1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 22 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    निम्नलिखित प्रश्न दी गई छः, चार-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 8347, 5486, 9627, 4913, 8721, 6418 (दाएं) (उदाहरण के लिए, 2456 में : 6 = इकाई का अंक, 5 = दहाई का अंक, 4 = सैकड़े का अंक और 2 = हजार का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि सबसे बड़ी संख्या के सैकड़े के अंक को सबसे छोटी संख्या के हजार के अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
    1. 10
    2. 9
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  2. प्र.2Mathematics
    DC मोटर के लिए इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (i) विभक्त वलय (split rings) का कार्य धारा के प्रवाह को उलटना है। (ii) चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर संरेखित कुंडली की भुजाओं पर अधिकतम बल लगता है। (iii) प्रत्येक आधे घूर्णन के बाद धारा को उलटने की वजह से कुंडली में निरंतर घूर्णन होता रहता है।
    1. केवल (ii)
    2. (i) और (ii) दोनों
    3. केवल (i)
    4. (i) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (i) और (iii) दोनों

  3. प्र.3General Awareness
    निम्न अभिक्रिया ____________ का उदाहरण है। Mg(OH)2 + 2HCl → MgCl2 + 2H2O
    1. उदासीनीकरण अभिक्रिया
    2. संयोजन अभिक्रिया
    3. अवक्षेप अभिक्रिया
    4. अपघटन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उदासीनीकरण अभिक्रिया

  4. प्र.4General Awareness
    श्लाइडेन (Schleiden) और श्वान (Schwann) द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है?
    1. कवकों पर
    2. जंतुओं पर
    3. विषाणुओं पर
    4. शैवालों पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विषाणुओं पर

  5. प्र.5General Awareness
    उस फर्म का नाम बताइए, जिसने मार्च 2022 में नियो बैंक एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण किया है?
    1. फोनपे
    2. पेटीएम
    3. उबर
    4. ओला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ओला

  6. प्र.6Reasoning
    यदि संख्या 53478231 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 10
    2. 8
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  7. प्र.7General Awareness
    किस भारतीय राष्ट्रवादी की जयंती को प्रति वर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
    1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस
    2. भगत सिंह
    3. लाला लाजपत राय
    4. रानी लक्ष्मी बाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नेताजी सुभाष चंद्र बोस

  8. प्र.8Reasoning
    यदि शब्द 'ACQUIRE' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 1
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  9. प्र.9Reasoning
    एक सीधे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा इनमें से किसका उपयोग करके निर्धारित की जा सकती है?
    1. फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
    2. बाएं हाथ के अंगूठे का नियम
    3. फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
    4. दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दाएं हाथ के अंगूठे का नियम

  10. प्र.10Mathematics
    (sin² 10°+sin² 20°+sin² 30°+sin² 40°+sin² 50°+sin² 60°+sin² 70°+sin² 80°+sin² 90°) / (cos² 20°+cos² 40°+cos² 50°+cos² 70°+cot² 45°) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3/4
    2. 5/3
    3. 6/5
    4. 4/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5/3

  11. प्र.11General Awareness
    जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों पर लिखी गई मूल पुस्तकों को हिंदी में लिखने के लिए लेखकों को पुरस्कृत करने हेतु जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?
    1. डॉ. हरगोविंद खुराना हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
    2. डॉ. जगदीश चंद्र बोस हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
    3. डॉ. रमन बोस हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
    4. डॉ. आर्यभट्ट हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. जगदीश चंद्र बोस हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना

  12. प्र.12Mathematics
    51 आदमी एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। उनके कार्य शुरू करने के चार दिन बाद, 6 और आदमी उनके साथ कार्य में शामिल हो जाते हैं। अब वे शेष कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
    1. 7 3/19 दिन
    2. 8 1/19 दिन
    3. 5 9/19 दिन
    4. 6 7/19 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 3/19 दिन

  13. प्र.13Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 28, 29, 31, 35, 43,?
    1. 55
    2. 59
    3. 61
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 59

  14. प्र.14Mathematics
    किसी चालक का प्रतिरोध __________ के अनुक्रमानुपाती होता है।
    1. चालक के टर्मिनलों के बीच आरोपित विभवांतर
    2. चालक से होकर प्रवाहित होने वाली धारा
    3. चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल
    4. चालक की लंबाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चालक की लंबाई

  15. प्र.15General Awareness
    बड़े बांधों के निर्माण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभाव की आलोचना निम्न में से किस आधार पर नहीं की गई है?
    1. आर्थिक
    2. पर्यावरणीय
    3. मनोवैज्ञानिक
    4. सामाजिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मनोवैज्ञानिक

  16. प्र.16Reasoning
    छह लड़के - प्रतीक, कार्तिक, यश, हिम्मत, देव और निहित, एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। प्रतीक, कार्तिक के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। देव पंक्ति के एक सिरे पर बैठा है। यश और हिम्मत के बीच में केवल प्रतीक बैठा है। कार्तिक, निहित के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हिम्मत, देव के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कार्तिक के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. यश
    2. प्रतीक
    3. देव
    4. हिम्मत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हिम्मत

  17. प्र.17General Awareness
    भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज का वर्णन किया गया है?
    1. भाग VII
    2. भाग IX
    3. भाग VIII
    4. भाग VI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भाग IX

  18. प्र.18Mathematics
    यदि (x + 1/x) = k है, तो x³ + 1/x³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. k³ + 3k
    2. k³ - 3k
    3. k³
    4. 3k - k³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — k³ - 3k

  19. प्र.19General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
    1. एन के सिंह
    2. अशोक लाहिड़ी
    3. अनूप सिंह
    4. अरविंद मेहता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एन के सिंह

  20. प्र.20Reasoning
    1. ऐसे सैनिकों की संख्या, जो कॉफी प्रेमी भी हैं, 27 है।
    2. ऐसे कॉफी प्रेमियों की संख्या, जिसमें स्नातक और सैनिक दोनों हैं, 90 है।
    3. ऐसे सैनिकों की संख्या, जिसमें न तो कॉफी प्रेमी हैं और न ही स्नातक हैं, 193 है।
    4. स्नातकों की संख्या, जिसमें कॉफी प्रेमी भी हैं, किंतु सैनिक नहीं हैं, 65 है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्नातकों की संख्या, जिसमें कॉफी प्रेमी भी हैं, किंतु सैनिक नहीं हैं, 65 है।

  21. प्र.21Mathematics
    एक समकोण त्रिभुज में, यदि कर्ण एक भुजा से 4 इकाई बड़ा है, और दूसरी भुजा से 8 इकाई बड़ा है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 96 वर्ग इकाई
    2. 16 वर्ग इकाई
    3. 32 वर्ग इकाई
    4. 100 वर्ग इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 96 वर्ग इकाई

  22. प्र.22Reasoning
    1. 30°
    2. 90°
    3. 45°
    4. 0°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0°

  23. प्र.23Mathematics
    किसी बेलन का आयतन 5500 m³ है। यदि बेलन की ऊंचाई 70 m है, तो इसका व्यास ज्ञात कीजिए।
    1. 10 m
    2. 5 m
    3. 8 m
    4. 12 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 m

  24. प्र.24Mathematics
    5 D क्षमता वाले एक उत्तल लेंस को −3 D क्षमता वाले एक अवतल लेंस के साथ जोड़कर रखा गया है। इस संयोजन की फोकस दूरी कितनी होगी?
    1. 50 cm
    2. −50 cm
    3. 0.5 cm
    4. −0.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50 cm

  25. प्र.25General Awareness
    विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित करने हेतु सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा कदम नहीं उठाया गया है?
    1. श्रम कानूनों में लचीलापन
    2. SEZ सेटअप उत्पादन इकाइयों को पांच वर्ष की शुरुआती अवधि के लिए करों का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
    3. कराधान प्रणाली में लचीलापन
    4. विशेष आर्थिक क्षेत्र (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) बनाए जा रहे हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कराधान प्रणाली में लचीलापन

  26. प्र.26Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  27. प्र.27Reasoning
    प्रोपीन यौगिक की समजातीय श्रेणी का अगला चौथा सदस्य कौन सा होगा?
    1. C2H4
    2. C6H12
    3. C7H14
    4. C4H8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C7H14

  28. प्र.28General Awareness
    पादप कोशिकाओं में मौजूद ___________ की मात्रा, संचलन को सुगम बनाने के लिए कोशिकाओं की संरचना में परिवर्तन कर देती है।
    1. जल
    2. विद्युत-रासायनिक स्पंदों
    3. हार्मोन
    4. प्रोटीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जल

  29. प्र.29Mathematics
    4.2222... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
    1. 42/99
    2. 38/100
    3. 422/99
    4. 38/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 38/9

  30. प्र.30Reasoning
    सात सर्जन - W, X, Y, Z, A, B और C, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि तीन मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। मेज की एक भुजा के ठीक मध्य में कोई भी नहीं बैठा था। C, जोकि एक कोने पर बैठा था, B और Y दोनों के ठीक बगल में बैठा था। Z, B और X दोनों के ठीक बगल में बैठा था। A, X के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। W के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा सर्जन बैठा था?
    1. B
    2. X
    3. Y
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B

  31. प्र.31Mathematics
    सरल कीजिए: 3(3x − 2) + x(4x/2) + 15 − 12
    1. 2x² + 9x − 3
    2. 2x² + 9x + 6
    3. 2x² + 9x + 3
    4. 2x² + 6x − 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2x² + 9x − 3

  32. प्र.32General Awareness
    कार्बन C⁴⁺ आयन बनाने में असमर्थ क्यों होता है?
    1. क्योंकि यह श्रृंखलन गुण प्रदर्शित करता है
    2. क्योंकि यह आसानी से इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है
    3. क्योंकि इसके निर्माण के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है
    4. क्योंकि इसमें चतुष्संयोजकता होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्योंकि इसके निर्माण के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है

  33. प्र.33Mathematics
    किसी दिए गए गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या −20 cm है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. −40 cm
    2. 10 cm
    3. 40 cm
    4. −10 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −10 cm

  34. प्र.34Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  35. प्र.35Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: गर्म करने पर, कॉपर (तांबा) पाउडर की सतह पर कॉपर (II) ऑक्साइड की काले रंग की परत चढ़ जाती है। कथन-II: यदि इस गर्म किए गए पदार्थ (CuO) के ऊपर से हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है, तो सतह पर मौजूद काली परत, भूरी हो जाती है।
    1. कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।
    2. दोनों कथन सत्य है।
    3. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    4. दोनों कथन असत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सत्य है।

  36. प्र.36Mathematics
    संख्याओं 51, 52, 53,....100 में से सबसे छोटी और सबसे बड़ी अभाज्य संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 123
    2. 150
    3. 139
    4. 154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 150

  37. प्र.37Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'PTEJAD' को 'OUEIAE' लिखा जाता है, और 'FHNOI' को 'EIMOI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'TUPAI' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. SUQAI
    2. UVPAH
    3. PUHVA
    4. VUPHI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — SUQAI

  38. प्र.38Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सा एक सत्य कथन नहीं है?
    1. एक आयत की सम्मुख भुजाएं सर्वांगसम और समांतर होती हैं।
    2. आयत के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित नहीं करते हैं।
    3. सभी आयत समांतर चतुर्भुज हैं।
    4. एक आयत के आसन्न कोणों के किसी भी युग्म का योग 180° होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आयत के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित नहीं करते हैं।

  39. प्र.39Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 5 : 3 है। यदि संख्याओं का अंतर 54 है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 81
    2. 135
    3. 91
    4. 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 81

  40. प्र.40General Awareness
    किसी समूहीकृत आंकड़े के लिए, यदि Xi वर्ग चिह्न है, और fi संगत बारंबारता है, तो प्रत्यक्ष विधि द्वारा, माध्य x को ________ द्वारा दर्शाया जाएगा।
    1. Σxi / Σfi
    2. Σfi xi / Σfi
    3. Σfi xi
    4. Σfi xi / Σxi
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Σfi xi / Σfi

  41. प्र.41Mathematics
    अपरदन के माध्यम से पृथ्वी की सतह की उच्चावच विभिन्नताओं (relief variations) के अपक्षय होने (wearing down) की घटना को क्या कहा जाता है?
    1. तलसंतुलन (Gradation)
    2. पिंडन (Solidification)
    3. विस्फोटन (Eruptions)
    4. अंकुरण (Germination)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तलसंतुलन (Gradation)

  42. प्र.42Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  43. प्र.43Reasoning
    1. 56
    2. 45
    3. 28
    4. 75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45

  44. प्र.44General Awareness
    सिंधु दर्शन उत्सव भारत के किस भाग में मनाया जाता है?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. पंजाब
    3. लद्दाख
    4. सिक्किम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लद्दाख

  45. प्र.45General Awareness
    जून 2022 तक, भारत में कितनी भाषाओं को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा प्राप्त है?
    1. 5
    2. 6
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  46. प्र.46General Awareness
    तत्वों के संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों के अनुसार उनका सही क्रम क्या है?
    1. F > O > C > Li
    2. Ne > N > F > Be
    3. Li > O > C > F
    4. B > C > O > F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — F > O > C > Li

  47. प्र.47General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन से उपकरण विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित हैं? (i) तापदीप्त लैंप (ii) इलेक्ट्रिक गीजर (iii) विद्युत जेनरेटर
    1. केवल (ii)
    2. (i) और (ii) दोनों
    3. केवल (i)
    4. (i) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (i) और (ii) दोनों

  48. प्र.48General Awareness
    कुछ खाद्य पदार्थों को जल्दी से पकाने के लिए, हम ___________ का उपयोग कर सकते हैं।
    1. बेकिंग पाउडर
    2. सोडियम क्लोराइड
    3. अमोनियम क्लोराइड
    4. ब्लीचिंग पाउडर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बेकिंग पाउडर

  49. प्र.49Mathematics
    x² − 7x + 12 = 0 के मूलों का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. −7
    2. −12
    3. 12
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12

  50. प्र.50Mathematics
    एक त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से अपवर्तित होने वाली प्रकाश किरण के लिए, विचलन कोण ___________ के बीच का कोण होता है।
    1. आपतित किरण और आपतन बिंदु पर अभिलंब
    2. अपवर्तित किरण और निर्गत किरण
    3. आपतित किरण और अपवर्तित किरण
    4. आपतित किरण और निर्गत किरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आपतित किरण और निर्गत किरण

  51. प्र.51Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: पिछले वर्ष, X जिले में केवल 30 प्रतिशत छात्राओं ने स्कूल के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया, जबकि 95 प्रतिशत छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया। तर्क: I. राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की संख्या में वृद्धि की है। II. कई छात्राएं स्नातक पाठ्यक्रमों के बजाय स्कूल के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराना पसंद करती हैं।
    1. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    2. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
    3. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    4. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है

  52. प्र.52General Awareness
    किस राज्य सरकार ने मार्च 2022 में राज्य के दलित परिवारों को सशक्त बनाने तथा प्रति परिवार ₹10 लाख का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण करके उन्हें उद्यमिता में सक्षम बनाने के लिए 'दलित बंधु' कल्याण योजना शुरू की है?
    1. उत्तराखंड
    2. तेलंगाना
    3. पंजाब
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तेलंगाना

  53. प्र.53General Awareness
    भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को इनमें से किस समिति की सिफारिश से जोड़ा गया था?
    1. संघ संविधान समिति
    2. स्वर्ण सिंह समिति
    3. प्रांतीय संविधान समिति
    4. संघ शक्ति समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वर्ण सिंह समिति

  54. प्र.54General Awareness
    निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
    1. चावल
    2. मक्खन
    3. गुड़
    4. दूध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुड़

  55. प्र.55General Awareness
    3 पेंसिलों और 5 पेनों का कुल मूल्य ₹81 है, जबकि 5 पेंसिलों और 3 पेनों का कुल मूल्य ₹71 है। 1 पेंसिल और 2 पेनों का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹29
    2. ₹31
    3. ₹35
    4. ₹26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹31

  56. प्र.56General Awareness
    मार्च 2022 में, किस राज्य सरकार ने पहली बार अपनी वार्षिक वित्तीय योजना के हिस्से के रूप में 'बच्चों का बजट (Children's Budget)' प्रस्तुत किया?
    1. आंध्र प्रदेश
    2. मध्य प्रदेश
    3. उत्तर प्रदेश
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मध्य प्रदेश

  57. प्र.57Mathematics
    निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 5 6 9 8 0 3 8 6 7 2 5 2 2 6 8 3 6 5 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या, और ठीक बाद एक विषम संख्या है?
    1. 5
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  58. प्र.58Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: C < D, E ≥ B, B > D निष्कर्ष: 1. B > C 2. E < D
    1. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
    2. न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
    4. केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।

  59. प्र.59General Awareness
    अप्रैल 2022 में, लोकसभा द्वारा संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया, जिसके द्वारा ___________ के कुछ जिलों में गोंड और संबंधित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने हेतु संविधान में संशोधन का प्रावधान किया गया है।
    1. उत्तर प्रदेश
    2. सिक्किम
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. असम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर प्रदेश

  60. प्र.60Mathematics
    साड़ी बेचने वाली किसी दुकान पर एक ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 साड़ियों की खरीद पर 2 साड़ियां मुफ्त मिल रही थीं। ग्राहक को मिलने वाली छूट ज्ञात कीजिए।
    1. 30%
    2. 60%
    3. 40%
    4. 50%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40%

  61. प्र.61Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  62. प्र.62General Awareness
    A, 9:00 a.m बजे X से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 1:00 p.m बजे Y पर पहुंचता है। A के समान मार्ग का अनुसरण करते हुए, B भी 9:00 a.m बजे Y से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 3 p.m बजे X पर पहुंचता है। दोनों किस समय मिलते हैं?
    1. 11:24 hrs
    2. 11:12 hrs
    3. 11:30 hrs
    4. 10:00 hrs
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11:24 hrs

  63. प्र.63Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (36, 78, 13) (121, 77, 7)
    1. (9, 56, 18)
    2. (49, 63, 9)
    3. (36, 72, 10)
    4. (64, 85, 12)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (49, 63, 9)

  64. प्र.64Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: A < B < C ≤ D = E > F > G
    1. A > E
    2. E > B
    3. D > G
    4. C ≤ E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — A > E

  65. प्र.65Mathematics
    दो अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के दोगुने और तीन अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के तीन गुने का योगफल _______ के बराबर होगा।
    1. 3185
    2. 2195
    3. 6523
    4. 3029
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3185

  66. प्र.66General Awareness
    सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका (St. Thomas Cathedral Basilica Church) चर्च किस राज्य में स्थित है?
    1. केरल
    2. तमिलनाडु
    3. महाराष्ट्र
    4. गोवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तमिलनाडु

  67. प्र.67Mathematics
    सरल कीजिए: 234 × [8 − (6 + 2) × 3] + 4234
    1. 940
    2. 490
    3. 423
    4. 324
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 490

  68. प्र.68Reasoning
    यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से चौथे अंक का गुणनफल कितना होगा? (बाएं) 521987624 (दाएं)
    1. 21
    2. 36
    3. 35
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28

  69. प्र.69Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 57, 8) (12, 63, 9)
    1. (15, 75, 7)
    2. (12, 54, 11)
    3. (12, 45, 8)
    4. (10, 64, 6)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (10, 64, 6)

  70. प्र.70Reasoning
    कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। M बाएं सिरे पर बैठा है। K, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल पांच व्यक्ति बैठे हैं। D, दाएं सिरे से छठवें स्थान पर बैठा है। G, D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 12
    2. 15
    3. 13
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14

  71. प्र.71Mathematics
    कितने प्रतिशत वार्षिक दर से ₹1,300 की राशि पर 5 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ₹520 होगा?
    1. 8%
    2. 7%
    3. 4%
    4. 5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8%

  72. प्र.72Mathematics
    संख्याओं p और q का मध्यानुपाती 8 है। निम्नलिखित में से कौन-सा संख्या युग्म p और q का मान हो सकता है?
    1. 16 और 4
    2. 12 और 3
    3. 10 और 6
    4. 12 और 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16 और 4

  73. प्र.73Reasoning
    नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी कुर्सियां, डेस्क हैं। II. सभी डेस्क, चाक हैं। III. सभी चाक, बोर्ड हैं। निष्कर्ष: I. कुछ बोर्ड, डेस्क हैं। II. कुछ चाक, कुर्सियां हैं। III. कुछ बोर्ड, कुर्सियां हैं।
    1. निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    2. निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    3. निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    4. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।

  74. प्र.74Mathematics
    निम्न तालिका एक संगठन के चार विभागों; मानव संसाधन, उत्पादन, विपणन और संचालन में कार्यरत पुरुष और महिला कर्मचारियों की संख्या को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभाग | पुरुष | महिलाएं मानव संसाधन | 35 | 65 उत्पादन | 160 | 155 विपणन | 176 | 140 संचालन | 128 | 142 उत्पादन विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या (पुरुष और महिला कर्मचारी दोनों मिलाकर) और संचालन विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या (पुरुष और महिला कर्मचारी दोनों मिलाकर) का अनुपात कितना है?
    1. 7 : 3
    2. 6 : 5
    3. 7 : 6
    4. 8 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7 : 6

  75. प्र.75Mathematics
    मिनट वाली सुई द्वारा 48 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?
    1. 420°
    2. 372°
    3. 288°
    4. 190°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 288°

  76. प्र.76General Awareness
    सार्वत्रिक सूचक से परीक्षण करने पर पांच विलयनों - A, B, C, D और E के pH मान क्रमशः 4, 1, 11, 7 और 9 प्राप्त हुए। इन विलयनों के लिए H⁺ आयन सांद्रण के बढ़ते क्रम में pH मान क्या होंगे?
    1. C < D < E < A < B
    2. C < E < D < A < B
    3. C < D < E < B < A
    4. D < C < E < A < B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C < E < D < A < B

  77. प्र.77Mathematics
    एक वस्तु को 10% लाभ पर बेचने पर एक विक्रेता ₹777.70 का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹7,777
    2. ₹7,277
    3. ₹7,707
    4. ₹7,177
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹7,777

  78. प्र.78Mathematics
    11 के प्रथम बारह गुणजों का औसत क्या होगा?
    1. 69.5
    2. 68.5
    3. 71.5
    4. 70.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 71.5

  79. प्र.79Reasoning
    कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। P, Z के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, D के बाईं ओर बैठा है। H, G के बाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। K, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 11
    2. 10
    3. 12
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13

  80. प्र.80Reasoning
    जियोमोरफ़ोलॉजी ( Geomorphology), जो कि भौतिक भूगोल की एक शाखा है, इनमें से किस क्षेत्र के अध्ययन के लिए समर्पित है?
    1. पानी का अध्ययन
    2. भू-आकृतियों का अध्ययन
    3. वायुमंडल का अध्ययन
    4. मृदा का अध्ययन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भू-आकृतियों का अध्ययन

  81. प्र.81General Awareness
    मार्च 2022 में, भारत के पहले वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. झारखंड
    3. पंजाब
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हरियाणा

  82. प्र.82General Awareness
    बर्मिंघम में आयोजित 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया का ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन था?
    1. पीवी सिंधु
    2. अदिति अशोक
    3. लवलीना बोरगोहेन
    4. मीराबाई चानू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पीवी सिंधु

  83. प्र.83Mathematics
    70 m त्रिज्या और 140 m ऊंचाई वाले बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 61,524 m²
    2. 82,500 m²
    3. 5124 m²
    4. 92,400 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 92,400 m²

  84. प्र.84General Awareness
    __________ में 'दोहरा परिसंचरण' नहीं होता है।
    1. सर्पों
    2. मछलियों
    3. मेंढकों
    4. गरुड़ो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मेंढकों

  85. प्र.85Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 8, 9, 20, 63, 256,?
    1. 1284
    2. 1285
    3. 1286
    4. 1280
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1285

  86. प्र.86Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिहनों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 12 ÷ 6 × 18 + 16 − 15 = 5
    1. −, ÷
    2. +, −
    3. +, ×
    4. ×, ÷
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ×, ÷

  87. प्र.87General Awareness
    हिमालय के किस पुष्प में पूतिरोधी (एंटीसेप्टिक) गुण होते हैं, और इसलिए यह खरोचों को ठीक करने में मदद कर सकता है?
    1. रिसिनस
    2. पार्थेनियम
    3. ब्रह्म कमल
    4. धतूरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ब्रह्म कमल

  88. प्र.88Reasoning
    जनवरी 2022 में, भारत सरकार ने कोयला क्षेत्र के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (key performance indicators) को साझा करने के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया?
    1. कोयला दर्पण (Koyla Darpan)
    2. कोयला बिट (Koyla Bit)
    3. कोयला ज्ञान (Koyla Gyan)
    4. कोयला डेटा (Koyla Data)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोयला दर्पण (Koyla Darpan)

  89. प्र.89General Awareness
    फरवरी 2022 में, भारत ने फाइनल में किस देश को चार विकेट से हराकर, लगातार पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया?
    1. कनाडा
    2. ऑस्ट्रेलिया
    3. पाकिस्तान
    4. इंग्लैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इंग्लैंड

  90. प्र.90Reasoning
    1. 4680
    2. 5320
    3. 5210
    4. 5420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5320

  91. प्र.91Mathematics
    {4 − 3 × [7 − 8 × (2 × 4 − 10)]} का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −65
    2. 65
    3. 73
    4. −25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −65

  92. प्र.92Reasoning
    एक फूल की दुकान से बाहर निकलकर, जया उत्तर की ओर 100 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 45 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 175 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। वह एक बार फिर बाएं मुड़ती है, 75 m चलकर एक टी स्टॉल तक पहुंचती है। फूल की दुकान, टी स्टॉल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 95 m, पश्चिम
    2. 105 m, उत्तर
    3. 105 m, पश्चिम
    4. 95 m, पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 95 m, पश्चिम

  93. प्र.93General Awareness
    निम्न में से कौन सा तत्व, अधिकतम संयोजी इलेक्ट्रॉनों को दर्शाता है?
    1. N
    2. Al
    3. F
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — F

  94. प्र.94Reasoning
    वरुण अपने घर से शुरू करके उत्तर की ओर 60 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 90 m चलता है। अंत में, वह एक और बार दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वरुण अब अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 25 m, पूर्व
    2. 25 m, दक्षिण
    3. 30 m, उत्तर
    4. 30 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30 m, दक्षिण

  95. प्र.95General Awareness
    रमेश एक बल्ब का फिलामेंट बनाने के लिए एक पदार्थ का चयन करना चाहता है। चयनित पदार्थ में इनमें से कौन से गुण होने चाहिए? (i) निम्न गलनांक (ii) उच्च तापमानों पर चमकने की क्षमता (iii) उच्च प्रतिरोध
    1. (ii) और (iii) दोनों
    2. केवल (ii)
    3. (i) और (ii) दोनों
    4. केवल (i)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (ii) और (iii) दोनों

  96. प्र.96General Awareness
    फ्लोएम पौधे का संवहनी ऊतक होता है, जो ______________ का परिवहन करता है।
    1. जल
    2. गैसों
    3. ऑक्सीजन
    4. पोषकों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पोषकों

  97. प्र.97Mathematics
    x² + 7x + 6 = 0 समीकरण को _______ के रूप में लिखा जा सकता है।
    1. (x − 1)(x + 6) = 0
    2. (x + 1)(x + 6) = 0
    3. (x − 1)(x − 6) = 0
    4. (x + 1)(x − 6) = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (x + 1)(x + 6) = 0

  98. प्र.98General Awareness
    16 और 144 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 48
    2. 36
    3. 34
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 48

  99. प्र.99Reasoning
    कुछ व्यक्ति एक फुटबॉल के मैदान पर खेल रहे हैं। केवल दो व्यक्तियों ने लाल रंग की टी-शर्टें पहनी हुई हैं। ठीक तीन व्यक्तियों ने पीले रंग की टी-शर्टें पहनी हुई हैं। लाल रंग की टी-शर्ट पहना हुए व्यक्ति, केसरिया रंग की टी-शर्ट पहने हुए एकमात्र व्यक्ति को गेंद पास करता है। सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति ने केसरिया रंग की टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति से गेंद छीनी, और फिर गेंद को हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए खिलाड़ी को पास कर दी। कोई अन्य व्यक्ति उस मैदान पर नहीं खेल रहा है। मैदान पर कुल कितने खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं?
    1. 9
    2. 7
    3. 8
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  100. प्र.100Reasoning
    __________ के उपयोग से पर्यावरण के अनुकूल कैरी बैग (carry bags) तैयार किए जा सकते हैं।
    1. कांच
    2. प्लास्टिक
    3. कागज़
    4. रबड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कागज़

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1124314354627184941021121211321441531641721821912042112242312412532642732812943013113233343433523623713823914024114244324434524614724814935045125225325435525625735845916036126216326416516626726846947047117217347437537627717837948028148218348438528648738818949029119219339449519649729819931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner