1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 5 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 5 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

5 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 10 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
5 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    यदि दो संख्याओं का गुणनफल 8410 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 29 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 290
    2. 310
    3. 330
    4. 270
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 290

  2. प्र.2General Awareness
    तमिलनाडु की आधिकारिक और सबसे प्रमुख भाषा तमिल का संबंध किस भाषा परिवार से है?
    1. क्रा-दाई
    2. द्रविड़
    3. हिंद-आर्य
    4. मुण्डा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्रविड़

  3. प्र.3Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  4. प्र.4General Awareness
    किसने अष्टक नियम की खोज की, और इसकी तुलना संगीत में पाए जाने वाले अष्टक से की?
    1. जोहान डॉबेराइनर
    2. जोहान जैकब बामर
    3. दमित्री मेंडेलीफ
    4. जॉन न्यूलैंड्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जॉन न्यूलैंड्स

  5. प्र.5Mathematics
    एक दुकानदार एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 20% और 15% की दो क्रमिक छूट देकर ₹571.20 में बेचता है। यदि उसने कोई छूट नहीं दी होती, तो उसे 12% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 720
    2. 700
    3. 780
    4. 750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 750

  6. प्र.6Reasoning
    इस प्रश्न में, नीचे तालिका में दिए गए अक्षरों/प्रतीकों और उसके बाद दी गई शर्तों का उपयोग करते हुए अक्षरों के एक समूह को कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। अक्षर/प्रतीक | O | E | R | L | A | V | & | $ | @ ; कूट | 7 | 6 | 1 | 4 | 8 | 2 | 3 | 5 | 9 शर्त 1: यदि कोई शब्द एक स्वर से शुरू होता है लेकिन एक व्यंजन के साथ समाप्त होता है, तो पहले और आखिरी अक्षर के कूट परस्पर बदल दिए जाएंगे। शर्त 2: यदि एक शब्द में दो से अधिक स्वर हैं, तो पहले स्वर को 1 के रूप में, दूसरे स्वर को 2 के रूप में और आगे के स्वरों को भी इसी प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा। शर्त 3: यदि कोई शब्द एक व्यंजन से शुरू होता है, और व्यंजन पर ही समाप्त भी होता है, तो सभी व्यंजनों को कूटबद्ध करने के बाद ही स्वरों को कूटबद्ध किया जाएगा। "ALOEVERA" का कूट क्या होगा?
    1. 84232615
    2. 14762618
    3. 14232415
    4. 84762618
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14232415

  7. प्र.7General Awareness
    भारत का इनमें से कौन सा बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है?
    1. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक
    2. इंडियन ओवरसीज बैंक
    3. बंधन बैंक
    4. इंडसइंड बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इंडियन ओवरसीज बैंक

  8. प्र.8Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  9. प्र.9Reasoning
    एक बटालियन में 43 कैडेट हैं, जिन्हें उनका कमांडर मंच पर उत्तर की ओर उन्मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़ा करना चाहता है। P पंक्ति के बाएं सिरे से 18वें स्थान पर है, और Q पंक्ति के दाएं सिरे से 31वें स्थान पर है। P और Q के बीच खड़े कैडेट्स की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 4
    3. 6
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  10. प्र.10Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और तय करें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: एक रेस में, 1. G, L से पीछे है, जो D से पीछे है। 2. D, G से आगे है, जो R से आगे है। 3. F, V से पीछे नहीं है, जो R से आगे है। निष्कर्ष: I. V, D से पीछे है। II. F, R से आगे है। III. D, R से आगे है।
    1. निष्कर्ष III पालन करता है
    2. निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
    3. निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
    4. निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष II और III पालन करते हैं

  11. प्र.11Mathematics
    यदि किन्हीं आंकड़ों का बहुलक, उनके माध्य से 16.2 अधिक हो, तो उनका बहुलक, उनकी माध्यिका से ______ अधिक होता है। (उत्तर ज्ञात करने के लिए प्रयोगसिद्ध सूत्र का प्रयोग करें।)
    1. 10.8
    2. 8.25
    3. 10.2
    4. 12.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10.8

  12. प्र.12General Awareness
    '__________' पद मासिक धर्म की समाप्ति को संदर्भित करता है।
    1. रजोनिवृत्ति (Menopause)
    2. रजोदर्शन (Menarche)
    3. हाइपरमेनोरिया (Hypermenorrhea)
    4. रजोधर्म (Menses)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रजोनिवृत्ति (Menopause)

  13. प्र.13Mathematics
    यदि किसी AC जनरेटर के आर्मेचर को तेजी से घुमाया जाता है, तो __________।
    1. प्रेरित विभवांतर घटेगा
    2. प्रेरित विभवांतर बढ़ेगा
    3. प्रेरित धारा में कोई परिवर्तन नहीं होगा
    4. प्रेरित धारा घटेगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रेरित विभवांतर बढ़ेगा

  14. प्र.14General Awareness
    जवाहरलाल नेहरू ने निम्नलिखित में से किस अधिनियम को 'दासता का एक नया घोषणा-पत्र (A New Charter Of Slavery) के रूप में वर्गीकृत किया था?
    1. रॉलेट एक्ट
    2. भारत सरकार अधिनियम, 1919
    3. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    4. चार्टर अधिनियम, 1853
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत सरकार अधिनियम, 1935

  15. प्र.15Mathematics
    उस गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास 14 cm के बराबर है।
    1. 1048 cm²
    2. 524 cm²
    3. 616 cm²
    4. 1232 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 616 cm²

  16. प्र.16General Awareness
    मानव में कौन सा रोग, सूर्य से आने वाले UV विकिरण के कारण होता है?
    1. निमोनिया (Pneumonia)
    2. चेचक (Smallpox)
    3. पार्किंसन रोग
    4. त्वचा का कैंसर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — त्वचा का कैंसर

  17. प्र.17General Awareness
    यदि ABCD एक समचतुर्भुज है जिसमें ∠ACB = 40° है, तो ∠ADB ज्ञात कीजिए।
    1. 45°
    2. 60°
    3. 40°
    4. 50°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50°

  18. प्र.18General Awareness
    'ई-रुपया (e-RUPI)', कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा 2021 में शुरू की गई ________ आधारित एक भुगतान प्रणाली है।
    1. क्रेडिट कार्ड
    2. मोबाइल वॉलेट
    3. वाउचर
    4. डेबिट कार्ड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वाउचर

  19. प्र.19Reasoning
    एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। संख्या/प्रतीक | 9@ का कूट क्या होगा?
    1. XDHANX
    2. LDHANX
    3. LDHANL
    4. XDHANL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — XDHANX

  20. प्र.20General Awareness
    कार्बन डाइऑक्साइड अणु में एक ऑक्सीजन परमाणु द्वारा एक कार्बन परमाणु के साथ कितने इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी की जाती है?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  21. प्र.21Mathematics
    यदि किसी भिन्न के अंश में 10% की वृद्धि की जाए, और उसके हर में 5% की कमी की जाए, तो प्राप्त भिन्न 4/5 के बराबर होती है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए।
    1. 17/25
    2. 23/55
    3. 19/25
    4. 38/55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 38/55

  22. प्र.22General Awareness
    नदी जब बहते हुए अपने मार्ग में नीचे की ओर जाती है, और समुद्र से मिलती है, तो वहां पर कई छोटे छोटे चैनलों में विभाजित हो जाती है, जिन्हें __________ के रूप में जाना जाता है।
    1. तीक्ष्ण कटक (arêtes)
    2. सहायक नदियों
    3. वितरिकाओं
    4. महाखड्डों (gorges)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वितरिकाओं

  23. प्र.23Mathematics
    (x^b/x^c)^(b+c) × (x^c/x^a)^(c+a) × (x^a/x^b)^(a+b) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 0
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  24. प्र.24General Awareness
    पंचायती राज की त्रिस्तरीय प्रणाली की अनुशंसा पहली बार 1957 में ______ के द्वारा की गई थी।
    1. अशोक मेहता समिति
    2. सिंघवी समिति
    3. बलवंत राय मेहता समिति
    4. जीकेवी राव समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बलवंत राय मेहता समिति

  25. प्र.25General Awareness
    तमन्ना ने प्रातः 6 बजे चलना शुरू किया, रास्ते में उसने अपने सामने एक पेड़ देखा। उसने पाया कि पेड़ की छाया उसके ठीक बाईं ओर थी। तमन्ना किस दिशा में चल रही थी?
    1. पूर्व
    2. उत्तर
    3. दक्षिण
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर

  26. प्र.26General Awareness
    किसी चुंबक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें चुंबक द्वारा बल लगाया जाता है, ___________ कहलाता है।
    1. चुंबकीय रेखाएं
    2. चुंबकीय क्षेत्र
    3. चुंबकीय पदार्थ
    4. ध्रुव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चुंबकीय क्षेत्र

  27. प्र.27General Awareness
    वे अभिक्रियाएं, जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, क्या कहलाती हैं?
    1. विनिमय अभिक्रियाएं
    2. विस्थापन अभिक्रियाएं
    3. अवक्षेपण अभिक्रिया
    4. दवि-विस्थापन अभिक्रियाएं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दवि-विस्थापन अभिक्रियाएं

  28. प्र.28General Awareness
    मार्च 2022 में, निम्नलिखित में से किस कंपनी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल-चालित इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की?
    1. टाटा मोटर्स लिमिटेड
    2. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड
    3. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड
    4. रेनॉल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड

  29. प्र.29Reasoning
    पांच व्यक्ति, P, Q, R, S और T, एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों; यानि जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में यात्रा करते हैं। Q, फरवरी में यात्रा करता है। Q और P के बीच केवल एक व्यक्ति यात्रा करता है। T और R के बीच केवल तीन व्यक्ति यात्रा करते हैं। R, P के बाद वाले महीने में यात्रा करता है। इनमें से कौन मई में यात्रा करता है?
    1. T
    2. R
    3. S
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — R

  30. प्र.30General Awareness
    वैश्विक पीएमआई ( Global MPI) 2021 के अनुसार, 109 देशों की सूची में भारत किस स्थान पर था?
    1. 87
    2. 99
    3. 96
    4. 66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 66

  31. प्र.31General Awareness
    भारत __________ से जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड (GATT) का सदस्य है।
    1. 1948
    2. 1985
    3. 1990
    4. 1962
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1948

  32. प्र.32General Awareness
    भारत का कौन सा शहर 2023 अंतर-राष्ट्रीय ओलंपिक समिति अधिवेशन की मेजबानी करेगा?
    1. चेन्नई
    2. गुवाहाटी
    3. मुंबई
    4. शिमला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मुंबई

  33. प्र.33Mathematics
    यदि 3 और -7 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
    1. x² + 4x − 21 = 0
    2. x² − 4x − 21 = 0
    3. −x² + 4x + 21 = 0
    4. x² − 4x + 21 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — x² + 4x − 21 = 0

  34. प्र.34Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  35. प्र.35Mathematics
    एक आयत की छोटी भुजा की लंबाई, लंबी भुजा से 10 cm कम है। इसके क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान, इसके परिमाप के संख्यात्मक मान के 6 गुने के बराबर है। इसकी लंबी भुजा की लंबाई (cm में) कितनी है?
    1. 25
    2. 30
    3. 20
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30

  36. प्र.36General Awareness
    एक रेलगाड़ी, 200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 40 सेकंड में और एक आदमी को 20 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 300 मीटर
    2. 500 मीटर
    3. 200 मीटर
    4. 400 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 200 मीटर

  37. प्र.37Reasoning
    यदि AMBUSHED शब्द के सभी अक्षरों को वर्णमाला के उल्टे क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. तीन
    2. एक
    3. दो
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य

  38. प्र.38Mathematics
    वायु में कोई प्रकाश किरण, अपवर्तनांक √2 वाले माध्यम से वायु को पृथक करने वाली सतह पर 45° के कोण पर आपतित होती है। किरण माध्यम में __________ के कोण पर अपवर्तित होगी।
    1. 45°
    2. 30°
    3. 60°
    4. 15°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30°

  39. प्र.39General Awareness
    जनवरी 2022 में, NIPER रिसर्च पोर्टल का शुभारंभ किसने किया?
    1. नरेंद्र मोदी
    2. मनसुख मंडाविया
    3. पीयूष गोयल
    4. अमित शाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मनसुख मंडाविया

  40. प्र.40Mathematics
    मान लीजिए कि सशक्त बल के किसी अधिकारी को उसके महिला होने के कारण पदोन्नति से वंचित किया गया है, तो इस स्थिति में निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है?
    1. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
    2. शोषण के विरुद्ध अधिकार
    3. स्वतंत्रता का अधिकार
    4. समानता का अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समानता का अधिकार

  41. प्र.41Reasoning
    1. 34
    2. 24
    3. 5
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24

  42. प्र.42Mathematics
    अर्थशास्त्र में, कुल परिवर्तनीय लागत ÷ उत्पादित उत्पादन की इकाइयां = __________।
    1. औसत निश्चित लागत
    2. औसत उत्पाद
    3. कुल उत्पाद
    4. औसत परिवर्तनीय लागत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — औसत परिवर्तनीय लागत

  43. प्र.43Mathematics
    निम्नलिखित आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 41, 32, 50, 28, 35, 19, 27, 31, 45, 16, 34, 37
    1. 34
    2. 32.5
    3. 33.5
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 33

  44. प्र.44Mathematics
    यदि किसी निश्चित धनराशि पर 8 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज, धनराशि का 11/25 है, तो वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
    1. 8 1/2 %
    2. 6 1/2 %
    3. 5 1/2 %
    4. 7 1/2 %
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5 1/2 %

  45. प्र.45Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  46. प्र.46Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) B 8 D 5 6 M S 8 # Z @ 7 K $ 2 C B 4 5 N R (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  47. प्र.47Mathematics
    वामसी के पिता की आयु 60 वर्ष है। उनकी आयु वामसी की आयु के दोगुने से 20 वर्ष अधिक है। वामसी की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 30 वर्ष
    2. 25 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 20 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 वर्ष

  48. प्र.48General Awareness
    यीस्ट (खमीर) में किण्वन के दौरान, पाइरूवेट इनमें से किस उत्पाद में परिवर्तित हो जाता है?
    1. एथेनॉल और कार्बन डाईऑक्साइड
    2. लैक्टिक अम्ल और कार्बन डाईऑक्साइड
    3. ग्लूकोज और कार्बन डाईऑक्साइड
    4. जल और कार्बन डाईऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एथेनॉल और कार्बन डाईऑक्साइड

  49. प्र.49Mathematics
    पौधों द्वारा उत्पादित कई उत्सर्जी उत्पाद मनुष्यों के लिए उपयोगी होते हैं। उस उत्पाद की पहचान कीजिए, जो अंतःश्वसन किए जाने पर मनुष्यों के लिए हानिकारक होता है।
    1. राल
    2. गोंद
    3. कार्बन डाइऑक्साइड
    4. ऑक्सीजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कार्बन डाइऑक्साइड

  50. प्र.50Mathematics
    दो समरूप त्रिभुजों की संगत भुजाओं का अनुपात 2 : 3 है। यदि छोटे त्रिभुज का क्षेत्रफल 48 cm² है, तो बड़े त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 108 cm²
    2. 107 cm²
    3. 106 cm²
    4. 230 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 108 cm²

  51. प्र.51Mathematics
    यदि '-' का अर्थ '÷' है, '+' का अर्थ '×' है, '÷' का अर्थ '-' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्न में से कौन सा समीकरण सही होगा?
    1. 20 - 3 + 9 × 5 ÷ 2 = 63
    2. 20 × 3 ÷ 9 - 5 + 2 = 32
    3. 20 + 3 - 9 ÷ 5 × 2 = 20
    4. 20 ÷ 3 × 9 + 5 - 2 = 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 - 3 + 9 × 5 ÷ 2 = 63

  52. प्र.52Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  53. प्र.53General Awareness
    निम्न में से कौन सी धातुएं वैद्युत अपघटन द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं? Na, Zn, Au, Ag, Mg, Al, Cu
    1. Mg, Al, Cu
    2. Na, Mg, Al
    3. Au, Ag, Mg
    4. Na, Zn, Au
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Na, Mg, Al

  54. प्र.54Mathematics
    2.0 cm ऊंचाई वाली किसी वस्तु को एक 8.0 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 6.0 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसके प्रतिबिंब की ऊंचाई ________ होगी, और यह ________ होगा।
    1. 2.0 cm से कम, सीधा
    2. 2.0 cm से अधिक, उल्टा
    3. 2.0 cm से अधिक, सीधा
    4. 2.0 cm से कम, उल्टा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.0 cm से अधिक, सीधा

  55. प्र.55General Awareness
    3 बैग और 4 पेन का कुल मूल्य ₹1,285 है, जबकि 5 बैग और 3 पेन का कुल मूल्य ₹1,995 है। 2 बैग का मूल्य, 11 पेन के मूल्य से कितना अधिक है?
    1. ₹300
    2. ₹390
    3. ₹310
    4. ₹350
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹310

  56. प्र.56Reasoning
    तीन कथनों के बाद, तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक जगत की जानकारी के अनुरूप न हों, तय कीजिए कि कथनों के आधार पर दिए गए निष्कर्ष/संभावनाओं में से कौन से सत्य हो सकते हैं? कथन: 1. सभी गौरैया, पक्षी हैं। 2. कुछ पक्षी, जानवर हैं। 3. सभी कुत्ते, जानवर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कुत्ते, गौरैया हैं। II. सभी जानवरों के पक्षी होने की संभावना है। III. कुछ जानवर, गौरैया हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं।
    3. केवल निष्कर्ष III सत्य है।
    4. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II सत्य है।

  57. प्र.57General Awareness
    निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया पर विचार कीजिए: CO(g) + 2H2(g) → P इस अभिक्रिया के उत्पाद (P) का पूर्वानुमान कीजिए।
    1. COOH + H2
    2. CHO + H2
    3. CHO + 2H2
    4. CH3OH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CH3OH

  58. प्र.58Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: डॉबेराइनर ने प्लेटिनम पर उत्प्रेरक के रूप में पहला प्रेक्षण किया, और तत्वों के समान त्रिक की खोज की, जिससे तत्वों की आवर्त सारणी का विकास हुआ। कथन-II: जे.डब्ल्यू. डॉबेराइनर जेना विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान और फार्मेसी के प्रोफेसर थे।
    1. दोनों कथन असत्य हैं।
    2. केवल कथन II सत्य है।
    3. दोनों कथन सत्य हैं।
    4. केवल कथन I सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन सत्य हैं।

  59. प्र.59Mathematics
    उस घनाभ का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 3 cm, 4 cm और 5 cm है।
    1. 70 cm³
    2. 90 cm³
    3. 60 cm³
    4. 80 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60 cm³

  60. प्र.60Reasoning
    यदि DUPLICATE शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 4
    2. 2
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  61. प्र.61Mathematics
    निम्न संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 7 4 & @ 3 4 % @ 5 @ 4 3 4 5 3 उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने 4 हैं, जिनके ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. सात
    2. नौ
    3. तीन
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  62. प्र.62Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: देश F में मंदी आने के बाद, कई छोटी कंपनियों ने उन सभी कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है, जो छह महीने की परीक्षा अवधि पर थे। इसके फलस्वरूप, कंपनी M से 48% से कुछ अधिक कर्मचारी निकाल दिए गए। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. कंपनी M में हाल ही में कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। II. मंदी के कारण की गई छंटनी (कर्मचारियों के) कार्य-प्रदर्शन पर आधारित नहीं है।
    1. दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
    2. दी गई जानकारी से केवल I निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
    3. दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
    4. दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।

  63. प्र.63Mathematics
    एक संख्या को 15 से विभाजित करने पर शेषफल 9 प्राप्त होता है। उसी संख्या को 5 से विभाजित करने पर प्राप्त शेषफल कितना होगा?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  64. प्र.64Reasoning
    भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 307
    2. अनुच्छेद 13
    3. अनुच्छेद 244
    4. अनुच्छेद 51A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 51A

  65. प्र.65Reasoning
    T, U, V, W, X, Y, Z और A एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। T और V के बीच में केवल Z बैठा है। A पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। Z और Y के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। V और W के बीच में केवल X बैठा है। T, U के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. W
    2. U
    3. T
    4. Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — U

  66. प्र.66Mathematics
    यदि L, ÷ को निरूपित करता है; M, × निरूपित करता है; P, + निरूपित करता है; और Q, - को निरूपित करता है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा समीकरण सही होगा?
    1. 11 L 34 M 17 P 8 Q 3 = 42/ 4
    2. 17 Q 22 M 18 P 13 L 7 = 473
    3. 12 Q 13 L 15 M 19 P 23 = 96
    4. 13 M 64 P 24 L 18 Q 6 = 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11 L 34 M 17 P 8 Q 3 = 42/ 4

  67. प्र.67Reasoning
    1. 77.32%
    2. 76.95%
    3. 75.86%
    4. 78.65%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 76.95%

  68. प्र.68Reasoning
    किसी वस्तु को एक 6 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 24 cm की दूरी पर रखा गया है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन ________ होगा।
    1. 3
    2. 1/3
    3. −3
    4. −1/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −1/3

  69. प्र.69Mathematics
    एक वॉशिंग मशीन का सूची मूल्य ₹13,200 है। इसे एक खुदरा विक्रेता को 25% और 15% की दो क्रमिक छूटें देकर बेचा जाता है। खुदरा विक्रेता ग्राहक को (इसके नए सूची मूल्य पर) 25% की छूट देने के बाद अपने क्रय मूल्य पर 20% का लाभ अर्जित करना चाहता है। उसे वॉशिंग मशीन का सूची मूल्य कितना रखना चाहिए?
    1. ₹13,466
    2. ₹13,664
    3. ₹13,644
    4. ₹13,464
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹13,464

  70. प्र.70Mathematics
    (64/25)^(−3/2) × (2/5)^4 ÷ (5वाँ मूल) √(32)^(−3) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2/5
    2. 8/25
    3. 1/20
    4. 1/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1/20

  71. प्र.71General Awareness
    अनु किसी कार्य को करने में बिन्नी से चार गुना कार्यकुशल है। वे एक साथ मिलकर उस कार्य को 12 hrs में पूरा करती हैं। अनु अकेले उस कार्य को कितने hrs में पूरा करेगी?
    1. 10 hrs
    2. 13 hrs
    3. 15 hrs
    4. 11 hrs
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15 hrs

  72. प्र.72General Awareness
    छः बच्चों F, G, H, I, J और K का बुद्धिमत्ता परीक्षण किया गया, और उस परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक दिए गए। प्रत्येक बच्चे ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। H ने J से अधिक अंक प्राप्त किए। H ने G और K से कम अंक प्राप्त किए। J ने I से कम अंक प्राप्त किए। F ने G से अधिक अंक प्राप्त किए। इन छः बच्चों में से किसने सबसे कम अंक प्राप्त किए?
    1. J
    2. H
    3. I
    4. K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — J

  73. प्र.73General Awareness
    यदि 4 Ω के एक प्रतिरोधक को 12 V की बैटरी से जोड़ा जाता है, तो उसके द्वारा उपभुक्त शक्ति ज्ञात कीजिए।
    1. 36 वाट
    2. 1.25 वाट
    3. 9 वाट
    4. 3 वाट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 36 वाट

  74. प्र.74Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकती है। 1.6, 2.3, 3, 3.7, 4.4, 5.1, 5.8, 6.5, ?, 7.9, 8.6
    1. 7.2
    2. 7.4
    3. 7.1
    4. 7.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7.2

  75. प्र.75Reasoning
    निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप 2022 में महिलाओं की 10 m एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था?
    1. राजश्री संचेती
    2. ईशा सिंह
    3. श्रेया अग्रवाल
    4. मनु भाकर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ईशा सिंह

  76. प्र.76General Awareness
    श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय _______ में स्थित है।
    1. नई दिल्ली
    2. जयपुर
    3. देहरादून
    4. लखनऊ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली

  77. प्र.77Mathematics
    निम्नांकित तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दी गई तालिका वर्ष 2016 से 2022 के दौरान विभिन्न मदों के तहत एक कंपनी द्वारा किए गए कुल व्यय को दर्शाती है। वर्ष | कच्चा माल | परिवहन | वेतन | संस्थापन | कर 2022 | 789 | 123 | 122 | 987 | 97 2021 | 786 | 112 | 132 | 789 | 98 2020 | 798 | 109 | 189 | 678 | 112 2019 | 879 | 101 | 196 | 897 | 134 2018 | 987 | 98 | 199 | 876 | 141 2017 | 890 | 95 | 173 | 766 | 108 2016 | 908 | 78 | 166 | 567 | 111 2020 में कंपनी का कुल व्यय, 2022 में कंपनी के कुल व्यय के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर था?
    1. 89%
    2. 82%
    3. 95%
    4. 93%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 89%

  78. प्र.78Mathematics
    एक कस्बे की वर्तमान जनसंख्या 15,625 है। यह दो क्रमागत वर्षों में 8% और 12% बढ़ती है, लेकिन तीसरे वर्ष में 22% घट जाती है। तीसरे वर्ष के अंत में कस्बे की जनसंख्या कितनी होगी?
    1. 13,230
    2. 15,120
    3. 14,742
    4. 14,042
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14,742

  79. प्र.79General Awareness
    भारत का एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी कहां स्थित है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 km दक्षिण में स्थित है?
    1. हैवलॉक द्वीप
    2. बैरन द्वीप
    3. विल्सन द्वीप
    4. नील द्वीप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बैरन द्वीप

  80. प्र.80General Awareness
    (1 + cotθ − cosecθ)(1 + tanθ + secθ)(sec² θ) / ((secθ − cosθ)(cotθ + tanθ)) का मान इनमें से किसके बराबर है, जहां 0° < θ < 90° है?
    1. 2 secθ
    2. cosθ
    3. sinθ
    4. 2 cosecθ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 cosecθ

  81. प्र.81General Awareness
    संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन को _______ सूचियों के रूप में दर्शाया गया है।
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  82. प्र.82General Awareness
    किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता __________ पर निर्भर करती है।
    1. मोटाई
    2. लंबाई
    3. दाब
    4. तापमान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तापमान

  83. प्र.83General Awareness
    आनुवंशिकता को प्रभावित करने वाले कारकों के संबंध में मेंडल ने निम्नलिखित में से कौन सी महत्वपूर्ण खोज की?
    1. स्व-निषेचन केवल पैतृक विशेषताएं (traits) दर्शाता है।
    2. एक पीढ़ी की सभी संतानें केवल माता-पिता में से एक की तरह ही दिखती हैं।
    3. हार्मोन्स उत्पादन के कारण विशेषताएं (Traits) प्रकट होती है।
    4. जनन करने वाले जीवों में कारकों का युग्म उनके अभिलक्षणों को व्यक्त करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जनन करने वाले जीवों में कारकों का युग्म उनके अभिलक्षणों को व्यक्त करता है।

  84. प्र.84General Awareness
    टूथपेस्ट प्रकृति में सामान्यतः __________ होता है।
    1. अम्लीय
    2. उदासीन
    3. क्षारीय
    4. हानिकारक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्षारीय

  85. प्र.85General Awareness
    जीवाश्म ईंधन, कोयला और पेट्रोलियम किस प्रकार के संसाधन हैं?
    1. अक्षय/असमाप्य
    2. समाप्य और नवीकरणीय
    3. नवीकरणीय
    4. समाप्य और गैर-नवीकरणीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समाप्य और गैर-नवीकरणीय

  86. प्र.86General Awareness
    3 पेनों और 2 पेंसिलों का मूल्य ₹53 है, और 2 पेनों और 5 पेंसिलों का मूल्य ₹50 है। 5 पेनों और 3 पेंसिलों का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹95
    2. ₹87
    3. ₹72
    4. ₹81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹87

  87. प्र.87Reasoning
    सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, D के ठीक बगल में नहीं बैठा है। G, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, C के दाईं ओर बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
    1. A
    2. G
    3. E
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — B

  88. प्र.88General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार प्रति वर्ष जनवरी के महीने में मनाया जाता है?
    1. गुड़ी पड़वा
    2. ओणम
    3. पोंगल
    4. उगादी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पोंगल

  89. प्र.89Mathematics
    यदि 4^x − 4^(x−1) = 24 है, तो (2x−1)/(2x+3) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1/2
    2. 3/7
    3. 1/3
    4. 1/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/2

  90. प्र.90General Awareness
    वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण, क्षितिज के निकट देखे जाने पर, किसी तारे की आभासी स्थिति, उसकी वास्तविक स्थिति से थोड़ी ________ होती है, और यह आभासी स्थिति ________। जिसके परिणामस्वरूप तारे टिमटिमाते हैं।
    1. नीचे ,बदलती रहती है
    2. ऊंची ,स्थाई होती है
    3. ऊंची ,बदलती रहती है
    4. नीचे ,स्थाई होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऊंची ,बदलती रहती है

  91. प्र.91Reasoning
    शीतल, बिंदु P से चलना शुरू करके, 50 m पश्चिम की ओर चलती है। वहां से, वह दाएं मुड़ती है, और 20 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 47 m चलती है। वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 75 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 47 m चलती है। वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 20 m चलती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। अंततः, वह बाएं मुड़ती है, और 10 m चलकर बिंदु Q पर पहुंचती है। बिंदु P, बिंदु Q से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 15 m उत्तर की ओर
    2. 25 m दक्षिण की ओर
    3. 35 m उत्तर की ओर
    4. 25 m उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25 m उत्तर की ओर

  92. प्र.92Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  93. प्र.93General Awareness
    अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित छात्रों के लिए विदेश में अध्ययन हेतु शिक्षा ऋणों पर ब्याज सब्सिडी की योजना निम्नलिखित में से कौन सी है?
    1. नई उड़ान
    2. नया सवेरा
    3. पढ़ो परदेश
    4. पढ़ो विदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पढ़ो परदेश

  94. प्र.94General Awareness
    निम्नलिखित में से किस अणु में तीन कार्बन परमाणु होते हैं?
    1. कार्बन डाइऑक्साइड
    2. एथेनॉल
    3. पाइरूविक अम्ल
    4. ग्लूकोज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पाइरूविक अम्ल

  95. प्र.95Reasoning
    कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। R, P के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, P के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Q और T के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। यदि कोई अन्य व्यक्ति पंक्ति में नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 15
    2. 11
    3. 13
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  96. प्र.96General Awareness
    प्राक्केंद्रकी कोशिका (prokaryotic cell) की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। दिए गए विकल्पों में से गलत विकल्प का चयन कीजिए।
    1. झिल्ली-बद्ध कोशिकांगों की मौजूदगी
    2. अत्यधिक छोटा आकार
    3. एकल गुणसूत्र
    4. इसका नाभिकीय क्षेत्र केंद्रकाभ कहलाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — झिल्ली-बद्ध कोशिकांगों की मौजूदगी

  97. प्र.97Reasoning
    फ्यूज तार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) यह उपकरण के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित होता है। (b) यह निम्न गलनांक वाले पदार्थ से बना होता है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    1. केवल (a)
    2. (a) और (b) दोनों
    3. केवल (b)
    4. न तो (a) न ही (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (a) और (b) दोनों

  98. प्र.98Mathematics
    तीन पाइप A, B और C एक टंकी को क्रमशः 5 घंटे, 8 घंटे और 12 घंटे में भर सकते हैं। यदि सभी पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
    1. 3 22/49 घंटा
    2. 2 22/49 घंटा
    3. 5 22/49 घंटा
    4. 4 22/49 घंटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 22/49 घंटा

  99. प्र.99Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  100. प्र.100Reasoning
    1. 8
    2. 5
    3. 6
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1122314454637282921021111211321431531641741831912042142232312432522622742822923043113233313433523633743823924044124244344434514644744814935015115235325435535645745835936026146236316446526616726846947037137217317417527617717837928048138248348438548628748838919039149229339439529619729829941002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 5 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner