतिच्छेदित नहीं कर सकती हैं। (iii) चुंबकीय बल रेखाएं बंद सतत वक्र (closed continuous curves) निर्मित करती हैं।
    1. केवल (ii)
    2. केवल (i)
    3. (i) और (ii) दोनों
    4. (ii) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (ii) और (iii) दोनों

  66. प्र.66General Awareness
    एक लड़का एक लेंस का उपयोग करके एक दूरस्थ वस्तु का एक स्पष्ट प्रतिबिंब एक पर्दे पर फोकस करता है। लेंस और पर्दे के बीच की दूरी लगभग ____________ के बराबर होगी।
    1. f/2
    2. f
    3. 2f
    4. f/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — f

  67. प्र.67Mathematics
    0.0486 ÷ 0.002 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 24.3
    2. 21.5
    3. 13.8
    4. 18.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24.3

  68. प्र.68General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है?
    1. पैगंबर यूसुफ
    2. पैगंबर नूह
    3. पैगंबर मुहम्मद
    4. पैगंबर अब्राहम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पैगंबर मुहम्मद

  69. प्र.69Reasoning
    नीचे दी गई तालिका पौधों और जंतुओं की संरचना और कार्य-व्यवहार के बीच के अंतर को दर्शाती है। कौन सा विकल्प गलत कथन को दर्शाता है? क्र.सं. | पौधे | प्राणी a. | अचल रहते हैं | भोजन, साथी और आश्रय की तलाश में भटकते हैं b. | अधिकांश ऊतक मृत होते हैं | अधिकांश ऊतक जीवित होते हैं c. | कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है | अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है d. | इनके केवल कुछ ही भाग बढ़ते हैं | इनके केवल कुछ ही भाग बढ़ते हैं
    1. d
    2. a
    3. b
    4. c
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — d

  70. प्र.70General Awareness
    मार्च 2022 में, कौन सा राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में 'वायु स्वास्थ्य सेवा' शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
    1. तमिलनाडू
    2. गुजरात
    3. बिहार
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ओडिशा

  71. प्र.71Mathematics
    दो डिब्बों में 7 : 5 के अनुपात में चॉकलेट हैं। यदि दोनों डिब्बों में चॉकलेटों की संख्या का अंतर 28 है, तो अधिक संख्या वाले डिब्बे में चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 91
    2. 98
    3. 77
    4. 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 98

  72. प्र.72Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  73. प्र.73Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी कूरियर शिपमेंट हैं। 2. सभी शिपमेंट ट्रांसपोर्ट हैं। 3. कोई हॉल ट्रांसपोर्ट नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई ट्रांसपोर्ट शिपमेंट नहीं है। II. सभी कूरियर ट्रांसपोर्ट हैं। III. कुछ ट्रांसपोर्ट शिपमेंट हैं। IV. कोई कूरियर हॉल नहीं है।
    1. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।

  74. प्र.74Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन का त्याग करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है। कथन-II: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान हाइड्रोजन ग्रहण करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है।
    1. दोनों कथन सत्य हैं।
    2. कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।
    3. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    4. दोनों कथन असत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दोनों कथन सत्य हैं।

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  76. प्र.76General Awareness
    ब्लीचिंग पाउडर बनाने में शामिल सही रासायनिक अभिक्रिया की पहचान कीजिए।
    1. 2 NaCl (aq) + 2 H₂O (l) → 2 NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂ (g)
    2. NaHCO₃ + H⁺→ CO₂ + H₂O + अम्ल का सोडियम लवण
    3. NaCl + H₂O + CO₂ + NH₃→ NH₄Cl + NaHCO₃
    4. Ca(OH)₂ + Cl₂→ CaOCl₂ + H₂O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Ca(OH)₂ + Cl₂→ CaOCl₂ + H₂O

  77. प्र.77Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  78. प्र.78General Awareness
    Which of the following uses spores to reproduce?
    1. Ferns
    2. Amoeba
    3. Yeast
    4. Mango
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Ferns

  79. प्र.79Mathematics
    यदि तीन संख्याओं का अनुपात 5 : 6 : 8 है, और उनके वर्गों का योग 1250 है, तो उन संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 1200
    2. 2400
    3. 1200√10
    4. 2400√10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2400√10

  80. प्र.80Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'GLEPK' को 'DIBMH' लिखा जाता है, और 'QRYHN' को 'NOVEK' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'POTER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. MLQBO
    2. LMPOB
    3. MLPOB
    4. LMQOB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — MLQBO

  81. प्र.81Mathematics
    यदि दो समानांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेद किया जाता है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प अनिवार्य रूप से सही नहीं है?
    1. शीर्षाभिमुख कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    2. रेखा के एक ओर के अंतः कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    3. संगत कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    4. एकांतर अंतः कोण युग्म में कोणों का माप समान होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रेखा के एक ओर के अंतः कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।

  82. प्र.82Reasoning
    दी गई आकृति में, AB ∥ QP, AB = x, PQ= x + 10, RB = x/2, BP = x + 1 है। PQ ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 4 इकाई
    2. 13 इकाई
    3. 18 इकाई
    4. 12 इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18 इकाई

  83. प्र.83Mathematics
    शीर्षों A (0, −2), B (2, 1), C (0, 4) और D (−2, 1) से बनने वाले चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 12
    3. 15
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  84. प्र.84General Awareness
    निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने 5 अप्रैल 2022 को, लोकसभा में सामूहिक विनाश के हथियार एवं उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022 पेश किया?
    1. विदेश मंत्रालय
    2. गृह मंत्रालय
    3. विधि एवं न्याय मंत्रालय
    4. रक्षा मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विदेश मंत्रालय

  85. प्र.85Mathematics
    एक मोटर कार 60 km/h की चाल से चलना शुरू करती है, और प्रत्येक दो घंटे के बाद इसकी चाल में 15 km/h की वृद्धि होती है। इसे 360 km की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
    1. 7 घंटे
    2. 5 घंटे
    3. 2 घंटे
    4. 9 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 घंटे

  86. प्र.86Mathematics
    यदि x और y, संख्या 115xy के ऐसे दो अंक हैं कि यह संख्या 90 से विभाज्य है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 6
    3. 5
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  87. प्र.87Mathematics
    किसी रियायती बिक्री में, ₹10,490 के अंकित मूल्य वाली एक साड़ी, अब ₹9,441 में बेची जाती है। साड़ी पर कितने प्रतिशत की छूट दी गई है?
    1. 18%
    2. 10%
    3. 15%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10%

  88. प्र.88General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के अंतर्गत आता है?
    1. मौलिक अधिकार
    2. संस्कृति व शिक्षा का अधिकार
    3. मौलिक कर्तव्य
    4. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मौलिक कर्तव्य

  89. प्र.89General Awareness
    An AC generator works on the principle of:
    1. force on a current carrying conductor
    2. heating effect of electric current
    3. electromagnetic induction
    4. electromagnetism
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — electromagnetic induction

  90. प्र.90General Awareness
    निम्नलिखित को सुमेलित करें: A | B i. लाल गोभी के पत्ते | a. घ्राण सूचक ii. मेथिल ऑरेंज | b. अम्ल क्षारक सूचक iii. प्याज, लौंग | c. प्राकृतिक अम्ल क्षारक सूचक
    1. i-a, ii-b, iii-c
    2. i-a, ii-c, iii-b
    3. i-c, ii-a, iii-b
    4. i-c, ii-b, iii-a
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — i-c, ii-b, iii-a

  91. प्र.91Mathematics
    समीकरण x² − 12x + k = 0 के मूलों में से एक मूल x = 3 है। तो दूसरा मूल ज्ञात कीजिए।
    1. x = −9
    2. x = 9
    3. x = 4
    4. x = −4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — x = 9

  92. प्र.92Reasoning
    दो दिन की अवधि में घड़ी की घंटे और मिनट वाली सुइयां कितनी बार समकोण पर होंगी?
    1. 48
    2. 77
    3. 92
    4. 88
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 88

  93. प्र.93Reasoning
    आठ मित्र - कृति, दुर्गा, मानसी, सूर्या, ताहिरा, वृत्ति, आहना और योशिता एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं, कि चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मेज के भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। सूर्या, दुर्गा के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कृति और दुर्गा के बीच में केवल ताहिरा है। मानसी, दुर्गा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। सूर्य और योशिता के बीच में केवल वृत्ति बैठी है। योशिता, आहना के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। वृत्ति मानसी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। ताहिरा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?
    1. आहना
    2. योशिता
    3. मानसी
    4. सूर्या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मानसी

  94. प्र.94Mathematics
    यदि a और b, समीकरण x² + x − 2 = 0 के मूल हैं, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 1/a + 1/b और ab होंगे।
    1. 2x² − 5x + 2 = 0
    2. 2x² + 3x − 2 = 0
    3. 2x² − 3x + 2 = 0
    4. 2x² + 5x − 2 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2x² + 3x − 2 = 0

  95. प्र.95General Awareness
    जनवरी 2022 में, पेटीएम मनी (Paytm Money) ने ______ नामक भारत का पहला इंटेलीजेंट मैसेंजर लॉन्च किया।
    1. पे यू (PayU)
    2. पे मनी (Pay Money)
    3. कॉप्स (Cops)
    4. पॉप्स (Pops)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पॉप्स (Pops)

  96. प्र.96Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (1, 8, 3) (2, 21, 5)
    1. (4, 33, 7)
    2. (2, 26, 3)
    3. (5, 112, 11)
    4. (7, 128, 10)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (4, 33, 7)

  97. प्र.97Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 13, 23, 49, ?, 193
    1. 82
    2. 95
    3. 120
    4. 105
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 95

  98. प्र.98Mathematics
    निम्नांकित ग्राफ और तालिका जनवरी से अप्रैल तक 4 महीनों के दौरान दो सेल्समैनों - P और Q द्वारा बेची गई इकाइयों को दर्शाते हैं। ग्राफ एवं तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। P और Q द्वारा की गई माहवार बिक्री | January | February | March | April P | 80 | 30 | 50 | 90 Q | 60 | 40 | 70 | 60 (संदर्भ - January - जनवरी, February - फरवरी, March - मार्च, April - अप्रैल) इन 4 महीनों के दौरान P और Q द्वारा बेची गई कुल इकाइयों का क्रमशः अनुपात क्या है?
    1. 25 : 23
    2. 24 : 23
    3. 25 : 27
    4. 23 : 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25 : 23

  99. प्र.99Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  100. प्र.100Mathematics
    ₹1,280 की राशि पर 5% वार्षिक दर से 3 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹195
    2. ₹180
    3. ₹192
    4. ₹480
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹192

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1424334152647481921021111211331431511631741821912032142242342442542632742842913033133223343413523613713843924014144244324414524624724844935025145225345415515635725825926046126246346416546626716836917047127227327417517647717817948018128238328418528648728838939049129249339429549619729819931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 18 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner