1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 23 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 23 अगस्त 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

23 अगस्त 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
23 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक समांतर चतुर्भुज में दो आसन्न भुजाएं 3 : 2 के अनुपात में हैं और उसका परिमाप 65 cm है। इस समांतर चतुर्भुज की दो छोटी भुजाओं में से प्रत्येक की लंबाई क्या है?
    1. 19 cm
    2. 13 cm
    3. 18 cm
    4. 21 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13 cm

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी नदी, ब्रहमपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है?
    1. सुबानसिरी
    2. लोहित
    3. गंडक
    4. मानस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गंडक

  3. प्र.3Mathematics
    वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 8954, 9806 और 11297 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल प्राप्त होगा।
    1. 213
    2. 230
    3. 125
    4. 222
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 213

  4. प्र.4General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है?
    1. विद्युत पंखा
    2. विद्युत मोटर
    3. विद्युत जनित्र
    4. विद्युत बल्ब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत जनित्र

  5. प्र.5Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: सोडियम हाइड्रॉक्साइड, क्लोर-एल्कली (chlor-alkali) प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। कथन-II: सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग कृत्रिम वस्त्र रेशे (जैसे रेयान) बनाने के लिए किया जाता है।
    1. दोनों कथन असत्य हैं।
    2. दोनों कथन सत्य हैं।
    3. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    4. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सत्य हैं।

  6. प्र.6General Awareness
    1989 में ________________ ने स्थानीय सरकारी निकायों के लिए संवैधानिक मान्यता की सिफारिश की।
    1. सरकारिया आयोग
    2. राजा चेलैया समिति
    3. पीके थुंगन समिति
    4. खुसरो समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पीके थुंगन समिति

  7. प्र.7General Awareness
    रक्षक कोशिकाओं में होने वाले कौन से परिवर्तन रंध्रों के खुलने का कारण होते हैं?
    1. रक्षक कोशिकाओं में जल का प्रवेश और उनका फूलना
    2. रक्षक कोशिकाओं में जल का प्रवेश और उनका संकुचित होना
    3. रक्षक कोशिकाओं से जल का निकलना और उनका संकुचित होना
    4. रक्षक कोशिकाओं से जल का निकलना और उनका फूलना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रक्षक कोशिकाओं में जल का प्रवेश और उनका फूलना

  8. प्र.8Reasoning
    एक जादुई दर्पण संयोजन के सम्मुख खड़ा एक लड़का दर्पण में अपने सिर को बड़ा, शरीर को समान आकार का, और पैरों को छोटे आकार का पाता है। जादुई दर्पण विन्यास के शीर्ष, मध्य और निचले भाग में प्रयुक्त दर्पण क्रमशः ________ हैं।
    1. उत्तल, समतल, अवतल
    2. उत्तल, अवतल, समतल
    3. अवतल, समतल, उत्तल
    4. अवतल, उत्तल, समतल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अवतल, समतल, उत्तल

  9. प्र.9General Awareness
    19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2022 में अपना आठवां खिताब किसने जीता है?
    1. आदित्य मेहता
    2. गीत सेठी
    3. ध्रुव सीतवाला
    4. पंकज आडवाणी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पंकज आडवाणी

  10. प्र.10Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  11. प्र.11Reasoning
    अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन का चिह्न क्या होता है?
    1. प्रतिबिंब के वास्तविक होने पर धनात्मक, और प्रतिबिंब के आभासी होने पर ऋणात्मक।
    2. प्रतिबिंब के आभासी होने पर धनात्मक, और प्रतिबिंब के वास्तविक होने पर ऋणात्मक।
    3. हमेशा ऋणात्मक
    4. हमेशा धनात्मक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिबिंब के आभासी होने पर धनात्मक, और प्रतिबिंब के वास्तविक होने पर ऋणात्मक।

  12. प्र.12Reasoning
    छह डिब्बों - A, B, C, D, E और F, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B और D के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और E के बीच में केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E को A के ठीक ऊपर रखा गया है। F को B के ठीक ऊपर रखा गया है। डिब्बे A को सबसे निचले स्थान पर नहीं रखा गया है। कौन सा डिब्बा सबसे ऊपर रखा गया है?
    1. C
    2. B
    3. D
    4. E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — E

  13. प्र.13Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  14. प्र.14General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवनों से अधिकतम वर्षा प्राप्त करने के लिए जाना जाता है?
    1. पश्चिमी घाट
    2. पूर्वी घाट
    3. मध्य पठारी क्षेत्र
    4. गंगा के मैदान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिमी घाट

  15. प्र.15Mathematics
    यदि a + b + c = 6 और ab + bc + ca = – 2 है, तो a^3 + b^3 + c^3 - 3abc का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 252
    2. 240
    3. 200
    4. 192
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 252

  16. प्र.16Mathematics
    राजीव के वेतन में पहले 40% की कमी की गई, और फिर 50% की वृद्धि की गई। नया वेतन उसके आरंभिक वेतन से कितने प्रतिशत कम है?
    1. 10%
    2. 14%
    3. 12%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10%

  17. प्र.17General Awareness
    भारत में माइक्रोफाइनेंस, वित्तीय सेवा का वह रूप है, जो गरीब और निम्न आय वाले परिवारों को ________ के लिए छोटे ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।
    1. लघु अवधि
    2. मध्यम अवधि
    3. मध्यम अवधि और दीर्घ अवधि
    4. दीर्घ अवधि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लघु अवधि

  18. प्र.18General Awareness
    What part of the plant is used to store waste material?
    1. Vacuoles
    2. Lysosomes
    3. Plastids
    4. Nucleus
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Vacuoles

  19. प्र.19Reasoning
    W, X, Y और Z नामक चार मित्र एक वर्गाकार मेज के कोनों पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W और Z सम्मुख कोनों पर नहीं बैठे हैं, किंतु W, Y के दाई ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन X के सामने बैठा है?
    1. Y
    2. Z
    3. W
    4. X
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — W

  20. प्र.20Mathematics
    यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹4,500 है, और लाभ 5% है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4,675
    2. 4,527
    3. 4,657
    4. 4,725
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4,725

  21. प्र.21Mathematics
    यदि 2^(3k-5) = 4096 है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 7
    3. 16/3
    4. 17/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 17/3

  22. प्र.22Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  23. प्र.23Reasoning
    यदि शब्द QUALITY के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  24. प्र.24Mathematics
    sin 90°. sin 89° .sin 88°.sin 87° ..............sin 0° के गुणनफल का मान ज्ञात कीजिए।
    1. π/2
    2. 0
    3. π
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0

  25. प्र.25Mathematics
    G, H, I, J, K और L नामक छह लड़कियां एक वृत्ताकार मेज के परित: बैठकर पिकनिक के स्थान के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर थे। L, G या H के ठीक बगल में नहीं बैठी थी। I, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी थी। J और G के बीच केवल दो लड़कियां बैठी थीं। I, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। K, H के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। L के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी थी?
    1. K
    2. J
    3. G
    4. I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — I

  26. प्र.26Mathematics
    एक टंकी को तीन पाइपों A, B और C द्वारा 4 घंटे में भरा जाता है। पाइप C, पाइप B से दोगुना तेज है, और पाइप B, पाइप A से दोगुना तेज है। पाइप A द्वारा टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
    1. 25 घंटे
    2. 26 घंटे
    3. 20 घंटे
    4. 28 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28 घंटे

  27. प्र.27Mathematics
    किसी कार का ओडोमीटर यात्रा की शुरुआत में 12,000 km और यात्रा के अंत में 12,800 km का पाठ्यांक दर्शाता है। यदि इस यात्रा में 4 घंटे का समय लगता है, तो कार की औसत चाल m/sec में ज्ञात कीजिए।
    1. 500/9 m/sec
    2. 430/8 m/sec
    3. 188/9 m/sec
    4. 270/8 m/sec
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 500/9 m/sec

  28. प्र.28Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (A) प्रतिरोध तापमान से स्वतंत्र होता है। (B) किसी चालक के टर्मिनलों के बीच वोल्टेज जितना अधिक होगा, प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा। (C) प्रतिरोध की S.I. इकाई ओम है।
    1. केवल C
    2. A और B दोनों
    3. A और C दोनों
    4. केवल A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल C

  29. प्र.29Mathematics
    निम्नलिखित प्रश्न दी गई सात, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 347, 486, 627, 113, 721, 418, 779 (दाएं) (उदाहरण के लिए, संख्या 456 में : 6 = इकाई अंक, 5 = दहाई अंक और 4 = सैकड़े का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि ऊपर दी गई प्रत्येक संख्या के सैकड़े के अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार प्राप्त संख्याओं में से कितनी संख्याओं का सैकड़े का अंक, दहाई के अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. 3
    2. 4
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  30. प्र.30Mathematics
    यदि x + 1/x = 4 है, तो x^2 + 1/x^2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 12
    3. 18
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14

  31. प्र.31Mathematics
    निम्न तालिका तीन अलग-अलग महीनों में चार विक्रेताओं द्वारा बेचे गए सोफा सेटों की संख्या को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विक्रेता | मई | जून | जुलाई विशाल | 125 | 110 | 95 अरुणिमा | 140 | 92 | 75 कार्तिक | 188 | 114 | 80 मिताली | 125 | 120 | 210 मई माह की कुल बिक्री में, विशाल द्वारा उसी माह में की गई बिक्री का प्रतिशत योगदान कितना है?
    1. 21.6%
    2. 25.6%
    3. 23.4%
    4. 18.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21.6%

  32. प्र.32General Awareness
    सीमा नींबू निचोड़ती है, और रस को गिलास में एकत्र करती है। जब वह इसमें थोड़ा जल मिलाती है, तो उसे महसूस होता है कि इसकी खटास कम हो गई है। जल मिलाने से, हाइड्रॉक्सइड आयनों के सांद्रण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    1. बढ़ता है
    2. घटता है
    3. नियत रहता है
    4. पहले बढ़ता है, और फिर घटता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बढ़ता है

  33. प्र.33Reasoning
    दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: प्याज की कमी और कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जमाखोरी के कारण प्याज की कीमतों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। निष्कर्ष: I. सरकार को जमाखोरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, और जमाखोरी करने वालों पर कठोर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। II. लोगों को प्याज खाना बंद कर देना चाहिए, और उसके बजाय आलू खाना चाहिए।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  34. प्र.34General Awareness
    इंडिया ओपन 2022 में, पुरुष एकल का फाइनल निम्नलिखित में से किसने जीता?
    1. चिराग शेट्टी
    2. लक्ष्य सेन
    3. किदांबी श्रीकांत
    4. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लक्ष्य सेन

  35. प्र.35General Awareness
    पांच मकान - P, Q, R, S और T, एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। T, Q के पूर्व में 40 m की दूरी पर स्थित है। P, Q के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। R, Q के पश्चिम में 40 m की दूरी पर स्थित है। Q, S के दक्षिण में 35 m की दूरी पर स्थित है। R, T के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
    1. पश्चिम
    2. पूर्व
    3. उत्तर
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम

  36. प्र.36Mathematics
    समीकरण x^2 + 11x − 26 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 13 और −2
    2. −2 और 11
    3. −13 और 2
    4. 11 और 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −13 और 2

  37. प्र.37General Awareness
    1000 W की रेटिंग वाले एक इलेक्ट्रिक हीटर को प्रतिदिन 5 घंटे के लिए उपयोग किया जाता है। ₹6.00 प्रति इकाई लागत के आधार पर, सितंबर माह के लिए उस उपकरण को चलाने की कुल लागत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 180
    2. 500
    3. 150
    4. 900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 900

  38. प्र.38Reasoning
    कल्पित एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर, वह लगातार दो बार, प्रत्येक बार 45° दक्षिणावर्त मुड़ता है। फिर, वह कुछ डिग्री का एक तीसरा मोड़ लेता है, जिसके बाद अब उसका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है। उसने तीसरा मोड़ कितने डिग्री का और किस दिशा में लिया?
    1. 90°, दक्षिणावर्त
    2. 135°, दक्षिणावर्त
    3. 90°, वामावर्त
    4. 135°, वामावर्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 135°, वामावर्त

  39. प्र.39General Awareness
    चार भिन्न तत्व और उनके परमाणु क्रमांक दिए गए हैं: A (9), B (11), C (19) और D (37)। आवर्त सारणी में उनकी स्थितियों के संदर्भ में, इनमें से असंगत तत्व का चयन कीजिए।
    1. D
    2. B
    3. A
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  40. प्र.40General Awareness
    नताशा, युविका, अदिति, तान्या, शहनाज़ और दलजीत नामक छह लड़कियों की लंबाइयां अलग-अलग हैं। तान्या की लंबाई सबसे कम है। अदिति की लंबाई, केवल नताशा और एक अन्य लड़की से अधिक है। शहनाज की लंबाई दलजीत से कम है, जिसकी लंबाई युविका से कम है। इन छह लड़कियों में से तीसरी सबसे लंबी लड़की कौन है?
    1. युविका
    2. अदिति
    3. शहनाज़
    4. दलजीत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शहनाज़

  41. प्र.41Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 12, 14, 31, 97, 393,?
    1. 1965
    2. 1970
    3. 1972
    4. 1971
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1971

  42. प्र.42General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, किस सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत, ₹20 प्रति वर्ष के प्रीमियम पर बीमा प्रदान किया जाता है, यह राशि 'ऑटो-डेबिट' सुविधा के माध्यम से खाताधारक के बैंक खाते से एक किश्त में काट ली जाती है?
    1. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
    2. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY)
    3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
    4. वरिष्ठता पेंशन बीमा योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

  43. प्र.43General Awareness
    Which of the following is an example of a thermal decomposition reaction?
    1. ZnCO3 → ZnO + CO2
    2. 2NaCl (molten)→ 2Na + Cl2
    3. 2H2O → 2H2+ O2
    4. 2AgCl → 2Ag + Cl2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ZnCO3 → ZnO + CO2

  44. प्र.44Reasoning
    संख्या 34135278 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  45. प्र.45Mathematics
    वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 2488 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य होगी।
    1. 34
    2. 28
    3. 42
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32

  46. प्र.46General Awareness
    5, 15, 23, 26 और 29 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 20.6
    2. 18.6
    3. 19.6
    4. 17.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 19.6

  47. प्र.47Reasoning
    सही समय बताने वाली घड़ी में, घंटे और मिनट वाली सुइयां 48 घंटे में विपरीत दिशाओं में कितनी बार सीधी होंगी?
    1. 88
    2. 76
    3. 94
    4. 102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 88

  48. प्र.48Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'FEELING' को 'VVUOTMR' और 'HEAVILY' को 'ZVSEBOR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FORTUNE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. ILUGFMV
    2. ILUGVMF
    3. ULIGFMV
    4. ILGUVMF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ILUGVMF

  49. प्र.49Reasoning
    1. 62 और 49, क्रमशः
    2. 47 और 49, क्रमशः
    3. 77 और 49, क्रमशः
    4. 62 और 32, क्रमशः
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 62 और 49, क्रमशः

  50. प्र.50General Awareness
    जैन धर्म से संबंधित जल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
    1. सम्राट अशोक
    2. ऋषभदेव
    3. राजा नंदिवर्धन
    4. पार्श्वनाथ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राजा नंदिवर्धन

  51. प्र.51Mathematics
    एक दुकानदार गलत बाटों का उपयोग करके प्रत्येक 40 kg के स्थान पर 35 kg चीनी तौलकर बेचता है। यदि वह चीनी को क्रय मूल्य पर बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ होता है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?
    1. 17.66%
    2. 12.50%
    3. 15.33%
    4. 14.28%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14.28%

  52. प्र.52General Awareness
    स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास का पेशा क्या था?
    1. चित्रकार
    2. चिकित्सक
    3. वकील
    4. शिक्षक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वकील

  53. प्र.53Mathematics
    मधु और शाइनी एक साथ मिलकर किसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। शाइनी और रोजी एक साथ मिलकर उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं, और रोजी और मधु एक साथ मिलकर उसी कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे तीनों एक साथ मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?
    1. 15 दिन
    2. 10 दिन
    3. 12 दिन
    4. 5 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10 दिन

  54. प्र.54Reasoning
    निम्नलिखित में से किसके अनुसार, "कानून किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा पर ध्यान दिए बिना, सभी के लिए समान रुप से लागू होते हैं"?
    1. सरकार का शासन
    2. शक्ति का शासन
    3. विधि का शासन
    4. राज्य का शासन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विधि का शासन

  55. प्र.55Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। KDRB : PWIY UNCG : FMTX
    1. VQCX : EPXZ
    2. FTZN : UGVW
    3. TNDK : GMRP
    4. DHEL : WSVO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — DHEL : WSVO

  56. प्र.56General Awareness
    निम्नलिखित में से किन कारकों द्वारा वनों का संरक्षण किया जा सकता है? a) वृक्षों की नियमित एवं नियोजित कटाई b) वनों की आग पर नियंत्रण c) वनों में सड़कों का निर्माण d) एकल कृषि रोपण e) वनरोपण और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा देना f) वन एवं वन उत्पादों का उचित उपयोग g) मवेशियों के चरने के लिए भूमि साफ करना
    1. b, c, e और g
    2. a, c, d और e
    3. a, b, e और f
    4. d , e, f और g
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — a, b, e और f

  57. प्र.57Mathematics
    वह परिघटना, जिसके कारण किसी चालक और चुंबक के बीच सापेक्ष गति के कारण चालक के सिरों के बीच विभवांतर उत्पन्न होता है, __________कहलाती है।
    1. विद्युत चुंबकीय बल
    2. विद्युत-चुंबकीय प्रेरण
    3. विद्युतचुंबकत्व
    4. स्थिरवैद्युत बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत-चुंबकीय प्रेरण

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  59. प्र.59General Awareness
    Which part of the human brain controls the involuntary action of vomiting?
    1. Midbrain
    2. Hindbrain
    3. Spinal cord
    4. Forebrain
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Hindbrain

  60. प्र.60General Awareness
    16 मार्च 2022 को, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) के लिए एक पायलट परियोजना का उद्घाटन किया। यह पायलट परियोजना किसके द्वारा शुरू की गई थी?
    1. टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
    2. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
    3. किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
    4. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड

  61. प्र.61General Awareness
    भारतीय सेना द्वारा सैन्य क्षेत्र के लिए इन-हाउस मैसेजिंग एप्लिकेशन हेतु जारी किए गए ऐप का नाम बताएं।
    1. SAI
    2. MY IAF
    3. ASIGMA
    4. DGNCC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ASIGMA

  62. प्र.62General Awareness
    उदासीनीकरण अभिक्रिया के दौरान, क्रमशः H+ आयन _________ से आता है, और OH- आयन __________ से आता है, जिससे जल का अणु बनता है।
    1. क्षार; अम्ल
    2. अम्ल; लवणों
    3. लवणों; क्षार
    4. अम्ल; क्षार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अम्ल; क्षार

  63. प्र.63General Awareness
    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है कि, "संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी"?
    1. अनुच्छेद 343(1)
    2. अनुच्छेद 395
    3. अनुच्छेद 51A
    4. अनुच्छेद 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 343(1)

  64. प्र.64Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: यौगिकों की वह श्रेणी, जिसमें कार्बन श्रृंखला में एक ही क्रियात्मक समूह हाइड्रोजन का प्रतिस्थापन करता है, समजातीय श्रेणी कहलाती है। कथन II: जैसे-जैसे किसी समजातीय श्रेणी में आणविक द्रव्यमान बढ़ता है, भौतिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन प्रदर्शित होता है।
    1. कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।
    2. दोनों कथन असत्य हैं।
    3. दोनों कथन सत्य हैं।
    4. कथन I सत्य है, और कथन II असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन सत्य हैं।

  65. प्र.65Mathematics
    निम्न के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए। दो त्रिभुज समरूप होते हैं यदि: a) उनकी कोई भी दो भुजाएं बराबर हों b) उनकी संगत भुजाएं समानुपाती हों c) उनके कोई भी दो कोण बराबर हों d) उनके संगत कोण बराबर हों
    1. b और c दोनों
    2. b और d दोनों
    3. a और d दोनों
    4. a और b दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — b और d दोनों

  66. प्र.66General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, भारत में राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या ________ होती है।
    1. 542
    2. 250
    3. 475
    4. 122
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 250

  67. प्र.67Reasoning
    छह व्यक्तियों, L, M, N, O, P और Q की एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों, अर्थात फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में पाक कला की कक्षाएं हैं। P की कक्षा Q के ठीक पहले है। केवल M की कक्षा O से पहले है। L की कक्षा N के ठीक बाद और Q से ठीक पहले है। इस जानकारी के आधार पर इनमें से कौन सा कथन सही होगा?
    1. L की कक्षा जून में है।
    2. P की कक्षा सितंबर में है।
    3. Q की कक्षा फरवरी में है।
    4. M की कक्षा मार्च में है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P की कक्षा सितंबर में है।

  68. प्र.68Reasoning
    रक्त का निम्नलिखित में से कौन सा घटक थक्कों के निर्माण में सहायक होता है?
    1. लाल रक्त कणिकाएं
    2. बिंबाणु (प्लेटलेट्स)
    3. प्लाज़्मा प्रोटीन
    4. श्वेत रक्त कणिकाएं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बिंबाणु (प्लेटलेट्स)

  69. प्र.69General Awareness
    जिन तत्वों के बाह्यतम कोश में 2 इलेक्ट्रॉन होते हैं, वे सामान्यतः ___________ होते हैं।
    1. अधातु
    2. उत्कृष्ट गैस
    3. उपधातु
    4. धातु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धातु

  70. प्र.70General Awareness
    नरसिम्हा राव सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों की शुरुआत __________ में की गई थी।
    1. आठवीं पंचवर्षीय योजना
    2. सातवीं पंचवर्षीय योजना
    3. नौवीं पंचवर्षीय योजना
    4. पांचवी पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आठवीं पंचवर्षीय योजना

  71. प्र.71Reasoning
    1. विचलन कोण
    2. आपतन कोण
    3. अपवर्तन कोण
    4. निर्गत कोण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विचलन कोण

  72. प्र.72Mathematics
    उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 4 : 8 :: 8 : 32 :: 12 :?
    1. 24
    2. 72
    3. 36
    4. 144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 72

  73. प्र.73Mathematics
    उस समबाहु त्रिभुज की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 4√3 वर्ग इकाई है।
    1. 2 इकाई
    2. √3 इकाई
    3. 16 इकाई
    4. 4 इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4 इकाई

  74. प्र.74Reasoning
    जीव विज्ञान की कौन सी शाखा वंशानुक्रम पैटर्न के अध्ययन पर केंद्रित है?
    1. विकासीय जीव विज्ञान
    2. मानवशास्त्र
    3. आनुवंशिकी
    4. जैव प्रौद्योगिकी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आनुवंशिकी

  75. प्र.75General Awareness
    17 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। A का स्थान ऊपर से 9वां है, जबकि B का स्थान नीचे से 11वां है। ऊपर से देखे जाने पर, C का स्थान, A से ऊपर है, किंतु B से नीचे है। ऊपर से C का स्थान कौन सा है?
    1. 6वां
    2. 7वां
    3. 8वां
    4. 9वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8वां

  76. प्र.76Reasoning
    नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ शेर, बिल्लियां हैं। II. सभी बिल्लियां, जानवर हैं। III. कुछ जानवर, शेर नहीं हैं। निष्कर्ष: I. कुछ जानवर, शेर हैं। II. सभी शेर, जानवर हैं। III. कोई भी जानवर, शेर नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  77. प्र.77Mathematics
    सरल कीजिए: 4 7/9 × 7 8/9 × 81 + 2 3/4
    1. 3053.75
    2. 3053.25
    3. 3055.25
    4. 3055.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3055.75

  78. प्र.78General Awareness
    श्वेत प्रकाश का वह घटक, जिसका अपवर्तनांक अधिकतम होता है, वह _______रंग का होता है।
    1. लाल
    2. बैंगनी
    3. पीला
    4. हरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बैंगनी

  79. प्र.79Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I., II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी उपहार पत्र हैं। सभी पत्र चैट हैं। सभी शब्द उपहार हैं। निष्कर्ष: I. कुछ चैट शब्द हैं। II. सभी उपहार चैट हैं। III. कुछ शब्द पत्र नहीं हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    3. सभी निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।

  80. प्र.80Mathematics
    निम्न में से कौन सा द्विघात समीकरण है? A. x(x − 4) = 2x + x^2 - 7 B. 5 (2y + 3) - 6y = 5y(y^2 - 8y) C. k(k + 1) − k(k − 2) 2k = 0 D. p(p^2 + 7) = p^2 + p^3 - 18
    1. केवल C
    2. केवल A
    3. केवल B
    4. केवल D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल D

  81. प्र.81Mathematics
    निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (−2/5)^(−2) × (−4/5)^4
    1. 26/25
    2. 25/64
    3. 64/25
    4. 25/26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 64/25

  82. प्र.82Reasoning
    1. ₹14,332
    2. ₹13,512
    3. ₹13,632
    4. ₹13,852
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹13,632

  83. प्र.83General Awareness
    उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? 8G, 14C, 20Y, 26U,?
    1. 32P
    2. 30R
    3. 32Q
    4. 30Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32Q

  84. प्र.84Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  85. प्र.85Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: X < Z = T > V > P < Y = O
    1. T < X
    2. V > Y
    3. T > Y
    4. O > P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — O > P

  86. प्र.86General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा फसल उत्सव मुख्यतः दक्षिण भारत में मनाया जाता है?
    1. ओणम
    2. माघी
    3. उत्तरायण
    4. बिहू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओणम

  87. प्र.87Reasoning
    ओडिशा के कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी, बलांगिर जिले, किस खनिज के खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
    1. तांबा
    2. अभ्रक
    3. चूना पत्थर
    4. बॉक्साइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बॉक्साइट

  88. प्र.88General Awareness
    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “Dare2eraD TB” को विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर इनमें से किसके द्वारा लांच किया गया था?
    1. डॉ. मनसुख मंडाविया
    2. डॉ. वी. के. पॉल
    3. डॉ. जितेंद्र सिंह
    4. डॉ. भारती प्रवीण पवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — डॉ. जितेंद्र सिंह

  89. प्र.89Mathematics
    यदि 16x^2 - 8x +1 = 0 है, तो (16x^2 + 1/(4x^2)) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 6
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  90. प्र.90General Awareness
    1987 में UNEP द्वारा किए गए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    1. जल प्रदूषण को रोकना
    2. अग्निशामक यंत्रों में अधिक CFCs का उपयोग
    3. ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकना
    4. CFCs के उत्पादन को 1986 के स्तर पर स्थिर करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CFCs के उत्पादन को 1986 के स्तर पर स्थिर करना

  91. प्र.91Mathematics
    सरल कीजिए: x^2 + 5x − 12 − 3(x^2 − 2x + 9)
    1. −2x^2 + 11x + 39
    2. 2x^2 − 11x − 39
    3. −2x^2 + 11x − 39
    4. 2x^2 + 11x − 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −2x^2 + 11x − 39

  92. प्र.92Reasoning
    अर्थशास्त्र विषय के संदर्भ में मांग के नियम के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है? a) मांग का नियम अर्थशास्त्र का एक मौलिक सिद्धांत है, जो बताता है कि उच्च मूल्य होने पर उपभोक्ता किसी वस्तु की कम मात्रा की मांग करेगा। b) मांग, ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम से व्युत्पन्न है, यह इस तथ्य पर आधारित है कि उपभोक्ता सबसे पहले अपनी सबसे जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किफायती वस्तुओं का उपयोग करते हैं। c) मूल्य में परिवर्तन के प्रत्युत्तर में मांग का आकार (रूप) और परिमाण बदल जाता है।
    1. केवल b
    2. केवल a
    3. a और b दोनों
    4. केवल c
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — a और b दोनों

  93. प्र.93Mathematics
    किसी घनाकार कमरे की लंबाई 15 m, चौड़ाई 17 m और ऊंचाई 21 m है। ₹40/m^2 की दर से इसकी दीवारों और छत को पेंट करने की लागत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹44,250
    2. ₹63,960
    3. ₹58,912
    4. ₹85,126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹63,960

  94. प्र.94Mathematics
    दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। # 9 1 @ 4 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 6 ! 4 2 & 9 < 3 6 ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 4
    2. 3
    3. 6
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  95. प्र.95Mathematics
    रासायनिक समीकरण में किसी पदार्थ के प्रतीक/सूत्र के बाद लिखा गया पद (aq) यह दर्शाता है कि वह ___________ में मौजूद है।
    1. द्रव अवस्था
    2. जलीय विलयन के रूप
    3. ठोस अवस्था
    4. गैसीय अवस्था
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जलीय विलयन के रूप

  96. प्र.96Mathematics
    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफ़ोन की कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
    1. 4.7
    2. 5.7
    3. 6.7
    4. 3.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4.7

  97. प्र.97General Awareness
    __________, कुछ सरीसृपों में निषेचित अंडों का लिंग निर्धारण करते/ करती हैं।
    1. तापमान (Temperature)
    2. नमी (Moisture)
    3. एलोसोम (Allosome)
    4. ऑटोसोम (Autosome)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तापमान (Temperature)

  98. प्र.98Mathematics
    यदि 18 : 30 :: 30 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 35
    2. 45
    3. 50
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50

  99. प्र.99Mathematics
    चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित एक निश्चित धनराशि 3 वर्ष बाद ₹13,380 और 6 वर्ष बाद ₹20,070 हो जाती है, जबकि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,505
    2. ₹7,020
    3. ₹8,920
    4. ₹7,007
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹8,920

  100. प्र.100Reasoning
    एक 2 Ω का प्रतिरोध, एक 4Ω के प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित है। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
    1. 3/4 Ω
    2. 1 Ω
    3. 4/3 Ω
    4. 6 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 Ω

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223314352637183941041121241321411511611711811932042142212312422542642712812913043113213323423513633743843934034144214314424544634714824915035145235325435545635725845926046136246316436526626726826947017117227347437537647747827928048138238338448548618748838939049139239329429529619719839931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 23 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner