1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 28 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 28 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

28 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
28 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    त्रिभुज ABC में यदि AD, ∠BAC , का कोण द्विभाजक है, AE ⊥ BC है, ∠B = 30° है, और ∠C = 50° है, तो ∠DAE का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 30°
    2. 10°
    3. 20°
    4. 40°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10°

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नांकित चित्र में दर्शाए गए प्रकार की कोशिका कहां पाई जाती है?
    1. जड़ों और पुष्पों में
    2. पत्तियों और प्ररोहों में
    3. तनों और जड़ों में
    4. पुष्पों और पत्तियों में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पत्तियों और प्ररोहों में

  3. प्र.3Reasoning
    निम्न में से किन खनिज अयस्कों का निर्माण, एल्यूमिनियम सिलिकेट की प्रचुरता से पूर्ण विभिन्न प्रकार की चट्टानों के अपघटन के फलस्वरूप बने अवक्षेपों से होता है?
    1. एल्यूमिना (Alumina)
    2. लौह (Iron)
    3. बॉक्साइट (Bauxite)
    4. मैंगनीज़ (Manganese)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बॉक्साइट (Bauxite)

  4. प्र.4General Awareness
    तारामती चोटी किस राज्य में स्थित है?
    1. हरियाणा
    2. राजस्थान
    3. मध्य प्रदेश
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महाराष्ट्र

  5. प्र.5General Awareness
    मानवों में लैंगिक प्रजनन क्रिया के दौरान, महिला की योनि में शुक्राणु का प्रवेश होता है। निषेचन कहां होता है?
    1. योनि में
    2. डिंबवाहिनी नलिका में
    3. गर्भाशय ग्रीवा में
    4. गर्भाशय में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डिंबवाहिनी नलिका में

  6. प्र.6General Awareness
    निम्न में से कौन सा रसायन वायुमंडल में ओजोन परत के अवक्षय का कारण बनता है?
    1. CO
    2. CFCs
    3. SO₂
    4. NO₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CFCs

  7. प्र.7Mathematics
    यदि x = √1125 × √405 / √729 है, तो √x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 25
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  8. प्र.8General Awareness
    भारत के किस राज्य में ऑलिव-रिडले कछुओं के लिए सबसे बड़ा सामूहिक बसेरा (नीडन स्थल) है?
    1. ओडिशा
    2. गुजरात
    3. केरल
    4. तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओडिशा

  9. प्र.9General Awareness
    भारत की पहली मस्जिद कौन-सी है?
    1. चेरामन जुमा मस्जिद
    2. ज़ियारत शरीफ
    3. मलिक दीनार मस्जिद
    4. पलैया जुम्मा पल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चेरामन जुमा मस्जिद

  10. प्र.10Reasoning
    निम्नांकित से कौन सी आकृति मानव उत्सर्जन तंत्र में मूत्रवाहिनी (नीली रेखाओं के रूप में दर्शाई गई है) और मूत्राशय की स्थिति दर्शाती है?
    1. आकृति 3
    2. आकृति 1
    3. आकृति 4
    4. आकृति 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आकृति 1

  11. प्र.11Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क । और ॥ दिए गए हैं। दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: जंक-फूड खाना सेहत के लिए लाभप्रद नहीं होता है। तर्क: I. जंक-फूड में वसा, रासायनिक योजक और सोडियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मोटापे का कारण बनते हैं। II. शर्करा और वसा का अधिक सेवन मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को मंद कर देता है, जो कि अधिगम और स्मृति जैसी प्रवृत्तियों के निर्माण में सहायक होता है।
    1. तर्क ॥ कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क । कथन का समर्थन करता है।
    2. । और ॥ दोनों तर्क, कथन का समर्थन करते हैं।
    3. तर्क । कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क ॥ कथन का समर्थन करता है।
    4. । और ॥ दोनों तर्क, कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — । और ॥ दोनों तर्क, कथन का समर्थन करते हैं।

  12. प्र.12Mathematics
    0.27 (27 पर पूर्णांक रेखा) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 2/9
    2. 1/3
    3. 1/6
    4. 5/18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5/18

  13. प्र.13Mathematics
    यदि 10 cm त्रिज्या के एक ठोस गोले को पिघलाकर समान त्रिज्याओं की 8 गोलाकार गेंदें बनाई गई हैं, तो ऐसी प्रत्येक गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा? [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 319 1/7 cm²
    2. 324 3/7 cm²
    3. 335 5/7 cm²
    4. 314 2/7 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 314 2/7 cm²

  14. प्र.14Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  15. प्र.15Mathematics
    निम्न आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। 2, 6, 5, 2, 4, 9, 6, 2, 66, 4, 10, 12, 6, 22, 2, 44, 9
    1. 4
    2. 2
    3. 6
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  16. प्र.16General Awareness
    किस भौतिक राशि का मात्रक वोल्ट /एम्पियर होता है?
    1. प्रतिरोध
    2. धारा
    3. कार्य
    4. आवेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रतिरोध

  17. प्र.17Reasoning
    शब्द 'BACKGROUND' में, यदि प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने अक्षर समूह में कितने स्वर होंगे?
    1. शून्य
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  18. प्र.18General Awareness
    एक खेल खेलते समय, P, D के दक्षिण में खड़ा है; जो A के पश्चिम में खड़ा है; जो J के उत्तर में खड़ा है। यदि P, A के साथ अपना स्थान बदल लेता है, तो P के सापेक्ष J की दिशा क्या होगी?
    1. पूर्व
    2. दक्षिण
    3. पश्चिम
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण

  19. प्र.19General Awareness
    राजस्थान के कोटा जिले में ______ की USTTAD योजना के तहत 27 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक 'हुनर हाट' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
    1. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
    2. गृह मंत्रालय
    3. वित्त मंत्रालय
    4. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

  20. प्र.20Reasoning
    कुछ लोग एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। B, C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C के बाईं ओर कोई भी नहीं बैठा है। A और B के मध्य केवल चार लोग बैठे हैं। D के दाईं ओर केवल दो लोग बैठे हैं। A और D के मध्य केवल चार लोग बैठे हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो C और D के मध्य कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 12
    2. 13
    3. 17
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  21. प्र.21Mathematics
    √((4−5 cos² θ)/(sin² θ) + cot² θ) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  22. प्र.22Mathematics
    18 और 25 के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 450
    2. 270
    3. 360
    4. 465
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 450

  23. प्र.23Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  24. प्र.24Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। RTO : OQL KMD : HJA
    1. ABC : XWZ
    2. LOP : IUY
    3. UBF : RYC
    4. JHG : FDS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — UBF : RYC

  25. प्र.25Mathematics
    अप्रैल 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण, संचालन और रखरखाव में स्वचालित मार्ग के जरिए रेलवे में कितने प्रतिशत एफडीआई (FDI) की अनुमति है?
    1. 49%
    2. 80%
    3. 74%
    4. 100%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 100%

  26. प्र.26General Awareness
    'मातृ स्वास्थ्य (Maternal Health)' के अंतर्गत क्या-क्या शामिल होता है?
    1. गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के दौरान देखभाल
    2. प्रसव-पूर्व, प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि के दौरान देखभाल
    3. गर्भवती महिला की देखभाल
    4. सभी नई माताओं की देखभाल (बच्चे के जन्म के बाद)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रसव-पूर्व, प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि के दौरान देखभाल

  27. प्र.27Mathematics
    एक साइकिल चालक ने 25 घंटे में 900 km की दूरी तय की। साइकिल चालक की चाल (m/s में) ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 10
    3. 9
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  28. प्र.28Mathematics
    एक विद्युत परिपथ में, श्रेणीक्रम में संयोजित चार एक-समान प्रतिरोध एक सेल से संयोजित हैं। इनको विसंयोजित किया जाता है और पुनः उसी सेल के साथ समांतर क्रम में संयोजित किया जाता है। श्रेणीक्रम में संयोजित किए जाने पर प्रत्येक प्रतिरोध में धारा और समांतर क्रम में संयोजित किए जाने पर प्रत्येक प्रतिरोध में धारा का अनुपात क्या होगा?
    1. 1 : 16
    2. 16 : 1
    3. 4 : 1
    4. 1 : 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 : 4

  29. प्र.29Mathematics
    किसी पदार्थ का अपवर्तनांक, भिन्न-भिन्न माध्यमों में प्रकाश के संचरण के सापेक्ष __________ से संबद्ध किया जा सकता है।
    1. बल
    2. त्वरण
    3. विस्थापन
    4. चाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चाल

  30. प्र.30Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं। [figure] संदर्भ: [Professors-प्राध्यापक; Artists-कलाकार; Poets-कवि] उपरोक्त समूह में ऐसे कितने व्यक्ति हैं, जो कलाकार और कवि नहीं हैं, लेकिन केवल प्राध्यापक हैं?
    1. 22
    2. 35
    3. 17
    4. 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 27

  31. प्र.31Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार झारखंड राज्य से संबंधित है?
    1. लोसर
    2. टुसू
    3. सागा दावा
    4. चवांग कुट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टुसू

  32. प्र.32Mathematics
    यदि α और β समीकरण x² + 5x + 6 = 0 के मूल हैं, तो αβ − (1/α + 1/β) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 41/6
    2. 31/6
    3. −31/6
    4. −41/6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 41/6

  33. प्र.33Mathematics
    विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को पंजाब में कितनी सीटों पर जीत मिली थी?
    1. 93
    2. 92
    3. 95
    4. 94
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 92

  34. प्र.34General Awareness
    वह अभिक्रिया जिसमें दो अभिकारक भाग लेते हैं और केवल एक उत्पाद उत्पन्न करते हैं, __________ कहलाती है।
    1. विस्थापन अभिक्रिया
    2. द्विविस्थापन अभिक्रिया
    3. संयोजन अभिक्रिया
    4. वियोजन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संयोजन अभिक्रिया

  35. प्र.35Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'PEN' को 'KVM' लिखा जाता है और 'CAN' को 'XZM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'GUN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. TMF
    2. FMT
    3. TDM
    4. TFM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — TFM

  36. प्र.36Reasoning
    अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जिसे अक्षरों की नीचे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में बाएं से दाएं क्रमवार रखे जाने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। _ _LMT_ _PLMT_KPL_ _ _KPLMT_
    1. KPTKTMTTM
    2. KPTKTMTTT
    3. KLTKTMTTT
    4. LPTKTMTTT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — KPTKTMTTT

  37. प्र.37Reasoning
    अवतल दर्पण का वक्रता केंद्र ________ स्थित होता है।
    1. दर्पण के नीचे
    2. दर्पण के पीछे
    3. दर्पण के ऊपर
    4. दर्पण के सामने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दर्पण के सामने

  38. प्र.38Mathematics
    एक व्यक्ति अपने वेतन का 30% किराना पर खर्च करता है, और उसके पास ₹3,500 शेष बच जाते हैं। उसका कुल वेतन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹6,000
    2. ₹5,000
    3. ₹11,000
    4. ₹5,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,000

  39. प्र.39Mathematics
    द्विघात समीकरण x + 20/x = 9 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. −4, −5
    2. −3, −6
    3. 4, 5
    4. 3, 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4, 5

  40. प्र.40Mathematics
    यदि एक चतुर्भुज के कोणों की मापों का अनुपात 1 : 3 : 1 : 3 है, तो यह चतुर्भुज एक ______ होगा।
    1. समलंब, लेकिन समांतर चतुर्भुज नहीं
    2. आयत
    3. वर्ग
    4. समांतर चतुर्भुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समांतर चतुर्भुज

  41. प्र.41General Awareness
    श्रम और रोजगार मंत्रालय ने __________ के लिए eSHRAM (ई-श्रम) पोर्टल विकसित किया है।
    1. असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने
    2. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDPSUW) तैयार करने
    3. सरकारी कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDGW) तैयार करने
    4. संगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDOW) तैयार करने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने

  42. प्र.42Mathematics
    नीचे दिए गए बार-ग्राफ में, अलग-अलग वर्षों में, दुकानदारों A और B द्वारा बेचे गए कूलरों की संख्या प्रदर्शित की गई है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [No. of coolers sold by two shopkeepers-दो दुकानदारों द्वारा बेचे गए कूलरों की संख्या; No. of coolers-कूलरों की संख्या; Year-वर्ष] दुकानदार B द्वारा 1995 और 1998 में बेचे गए कूलरों की कुल संख्या, दुकानदार A द्वारा 1996 और 1997 में बेचे गए कूलरों की कुल संख्या से लगभग कितने प्रतिशत अधिक/कम है?
    1. 4% कम
    2. 6% अधिक
    3. 6% कम
    4. 4% अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4% कम

  43. प्र.43Mathematics
    यदि दो संख्याओं का अंतर 4 है, और उनका गुणनफल 32 है, तो उनके घनों का निरपेक्ष अंतर (absolute difference) ज्ञात कीजिए।
    1. 448
    2. 844
    3. 444
    4. 484
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 448

  44. प्र.44Reasoning
    निम्नलिखित में से किसी गोलीय दर्पण द्वारा प्रकाश के परावर्तन के संबंध में सही कथनों का चयन कीजिए। (a) उत्तल दर्पण, केवल वास्तविक और उल्टे प्रतिबिंब निर्मित कर सकता है। (b) अवतल दर्पण, वास्तविक, उल्टे और आभासी, सीधे प्रतिबिंब निर्मित कर सकता है। (c) उत्तल दर्पणों द्वारा निर्मित प्रतिबिंब, वस्तु की स्थिति के आधार पर; या तो छोटे, या समान, या बड़े आकार के होते हैं। (d) अवतल दर्पणों द्वारा निर्मित प्रतिबिंब, वस्तु की स्थिति के आधार पर; या तो छोटे, या समान, या बड़े आकार के होते हैं।
    1. केवल (b) और (d) सही हैं
    2. केवल (a) और (d) सही हैं
    3. केवल (a) और (c) सही हैं
    4. केवल (b) और (c) सही हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (b) और (d) सही हैं

  45. प्र.45General Awareness
    सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेलीकंसल्टेशन (SeHAT) निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक टेलीकंसल्टेशन सेवा है?
    1. आयुष मंत्रालय
    2. गृह मंत्रालय
    3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    4. रक्षा मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रक्षा मंत्रालय

  46. प्र.46Mathematics
    निम्न में से कौन सी संख्या 17 से विभाज्य है?
    1. 1887
    2. 2022
    3. 991
    4. 2989
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1887

  47. प्र.47Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं, जैसे निम्न समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके मूल अंकों में तोड़े बिना, पूर्णांकों पर संक्रिया की जानी चाहिए। उदा. 13 - 13 पर संक्रिया जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/ गुणा करना, आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं नहीं करनी हैं) (1, 6, 4) (3, 15, 9)
    1. (10, 33, 11)
    2. (3, 18, 8)
    3. (2, 16, 8)
    4. (9, 25, 7)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (9, 25, 7)

  48. प्र.48Reasoning
    छह शिक्षक, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रूही, सोफी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। गौतम, दिनेश के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। प्रीती, सोफी और गौतम दोनों के ठीक बगल में बैठी है। मैरी, रूही के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। निम्न में से कौन रूही और सोफी दोनों के ठीक बगल में बैठा/बैठी है?
    1. मैरी
    2. दिनेश
    3. गौतम
    4. प्रीती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दिनेश

  49. प्र.49Mathematics
    किसी शहर की जनसंख्या में पहले वर्ष 12% की वृद्धि हुई, और दूसरे वर्ष 16% की वृद्धि हुई। दी गई 2 वर्ष की अवधि के आरंभ में जनसंख्या के सापेक्ष, दूसरे वर्ष के अंत में जनसंख्या में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
    1. 29.6%
    2. 19.92%
    3. 29.92%
    4. 19.6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 29.92%

  50. प्र.50Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'TRAMP' को 'VOCJR' और 'BLANK' को 'DICKM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'AMPLE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. CIRHG
    2. BOSPJ
    3. DJSIH
    4. CJRIG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CJRIG

  51. प्र.51Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  52. प्र.52Reasoning
    P, Q, R, S, T और U छह दोस्त हैं, जो एक कैफे में एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। S, U के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, U और P के ठीक बगल में बैठा है। T, S के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। R के ठीक बगल में कौन बैठे हैं?
    1. T और S
    2. Q और U
    3. U और T
    4. P और S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — U और T

  53. प्र.53Reasoning
    कुछ व्यक्ति, एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। D और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। I, O के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। O के दाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 8
    2. 7
    3. 6
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  54. प्र.54General Awareness
    वर्ष 2020 में, निम्नलिखित में से किस बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय कर दिया गया?
    1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
    2. पंजाब नेशनल बैंक
    3. बैंक ऑफ इंडिया
    4. भारतीय स्टेट बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पंजाब नेशनल बैंक

  55. प्र.55General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी पंचायती राज व्यवस्था की एकमात्र स्थायी इकाई है?
    1. नगर पंचायत
    2. जिला परिषद
    3. पंचायत समिति
    4. ग्राम सभा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्राम सभा

  56. प्र.56Reasoning
    एक प्रतीक्षा क्षेत्र में, उत्तर की ओर मुख करके खड़े लोगों की एक पंक्ति में, हरि पंक्ति के बाएं सिरे से सातवें स्थान पर है तथा उसके और पंक्ति के ठीक बीच में खड़े व्यक्ति के बीच तीन लोग हैं। पंक्ति में कितने लोग खड़े हैं?
    1. 18
    2. 21
    3. 15
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 21

  57. प्र.57Mathematics
    यदि एक बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई क्रमशः 7 cm और 15 cm है, तो बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 2310 cm³
    2. 2520 cm³
    3. 2125 cm³
    4. 2451 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2310 cm³

  58. प्र.58Mathematics
    दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए, निम्न विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए? 87 × 122 - 369 - 13 ÷ 2 = 701
    1. 87 और 2
    2. 369 और 2
    3. 122 और 13
    4. 87 और 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 122 और 13

  59. प्र.59Reasoning
    यदि शब्द 'LEUCOMA' के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बने अक्षर-समूह के बाएं से तीसरे और दाएं से दूसरे अक्षरों के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर होंगे?
    1. नौ
    2. आठ
    3. दस
    4. सात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नौ

  60. प्र.60Mathematics
    समान धारिता वाले 15 पाइपों का उपयोग करके पानी की एक टंकी को 9 मिनट में भरा जा सकता है। उपरोक्त के समान धारिता वाले 20 पाइपों का उपयोग किए जाने पर, पानी की उस टंकी को कितने मिनट में भरा जा सकेगा?
    1. 10
    2. 13
    3. 18
    4. 6.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6.75

  61. प्र.61Mathematics
    यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है, तो ₹30,000 की राशि पर 7% की वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,347
    2. ₹4,347
    3. ₹3,777
    4. ₹2,347
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹4,347

  62. प्र.62General Awareness
    जून 2022 में, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का उद्घाटन ________ राज्य में किया गया था।
    1. मध्य प्रदेश
    2. राजस्थान
    3. गुजरात
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हरियाणा

  63. प्र.63Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया लाइन ग्राफ चार पार्कों - A, B, C और D में आगंतुकों की संख्या दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Number of Visitors-आगंतुकों की संख्या, Parks-पार्क] यदि पार्क A और C में आगंतुकों की कुल संख्या में से 50% महिलाएं हैं, तो पार्क A और C में पुरूष आगंतुकों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 21
    2. 23
    3. 18
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23

  64. प्र.64General Awareness
    भारत के पहले निजी तौर पर विकसित पूर्णतः क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का नाम क्या है?
    1. भाभा-1
    2. कलाम-1
    3. साराभाई-1
    4. धवन-1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धवन-1

  65. प्र.65General Awareness
    मानव शरीर के किस भाग में अंकुर (villi) मौजूद होते हैं?
    1. यकृत
    2. छोटी आंत
    3. नेत्र
    4. वृक्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छोटी आंत

  66. प्र.66Reasoning
    अपचयन के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
    1. हाइड्रोजन का संयोजन
    2. ऑक्सीजन का निष्कासन
    3. इलेक्ट्रॉन त्यागना
    4. इलेक्ट्रॉन ग्रहण करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इलेक्ट्रॉन त्यागना

  67. प्र.67Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष । और ॥ दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ केक, आइसक्रीम हैं। कुछ केक, बटर हैं। सभी केक, अंडे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ बटर, आइसक्रीम हैं। (II) सभी अंडे, आइसक्रीम हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    2. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  68. प्र.68General Awareness
    न्यूलैंड द्वारा किन दो तत्वों को एक ही स्लॉट में रखा गया था?
    1. Ca और Cu
    2. As और Se
    3. Co और Ni
    4. Na और Al
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Co और Ni

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  70. प्र.70Reasoning
    डॉबेराइनर के त्रिक (triads) में तत्वों को किस प्रकार लिखा गया था?
    1. परमाणु द्रव्यमानों के बढ़ते क्रम के अनुसार बाएं से दाएं
    2. परमाणु द्रव्यमानों के घटते क्रम के अनुसार बाएं से दाएं
    3. समूह में नीचे की ओर परमाणु द्रव्यमानों के आरोही क्रम में
    4. समूह में नीचे की ओर परमाणु द्रव्यमानों के अवरोही क्रम में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — समूह में नीचे की ओर परमाणु द्रव्यमानों के आरोही क्रम में

  71. प्र.71Reasoning
    एक कथन और विकल्प के रूप में उसके चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर चयन करें कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है। कथन: Z > Q > L = J < R < P
    1. R > Z
    2. Q < P
    3. P < L
    4. J < Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — J < Z

  72. प्र.72General Awareness
    एथेनॉल का सजातीय ________ है।
    1. एथेन
    2. ऐथनल
    3. प्रोपेनल
    4. मेथेनॉल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मेथेनॉल

  73. प्र.73General Awareness
    पीवी सिंधु ने मई 2022 में निम्न में से किस बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता?
    1. यूरोपियन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022
    2. बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022
    3. योनेक्स ओपन 2022
    4. ऑस्ट्रेलियन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022

  74. प्र.74General Awareness
    भारतीय संविधान में मूल अधिकार के रूप में वर्णित 'लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता' संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है?
    1. अनुच्छेद 15
    2. अनुच्छेद 16
    3. अनुच्छेद 17
    4. अनुच्छेद 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 16

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  76. प्र.76Mathematics
    नौ वर्ष पूर्व, P की आयु Q की आयु की दोगुनी थी। यदि उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 4 है, तो उनकी वर्तमान आयु का योग कितना होगा?
    1. 30 वर्ष
    2. 27 वर्ष
    3. 40 वर्ष
    4. 35 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 27 वर्ष

  77. प्र.77Mathematics
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) ¥ 1 λ 2 5 $ 2 # 1 & 2 3 € 1 5 6 % ¥ 2 @ 6 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या भी है?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  78. प्र.78General Awareness
    सोडियम बाइकार्बोनेट और एक दुर्बल खाद्य अम्ल का मिश्रण ________ कहलाता है।
    1. बेकिंग सोडा
    2. धावन सोडा
    3. बेकिंग पाउडर
    4. ब्लीचिंग पाउडर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बेकिंग पाउडर

  79. प्र.79General Awareness
    12 ओम, 16 ओम और 48 ओम के तीन प्रतिरोध समांतर क्रम में संयोजित हैं। इनका निवल प्रतिरोध (net resistance) कितना होगा?
    1. 1/76 ओम
    2. 76 ओम
    3. 6 ओम
    4. 1/6 ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 ओम

  80. प्र.80General Awareness
    3x(x + 2) – 5x(x – 3) + 7 को सरल करें।
    1. 2x² + 21x + 7
    2. 2x² + 11x + 7
    3. −2x² + 21x + 7
    4. −2x² + 21x + 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −2x² + 21x + 7

  81. प्र.81Mathematics
    निम्नलिखित तुल्य भिन्नों में x और y का मान ज्ञात कीजिए। x/9 = 105/63 = 5/y
    1. x = 12, y = 3
    2. x = 3, y = 5
    3. x = 15, y = 3
    4. x = 15, y = 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x = 15, y = 3

  82. प्र.82Mathematics
    किसी धारावाही चालक द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, ________ में वृद्धि के साथ घटता है।
    1. वोल्टेज
    2. दूरी
    3. प्रतिरोध
    4. धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दूरी

  83. प्र.83Mathematics
    केंद्र में जनता पार्टी सरकार के गठन के बाद, निम्न में से किस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने विदेशी मुद्रा विनियम अधिनियम के अनुपालन में सक्षम नहीं होने के कारण भारत में अपने परिचालन को बंद कर दिया था, क्योंकि इस अधिनियम के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय उद्यमों में 40% से अधिक का स्वामित्व नहीं रख सकते?
    1. कोका-कोला (Coca-Cola)
    2. नेस्ले (Nestle)
    3. कोलगेट-पामोलिव (Colgate-Palmolive)
    4. यूनिलीवर (Unilever)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोका-कोला (Coca-Cola)

  84. प्र.84Reasoning
    यदि शब्द FLAGSTONE के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 4
    2. 1
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  85. प्र.85General Awareness
    A के पास एक निश्चित धनराशि है, और B के पास भी कुछ धनराशि है। यदि A, B को ₹130 देता है, तो B की राशि, A के पास बची पास शेष राशि के 1.5 गुने के बराबर हो जाएगी। इसके बजाय, यदि B, A को ₹70 देता है, तो A की राशि, B के पास बची शेष राशि के 2 गुने के बराबर हो जाएगी। A और B के पास कुल कितनी धनराशि है?
    1. ₹720
    2. ₹780
    3. ₹750
    4. ₹700
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹750

  86. प्र.86General Awareness
    निम्न में से कौन सी धातु, चांदी की तुलना में कम अभिक्रियाशील है?
    1. Cu
    2. Au
    3. Fe
    4. Hg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Au

  87. प्र.87Reasoning
    रक्तचाप/रक्तदाब के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. शिराओं में दाब, धमनियों की तुलना में बहुत अधिक होता है।
    2. निलयी संकुचन के दौरान दाब को प्रकुंचन दाब (systolic pressure) कहा जाता है, और निलयी शिथिलन के दौरान दाब को अनुशिथिलन दाब (diastolic pressure) कहा जाता है।
    3. सामान्य प्रकुंचन दाब (systolic pressure) लगभग 120 mm Hg होता है, और अनुशिथिलन दाब (diastolic pressure) 80 mm Hg होता है।
    4. इस दाब को स्फिग्मोमैनोमीटर का उपयोग करके मापा जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शिराओं में दाब, धमनियों की तुलना में बहुत अधिक होता है।

  88. प्र.88General Awareness
    भारत सरकार द्वारा किस वर्ष तमिल भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया था?
    1. 2010
    2. 2014
    3. 2005
    4. 2004
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2004

  89. प्र.89Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: E ≤ D < K = A > P > Z
    1. P > D
    2. A ≥ Z
    3. Z = E
    4. A > E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A > E

  90. प्र.90Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष । और ॥ दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ भालू, टेडी हैं। कुछ खरगोश, टेडी हैं। सभी खरगोश, मुलायम हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ खरगोश, भालू हैं। (II) सभी टेडी, मुलायम हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    4. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  91. प्र.91General Awareness
    निम्न में से कौन-सा एक संतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
    1. एथेन
    2. एसिटिलीन
    3. बेंजीन
    4. एथीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एथेन

  92. प्र.92Mathematics
    शालिका अपने घर से दक्षिण की ओर 15 km पैदल चली, फिर वह पूर्व की ओर मुड़ी और 10 km की दूरी तय की। फिर वह उत्तर की ओर मुड़ी और 25 km की दूरी तय की। अंत में पश्चिम की ओर मुड़कर उसने 15 km की दूरी तय की। वह अब अपने घर से किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर-पूर्व
    2. दक्षिण-पूर्व
    3. उत्तर-पश्चिम
    4. दक्षिण-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर-पश्चिम

  93. प्र.93Mathematics
    नीलेश ने जौ की कुछ मात्रा ₹5,000 में खरीदी। उसने इसके आधे भाग को 20% के लाभ पर बेचा। यदि नीलेश, पूरे सौदे में 15% लाभ प्राप्त करना चाहता हो, तो जौ की शेष मात्रा का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 2,750
    2. 3,250
    3. 2,500
    4. 3,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2,750

  94. प्र.94Mathematics
    एक व्यापारी अंकित मूल्य पर 15% की छूट देता है। उपरोक्त संव्यवहार के माध्यम से, 19% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अपने माल पर क्रय मूल्य से कितना अधिक मूल्य अंकित करना चाहिए?
    1. 50%
    2. 25%
    3. 40%
    4. 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40%

  95. प्र.95Mathematics
    समष्टि अर्थशास्त्रीय विश्लेषण (macroeconomic analysis) में, सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) किसे दर्शाती है?
    1. व्यक्ति की आय में प्रति इकाई परिवर्तन के फलस्वरूप उसकी बचत में परिवर्तन
    2. किसी वस्तु की प्रति इकाई बचत
    3. किसी व्यक्ति की प्रति इकाई आय की तुलना में उसकी बचत
    4. किसी वस्तु के मूल्य में प्रति इकाई परिवर्तन की तुलना में उसकी बचत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — व्यक्ति की आय में प्रति इकाई परिवर्तन के फलस्वरूप उसकी बचत में परिवर्तन

  96. प्र.96Mathematics
    अपवर्तनांक 1.33 वाले जल से भरे एक 30 cm ऊंचे गिलास के तल में एक सिक्का रखा है। सिक्के की आभासी गहराई बताइए।
    1. 36.7 cm
    2. 25.7 cm
    3. 22.6 cm
    4. 39.9 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22.6 cm

  97. प्र.97General Awareness
    पश्चिमी राजस्थान में थार रेगिस्तान की सीमा पर रहने वाले निम्न में से किस समुदाय के लिए वन और वन्य जीवन का संरक्षण एक धार्मिक सिद्धांत रहा है?
    1. छीपा समुदाय
    2. बिश्नोई समुदाय
    3. भील समुदाय
    4. वैश्य समुदाय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बिश्नोई समुदाय

  98. प्र.98General Awareness
    महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए 1852 में महिला सेवा मंडल की शुरुआत किसने की थी?
    1. सावित्रीबाई फुले
    2. एनी बेसेंट
    3. सरोजिनी नायडू
    4. रमाबाई रानडे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सावित्रीबाई फुले

  99. प्र.99Mathematics
    एक टैंक से 30 पाइप जोड़े गए हैं, इनमें से कुछ भरने वाले पाइप हैं, और शेष खाली करने वाले पाइप हैं। प्रत्येक भरने वाला पाइप टैंक को 24 घंटे में पूर्णतया भर सकता है, और प्रत्येक खाली करने वाला पाइप टैंक को 18 घंटे में पूर्णतया खाली कर सकता है। जब सभी पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है, तो टैंक को पूर्णतया भरने में 1 1/2 घंटे का समय लगता है। दिए गए पाइपों में से खाली करने वाले पाइपों की संख्या कितनी है?
    1. 6
    2. 8
    3. 12
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  100. प्र.100General Awareness
    विद्युत मोटर, विद्युत ऊर्जा को ________ ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला उपकरण है।
    1. ऊष्मीय
    2. यांत्रिक
    3. चुंबकीय
    4. प्रकाश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यांत्रिक

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1222334452627381911021121241341421521611721821912012142212342432542622722842943043123213323433543623743823934044114214314414544614744824935045135235325425545625715835916046126246326446526636736836937037147247327427547627727837938038138228318438538628718848949029119239319439519639729819911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 28 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner