1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 18 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 18 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

18 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 9 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
18 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष । और ॥ दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ हिमस्खलन, वर्षण हैं। 2. कुछ प्रलय, हिमस्खलन हैं। 3. सभी हिमस्खलन, तूफान हैं। निष्कर्ष: I. कुछ तूफान, प्रलय हैं। II. कोई वर्षण, तूफान नहीं है।
    1. निष्कर्ष । और ॥ दोनों ही पालन करते हैं।
    2. न तो निष्कर्ष । और न ही निष्कर्ष ॥ पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष ॥ पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष । पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष । पालन करता है।

  2. प्र.2General Awareness
    जून 2022 तक, इनमें से किस राज्य में पंचायती राज संस्थान मौजूद नहीं थे?
    1. नागालैंड
    2. त्रिपुरा
    3. मणिपुर
    4. अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नागालैंड

  3. प्र.3General Awareness
    भारतीय राजभाषा अधिनियम इनमें से किस वर्ष पारित किया गया था?
    1. 1953
    2. 1973
    3. 1963
    4. 1936
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1963

  4. प्र.4Reasoning
    22 अक्टूबर 2021 से, 'जियो पारसी' योजना के तहत, 60 वर्ष की आयु के बाद बुजुर्गों को प्रति व्यक्ति प्रति माह प्रदान की जाने वाली सहायता राशि कितनी है?
    1. ₹20,000
    2. ₹15,000
    3. ₹10,000
    4. ₹25,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹10,000

  5. प्र.5Mathematics
    दो तार A और B एक ही पदार्थ से निर्मित हैं, और उनकी लंबाइयां समान हैं, किंतु अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न हैं। यदि तार A का प्रतिरोध, तार B के प्रतिरोध के 9 गुने के बराबर है, तो तार A की त्रिज्या और तार B की त्रिज्या का अनुपात क्या होगा?
    1. 1 : 3
    2. 9 : 1
    3. 1 : 9
    4. 3 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 : 3

  6. प्र.6General Awareness
    मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र नीचे दिया गया है। उस विकल्प का चयन कीजिए, जो इसके 'a' और 'b' द्वारा नामांकित भागों के कार्यों को निरूपित करता है।
    1. a - मूत्र का निर्माण, b - मूत्र का शरीर से बाहर निष्कासन
    2. a - मूत्र का संग्रहण, b - मूत्र का निर्माण
    3. a - मूत्र का निर्माण, b - मूत्र को संग्रहण के लिए ले जाना
    4. a - मूत्र का निर्माण, b - मूत्र का संग्रहण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — a - मूत्र का निर्माण, b - मूत्र को संग्रहण के लिए ले जाना

  7. प्र.7General Awareness
    निम्न में से कौन सा सर्वाधिक विद्युत धनात्मक तत्व है?
    1. Mg
    2. Cs
    3. Na
    4. Ca
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Cs

  8. प्र.8Mathematics
    P और Q की आयु का योग, Q और R की आयु के योग से 15 वर्ष अधिक है। R की आयु, P से कितने वर्ष कम है?
    1. 19
    2. 15
    3. 13
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  9. प्र.9Mathematics
    यदि x² + 2x + 9 = (x − 2)(x − 3) है, तो परिणामी समीकरण ______ है।
    1. एक द्विघात समीकरण नहीं
    2. एक घन समीकरण
    3. एक घन बहुपद
    4. एक द्विघात समीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक द्विघात समीकरण नहीं

  10. प्र.10Mathematics
    यदि sec 4A = cosec (3A − 50°) है, जहां 4A और 3A न्यून कोण हैं, तो A + 75 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 95°
    2. 67°
    3. 78°
    4. 105°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 95°

  11. प्र.11General Awareness
    15 जून 2022 तक, लेखा नियंत्रक (CGA) कौन था?
    1. सोमा रॉय
    2. सोनाली सिंह
    3. गिरराज प्रसाद गुप्ता
    4. दीपक दास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोनाली सिंह

  12. प्र.12General Awareness
    एशियाई शेरों की आबादी बड़े पैमाने पर ______ के संरक्षित उद्यान क्षेत्र में निवास करती है।
    1. गिर राष्ट्रीय उद्यान
    2. बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान
    3. भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
    4. अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गिर राष्ट्रीय उद्यान

  13. प्र.13General Awareness
    Which of the following reactions represents symbolic combination reaction?
    1. XY → X + Y
    2. AB + CD → AC + BD
    3. PQ + R → PR + Q
    4. A + B → C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A + B → C

  14. प्र.14General Awareness
    ______ is represented by the root apex's constantly dividing cells.
    1. Germination
    2. Maturation
    3. Increase hormonal level
    4. Meristematic growth
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Meristematic growth

  15. प्र.15General Awareness
    विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 2021 के प्राप्तकर्ता वैज्ञानिकों के सही समूह का चयन करें।
    1. डॉ. वत्सला थिरुमलाई, डॉ. अभिजीत मुखर्जी और डॉ. सुबी जैकब जॉर्ज
    2. डॉ. अमित सिंह, डॉ. कनिष्क विश्वास और डॉ. अनीश घोष
    3. डॉ. बुशरा अतीक, डॉ. रितेश अग्रवाल और डॉ. सुरजीत धारा
    4. डॉ. सुबिमल घोष, डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. धीरज कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. अमित सिंह, डॉ. कनिष्क विश्वास और डॉ. अनीश घोष

  16. प्र.16Mathematics
    कई प्रतिरोधों को समानांतर क्रम में संयोजित करने को इनमें से किसके समतुल्य माना जा सकता है?
    1. चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में वृद्धि करना
    2. चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में कमी करना
    3. चालक की लंबाई में वृद्धि करना
    4. चालक के प्रतिरोध में वृद्धि करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में वृद्धि करना

  17. प्र.17Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी खिलौने, प्लास्टिक हैं। सभी प्लास्टिक, डिस्पोजेबल हैं। कुछ खिलौने, फाइबर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फाइबर, प्लास्टिक हैं। (II) कुछ डिस्पोजेबल, फाइबर हैं। (III) कोई भी फाइबर, डिस्पोजेबल नहीं हैं।
    1. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।

  18. प्र.18Reasoning
    कौन सा अनुच्छेद जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 31
    2. अनुच्छेद 12
    3. अनुच्छेद 22
    4. अनुच्छेद 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 21

  19. प्र.19Mathematics
    यदि एक समबहुभुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप 135° है, तो उस बहुभुज में भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 12
    3. 8
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  20. प्र.20Mathematics
    औपनिवेशिक भारत की भारतीय आबादी का लगभग 85% भाग, अर्थव्यवस्था के इनमें से किस क्षेत्र पर निर्भर था?
    1. हस्तशिल्प उद्योग
    2. परिवहन (Transport)
    3. कृषि
    4. आतिथ्य एवं अचल संपत्ति (Hospitality and real estate)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कृषि

  21. प्र.21Reasoning
    कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। F और U के बीच में केवल 7 व्यक्ति बैठे हैं। F पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। H और U के बीच में केवल 9 व्यक्ति बैठे हैं। E और H के बीच में केवल 12 व्यक्ति बैठे हैं। E दाएं सिरे पर बैठा है। H बाएं सिरे से 19वें स्थान पर बैठा है। H दाएं सिरे से 14वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 33
    2. 34
    3. 31
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32

  22. प्र.22General Awareness
    The formation of water from hydrogen and oxygen is an example of ______.
    1. combination reaction
    2. oxidation and reduction
    3. displacement reaction
    4. decomposition reaction
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — combination reaction

  23. प्र.23General Awareness
    इनमें से किस राष्ट्र ने अतिथि राष्ट्र के रूप में हैदराबाद साहित्य महोत्सव 2022 में भाग लिया?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. चीन
    3. कनाडा
    4. यूनाइटेड किंगडम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यूनाइटेड किंगडम

  24. प्र.24General Awareness
    6/x − 2/(x−1) − 1/(x−2) = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 4/5 और 3/2
    2. 4/3 और 3
    3. 4/5 और 3
    4. 4/3 और 3/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4/3 और 3

  25. प्र.25Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  26. प्र.26Mathematics
    दो पाइप X और Y एक टंकी को क्रमशः 21 घंटे और 24 घंटे में भर सकते हैं। दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है और यह पाया गया कि टंकी के तल में एक रिसाव के कारण टंकी को भरने में 48 मिनट अधिक समय लगता है। टंकी के पूरी तरह से भरी होने पर, यदि सभी पाइपों को बंद कर दिया जाए, तो केवल रिसाव के द्वारा टंकी कितने समय में पूरी तरह से खाली हो जाएगी?
    1. 168 घंटे
    2. 144 घंटे
    3. 130 घंटे
    4. 120 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 168 घंटे

  27. प्र.27Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: B ≥ M > G, S < G ≥ Y = L निष्कर्ष: 1. B > Y 2. M = L
    1. केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
    3. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
    4. न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।

  28. प्र.28Mathematics
    निम्नांकित चार्ट एक कंपनी द्वारा इसकी A, B, C, D, E और F नामक छह शाखाओं द्वारा बेची गई कारों की संख्या को दर्शाता है। चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] Number of cars sold - बिक्री हुई कारों की संख्या कितनी शाखाओं में हुई कारों की बिक्री, सभी छह शाखाओं की औसत बिक्री से अधिक थी?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  29. प्र.29Mathematics
    छह फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, समान धारा प्रवाह वाले एकल वृत्ताकार पाश (loop) के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के ______ के बराबर होगा।
    1. 4 गुने
    2. 8 गुने
    3. 6 गुने
    4. 2 गुने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 गुने

  30. प्र.30Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  31. प्र.31General Awareness
    बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने रजत पदक जीता?
    1. साइना नेहवाल
    2. लक्ष्य सेन
    3. पीवी सिंधु
    4. किदांबी श्रीकांत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लक्ष्य सेन

  32. प्र.32Mathematics
    लैंगिक जनन करने वाले एक जीव में गुणसूत्रों की संख्या 2n = 18 है। इसमें अलैंगिक गुणसूत्रों (autosomes) की संख्या कितनी होगी?
    1. 17
    2. 15
    3. 16
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  33. प्र.33Mathematics
    घंटे वाली सुई द्वारा 23 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?
    1. 12.5°
    2. 13°
    3. 11.5°
    4. 12°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11.5°

  34. प्र.34Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  35. प्र.35General Awareness
    बंगाल में सामाजिक-धार्मिक सुधारों के प्रणेता राजा राममोहन राय द्वारा इनमें से किसकी स्थापना की गई थी?
    1. आत्मीय सभा
    2. धर्म सभा
    3. प्रार्थना समाज
    4. आर्य समाज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आत्मीय सभा

  36. प्र.36Mathematics
    मार्च 2022 तक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
    1. राजीव कुमार
    2. सुशील चंद्रा
    3. केके मेनन
    4. अनूप चंद्र पांडेय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सुशील चंद्रा

  37. प्र.37Reasoning
    अजैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिकों से संबंधित निम्नलिखित में से तीन कथन जंतु, पादप और हमारे आसपास के वातावरण पर उनके प्रभाव को दर्शाते हैं। असंगत कथन का चयन कीजिए।
    1. यह मृदा की उर्वरा शक्ति को कम करते हैं
    2. जानवरों द्वारा खाए जाने पर घातक साबित हो सकते हैं
    3. ये नालियों को जाम कर देते हैं
    4. प्लास्टिक के थैले टिकाऊ होते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्लास्टिक के थैले टिकाऊ होते हैं

  38. प्र.38General Awareness
    कुसुम, शीशम, खैर, अर्जुन और शहतूत किस प्रकार की वनस्पति के प्रमुख वृक्ष हैं?
    1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    2. पर्वतीय वन
    3. मैंग्रोव वन
    4. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

  39. प्र.39General Awareness
    A metallic wire having resistivity ρ is cut into four equal parts. The resistivity of each part is:
    1. 4ρ
    2. ρ
    3. ρ/2
    4. ρ/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ρ

  40. प्र.40Mathematics
    0.474747... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
    1. 27/100
    2. 47/99
    3. 27/9
    4. 11/27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 47/99

  41. प्र.41Reasoning
    सात गिफ्ट बॉक्स, X, Y, Z, A, B, C और D, एक सीधी पंक्ति में एक-दूसरे के बगल में उत्तर की ओर मुख करके रखे गए हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। Y को B के दाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। X को D और A दोनों के ठीक बगल में रखा गया है। C को Z के बाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। B को X के दाईं ओर दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और C को एक-दूसरे के ठीक बगल में रखा गया है। पंक्ति के दाएं सिरे पर कौन सा गिफ्ट बॉक्स रखा गया है?
    1. B
    2. X
    3. Z
    4. Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Z

  42. प्र.42General Awareness
    यदि AB = x + 3, BC = 2x और AC = 4x - 5 है, तो 'x' के किस मान के लिए B, AC पर स्थित होगा?
    1. 5
    2. 8
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  43. प्र.43Mathematics
    एक विक्रेता ने 25 लैपटॉप 12% के लाभ पर और 15 लैपटॉप 20% के लाभ पर बेचे। यदि उसने सभी 40 लैपटॉप 18% के लाभ पर बेचे होते, तो उसका लाभ ₹30,000 बढ़ जाता। यदि सभी 40 लैपटॉपों के क्रय मूल्य बराबर हैं, तो प्रत्येक लैपटॉप का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹26,000
    2. ₹27,000
    3. ₹28,000
    4. ₹25,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹25,000

  44. प्र.44Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  45. प्र.45Mathematics
    वह छोटी से छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 1212 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
    1. 24
    2. 27
    3. 13
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13

  46. प्र.46General Awareness
    2021-22 में आयोजित, फुटबॉल टूर्नामेंट - संतोष ट्रॉफी के 75वें संस्करण की विजेता टीम का नाम बताइए।
    1. पश्चिम बंगाल
    2. मेघालय
    3. केरल
    4. कर्नाटक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केरल

  47. प्र.47General Awareness
    नीति (NITI) आयोग- राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक- 2021 के अनुसार, भारत का इनमें से कौन सा राज्य सबसे गरीब है?
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. झारखंड
    3. बिहार
    4. छत्तीसगढ़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बिहार

  48. प्र.48General Awareness
    ______ का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट है।
    1. बेकिंग सोडा
    2. प्लास्टर ऑफ पेरिस
    3. जिप्सम
    4. धावन सोडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जिप्सम

  49. प्र.49Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में 'LEFT' को 'VGFN' और 'DESK' को 'MTFF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'HELP' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. QMFJ
    2. RNFJ
    3. RMFJ
    4. SMFJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — RMFJ

  50. प्र.50Reasoning
    दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: चक्रवात सेपा के आज 3 p.m. बजे तक बालासोर तट पर टकराने की संभावना है। 11 a.m. बजे से, बालासोर में प्रक्षुब्ध समुद्र, भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बालासोर में 2 p.m. से 9 p.m. बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। निष्कर्ष: I. आज 3 p.m. बजे के बाद बालासोर में विद्युत कटौती हो सकती है। II. चक्रवात के गुजरने तक, मछुआरों के लिए आज समुद्र में जाना असुरक्षित होगा।
    1. निष्कर्ष । और ॥ दोनों पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष । पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष ॥ पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष । और न ही ॥ पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष । और ॥ दोनों पालन करते हैं।

  51. प्र.51Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  52. प्र.52General Awareness
    Oral contraceptive pills work by stopping ______.
    1. ovulation and implantation
    2. ovulation
    3. fertilisation and implantation
    4. ovulation and fertilisation
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ovulation and fertilisation

  53. प्र.53Reasoning
    P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। न तो Q और न ही S पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर बैठा है। R, S के ठीक बगल में बैठा है, जबकि P और T पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है?
    1. S
    2. Q
    3. T
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  54. प्र.54Mathematics
    एक आदमी कुल ₹15 में 15 एक-समान वस्तुएं खरीदता है। यदि वह उनमें से प्रत्येक को ₹1.23 में बेचता है, तो उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 23%
    2. 50%
    3. 32%
    4. 8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 23%

  55. प्र.55General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा शहर मुगल साम्राज्य द्वारा नियोजित पहला शहर था?
    1. दिल्ली
    2. फतेहपुर सीकरी
    3. इस्लामाबाद
    4. आगरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फतेहपुर सीकरी

  56. प्र.56Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  57. प्र.57Mathematics
    यदि a + b = 56 और (a - b)² = 496 है, तो a और b के गुणनफल का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 460
    2. 760
    3. 560
    4. 660
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 660

  58. प्र.58Mathematics
    एक आयताकार भूखंड के विकर्ण और एक भुजा के माप क्रमशः 65 m और 63 m हैं। उस आयताकार भूखंड का परिमाप ज्ञात कीजिए।
    1. 225 m
    2. 256 m
    3. 196 m
    4. 158 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 158 m

  59. प्र.59General Awareness
    लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन किसके बराबर होता है?
    1. v/u
    2. u/v
    3. −u/v
    4. −v/u
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — v/u

  60. प्र.60Reasoning
    विकास ने बस स्टॉप से बस पकड़ी। बस ने पश्चिम की ओर 50 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी और 70 m की दूरी तय की। फिर वह बाएं मुड़ी, और 15 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 35 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी, और 10 m की दूरी तय की। अंत में यह बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय करके स्कूल पहुंची। बस स्टॉप, स्कूल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 40 m, दक्षिण
    2. 40 m, पूर्व
    3. 30 m, दक्षिण
    4. 30 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30 m, दक्षिण

  61. प्र.61Reasoning
    Q एक बिंदु से चलना शुरू करता है, और दक्षिण की ओर 42 m चलता है, फिर वहां से वह दाएं मुड़ता है, और 2 m चलता है, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अब Q का मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. पश्चिम
    2. उत्तर
    3. दक्षिण
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम

  62. प्र.62General Awareness
    Which of the following events takes place during diastole in the human heart?
    1. Blood enters the lungs
    2. Blood enters the aorta
    3. Blood leaves the ventricle
    4. Blood enters the ventricle
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Blood enters the ventricle

  63. प्र.63Mathematics
    एक लड़का 6 km/h की चाल से दौड़ते हुए 38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड का समय लेगा?
    1. 91.2
    2. 61.2
    3. 71.2
    4. 50.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 91.2

  64. प्र.64Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: K = U = R > N > E > G < W
    1. K = N
    2. K < N
    3. G < R
    4. W < N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — G < R

  65. प्र.65Reasoning
    दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। K I O X J E T R U L E B A C K J M N उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं, जिनके ठीक बाद कम से कम दो व्यंजन आए हैं?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  66. प्र.66Mathematics
    उस त्रिभुज का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए, जिसके शीर्ष (0,2), (2,3) और (3,1) हैं।
    1. 3.5
    2. 5.5
    3. 2.5
    4. 4.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.5

  67. प्र.67Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  68. प्र.68Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  69. प्र.69Mathematics
    यदि 3x − 2y = 10 और xy = 11 है, तो 27x³ − 8y³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2569
    2. 3336
    3. 3170
    4. 2980
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2980

  70. प्र.70Mathematics
    A और B एक व्यवसाय में क्रमशः ₹42,000 और ₹56,000 निवेश करते हैं। वर्ष के अंत में, वे ₹87,220 का लाभ कमाते हैं। लाभ में B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹47,240
    2. ₹48,480
    3. ₹45,620
    4. ₹49,840
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹49,840

  71. प्र.71Mathematics
    दिए गए आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। 2, 2, 3, 5, 15, 15, 15, 20, 21, 23, 25, 15, 23, 25
    1. 23
    2. 21
    3. 25
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  72. प्र.72Reasoning
    एक गोलीय दर्पण एक सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। गोलीय दर्पण के बारे में सही कथनों की पहचान कीजिए। (A) दर्पण अवतल है। (B) दर्पण एक आभासी प्रतिबिंब निर्मित करता है। (C) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है।
    1. केवल A
    2. केवल B
    3. A और B दोनों
    4. B और C दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — B और C दोनों

  73. प्र.73General Awareness
    किसी तारे की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता प्रतीत होता है, इसका क्या कारण है?
    1. क्योंकि वायुमंडल गैसों के मिश्रण से बना होता है।
    2. क्योंकि वायुमंडल की भौतिक स्थितियां स्थिर रहती हैं।
    3. क्योंकि वायुमंडल की भौतिक स्थितियां बदलती रहती हैं।
    4. क्योंकि वायुमंडल तारों के प्रकाश का प्रकीर्णन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्योंकि वायुमंडल की भौतिक स्थितियां बदलती रहती हैं।

  74. प्र.74Reasoning
    निम्न में से किस समूह के सभी यौगिक समान समजातीय श्रेणी से संबंधित हैं?
    1. C4H8, C5H8, C6H10
    2. C3H8, C4H10, C5H12
    3. C2H6, C2H4, C2H2
    4. C6H10, C6H12, C6H14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C3H8, C4H10, C5H12

  75. प्र.75Mathematics
    दिए गए अक्षर, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। L @ S O J ^ B U # W R < E M @ N U # B H ! A & L E W % H & G A S A # L D ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक स्वर है?
    1. 4
    2. 3
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  76. प्र.76Mathematics
    निम्न में से कौन-सा संख्या युग्म सह-अभाज्य (co-prime) है?
    1. 7 और 14
    2. 12 और 18
    3. 34 और 35
    4. 17 और 170
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34 और 35

  77. प्र.77Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] Doctors - डॉक्टर Females - महिलाएं Tax-payers - करदाता ऐसी कितनी महिलाएं हैं, जो करदाता भी हैं, किंतु डॉक्टर नहीं हैं?
    1. 40
    2. 18
    3. 15
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15

  78. प्र.78Mathematics
    दो पूरक कोणों में से बड़े कोण का माप, छोटे कोण के माप के तीन गुने से 6° कम है। बड़े कोण का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 63°
    2. 57°
    3. 66°
    4. 54°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 66°

  79. प्र.79Mathematics
    यदि ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है, तो 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹10,000 की राशि कितने वर्ष में बढ़कर ₹13,310 हो जाएगी?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  80. प्र.80Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, TRIP को WULS और SOME को VRPH लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLAN को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. FODQ
    2. FODR
    3. FOEQ
    4. FPDQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FODQ

  81. प्र.81General Awareness
    देश का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
    1. अनूपपुर
    2. खंडवा
    3. बैतूल
    4. आगर मालवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — खंडवा

  82. प्र.82Mathematics
    यदि x के 24% के 10% का मान 240 के बराबर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1000
    2. 10000
    3. 100
    4. 100000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10000

  83. प्र.83General Awareness
    The first and second members, respectively, of the ketone homologous series are:
    1. propanone, butanone
    2. methanone, ethanone
    3. ethanone, propanone
    4. butanone, propanone
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — propanone, butanone

  84. प्र.84Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 51, 5) (5, 36, 7)
    1. (14, 120, 16)
    2. (13, 10, 7)
    3. (11, 51, 6)
    4. (19, 44, 3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (11, 51, 6)

  85. प्र.85Mathematics
    आय में एक इकाई वृद्धि के परिणाम स्वरूप प्रत्याशित खपत (ex-ante consumption) में वृद्धि की दर ______ कहलाती है।
    1. औसत उपभोग प्रवृत्ति
    2. सीमांत बचत प्रवृत्ति
    3. औसत बचत प्रवृत्ति
    4. सीमांत उपभोग प्रवृत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सीमांत उपभोग प्रवृत्ति

  86. प्र.86General Awareness
    मेंडलीफ के आवर्त नियम के अनुसार, इनमें से कौन सा सत्य है?
    1. तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्ती फलन होते हैं
    2. तत्वों के गुणधर्म उनके चुंबकीय गुणों के आवर्ती फलन होते हैं
    3. तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं
    4. तत्वों के गुणधर्म उनके रंग के आवर्ती फलन होते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्ती फलन होते हैं

  87. प्र.87Mathematics
    एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों ने एक परीक्षा में भाग लिया। 12 विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 80 है, और शेष विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 75 हैं। कक्षा के प्राप्तांकों का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 77
    2. 67
    3. 56
    4. 87
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 77

  88. प्र.88Reasoning
    शब्द 'CAPITAL' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  89. प्र.89Reasoning
    G, H, I, J, K और L एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 6 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 5 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 1 है। J एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G और K में से प्रत्येक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। I मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। H, L के ठीक ऊपर और I के ठीक नीचे की विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G सबसे ऊपर वाली मंजिल पर नहीं रहता है। सबसे नीचे वाली मंजिल पर कौन रहता है?
    1. K
    2. J
    3. G
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — J

  90. प्र.90General Awareness
    Which of the following is NOT a part of the 5 R's needed to be followed for sustainable development?
    1. Repurpose
    2. Regeneration
    3. Recycle
    4. Refuse
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Regeneration

  91. प्र.91General Awareness
    जनवरी 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश दुनिया में खीरे का शीर्ष निर्यातक बन गया है?
    1. चीन
    2. कनाडा
    3. भारत
    4. अमेरिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  92. प्र.92Reasoning
    निम्न में से कौन सा औषधीय पौधा रक्तचाप के उपचार के लिए सबसे अच्छी औषधि (उपाय) है?
    1. आलुकम् (Alukam)
    2. सर्पगंधा (Sarpagandha)
    3. नवमल्लिका (Navmallika)
    4. रजनीगंधा (Rajnigandha)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सर्पगंधा (Sarpagandha)

  93. प्र.93General Awareness
    L, K, J, H, G, F, D और S एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। L, K के ठीक एक मंजिल ऊपर, और G के ठीक एक मंजिल नीचे रहता है। केवल K, H और L के बीच में रहता है, जबकि H, J के ठीक एक मंजिल ऊपर रहता है। केवल D, S और J के बीच में रहता है। F, आठवीं मंजिल पर रहता है, जबकि S पहली मंजिल पर रहता है। K किस मंजिल पर रहता है?
    1. चौथी
    2. पांचवीं
    3. सातवीं
    4. तीसरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पांचवीं

  94. प्र.94Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सी वह बड़ी से बड़ी संख्या है, जिससे 72 और 119 को विभाजित करने पर क्रमशः 3 और 4 शेषफल प्राप्त होता है?
    1. 17
    2. 19
    3. 21
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 23

  95. प्र.95Mathematics
    निम्न तालिका दिए गए वर्षों के दौरान पांच अलग अलग राज्यों से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की एम.फिल. की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले छात्रों की संख्या के आंकड़े दर्शाती है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। वर्ष / राज्य | कश्मीर | बिहार | मध्यप्रदेश | पंजाब | दिल्ली 2017 | 300 | 440 | 250 | 350 | 280 2018 | 400 | 400 | 280 | 400 | 320 2019 | 450 | 350 | 240 | 260 | 260 2020 | 500 | 380 | 400 | 320 | 400 2021 | 430 | 420 | 540 | 280 | 350 2020 में बिहार से चयनित होने वाले छात्रों की संख्या, दिए गए सभी वर्षों में दिल्ली से चयनित छात्रों की कुल संख्या के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर है?
    1. 20.5%
    2. 23.6%
    3. 15.5%
    4. 15.0%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23.6%

  96. प्र.96Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  97. प्र.97Reasoning
    एक प्रकाशिक उपकरण Y की फोकस दूरी धनात्मक है। Y एक ______ है।
    1. या तो उत्तल लेंस या अवतल दर्पण
    2. या तो अवतल लेंस या उत्तल दर्पण
    3. या तो उत्तल लेंस या उत्तल दर्पण
    4. या तो अवतल लेंस या अवतल दर्पण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — या तो उत्तल लेंस या उत्तल दर्पण

  98. प्र.98Reasoning
    कॉस्टिक सोडा का उपयोग सामान्यतः ______ में नहीं किया जाता है।
    1. कपड़ा उद्योग
    2. डिटर्जेंट उद्योग
    3. कागज एवं लुगदी उद्योग
    4. अमोनिया निर्माण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अमोनिया निर्माण

  99. प्र.99Mathematics
    जब किसी चुंबक को किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो यह कुंडली में एक प्रेरित धारा उत्पन्न करता है। प्रेरित धारा के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबक की गति में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना
    1. (i) और (ii) दोनों
    2. केवल (iii)
    3. केवल (i)
    4. (ii) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (i) और (ii) दोनों

  100. प्र.100Mathematics
    वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 6300 को गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
    1. 6
    2. 15
    3. 7
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1421334351637282911011121211341441521611731841932032142212342422542612712832933033123233333423513623743843924024134224344434534634734834935015125245345415525635745845916036116246316436516636726826947047147247337427547637737837928018128228318438548618718818929029139229329449529649739849911003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 18 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner