1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 18 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 18 अगस्त 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

18 अगस्त 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
18 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    समीकरण 6p² − 5p − 6 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 2/3 और 2/3
    2. −2/3 और 3/2
    3. 3/4 और 3/2
    4. −1/3 और 4/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −2/3 और 3/2

  2. प्र.2Mathematics
    निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं आइसक्रीम के विभिन्न फ्लेवर पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या को निरूपित करती हैं। [figure] कितने व्यक्ति मिंट (Mint) फ्लेवर वाली आइसक्रीम पसंद करते हैं, किंतु केसर (Kesar) फ्लेवर वाली आइसक्रीम पसंद नहीं करते हैं?
    1. 33
    2. 21
    3. 51
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41

  3. प्र.3Reasoning
    एक व्यक्ति बिंदु X से पूर्व की ओर 45 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 40 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 90 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 60 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 135 m चलकर बिंदु Y पर पहुंचता है। बिंदु X, बिंदु Y से कितने दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 20 m, उत्तर
    2. 15 m, दक्षिण
    3. 15 m, उत्तर
    4. 20 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 m, उत्तर

  4. प्र.4Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  5. प्र.5Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SIGMA' को 'FVTZN' लिखा जाता है, और 'FNYRQ' को 'SALED' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ARJUN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. EWNAH
    2. BPWAH
    3. WENAH
    4. NEWHA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NEWHA

  6. प्र.6General Awareness
    तापन उपकरण का हीटिंग एलीमेंट बनाने हेतु चुने जाने के लिए किसी पदार्थ में कौन से गुण अनिवार्यतः मौजूद होने चाहिए? (i) उच्च गलनांक (ii) उच्च प्रतिरोधकता (iii) निम्न प्रतिरोध
    1. (i), (ii), (iii)
    2. केवल (i) और (iii)
    3. केवल (i) और (ii)
    4. केवल (ii) और (iii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल (i) और (ii)

  7. प्र.7General Awareness
    2020 में किन दो बैंकों का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हुआ है?
    1. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
    2. आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक
    3. सिंडिकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक
    4. देना बैंक और विजया बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया

  8. प्र.8General Awareness
    जीनों के कुछ लक्षणों का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प जीनों के गलत लक्षण को दर्शाता है?
    1. ये प्रोटीन का उत्पादन करके लक्षणों को नियंत्रित करते हैं।
    2. ये DNA के खंड हैं।
    3. प्रत्येक जनन कोशिका में एक जीन सेट होता है।
    4. इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है।

  9. प्र.9Reasoning
    चुंबकीय क्षेत्र के अंदर स्थित धारावाही चालक पर लगने वाले बल का निर्धारण करने के लिए इनमें से किस नियम का उपयोग किया जाता है?
    1. दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
    2. फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
    3. मैक्सवेल का कॉर्कस्क्रू नियम
    4. फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम

  10. प्र.10Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (80, 16, 20) (144, 36, 24)
    1. (224, 36, 40)
    2. (189, 49, 27)
    3. (512, 25, 16)
    4. (122, 12, 6)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (189, 49, 27)

  11. प्र.11General Awareness
    मनुष्यों का निम्न में से कौन सा अंग उत्सर्जन अंग के रूप में कार्य नहीं करता है?
    1. फेफड़े
    2. छोटी आंत
    3. त्वचा
    4. बड़ी आंत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छोटी आंत

  12. प्र.12General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) क्षेत्र की वृद्धि एवं विकास में सहायता करने के प्रयोजनार्थ भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत 1990 में स्थापित एक स्वतंत्र वित्तीय संस्थान है?
    1. एफएसडीसी (FSDC)
    2. सिडबी (SIDBI)
    3. एमएसएस (MSS)
    4. एनबीएफसी (NBFC)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सिडबी (SIDBI)

  13. प्र.13General Awareness
    भारत के निम्नलिखित प्रसिद्ध चर्चों में से कौन सा अपने स्थान के साथ सुमेलित नहीं है?
    1. सांता क्रूज़ बेसिलिका - कोच्चि
    2. बेसिलिका ऑफ़ बॉम जीसस - गोवा
    3. सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च - पांडिचेरी
    4. सेंट पॉल कैथेड्रल – कोलकाता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च - पांडिचेरी

  14. प्र.14Mathematics
    द्विघात समीकरण x² − 5x + 7 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या होगी?
    1. अवास्तविक
    2. वास्तविक, अपरिमेय, असमान
    3. वास्तविक, परिमेय, असमान
    4. वास्तविक, परिमेय, समान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवास्तविक

  15. प्र.15Mathematics
    यदि d² + 1/d² = 18, जहां d > 1/d है, तो d³ − 1/d³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 91
    2. 64
    3. 76
    4. 81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 76

  16. प्र.16Reasoning
    A, B, C, D और E नामक पांच मित्र एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर नहीं बैठा है। C किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर और दूसरे सिरे से चौथे स्थान पर बैठा है। B और D पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है?
    1. D
    2. A
    3. E
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — E

  17. प्र.17Reasoning
    जब नदी का पानी, चैनल के बाहर नदी के तटों का अपरदन करता है, तो नदी में बनने वाले मोड़ को क्या कहा जाता है?
    1. गुंफित चैनल (braided channels)
    2. विसर्प (meanders)
    3. वितरिकाएं
    4. सहायक नदियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विसर्प (meanders)

  18. प्र.18Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  19. प्र.19Mathematics
    निम्नांकित बार ग्राफ दिए गए वर्षों के दौरान दो राज्यों, A और B की जनसंख्या (लाख में) को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [Total population- कुल जनसंख्या, years- वर्ष, state A- राज्य A, state B- राज्य B] दिए गए सभी वर्षों के लिए राज्य B की औसत जनसंख्या लगभग कितनी है?
    1. 65 लाख
    2. 62 लाख
    3. 70 लाख
    4. 58 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 58 लाख

  20. प्र.20General Awareness
    रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1897 में ______ द्वारा की गई थी।
    1. राजा राममोहन राय
    2. स्वामी विवेकानंद
    3. रामकृष्ण परमहंस
    4. दयानंद सरस्वती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वामी विवेकानंद

  21. प्र.21Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सी रेखाएं किसी गोलीय दर्पण पर अभिलंब के रूप में कार्य करती है? (i) ध्रुव और वक्रता केंद्र को मिलाने वाली रेखा (ii) वक्रता केंद्र और आपतन बिंदु को मिलाने वाली रेखा (iii) फोकस और आपतन बिंदु को मिलाने वाली रेखा
    1. (i) और (ii) दोनों
    2. (ii) और (iii) दोनों
    3. (i) और (iii) दोनों
    4. (i), (ii) और (iii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (i) और (ii) दोनों

  22. प्र.22General Awareness
    कार्बन, ______ के कारण स्थाई यौगिक बनाने में सक्षम होता है।
    1. अपने छोटे परमाणु आकार
    2. अपने अपररूपों
    3. p-कक्षक की उपस्थिति
    4. अपनी सहसंयोजक बंध बनाने की क्षमता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अपने छोटे परमाणु आकार

  23. प्र.23Mathematics
    दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 2 6 7 4 9 3 6 5 1 9 5 2 4 5 9 4 2 3 7 1 ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक अभाज्य संख्या है?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  24. प्र.24Mathematics
    उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 64 : 81 :: 121 : 144 :: 169 :?
    1. 200
    2. 216
    3. 225
    4. 196
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 196

  25. प्र.25Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  26. प्र.26Mathematics
    एक क्षैतिज सीधे तार में धारा पश्चिम से पूर्व की ओर प्रवाहित होती है। पूर्वी सिरे से देखे जाने पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा क्या होगी?
    1. तार के लंबवत तल में वामावर्त
    2. तार के लंबवत तल में दक्षिणावर्त
    3. तार के तल में दक्षिणावर्त
    4. तार के तल में वामावर्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तार के लंबवत तल में वामावर्त

  27. प्र.27Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ X T _ _ H Y _ M B _ Z _ M
    1. TMHBHT
    2. BMHHTT
    3. HMBTHT
    4. MHBHTT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HMBTHT

  28. प्र.28General Awareness
    एक मैग्नीशियम रिबन वायु (ऑक्सीजन) में एक चमकदार लौ के साथ जलता है, और एक सफेद पदार्थ 'X' में परिवर्तित हो जाता है। X क्या है?
    1. Mg(OH)₂
    2. MgO
    3. Mg
    4. MgCO₃
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — MgO

  29. प्र.29Mathematics
    10 cm व्यास वाले एक बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 330 वर्ग सेंटीमीटर है। बेलन की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 5.5 cm
    2. 6.5 cm
    3. 10.5 cm
    4. 2.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5.5 cm

  30. प्र.30Mathematics
    निम्नलिखित में से किसकी परमाणु त्रिज्या सबसे बड़ी है?
    1. ऑक्सीजन
    2. क्लोरीन
    3. फ्लोरीन
    4. आयोडीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आयोडीन

  31. प्र.31Reasoning
    एक कक्षा के सभी 72 विद्यार्थी उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। शलभ पंक्ति के बाएं सिरे पर खड़ा है। शलभ और किमाया के बीच में केवल 8 विद्यार्थी खड़े हैं। विराली पंक्ति के दाएं सिरे से 26वें स्थान पर खड़ी है। विराली और किमाया के बीच में कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
    1. 38
    2. 37
    3. 35
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36

  32. प्र.32Mathematics
    निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं विभिन्न रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या को निरूपित करती हैं। [figure] कितने लोग एलर्जी (allergy) और चिकनपॉक्स (chicken pox) दोनों से पीड़ित हैं, लेकिन जुकाम (common cold) से पीड़ित नहीं हैं?
    1. 17
    2. 45
    3. 32
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  34. प्र.34Mathematics
    एक निश्चित बिल पर, 32% की एकल छूट देने के बाद के विक्रय मूल्य, और 20% प्रत्येक की दो क्रमिक छूट देने के बाद विक्रय मूल्य का अंतर ₹25 है। बिल की वास्तविक राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹200
    2. ₹625
    3. ₹576
    4. ₹425
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹625

  35. प्र.35Mathematics
    किसी समूह में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यदि उनमें से 40% पुरुष हैं, 35% महिलाएं हैं, और शेष बच्चे हैं, और उनके औसत वजन क्रमशः 70 kg, 60 kg और 30 kg हैं। उस समूह का औसत वजन कितना है?
    1. 56.5 kg
    2. 56.5 gm
    3. 45.5 gm
    4. 45.5 kg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 56.5 kg

  36. प्र.36Mathematics
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर। संख्या/प्रतीक | 4 | % | 7 | 3 | # | • | 9 | @ | 6 ; कूट | X | N | B | J | H | L | Y | F | R ; शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहला और अंतिम घटक) के कूटों का आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को यथावत रखा जाना चाहिए (अर्थात पहले और अंतिम घटकों को कूटबद्ध नहीं किया जाएगा)। प्रश्न: 7 • % 3 @ 6
    1. BLNJFR
    2. 7YNJF6
    3. BLN3FR
    4. 7LNJF6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7LNJF6

  37. प्र.37Mathematics
    दिए गए परिपथ में 3 ओम प्रतिरोध में प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए: [figure]
    1. 7/5 A
    2. 5/7 A
    3. 5/3 A
    4. 3/5 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5/7 A

  38. प्र.38Mathematics
    यदि 40 : 35 :: 35 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 49/8
    2. 49/14
    3. 49/16
    4. 245/8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 245/8

  39. प्र.39General Awareness
    बाँध पुनर्वास और सुधार परियोजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
    1. 2012
    2. 2009
    3. 2021
    4. 2002
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2012

  40. प्र.40General Awareness
    भारत में पहली बार मारुति 800 कार लॉन्च करने के लिए भारत सरकार और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के बीच इनमें से किस वर्ष में एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए गए थे?
    1. 1978
    2. 1998
    3. 1986
    4. 1982
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1982

  41. प्र.41Mathematics
    एक दुकानदार किसी वस्तु को 25% लाभ पर बेचता है, और बेईमानी से उस बाट का उपयोग करता है, जो वास्तविक बाट से 30% कम है। उसका कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 23%
    2. 78.57%
    3. 65.75%
    4. 42%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 78.57%

  42. प्र.42Mathematics
    दो संख्याओं का योग 32 है, और उनमें से एक संख्या दूसरी संख्या से 18 अधिक है। दोनों में से बड़ी संख्या को ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 28
    3. 24
    4. 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25

  43. प्र.43Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  44. प्र.44Mathematics
    सरल कीजिए: (8² × 3³) / (√64 × √81)
    1. 24
    2. 27
    3. 64
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  45. प्र.45General Awareness
    उमेश दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर वह 90° दक्षिणावर्त मुड़ता है। उसके बाद, वह 135° दक्षिणावर्त मुड़ता है। अंततः वह 90° वामावर्त मुड़ता है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?
    1. पश्चिम
    2. उत्तर-पूर्व
    3. उत्तर
    4. उत्तर-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर

  46. प्र.46Reasoning
    छह मित्र - K, L, M, N, O और P, एक वृत्ताकार मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। O, N के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। P, K के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। M, L के दाईं ओर ठीक बगल में है। N और L एक दूसरे के ठीक बगल में हैं। P के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. O
    2. K
    3. N
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — N

  47. प्र.47Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: आवर्त में बाएं से दाएं की ओर बढ़ने पर, धात्विक गुण घटता जाता है। कथन II: जैसे-जैसे आवर्त में संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों पर कार्य करने वाला प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति कम होती जाएगी।
    1. दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
    2. केवल कथन II सही है।
    3. केवल कथन I सही है।
    4. कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।

  48. प्र.48Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: मेन ग्रिड के फेल होने के कारण शहर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। धारणा: I. मेन ग्रिड, शहर के विभिन्न हिस्सों में विद्युत संचरण के लिए उत्तरदायी है। II. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दौरान, अधिकांश लोगों के घरों में विद्युत आपूर्ति के प्रबंध के लिए बैकअप पावर इंस्टॉलेशन होते हैं।
    1. केवल धारणा II निहित है
    2. केवल धारणा I निहित है
    3. धारणा I और II, दोनों निहित हैं
    4. न तो धारणा I और न ही II निहित है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल धारणा I निहित है

  49. प्र.49General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सह-अभाज्य नहीं है?
    1. (11, 13)
    2. (17, 34)
    3. (17, 23)
    4. (15, 17)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (17, 34)

  50. प्र.50General Awareness
    भारत के 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्तूबर 2022 के बीच गुजरात के ______ शहरों में किया जाएगा।
    1. चार
    2. आठ
    3. पांच
    4. छह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — छह

  51. प्र.51General Awareness
    निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: पदार्थ | pH ; i. नींबू का रस | a. 14 ; ii. जठर रस | b. 1.2 ; iii. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया | c. 2.2 ; iv. सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन | d. 10
    1. i-c, ii-b, iii-a, iv-d
    2. i-d, ii-b, iii-c, iv-a
    3. i-a, ii-b, iii-c, iv-d
    4. i-c, ii-b, iii-d, iv-a
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — i-c, ii-b, iii-d, iv-a

  52. प्र.52General Awareness
    कुछ पौधे अपनी जड़ों से नए पौधे भी पैदा कर सकते हैं। ______ ऐसे ही पौधे का एक उदाहरण है।
    1. शकरकंद
    2. पत्थरचट्टा (Bryophyllum)
    3. अदरक
    4. नागफनी (Cactus)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शकरकंद

  53. प्र.53Mathematics
    राजू और रमन एक कार्य को क्रमशः 12 दिन और 16 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि वे राजू से आरंभ करके वैकल्पिक (एक-एक दिन छोड़कर) दिनों में कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
    1. 14 1/3 दिन
    2. 14 2/3 दिन
    3. 13 1/3 दिन
    4. 13 2/3 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13 2/3 दिन

  54. प्र.54Mathematics
    एक कार 5 घंटे में 275 km की दूरी तय कर सकती है। यदि इसकी चाल 5 km/h कम कर दी जाए, तो कार 250 km की दूरी तय करने में कितना समय लेगी?
    1. 4 घंटे 30 मिनट
    2. 5 घंटे 30 मिनट
    3. 5 घंटे
    4. 6 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 घंटे

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  56. प्र.56Mathematics
    यदि किसी समबहुभुज का प्रत्येक अंतः कोण 160° है, तो उस समबहुभुज में भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 18
    3. 17
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18

  57. प्र.57Mathematics
    एक समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाएं और उसकी ऊंचाई 4 के सार्व अंतर के साथ समांतर श्रेणी में हैं। यदि ऊंचाई, उस श्रेणी का सबसे बड़ा पद है, और समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 160 वर्ग इकाई है, तो सबसे बड़ी समांतर भुजा की लंबाई और सबसे छोटी समांतर भुजा की लंबाई का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 5 : 1
    2. 2 : 3
    3. 3 : 2
    4. 1 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 : 2

  58. प्र.58Mathematics
    सूर्य का उन्नयन कोण 60° से बदलकर 30° होने पर, भूतल पर स्थित किसी मीनार की छाया की लंबाई में 40√3 मीटर की वृद्धि हो जाती है। मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 50 m
    2. 60 m
    3. 40 m
    4. 70 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 m

  59. प्र.59General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पौधों में संग्रहीत कार्बोहाइड्रेट है?
    1. ग्लाइकोजन (Glycogen)
    2. स्टार्च (Starch)
    3. ग्लूकोज (Glucose)
    4. सुक्रोज (Sucrose)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्टार्च (Starch)

  60. प्र.60Reasoning
    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243E पंचायत की किस विशेषता से संबंधित है?
    1. पंचायतों की संरचना
    2. सीट का आरक्षण
    3. पंचायतों का गठन
    4. पंचायत की अवधि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पंचायत की अवधि

  61. प्र.61General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम विकास (PM-VIKAS), अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय क्षेत्र (CS) योजना है, जिसे ______ तक की अवधि के लिए 15वें वित्त आयोग के चक्र के साथ संरेखित किया गया है।
    1. 2022-23
    2. 2021-23
    3. 2025-26
    4. 2024-27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2025-26

  62. प्र.62General Awareness
    भारत का पहला गणतंत्र दिवस इनमें से किस वर्ष में मनाया गया था?
    1. 1947
    2. 1949
    3. 1950
    4. 1948
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1950

  63. प्र.63Reasoning
    इमिग्रेशन काउंटर पर, उत्तर की ओर मुख करके खड़े हुए यात्रियों की एक पंक्ति में, पंकज बाएं सिरे से 9वें, और पूजा दाएं सिरे से 17वें स्थान पर है। यदि पंकज और पूजा के स्थान आपस में बदल दिए जाते हैं, तो पंकज का नया स्थान बाएं सिरे से 15वां हो जाता है। पूजा और पंकज के बीच यात्रियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 5
    2. 3
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  64. प्र.64Mathematics
    सरल कीजिए: 6(x³ – 2x² + 3x) – (x³ + 2x – 3)
    1. 5x³ – 12x² + 16x + 3
    2. 5x³ – 12x² + 16x – 3
    3. 5x³ + 12x² + 16x – 3
    4. 5x³ + 12x² + 16x + 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5x³ – 12x² + 16x + 3

  65. प्र.65Mathematics
    भारत, दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है, जो पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल के ______ भाग में फैला है।
    1. 2.3%
    2. 4.3%
    3. 6.5%
    4. 5.7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2.3%

  66. प्र.66Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  67. प्र.67Mathematics
    325 × 5 + 31 × 21 – 22 × (63 – 52) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2014
    2. 2034
    3. 2044
    4. 2024
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2034

  68. प्र.68Mathematics
    मोहित का वेतन ₹15,000 प्रति माह है। वह घर के किराए पर ₹5,000, बिलों पर ₹2,000 खर्च करता है, और शेष राशि उसकी मासिक बचत है। यदि वह अपने जन्मदिन वाले महीने में अपनी पूरी मासिक बचत जन्मदिन समारोह में खर्च कर देता है, तो एक वर्ष में उसके द्वारा की गई बचत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹88,000
    2. ₹8,000
    3. ₹17,000
    4. ₹96,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹88,000

  69. प्र.69Reasoning
    एक गोलीय दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन –0.5 है। दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब कैसा होगा?
    1. वास्तविक, उल्टा और छोटा
    2. वास्तविक, उल्टा और बड़ा
    3. आभासी, सीधा और बड़ा
    4. आभासी, सीधा और छोटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वास्तविक, उल्टा और छोटा

  70. प्र.70Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। G और B के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। B को सबसे नीचे रखा गया है। C को D के ऊपर के किसी स्थान पर रखा गया है। F को D के ठीक ऊपर रखा गया है। A को नीचे से पांचवें स्थान पर रखा गया है। E को सबसे ऊपर रखा गया है। D और A के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  71. प्र.71General Awareness
    बंधन बैंक की स्थापना कब हुई थी?
    1. 2017
    2. 2011
    3. 2013
    4. 2015
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2015

  72. प्र.72General Awareness
    दक्षिण एशिया के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फरवरी 2022 में पहली जैव सुरक्षा स्तर-3 (BSL-3) कंटेनमेंट मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन कहां किया गया था?
    1. मुंबई
    2. नासिक
    3. पुणे
    4. नागपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नासिक

  73. प्र.73Mathematics
    6 cm त्रिज्या वाले एक ठोस गोले से प्रत्येक 0.3 cm त्रिज्या वाले कितने गोलाकार ठोस कंचे बनाए जा सकते हैं?
    1. 7500
    2. 9000
    3. 8000
    4. 8500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8000

  74. प्र.74Mathematics
    12 1/2 % वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेशित एक राशि पर 2 वर्ष बाद प्राप्त मिश्रधन ₹8,250 है। प्राप्त साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,650
    2. ₹1,820
    3. ₹1,700
    4. ₹1,910
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,650

  75. प्र.75Mathematics
    माध्यिका वर्ग (median class) ज्ञात कीजिए। CI | 0–50 | 50–100 | 100–150 | 150–200 ; F | 12 | 15 | 13 | 10
    1. 0-50
    2. 150-200
    3. 100-150
    4. 50-100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50-100

  76. प्र.76Reasoning
    'EXPLAIN' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं सिरे से तीसरे स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
    1. Q
    2. Y
    3. M
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M

  77. प्र.77General Awareness
    भारतीय संविधान में ______ भाग और ______ अनुसूचियां हैं।
    1. 22;10
    2. 25;12
    3. 12;25
    4. 10;22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25;12

  78. प्र.78General Awareness
    यदि 1 जनवरी 2011 को शनिवार था, तो 31 दिसंबर 2011 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
    1. रविवार
    2. शुक्रवार
    3. शनिवार
    4. सोमवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शनिवार

  79. प्र.79Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  80. प्र.80Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी जोकर सर्कस हैं। 2. सभी सर्कस घुड़सवार हैं। 3. कुछ जोकर तमाशे हैं। निष्कर्ष: I. कुछ घुड़सवार तमाशे हैं। II. कुछ सर्कस जोकर हैं।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों ही पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष I और II दोनों ही पालन करते हैं।

  81. प्र.81Mathematics
    एक अपसारी लेंस की फोकस दूरी 50 cm है, तो लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए।
    1. 2 D
    2. 5 D
    3. −2 D
    4. −5 D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −2 D

  82. प्र.82General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी रासायनिक अभिक्रिया क्लोर-एल्कली (chlor-alkali) प्रक्रिया को निरूपित करती है?
    1. NaCl + H₂O + CO₂ + NH₃→ NH₄Cl + NaHCO₃
    2. Ca(OH)₂ + Cl₂→ CaOCl₂ + H₂O
    3. NaHCO₃ + H⁺→ CO₂ + H₂O + अम्ल का सोडियम लवण
    4. Cl (aq) + 2 H₂O (l) → 2 NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂ (g)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Cl (aq) + 2 H₂O (l) → 2 NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂ (g)

  83. प्र.83General Awareness
    श्वसन की दर प्रकाश-संश्लेषण की दर से अधिक होने से पौधे पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. अधिक ऊर्जा उत्पन्न होने के कारण पौधों के विकास में वृद्धि होगी।
    2. भोजन की तुलना में अधिक भोजन का ऑक्सीकरण होगा, जिससे पोषण के अभाव में पौधा सूख जाएगा।
    3. पौधे बहुत अधिक मात्रा में भोजन का संग्रहण करेंगे।
    4. पौधों का विकास धीमा हो जाएगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भोजन की तुलना में अधिक भोजन का ऑक्सीकरण होगा, जिससे पोषण के अभाव में पौधा सूख जाएगा।

  84. प्र.84Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: J ≤ H ≤ G = R > Z = E > D
    1. J ≤ G
    2. H > R
    3. D > R
    4. Z < D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — J ≤ G

  85. प्र.85Mathematics
    यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। 543 769 552 342 245 (उदाहरण के लिए - 697 में पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) यदि उपरोक्त में से प्रत्येक संख्या में, प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 1 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितनी संख्याओं का पहला अंक, उसी संख्या के तीसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. पांच
    2. दो
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  86. प्र.86General Awareness
    108 और 144 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 12
    3. 16
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36

  87. प्र.87Reasoning
    यौगिक C₂H₆ और C₃H₈ में ______ इकाई का अंतर हैं, और ______ श्रेणी से संबंधित हैं।
    1. CH₃, समजातीय
    2. CH₂, विजातीय
    3. CH₂, समजातीय
    4. CH₃, विजातीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CH₂, समजातीय

  88. प्र.88General Awareness
    ______ के बीच होने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय टीमों को प्रशिक्षित करने तथा मैदान में उतारने हेतु, राष्ट्रीय खेल संघों (NSFs) को सहायता प्रदान करने हेतु योजना को विस्तारित किया गया है।
    1. 2022 और 2026
    2. 2022 और 2025
    3. 2021 और 2025
    4. 2022 और 2024
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2022 और 2026

  89. प्र.89General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी ऊष्मीय ऊर्जा की इकाई नहीं है?
    1. किलोवाट
    2. कैलोरी
    3. वाट सेकंड
    4. जूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किलोवाट

  90. प्र.90General Awareness
    त्रिपुरा राजभाषा अधिनियम, 1964 के अनुसार त्रिपुरा राज्य के सभी या किसी भी आधिकारिक प्रयोजन हेतु किन भाषाओं का उपयोग किया जाना चाहिए?
    1. तेलुगू और लेपचा
    2. कोंकणी और अंग्रेजी
    3. हिंदी और बंगाली
    4. बंगाली और कोकबोरोक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बंगाली और कोकबोरोक

  91. प्र.91General Awareness
    कौन सा राज्य AVGC (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एंड कॉमिक्स) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का आरम्भ करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?
    1. कर्नाटक
    2. केरल
    3. हरियाणा
    4. झारखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कर्नाटक

  92. प्र.92Mathematics
    सरल कीजिए: (1/3)^-3 + (1/5)^-4 + (1/15)^-2.
    1. 856
    2. 877
    3. 777
    4. 756
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 877

  93. प्र.93Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  94. प्र.94Mathematics
    निम्नांकित बार ग्राफ दिए गए वर्षों के दौरान एक डेयरी उत्पाद कंपनी की तीन शाखाओं - X, Y और Z द्वारा किए गए दुग्ध उत्पादों के उत्पादन (हजार टन में) के आंकड़ों को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [quantity in thousand tonnes - मात्रा हजार टन में, years- वर्ष] दिए गए 4 वर्षों के लिए डेयरी उत्पाद कंपनी की किन शाखाओं का औसत उत्पादन न्यूनतम था?
    1. शाखा X
    2. शाखाओं Y और Z
    3. शाखा Y
    4. शाखा Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शाखा Y

  95. प्र.95Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  96. प्र.96Mathematics
    एक पिता और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का योग 80 वर्ष है। आठ वर्ष पहले, पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की सात गुनी थी। अब से आठ वर्ष बाद, पुत्री की आयु कितनी होगी?
    1. 24 वर्ष
    2. 20 वर्ष
    3. 18 वर्ष
    4. 22 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 वर्ष

  97. प्र.97Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  98. प्र.98General Awareness
    ______ वसा के पायसीकरण में सहायक होता है।
    1. HCl
    2. विटामिन-K ट्रिप्सिन
    3. पेप्सिन
    4. पित्त लवण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पित्त लवण

  99. प्र.99Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: Y < O ≤ G ≤ K = U > L > P
    1. O = P
    2. Y > L
    3. K > P
    4. G = Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — K > P

  100. प्र.100Reasoning
    भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को सूचना आदि प्रस्तुत करने के संबंध में प्रधानमंत्री के कर्तव्यों से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 62
    2. अनुच्छेद 73
    3. अनुच्छेद 69
    4. अनुच्छेद 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 78

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224314154637184921021121221331411531631721821942022112212332442512612732822913043143213323423513643723843914044124214314414534634744824925045145215345435515625735825926046136236316416516616726816917017147227337417547637727837918048138248328418548648738818919049119229319439549619739849931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 18 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner