1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 5 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 5 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

5 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 4 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
5 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    12 वर्ष पहले, एक पिता की आयु उसके पुत्र की आयु के दोगुने से 28 वर्ष अधिक थी। अब से कितने वर्ष बाद, उनकी आयु उनके पुत्र की आयु के दोगुने के बराबर होगी?
    1. 14
    2. 18
    3. 15
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा एगमार्क (AGMARK) अंकित उत्पाद नहीं है?
    1. शहद
    2. स्वर्ण आभूषण
    3. सब्ज़ियां
    4. मसाले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वर्ण आभूषण

  3. प्र.3Mathematics
    धारा की चाल 4 km/h है। एक नाव धारा की दिशा में 40 km और धारा की विपरीत दिशा में 12 km की दूरी 4 घंटे में तय कर सकती है। शांत जल में नाव की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 12
    3. 10
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  4. प्र.4Reasoning
    तीन कथनों के बाद, तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक जगत की जानकारी के अनुरूप न हों, तय कीजिए कि कथनों के आधार पर दिए गए निष्कर्ष/संभावनाओं में से कौन से सत्य हो सकते हैं। कथन: 1. कुछ पर्वत, पहाड़ियां हैं। 2. कुछ पहाड़ियां, चट्टान हैं। 3. सभी चट्टान, काली हैं। निष्कर्ष: I. कुछ काली, पहाड़ियां हैं। II. सभी पहाड़ियों के पर्वत होने की संभावना है। III. कुछ चट्टान, पर्वत नहीं हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं।
    4. केवल निष्कर्ष III सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं।

  5. प्र.5Mathematics
    यदि a और b, समीकरण x² + 3x − 4 = 0 के मूल हैं, तो 1/a + 1/b + ab का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −12/5
    2. −13/4
    3. 13/4
    4. 12/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −13/4

  6. प्र.6General Awareness
    भारत सरकार अधिनियम, 1919, जिसमें कई सुधार शामिल थे, निम्न में से किस रिपोर्ट/सुधार के आधार पर पारित हुआ था?
    1. मॉर्ले-चेम्सफोर्ड सुधार
    2. मार्ले-मिन्टो सुधार
    3. चुनावी सुधार
    4. मोंटेगू-चेम्सफोर्ड सुधार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मोंटेगू-चेम्सफोर्ड सुधार

  7. प्र.7Mathematics
    एक वस्तु को ₹330 में बेचने पर एक व्यक्ति को 12% की हानि होती है। यदि वह इसे ₹367.50 में बेचता है, तो उसका प्रतिशत लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।
    1. हानि, 2%
    2. हानि, 4%
    3. लाभ, 2%
    4. लाभ, 4%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हानि, 2%

  8. प्र.8General Awareness
    निम्न में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकता है? 21UDA, 18BKH, 15IRO, 12PYV,?
    1. 7WFC
    2. 9WFC
    3. 9FCW
    4. 7FCW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9WFC

  9. प्र.9Mathematics
    चार अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 24, 40 और 56 से पूर्णतः विभाज्य है।
    1. 1080
    2. 1680
    3. 1260
    4. 1170
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1680

  10. प्र.10Reasoning
    10 Ω और 20 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। यदि V1 और V2 क्रमशः A और B के सिरों पर विभवपात हैं, और I1 और I2 उनसे होकर प्रवाहित होने वाली धाराएं हैं, तो (V1/V2) और (I1/I2) क्रमशः ______ हैं।
    1. (1/2) और (1/2)
    2. (1/2) और 1
    3. 2 और 1
    4. 2 और (1/2)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (1/2) और 1

  11. प्र.11General Awareness
    ______ और यूनिसेफ (UNICEF) इंडिया ने अप्रैल 2022 में बच्चों पर केंद्रित संधारणीय विकास लक्ष्यों (SDGs) पर आधारित आशय विवरण (SoI) पर हस्ताक्षर किए।
    1. गृह मंत्रालय
    2. नीति (NITI) आयोग
    3. केंद्रीय सतर्कता आयोग
    4. राष्ट्रीय महिला आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नीति (NITI) आयोग

  12. प्र.12General Awareness
    निम्न में से कौन सा रोजगार के तृतीयक क्षेत्र का उदाहरण है?
    1. सूती कपड़े का उत्पादन
    2. कृषि
    3. वानिकी
    4. शिक्षण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शिक्षण

  13. प्र.13Mathematics
    त्रिभुज ABC में, यदि ∠ABC = 90° और BA = BC है, तो A और C कोण क्रमशः ______ होंगे।
    1. 50°, 40°
    2. 45°, 45°
    3. 80°, 70°
    4. 80°, 60°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45°, 45°

  14. प्र.14Mathematics
    ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, ₹2,400 की धनराशि पर 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन कितना होगा?
    1. ₹2,646
    2. ₹3,646
    3. ₹4,646
    4. ₹5,646
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,646

  15. प्र.15General Awareness
    छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में सभी की लंबाई अलग-अलग है। P केवल एक दोस्त से लंबा है। S केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। R, P से लंबा है लेकिन Q से छोटा है। U, Q से लंबा है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
    1. U
    2. T
    3. R
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — T

  16. प्र.16Mathematics
    नीचे एक कथन और उसकी दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: हालांकि, देश X में फैशन ब्रांड 'Pick2wear' बुरी तरह विफल रहा है, लेकिन यह निश्चित रूप से देश T जैसे अधिक औसत उम्र वाले देश में भारी मुनाफा कमाएगा। दिए गए कथन के आधार पर निम्नलिखित में से क्या माना जा सकता है? I. देश X की तुलना में देश T में अधिक उम्र वाले लोगों का प्रतिशत अधिक है। II. 'Pick2wear' आमतौर पर युवाओं की ड्रेसिंग पसंद के अनुरूप नहीं है।
    1. केवल I को माना जा सकता है
    2. I और II दोनों को माना जा सकता है
    3. केवल II को माना जा सकता है
    4. न तो I और न ही II को माना जा सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I और II दोनों को माना जा सकता है

  17. प्र.17Reasoning
    वन्यजीवों की संख्या और प्रजातियों में कमी के क्या कारण हैं? a. चमड़े और मांस की मांग b. वनों की कटाई के परिणामस्वरूप भोजन और स्थान की कमी c. जंतुओं को संरक्षित क्षेत्रों में रखना d. आवासों के संरक्षण के लिए कानून बनाना और उनका समर्थन करना e. बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं
    1. केवल c
    2. केवल c और d
    3. केवल d
    4. a, b और e
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — a, b और e

  18. प्र.18Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  19. प्र.19General Awareness
    [sinθ(1+cosθ)/(1+cosθ−sin²θ)] × (secθ + tanθ)(1 − sinθ) का मान इनमें से किसके बराबर है, जहां 0° < θ < 90° है?
    1. secθ
    2. sinθ
    3. cosecθ
    4. cosθ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — sinθ

  20. प्र.20Mathematics
    5 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 250 cm²
    2. 325 cm²
    3. 150 cm²
    4. 225 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 150 cm²

  21. प्र.21Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  22. प्र.22Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ADOPT' को 'CGSUZ' लिखा जाता है और 'AGAIN' को 'CJENT' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BOOST' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. DRSXZ
    2. DRXZS
    3. DRSXX
    4. DRSZX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DRSXZ

  23. प्र.23General Awareness
    यदि 3 जनवरी 2006 को मंगलवार है, तो 15 जून 2010 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
    1. मंगलवार
    2. रविवार
    3. गुरुवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मंगलवार

  24. प्र.24Reasoning
    आयताकार अतिपरवलय की आकृति वाले मांग वक्र में मांग की लोच (eD) का मान क्या होगा?
    1. |eD| = हमेशा 1 से अधिक
    2. |eD| = 0
    3. |eD| = 0 से अधिक लेकिन 1 से कम
    4. |eD| = 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — |eD| = 1

  25. प्र.25General Awareness
    जनवरी 2022 में, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने, 'भारत में ______ के परिचय के लिए कार्य योजना' की घोषणा की, जिसके तहत विलुप्त प्रजातियों को देश में फिर से लाने का फैसला किया गया है।
    1. गुलाबी सिर वाले बत्तख
    2. हिमालयी बटेर
    3. सुमात्रा गैंडा
    4. चीता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चीता

  26. प्र.26General Awareness
    निम्न रासायनिक अभिक्रिया में कौन-सी रासायनिक जाति (chemical species) ऑक्सीकृत हो रही है? CuO + H2 → Cu + H2O
    1. H2O
    2. CuO
    3. H2
    4. Cu
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — H2

  27. प्र.27Reasoning
    भारत की संसद के उच्च सदन के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?
    1. यह कभी भी भंग नहीं होता।
    2. यह हर 6 वर्ष के बाद भंग हो जाता है।
    3. यह हर 5 वर्ष के बाद भंग हो जाता है।
    4. यह हर 3 वर्ष के बाद भंग हो जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह कभी भी भंग नहीं होता।

  28. प्र.28Reasoning
    भीम अपने घर से पश्चिम की ओर 5 m चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है, और 50 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़कर 30 m चलकर अपने स्कूल पहुंच जाता है। उसका स्कूल उसके घर से किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. दक्षिण-पूर्व
    2. उत्तर
    3. उत्तर-पूर्व
    4. दक्षिण-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण-पश्चिम

  29. प्र.29Reasoning
    फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम का उपयोग किसकी दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है?
    1. प्रेरित धारा
    2. बल
    3. विभव
    4. विद्युत क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रेरित धारा

  30. प्र.30General Awareness
    Q, W, E, R, T और Y एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें एक मंजिल खाली है। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 7 है। T, सातवीं मंजिल पर रहता है, और W पहली मंजिल पर रहता है। केवल Y, R और W के बीच में रहता है, तथा R और W के बीच की कोई भी मंजिल खाली नहीं है। 5वीं मंजिल पर E रहता है। केवल Q, T और E के बीच में रहता है। कौन सी मंजिल खाली है?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  31. प्र.31Reasoning
    शब्द 'CONFIRM' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए शब्द में बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं?
    1. 1
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  32. प्र.32General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार ______ लिपि में लिखी हुई हिंदी भारत की राजभाषा होगी।
    1. देवनागरी
    2. खरोष्ठी
    3. ब्राह्मी
    4. सिंधु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — देवनागरी

  33. प्र.33Reasoning
    आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक आयताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर हैं जबकि अन्य चार मेज की प्रत्येक भुजा के ठीक मध्य में बैठे हैं। इन 8 व्यक्तियों में से, 3 महिलाएं हैं, जो एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठी हुई हैं। U, जोकि एक महिला है, V और W दोनों के ठीक बगल में बैठी हुई है। Q, S और V दोनों के ठीक बगल में है। R, जोकि एक महिला है, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। V,जोकि एक पुरुष है, T, जोकि एक महिला है, के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। P के बाईं ओर से गणना करने पर P और V के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हुए हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  34. प्र.34Mathematics
    यदि किन्हीं आंकड़ों की माध्यिका, उनके बहुलक से 24.12 कम हो, तो आंकड़ों की माध्यिका, उनके माध्य से ______ अधिक होती है। (उत्तर ज्ञात करने के लिए प्रयोगसिद्ध सूत्र का प्रयोग करें)
    1. 12.06
    2. 6.03
    3. 8.04
    4. 16.08
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12.06

  35. प्र.35Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  36. प्र.36General Awareness
    प्रत्येक श्वसन चक्र के दौरान, जब वायु अंदर ली जाती है, और बाहर निकाली जाती है, तो फेफड़ों में हमेशा कुछ मात्रा में वायु होती ही है, ताकि ऑक्सीजन को अवशोषित करने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वायु की इस मात्रा को क्या कहा जाता है?
    1. फुफ्फुसीय मात्रा (Pulmonary volume)
    2. वायुकोशीय मात्रा (Alveolar volume)
    3. अवशिष्ट मात्रा (Residual volume)
    4. श्वसन मात्रा (Breathing volume)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अवशिष्ट मात्रा (Residual volume)

  37. प्र.37Reasoning
    पीले बीजों वाले तद्रूप प्रजनन वाले एक लंबे मटर के पौधे का संकरण हरे बीजों वाले तद्रूप प्रजनन वाले बौने मटर के पौधे के साथ कराया जाता है। F1 पीढ़ी में, सभी पौधे लंबे थे। इस प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
    1. लंबापन, बौनेपन पर प्रभावी/हावी था।
    2. एक जनक पौधा समयुग्मजी था, और दूसरा विषमयुग्मजी था।
    3. जनक पौधे विषमयुग्मजी थे।
    4. यह जीनों के स्वतंत्र अपव्यूहन को दर्शाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लंबापन, बौनेपन पर प्रभावी/हावी था।

  38. प्र.38Reasoning
    A, B, C, D और E, एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। B, किसी सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है लेकिन मंजिल क्रमांक 4 पर नहीं रहता। A और E के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। D, A के ठीक नीचे वाली पर मंजिल रहता है। मंजिल क्रमांक 5 पर कौन रहता है?
    1. C
    2. A
    3. B
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — C

  39. प्र.39General Awareness
    If P, F and C represent the pole, principal focus and centre of curvature, respectively, of a concave mirror, then PC is equal to:
    1. (1/2) PF
    2. (1/4) PF
    3. 2PF
    4. 4PF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2PF

  40. प्र.40General Awareness
    'एम्ब्लिका ऑफिसिनेलिस (Emblica officinalis)' जिसका भारतीय स्थानीय नाम ______ है, का उपयोग च्यवनप्राश के निर्माण में किया जाता है।
    1. आंवला
    2. अफ़ीम
    3. महुआ
    4. नीम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आंवला

  41. प्र.41General Awareness
    यदि एक ही पदार्थ के चार तार एक माला के मनकों की तरह जुड़े हुए हैं, तो इस माला का तुल्य प्रतिरोध ______।
    1. एक-चौथाई हो जाएगा
    2. चार गुना हो जाएगा
    3. पूर्ववत ही रहेगा
    4. दोगुना हो जाएगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार गुना हो जाएगा

  42. प्र.42General Awareness
    हंस संप्रदाय एक प्रमुख संप्रदाय है, जिसमें अनुयायी मुख्य रूप से भगवान ______ की पूजा करते हैं।
    1. राम और सीता
    2. इंद्र
    3. कृष्ण और राधा
    4. शिव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कृष्ण और राधा

  43. प्र.43Reasoning
    'चिकित्सा विज्ञान श्रेणी' में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 के दो प्राप्तकर्ताओं में से एक निम्नलिखित में से कौन थे?
    1. रोहित श्रीवास्तव
    2. कनिष्क बिस्वास
    3. अरुण कुमार यादव
    4. अमित सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रोहित श्रीवास्तव

  44. प्र.44Mathematics
    दिए गए वेन आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। आरेख बच्चों के पसंदीदा चैनलों को निरूपित करता है। [figure] केवल डिस्कवरी टीवी (Discovery TV) पसंद करने वाले बच्चों और तीनों चैनल पसंद करने वाले बच्चों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 123/59
    2. 59/123
    3. 536/59
    4. 59/536
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 536/59

  45. प्र.45Reasoning
    निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन कीजिए: i. जब मेंडेलीफ ने आवर्त सारणी पर अपना काम शुरू किया, तब तक 63 तत्व ज्ञात थे। ii. मेंडेलीफ ने ऑक्सीजन और हाइड्रोजन वाले तत्वों द्वारा निर्मित यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया। iii. मेंडेलीफ ने तत्वों के परमाणु क्रमांकों के बीच संबंध की जांच की। iv. मेंडेलीफ ने तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों के बीच संबंधों की जांच की।
    1. i
    2. iv
    3. ii
    4. iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — iii

  46. प्र.46Mathematics
    निम्न संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 7 2 9 6 3 8 3 8 7 7 3 2 7 3 2 2 1 3 3 9 9 7 4 9 9 0 9 दी गई शृंखला में 7 की पुनरावृत्ति और 9 की पुनरावृत्ति का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 14
    2. 11
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  47. प्र.47Reasoning
    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15, ______ से संबंधित है।
    1. स्वतंत्रता का अधिकार
    2. समानता का अधिकार
    3. शोषण के विरुद्ध अधिकार
    4. शिक्षा का अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समानता का अधिकार

  48. प्र.48Mathematics
    रासायनिक समीकरण को संतुलित करने की विधि क्या कहलाती है?
    1. तुल्यांक विधि (equivalent method)
    2. रासायनिक विधि (chemical method)
    3. हिट एंड ट्रायल विधि (hit and trial method)
    4. मोलर विधि (molar method)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिट एंड ट्रायल विधि (hit and trial method)

  49. प्र.49Reasoning
    गर्भनिरोधक उपकरणों के उपयोग के संबंध में निम्नलिखित में से एक के अलावा शेष सभी कथन सत्य हैं। गलत विकल्प का चयन कीजिए।
    1. इनका उपयोग गर्भावस्था को रोकने या उसमें देरी के लिए किया जाता है।
    2. इनका कोई अनुषंगी प्रभाव (साइड इफेक्ट) नहीं होता है।
    3. इनका उपयोग प्राकृतिक प्रक्रिया जनन के विरुद्ध किया जाता है।
    4. जनसंख्या की अनियंत्रित वृद्धि को रोकने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इनका कोई अनुषंगी प्रभाव (साइड इफेक्ट) नहीं होता है।

  50. प्र.50Reasoning
    किसी कक्षा के सभी 35 छात्र, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। राम, दाएं सिरे से 17वें स्थान पर खड़ा है, जबकि राकेश बाएं सिरे से 17वें स्थान पर खड़ा है। सोनू, राम और राकेश के ठीक बीच में खड़ा है। सोनू, बाएं सिरे से किस स्थान पर खड़ा है?
    1. 20वें
    2. 12वें
    3. 18वें
    4. 3रे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18वें

  51. प्र.51Mathematics
    यदि संख्या 2965413 के प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, और प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों का औसत क्या होगा?
    1. 6
    2. 8
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  52. प्र.52General Awareness
    भोजन के संग्रहण के लिए जाइलम की कौन सी कोशिकाएं उत्तरदायी हैं?
    1. जाइलम तंतु
    2. वाहिनिकी
    3. वाहिका
    4. पैरेंकाइमा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पैरेंकाइमा

  53. प्र.53General Awareness
    PF 13 और MC 20 के बीच एक निश्चित संबंध है। LR 19 और IO 26 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, XJ 25 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
    1. GU 32
    2. UG 32
    3. VG 32
    4. UG 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UG 32

  54. प्र.54Mathematics
    एक थैली में ₹2, ₹5 और ₹10 के सिक्के 5 : 7 : 8 के अनुपात में हैं, जिनका कुल मूल्य ₹1250 है। थैली में ₹5 के सिक्कों की संख्या कितनी है?
    1. 84
    2. 78
    3. 70
    4. 91
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 70

  55. प्र.55Mathematics
    22 × (63 ÷ 7) ÷ 6 − {7 × 5 + 4 − (3 − 5) ÷ 2} का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 7
    3. −9
    4. −7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −7

  56. प्र.56Mathematics
    दो पूरक कोणों के मापों का अंतर 24° है। बड़े कोण का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 43°
    2. 33°
    3. 57°
    4. 55°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 57°

  57. प्र.57Reasoning
    तीन कथनों के बाद, तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक जगत की जानकारी के अनुरूप न हों, तय कीजिए कि कथनों के आधार पर दिए गए निष्कर्ष/संभावनाओं में से कौन से सत्य हो सकते हैं। कथन: 1. कुछ खेल, क्रिकेट हैं। 2. कुछ क्रिकेट, टेनिस हैं। 3. सभी टेनिस, गेंद हैं। निष्कर्ष: I. कुछ टेनिस, खेल हैं। II. कुछ गेंद, खेल हैं। III. कुछ गेंद, क्रिकेट हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं।
    4. केवल निष्कर्ष III सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष III सत्य है।

  58. प्र.58General Awareness
    कोविड-19 (COVID-19) महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने हेतु, मई 2021 में एनसीपीसीआर (NCPCR) द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन का नाम क्या है?
    1. सूक्ति (Sukti)
    2. संवेदना (Samvedna)
    3. आरंभ (Aarambh)
    4. संयुक्ति (Sanyukti)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संवेदना (Samvedna)

  59. प्र.59Reasoning
    एक बंद घनाभाकार बॉक्स की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 2.5 m, 2 m और 90 cm हैं। इस बॉक्स को पूरी तरह से ढकने के लिए आवश्यक कैनवास की लागत क्या होगी, यदि कैनवास का मूल्य ₹80 प्रति वर्ग मीटर है?
    1. ₹1,448
    2. ₹1,502
    3. ₹1,600
    4. ₹1,750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,448

  60. प्र.60General Awareness
    निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: पदार्थ | pH i. मानव शरीर | a. 5.6 से कम ii. अम्ल वर्षा | b. 5.5 से कम iii. मुंह जब दाँत की सड़न शुरू होती है | c. 7 से 7.8
    1. i-a, ii-c, iii-b
    2. i-a, ii-b, iii-c
    3. i-c, ii-b, iii-a
    4. i-c, ii-a, iii-b
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — i-c, ii-a, iii-b

  61. प्र.61General Awareness
    'भूगोल (geography)' शब्द इनमें से किसके द्वारा गढ़ा गया था?
    1. एरेटोस्थेनेज (Eratosthenes)
    2. अल इदरीसी (Al Idrisi)
    3. टॉलेमी (Ptolemy)
    4. कार्ल रिटर (Carl Ritter)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एरेटोस्थेनेज (Eratosthenes)

  62. प्र.62Mathematics
    पेट्रोल के मूल्य (प्रति लीटर) में 52% की वृद्धि होती है। इसकी खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए, ताकि उस पर होने वाले व्यय में केवल 14% की वृद्धि हो?
    1. 38%
    2. 25%
    3. 30%
    4. 35%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25%

  63. प्र.63Mathematics
    (1 2/3 + 2 1/2 × 2/3) / (5 − 4 1/2 ÷ 3/2) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2 1/3
    2. 4 2/3
    3. 3 1/3
    4. 1 2/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 2/3

  64. प्र.64Mathematics
    A और B, अकेले किसी कार्य को क्रमश: 30 दिन और 40 दिन में कर सकते हैं। यदि वे एकांतर दिनों में कार्य करते हैं और पहले दिन B कार्य शुरू करता है, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
    1. 17 1/7 दिन
    2. 17 1/3 दिन
    3. 34 1/3 दिन
    4. 34 2/3 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34 1/3 दिन

  65. प्र.65General Awareness
    4 पेन और 3 नोटबुक का मूल्य ₹150 है। 5 नोटबुक का मूल्य, 6 पेन के मूल्य से ₹41 अधिक है। 3 पेन और 2 नोटबुक का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹109.00
    2. ₹110.50
    3. ₹104.00
    4. ₹105.50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹105.50

  66. प्र.66General Awareness
    मार्च 2022 में, इनमें से किस टीम ने इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता था?
    1. केरला ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब
    2. हैदराबाद एफसी फुटबॉल क्लब
    3. फुटबॉल क्लब गोवा
    4. ए टी के मोहन बागान फुटबॉल क्लब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हैदराबाद एफसी फुटबॉल क्लब

  67. प्र.67Mathematics
    एक विद्यालय में छह विद्यार्थियों की लंबाइयां 160 cm, 175 cm, 142 cm, 136 cm, 148 cm और 182 cm हैं। उनकी लंबाइयों का माध्य (cm में) ज्ञात कीजिए (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)।
    1. 157.17
    2. 160.47
    3. 147.57
    4. 152.55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 157.17

  68. प्र.68Mathematics
    A, B और C मिलकर एक निश्चित कार्य को 40 दिन में पूरा कर सकते हैं। B और C मिलकर उसी कार्य को 60 दिन में पूरा कर सकते हैं। B, A से 25% अधिक कार्यकुशल है। A, B और C एकसाथ मिलकर 30 दिन तक कार्य करते हैं। B अकेले शेष कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा?
    1. 32 दिन
    2. 24 दिन
    3. 20 दिन
    4. 30 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24 दिन

  69. प्र.69Reasoning
    यदि ABDUCENT शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 3
    2. 6
    3. 5
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  70. प्र.70Reasoning
    मानव परिसंचरण तंत्र में, सभी शिराएं रक्त को हृदय की ओर ले जाती हैं। फुफ्फुसीय शिरा और अन्य शिराओं में क्या अंतर है?
    1. फुफ्फुसीय शिरा में रक्त का प्रवाह दाब के साथ होता है
    2. फुफ्फुसीय शिरा में एक छोटी अवकाशिका (lumen) होती है
    3. फुफ्फुसीय शिरा ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है
    4. फुफ्फुसीय शिरा में कोई वाल्व नहीं होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फुफ्फुसीय शिरा ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है

  71. प्र.71General Awareness
    निम्न में से किस प्रकार की सरकार आम लोगों के सबसे करीब होती है?
    1. राज्य सरकार
    2. केंद्र सरकार
    3. पुलिस प्रशासन
    4. स्थानीय सरकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्थानीय सरकार

  72. प्र.72Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  73. प्र.73Mathematics
    एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाई 16 cm और 12 cm है। समचतुर्भुज की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 10 cm
    2. 8 cm
    3. 9 cm
    4. 20 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 cm

  74. प्र.74Mathematics
    साइक्लोपेंटेन में एकल बंधों की कुल संख्या कितनी होती है?
    1. 5
    2. 12
    3. 15
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15

  75. प्र.75General Awareness
    सूरजमुखी का पौधा 6.2 से 6.7 की pH रेंज वाली मिट्टी में सबसे अच्छी तरह बढ़ता है। यदि किसी बगीचे की मिट्टी का pH मान 5 है, तो सूरजमुखी उगाने के लिए मिट्टी में कौन सा पदार्थ मिलाया जाना चाहिए?
    1. नमक
    2. नींबू
    3. कम्पोस्ट
    4. बालू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नींबू

  76. प्र.76General Awareness
    ICC महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी निम्नलिखित निम्न में से कौन सा देश करेगा?
    1. भारत
    2. वेस्ट इंडीज
    3. ऑस्ट्रेलिया
    4. इंग्लैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारत

  77. प्र.77Mathematics
    एक डीलर ₹600 प्रत्येक के मूल्य पर दो वस्तुएं X और Y खरीदता है। वह उनमें से प्रत्येक पर समान मूल्य अंकित करता है। वह X को 25% और 15% की दो क्रमिक छूट देकर बेचता है, और फिर भी ₹216 का लाभ अर्जित करता है। यदि वह Y को 46% की एकल छूट पर बेचता है, तो Y पर मिलने वाला प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 15.2%
    2. 14.5%
    3. 14%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15.2%

  78. प्र.78Mathematics
    एक कांच की पट्टी पर उसके अभिलंब के अनुदिश आपतित एक प्रकाश किरण का आपतन कोण कितना होता है?
    1. 0°
    2. 90°
    3. 45°
    4. 30°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0°

  79. प्र.79Mathematics
    यदि, @ का अर्थ 'से गुणा', % का अर्थ 'से घटाना', $ का अर्थ 'में जोड़ना', और, & का अर्थ 'से भाग देना' है, तो 28 & 7 @ 8 % 6 $ 4 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 31
    3. 32
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30

  80. प्र.80Mathematics
    दिया गया बार चार्ट वर्ष 2014, 2015, 2016, 2018, 2020 और 2021 में एक कंपनी द्वारा बेचे गए रंगीन प्रिंटरों की संख्या को दर्शाता है। दिए गए बार चार्ट का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : The Number of Coloured Printers sold (in Thousands) by a company -एक कंपनी द्वारा बेचे गए रंगीन प्रिंटरों की संख्या (हजार में), Years - वर्ष, Number of Coloured Printers sold by a company (in Thousands)-बेचे गए रंगीन प्रिंटरों की संख्या (हजार में)] 2015 में बेचे गए रंगीन प्रिंटरों की संख्या, 2021 में बेचे गए रंगीन प्रिंटरों की संख्या के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर है?
    1. 45%
    2. 50%
    3. 42%
    4. 55%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50%

  81. प्र.81Mathematics
    निम्नांकित बार चार्ट दिए गए छह वर्षों की अवधि में गेंहूं के उत्पादन के आंकड़ों को दर्शाता है। बार चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [production of wheat (in 1000 tonnes) over the years-दिए गए वर्षों के दौरान गेंहूं का उत्पादन (1000 टन में), years-वर्ष] पिछले वर्ष की तुलना में, किस वर्ष उत्पादन में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है?
    1. 2021
    2. 2019
    3. 2018
    4. 2020
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2020

  82. प्र.82Mathematics
    किसी वस्तु को एक 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के मुख्य अक्ष पर 30 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब ______ की दूरी पर बनेगा।
    1. 15 cm
    2. 30 cm
    3. 20 cm
    4. 10 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 cm

  83. प्र.83General Awareness
    नीचे दिए गए जीवों में से, शीर्ष शिकारी का चयन कीजिए।
    1. गरुड़
    2. टिड्डा
    3. चूहा
    4. अजगर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गरुड़

  84. प्र.84Reasoning
    A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। D, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, किसी एक कोने पर बैठा है। H, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। G, H के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H, D के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B और A के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, F के ठीक बगल में बैठा है। B, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. B
    2. H
    3. C
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C

  85. प्र.85General Awareness
    हिंदू त्योहार, छठ पूजा के दौरान किस देवता की पूजा की जाती है?
    1. भगवान कृष्ण
    2. भगवान इंद्र
    3. भगवान गणेश
    4. भगवान सूर्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भगवान सूर्य

  86. प्र.86Reasoning
    एक तत्व आवर्त 2 और समूह 2 से संबंधित है, इस तत्व के परमाणुओं में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  87. प्र.87Reasoning
    शाम के समय ऋषभ ने सूर्य की ओर मुख करके चलना शुरू किया। कुछ समय बाद, उसकी मुलाकात उसके मित्र सुनील से हुई। उससे बात करने के बाद, ऋषभ दाईं ओर मुड़ गया। कुछ देर चलने के बाद, वह अगले चौराहे से बाएं मुड़ा, और अंत में पुनः अपनी बाईं ओर मुड़ा। ऋषभ अब किस दिशा में चल रहा है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. पश्चिम
    2. उत्तर
    3. पूर्व
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण

  88. प्र.88General Awareness
    बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र, हरियाणा, द्वारा विकसित निम्न में से कौन सी परियोजना मस्तिष्क विकारों के प्रबंधन के लिए एक अनूठी मस्तिष्क पहल है?
    1. उड़ान (UDAAN)
    2. स्वदेश (SWADESH)
    3. अमृत (AMRUT)
    4. प्रसाद (PRASAD)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वदेश (SWADESH)

  89. प्र.89General Awareness
    एक विज्ञान की पुस्तक में A और B द्वारा नामांकित दो छड़ चुंबकों के चारों तरफ चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं को दर्शाया गया है। A में, छः रेखाएं इसके दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं, और B में, इसके उत्तरी ध्रुव से तीन रेखाएं निकलती हैं। A की सामर्थ्य, B की सामर्थ्य ______ होगी।
    1. की दोगुनी
    2. की चार गुनी
    3. के समान
    4. की आधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — की दोगुनी

  90. प्र.90General Awareness
    छह मित्रों; A, L, V, P, Q और M में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P की लंबाई, केवल चार अन्य मित्रों से अधिक है। V की लंबाई केवल एक मित्र से अधिक है। Q की लंबाई, M से अधिक लेकिन A से कम है। A की लंबाई सबसे अधिक नहीं है। सभी मित्रों में किसकी लंबाई सबसे कम है?
    1. P
    2. M
    3. Q
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — M

  91. प्र.91General Awareness
    श्याम-श्वेत (ब्लैक एंड व्हाइट) फ़ोटोग्राफी में निम्न में से किस लवण का उपयोग किया जाता है?
    1. NaBr
    2. AgNO3
    3. KBr
    4. AgBr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — AgBr

  92. प्र.92Reasoning
    यदि संख्या 6472311 के प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, और प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योगफल क्या होगा?
    1. 7
    2. 9
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  93. प्र.93General Awareness
    8 Ω, 12 Ω और 24 Ω के तीन प्रतिरोध समानांतर क्रम में संयोजित हैं। इस संयोजन का प्रतिरोध ______ होगा।
    1. 4.8 Ω
    2. 4 Ω
    3. 8 Ω
    4. 44 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 Ω

  94. प्र.94Mathematics
    संख्या 5, 12.5 और 0.05 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 125
    2. 1.25
    3. 12.5
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  95. प्र.95General Awareness
    जलीय पादपों द्वारा उपापचयी अपशिष्ट ______ के माध्यम से उत्सर्जित होते हैं।
    1. विसरण
    2. परासरण
    3. संचयन
    4. सक्रिय परिवहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विसरण

  96. प्र.96Reasoning
    एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। संख्या/प्रतीक | 1 | ! | 2 | @ | 3 | # | 4 | $ | 5 | % | 6 | ^ | 7 | & | 8 | * | 9 कूट | T | D | C | R | G | B | Y | H | N | J | P | L | Q | S | D | F | Z शर्तें: I. यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक विषम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को K के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। II. यदि दूसरे और तीसरे दोनों घटक, सम संख्याएं हैं, तो इन दोनों के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। III. यदि पहला घटक एक संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो प्रतीक के लिए भी संख्या के कूट का उपयोग किया जाना चाहिए। 6$8^&3 का कूट क्या होगा?
    1. KHDLSG
    2. GHDLSP
    3. KHDLSK
    4. PHDLSG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KHDLSK

  97. प्र.97Mathematics
    किसी वस्तु को एक 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 30 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब ______ की दूरी पर बनेगा, और ______ होगा।
    1. 60 cm, वास्तविक
    2. 60 cm, आभासी
    3. 12 cm, वास्तविक
    4. 12 cm, आभासी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60 cm, वास्तविक

  98. प्र.98Mathematics
    चार दोस्त अहमद, सुमन, राज और मधु अपनी खुद की कपड़े की दुकानें शुरू करते हैं। अहमद 6% और 5% की क्रमिक छूट प्रदान करता है। सुमन 2% और 5% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। राज 7% और 2% की क्रमिक छूट प्रदान करता है, और मधु 5% और 4% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। इनमें से कौन ग्राहकों को अधिकतम कुल छूट दे रहा है?
    1. राज
    2. मधु
    3. अहमद
    4. सुमन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अहमद

  99. प्र.99Mathematics
    यदि (−7)^(2k+1) (−7)^5 = (−7)^12 है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −2
    2. −3
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  100. प्र.100Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 19, 26, 40, 61, 89,?
    1. 124
    2. 126
    3. 125
    4. 130
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 124

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1422324352647182921021121241321411521621741841922032132212312442542632712842913033113213343413523633713813934014124234314434544624724834925035145245325435545635745825916046116226346436546626716826947037147247317437527617717817948028148248318438548618748828919029149249329449519639719839941001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 5 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner