1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 18 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 18 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

18 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
18 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    दी गई अभिक्रिया में, लोहा किसे विस्थापित करता है? Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
    1. SO2
    2. Cu
    3. S
    4. O2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Cu

  2. प्र.2Mathematics
    एक बच्चा किसी क्रिसमस ट्री बॉल की परावर्तक सतह को देख रहा है, जिसका व्यास 10.0 cm है, उसे दर्पण में उसके चेहरे के वास्तविक आकार के आधे आकार का प्रतिबिंब दिखाई देता है। बच्चे का चेहरा गोलीय दर्पण से कितनी दूर है?
    1. –2.5 cm
    2. +5.0 cm
    3. +2.5 cm
    4. – 5.0 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — –2.5 cm

  3. प्र.3General Awareness
    एक घर में, क्रमशः 30 W, 60 W और 75 W रेटिंग वाले बल्ब A, B और C एक विद्युत स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। इस स्थिति के लिए निम्न में से कौन सा सत्य होगा?
    1. बल्ब A की चमक अधिकतम होगी
    2. सभी बल्बों की चमक समान होगी
    3. बल्ब C की चमक अधिकतम होगी
    4. बल्ब B की चमक न्यूनतम होगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बल्ब C की चमक अधिकतम होगी

  4. प्र.4Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  5. प्र.5General Awareness
    स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रावधानों के अंगीकरण हेतु भारतीय संविधान निर्माताओं द्वारा किस देश के संविधान पर विचार किया गया था?
    1. आयरलैंड के संविधान
    2. फ्रांस के संविधान
    3. ऑस्ट्रेलिया के संविधान
    4. कनाडा के संविधान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फ्रांस के संविधान

  6. प्र.6Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  7. प्र.7Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दिए गए तीन अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है। GYM HIP JAM LAC PIC यदि उपरोक्त सभी शब्दों के पहले अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो कितने शब्दों में एक से अधिक स्वर होंगे? (पहले वाला ही या कोई भिन्न स्वर)
    1. तीन
    2. एक
    3. शून्य
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  8. प्र.8General Awareness
    भारत में, सिक्के ______ द्वारा जारी किए जाते हैं।
    1. गृह मंत्रालय
    2. भारतीय रिज़र्व बैंक
    3. भारतीय स्टेट बैंक
    4. वित्त मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वित्त मंत्रालय

  9. प्र.9General Awareness
    आठ घर - M, N, O, P, Q, R, S, और T एक बड़े परिसर में स्थित हैं। घर O, घर N से पश्चिम में 20 m की दूरी पर है, जो घर M से दक्षिण में 30 m की दूरी पर है। घर M, घर Q से पश्चिम में 40 m की दूरी पर है। घर P, घर Q से दक्षिण में 50 m की दूरी पर है। घर R, घर S से उत्तर की ओर 15 m की दूरी पर है। घर T, घर S से पूर्व की ओर 20 m की दूरी पर स्थित है। घर R, घर P से पश्चिम में 40 m की दूरी पर है। घर Q, घर R से किस दिशा में स्थित है?
    1. दक्षिण-पश्चिम
    2. दक्षिण-पूर्व
    3. उत्तर-पश्चिम
    4. उत्तर-पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर-पूर्व

  10. प्र.10General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्णक में ऑक्सीजन के लिए उच्च बंधुता होती है?
    1. बिलिरुबिन (Bilirubin)
    2. मेलनिन (Melanin)
    3. हीमोग्लोबिन (Haemoglobin)
    4. हीमोसायनिन (Haemocyanin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हीमोग्लोबिन (Haemoglobin)

  11. प्र.11General Awareness
    पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
    1. 7 मई
    2. 22 अप्रैल
    3. 14 मार्च
    4. 1 अप्रैल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22 अप्रैल

  12. प्र.12General Awareness
    इलेक्ट्रिक हीटर के निर्माण के लिए नाइक्रोम का उपयोग क्यों किया जाता है?
    1. क्योंकि इसकी प्रतिरोधकता उच्च और गलनांक निम्न होता है
    2. क्योंकि इसकी प्रतिरोधकता निम्न और गलनांक निम्न होता है
    3. क्योंकि इसकी प्रतिरोधकता निम्न और गलनांक उच्च होता है
    4. क्योंकि इसकी प्रतिरोधकता उच्च और गलनांक उच्च होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्योंकि इसकी प्रतिरोधकता उच्च और गलनांक उच्च होता है

  13. प्र.13Mathematics
    मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करते हुए आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए, जब यह दिया गया हो कि बहुलक = 37.4 और माध्य = 30.5 है।
    1. 33.4
    2. 30.5
    3. 31.7
    4. 32.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32.8

  14. प्र.14General Awareness
    भारतीय संविधान में शामिल मौलिक अधिकार नामक विशेषता किस देश के संविधान से ली गई है?
    1. जर्मनी
    2. फ्रांस
    3. यूएसए
    4. जापान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जर्मनी

  15. प्र.15Reasoning
    छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। राम, श्याम और कमल दोनों के ठीक बगल में बैठा हुआ है। कार्तिक, कमल के ठीक बगल में बैठा है। दीक्षा, कार्तिक के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है और आदित्य, श्याम दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। कमल, निम्न में से किन दो लोगों के ठीक बगल में बैठा हुआ है?
    1. श्याम और राम
    2. कार्तिक और दीक्षा
    3. राम और कार्तिक
    4. श्याम और दीक्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राम और कार्तिक

  16. प्र.16Mathematics
    एक डीलर अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह जिस 1 kg के बाट का उपयोग करता है उसका वास्तविक वजन 800 gm है। उसको होने वाला प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 25%
    2. 18%
    3. 20%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25%

  17. प्र.17Mathematics
    6 m × 5 m × 4 m विमाओं वाली एक घनाभाकार टंकी का आयतन (m3) ज्ञात कीजिए।
    1. 30
    2. 40
    3. 120
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 120

  18. प्र.18General Awareness
    निम्नांकित चित्र मानव परिसंचरण तंत्र के किस घटक (भाग) को दर्शाता है? [figure]
    1. महाधमनी
    2. केशिका
    3. धमनी
    4. शिरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शिरा

  19. प्र.19Reasoning
    पांच डिब्बे - A, C, D, E और F एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। D को E के ठीक ऊपर रखा गया है। F को ऊपर से तीसरे स्थान पर रखा गया है। D न तो सबसे ऊपर वाला और न ही सबसे नीचे वाला डिब्बा है। A को C के ठीक नीचे रखा गया है। A के ठीक नीचे कौन सा डिब्बा रखा गया है?
    1. D
    2. E
    3. C
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F

  20. प्र.20Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा एक राजनीतिक अधिकार है?
    1. मतदान का अधिकार
    2. संघ बनाने की स्वतंत्रता
    3. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
    4. विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मतदान का अधिकार

  21. प्र.21General Awareness
    64, 48 और y का महत्तम समापवर्तक (HCF) 8 है। नीचे दिया गया कौन सा विकल्प y का संभावित मान नहीं हो सकता है?
    1. 96
    2. 104
    3. 88
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 96

  22. प्र.22Mathematics
    [(12 ÷ 4/3) × {6 ÷ 4 × ((12 – 7)/6)} ÷ {4 × 6 ÷ 3}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1 13/32
    2. 1 11/32
    3. 1 17/32
    4. 1 15/32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 13/32

  23. प्र.23General Awareness
    निम्न में से कौन बैंक ऑफ बड़ौदा के संस्थापक थे?
    1. महाराजा गोविंदराव गायकवाड़
    2. महाराजा गणपतराव गायकवाड़
    3. महाराजा मल्हारराव गायकवाड़
    4. महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय

  24. प्र.24Mathematics
    वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 2000 और 2200 को विभाजित करने पर शेषफल क्रमशः 22 और 38 प्राप्त होते हैं।
    1. 46
    2. 39
    3. 42
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 46

  25. प्र.25Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ कुर्सियां, टीवी हैं। कुछ टीवी, पंखे हैं। कुछ पंखे, बसें हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ बसें, कुर्सियां हैं। (II) कोई बस, कुर्सी नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    3. या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है

  26. प्र.26General Awareness
    एक माध्यम का वर्ण-विक्षेपण (dispersion) D और तरंगदैर्ध्य λ है। तरंगदैर्ध्य 3λ के लिए, उस माध्यम का वर्ण-विक्षेपण (dispersion) ज्ञात कीजिए।
    1. D/81
    2. D/27
    3. D/4
    4. D/16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — D/27

  27. प्र.27General Awareness
    इनमें से किस वेद को सबसे बड़ा, और संग्रह में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें 1,028 सूक्त हैं, जिन्हें मंडल नामक 10 पुस्तकों में विभाजित किया गया है?
    1. यजुर्वेद
    2. अथर्ववेद
    3. सामवेद
    4. ऋग्वेद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऋग्वेद

  28. प्र.28Mathematics
    पांच वर्ष बाद, जैकब की आयु, उसके पुत्र की आयु की चार गुनी होगी। तीन वर्ष पहले, जैकब की आयु, उसके पुत्र की आयु की सात गुनी थी। उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 59 और 21
    2. 59 और 11
    3. 49 और 21
    4. 69 और 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 59 और 11

  29. प्र.29Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
    1. अभिक्रियाशीलता श्रेणी में सबसे ऊपर स्थित धातुएं, उनके यौगिकों के वैद्युत अपघटनी अपचयन द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं।
    2. अभिक्रियाशीलता श्रेणी एक सूची है, जिसमें धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है।
    3. अभिक्रियाशीलता श्रेणी के मध्य में मौजूद धातुएं अल्प अभिक्रियाशील होती हैं।
    4. क्रियाशीलता श्रेणी में पोटैशियम सबसे कम अभिक्रियाशील है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्रियाशीलता श्रेणी में पोटैशियम सबसे कम अभिक्रियाशील है।

  30. प्र.30General Awareness
    निम्न में से कौन सा आयनिक यौगिक नहीं है?
    1. CaCl2
    2. NaCl
    3. CaO
    4. CO2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CO2

  31. प्र.31Mathematics
    दिए गए चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 1 से 6 तक की संख्याएं 2001 से 2006 तक के वर्षों को निरूपित करती हैं। [figure] Number of vehicles manufactured by two companies. Company A: 139, 120, 100, 128, 107, 148. Company B: 119, 99, 141, 78, 120, 159. संदर्भ: [Number of vehicles manufactured by two companies - दो कंपनियों द्वारा निर्मित वाहनों की संख्या, Number of vehicles in thousands - वाहनों की संख्या (हजार में), Company A - कंपनी A, Company B - कंपनी B] 2004 में कंपनी B का उत्पादन, उसी वर्ष कंपनी A के उत्पादन के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर था?
    1. 136%
    2. 172%
    3. 61%
    4. 99%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 61%

  32. प्र.32Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। K D N C I C L O A S C S O P M C O D K C V N D C M M दी गई शृंखला में, दाएं सिरे से पांचवें अक्षर और बाएं सिरे से छठे अक्षर के बीच कितने व्यंजन हैं?
    1. तेरह
    2. ग्यारह
    3. आठ
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्यारह

  33. प्र.33Mathematics
    एक वस्तु को 20 cm फोकस दूरी वाले एक उत्तल लेंस से 50 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब लेंस से कितनी दूरी पर बनेगा?
    1. 33.3 cm
    2. 3.33 cm
    3. 0.333 cm
    4. 333 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33.3 cm

  34. प्र.34Mathematics
    राधा और मुरारी की आयु का अंतर 12 वर्ष है। पांच वर्ष पूर्व उनकी आयु का योग 28 वर्ष था। यदि राधा की आयु मुरारी की आयु से अधिक है, तो मुरारी की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 17
    2. 13
    3. 15
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13

  35. प्र.35Reasoning
    छह दोस्त, अतीक, बिजॉय, कमल, फया, ईशा और ध्रुव एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। फया, बिजॉय के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। अतीक, कमल के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। ईशा, बिजॉय के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। फया बाएं सिरे पर बैठी है। दाएं सिरे पर कौन बैठा/बैठी है?
    1. अतीक
    2. कमल
    3. ईशा
    4. ध्रुव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ईशा

  36. प्र.36Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  37. प्र.37General Awareness
    भारत के झारखंड-बंगाल कोयला बेल्ट में स्थित सबसे महत्वपूर्ण गोंडवाना कोयला क्षेत्र __________ में स्थित हैं।
    1. मनाली घाटी
    2. दामोदर घाटी
    3. देहरादून
    4. कावेरी बेसिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दामोदर घाटी

  38. प्र.38General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण के लिए लागू नहीं होती है?
    1. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन होता है।
    2. डाईऑक्साइड के ऑक्सीकरण से कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है।
    3. क्लोरोफ़िल, प्रकाश को अवशोषित करता है।
    4. जल के अणु का हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजन होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डाईऑक्साइड के ऑक्सीकरण से कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है।

  39. प्र.39General Awareness
    भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद के तहत हिंदी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया है?
    1. अनुच्छेद 344
    2. अनुच्छेद 343
    3. अनुच्छेद 345
    4. अनुच्छेद 346
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 343

  40. प्र.40Mathematics
    एक सम-षट्भुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप _______ होता है।
    1. 90°
    2. 150°
    3. 120°
    4. 110°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 120°

  41. प्र.41General Awareness
    छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में सभी की लंबाई अलग-अलग है। F केवल एक दोस्त से लंबा है। A केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। E, D से लंबा है। B, F से लंबा है लेकिन D से छोटा है। सभी दोस्तों में सबसे लंबा कौन है?
    1. A
    2. C
    3. E
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — E

  42. प्र.42Mathematics
    250 के 28% के 60% का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 22
    2. 56
    3. 68
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 42

  43. प्र.43Mathematics
    4^-5 ÷ 4^7 × 4^-6 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4^-20
    2. 4^-18
    3. 4^-16
    4. 4^-14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4^-18

  44. प्र.44Mathematics
    एक कक्षा के 40 विद्यार्थियों की औसत आयु 15 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु को भी शामिल कर लिया जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 16 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 52
    2. 50
    3. 54
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 56

  45. प्र.45Mathematics
    4^2 – 3 (8)^2/3 + (16/9)^1/2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3 1/3
    2. 5 1/3
    3. 0
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 1/3

  46. प्र.46Reasoning
    यदि संख्या 92379654 के प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाता है, और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे, और दाएं से तीसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 6
    2. 8
    3. 10
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  47. प्र.47Mathematics
    ₹7,500 की राशि पर 4 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ₹1,800 है। ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
    1. 5%
    2. 6%
    3. 4%
    4. 3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6%

  48. प्र.48General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे जैव चिकित्सा अपशिष्ट नहीं माना जाता है?
    1. खाद्य अपशिष्ट
    2. चिकित्सा अपशिष्ट
    3. पशु अपशिष्ट
    4. औद्योगिक अपशिष्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — खाद्य अपशिष्ट

  49. प्र.49Reasoning
    यदि एक उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 0.3 m है, तो मुख्य फोकस और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी कितनी होगी?
    1. 0.3 m
    2. 0.6 m
    3. 0.45 m
    4. 0.15 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.15 m

  50. प्र.50Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ संस्थान, विश्वविद्यालय हैं। 2. सभी विद्यालय, विश्वविद्यालय हैं। 3. कुछ कॉलेज, विद्यालय हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कॉलेज, संस्थान हैं। II. कुछ संस्थान, विद्यालय हैं। III. कुछ कॉलेज, विश्वविद्यालय हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  51. प्र.51General Awareness
    अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (ए.आई.एस.एच.ई) की रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार, उच्चतर शिक्षा में निम्नांकित में से किस राज्य का सकल नामांकन अनुपात (जी.ई.आर.) सर्वाधिक है?
    1. आंध्र प्रदेश
    2. उत्तर प्रदेश
    3. अरूणाचल प्रदेश
    4. मध्य प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर प्रदेश

  52. प्र.52Mathematics
    एक समचतुर्भुज के विकर्ण क्रमशः 12 cm और 8 cm हैं। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 72
    3. 96
    4. 48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 48

  53. प्र.53Mathematics
    एक सर्वेक्षण के अनुसार, विभिन्न खेलों को पसंद करने वाले लोगों का प्रतिशत निम्न पाइ-चार्ट में दिखाया गया है। नीला उन लोगों को दर्शाता है जो फुटबॉल पसंद करते हैं, लाल उन लोगों को दर्शाता है जो क्रिकेट पसंद करते हैं, हरा उन लोगों को दर्शाता है जो बैडमिंटन पसंद करते हैं, और बैंगनी उन लोगों को दर्शाता है जो टेनिस पसंद करते हैं। पाइ-चार्ट का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] (35% football, 40% cricket, 10% badminton, 15% tennis) यह सर्वेक्षण 28,500 लोगों पर किया जाना था। यदि सर्वेक्षण में कुल लोगों में से केवल दो-तिहाई लोगों ने भाग लिया, तो कितने लोगों को बैडमिंटन और टेनिस पसंद है?
    1. 19,000
    2. 13,500
    3. 5,425
    4. 4,750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4,750

  54. प्र.54Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  55. प्र.55Mathematics
    निम्न व्यंजक को सरल कीजिए। cosA/(1 + sinA) + (1 + sinA)/cosA
    1. 1+ 2sinA
    2. 2sinA
    3. 2cosA
    4. 2secA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2secA

  56. प्र.56Mathematics
    एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹400 है और उसे 10% और 12% की दो क्रमागत छूटों पर बेचा जाता है। वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹306.80
    2. ₹323.80
    3. ₹313.80
    4. ₹316.80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹316.80

  57. प्र.57Mathematics
    एक कार की चाल 20 m/s है। कार द्वारा 2 घंटे 20 मिनट में तय की गई दूरी (km में) ज्ञात कीजिए।
    1. 158
    2. 166
    3. 162
    4. 168
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 168

  58. प्र.58General Awareness
    निम्न अभिक्रिया के लिए विकल्पों में दी गई कौन सी संतुलित अभिक्रिया सही है? सिल्वर नाइट्रेट + सोडियम क्लोराइड → सिल्वर क्लोराइड + सोडियम नाइट्रेट
    1. AgNO3 + 2NaCl → AgCl + 2NaNO3
    2. AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3
    3. 3AgNO3 + NaCl → 3AgCl + 2NaNO3
    4. 2AgNO3 + NaCl → 2AgCl + NaNO3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3

  59. प्र.59Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SHAKE' को 'TKFRN' लिखा जाता है और 'JUICE' को 'KXNJN' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SWEET' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. TZJLK
    2. TZZLC
    3. TTJLC
    4. TZJLC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — TZJLC

  60. प्र.60Mathematics
    पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के विभिन्न चरण नीचे दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन सा इस प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के सही क्रम को दर्शाता है? a) जल के अणुओं का हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजन b) प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन c) क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण d) कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयित होना
    1. b–c–d–a
    2. d–c–a–b
    3. c–b–a–d
    4. a–b–c–d
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — c–b–a–d

  61. प्र.61General Awareness
    अनधिमान वक्र की प्रवणता किसके द्वारा मापी जाती है?
    1. प्रतिस्थापन की सीमांत दर
    2. तकनीकी प्रतिस्थापन की सीमांत दर
    3. परिवर्तन की सीमांत दर
    4. प्रभावी विनिमय की सीमांत दर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रतिस्थापन की सीमांत दर

  62. प्र.62Mathematics
    यदि एक दूधवाला 9 ℓ दूध में 4 ℓ पानी मिलाता है, तो दूध और पानी का अनुपात समान बनाए रखने के लिए उसे 36 ℓ दूध में कितना पानी मिलाना चाहिए?
    1. 16 ℓ
    2. 14 ℓ
    3. 12 ℓ
    4. 10 ℓ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16 ℓ

  63. प्र.63Reasoning
    दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: ग्लोबल वार्मिंग दुनिया भर में एक अभूतपूर्व मुद्दा बन गया है। तर्क: I. शहरी जीवन शैली बड़ी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसों का उत्पादन करती है। II. कई देशों में तापमान में बदलाव ग्लोबल वार्मिंग का सूचक है।
    1. I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
    2. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    3. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    4. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  64. प्र.64Mathematics
    रितेश की आयु मोहित की आयु से 12 वर्ष अधिक है। 17 वर्ष पूर्व, रितेश की आयु मोहित की आयु की चार गुनी थी। मोहित की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?
    1. 24
    2. 27
    3. 18
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21

  65. प्र.65General Awareness
    उस रसायनज्ञ का नाम बताइए, जिन्होंने वर्ष 1817 में समान गुणों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित किया था।
    1. न्यूलैंड
    2. मोजले
    3. जे. डब्ल्यू. डॉबेराइनर
    4. मेंडलीफ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जे. डब्ल्यू. डॉबेराइनर

  66. प्र.66General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया अवक्षेपण से गुजरेगी?
    1. H2SO4 + 2NaOH
    2. Pb(NO3)2 + KI
    3. HCl + NaOH
    4. HNO3 + NaOH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Pb(NO3)2 + KI

  67. प्र.67Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B A _ D L _ A M _ L B A _ F L B A _ G L
    1. MCEMM
    2. MMMCL
    3. MBEMM
    4. MBMBL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MBEMM

  68. प्र.68General Awareness
    2021 में, ICC T20 क्रिकेट विश्व कप किस देश ने जीता था?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. वेस्ट इंडीज
    3. इंग्लैंड
    4. न्यूज़ीलैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऑस्ट्रेलिया

  69. प्र.69Reasoning
    एक कूट भाषा में, 'hay in the sack' को 'it fn en ho', 'the sack is full' को 'en ho go bu' और 'the hay is full' को 'en bu fn go' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'sack' को किस रूप में लिखा जाएगा?
    1. it
    2. ho
    3. en
    4. fn
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ho

  70. प्र.70Mathematics
    सिद्धार्थ अपने घर से निकलता है और उत्तर की ओर 24 km ड्राइव करता है, और फिर वह दाएं मुड़ता है और 29 km ड्राइव करता है। उसके बाद, वह फिर से दाएं मुड़ता है और 67 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 32 km ड्राइव करता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 43 km ड्राइव करता है। सिद्धार्थ अपने घर से कितनी दूर है?
    1. 72 km
    2. 74 km
    3. 61 km
    4. 62 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 61 km

  71. प्र.71Reasoning
    छह व्यक्तियों, प्रतीक, अंश, राजेश, शिवम, तनु और उजमा ने एक ही वर्ष के अलग-अलग महीनों, यथा; जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में यात्राएं की। प्रतीक ने मार्च में यात्रा की। प्रतीक और उजमा के बीच केवल एक व्यक्ति ने यात्रा की। तनु और अंश के बीच किसी ने भी मार्च में यात्रा नहीं की। अंश और राजेश के बीच दो से अधिक व्यक्तियों ने यात्रा की। अंश ने तनु से पहले वाले महीने में यात्रा की। इनमें से किसने जून में यात्रा की?
    1. अंश
    2. राजेश
    3. शिवम
    4. उजमा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राजेश

  72. प्र.72Mathematics
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (9, 8, 15) (4, 5, 11)
    1. (8, 9, 15)
    2. (8, 19, 10)
    3. (17, 13, 22)
    4. (11, 10, 17)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (17, 13, 22)

  73. प्र.73Mathematics
    एक इलेक्ट्रिक हीटर को 250 V के स्रोत से संयोजित किए जाने पर इसके द्वारा उपभोग की जाने वाली विद्युत शक्ति 500 W प्रति इकाई समय है। हीटर द्वारा प्रति इकाई समय कर्षित धारा कितनी होगी?
    1. 0.5 A
    2. 5 A
    3. 2 A
    4. 0.2 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 A

  74. प्र.74Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Z # U * Y $ K W P Q @ G & A % J B L % & H D # V (दाएं) शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. दो
    2. चार
    3. तीन
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  75. प्र.75General Awareness
    इनमें से कौन 'प्रार्थना समाज' आंदोलन के शुरुआती नेताओं में से एक थे?
    1. केशव चंद्र सेन
    2. स्वामी सहजानंद
    3. बालक सिंह
    4. महादेव गोविंद रानडे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महादेव गोविंद रानडे

  76. प्र.76General Awareness
    सामान्य परिस्थितियों में, सामान्यतः नगर निगम का प्रमुख कौन होता है?
    1. राज्यपाल
    2. राज्य के गृह मंत्री
    3. मेयर
    4. मुख्यमंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मेयर

  77. प्र.77Reasoning
    आठ व्यक्ति, P, Q, R, S, T, U, V और W, एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 8 है। P और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q, सम क्रमांक वाली एक मंजिल पर R के ठीक ऊपर रहता है। P सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, जो T के ऊपर की कोई मंजिल है। S और U के बीच केवल चार व्यक्ति रहते हैं। W सबसे नीचे वाली मंजिल पर रहता है। छठी मंजिल पर कौन रहता है?
    1. U
    2. V
    3. W
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — V

  78. प्र.78General Awareness
    __________, झारखंड की आदिवासी आबादी का त्योहार है।
    1. यमशे (Yemshe)
    2. बुशु (Bushu)
    3. तुलुनी (Tuluni)
    4. सरहुल (Sarhul)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सरहुल (Sarhul)

  79. प्र.79Reasoning
    नीचे दो कथन दिए गए हैं और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: P < Q < R = T, M < T = N
    1. M < R
    2. M > Q
    3. M < Q
    4. P > M
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — M < R

  80. प्र.80General Awareness
    इनमें से किस भारतीय क्रिकेटर ने मार्च 2022 में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला?
    1. रोहित शर्मा
    2. शिखर धवन
    3. विराट कोहली
    4. केएल राहुल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विराट कोहली

  81. प्र.81Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  82. प्र.82Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  83. प्र.83Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी उत्पाद, उपयोगी हैं। 2. कोई भी उपयोगी, कठोर नहीं है। 3. सभी कठोर, टिकाऊ हैं। निष्कर्ष: I. कुछ उत्पाद, टिकाऊ हैं। II. कुछ टिकाऊ, उपयोगी हैं। III. सभी टिकाऊ, कठोर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I और III पालन करता है।
    4. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता हैं।

  84. प्र.84Reasoning
    किसी समजातीय श्रेणी में दो क्रमागत सदस्य किस समूह द्वारा एक दूसरे से पृथक होते हैं?
    1. –C2H
    2. –CH2–
    3. –CH3
    4. –CH–
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — –CH2–

  85. प्र.85Mathematics
    मार्च 2022 में, आयुष मंत्रालय ने विश्व के पहले बहुकेंद्र चरण III नैदानिक परीक्षण का शुभारंभ किया था, जो ______ के उपचार में आयुर्वेद की प्रभावकारिता का आकलन करेगा।
    1. मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple sclerosis)
    2. पर्निसियस एनीमिया (Pernicious anemia)
    3. सीलिएक रोग (Celiac disease)
    4. रूमेटॉइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रूमेटॉइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)

  86. प्र.86General Awareness
    इनमें से किस धातु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 4 है?
    1. Ar
    2. P
    3. Cl
    4. Si
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Si

  87. प्र.87Mathematics
    यदि एक गोले के आयतन को उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल से विभाजित किया जाता है, तो परिणाम 9 cm प्राप्त होता है। गोले की त्रिज्या (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 18
    2. 4.5
    3. 27
    4. 81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 27

  88. प्र.88Mathematics
    रमेश एक निश्चित राशि को 9% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेशित करता है। यदि वह एक वर्ष बाद ₹20,250 ब्याज के रूप में प्राप्त करता है, तो उसके द्वारा निवेशित राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,00,000
    2. ₹2,75,000
    3. ₹2,25,000
    4. ₹2,50,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,25,000

  89. प्र.89Mathematics
    यदि किन्हीं दी गई दो संख्याओं के ठीक बाद आने वाली संख्याओं का योगफल 40 है और दी गई दोनों संख्याओं का अंतर 6 है, तो दी गई दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 25 और 13
    2. 22 और 16
    3. 24 और 14
    4. 22 और 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22 और 16

  90. प्र.90General Awareness
    यदि 26 जनवरी 2018 को शुक्रवार है, तो 29 जनवरी 2021 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
    1. शुक्रवार
    2. रविवार
    3. सोमवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शुक्रवार

  91. प्र.91General Awareness
    1956 के औद्योगिक नीति संकल्प ने भारत में इनमें से किस पंचवर्षीय योजना का आधार बनाया?
    1. पांचवी पंचवर्षीय योजना
    2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना
    3. चौथी पंचवर्षीय योजना
    4. तीसरी पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्वितीय पंचवर्षीय योजना

  92. प्र.92Mathematics
    दो क्रमागत धनात्मक प्राकृतिक संख्याओं का गुणनफल 72 है। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 24
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  93. प्र.93General Awareness
    निम्न में से कौन सा पदार्थ विद्युत-चुंबक बनाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
    1. इस्पात
    2. एल्यूमिनियम
    3. तांबा
    4. मृदु लोहा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मृदु लोहा

  94. प्र.94Mathematics
    एकल कृषि (monocultures) के कुछ परिणामों का उल्लेख नीचे किया गया है। इनमें से कौन से एकल कृषि के लाभ हैं? a. इसके लिए बड़े क्षेत्रों की वनस्पति को साफ़ कर दिया जाता है b. इससे जैव विविधता को काफी नुकसान होता है c. इनसे उद्योगों के लिए विशिष्ट उत्पाद प्राप्त होते हैं d. इनसे वन विभाग के लिए राजस्व उत्पन्न होता है e. इससे स्थानीय लोगों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है
    1. a, b और e
    2. b और e
    3. c और d
    4. a और e
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — c और d

  95. प्र.95General Awareness
    निम्न में से कौन सा, डिम्बग्रंथि हार्मोन का एक उदाहरण है?
    1. एस्ट्रोजन (Oestrogen)
    2. एड्रेनलिन (Adrenalin)
    3. थायरॉक्सिन (Thyroxin)
    4. टेस्टोस्टेरोन (Testosterone)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एस्ट्रोजन (Oestrogen)

  96. प्र.96Reasoning
    निम्न में से किस प्राणी में लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है?
    1. शार्क (Shark)
    2. सर्प
    3. सामन (Salmon)
    4. घोंघा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — घोंघा

  97. प्र.97Mathematics
    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, जनवरी 2022 में, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर लगभग कितने प्रतिशत थी?
    1. 5.8
    2. 8.1
    3. 7.2
    4. 9.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8.1

  98. प्र.98Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  99. प्र.99General Awareness
    भारत में, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 (Oxford-AstraZeneca COVID-19) वैक्सीन के संस्करण का नाम क्या है?
    1. स्पुतनिक (Sputnik)
    2. कोविशील्ड (Covishield)
    3. सिनोवैक (Sinovac)
    4. कोवैक्सीन (Covaxin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोविशील्ड (Covishield)

  100. प्र.100General Awareness
    10 कुर्सियों का मूल्य 4 मेजों के मूल्य के बराबर है। 15 कुर्सियों और 2 मेजों का मूल्य ₹2,000 के बराबर है। एक मेज का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹100
    2. ₹500
    3. ₹200
    4. ₹250
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹250

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1221334152627284941031121241341411531611731841942012112212342412532622742822943043133223313423533643723823924034134244324444524634724814945015125245345445545645745825946036116216326446536626736816927037127237337417547637727847918038148248348428548648738838929019129239349439519649729829921004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 18 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner