1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 9 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 9 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

9 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
9 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    निम्न में से किस सुरक्षा उपकरण का कार्य सिद्धांत विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर आधारित है?
    1. स्विच
    2. विद्युत मोटर
    3. हीटर
    4. फ्यूज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्यूज

  2. प्र.2Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 96, 98, 102, 110, 126,?
    1. 162
    2. 166
    3. 158
    4. 160
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 158

  3. प्र.3General Awareness
    1989 में, किस समिति ने स्थानीय सरकारी निकायों के लिए संवैधानिक मान्यता की सिफारिश की थी?
    1. ए. के. माथुर समिति
    2. वाघुल समिति
    3. पी. के. थुंगन समिति
    4. वासुदेव समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पी. के. थुंगन समिति

  4. प्र.4Reasoning
    यदि संख्या 4815421 में, प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे अंक और दाएं से तीसरे अंक का योग क्या होगा?
    1. 9
    2. 7
    3. 11
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  5. प्र.5Mathematics
    यदि 8 अंकों की संख्या 3x5479y4, 88 से विभाज्य है, और 8 अंकों की संख्या 425139z2, 9 से विभाज्य है, तो (3x + 2y − z) का अधिकतम संभावित मान ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 37
    3. 25
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33

  6. प्र.6Reasoning
    HAPPILY शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर समूह में निम्न में से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
    1. K
    2. B
    3. O
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — O

  7. प्र.7Mathematics
    यदि 7sin²x + 3cos²x = 4 है, और x न्यून कोण है, तो cotx + tanx का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2/√3
    2. 7/√3
    3. 5/√3
    4. 4/√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4/√3

  8. प्र.8General Awareness
    ______ का उपयोग करते हुए अपवर्तनांक के मान की गणना की जा सकती है।
    1. ओम के नियम
    2. मैक्सवेल के नियम
    3. स्नेल के नियम
    4. न्यूटन के नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्नेल के नियम

  9. प्र.9General Awareness
    भारत की तीसरी पंचवर्षीय योजना ______ के नेतृत्व में शुरू की गई थी।
    1. मोरारजी देसाई
    2. लाल बहादुर शास्त्री
    3. गुलज़ारीलाल नंदा
    4. जवाहर लाल नेहरू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जवाहर लाल नेहरू

  10. प्र.10General Awareness
    मक्का के पास मीना, सऊदी अरब में हज (तीर्थयात्रा) धार्मिक रिवाज़ की परिणति को चिह्नित करने के लिए कौन सा मुस्लिम त्योहार मनाया जाता है?
    1. ईद उल-फ़ितर
    2. मुहर्रम
    3. मिलाद उन-नबी
    4. ईद अल-अज़हा (बकरा-ईद)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ईद अल-अज़हा (बकरा-ईद)

  11. प्र.11General Awareness
    ______ एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
    1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
    2. अटल पेंशन योजना
    3. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत लाइफ कवर
    4. वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

  12. प्र.12Mathematics
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 13, 3) (4, 19, 5)
    1. (18, 28, 2)
    2. (1, 25, 8)
    3. (6, 14, 2)
    4. (5, 30, 7)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (1, 25, 8)

  13. प्र.13General Awareness
    हिमालय की सबसे बाहरी रेंज (पर्वतमाला) शिवालिक की ऊंचाई कितनी है?
    1. 700 से 900 मीटर
    2. 800 से 1000 मीटर
    3. 600 से 800 मीटर
    4. 900 से 1100 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 900 से 1100 मीटर

  14. प्र.14General Awareness
    अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करने वाले शहर का नाम बताइए।
    1. चेन्नई
    2. कोलकाता
    3. बेंगलुरु
    4. तिरुवनंतपुरम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चेन्नई

  15. प्र.15Mathematics
    दिया गया ग्राफ दो परिवारों (F1 और F2) द्वारा किए गए व्यय (प्रतिशत में) का विवरण प्रदान करता है। ग्राफ का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] परिवार F1 द्वारा किराना (grocery) और खरीदारी (shopping) के लिए औसत प्रतिशत व्यय ज्ञात कीजिए।
    1. 16%
    2. 15%
    3. 33%
    4. 31%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15%

  16. प्र.16Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (1, 2) (5, 10)
    1. 7, 405
    2. 2, 10
    3. 3, 33
    4. 4, 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4, 8

  17. प्र.17General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '−' है, और '−' का अर्थ '+' है, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 999 − 3 + 10 × 5 ÷ 4
    1. 1000
    2. 1001
    3. 550
    4. 3000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1001

  18. प्र.18Mathematics
    एक दुकानदार, एक बैटरी को 30% के लाभ पर ₹650 में और दूसरी बैटरी को 5% की हानि पर ₹950 में बेचता है। उसका समग्र लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 6 2/3% लाभ
    2. 8 2/3% लाभ
    3. 7 2/3% हानि
    4. 9 2/3% हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6 2/3% लाभ

  19. प्र.19Mathematics
    एक गांव की जनसंख्या में 10% वार्षिक दर से वृद्धि होती है। यदि 2 वर्ष पहले, इस गांव की जनसंख्या 10,000 थी, तो इसकी वर्तमान जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 12,100
    2. 12,400
    3. 12,000
    4. 11,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12,100

  20. प्र.20Mathematics
    राघव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और 30 km उत्तर की ओर ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 34 km ड्राइव करता है, दाईं ओर मुड़ता है और 41 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 47 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाईं ओर मुड़ता है, 11 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु P से एक सीधी रेखा में बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 13 km, दक्षिण की ओर
    2. 13 km, पूर्व की ओर
    3. 15 km, पश्चिम की ओर
    4. 23 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13 km, पूर्व की ओर

  21. प्र.21Mathematics
    मानवी की वर्तमान आयु के दो गुने और तनवी की वर्तमान आयु का योग 35 वर्ष है। तनवी के पिता की आयु, वर्तमान में तनवी की आयु की तीन गुनी है। मानवी के भाई की वर्तमान आयु, मानवी की वर्तमान आयु से 6 वर्ष अधिक है। तनवी के पिता, और मानवी के भाई की वर्तमान आयु का योग 56 वर्ष है। मानवी और तनवी की वर्तमान आयु का योग (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 27
    2. 31
    3. 23
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24

  22. प्र.22General Awareness
    गर्भनिरोध का इनमें से कौन सा तरीका यौन संक्रामक रोगों के प्रसार को कुछ हद तक रोकने में सहायक हो सकता है?
    1. पुरुष नसबंदी
    2. कंडोम
    3. IUD
    4. मुखी गर्भनिरोधक गोलियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कंडोम

  23. प्र.23Reasoning
    सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, G के ठीक बगल में नहीं बैठा है। F, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
    1. D
    2. C
    3. G
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से कौन सी वायु राशि (air mass) गर्म है?
    1. उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय (Continental Tropical)
    2. ध्रुवीय महासागरीय (Maritime Polar)
    3. ध्रुवीय महाद्वीपीय (Continental Polar)
    4. महाद्वीपीय आर्कटिक (Continental Arctic)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय (Continental Tropical)

  25. प्र.25General Awareness
    एक दिन, 2 kg सेब और 2 kg अंगूर का मूल्य ₹160 था। एक महीने बाद, 4 kg सेब और 3 kg अंगूर का मूल्य ₹300 था। यह मानते हुए, कि महीने के दौरान मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सेब का मूल्य (प्रति kg) कितना होगा?
    1. ₹60
    2. ₹40
    3. ₹120
    4. ₹20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹60

  26. प्र.26Mathematics
    एक बेईमान दुकानदार गलत बाट का उपयोग करता है। उसे खरीद पर 30% और बिक्री पर 30% का लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 99%
    2. 69%
    3. 79%
    4. 89%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 69%

  27. प्र.27Reasoning
    REGULATION शब्द में (अग्र दिशा में) अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  28. प्र.28Mathematics
    एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1848 cm² है, और इसकी आधार त्रिज्या 19.6 cm है। बेलन की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 15 cm
    2. 17 cm
    3. 14 cm
    4. 13 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15 cm

  29. प्र.29Mathematics
    छः छात्रों J, K, L, M, N और O ने शारीरिक शिक्षा (PE) की कक्षा के दौरान एक दौड़ में प्रतिभागिता करने का निर्णय लिया। दौड़ के दौरान सबकी चाल अलग-अलग थी। N की चाल M से अधिक, किंतु L से कम थी। M की चाल J से कम, किंतु O से अधिक थी। K की चाल L से अधिक थी। J की चाल L से कम थी। इन छः छात्रों में से किसकी चाल सबसे अधिक थी?
    1. J
    2. N
    3. L
    4. K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — K

  30. प्र.30Mathematics
    सुधा का व्यय, उसकी बचत से 125% अधिक है। यदि उसके व्यय में 6% की कमी होती है, और बचत में 26.5% की वृद्धि होती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होती है?
    1. 18.5%
    2. 4%
    3. 8%
    4. 20.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4%

  31. प्र.31General Awareness
    △ PQR में, यदि ∠P : ∠Q : ∠R = 6 : 7 : 5 है, तो ∠Q का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 70°
    2. 75°
    3. 55°
    4. 60°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 70°

  32. प्र.32Mathematics
    किन्हीं दो भिन्न अभाज्य संख्याओं का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  33. प्र.33Mathematics
    एक व्यक्ति बिंदु A से B तक 56 1/4 km/h की चाल से यात्रा करता है, और अपनी चाल को अपनी पिछली चाल से 33 1/3 % बढ़ाकर, उसी मार्ग से A पर लौटता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
    1. 62 1/4
    2. 63 1/2
    3. 60 5/7
    4. 64 2/7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 64 2/7

  34. प्र.34General Awareness
    0.17̅ (7 पर आवर्त चिह्न) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
    1. 8/45
    2. 5/49
    3. 6/49
    4. 7/45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8/45

  35. प्र.35Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] Science- विज्ञान Maths- गणित Class X Students- कक्षा के X विद्यार्थी कक्षा X के कितने विद्यार्थी या तो गणित या विज्ञान पढ़ना पसंद करते हैं लेकिन दोनों नहीं?
    1. 13
    2. 29
    3. 27
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 29

  36. प्र.36General Awareness
    इनमें से कौन सा, कुंभ मेला धार्मिक उत्सव का एक स्थान नहीं है?
    1. हरिद्वार
    2. बोध गया
    3. उज्जैन
    4. इलाहाबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बोध गया

  37. प्र.37Reasoning
    उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। P5U, N7U, L3O, J8R,?
    1. H2F
    2. H3E
    3. H4D
    4. H2J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H2J

  38. प्र.38Mathematics
    धारावाही वृत्ताकार पाश के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं ______ होती हैं।
    1. अर्ध-वृत्ताकार
    2. समानांतर रेखाएं
    3. चालक के लंबवत
    4. संकेंद्रित वृत्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संकेंद्रित वृत्त

  39. प्र.39General Awareness
    किसने कहा कि अधिकतम सामाजिक लाभ का सिद्धांत, सार्वजनिक वित्त के मूल में निहित सर्वाधिक मौलिक सिद्धांत है?
    1. ह्यूग डाल्टन (Hugh Dalton)
    2. आर्थर सेसिल पीगू (Arthur Cecil Pigou)
    3. जॉन आर हिक्स (John R Hicks)
    4. मार्टिन ईपी सेलिगमैन (Martin EP Seligman)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ह्यूग डाल्टन (Hugh Dalton)

  40. प्र.40Mathematics
    माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच आनुभाविक संबंध का उपयोग करके, माध्यिका का मान ज्ञात कीजिए यदि माध्य 35 और बहुलक 140 है।
    1. 90
    2. 80
    3. 100
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70

  41. प्र.41Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] Lecturers- प्रवक्ता Males- पुरुष Eligible- पात्र ऐसे कितने पुरुष प्रवक्ता हैं, जो पात्र नहीं हैं?
    1. 10
    2. 2
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  42. प्र.42Mathematics
    वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 2 और −1/2 हैं।
    1. 2x² - 5x - 2 = 0
    2. 5x² - 3x - 2 = 0
    3. 3x² - 3x - 2 = 0
    4. 2x² - 3x - 2 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2x² - 3x - 2 = 0

  43. प्र.43Mathematics
    यदि पदार्थ और मोटाई को पूर्ववत रखते हुए किसी चालक की लंबाई पांच गुना बढ़ा दी जाए, तो उसका प्रतिरोध ______ ।
    1. मूल का पांच गुना हो जाएगा
    2. मूल का 1/5 हो जाएगा
    3. अपरिवर्तित रहेगा
    4. दोगुना हो जाएगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मूल का पांच गुना हो जाएगा

  44. प्र.44Mathematics
    जब किसी संख्या में 47 1/2 % की वृद्धि होती है, तो परिणाम 590 होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 400
    2. 500
    3. 600
    4. 700
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 400

  45. प्र.45Mathematics
    एक चालक तार का प्रतिरोध 15 ओम है। यदि उसी पदार्थ और समान लंबाई का, लेकिन पहले वाले के एक-तिहाई त्रिज्या का एक और तार लिया जाता है, तो दूसरे तार का प्रतिरोध ______ होगा।
    1. 60 ओम
    2. 5 ओम
    3. 135 ओम
    4. 45 ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 135 ओम

  46. प्र.46Reasoning
    तीन कथनों के बाद, तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक जगत की जानकारी के अनुरूप न हों, तय कीजिए कि कथनों के आधार पर दिए गए निष्कर्ष/संभावनाओं में से कौन सत्य हो सकता है। कथन: 1. कुछ बिस्कुट, कुकीज हैं। 2. कुछ कुकीज, पेस्ट्री हैं। 3. सभी पेस्ट्री, क्रीम हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पेस्ट्री, बिस्कुट हैं। II. कुछ क्रीम, बिस्कुट हैं। III. कुछ क्रीम, कुकीज हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं।
    2. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष III सत्य है।
    4. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष III सत्य है।

  47. प्र.47Mathematics
    20 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से परावर्तन द्वारा आभासी और सीधा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को ______ रखा जाना चाहिए।
    1. शून्य पर
    2. 0-20 cm के बीच
    3. 20-40 cm के बीच
    4. 20 cm पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0-20 cm के बीच

  48. प्र.48General Awareness
    अप्रैल 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियों के साथ ______ अनुच्छेद हैं।
    1. 378
    2. 448
    3. 484
    4. 336
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 448

  49. प्र.49General Awareness
    निम्नलिखित में से किसने 11 अगस्त 2022 से भारत के उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया?
    1. जगदीप धनखड़
    2. फागू चौहान
    3. विश्वभूषण हरिचंदन
    4. बी. डी. मिश्रा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जगदीप धनखड़

  50. प्र.50General Awareness
    पूना पैक्ट, महात्मा गांधी और ______ के बीच हुआ था।
    1. सरदार वल्लभ भाई पटेल
    2. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
    3. लॉर्ड माउंटबेटन
    4. लॉर्ड इरविन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

  51. प्र.51General Awareness
    चर अनुपात के नियम के अनुसार, जब किसी चर कारक की अतिरिक्त इकाइयों को निश्चित कारकों और प्रौद्योगिकी के एक निश्चित स्तर के साथ जोड़ा जाता है, तो चर कारक का सीमांत उत्पाद ______।
    1. तेजी से बढ़ता है
    2. पहले बढ़ता है फिर घटता है
    3. पहले घटता है फिर बढ़ता है
    4. तेजी से घटता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पहले बढ़ता है फिर घटता है

  52. प्र.52Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जिसके अक्षर-समूह समान तर्क का पालन करते हैं। HTY : ZVK KUY : ZWN
    1. ABG : HCD
    2. AED : EGD
    3. KYT : WAL
    4. APK : BRN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — AED : EGD

  53. प्र.53Reasoning
    दी गई आकृति में, रेखाएं AB और CD, रेखा FG के समांतर हैं। E, रेखा FG पर स्थित एक बिंदु है। यह दिया गया है कि ∠ABE = 110°, ∠ECD = 95° और ∠BEC = x° है। x का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 25°
    2. 80°
    3. 30°
    4. 60°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25°

  54. प्र.54General Awareness
    कोशिका के केंद्रक के अतिरिक्त, निम्न में से किन दो कोशिकांगों के अपने DNA और राइबोसोम होते हैं?
    1. लवक और माइटोकॉन्ड्रिया
    2. लवक और गॉल्जीकाय
    3. माइटोकॉन्ड्रिया और गॉल्जीकाय
    4. माइटोकॉन्ड्रिया और लाइसोसोम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लवक और माइटोकॉन्ड्रिया

  55. प्र.55Mathematics
    निम्नांकित तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। तालिका दिए गए वर्षों के दौरान किसी बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा बेची गई नई जीवन बीमा पॉलिसी की कुल संख्या (हजार में) को दर्शाती है। | 2001 | 2002 | 2003 | 2004 | 2005 शाखा A | 53 | 34 | 54 | 54 | 76 शाखा B | 23 | 57 | 65 | 25 | 45 शाखा C | 54 | 54 | 56 | 76 | 34 शाखा D | 26 | 25 | 45 | 65 | 48 शाखा E | 64 | 76 | 76 | 92 | 90 शाखा F | 35 | 45 | 56 | 45 | 76 शाखा G | 62 | 52 | 45 | 65 | 45 शाखा H | 55 | 13 | 76 | 92 | 34 इन सभी वर्षों में कुल मिलाकर, किन दो शाखाओं ने सबसे कम जीवन बीमा पॉलिसी की बिक्री की है?
    1. शाखा B और शाखा D
    2. शाखा A और शाखा E
    3. शाखा C और शाखा D
    4. शाखा E और शाखा F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शाखा B और शाखा D

  56. प्र.56General Awareness
    निम्नांकित चित्र मानव मादा प्रजनन प्रणाली के खंडीय दृश्य को दिखाता है। A और B द्वारा नामांकित भागों के सही कार्य बताने वाले विकल्प का चयन कीजिए। [figure]
    1. A - अंडाणु का निषेचन, B - अंडाणु का निर्माण
    2. A - अंडाणु का निषेचन, B - भ्रूण का प्रत्यारोपण और विकास
    3. A - भ्रूण का प्रत्यारोपण और विकास, B - अंडाणु का निषेचन
    4. A - अंडाणु का निर्माण, B - अंडाणु का निषेचन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A - भ्रूण का प्रत्यारोपण और विकास, B - अंडाणु का निषेचन

  57. प्र.57Reasoning
    A, K, G, D, H और Y एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। K पंक्ति के किसी एक सिरे पर है। Y, K के दाई ओर तीसरे और A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D और H अगल-बगल बैठे हुए हैं। G, A के बाईं ओर और ठीक बगल में बैठा है। D, G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा हुआ है?
    1. D
    2. G
    3. H
    4. Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  58. प्र.58General Awareness
    भाषाओं की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
    1. तमिल
    2. गुजराती
    3. बंगाली
    4. तेलुगू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बंगाली

  59. प्र.59General Awareness
    मनुष्य प्राचीन काल से ही जल संग्रहण करता आ रहा है। निम्न तालिका के स्तंभ I में जल संग्रहण संरचनाओं के विविध रूपों और स्तंभ II में उनको अपनाने वाले स्थानों के बारे में जानकारी दी गई है। इनके सुमेलन को दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए। स्तंभ I (जल संग्रहण संरचनाएं) | स्तंभ II (राज्य) A. सुरंगम (Surangams) | i) बिहार B. पाइन (Pynes) | ii) राजस्थान C. कुल्ह (Kulhs) | iii) केरल D. खादिन (Khadins) | iv) हिमांचल प्रदेश
    1. A-iii, B-ii, C-iv, D-i
    2. A-ii, B-iii, C-i, D-iv
    3. A-i, B-ii, C-iii, D-iv
    4. A-iii, B-i, C-iv, D-ii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A-iii, B-i, C-iv, D-ii

  60. प्र.60Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 67, 67, 56, ?, 45, 45, 34, 34, 23, 23, 12
    1. 67
    2. 56
    3. 53
    4. 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56

  61. प्र.61Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SYMBOLIC' को 'CPTZNMJD' और 'SYMPATHY' को 'QBTZNUIZ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SURVIVAL' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. WJTUSVBM
    2. TJWVSMBW
    3. WJTVSWBM
    4. WJTVSBWM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WJTVSWBM

  62. प्र.62Reasoning
    कौन सा सूत्र, असंतृप्त कार्बन यौगिक से संबंधित है?
    1. C4H10
    2. C3H8
    3. C2H4
    4. C2H6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C2H4

  63. प्र.63Mathematics
    यदि (a + b) = 11 और (a - b) = 3 है, तो (a² + b²) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 63
    2. 70
    3. 75
    4. 65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 65

  64. प्र.64Mathematics
    निम्न संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 13 10 17 25 58 63 94 8 92 29 ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनके ठीक बाद 3 के गुणज हैं?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  65. प्र.65General Awareness
    राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम 2003 की समीक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष ______ में, एन.के.सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।
    1. 2013
    2. 2015
    3. 2014
    4. 2016
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2016

  66. प्र.66General Awareness
    किस देश को SAFF U-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप 2022 के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है?
    1. बांग्लादेश
    2. पाकिस्तान
    3. भारत
    4. नेपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  67. प्र.67General Awareness
    23 छात्रों की एक कक्षा में, पारुल ने शीर्ष से 6वां और सौम्या ने नीचे से 19वां स्थान प्राप्त किया। कितने छात्रों के स्थान पारुल और सौम्या के बीच थे?
    1. 0
    2. 1
    3. 2
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  68. प्र.68General Awareness
    जब एक दूसरे के समानांतर आसमानी और नारंगी प्रकाश को प्रिज्म से गुजारा जाता है, तो ______।
    1. आसमानी रंग की किरण ऊपर की ओर झुकेगी
    2. दोनों निर्गत किरणें समानांतर होंगी
    3. आसमानी रंग की किरण अधिक झुकेगी
    4. नारंगी रंग की किरण अधिक झुकेगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आसमानी रंग की किरण अधिक झुकेगी

  69. प्र.69General Awareness
    मेंडलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में तत्वों को व्यवस्थित करने के लिए किस मौलिक गुण का प्रयोग किया था?
    1. द्रव प्रकृति
    2. परमाणु द्रव्यमान
    3. गैसीय प्रकृति
    4. ठोस प्रकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परमाणु द्रव्यमान

  70. प्र.70Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'you are my world' को 'kai po che lu' लिखा जाता है, 'my home world' को 'je po kai' लिखा जाता है, और 'she was my girl' को 'da mu kai va' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में शब्द 'world' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. kai
    2. po
    3. lu
    4. mu
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — po

  71. प्र.71Reasoning
    नीचे दिखाए गए मानव श्वसन तंत्र के भागों को विकल्पों में दिए गए अनुसार a, b और c अक्षरों द्वारा नामांकित किया गया है। सही विकल्प की पहचान कीजिए। [figure]
    1. a - ग्रसनी, b - स्वरयंत्र, c - श्वासनली
    2. a - श्वासनली, b - स्वरयंत्र, c - ग्रसनी
    3. a - ग्रसनी, b - श्वासनली, c - स्वरयंत्र
    4. a - स्वरयंत्र, b - ग्रसनी, c - श्वासनली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — a - ग्रसनी, b - स्वरयंत्र, c - श्वासनली

  72. प्र.72General Awareness
    छह दोस्त P, Q, R, M, N और O एक साथ एक क्लास टेस्ट की तैयारी करते हैं और प्रत्येक को अलग-अलग अंक प्राप्त होते हैं। केवल 3 दोस्तों को R से कम अंक प्राप्त होते हैं। N को केवल 1 दोस्त से कम अंक प्राप्त होते हैं। P और M के अंकों के बीच केवल O के अंक हैं। किसे सबसे ज्यादा अंक प्राप्त होते हैं?
    1. P
    2. M
    3. Q
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Q

  73. प्र.73General Awareness
    स्तंभ P, स्तंभ T के पश्चिम में, और स्तंभ R के उत्तर में है। स्तंभ Q, स्तंभ R के पश्चिम में, और स्तंभ W के उत्तर में है। स्तंभ T के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?
    1. उत्तर में
    2. दक्षिण में
    3. दक्षिण-पश्चिम में
    4. उत्तर-पूर्व में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण-पश्चिम में

  74. प्र.74General Awareness
    निम्न में से किस अणु में केवल एकल बंध होते हैं?
    1. CO2
    2. O2
    3. CH4
    4. N2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CH4

  75. प्र.75General Awareness
    वर्ष 2021 में, इनमें से किसे जैविक विज्ञान (biological science) के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. अदिति सेन डे
    2. कायरात साई कृष्णन
    3. अमित सिंह
    4. ज्योतिर्मयी दास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अमित सिंह

  76. प्र.76Mathematics
    5 + (12 - 3 × 4) - 6 ÷ 2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. −2
    3. −6
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  77. प्र.77General Awareness
    मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में स्थित कितने द्वीपों पर मानव आबादी का निवास है?
    1. 10
    2. 16
    3. 12
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  78. प्र.78General Awareness
    CaSO4 की कितनी सूत्र इकाइयां प्लास्टर ऑफ पेरिस में क्रिस्टलीकरण जल के एक अणु से जुड़ी होती हैं?
    1. 1
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  79. प्र.79Mathematics
    30 पुरुषों वाली एक टीम को किसी कार्य को 41 दिन में पूरा करना है। 25 दिन बाद, 6 और पुरुष कार्य के लिए नियोजित किए जाते हैं, और कार्य एक दिन पहले समाप्त हो जाता है। यदि 6 और पुरुष कार्य के लिए नियोजित नहीं किए जाते, तो इस कार्य के पूरे होने में कितने दिन की देरी होती?
    1. 4 दिन
    2. 1 दिन
    3. 3 दिन
    4. 2 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 दिन

  80. प्र.80Reasoning
    पांच डिब्बे - A, B, C, D और E एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। डिब्बा C और डिब्बा E को एक साथ रखा गया है, लेकिन डिब्बा A को इन दोनों में से किसी भी डिब्बे के ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। डिब्बा B को डिब्बा C के ऊपर तीसरे स्थान पर रखा गया है। डिब्बा D और डिब्बा E के बीच केवल एक डिब्बा है, जिनमें से कोई एक सबसे नीचे है। कौन सा डिब्बा ठीक मध्य में रखा गया है?
    1. D
    2. A
    3. C
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  81. प्र.81Mathematics
    एक प्रबल चुंबक को किसी स्थिर कुंडली की ओर ले जाया जाता है। जब चुंबक की गति की दिशा और कुंडली के तल के बीच का कोण ______ होगा, तब कुंडली में प्रेरित धारा अधिकतम होगी।
    1. 75°
    2. 45°
    3. 90°
    4. 15°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 90°

  82. प्र.82Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: राज्य X की सरकार ने मानसून के मौसम में 40% सिटी बसों को शहर A के दक्षिण से शहर A के पश्चिम में ले जाने का फैसला किया है। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. शहर के पश्चिमी भाग में यात्रियों की आमद आमतौर पर मानसून के मौसम के दौरान बाकी साल की तुलना में काफी अधिक होती है। II. शहर A के दक्षिण में बची बसें यात्रियों की सामान्य आमद संभालने के लिए पर्याप्त होंगी।
    1. दी गई जानकारी से केवल निष्कर्ष I निकाला जा सकता है।
    2. दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
    3. दी गई जानकारी से केवल निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
    4. दी गई जानकारी से न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।

  83. प्र.83Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) H ^ 5 T & M 4 @ 5 # 1 4 J 3 P H 9 L ! 5 2 (दाएं) उपरोक्त शृंखला से यदि सभी संख्याओं को हटा दिया जाए, तो दाएं से पांचवें स्थान पर क्या होगा?
    1. P
    2. L
    3. @
    4. J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — J

  84. प्र.84General Awareness
    कौन सी अभिक्रिया, द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण है?
    1. Pb(s) + CuCl2(aq) → PbCl2(aq) + Cu(s)
    2. Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
    3. Zn(s) + CuSO4(aq) → ZnSO4(aq) + Cu(s)
    4. Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq)

  85. प्र.85Mathematics
    तीन क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का योगफल 141 है। मध्य वाली संख्या का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 47
    2. 57
    3. 46
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 47

  86. प्र.86General Awareness
    इनमें से क्या ग्लोबल वार्मिंग (global warming) का कारण है?
    1. वायु में CO2 के प्रतिशत में वृद्धि
    2. प्लास्टिक अपशिष्ट का संचय
    3. वायुमंडलीय ओज़ोन के स्तरों में वृद्धि
    4. वनीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वायु में CO2 के प्रतिशत में वृद्धि

  87. प्र.87Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 20, 24 और 30 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि वे एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो उन्हें उस कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
    1. 5 दिन
    2. 6 दिन
    3. 7 दिन
    4. 8 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 दिन

  88. प्र.88Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: बिच्छू बूटी (nettle) के पत्तों के चुभने वाले रोएं द्वारा मेथेनोइक अम्ल इंजेक्ट होता है, जिससे जलन के साथ दर्द होता है। कथन-II: चुभने वाले स्थान पर बेकिंग सोडा जैसे मृदु क्षारक का प्रयोग करने से राहत मिलती है।
    1. केवल कथन II सही है।
    2. दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I से संबंधित नहीं है।
    3. केवल कथन I सही है।
    4. दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I से संबंधित है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I से संबंधित नहीं है।

  89. प्र.89General Awareness
    मार्च 2022 में, भौतिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए 31वें जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए किसे चुना गया था?
    1. प्रोफेसर दीपक धर
    2. प्रोफेसर नारायण प्रधान
    3. प्रोफेसर अमृता हाजरा
    4. प्रोफेसर पिनाकी तालुकदार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रोफेसर नारायण प्रधान

  90. प्र.90General Awareness
    यदि 4 और 7 के स्थान के स्थान परस्पर बदल दिए जाएं और साथ ही '×' और '÷' के स्थान के स्थान परस्पर बदल दिए जाएं, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 63 × 3 − 4 + 18 ÷ 7
    1. 48
    2. 86
    3. 68
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 86

  91. प्र.91Mathematics
    संशोधित पीएमजेवीके (PMJVK) योजना 2022-23, अब सभी आकांक्षी जिलों सहित देश के सभी जिलों में लागू की जाएगी। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश उन चिह्नित क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं प्रस्तावित कर सकते हैं, जहां जलग्रहण क्षेत्र (5 km के दायरे) में अल्पसंख्यक आबादी की सघनता ______ से अधिक हो।
    1. 20%
    2. 25%
    3. 10%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25%

  92. प्र.92Reasoning
    मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिंदु जो, गोलीय दर्पण के P और F के बीच की दूरी की दोगुनी दूरी पर स्थित होता है, ______ कहलाता है।
    1. मुख्य फोकस
    2. ध्रुव
    3. अनंत
    4. वक्रता केंद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वक्रता केंद्र

  93. प्र.93Mathematics
    यदि एक गोले की त्रिज्या 5 cm है, तो इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 144 π cm²
    2. 81 π cm²
    3. 100 π cm²
    4. 121 π cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 100 π cm²

  94. प्र.94Reasoning
    रक्तचाप को मापने के लिए चिकित्सकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरण का नाम बताइए।
    1. इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram)
    2. स्फिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer)
    3. स्टेथेस्कोप (Stethoscope)
    4. स्पाइरोमीटर (Spirometer)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्फिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer)

  95. प्र.95Mathematics
    वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके वास्तविक और समान मूल 3/5 हैं।
    1. 5x² - 6x + 9 = 0
    2. 25x² - 30x + 9 = 0
    3. x² - 30x + 3 = 0
    4. x² - 6x + 9 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25x² - 30x + 9 = 0

  96. प्र.96Reasoning
    छह व्यक्ति, P, Q, R, S, T और U, एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों; यानि जनवरी, फरवरी, मार्च, जुलाई, सितंबर और दिसंबर में यात्रा करते हैं। R, सितंबर में यात्रा करता है। R और T के बीच केवल एक व्यक्ति यात्रा करता है। U और P के बीच कोई भी व्यक्ति यात्रा नहीं करता है। P, U के बाद वाले महीने में यात्रा करता है। P और S के बीच दो से अधिक व्यक्ति यात्रा करते हैं। इनमें से कौन जुलाई में यात्रा करता है?
    1. P
    2. S
    3. T
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Q

  97. प्र.97General Awareness
    Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq) दी गई अभिक्रिया में, कौन सा उत्पाद विलयन में रहता है?
    1. BaCl2
    2. NaCl
    3. Na2SO4
    4. BaSO4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — NaCl

  98. प्र.98Mathematics
    [(5²)⁴ × 5³] ÷ 5⁹ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 125
    2. 5
    3. 1/5
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  99. प्र.99General Awareness
    जिन तत्वों के परमाणु क्रमांक क्रमशः 15, 16, 17 और 18 हैं, वे ______ हैं।
    1. P, S, Ar और Cl
    2. P, S, Cl और Ar
    3. S, P, Cl और Ar
    4. Ar, Cl, S और P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P, S, Cl और Ar

  100. प्र.100General Awareness
    कोशिका में, 6-कार्बन वाले अणु - ग्लूकोज के 3-कार्बन वाले अणु - पाइरूवेट में विखंडन की प्रक्रिया कहां पर होती है?
    1. कोशिका द्रव्य
    2. माइटोकॉन्ड्रिया
    3. हरित लवक
    4. गॉल्जीकाय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोशिका द्रव्य

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1423334251637483941041111221341411521641721811912022142222312412512622712812943023113213343413523623743843914044134244314414534634724824915025125225315415515635715835946026136236346446546636716836927027117237337437537617717837948018138228348448518618748828929029129249339429529649729849921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 9 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner