1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 18 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 18 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

18 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 15 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
18 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    निम्नांकित व्यंजक को सरल कीजिए। [13 - (−2) × {6 - (7 − 3)}] ÷ [4 × {5 + (−2) × (−6)}]
    1. 7/34
    2. −17/68
    3. 1/4
    4. −1/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1/4

  2. प्र.2Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क । और ।। दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: लोग स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं। तर्क: I. बहुत से लोग जैविक खेती को अपना रहे हैं, क्योंकि इसके द्वारा उत्पन्न खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। II. लोग घर पर खाने पकाने और उसे खाने को पहले से अधिक तरजीह दे रहे हैं।
    1. II कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि I कथन का समर्थन करता है
    2. I कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि II कथन का समर्थन करता है
    3. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    4. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं

  3. प्र.3Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। 465 638 359 987 563 यदि उपरोक्त संख्याओं में से प्रत्येक के पहले दो अंकों के स्थान परस्पर बदल दिए जाएं, तो सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक और सबसे छोटी संख्या के पहले अंक का अंतर क्या होगा? (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
    1. 5
    2. 7
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  4. प्र.4Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। _ T U _ R T _ S _ _ W S R T X _
    1. RSVRTR
    2. RTUSRX
    3. RSVTRR
    4. RSVRTS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — RSVRTS

  5. प्र.5Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष । और ।। दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ नीले, हरे हैं। सभी हरे, पन्ने हैं। सभी पन्ने, रत्न हैं। निष्कर्ष: I. कुछ नीले, रत्न हैं। II. कुछ रत्न, हरे हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं

  6. प्र.6Reasoning
    C, E, K, M, O, Q और Z एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। C, Z और M के ठीक बगल में बैठा है। O न तो M के और न ही E के ठीक बगल में बैठा है। Q, जो O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, K और E के ठीक बगल में बैठा है। O के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. M
    2. K
    3. Z
    4. G
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Z

  7. प्र.7General Awareness
    भारत के संविधान में मूल अधिकारों के ______ के तहत धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को निषेध किया गया है।
    1. अनुच्छेद 15
    2. अनुच्छेद 14
    3. अनुच्छेद 17
    4. अनुच्छेद 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 15

  8. प्र.8Reasoning
    अक्षरों को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं/प्रतीकों के रूप में कूटबद्ध किया गया है। कूटों और शर्तों के आधार पर, JUPITER के लिए सही कूट का चयन कीजिए। अक्षर | A | C | P | I | T | U | E | R | J संख्या/प्रतीक | + | 8 | - | 6 | % | @ | 4 | 9 | # शर्तें: (i) यदि किसी अक्षर के ठीक बाद एक स्वर है, तो उसे 7 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (ii) यदि किसी शब्द का अंतिम अक्षर स्वर है, तो उस स्वर को 3 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
    1. 7@-6%49
    2. 7@76749
    3. 7@76%49
    4. #@-6%49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7@76749

  9. प्र.9General Awareness
    ग्राम पंचायत का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
    1. 3
    2. 5
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  10. प्र.10General Awareness
    केले का मूल्य ₹x प्रति kg है। यदि प्रति kg सेब का मूल्य प्रति kg केले के मूल्य से ₹5 अधिक है, तो 5 kg सेब और 3 kg केले का मूल्य (₹ में) कितना होगा?
    1. 8x + 20
    2. 6x + 25
    3. 6x + 20
    4. 8x + 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8x + 25

  11. प्र.11General Awareness
    अपने प्रवाह के दौरान, ______ नदी तिब्बत से होकर गुजरती है, जहां इसे सांगपो (Tsangpo) के नाम से जाना जाता है, और यह भारतीय राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम और बांग्लादेश से भी होकर गुजरती है।
    1. महानदी
    2. रामगंगा
    3. ब्राह्मणी
    4. ब्रह्मपुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ब्रह्मपुत्र

  12. प्र.12Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  13. प्र.13General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '−' है, और '−' का अर्थ '+' है, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 490 × 7 + 2 − 8 ÷ 6
    1. 136
    2. 202
    3. 142
    4. 98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 142

  14. प्र.14Mathematics
    एक व्यक्ति ने 50 दर्जन केले एक निश्चित धनराशि में खरीदे। वह पाँच दर्जन केलों को खराब हो जाने के कारण बेच नहीं सका। उसने अच्छे केलों का दो-तिहाई भाग 20% प्रति दर्जन के लाभ पर और शेष अच्छे केलों को 5% प्रति दर्जन के लाभ पर बेचा। पूरे सौदे में उसकी हानि या लाभ का प्रतिशत कितना रहा?
    1. 2.5% हानि
    2. 2.5% लाभ
    3. 3.5% लाभ
    4. 3.5% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3.5% लाभ

  15. प्र.15Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सै कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: कुछ कलमें, पुस्तकें हैं। कुछ पुस्तकें, पेंसिलें हैं। कुछ पेंसिलें, कुर्सियां हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कुर्सियां, कलमें हैं। (II) कुछ पेंसिलें, कलमें हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।

  16. प्र.16Mathematics
    एक धनराशि को तीन साझेदारों A, B और C के बीच 3 : 2 : 1 1/3 के अनुपात में वितरित किया जाना है। यदि A को B की तुलना में ₹1,500 अधिक प्राप्त होते हैं, तो C का हिस्सा कितना होगा?
    1. ₹2,500
    2. ₹3,400
    3. ₹3,750
    4. ₹2,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,000

  17. प्र.17General Awareness
    जल के साथ कैल्शियम ऑक्साइड की संयोजन अभिक्रिया के फलस्वरूप इनमें से कौन सा उत्पाद बनता है?
    1. कोई अभिक्रिया नहीं होती है
    2. कैल्शियम बाईकार्बोनेट
    3. कैल्शियम कार्बोनेट
    4. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड

  18. प्र.18Reasoning
    संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या /प्रतीक | 7 | @ | 3 | $ | ^ | 7 | 6 | 4 | % | & | # | 2 | * | 9 कूट अक्षर | G | O | K | I | R | M | A | T | L | D | F | B | Q | O शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (प्रथम और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदलना होगा। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 7 % # @ 4 का कूट क्या होगा?
    1. GLFOT
    2. GLFO©
    3. ©LFO©
    4. ©LFOT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ©LFO©

  19. प्र.19Mathematics
    निम्नांकित को सरल कीजिए: (.1 x.1 x.1 +.02 x.02 x.02) / (.2 x.2 x.2 +.04 x.04 x.04)
    1. 0.0125
    2. 0.125
    3. 0.5
    4. 0.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.125

  20. प्र.20General Awareness
    लौह धातु और कॉपर सल्फेट विलयन के बीच होने वाली विस्थापन अभिक्रिया में क्या होता है?
    1. आयरन, कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि यह कॉपर की तुलना में कम अभिक्रियाशील होता है।
    2. आयरन, कॉपर सल्फेट विलयन से सल्फेट को विस्थापित करता है, क्योंकि यह सल्फेट की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है।
    3. आयरन, कॉपर सल्फेट विलयन से सल्फेट को विस्थापित करता है, क्योंकि यह सल्फेट की तुलना में कम अभिक्रियाशील होता है।
    4. कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि यह कॉपर की तुलना में अधिक ?शील होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि यह कॉपर की तुलना में अधिक ?शील होता है।

  21. प्र.21Mathematics
    0.26̄ को उचित भिन्न में बदलिए।
    1. 4/15
    2. 7/33
    3. 5/17
    4. 8/21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4/15

  22. प्र.22Reasoning
    नीचे दो कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर सत्य है? कथन: A = T > I > D, Q > M > J > T
    1. A = Q
    2. M < I
    3. D < Q
    4. I > Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — D < Q

  23. प्र.23General Awareness
    कांगड़ी भाषा, भारत के इनमें से किस राज्य में अधिकांशतया बोली जाने वाली भाषा है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. केरल
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. कर्नाटक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिमाचल प्रदेश

  24. प्र.24Mathematics
    1 के कितने प्रतिशत का मान 6 3/4 के बराबर है?
    1. 575
    2. 675
    3. 625
    4. 525
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 675

  25. प्र.25Mathematics
    एक क्रिकेटर का 10 मैचों का औसत स्कोर 40 रन है। यदि पहले छह मैचों का औसत 44 है, तो अंतिम चार मैचों के रनों का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 20
    3. 38
    4. 34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 34

  26. प्र.26General Awareness
    वसा संग्रहीत करने वाले ऊतक को ______ कहा जाता है।
    1. एरियोलर ऊतक (Areolar tissue)
    2. वसामय ऊतक (Adipose tissue)
    3. उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)
    4. संयोजी ऊतक (connective tissue)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वसामय ऊतक (Adipose tissue)

  27. प्र.27Reasoning
    निम्न में से कौन सा प्राणी लिंग परिवर्तित कर सकता है, जो यह दर्शाता है कि लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है?
    1. मछली
    2. सर्प
    3. मेंढक
    4. घोंघा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — घोंघा

  28. प्र.28General Awareness
    दो तार A और B एक ही पदार्थ के बने हुए हैं, लेकिन A की लंबाई, B की लंबाई की 3 गुनी है, और A की अनुप्रस्थ काट, B की अनुप्रस्थ काट के 1/4 के बराबर है। A का प्रतिरोध कितना होगा?
    1. B के प्रतिरोध के 9 गुने के बराबर
    2. B के प्रतिरोध के 12 गुने के बराबर
    3. B के प्रतिरोध के 6 गुने के बराबर
    4. B के प्रतिरोध के 3 गुने के बराबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — B के प्रतिरोध के 12 गुने के बराबर

  29. प्र.29Mathematics
    निम्न में से कौन सी शर्त भारत के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार होने के लिए अनिवार्य नहीं है?
    1. संसद में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए
    2. भारत का नागरिक होना चाहिए
    3. कोई लाभ का पद ग्रहण नहीं करना चाहिए
    4. 35 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संसद में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए

  30. प्र.30Mathematics
    एक घनाभ का आयतन 5a² − 80b² है। दिए गए विकल्पों में से कौन सी इस घनाभ की संभावित विमाएं हो सकती हैं?
    1. 5, 2a − b, 2a + b
    2. 5, 2a − b, a + 2b
    3. 5, a − 4b, a + 4b
    4. 5, a − b, a + 4b
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5, a − 4b, a + 4b

  31. प्र.31Mathematics
    मोहन अपने कुल मासिक वेतन में से, 20% घर के किराए पर व्यय करता है, और शेष वेतन का 50% अपने कुल घरेलू खर्चों पर व्यय करता है। यदि वह ₹10,600 की बचत करता है, तो उसका कुल मासिक वेतन कितना है?
    1. ₹25,000
    2. ₹26,500
    3. ₹27,000
    4. ₹24,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹26,500

  32. प्र.32Reasoning
    यदि 'PAIR' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं से तीसरे स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
    1. J
    2. O
    3. Q
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — J

  33. प्र.33General Awareness
    भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत का नाम क्या है?
    1. आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)
    2. आईएनएस विराट (INS Virat)
    3. आईएनएस विशाखापट्नम (INS Vishakhapatnam)
    4. आईएनएस विजय (INS Vijaya)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)

  34. प्र.34Mathematics
    दो संख्याओं का अंतर 26 है। एक संख्या दूसरी संख्या की 3 गुनी है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 39
    2. 13
    3. 52
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13

  35. प्र.35Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ वृक्क द्वारा पुन:अवशोषित नहीं किया जाता है?
    1. क्रिएटिनिन
    2. लवण
    3. अमीनो अम्ल
    4. ग्लूकोज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्रिएटिनिन

  37. प्र.37General Awareness
    नुआखाई मुख्य रूप से भारत के किस राज्य के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला कृषि या फसल कटाई का त्यौहार है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. ओडिशा
    3. केरल
    4. मणिपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा

  38. प्र.38Mathematics
    निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए। 6.5 × [22.6 ÷ {14.5 + 2.8 - 4.2 ÷ 0.7}]
    1. 4
    2. 6.23
    3. 8.75
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13

  39. प्र.39Mathematics
    तरुणी, पूर्व की ओर 65 km ड्राइव करके शहर के पार्क तक पहुंचती है। फिर वह दाईं ओर मुड़ती है, और 85 km ड्राइव करती है, फिर बाईं ओर मुड़ती है, और 53 km ड्राइव करके मेट्रो स्टेशन तक पहुंचती है। अब उसके सामने की ओर कौन सी दिशा है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर
    2. पश्चिम
    3. दक्षिण
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व

  40. प्र.40Mathematics
    16³ − 12³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2358
    2. 2368
    3. 2378
    4. 2388
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2368

  41. प्र.41Reasoning
    1. 2005-2006
    2. 2000-2001
    3. 2001-2002
    4. 2004-2005
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2004-2005

  42. प्र.42Mathematics
    11 विद्यार्थियों का औसत वजन 50 kg है। यदि शिक्षक के 70 kg वजन को कुल वजन में जोड़ा जाता है, तो नया औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 51.36
    2. 51.66
    3. 53.66
    4. 50.66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 51.66

  43. प्र.43General Awareness
    निम्न में से किस प्रक्रिया में पाइरूवेट, एथेनॉल और कार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित होता है?
    1. विसरण
    2. वाष्पोत्सर्जन
    3. किण्वन
    4. स्थानांतरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किण्वन

  44. प्र.44General Awareness
    यदि 15 मई 2001 को मंगलवार है, तो 11 जून 2013 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
    1. सोमवार
    2. रविवार
    3. मंगलवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मंगलवार

  45. प्र.45Mathematics
    मान लीजिए कि चेन्नई और त्रिवेंद्रम स्टेशनों के बीच की दूरी 690 km है। एक रेलगाड़ी 8:00 p.m. बजे 75 km/h की चाल से चेन्नई से त्रिवेंद्रम की ओर चलना शुरू करती है। एक अन्य रेलगाड़ी, एक समानांतर रेलमार्ग पर 9:00 p.m. बजे 60 km/h की चाल से त्रिवेंद्रम से चेन्नई की ओर चलना शुरू करती है। वे कितने बजे मिलेंगी?
    1. 01:23:30 a.m.
    2. 01:03:40 a.m.
    3. 01:43:20 a.m.
    4. 01:33:20 a.m.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 01:33:20 a.m.

  46. प्र.46General Awareness
    कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना कब हुई थी?
    1. 1977
    2. 1975
    3. 1976
    4. 1978
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1975

  47. प्र.47Mathematics
    छह खिलाड़ी - अमन, बिद्या, चहल, ध्रुव, एलिया और फ्लिंटॉफ का जन्म एक ही महीने की विभिन्न तारीखों, अर्थात 1, 2, 3, 4, 5 और 6 तारीख को हुआ था। उनमें से किसी का भी जन्म ध्रुव के बाद नहीं हुआ था, जिसका जन्म एलिया के ठीक बाद वाली तारीख को हुआ था। अमन से पहले केवल तीन खिलाड़ियों का जन्म हुआ था। चहल और एलिया के बीच केवल दो खिलाड़ियों का जन्म हुआ था। बिद्या का जन्म चहल के बाद नहीं हुआ था। निम्नलिखित में से किसका जन्म 3 तारीख को हुआ था?
    1. बिद्या
    2. फ्लिंटॉफ
    3. अमन
    4. चहल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फ्लिंटॉफ

  48. प्र.48Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है। कथन: W ≤ P < S > Y = R ≥ T > M
    1. Y ≥ P
    2. Y < P
    3. S > W
    4. M > R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — S > W

  49. प्र.49General Awareness
    किस वर्ष में, गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक कुल फीकल कॉलिफार्म (faecal coliform) का स्तर उच्च था?
    1. 2011
    2. 2020
    3. 2007
    4. 2014
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2011

  50. प्र.50Mathematics
    यदि x + 1/x = 3 है, तो x^6 + 1/x^6 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 414
    2. 927
    3. 322
    4. 364
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 322

  51. प्र.51Mathematics
    6⁰ × 4² × 2^−4 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 1
    3. 4
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  52. प्र.52General Awareness
    वर्ष 2022 में, निम्नलिखित में से किस शतरंज चैंपियन को 16 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने हराया था?
    1. मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen)
    2. बॉबी फिशर (Bobby Fischer)
    3. गैरी कास्परोव (Garry Kasparov)
    4. ऐनैटोली कार्पोव (Anatoly Karpov)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen)

  53. प्र.53Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  54. प्र.54General Awareness
    मार्च 2020 में, SIDBI (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) द्वारा शुरू की गई SAFE (सिडबी(SIDBI) असिस्टेंस टू फैसिलिटेट इमरजेंसी रिस्पांस अगेंस्ट कोरोना वायरस) योजना के तहत, ______ की वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।
    1. 4%
    2. 2%
    3. 5%
    4. 3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5%

  55. प्र.55Mathematics
    यदि समीकरण x² − px + 15 = 0 का एक मूल 3 है, और द्विघात समीकरण x² + px + q = 0 के मूल समान हैं, तो q का मान कितना होगा?
    1. 64
    2. 32
    3. 16
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  56. प्र.56General Awareness
    सूक्ष्म वित्त संस्थान क्षेत्र में मुद्दों और समस्याओं का अध्ययन करने के लिए RBI द्वारा इनमें से किस समिति का गठन किया गया था?
    1. आबिद हुसैन समिति
    2. वाई. एच. मालेगाम समिति
    3. मल्होत्रा समिति
    4. केलकर समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वाई. एच. मालेगाम समिति

  57. प्र.57General Awareness
    निम्न में से कौन सा द्विलिंगी पुष्प है?
    1. तरबूज और पपीता
    2. गुड़हल और सरसों
    3. सरसों और तरबूज
    4. पपीता और गुड़हल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुड़हल और सरसों

  58. प्र.58General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन लैंड एडवेंचर के लिए 2020 तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 7 प्राप्तकर्ताओं में से थे, जिन्होंने 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
    1. जय किशन
    2. प्रियंका मंगेश मोहिते
    3. श्रीकांत विश्वनाथन
    4. लेफ्टिनेंट कर्नल सर्वेश धडवाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रियंका मंगेश मोहिते

  59. प्र.59Reasoning
    यदि संख्या 5384972 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  60. प्र.60Mathematics
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना आज़ाद अध्येतावृत्ति योजना (MANF) का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा यथा अधिसूचित छह अल्पसंख्यक समुदायों- बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, पारसी और सिख समुदाय के विद्यार्थियों को एम.फिल और पी.एच.डी. करने हेतु वित्तीय सहायता के रूप में ______ अध्येतावृत्ति प्रदान करना है।
    1. 4-वर्षीय
    2. 2-वर्षीय
    3. 5-वर्षीय
    4. 3-वर्षीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5-वर्षीय

  61. प्र.61Reasoning
    इनमें से कौन से वैदिक देवता 'पृथ्वीस्थान (स्थल के देवता)' की श्रेणी में शामिल हैं?
    1. विष्णु
    2. वरुण
    3. इंद्र
    4. बृहस्पति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बृहस्पति

  62. प्र.62Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  63. प्र.63Mathematics
    निम्न में से कौन सा मानक रूप में लिखा गया द्विघात समीकरण है?
    1. x^−2 + 7x = 8
    2. 5x² + 3 = 1/x
    3. 5x² + 3x − 1 = 0
    4. x³ + 5x² + 3 = x⁴
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5x² + 3x − 1 = 0

  64. प्र.64Reasoning
    1. 874 लड़के और 874 लड़कियां
    2. 1311 लड़के और 874 लड़कियां
    3. 1311 लड़के और 1311 लड़कियां
    4. 874 लड़के और 1311 लड़कियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 874 लड़के और 1311 लड़कियां

  65. प्र.65General Awareness
    इनमें से कौन सा, केंचुए का श्वसन अंग है?
    1. क्लोम कोष्ठ
    2. त्वचा
    3. फेफड़े (वायुकोष)
    4. श्वास रंध्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — त्वचा

  66. प्र.66Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  67. प्र.67Reasoning
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  68. प्र.68General Awareness
    यदि अपवर्तनांक का मान बढ़ता है, तो ______ ।
    1. विचलन घटता है
    2. प्रकाश की दिशा में विचलन बढ़ता है
    3. प्रकाश की दिशा में कोई विचलन नहीं होता है
    4. प्रकाश वक्र पथ पर गमन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकाश की दिशा में विचलन बढ़ता है

  69. प्र.69Mathematics
    यदि एक वर्ग का क्षेत्रफल 11025 cm² है, तो इसके विकर्ण की लंबाई कितनी होगी?
    1. 125√2 cm
    2. 135√2 cm
    3. 115√2 cm
    4. 105√2 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 105√2 cm

  70. प्र.70Mathematics
    मान लीजिए कि दो कुंडलियां A और B हैं। कुंडली A को कुंडली B से बदल दिया जाता है, जिसमें लूपों की संख्या, कुंडली A में लूपों की संख्या की दोगुनी है, और चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर नियत है। आरंभिक प्रेरित EMF और अंतिम प्रेरित EMF का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 2 : 1
    2. 1 : 2
    3. 3 : 2
    4. 2 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1 : 2

  71. प्र.71Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन किसी पारिस्थितिक तंत्र में एक अजैविक घटक की एक जैविक घटक के साथ अन्योन्यक्रिया को दर्शाता है?
    1. केंचुए द्वारा मिट्टी में बिल बनाना
    2. दो पक्षियों का भोजन के लिए आपस में लड़ना
    3. मेंढक द्वारा टिड्डे को अपना भोजन बनाना
    4. नल के जल का एक धारा में बहना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केंचुए द्वारा मिट्टी में बिल बनाना

  72. प्र.72Mathematics
    यदि a : b :: b : c; c = 4a; और b = 6 है, तो c का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 12
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  73. प्र.73Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  74. प्र.74Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  75. प्र.75Reasoning
    सुप्रिया, तन्मय, उमेश, विप्लव और वसीम, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। सुप्रिया, तन्मय और वसीम के ठीक बगल में बैठी है। उमेश, तन्मय के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। विप्लव, उमेश और वसीम के ठीक बगल में बैठा है। सुप्रिया के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. उमेश
    2. तन्मय
    3. विप्लव
    4. वसीम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वसीम

  76. प्र.76General Awareness
    ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के अधीन भारत के अधिकार के अंतर्गत सभी क्षेत्रों (jurisdictions) में विधवाओं के पुनर्विवाह को वैध बनाने के लिए, वर्ष ______ में हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित किया गया था।
    1. 1858
    2. 1859
    3. 1857
    4. 1856
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1856

  77. प्र.77General Awareness
    2405 ÷ 13 × 6 + 35 का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
    1. 1235
    2. 1305
    3. 1035
    4. 1145
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1145

  78. प्र.78Mathematics
    एक परिपथ, 5 Ω प्रत्येक के पांच प्रतिरोधों के संयोजन से बना है, और वे इस प्रकार संयोजित हैं कि परिपथ का प्रतिरोध अधिकतम है। इस परिपथ को 15 V की एक बैटरी से संयोजित किए जाने पर, परिपथ में प्रवाहित होने वाली धारा का मान क्या होगा?
    1. 0.4 A
    2. 0.6 A
    3. 0.8 A
    4. 0.9 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.6 A

  79. प्र.79Mathematics
    पानी के एक खुले ड्रम की आकृति बेलनाकार है। इस ड्रम की ऊंचाई 7 m और आंतरिक व्यास 21 m है। यदि ड्रम की आंतरिक सतह को पेंट किया जाना हो, तो पेंट किए जाने वाले क्षेत्र का क्षेत्रफल (m² में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 मान लीजिए)
    1. 1155
    2. 808.5
    3. 462
    4. 577.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 808.5

  80. प्र.80General Awareness
    निम्न में से किस राज्य की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'पिंक बीट' गश्त ('Pink Beat' patrols) की शुरूआत की है?
    1. ओडिशा
    2. कर्नाटक
    3. केरल
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केरल

  81. प्र.81Mathematics
    माध्यमों - 1, 2 और 3 के अपवर्तनांक क्रमशः 1.50, 1.36 और 1.54 हैं। यदि माध्यमों में प्रकाश की चाल क्रमशः v1, v2 और v3 है, तो उनके बीच निम्न में से कौन सा संबंध सही है?
    1. v1 > v3 > v2
    2. v2 > v1 > v3
    3. v3 > v2 > v1
    4. v1 = v2 = v3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — v2 > v1 > v3

  82. प्र.82Reasoning
    इनमें से कौन सा यौगिक ऐल्कोहॉल की समजातीय श्रेणी से संबंधित नहीं है?
    1. CH3OH
    2. C3H7OH
    3. C2H5OH
    4. C4H10OH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C4H10OH

  83. प्र.83Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G द्वारा क्रमांकित वुडलैंड के जूतों के सात डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। G को नीचे से चौथे स्थान पर तथा E के ठीक नीचे B के ठीक ऊपर रखा गया है। C और F के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं, जहां C को F के ऊपर के किसी स्थान पर रखा गया है। D को सबसे नीचे रखा गया है। A और F के बीच कितने जूते के डिब्बे रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. पांच
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  84. प्र.84General Awareness
    जिप्सम और प्लास्टर ऑफ पेरिस के रासायनिक सूत्र क्रमशः क्या हैं?
    1. CaSO4.2H2O और CaSO4.1/2 H2O
    2. CaSO4.1/2 H2O और CaSO4.2H2O
    3. CaCO3.2H2O और CaCO3.1/2 H2O
    4. CaCO3.1/2 H2O और CaCO3.2H2O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CaSO4.2H2O और CaSO4.1/2 H2O

  85. प्र.85Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  86. प्र.86Reasoning
    निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) 2 5 4 3 3 4 5 2 4 6 5 1 1 4 6 7 4 5 8 7 3 1 5 7 (दाएं) यदि उपरोक्त श्रेणी की संख्याओं में से प्रत्येक विषम संख्या को हटा दिया जाए, तो दाएं से आठवें स्थान पर कौन सी संख्या होगी?
    1. 4
    2. 8
    3. 6
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  87. प्र.87General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? 7.98 × 2 + 3.96 × 6 – 18 ÷ 2 + 1 =?
    1. 40
    2. 25
    3. 32
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32

  88. प्र.88Reasoning
    फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम के संदर्भ में, अंगूठा किसे इंगित करता है?
    1. चुंबकीय बल
    2. प्रेरित EMF
    3. चालक की गति
    4. चुंबकीय फ्लक्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चालक की गति

  89. प्र.89Reasoning
    1. Q पर धारा, P पर धारा से अधिक है।
    2. P पर धारा, Q पर धारा से अधिक है।
    3. केवल P और Q पर धाराएं समान हैं।
    4. सभी स्थानों पर धारा समान है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P पर धारा, Q पर धारा से अधिक है।

  90. प्र.90Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  91. प्र.91Mathematics
    बचत में परिवर्तन ÷ आय में परिवर्तन = ______।
    1. औसत उपभोग प्रवृत्ति
    2. औसत बचत प्रवृत्ति
    3. सीमांत बचत प्रवृत्ति
    4. सीमांत उपभोग प्रवृत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सीमांत बचत प्रवृत्ति

  92. प्र.92General Awareness
    न्यूलैंड्स के अष्टक में, इनमें से किन दो तत्वों को H, F, Cl और Br के साथ समान स्तंभ में रखा गया था?
    1. Cr और Zr
    2. P और S
    3. Co और Ni
    4. C और K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Co और Ni

  93. प्र.93Reasoning
    इंडियन मिनरल्स ईयरबुक 2017 के अनुसार, किस भारतीय राज्य में बॉक्साइट का सबसे बड़ा भंडार है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. ओडिशा
    3. झारखंड
    4. आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा

  94. प्र.94Reasoning
    एक बार काउंसिल में, कुछ वकील एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। पीयूष, विनोद और तमन दोनों के ठीक बगल में बैठा है, जबकि रुदिर, तमन और बिस्वास दोनों के ठीक बगल में बैठा है। विनोद दाएं सिरे पर बैठा है। बिस्वास के बाईं ओर केवल दो वकील हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य वकील नहीं बैठा है, तो उस पंक्ति में कुल कितने वकील बैठे हैं?
    1. आठ
    2. दस
    3. सात
    4. नौ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सात

  95. प्र.95General Awareness
    निम्न में से कौन सी निम्न हिमालय की सबसे लंबी पर्वतमाला है?
    1. काराकोरम पर्वतमाला
    2. लद्दाख़ पर्वतमाला
    3. जांस्कर पर्वतमाला
    4. पीर पंजाल पर्वतमाला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पीर पंजाल पर्वतमाला

  96. प्र.96Mathematics
    पुनीत, उत्तर दिशा की ओर कार चला रहा था, फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ता है, और 10 km की दूरी तय करता है। फिर से, वह बाईं ओर मुड़ता है और 20 km की दूरी तय करता है, और फिर बाईं ओर मुड़ता है और 10 km की दूरी तय करता है। उसकी वर्तमान स्थिति उसके आरंभ बिंदु से 10 km दक्षिण में है। वह शुरू में उत्तर दिशा की ओर कितनी दूर कार चलाता है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 18 km
    2. 15 km
    3. 20 km
    4. 10 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 km

  97. प्र.97Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  98. प्र.98Reasoning
    एक वस्तु को किसी अभिसारी दर्पण के सामने 0.5 m की दूरी पर रखा जाता है। यदि दर्पण की फोकस दूरी 0.2 m है, तो प्रतिबिंब का आवर्धन ज्ञात कीजिए।
    1. 3/2
    2. 2/3
    3. 1/3
    4. 4/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2/3

  99. प्र.99Reasoning
    1. EC/AC = AD/DE
    2. AB/AD = BC/DE
    3. BC/BD = CE/DE
    4. BC/BD = AB/AC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — AB/AD = BC/DE

  100. प्र.100Mathematics
    एक व्यक्ति ने क्रमशः ₹2 में 3 सेब, और ₹1 प्रति सेब की दर से सेब की दो किस्में खरीदीं। यदि उसने प्रत्येक किस्म के सेब समान संख्या में खरीदे, और फिर सभी सेबों को ₹1 प्रति सेब की दर से बेचा, तो उसे प्राप्त प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 18%
    2. 20%
    3. 15%
    4. 22%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20%

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1324314452637182921041141231331431541641741831922042112232332422542622742822913033123213313423533613723843944024144224334434544624724834915035125215325435535625725825946036146226336446526646716826947027117227327417547647747827928038128248338418548618738838929029139239329439549649749829921002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 18 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner